Abhishek Sharma: अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, सिर्फ 30 गेंदों में शतक जड़ रोहित शर्मा का तोड़ा रिकॉर्ड

Abhishek Sharma: सलामी भारतीय बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने गुरुवार (17 सितंबर) को नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे और आखिरी टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में महज 30 गेंदों में शतक जड़ दिया। इसी के साथ वह इस फॉर्मेट में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय क्रिकेटर बन गए हैं। बाएं हाथ के इस स्टार बल्लेबाज ने 10 छक्के और 9 चौके लगाकर शतक पूरा किया। इसके साथ ही उन्होंने पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का सबसे तेज टी20 अंतरराष्ट्रीय शतक का रिकॉर्ड तोड़ दिया जो उन्होंने दिसंबर 2017 में श्रीलंका के खिलाफ 35 गेंदों में लगाया था।

अभिषेक शर्मा ने 317.64 के शानदार स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 34 गेंदों में 108 रन बनाए। उनकी पारी में 11 छक्के और नौ चौके शामिल रहे। अभिषेक का शतक किसी टेस्ट खेलने वाले देश के खिलाफ किसी भी बल्लेबाज का सबसे तेज टी20 अंतरराष्ट्रीय शतक भी है। उन्होंने भारतीय पारी के नौवें ओवर में एक रन लेकर अपना शतक पूरा किया। इस 30 गेंद के शतक से अभिषेक अब टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं।

तीसरी बार ठोका ऐतिहासिक शतक

एस्तोनिया के साहिल चौहान ने जून 2024 में साइप्रस के खिलाफ 27 गेंद में शतक लगाकर सबसे तेज टी20 अंतरराष्ट्रीय शतक का रिकॉर्ड बनाया था। वहीं, तुर्किए के लिए खेलते हुए मुहम्मद फहाद ने जुलाई 2025 में बुल्गारिया के खिलाफ 29 गेंद में शतक लगाया था। यह अभिषेक का छोटे फॉर्मेट में तीसरा शतक है। इसके अलावा उनके नाम 12 अर्धशतक भी हैं।

अभिषेक ने धीमी शुरुआत के बाद तेजी पकड़ी। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने पारी के पहले ओवर की चौथी गेंद पर अपना पहला चौका लगाया। दूसरे ओवर में उन्होंने अजमतुल्लाह उमरजई के खिलाफ दो छक्के और एक चौका लगाकर लय हासिल की। इसके बाद तीसरे ओवर में फजलहक फारूकी की पहली चार गेंदों पर दो छक्के और दो चौके जड़ दिए।

16 गेंद में पूरा किया अर्धशतक 

अभिषेक ने पांचवें ओवर में केवल 16 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 22 गेंदों में 76 रन बना लिए थे और पावरप्ले के अंत तक भारत का स्कोर 100 रन के पार पहुंचा दिया। उनकी तूफानी पारी का अंत 10वें ओवर की पांचवीं गेंद पर हुआ। जब राशिद खान की गेंद पर वह किनारा लगाकर विकेट के पीछे कैच आउट हो गए।

26 वर्षीय अभिषेक ने 2024 में जिम्बाब्वे के खिलाफ पदार्पण करते हुए अपना पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय शतक लगाया था। लेकिन गेंदों का सामना करने के हिसाब से बृहस्पतिवार के शतक से पहले उनका सबसे तेज शतक मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ था।

ये भी पढ़ें- अमेरिकी कंपनी ने 5 मिनट की Google Meet में पूरी भारतीय टीम को जॉब से निकाला? 80 कर्मचारियों की नौकरी जाने का दावा

इंग्लैंड के खिलाफ 54 गेंद की 135 रन की पारी के दौरान उन्होंने 37 गेंद में शतक पूरा किया था। यह गुरुवार तक टी20 प्रारूप में किसी भारतीय का दूसरा सबसे तेज शतक था। अब 30 गेंदों में शतक के साथ अभिषेक भारतीय बल्लेबाजों के सबसे तेज टी20 अंतरराष्ट्रीय शतकों की सूची में तीसरे स्थान पर हैं। भारत ने तीसरे और अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में अफगानिस्तान को 127 से हराकर सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली है।

AFG vs IND T20i Match Score Live: भारत ने जीता टॉस, पहले बॉलिंग का फैसला, वैभव सूर्यवंशी को नहीं मिली जगह

IND vs AFG T20i Match Live Score: भारत और अफगानिस्तान के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है। टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज 15 सितंबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है। मुकाबले में  श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। अफगानिस्तान की टीम पहले बैटिंग करेगी। मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग 11 में शामिल नहीं किया गया है

पहला मुकाबले को 7 विकेट से जीतकर भारतीय टीम पहले ही सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। वहीं भारत के कप्तान की नजर इस मुकाबले को जीतकर सीरीज अपने नाम करने पर होगी। वहीं इब्राहिम जादरान के कप्तान भी इस मुकाबले में वापसी करने की पूरी कोशिश करेंगे। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला शाम साढ़े सात बजे से शुरू होगा।

इस मुकाबले में अफगानिस्तान बतौर मेजबान मैदान पर उतरेगी। बता दें बीसीसीआई ने इस सीरीज के लिए दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम अफगानिस्तान को होमग्राउंड के तौर पर दिया है।

IND vs AFG T20i Match Live Score: दिल्ली में आएगा वैभव का तूफान..टूटेंगे कई रिकॉर्ड्स! भारत-अफगानिस्तान के बीच पहला टी20 आज

IND vs AFG T20i Match Live Score: दिल्ली का अरुण जेटली स्टेडियम में भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाले टी20 सीरीज के लिए पूरी तरह से तैयार है। दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगा। जिम्बाब्वे दौरे के बाद भारतीय टीम रविवार 13 सितंबर को अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज का पहला मुकाबला खेलेगी। भारतीय टीम इस मैच को जीतकर सीरीज की जीत के शुरुआत करना चाहेगी। भारतीय टीम की कमान श्रेयस अय्यर के हाथों में हैं, वहीं अफगानिस्तान की कप्तानी इब्राहिम जदरान संभाल रहे हैं। वहीं इस मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी भी एक्शन में दिखाई देंगे। दोनों टीमों के बीच मुकाबले की शुरुआत रात 7:30 से होगा वहीं टॉस रात 7:00 बजे से होगा।

इस सीरीज की खास बात ये है कि इस सीरीज की मेजबानी अफगानिस्तान की टीम की कर रही है। बीसीसीआई ने इस सीरीज के लिए दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम अफगानिस्तान को होमग्राउंड के तौर पर दिया है। इसका मतलब भारत भले ही ये मुकाबले अपने घर में खेल रही हो लेकिन अफगानिस्तान इस सीरीज में मेजबान के तौर पर उतरेगी।