IND vs ZIM: लगातार तीन हार के बाद टीम इंडिया में बड़ा बदलाव! सैमसन और अर्शदीप बाहर, इन नए चेहरों की हुई एंट्री

जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाली 3 मैचों की टी20 सीरीज के बीसीसीआई ने टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है। जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज की शुरुआत 23 जुलाई से होगी। इस बार टीम में कई नए खिलाड़ियों को मौका मिला है। टीम की कमान श्रेयस अय्यर के हाथों में हैं। जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 टीम में संजू सैमसन और अर्शदीप सिंह जैसे अनुभवी खिलाड़ियों को जगह नहीं दी गई। वहीं युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज में मौका मिला है। भारतीय टीम अभी इंग्लैंड दौरे पर हैं।

वहीं इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे मुकाबले में संजू को ड्रॉप किया गया था। संजू की जगह सैमसन को प्लेइंग 11 में शामिल किया गया था। लगातार तीन मैचों से फ्लॉप होने के बाद संजू को प्लेइंग-11 से बाहर बैठना पड़ा। वहीं अब जिम्बाब्वे के खिलाफ भी टीम में शामिल नहीं हैं। वहीं हाल ही में आयरलैंड और इंग्लैंड दौर पर भारतीय टीम लगातार तीन मैचों में हार का सामना करना पड़ा है।

इन खिलाड़ियों को मिला मौका

जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम में कई नए खिलाड़ियों को मौका मिला है। विदर्भ के स्पिनर हर्ष दुबे को पहली बार टी20 अंतरराष्ट्रीय टीम में शामिल किया गया है। उन्होंने पिछले महीने अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे में भारत के लिए डेब्यू किया था। वहीं, विदर्भ के ही तेज गेंदबाज यश ठाकुर को भी पहली बार राष्ट्रीय टीम में जगह मिली है। उन्होंने हाल ही में श्रीलंका में हुई ट्राई सीरीज में इंडिया ए के लिए शानदार प्रदर्शन किया था। इसके अलावा, गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज अशोक शर्मा को भी पहली बार भारतीय टीम में चुना गया है।

रिंकू सिंह की हुई वापसी

पंजाब किंग्स के विकेटकीपर बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह को भी जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम में जगह मिली है। वह इससे पहले 2022 एशियन गेम्स के दौरान भारतीय टीम का हिस्सा रहे थे, लेकिन तब उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला था। भारतीय टीम में रिंकू सिंह और तेज गेंदबाज मयंक यादव की भी वापसी हुई है। केकेआर के बल्लेबाज रिंकू को एक बार फिर मौका मिला है, जबकि मयंक यादव लंबे समय बाद टीम में लौटे हैं। मयंक ने आखिरी बार 2024 में भारत के लिए मैच खेला था और इसके बाद वह चोट के कारण टीम से बाहर रहे। अब चयनकर्ताओं ने उन पर फिर से भरोसा जताते हुए जिम्बाब्वे दौरे के लिए टीम में शामिल किया है।

इन खिलाड़ियों को नहीं मिला जगह

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की ओर से जारी टीम में यह साफ नहीं किया गया कि संजू सैमसन को टीम से बाहर किया गया है या उन्हें आराम दिया गया है। वहीं, इंग्लैंड दौरे पर मौजूद छह अन्य खिलाड़ियों अक्षर पटेल, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, वाशिंगटन सुंदर, प्रसिद्ध कृष्णा और रवि बिश्नोई को भी जिम्बाब्वे दौरे के लिए चुनी गई टीम में जगह नहीं मिली। भारतीय टीम प्रबंधन अक्सर जिम्बाब्वे दौरे का इस्तेमाल युवा खिलाड़ियों को मौका देने के लिए करता रहा है। इस बार भी कई नए चेहरों को टीम में शामिल किया गया है।

जिम्बाब्वे के लिए भारत की पूरी टीम

श्रेयस अय्यर (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा (उप-कप्तान), ईशान किशन (विकेट कीपर), शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, रिंकू सिंह, हर्ष दुबे, वरुण चक्रवर्ती, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, अशोक शर्मा, मयंक यादव, प्रभसिमरन सिंह (विकेट कीपर)

‘क्या हाइप है वैभव सूर्यवंशी? मुझे नहीं पता’श्रेयस अय्यर के बड़े बोल (Video)

 

श्रेयस अय्यर ने सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को पदार्पण से दूर रखने के सवाल पर कहा है कि उन्हें इस बात का बिल्कुल भी अंदाजा नहीं है कि  वैभव सूर्यवंशी की कितनी हाइप है। इसका कारण यह है कि भारत के टी-20 अंतरराष्ट्रीय कप्तान ना ही न्यूज ना ही इंस्टाग्राम फोलो करते हैं। ऐसे में उनके इस रवैये पर सोशल मीडिया पर काफी आलोचना हो रही है।

गौरतलब है कि सूर्यवंशी को आयरलैंड के खिलाफ एक भी मैच खेलने का मौका नहीं दिया गया था। इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज से पहले सबसे बड़ी चर्चा इस बात पर हो रही है कि क्या 15 साल के वैभव सूर्यवंशी अपना अंतरराष्ट्रीय पदार्पण करेंगे।

हालाँकि, श्रेयस ने भारत की योजनाओं के बारे में कुछ भी बताने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा, “आप कभी नहीं जानते कि क्या होने वाला है। हम अभी अपनी योजनाओं के बारे में खुलकर बात नहीं कर सकते क्योंकि यह बहुत निजी मामला है। यह ऐसी चीज़ है जिस पर हम टीम के अंदर चर्चा करते हैं। हम सबको यह नहीं बता सकते कि हम किस संयोजन के साथ खेलेंगे और न ही विरोधी टीम को यह बता सकते हैं कि क्या होने वाला है।”निश्चित रूप से, वह एक बेहतरीन प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं। और जब भी उन्हें खेलने का मौका मिलेगा, वे निश्चित रूप से शानदार प्रदर्शन करेंगे।”


श्रेयस ने कहा कि इंग्लैंड की परिस्थितियां बिल्कुल अलग चुनौती पेश करती हैं और उन्हें भरोसा था कि इस बार भारत बेहतर ढंग से तैयार है। “यहां आना हमारे लिए पूरी तरह से एक नया अध्याय है। हममें से कुछ लोग पहले इंग्लैंड में खेल चुके हैं, और हम वहां की परिस्थितियों, आइडिया और मैदान के आकार-प्रकार को जानते हैं। इसलिए हम एक रोमांचक और चुनौतीपूर्ण सीरीज़ की उम्मीद कर रहे हैं।”

आयरलैंड में श्रेयस का बल्ला दोनों टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में खामोश रहा, लेकिन कप्तान ने ज़ोर देकर कहा कि उन्हें अपनी फ़ॉर्म की कोई चिंता नहीं है और उन्हें भरोसा है कि रन बनेंगे। जब उनसे पूछा गया कि क्या कप्तानी की वजह से उनकी बल्लेबाज़ी पर दबाव बढ़ा है, तो उन्होंने कहा, “बिल्कुल नहीं।” “जिस तरह से मैं नेट्स में बॉल को टाइम कर रहा हूं, पिछले मैच में भी मुझे लगा कि मैं बहुत बढ़िया टाइमिंग कर रहा था, बस कभी-कभी कोई बॉल उछलकर अंदरूनी किनारे से लग गई। इससे यह साबित नहीं होता कि मेरी बल्लेबाज़ी कैसी है या मैं कितना दबाव ले रहा हूं।”

IND vs ENG: ‘बेलफास्ट के हालात थे अलग’, इंग्लैंड सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर का बड़ा बयान

आयरलैंड ने दो मैचों की टी20 सीरीज में भारत का 2-0 से सूपड़ा साफ कर दिया। इसके साथ ही साल 2023 के बाद पहली बार भारतीय टीम को किसी टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज में हार का सामना करना पड़ा। आयरलैंड के खिलाफ सीरीज में हार के बाद भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर को उम्मीद है कि इंग्लैंड के खिलाफ टीम बेहतर प्रदर्शन करेगी। भारतीय कप्तान के मुताबिक, इंग्लैंड में खेलने का माहौल खिलाड़ियों के लिए ज्यादा परिचित है, जबकि बेलफास्ट की परिस्थितियां अलग और चुनौतीपूर्ण थीं। ऐसे में टीम अब नई शुरुआत करते हुए सीरीज में दमदार वापसी करना चाहेगी।

कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा कि बेलफास्ट की परिस्थितियां टीम के लिए नई और चुनौतीपूर्ण थीं। उनका मानना है कि इंग्लैंड में होने वाले मुकाबलों की परिस्थितियां खिलाड़ियों के लिए ज्यादा परिचित होंगी, जिससे टीम बेहतर प्रदर्शन कर सकती है। भारत अब पिछली हार को भूलकर दमदार वापसी करने की कोशिश करेगा।

मैदान काफी अलग था

श्रेयस अय्यर ने मंगलवार को कहा, “यह पूरी तरह अलग माहौल था। बेलफास्ट का मैदान सामान्य स्टेडियम जैसा नहीं था। आउटफील्ड में हल्की ढलान थी, मैदान कुछ जगह ऊबड़-खाबड़ था और उसका आकार भी थोड़ा अलग था। ऐसे में सिंगल और डबल रन रोकना आसान नहीं था। कप्तान के तौर पर फील्ड सेट करना भी चुनौतीपूर्ण रहा, क्योंकि हम ऐसी परिस्थितियों के आदी नहीं हैं। आईपीएल में ज्यादातर मैदान हर तरफ से बराबर होते हैं, इसलिए वहां खेलना हमारे लिए थोड़ा मुश्किल रहा।”

इंग्लैड के खिलाफ करेंगे बेहतरीन प्रदर्शन

अय्यर को उम्मीद है कि इंग्लैंड के मैदान और माहौल भारतीय खिलाड़ियों के लिए ज्यादा परिचित हैं। अय्यर ने कहा, “यहां मैदान का आकार लगभग एक जैसा है, आउटफील्ड भी समतल है और स्टेडियम का माहौल बिल्कुल अलग होता है। यहां बड़ी संख्या में दर्शक भी आएंगे। हम पहले भी ऐसी परिस्थितियों में खेल चुके हैं, इसलिए खुद को ढालना आसान रहेगा।” उन्होंने यह भी माना कि बेलफास्ट में भारतीय बल्लेबाजों को काफी दिक्कत हुई, क्योंकि आयरलैंड के तेज गेंदबाजों ने अतिरिक्त उछाल और बड़ी स्क्वायर बाउंड्री का पूरा फायदा उठाते हुए बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया।

कब खेला जाएगा पहला टी20

आयरलैंड के खिलाफ शुरुआती हार के बाद श्रेयस अय्यर ने कहा था कि उनकी टीम किसी भी प्रतिद्वंद्वी को हल्के में नहीं ले सकती। उन्होंने माना कि टीम नए हालात के अनुसार अपने खेल की योजना को सही तरीके से लागू नहीं कर सकी। अब भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ नई शुरुआत करने के इरादे से उतरेगी। दोनों टीमों के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 1 जुलाई को चेस्टर-ले-स्ट्रीट के रिवरसाइड ग्राउंड में खेला जाएगा। ये मुकाबला रात 10 बजे से शुरू होगा।

3 साल बाद कोई T-20I सीरीज हारा भारत, कोच और कप्तान के नाम शर्मनाक दर्ज हुए रिकॉर्ड्स

भारतीय टीम करीब 3 साल यानि कि 36 महीने या फिर 1050 दिन बाद कोई टी-20 सीरीज हारा है। इस दौरान भारत ने दो बार टी-20 विश्वकप पर कब्जा जमाया। यह रिकॉर्ड इतना शानदार इसलिए रहा क्योंकि सूर्यकुमार यादव ने ज्यादातर मौकों पर भारत की  कप्तानी की थी।

अंतिम बार भारत कोई टी-20 सीरीज हारा था तो भारत के कप्तान हार्दिक पांड्या थे। अगस्त 2023 में भारत वेस्टइंडीज से 2-3 से सीरीज हार बैठा था। लेकिन अब कोच गौतम गंभीर और श्रेयस अय्यर के नाम कुछ अनचाहे रिकॉर्ड्स बन गए हैं।

श्रेयस अय्यर बतौर कप्तान लगातार दो पहले टी-20 मैच हारने वाले दूसरे भारतीय कप्तान बन गए हैं। श्रेयस अय्यर और गौतम गंभीर पहली बार आयरलैंड से सीरीज हारने वाले पहले कप्तान और कोच बन गए हैं। भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने पिच को बखूबी भांपने और रणनीति पर सटीक अमल करने के लिये आयरलैंड की तारीफ की जिसने भारत पर टी20 श्रृंखला में 2 . 0 से ऐतिहासिक जीत दर्ज की।

पहले मैच में 34 रन से जीत के बाद आयरलैंड ने रविवार को दूसरा मैच एक रन से जीता।नये कप्तान अय्यर ने मैच के बाद कहा ,‘‘ अच्छी श्रृंखला नहीं रही लेकिन आयरलैंड की तारीफ करनी होगी। उन्हें पता था कि विकेट कैसा होगा और उन्होंने रणनीति पर बखूबी अमल किया।’’

भारत के सहायक कोच रयान टेन डोएशे ने स्वीकार किया कि उन्हें विश्वास नहीं हो रहा है कि टी20 में विश्व चैंपियन टीम आयरलैंड के खिलाफ दोनों मैच में हार गई और कहा कि उनके खिलाड़ी परिस्थितियों के अनुकूल ढलने में नाकाम रहे।आयरलैंड ने पहला मैच 34 रन से जीता और इसके बाद श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली भारतीय टीम को दूसरे मैच में एक रन से हराकर इतिहास रच दिया।

डोएशे ने मैच के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘‘बहुत से लोगों के साथ हमें भी विश्वास नहीं हो रहा है। हमने अभी-अभी विश्व कप जीता है लेकिन हमें ऐसी टीम ने हराया जिसने ‘बेसिक्स’ (बुनियादी बातों) पर पूरा ध्यान दिया।’’डोएशे ने कहा, ‘‘मुझे लगता है की परिस्थितियों ने अहम भूमिका निभाई। यह हमारी हार का मुख्य कारण रहा। हमने इसका अच्छी तरह से समाधान नहीं किया। सबसे बड़ी समस्या हवा थी, लेकिन हार के लिए कोई बहाना नहीं चलेगा। हमें अलग-अलग चुनौतियों का अच्छी तरह से सामना करने का तरीका ढूंढना होगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘आयरलैंड ने बेसिक्स पर अच्छी तरह से काम किया और हम इस मामले में उनका मुकाबला नहीं कर पाए। हमें आक्रामक बल्लेबाजी करना पसंद है लेकिन इस तरह की परिस्थितियों में हमें अधिक समझदारी से काम लेना होगा।’’

‘हमें Gautam Gambhir को कोच नहीं बना रहे!’ Ireland से हार पर Iceland Cricket का जहरीला तंज

Ireland के खिलाफ दो मैचों की टी20 सीरीज में मिली शर्मनाक हार के बाद Team India की जमकर आलोचना हो रही है। इस हार के बाद सोशल मीडिया पर मीम्स और प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा Iceland Cricket के उस पोस्ट की हो रही है, जिसमें उसने भारत के हेड कोच Gautam Gambhir पर तंज कस उन्हें बुरी तरह ट्रोल किया।

 

Iceland Cricket ने Gambhir पर कसा करारा तंज

 

Ireland के खिलाफ 2-0 से सीरीज गंवाने के कुछ ही घंटों बाद Iceland Cricket ने अपने आधिकारिक X अकाउंट पर एक व्यंग्यात्मक पोस्ट किया।

 

पोस्ट में लिखा गया कि,

 

“हम पुष्टि करते हैं कि हम Gautam Gambhir को अपने कोचिंग स्टाफ में शामिल नहीं करना चाहते। इतनी मजबूत भारतीय टीम के साथ Ireland में ऐसे नतीजे हासिल करना सचमुच एक 'असाधारण प्रतिभा' का काम है।” (We can confirm that we do not wish to add Gautam Gambhir to our coaching staff. He clearly has talent, though. To take those Indian players and deliver those results in Ireland takes truly remarkable gifts,” )

यह पोस्ट कुछ ही देर में वायरल हो गया और हजारों क्रिकेट फैंस ने इस पर मजेदार प्रतिक्रियाएं दीं। Iceland Cricket पहले भी अपने मजाकिया और व्यंग्यात्मक पोस्ट्स के लिए दुनियाभर में चर्चा बटोर चुका है।

 

तीन साल बाद टूटा Team India का विजयी सिलसिला

 

Gautam Gambhir के कोच बनने के बाद Team India ने लगातार कई टी20 सीरीज अपने नाम की थीं। श्रीलंका, बांग्लादेश, दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड जैसी टीमों के खिलाफ भारत ने शानदार प्रदर्शन किया था।

 

लेकिन Ireland दौरा भारतीय टीम के लिए पूरी तरह निराशाजनक साबित हुआ। कप्तान Shreyas Iyer की अगुआई में भारत दोनों मुकाबले हार गया और Ireland ने इतिहास रचते हुए पहली बार Team India के खिलाफ टी20 सीरीज जीत ली।

 

पहले मुकाबले में Ireland ने 34 रन से जीत दर्ज की, जबकि दूसरा मैच बेहद रोमांचक रहा, जहां मेजबान टीम ने एक रन से मुकाबला अपने नाम कर लिया।

बल्लेबाजों का फ्लॉप शो बना हार की सबसे बड़ी वजह

 

इस सीरीज में भारतीय बल्लेबाजी उम्मीदों पर खरी नहीं उतर सकी। कप्तान Shreyas Iyer, Sanju Samson, Ishan Kishan और Abhishek Sharma जैसे बड़े नाम लगातार रन बनाने में नाकाम रहे।

 

गेंदबाजों ने दोनों मैचों में संघर्ष जरूर किया, लेकिन बल्लेबाज लक्ष्य का पीछा करने और बड़ी साझेदारियां बनाने में असफल रहे। यही वजह रही कि स्टार खिलाड़ियों से सजी भारतीय टीम सीरीज बचाने में भी नाकाम रही।

 

Sanjay Manjrekar ने भी उठाए टीम चयन पर सवाल

 

पूर्व भारतीय क्रिकेटर Sanjay Manjrekar ने भी टीम कॉम्बिनेशन पर सवाल उठाए। उनका मानना है कि Team India को जरूरत से ज्यादा ऑलराउंडर्स खिलाने के बजाय मिडिल ऑर्डर में एक विशेषज्ञ बल्लेबाज को मौका देना चाहिए।

 

उन्होंने युवा बल्लेबाज Shubman Gill का नाम लेते हुए कहा कि विदेशी परिस्थितियों में उनकी तकनीक भारतीय टीम के काफी काम आ सकती है और भविष्य में उन्हें फिर से टी20 टीम में अहम भूमिका मिल सकती है।

 

अब England दौरे पर होगी अग्निपरीक्षा

 

Ireland में मिली हार के बाद अब Team India की नजर England के खिलाफ होने वाली पांच मैचों की टी20 सीरीज पर होगी। यह सीरीज 1 जुलाई से शुरू होगी और भारतीय टीम के लिए वापसी का बड़ा मौका होगी।

 

साथ ही, 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज Vaibhav Sooryavanshi को भी इंग्लैंड दौरे पर डेब्यू का मौका मिलने की चर्चा तेज हो गई है। Ireland सीरीज में उन्हें मौका नहीं मिला था, लेकिन लगातार हार के बाद टीम प्रबंधन युवा खिलाड़ियों पर दांव लगा सकता है।

 

अब देखना दिलचस्प होगा कि Team India England के खिलाफ वापसी कर पाती है या आलोचनाओं का दौर और लंबा चलता है।

IND vs IRE 2nd T20I: दो मैच और दो हार… आयरलैंड में टीम इंडिया हुई शर्मसार, गंवाई टी20 सीरीज

IND vs IRE: भारत और आयरलैंड के बीच खेले गए 2 मैचों की सीरीज में आयरलैंड की टीम ने कमाल कर दिया। आयरलैंड ने बेलफास्ट में खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले में टी20 विश्व चैंपियन भारत को 1 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ मेजबान टीम ने दो मैचों की सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली। इस जीत के साथ आयरलैंड पहली बार भारत के खिलाफ टी20 सीरीज में क्लीन स्वीप करने का कारनामा कर दिखाया।। मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया था।

पहले बैटिंग करने आई आयरलैंड 20 ओवर में 8 विकेट पर 154 रन बनाई। आयरलैंड की टीम ने भारत को 155 रनों का टारगेट दिया। वहीं भारतीय टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 153 रन ही बना सकी। भारत ये मुकाबला 1 रन से हार गई। बता दें कि पहले टी-20 में आयरलैंड ने भारत को 34 रन से हराकर इतिहास रचा था। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद श्रेयस अय्यर की बतौर कप्तान ये पहली सीरीज थी। वहीं इस सीरीज में भारत को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा।

जय मूंदड़ा का कहर

भारत के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में आयरलैंड के स्पिनर जय मूंदड़ा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए भारत के टॉस ऑर्डर को बड़ा झटका दिया। उन्होंने अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन दोनों सलामी बल्लेबाजों को बिना खाता खोले पवेलियन भेजा और इसके बाद कप्तान श्रेयस अय्यर का भी अहम विकेट लिया। इससे पहले भारत की ओर से डेब्यू कर रहे तेज़ गेंदबाज़ प्रिंस यादव ने तीन विकेट हासिल किए, जबकि शिवम दुबे ने एक ही ओवर में दो विकेट लेकर मैच का रुख बदल दिया। सूर्यांश शेडगे और प्रिंस यादव इस मैच में भारत के लिए डेब्यू किया।

मुकाबले में भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन उपकप्तान तिलक वर्मा ने 46 गेंदों पर 55 रन बनाया। वहीं आखिरी समय में हर्षित राणा ने 10 गेंद पर 21 रन की तूफानी पारी खेलकर मैच बचाने की कोशिश लेकिन कामयाब नहीं हो पाए। हर्षित राणा हैरी टेक्टर की गेंद पर आउट हुए। वहीं आयरलैंड की ओर से सबसे ज्यादा रन हैरी टेक्टर ने 47 गेंद पर 53 रन बनाया।

IND vs IRE: वैभव सूर्यवंशी लेंगे संजू सैमसन की जगह? भारत की हार के बाद दिग्गज खिलाड़ी ने दिया बड़ा बयान

IND vs IRE: भारत की टी20 टीम को नए कप्तान श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पहले ही मैच में आयरलैंड के खिलाफ 34 रन से हार झेलनी पड़ी। इस जीत के साथ आयरलैंड ने सीरीज में 1-0 की लीड बना ली है। इस हार के बाद टीम में बदलाव की मांग तेज हो गई है। इस हार के बाद टीम में बदलाव की चर्चा तेज हो गई है। अब कई लोग युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को 28 जून को होने वाले दूसरे टी20 मैच की प्लेइंग इलेवन में शामिल करने की मांग कर रहे हैं। वहीं इस हार के बाद पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय मांजरेकर का कहना है कि भारतीय टी20 टीम में संजू सैमसन की जगह अब पूरी तरह सुरक्षित नहीं है।

मांजरेकर ने कहा कि युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं और टीम में जगह बनाने की मजबूत दावेदारी पेश कर रहे हैं। ऐसे में अगर संजू सैमसन का प्रदर्शन कमजोर रहता है, तो सेलक्टर्स उन्हें बाहर कर वैभव को मौका दे सकते हैं।

सेफ नहीं अभिषेक-संजू की जगह

सोनी स्पोर्ट्स पर बातचीत के दौरान संजय मांजरेकर ने कहा, “संजू सैमसन को अब सतर्क रहने की जरूरत है, क्योंकि वैभव सूर्यवंशी उनकी और अभिषेक शर्मा की जगह के लिए मजबूत चुनौती बनकर सामने आ रहे हैं।” संजय मांजरेकर ने कहा कि सिर्फ वैभव सूर्यवंशी को टीम में शामिल कर देने से मैच का नतीजा नहीं बदल जाएगा। उन्होंने कहा कि इस समय भारतीय टी20 टीम में ओपनिंग की जिम्मेदारी अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन के पास है और दोनों ही पहली पसंद हैं।

मांजरेकर ने कहा, “मुझे लगता है कि वैभव सूर्यवंशी भी अभिषेक शर्मा की तरह ही खेलते, शायद उनसे थोड़ा बेहतर। जब लक्ष्य का पीछा करना होता है, तो पहले छह ओवरों में ही तेज शुरुआत करनी पड़ती है और उसी लय को आगे के ओवरों में भी बनाए रखना जरूरी होता है।”

दूसरे मुकाबले में कर सकते हैं डेब्यू

पहले टी20 मुकाबले में टीम प्रबंधन ने सलामी बल्लेबाज के रूप में अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन की जोड़ी पर भरोसा जताया। इस मुकाबले में युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को अपना इंटरनेशनल डेब्यू करने का मौका नहीं मिल सका। अब सभी की नजरें दूसरे टी20 मैच पर हैं कि क्या वैभव सूर्यवंशी को भारत के लिए डेब्यू का मौका मिलेगा। 2026 टी20 वर्ल्ड कप में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे संजू सैमसन पहले मैच में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके और चार गेंदों में सिर्फ पांच रन बनाकर आउट हो गए।