यशस्वी जायसवाल ने डिकवेला से करी स्लेजिंग, अगली गेंद पर हुए आउट (Video)

yashasvi jaiswal

yashasvi jaiswal

INDvsSL यशस्वी जायसवाल भले ही गॉल में चल रहे मौजूदा टेस्ट में कुछ खास नहीं कर पाए हों लेकिन उन्होंने भारतीय टीम को एक महत्वपूर्ण समय पर विकेट दिला दिया। पहली पारी में सोनल दिनुशा और निरोशन डिकवेला की शतकीय साझेदारी के कारण श्रीलंका ने फोलोऑन बचा लिया था।

लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ यशस्वी जायसवाल ने दूसरी पारी के दौरान डिकवेला से बातचीत करनी शुरु कर दी। उन्होंने डिकवेला से कहा कि पहली पारी में तो बहुत अच्छे शॉट्स खेले थे इस पारी में भी दिखाओ। इस पर डिकवेला का जवाब था कि वह आईपीएल अनुबंध लेकर ही ऐसे शॉट्स खेलेंगे। इस पर यशस्वी जायसवाल ने कहा कि वह जरुर उनके लिए बात करेंगें। अगली ही गेंद पर डिकवेला ने कट शॉट खेला और कृष्णा की गेंद पर पंत ने उनका कैच लपक लिया। टीम ने यह विकेट जायसवाल के साथ मनाया।

पहली पारी में 80 रन बनाने वाले डिकवेला दूसरी पारी में सिर्फ 17 गेंदों में 10 रन बना पाए और बहसबाजी में अपना विकेट फेंककर चले गए।

सोनल के शतक और डिकवेला के अर्धशतक से श्रीलंका भारत के खिलाफ बची फॉलोऑन से

INDvsSL श्रीलंका की पूरी टीम एक भी दिन बल्लेबाजी नहीं कर पाई और 79.4 ओवर में 284 रन बनाकर सिमट गई। श्रीलंका एक वक्त पर 90 रनों पर 5 विकेट गंवा चुकी थी और उसके सिर के ऊपर गाले (अपने ही घरेलू मैदान) पर फॉलोओन का खतरा मंडरा रहा था। ऐसे में निरोशन डिकवेला और सोनल दिनूशा ने 146 रनों की साझेदारी कर टीम को शर्मसार होने से बचाया।

श्रीलंका की पारी के बाद घने बादल मैदान पर छाने लग गए और बारिश के आने के बाद अंपायर्स को तीसरे दिन के खेल के समाप्ति की घोषणा करनी पड़ी। श्रीलंका की ओर से अभ्यास मैच में प्रभावित करने वाले युवा सोनल दिनूशा ने शतक मारा वहीं निरोशन डिकवेला 80 पर आउट होकर शतक पूरा नहीं कर सके।

भारत की ओर से मानव सुथार ने सर्वाधिक 4 विकेट लिए। उन्होंने अपने 21.4 ओवर के स्पैल में 76 रन दिए। रविंद्र जड़ेजा ने भी 3 विकेट लेकर 21 ओवर में 57 रन दिए। भारत ने पहली पारी में 462 रन बनाए थे जिसके आधार पर उसको 178 रनों की बढ़त प्राप्त है।

श्रेयस अय्यर ने कप्तानी डेब्यू पर बनाए कुछ शर्मनाक रिकॉर्ड्स, फिर भी कहा ‘शानदार’

श्रेयस अय्यर टी-20 अंतरराष्ट्रीय डेब्यू पर आयरलैंड के विरुद्ध जैसी शुरुआत चाहते थे वैसी उन्हें नहीं मिली। बेलफास्ट में खेले गए पहले मैच में श्रेयस अय्यर कुछ अनचाहे रिकॉर्ड्स बना गए। वह बतौर कप्तान पहला टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच हारने वाले चौथे खिलाड़ी बन गए। इससे पहले विराट कोहली, ऋषभ पंत और शुभमन गिल भी अपना पहला मैच बतौर कप्तान हारे थे। 

आयरलैंड के खिलाफ ना केवल पहला बल्कि किसी भी प्रारुप में पहला मैच हारने वाले श्रेयस अय्यर पहले कप्तान बन गए। इसके अलावा बल्लेबाजी में भी उन्होंने अनचाहा रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने 7 गेंदों में महज 3 रन बनाए। यह टी-20 अंतरराष्ट्रीय डेब्यू पर किसी भी भारतीय कप्तान का सबसे न्यूनतम स्कोर है। इससे पहले यह रिकॉर्ड रोहित शर्मा के पास था। 

आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की श्रृंखला के पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय में 34 रन की चौकाने वाली हार का सामना करने के बाद भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने शुक्रवार को यहां कहा कि टीम इस मैच को भूलकर इससे सीख लेगी और अगले मुकाबले में पूरी तैयारी के साथ उतरेगी।

अय्यर ने मैच के बाद पुरस्कार समारोह में कहा कि गेंदबाज बीच के ओवरों में लय बरकरार रखने में विफल रहे।उन्होंने कहा, ‘‘शुरुआत में हमारे गेंदबाज काफी धारदार गेंदबाजी कर रहे थे, लेकिन बीच के ओवरों में हम अपनी योजनाओं पर अमल नहीं कर सके।’’उन्होंने कहा, ‘‘ हमने आयरलैंड के बल्लेबाजों को बड़े शॉट खेलने का मौका दिया। उस समय मुझे लगा था कि 140 रन का लक्ष्य ही बनेगा और उसे हासिल करना आसान होगा।’उन्होंने चुटिले अंदाज में हुए कहा, ‘‘कप्तान के तौर पर शानदार शुरुआत रही।’’

अय्यर ने इसके बाद गंभीर होते हुए कहा, ‘‘इस मैच को भूलकर, इससे सीख लेंगे और अगले मुकाबले में पूरी तैयारी के साथ उतरेंगे।’’उन्होंने कहा, ‘‘किसी भी चीज को हल्के में नहीं लिया जा सकता। आपको हर मैच में पूरी मेहनत करनी होती है। वर्तमान में रहना जरूरी है और जब भी प्रतिद्वंद्वी टीम पर दबाव बनाने का मौका मिले, उसे हाथ से नहीं जाने देना चाहिए।’’

IND vs AFG 3rd ODI: 39 साल की उम्र में रोहित शर्मा ने किया कमाल, मैच में कर दिखाया ये बड़ा कारनामा

IND vs AFG:  भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला आज चेन्नई में खेला जा रहा है। मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने आई अफगानिस्तान ने पहले बैटिंग करने का फैसला किया है। वहीं इस मुकाबले में भारतीय टीम ने शानदार गेंदबाजी करते हुए शानदार शुरुआत की है। तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने शुरुआती ओवरों में लगातार विकेट लेकर विपक्षी टीम पर लगातार दबाव बनाए रखा। वहीं रोहित शर्मा ने फील्डिंग में अहम भूमिका निभाते हुए अफगानिस्तान के शीर्ष क्रम के तीन बल्लेबाजों के कैच लपके। भारतीय वनडे क्रिकेट के लंबे इतिहास में ये पहली बार हुआ जब किसी मैच में टीम के पहले तीन विकेट एक ही खिलाड़ी ने कैच लिए हो।

अफगानिस्तान के खिलाफ मुकाबले में प्रसिद्ध कृष्‍णा ने अफगानिस्‍तान को बैक टू बैक 4 झटके दिए। प्रसिद्ध कृष्‍णा के ओवर के पहले 3 कैच रोहित शर्मा ने लिया, वहीं मुकाबले का चौथा कैच श्रेयस अय्यर ने लिया।

इससे पहले कब लिए है विकेट

भारतीय वनडे क्रिकेट में इससे पहले भी ऐसे मौके आए हैं जब किसी एक फील्डर ने एक ही गेंदबाज की गेंद पर तीन कैच पकड़े हों। 2004 में जिम्बाब्वे के खिलाफ वीवीएस लक्ष्मण ने इरफान पठान की गेंदों पर तीन कैच लिए थे। वहीं 2018 में बांग्लादेश के खिलाफ शिखर धवन ने जसप्रीत बुमराह की गेंदबाजी पर ऐसा किया था। लेकिन, इन दोनों मौकों पर गेंदबाज और फील्डर की जोड़ी ने टीम के शुरुआती तीनों विकेट मिलकर नहीं दिलाए थे। इसी वजह से कि रोहित शर्मा और प्रसिद्ध कृष्णा की उपलब्धि को खास माना जा रहा है।

प्रसिद्ध कृष्णा की शानदार गेंदबाजी

प्रसिद्ध कृष्णा और रोहित शर्मा की जोड़ी ने अफगानिस्तान के बल्लेबाजों को शुरुआती ओवरों में खूब परेशान किया। प्रसिद्ध ने अपने पहले ही ओवर की पहली गेंद पर रहमानुल्लाह गुरबाज का विकेट हासिल किया। उनकी गेंद पर स्लिप में खड़े रोहित शर्मा के हाथों में पहुंच गई। प्रसिद्ध कृष्णा ने अपनी सटीक गेंदबाजी से अफगानिस्तान के बल्लेबाजों पर लगातार दबाव बनाए रखा। उनकी गेंदों पर रहमत शाह और इब्राहिम जदरान भी ज्यादा देर टिक नहीं सके और दोनों के विकेट भारत के खाते में चले गए। ये तीनों कैच भी रोहित शर्मा ने लिया।

इसके बाद उन्होंने दरवेश रसूली को भी पवेलियन भेजकर अपना चौथा विकेट हासिल किया। श्रेयस अय्यर ने बेहतरीन कैच में बदल दिया। प्रसिद्ध की शानदार गेंदबाजी ने भारतीय टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

T20I टीम से बाहर हुए DSP सिराज, GT के इस गेंदबाज ने ली जगह

तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद सिराज को आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली आगामी टी 20 सीरीज़ के लिए भारत की टीम से हटा दिया गया है।बीसीसीआई की मेडिकल टीम और टीम मैनेजमेंट के बीच बातचीत के बाद, सिराज को उनके कार्यभार प्रबंधन के तहत आराम करने की सलाह दी गई है। यह फ़ैसला एक एहतियाती कदम के तौर पर लिया गया है ताकि लंबे अंतरराष्ट्रीय सत्र से पहले वे पूरी तरह ठीक हो सकें।पुरुष चयन समिति ने दोनों टी 20 सीरीज के लिए सिराज की जगह प्रसिद्ध कृष्णा को चुना है।

बीसीसीआई ने बयान में कहा, ‘‘तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली आगामी टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला के लिए भारत की टीम से हटा दिया गया है।’’बयान के अनुसार, ‘‘बीसीसीआई की मेडिकल टीम और टीम प्रबंधन के बीच चर्चा के बाद सिराज को उनके काम के बोझ के प्रबंधन के तहत आराम करने की सलाह दी गई है।’’

बीसीसीआई ने कहा, ‘‘यह फैसला एहतियाती उपाय के तौर पर लिया गया है जिससे कि लंबे अंतरराष्ट्रीय सत्र से पहले उन्हें ठीक होने का पूरा समय मिल सके। पुरुष चयन समिति ने दोनों टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला के लिए सिराज की जगह प्रसिद्ध कृष्णा को टीम में शामिल किया है।’’

सिराज को टी20 विश्व कप के लिए भी भारतीय टीम में देर से शामिल किया गया था जबकि उन्होंने आईपीएल 2026 में गुजरात टाइटंस के लिए सभी 17 मैच खेले और 19 विकेट लिए।दाएं हाथ का यह तेज गेंदबाज अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट के लिए भी भारतीय टीम का हिस्सा थे जो सोमवार को तीन दिन के अंदर ही खत्म हो गया था।

आयरलैंड और इंग्लैंड टी 20 के लिए भारत की अपडेटेड टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उप-कप्तान), नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, वैभव सूर्यवंशी, प्रसिद्ध कृष्णा।

IPL जीत के बाद विराट कोहली को क्या हुआ? ODI Series में टीम से बाहर होने की खबर ने बढ़ाई चिंता

virat kohli instagram account

भारतीय क्रिकेट टीम को अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज से पहले बड़ा झटका लगा है। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक स्टार बल्लेबाज विराट कोहली हैमस्ट्रिंग चोट के चलते पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं। यह सीरीज 13 जून से धर्मशाला में शुरू होने जा रही है, लेकिन उससे पहले कोहली की अनुपस्थिति ने टीम मैनेजमेंट की चिंताएं बढ़ा दी हैं।

ALSO READ: 'राधे-राधे' बोलते दिखे विराट-अनुष्का, IPL ट्रॉफी जीतते ही पहुंचे प्रेमानंद महाराज से आशीर्वाद लेने [VIDEO]
 

IPL फाइनल में लगी चोट, स्कैन रिपोर्ट ने बढ़ाई चिंता

 

जानकारी के अनुसार, कोहली को IPL 2026 फाइनल के दौरान चोट लगी थी। गुजरात टाइटंस के खिलाफ खिताबी मुकाबले में बल्लेबाजी करते समय वह रनिंग के दौरान असहज नजर आए थे, लेकिन दर्द के बावजूद उन्होंने मैच खत्म कर टीम को जीत दिलाई। बाद में कराए गए स्कैन में हैमस्ट्रिंग से जुड़ी समस्या सामने आई, जिसके बाद उन्हें आराम की सलाह दी गई है।

 

कोहली ने फाइनल में नाबाद 75 रन की शानदार पारी खेली थी और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को लगातार दूसरी बार IPL चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई थी।

 

शानदार फॉर्म के बीच लगा ब्रेक, 2027 वर्ल्ड कप की तैयारी पर असर?

 

37 वर्षीय कोहली हाल के महीनों में जबरदस्त फॉर्म में रहे हैं। IPL 2026 में उन्होंने 16 पारियों में 675 रन बनाए, जिसमें एक शतक और पांच अर्धशतक शामिल रहे। उनका औसत 56 से अधिक और स्ट्राइक रेट 165 के करीब रहा।

 

वनडे क्रिकेट में भी उनका प्रदर्शन लगातार शानदार रहा है। पिछले साल उन्होंने भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए थे और एक बार फिर खुद को टीम के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाजों में साबित किया था। ऐसे में यह चोट उनके लिए व्यक्तिगत और टीम इंडिया के लिए रणनीतिक दोनों स्तर पर बड़ा झटका मानी जा रही है।

ALSO READ: रजत पाटीदार : एक वक्त किसी टीम ने न खरीदा, आज धोनी -रोहित के साथ बराबरी पर है इंदौर का लड़का

 रोहित शर्मा की फिटनेस पर भी सवाल

 

विराट कोहली के बाहर होने के साथ-साथ कप्तान रोहित शर्मा की फिटनेस को लेकर भी स्थिति पूरी तरह साफ नहीं है। चयन के समय ही यह स्पष्ट कर दिया गया था कि उनकी उपलब्धता फिटनेस क्लीयरेंस पर निर्भर करेगी। ऐसे में अफगानिस्तान सीरीज में भारत को अपने दो सबसे अनुभवी बल्लेबाजों के बिना उतरना पड़ सकता है।

 

हालांकि, यह सीरीज युवा खिलाड़ियों के लिए खुद को साबित करने का सुनहरा मौका भी बन सकती है, क्योंकि 2027 वनडे विश्व कप की तैयारियों के बीच टीम नए विकल्पों को आजमाने पर भी नजर रखेगी।


INDIA TEAM SQUAD : 

Shubman Gill (Captain), Rohit Sharma, Virat Kohli, Shreyas Iyer (vice-captain), KL Rahul (wicket-keeper), Ishan Kishan (wicket-keeper), Hardik Pandya, Nitish Kumar Reddy, Washington Sundar, Kuldeep Yadav, Arshdeep Singh, Prasidh Krishna, Prince Yadav, Gurnoor Brar, Harsh Dubey