Vaibhav Sooryavanshi: ‘बनाएंगे अगला सचिन तेंदुलकर…’, वैभव सूर्यवंशी को लेकर BCCI कर रही बड़ी प्लानिंग

वैभव सूर्यवंशी का नाम, भारत में क्रिकेट को पसंद करने वाला हर कोई जानने लगा है। सिर्फ 15 साल की उम्र में वैभव ने बड़ी कामयाबी हासिल कर ली है। इंटरेनशनल क्रिकेट में कदम रखने के साथ ही उन्होंने सभी को अपना दीवाना बना लिया है। वहीं वैभव को लेकर बीसीसीआई भी अब काफी गंभीर है और वो इस युवा बल्लेबाज को सचिन तेंदुलकर जैसा बड़ा नाम बनते देखना चाहती है। गुरुवार को हुई बीसीसीआई की समीक्षा बैठक में इसकी भी चर्चा हुई। मीटिंग के बाद सचिव देवजीत सैकिया ने इसका खुलासा किया।

बीसीसीआई का बड़ा प्लान

दलीप ट्रॉफी में ईस्ट जोन के उप-कप्तान की जिम्मेदारी संभाल रहे वैभव सूर्यवंशी से उम्मीद की जा रही है कि वह महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर की तरह लंबा और शानदार क्रिकेट करियर बनाएं। बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने कहा कि बोर्ड इस युवा खिलाड़ी के प्रदर्शन और करियर पर लगातार नजर रख रहा है। उन्होंने बताया कि वैभव के भविष्य को लेकर बीसीसीआई की टीम हर जरूरी कदम पर उसका ध्यान रख रही है।

सचिन जैसे नाम बनाने की तैयारी!

सैकिया ने रिपोर्टर्स से कहा कि बीसीसीआई चाहता है कि वैभव सूर्यवंशी जैसे युवा खिलाड़ी देश के लिए उसी तरह शानदार प्रदर्शन करें, जिस तरह सचिन तेंदुलकर और दूसरे महान खिलाड़ियों ने किया है। उन्होंने कहा कि बोर्ड वैभव को लेकर काफी गंभीर है और उसके प्रदर्शन के साथ-साथ इंटरनेशनल करियर में आगे बढ़ने वाले हर कदम पर नजर रख रहा है। बीसीसीआई उसके भविष्य को लेकर बेहद करीब से काम कर रहा है, ताकि वह आगे चलकर देश के लिए लंबे समय तक अच्छा प्रदर्शन कर सके।

वैभव पर है नजर

सैकिया ने रिपोर्टर्स से कहा, “हम चाहते हैं कि वैभव सूर्यवंशी या उनके स्तर का कोई भी खिलाड़ी देश के लिए उसी तरह खेले, जैसे सचिन तेंदुलकर और दूसरे महान खिलाड़ियों ने खेलकर अपनी पहचान बनाई।” उन्होंने आगे कहा, “इसी वजह से हम वैभव को काफी गंभीरता से लेते हैं। उसके खेल के हर पहलू और इंटरनेशनल करियर में आगे बढ़ने वाले हर कदम पर नजर रखी जा रही है। बीसीसीआई उसके भविष्य को लेकर बहुत करीब से नजर रख रहा है।”

वैभव के बल्लेबाजी के सभी फैन

बता दें कि, बिहार के समस्तीपुर के रहने वाले 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने अभी तक इंटरनेशनल क्रिकेट में सिर्फ पांच मैच खेले हैं, लेकिन उनके प्रदर्शन ने बीसीसीआई की उम्मीदें बढ़ा दी हैं। बाएं हाथ के इस युवा ओपनर ने आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स के लिए शानदार बल्लेबाजी की और 776 रन बनाए। उनके इस प्रदर्शन के दम पर उन्हें ऑरेंज कैप समेत कई पुरस्कार मिले और भारतीय टीम में जगह बनाने का मौका मिला।

इंटरनेशनल क्रिकेट में वैभव सूर्यवंशी की शुरुआत उम्मीद के मुताबिक नहीं रही। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती तीन मैचों में वह बड़ी पारी नहीं खेल सके और पांचवें टी20 मुकाबले में उन्हें प्लेइंग इलेवन में भी जगह नहीं मिली। हालांकि, उन्होंने जल्द ही वापसी करते हुए अपनी बल्लेबाजी का दम दिखाया। जिम्बाब्वे के खिलाफ उन्होंने 200 से ज्यादा रन बनाए और शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द सीरीज का पुरस्कार अपने नाम किया।

5 सत्रों में टेस्ट खत्म, ऑस्ट्रेलिया ने थमाई बांग्लादेश को पारी की हार

AUSvsBAN मिचेल स्टार्क (चार विकेट), पैट कमिंस और नेथन लायन (तीन-तीन विकेट) के बेहतरीन गेंदबाजी प्रदर्शन की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन रविवार को बंगलादेश को दूसरी परी में 95 रन पर ढेर कर मुकाबला पारी और 51 रनों से अपने नाम कर लिया। इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया ने दो मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर कर ली।

इस मैच में कुल 10 विकेट लेने वाले ऑस्ट्रेलिया तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क को ‘प्लेयर ऑफ द मैच तथा सीरीज में कुल12 विकेट लेने पर ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ के पुरस्कार से नवाजा गया।यह ऑस्ट्रेलिया में खेला गया अब तक का दूसरा सबसे छोटा टेस्ट मैच है। यह अब तक का चौथा सबसे छोटा टेस्ट मैच है। यह पहली बार है जब बंगलादेश की टीम एक टेस्ट मैच में दो बार 100 रन से कम पर ऑल-आउट हुआ है, और 21 साल में पहली बार ऐसा हुआ है जब कोई टीम दोनों पारियों में 100 रन से कम पर ऑल-आउट हुई है।

ऑस्ट्रेलिया ने आठ विकेट पर 165 रनों से आगे खेलना शुरु किया। सुबह के सत्र में शोरिफुल इस्लाम और तैजुल इस्लाम ने कैमरन ग्रीन (67) और जॉश हेजलवुड (छह) को आउट कर ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में 210 रन के स्कोर पर रोक दिया। इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया को पहली 146 रनों की महत्वपूर्ण बढ़त मिल गई। बंगलादेश की ओर शोरिफुल इस्लाम ने (सात विकेट) लिये। तस्कीन अहमद, तैजुल इस्लाम और मेहदी हसन मिराज ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

इसके बाद दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी बंगलादेश की टीम ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजी आक्रमण के आगे अधिक देर तक नहीं टिक सकी और उसकी पूरी टीम 38.3 ओवरों में 95 रन पर सिमट गई। स्टार्क और कमिंस ने बंगलादेश को शुरुआती झटके दिये। तंजिद हसन (नौ), शादमान इस्लाम (एक) और मोमिनुल हक (शून्य) पर आउट हुये। इसके बाद कप्तान नजमुल शांतो और मुशफ़िक़ुर रहीम ने पारी को संभालने का प्रयास किया। 21वें ओवर में नेथन लायन ने नजमुल शांतो (31) रन को आउट कर इस साझेदारी का अंत कर दिया।

शांतो ने अपनी इस पारी में छह चौके लगाये। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया गेंदबाजी आक्रमण के आगे बंगलादेश का कोई भी बल्लेबाज अधिक देर तक नहीं टिक सका। हालांकि इस दौरान मुशफिकुर रहीम एक छोर थामे खड़े रहे। मुशफिकुर रहीम ने इस दौरान 80 गेंदों का सामना किया और तीन चौके लगाते हुए 29 रन पर नाबाद रहे। 39वें ओवर में नेथन लायन ने तसकीन अहमद (आठ) और फिर शोरिफुल इस्लाम (शून्य) को आउटकर ऑस्ट्रेलिया को बड़ी जीत दिला दी।

भारत के खिलाफ प्लेयर ऑफ द सीरीज बने जय मुंद्रा खेलेंगे यह यूरोपीय लीग

 

भारत पर ऐतिहासिक टी20 श्रृंखला जीत के नायक रहे आयरलैंड के युवा क्रिकेटर जय मूंदड़ा को गुरुवार को आयोजित यूरोपीय टी20 प्रीमियर लीग (ETPL) के पहले खिलाड़ी ड्राफ्ट (Auction) में रॉटरडम डॉकर्स ने अपनी टीम में शामिल किया।लीग की छह फ्रेंचाइजी ने ड्राफ्ट के दौरान कुल 36 खिलाड़ियों का चयन किया। इनमें आयरलैंड, स्कॉटलैंड और नीदरलैंड्स के 12-12 खिलाड़ी शामिल थे।

एम्स्टर्डम फ्लेम्स और रॉटरडम डॉकर्स ने नीदरलैंड के अधिकांश खिलाड़ियों को चुना, जबकि एडिनबर्ग कैसल रॉकर्स और ग्लासगो कॉस्मिक ने स्कॉटलैंड के 12 में से नौ खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल किया। वहीं डबलिन गार्जियंस और बेलफास्ट वुल्व्स ने आयरलैंड के 12 में से सात खिलाड़ियों का चयन किया।


रॉटरडैम डॉकर्स ने अपने पहले चयन के रूप में मूंदड़ा को टीम में शामिल किया। राजस्थान के मूंदड़ा ने हाल ही में भारत के खिलाफ टी20 श्रृंखला में शानदार प्रदर्शन करते हुए ‘श्रृंखला के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी’ का पुरस्कार जीता था।डॉकर्स ने नीदरलैंड्स के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी माइकल लेविट, रियान क्लेन, विक्रमजीत सिंह और साकिब जुल्फिकार को टीम में शामिल किया।

ALSO READ: राजस्थान के टोंक का इंजीनियर बना आयरलैंड का प्लेयर ऑफ द सीरीज

बेलफास्ट वुल्व्स ने आयरलैंड के अनुभवी पॉल स्टर्लिंग और उभरते बाएं हाथ के स्पिनर मैथ्यू हम्फ्रीज को अपनी टीम में शामिल कर अपनी ताकत बढ़ाई।रॉटरडम डॉकर्स के सह-मालिक जोंटी रोड्स ने कहा, ‘‘अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिस तरह जय मूंदड़ा ने अपनी पहचान बनाई है, उसे देखते हुए हम उन्हें अपनी टीम में शामिल करने के लिए बेहद उत्सुक थे। वह असाधारण क्षमता वाले प्रतिभाशाली युवा खिलाड़ी हैं और हमें खुशी है कि हमने उन्हें अपनी टीम का हिस्सा बनाया।’’

Jai Moondra: भारत को हराने वाला खिलाड़ी ढूंढ रहा फुल-टाइम नौकरी! जय मूंदड़ा की कहानी हुई वायरल

आयरलैंड के तेज गेंदबाज जय मूंदड़ा ने भारत के खिलाफ दो मैचों की टी20 सीरीज में शानदार गेंदबाजी कर सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। दोनों मुकाबलों में शानदार गेंदबाजी करते हुए कुल 5 विकेट चटका कर प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड भी अपने नाम किया। उनकी सटीक और कसी हुई गेंदबाजी ने पूरी सीरीज में भारतीय बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया और आयरलैंड की ऐतिहासिक जीत में बड़ी भूमिका निभाई। वहीं इसी बीच जय मूंदड़ा अपनी शानदार गेंदबाजी के अलाला किसी और वजह से भी चर्चा में हैं। जय मूंदड़ा आईटी सेक्टर में नौकरी की तलाश कर रहे हैं।

भारत के खिलाफ शानदार गेंदबाजी करने वाले जय मूंदड़ा सिर्फ क्रिकेटर ही नहीं, बल्कि आईटी सेक्टर से भी जुड़े हैं। उनकी लिंक्डइन प्रोफाइल के अनुसार, वह अभी भी फुल-टाइम नौकरी की तलाश में हैं।

2025 में छोड़ दी नौकरी

राजस्थान के टोंक के रहने वाले जय मूंदड़ा साल 2021 में इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री की पढ़ाई के लिए आयरलैंड गए थे। आयरलैंड की राष्ट्रीय टीम से खेलने के बावजूद उनके पास अब भी भारतीय पासपोर्ट है। आयरलैंड जाने के बाद जय मूंदड़ा ने सितंबर 2022 में इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में मास्टर ऑफ साइंस की डिग्री पूरी की। पढ़ाई खत्म होने के बाद उन्होंने इंटेल में प्रोडक्ट डेवलपमेंट इंजीनियर के रूप में काम शुरू किया। लेकिन, जून 2025 में उन्होंने ये नौकरी छोड़ दी। उनकी लिंक्डइन प्रोफाइल के मुताबिक, इसके बाद से उन्होंने किसी नई कंपनी में काम शुरू नहीं किया है।

Jai Moondra (2)

नए नौकरी की तलाश में जय मूंदड़ा

29 वर्षीय जय मूंदड़ा फिलहाल इंजीनियरिंग क्षेत्र में नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं। उनकी लिंक्डइन प्रोफाइल पर आयरलैंड और यूरोप में अवसरों के लिए OpenToWork का बैज भी दिखाई देता है। करीब छह महीने पहले जय मूंदड़ा ने लिंक्डइन पर आयरलैंड और यूरोप में टेक्नोलॉजी से जुड़ी नौकरियों की एक पोस्ट में रुचि दिखाई थी। वहीं लगभग एक महीने पहले उन्होंने एक अन्य पोस्ट पर टिप्पणी करते हुए खुद को इंटेल का पूर्व कर्मचारी बताया और कहा कि वह नए नौकरी के अवसर की तलाश में हैं।

लोगों ने किया कमेंट

भारत को हराने के बाद आयरलैंड के गेंदबाज जय मूंदड़ा की लिंक्डइन प्रोफाइल पर लगा OpenToWork बैज भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। कई लोगों ने इस बात पर हैरानी जताई कि एक तरफ वह नई नौकरी की तलाश में हैं और दूसरी तरफ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत जैसी मजबूत टीम के खिलाफ मैच जिताऊ प्रदर्शन कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “ये एक कॉर्पोरेट नौकरी है जिसने उन्हें दूसरा मौका दिया। मेहनत करने वाले की इज्जत करनी चाहिए। वहीं, एक अन्य यूजर ने कहा, “वह भारत नहीं, बल्कि आयरलैंड के लिए खेल रहे हैं। इसलिए गुजारा चलाने के लिए उन्हें नौकरी भी करनी पड़ती है।”