iPhone 18 Pro Max में क्या होगा खास? जानें कीमत, कैमरा, कलर और स्पेसिफिकेशन्स की पूरी डिटेल

Apple का ‘Surprise and Shine’ इवेंट बस कुछ ही दिनों में शुरू होने वाला है और इसमें iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max और Apple का पहला फोल्डेबल फोन ‘iPhone Ultra’ शामिल हो सकता है। अगर iPhone 18 Pro Max की बात करें, तो यह अपने पिछले मॉडल के मुकाबले UI और स्पेसिफिकेशन्स के मामले में एक बहुत बड़ा अपग्रेड होगा। इससे जुड़ी कई खबरें और अफवाहें इंटरनेट पर तेजी से फैल रही हैं। तो आइए, इस सीरीज के Pro Max मॉडल के बारे में वो सब कुछ जानते हैं जो आपको पता होना चाहिए।

iPhone 18 Pro Max का डिजाइन, कैमरा और स्पेसिफिकेशन्स

iPhone 18 Pro Max में 6.9-इंच का Super Retina XDR OLED डिस्प्ले हो सकता है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलेगी। इसमें Apple का A20 Pro चिपसेट हो सकता है जो 2nm प्रोसेस पर आधारित होगा और इसके साथ Apple का सिक्स-कोर ग्राफिक्स प्रोसेसिंग यूनिट (GPU) दिया जाएगा। फोन में 5400mAh की बैटरी और 25W वायरलेस MagSafe चार्जिंग का सपोर्ट भी मिल सकता है।

कैमरे की बात करें तो, Apple iPhone 18 Pro Max में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप हो सकता है, जिसमें 48MP का प्राइमरी कैमरा, 48MP का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा और 48MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा शामिल होगा। फोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 24MP का कैमरा हो सकता है। हालांकि, Apple की तरफ से अभी तक कुछ भी कन्फर्म नहीं किया गया है, इसलिए पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे इस जानकारी को पूरी तरह सच न मानें।

भारत में Apple iPhone 18 Pro Max की कीमत, कलर ऑप्शन और रिलीज डेट

Apple ने पहले ही कन्फर्म कर दिया है कि ‘Surprise and Shine’ इवेंट 9 सितंबर, 2026 को होगा। यह इवेंट इंडियन स्टैंडर्ड टाइम (IST) के हिसाब से रात 10:30 बजे लाइव-स्ट्रीम किया जाएगा। यह भी कहा जा रहा है कि यह डिवाइस चार कलर ऑप्शन – Dark Cherry, Sky Blue, Black और Silver – में उपलब्ध होगा। वहीं अगर कीमत की बात करें, तो लीक के अनुसार, 256GB इंटरनल स्टोरेज वाला 12GB RAM वेरिएंट मार्केट में ₹1,69,900 की कीमत पर उपलब्ध होगा।

यह भी पढ़ें: Poco X8 और X8 Power भारत में लॉन्च, 10,000mAh बैटरी और 100W चार्जिंग ने खींचा ध्यान

ब्रांडेड गोल्ड ज्वेलरी खरीदना हुआ आसान, यहां जानिए थोड़ी-थोड़ी सेविंग्स से कैसे कर सकते हैं सोने में बड़ा निवेश

ब्रांडेड गोल्ड ज्वेलरी खरीदना पहले कभी इतना आसान नहीं था। आप थोड़ी-थोड़ी बचत से भी गोल्ड में अब बड़ा निवेश कर सकते हैं। कई बड़ी गोल्ड ज्वेलरी कंपनियों ने फिनटेक से समझौते किए हैं। इससे कम इनकम वाले परिवारों के लिए भी ब्रांडेड गोल्ड ज्वेलरी खरीदना आसान हो गया है। आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं।

पेटीएम ने कैरेटलेन से मिलाया है हाथ

कैरेटलेन ने Paytm से हाथ मिलाया है। इससे पेटीएम के यूजर्स डिजिटल गोल्ड में अपने छोटे-छोटे निवेश का इस्तेमाल कैरेटलेन से ज्वेलरी खरीदने के लिए कर सकते हैं। इसे एक उदाहरण की मदद से आसानी से समझा जा सकता है। मान लीजिए आपने पेटीएम के जरिए डिजिटल गोल्ड में धीरे-धीरे करके कुल 6,000 रुपये का निवेश किया है। आपको कैरेटलेन की कोई 8,000 रुपये की ज्वेलरी पसंद है तो 6,000 रुपये का पेमेंट आपके डिजिटल गोल्ड में निवेश से हो जाएगा। बाकी 2,000 रुपये का पेमेंट आप यूपीआई, क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड या नेट बैंकिंग के जरिए कर सकते हैं।

कैरेटलोन गोल्ड ज्वेलरी की होम डिलीवरी भी करेगी

अगर आप कैरेटलेन से गोल्ड ज्वेलरी की होम डिलीवरी चाहते हैं तो यह सुविधा भी उपलब्ध है। कई शहरों में कैरेटलेन की यह सुविधा उपलब्ध है। कंपनी आपकी गोल्ड ज्वेलरी की पैकिंग और शिपमेंट करेगी। आप पेटीएम ऐप पर ऑर्डर कनफर्मेशन, ट्रैकिंग और पर्चेज डिटेल्स देख सकते हैं। इसका मतलब है कि यह पूरा प्रोसेस ट्रांसपेरेंट है। पेटीएम के यूजर्स इस तरह अपनी छोटी-छोटी सेविंग्स का इस्तेमाल अपनी पसंद की ब्रांडेड ज्वेलरी खरीदने के लिए कर सकते हैं।

जेन डायमंड की यह स्कीम सोने में निवेश को आसान बनाती है

Zen Diamond India ने My Gold Multiplier Plan शुरू किया है। इसके जरिए ग्राहक हर महीने के कंट्रिब्यूशन से 999 फाइन हॉलमार्किंग गोल्ड ज्वेलरी खरीद सकते हैं। कंपनी के एमडी नील सोनावाला ने बताया कि इस स्कीम की मैच्योरिटी पर ग्राहक अपने निवेश का इस्तेमाल गोल्ड ज्वेलरी खरीदने के लिए कर सकते हैं। कंपनी की तरफ से उन्हें सोने का 30 फीसदी रिवॉर्ड के रूप में भी मिलेगा। इतना ही नहीं ग्राहक अपने खुद के 24-कैरेट गोल्ड का इस्तेमाल भी रिडेम्प्शन के समय कर सकते हैं।

इंस्टाओन ईएमआई प्रोग्राम का भी उठा सकते हैं फायदा

जेन डायमंड ने इंस्टाओन ईएमआई प्रोग्राम भी शुरू किया है। कंपनी का कहना है कि यह जीरो-कॉस्ट, जीरो-डाउनपेमेंट और जीरो इंटरेस्ट ईएमआई ऑप्शन है। ग्राहक को कंपनी के स्टोर पर हर 90,000 के खर् पर 1 ग्राम गोल्ड कॉइन भी मिलता है। कैरेटलेन और जेन डायमंड की ईजी गोल्ड ज्वेलरी पर्चेज स्कीम ग्राहक को छोटी सेविंग्स से ब्रांडेड गोल्ड ज्वेलरी में निवेश का मौका देती हैं।

यह भी पढ़ें: Gold Silver Prices Today: दिल्ली में सोना लगातार दूसरे दिन चढ़ा, चांदी की कीमतों में बदलाव नहीं

स्कीम का फायदा उठाने से पहले ये बातें जरूर जान लें

एक बात ग्राहक को ध्यान में रखने की जरूरत है कि ऐसी स्कीमें आरबीआई के रेगुलेशन के तहत नहीं आती हैं। इसका मतलब है कि अगर कंपनी से आपका किसी तरह का विवाद होता है तो आप उसकी शिकायत आरबीआई में नहीं कर सकते। हालांकि, आम तौर पर ऐसा नहीं होता है।

Silver Price Today: 5 सितंबर को चांदी का ताजा भाव जारी, दिल्ली-नोएडा समेत इन शहरों में जानें कीमत

चांदी की कीमतों में आज हल्की गिरावट देखने को मिली है। MCX पर चांदी का वायदा भाव 0.37 फीसदी यानी ₹884 टूटकर ₹2,35,170 प्रति किलो रह गया। पिछले कारोबारी सत्र में यह ₹2,36,054 प्रति किलो पर बंद हुआ था। वहीं, बुलियन मार्केट में चांदी ₹2,40,710 प्रति किलो दर्ज की गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी चांदी की कीमत 67.38 डॉलर प्रति औंस के आसपास रही। दूसरी ओर, Goodreturns के अनुसार, चांदी का भाव ₹2,50,000 प्रति किलो है। ऐसे में अगर आप चांदी खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो आज के शहरवार रेट पर नजर डालना जरूरी है। यहां जानें प्रमुख शहरों में चांदी कितने रुपये किलो बिक रही है।

दिल्ली समेत इन बड़े शहरों में चांदी का रेट

देश के अलग-अलग शहरों में चांदी की कीमतों में थोड़ा अंतर देखने को मिल रहा है। प्रमुख शहरों में 1 किलो चांदी का भाव इस तरह है:

  • दिल्ली: ₹2,50,000 प्रति किलो
  • मुंबई: ₹2,50,000 प्रति किलो
  • कोलकाता: ₹2,50,000 प्रति किलो
  • चेन्नई: ₹2,55,000 प्रति किलो
  • लखनऊ: ₹2,50,000 प्रति किलो
  • जयपुर: ₹2,50,000 प्रति किलो
  • हैदराबाद: ₹2,55,000 प्रति किलो
  • अहमदाबाद: ₹2,50,000 प्रति किलो

पिछले कारोबारी दिन चांदी का भाव

इससे पिछले कारोबारी दिन दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत ₹5,000 बढ़कर ₹2,40,500 प्रति किलोग्राम हो गई थी। यह कीमत सभी टैक्स सहित थी। इससे पहले चांदी ₹2,35,500 प्रति किलो पर बंद हुई थी। वैश्विक बाजार में भी चांदी की कीमत में तेजी देखने को मिली और यह करीब 65.77 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई थी।

वायदा बाजार में भी दिखी तेजी

पिछले कारोबारी सत्र में चांदी के वायदा भाव में भी बढ़त दर्ज की गई थी। कारोबारियों की ओर से खरीदारी बढ़ने के चलते MCX पर दिसंबर डिलीवरी वाली चांदी ₹1,862 यानी 0.79 फीसदी बढ़कर ₹2,38,128 प्रति किलो हो गई थी।

बाजार जानकारों के मुताबिक, घरेलू बाजार में मजबूत रुख और ताजा खरीदारी के कारण चांदी के वायदा भाव में तेजी देखने को मिली थी।

खरीदारी से पहले क्या देखें?

अगर आप निवेश या गहने बनाने के लिए चांदी खरीदने की सोच रहे हैं, तो सिर्फ आज का बाजार भाव देखकर फैसला न लें। चांदी की शुद्धता, स्थानीय टैक्स, मेकिंग चार्ज और दुकानदार द्वारा लगाए जाने वाले अन्य शुल्कों की जानकारी जरूर लें। अलग-अलग शहरों और विक्रेताओं के बीच अंतिम कीमत में अंतर हो सकता है।

Gold Price Today: सोना हुआ और महंगा, दिल्ली में ₹156820 पर पहुंचा 24 कैरेट; चांदी फिसली

Kia Sorento में पहली बार Real-Time Generative AI और भी धांसू फीचर्स, जानिए कीमत

Kia Sorento में पहली बार Real-Time Generative AI और भी धांसू फीचर्स, जानिए कीमत

Kia Sorento 1

kia sorento launched : किआ इंडिया ने भारत के प्रीमियम थ्री-रो SUV सेगमेंट में कदम रखते हुए अपनी ग्लोबल SUV Kia Sorento को भारत में लॉन्च कर दिया है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹27.99 लाख रखी गई है। वहीं, इसका Hybrid मॉडल ₹29.99 लाख की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध होगा।

Kia Sorento के साथ कंपनी ने भारत में पहली बार Hybrid पावरट्रेन पेश किया है। इसके अलावा, भारत-स्पेक Sorento में Kia AI Assistant भी पेश किया गया है, जिसमें रियल-टाइम Generative AI की क्षमता है। कंपनी के मुताबिक, यह तकनीक पहली बार वैश्विक स्तर पर Sorento में पेश की गई है। Kia Sorento की आधिकारिक डिलीवरी 4 सितंबर 2026 से देशभर में शुरू हो गई है।

 

भारत में पहली बार Hybrid पावरट्रेन

 

Kia Sorento को Hybrid और Diesel, दो पावरट्रेन विकल्पों के साथ पेश किया गया है। Hybrid मॉडल में Smartstream 1.6 Turbo GDI Hybrid इंजन मिलता है। इस इंजन से 180 PS की पावर और 265 Nm का टॉर्क मिलता है। इसके साथ 65 PS का इलेक्ट्रिक मोटर दिया गया है, जो 264 Nm का टॉर्क पैदा करता है। Hybrid पावरट्रेन को 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जोड़ा गया है।

 

दूसरा विकल्प Smartstream 2.2 Diesel इंजन है, जो 193 PS की पावर और 442 Nm का टॉर्क देता है। इसे 8-स्पीड Dual Clutch Transmission (8DCT) के साथ जोड़ा गया है। दोनों पावरट्रेन में Eco, Normal, Smart और Sport ड्राइव मोड दिए गए हैं।

 

Hybrid के साथ AWD का भी विकल्प

 

Kia Sorento अपने सेगमेंट की पहली SUV है जिसमें Hybrid पावरट्रेन के साथ All-Wheel Drive (AWD) का विकल्प दिया गया है। Hybrid और Diesel दोनों पावरट्रेन AWD के साथ उपलब्ध हैं। इनमें Snow, Sand और Mud जैसे Terrain Modes दिए गए हैं, जो अलग-अलग परिस्थितियों में बेहतर ट्रैक्शन और टॉर्क डिस्ट्रीब्यूशन में मदद करते हैं।

 

4,815 mm लंबी और 1,900 mm चौड़ी SUV

 

Sorento को Kia के ग्लोबल N3 प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है। इसकी लंबाई 4,815 mm, चौड़ाई 1,900 mm, व्हीलबेस 2,815 mm और रूफ रेल्स के साथ ऊंचाई 1,785 mm है। कंपनी के अनुसार, यह अपने सेगमेंट की सबसे लंबी और चौड़ी SUV है। इसका बड़ा आकार तीनों रो में ज्यादा जगह उपलब्ध कराने में मदद करता है। SUV के फ्रंट में Kia Digital Tiger Face, Crystal Cube LED Projection Headlamps और Star Map LED DRLs दिए गए हैं। पीछे Star Map LED Tail Lamps मिलते हैं। इसके अलावा SUV में Satin Chrome फिनिश वाली फ्रंट और रियर स्किड प्लेट, Satin Chrome बेल्टलाइन और इंटीग्रेटेड रियर स्पॉयलर भी दिया गया है। Sorento में 18-इंच Sporty Crystal Cut Alloy Wheels और 19-इंच Premium Crystal Cut Alloy Wheels का विकल्प मिलता है।

 

प्रीमियम केबिन में 12.3-इंच के दो डिस्प्ले

 

Kia Sorento के केबिन को प्रीमियम और टेक्नोलॉजी से लैस बनाया गया है। इसमें Panoramic Curved Display Panel मिलता है, जिसमें 31.24 cm यानी 12.3-इंच HD Touchscreen Navigation Cockpit और 12.3-इंच HD Digital Instrument Cluster शामिल हैं। इसके साथ Windshield Head-Up Display और Advanced Digital IRVM दिया गया है। SUV में Smoky Black & Grey और टॉप HTX वेरिएंट में Black & Olive Brown इंटीरियर थीम का विकल्प मिलता है। इसमें Dual Pane Panoramic Sunroof और 64-कलर Ambient Mood Lighting भी दी गई है।

 

6 और 7-सीटर दोनों विकल्प

 

Kia Sorento को 6-सीटर और 7-सीटर कॉन्फिगरेशन में पेश किया गया है। पहली रो में 10-Way Power Driver और Co-Passenger Seats, Lumbar Adjustment, Relaxation Power Seats, Driver Seat Ergo Function और Integrated Memory System जैसे फीचर्स दिए गए हैं। Sorento की खासियत यह है कि इसमें पहली रो के अलावा दूसरी रो में भी Ventilated Seats मिलती हैं। सीटों में 3-स्टेप कूलिंग फंक्शन दिया गया है। 6-सीटर मॉडल में दूसरी रो में Captain Seats मिलती हैं, जबकि 7-सीटर मॉडल में 60:40 स्प्लिट रियर सीटें दी गई हैं। दोनों में Slide, Recline और Walk-in फंक्शन मिलता है।

 इसके अलावा 4-Way Power Boss Mode, Wing Type Headrests, तीसरी रो में 50:50 Split-Folding Seats और दूसरी-तीसरी रो के लिए Rear AC Vents दिए गए हैं।

 

Kia Sorento में पहली बार Real-Time Generative AI

 

Kia Sorento का सबसे बड़ा टेक्नोलॉजी अपडेट इसका Kia AI Assistant है। भारत-स्पेक Sorento में यह तकनीक पहली बार वैश्विक स्तर पर पेश की गई है। Kia AI Assistant रियल-टाइम सर्च पर आधारित जानकारी उपलब्ध कराता है। यह सामान्य बातचीत को समझने के साथ Follow-up Questions का जवाब भी दे सकता है। “Hey Kia” Wake Word के जरिए इसे हैंड्स-फ्री इस्तेमाल किया जा सकता है। यह चुनिंदा वाहन फंक्शंस, जैसे Air Conditioning और Windows को भी कंट्रोल कर सकता है।

 

इसके अलावा Sorento में:

  •  
  • Remote Vehicle Immobilization
  • Kia Connect 2.0 के 85+ कनेक्टेड कार फीचर्स
  • 30 कंट्रोलर्स के लिए OTA Software Updates
  • Digital Key 2.0
  • Wireless Android Auto
  • Wireless Apple CarPlay

 

जैसे फीचर्स मिलते हैं।

 

Disney, Marvel और Pixar थीम से कर सकेंगे कार को पर्सनलाइज

 

Kia ने पहली बार भारत में Personalized Display Themes भी पेश किए हैं। Sorento के Cluster और Infotainment सिस्टम में Disney, Marvel और Pixar पर आधारित कुल 9 थीम मिलेंगी। इन थीम के जरिए ग्राहक डैशबोर्ड के रंग, एनिमेशन और स्क्रीन लेआउट को अपनी पसंद के अनुसार बदल सकेंगे। दिसंबर 2026 से Kia Connect Store भी Sorento के लिए शुरू किया जाएगा। इसके जरिए ग्राहक चुनिंदा Feature-on-Demand सेवाओं को खरीद सकेंगे।

 

30 ADAS फीचर्स और 10 एयरबैग तक

 

सेफ्टी के मामले में भी Sorento को काफी एडवांस बनाया गया है। SUV में ADAS Level 2+ के 30 फीचर्स दिए गए हैं।

 

इनमें:

 

  • Forward Collision Warning
  • Forward Collision-Avoidance Assist
  • Lane Keeping Assist
  • Lane Following Assist
  • Highway Driving Assist
  • Smart Cruise Control
  • Blind Spot Collision Avoidance
  • Rear Cross Traffic Collision Avoidance
  • Safe Exit Warning
  • Remote Smart Parking Assist

 

जैसे फीचर्स शामिल हैं।

 

Kia का Robust 26 Standard Safety Package भी मिलता है। इसमें 7 एयरबैग स्टैंडर्ड हैं, जबकि टॉप वेरिएंट में अतिरिक्त Rear Side और Centre Side Airbags के साथ कुल 10 एयरबैग तक मिलते हैं।

 

इसके अलावा 360-डिग्री कैमरा, Blind View Monitor, 12 पार्किंग सेंसर, पांच रडार और Dynamic Guidelines वाला रियर कैमरा भी दिया गया है।

 

भारत में बनी, भारतीय ग्राहकों के हिसाब से तैयार

 

Kia Sorento का उत्पादन भारत में Kia India की अनंतपुर, आंध्र प्रदेश स्थित मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी में किया गया है। कंपनी ने भारतीय सड़कों और ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए इसमें कई बदलाव किए हैं। इनमें India-specific grille detailing, Acoustic Windshield और Black High Glossy Bridge Type Roof Rails शामिल हैं। कंपनी का दावा है कि Acoustic Windshield, Door Trim Insulator और अन्य इंजीनियरिंग सुधारों की वजह से Sorento में बेहद शांत केबिन और बेहतर NVH प्रदर्शन मिलता है।

 

ये प्रमुख फीचर्स भी मिलेंगे

 

Kia Sorento में कई प्रीमियम और सेगमेंट-फर्स्ट फीचर्स दिए गए हैं, जिनमें शामिल हैं:

 

  • Smart Power Tailgate with Anti-Pinch
  • Dual Pane Panoramic Sunroof
  • Bose Premium Sound System with 12 Speakers
  • Smart Dashcam with Front & Rear Camera
  • Remote Smart Parking Assist
  • 220V Power Outlet
  • Digital IRVM
  • Head-Up Display
  • Wireless Smartphone Charger
  • Dual-Zone Automatic Climate Control
  • Tyre Pressure Monitoring System
  • Electronic Parking Brake with Auto Hold
  • Front और Rear Seat Side Airbags
  • Driver Knee Airbag
  • All-Wheel Disc Brakes
  • ISOFIX
  • Rear Occupant Alert
     

Kia Sorento की कीमत और वेरिएंट

 

Kia Sorento को तीन मुख्य ट्रिम्स और उनके Option Pack के साथ पेश किया गया है। Diesel 7-Seater की शुरुआती कीमत ₹27.99 लाख है, जबकि Hybrid 7-Seater की शुरुआती कीमत ₹29.49 लाख है। टॉप वेरिएंट में कीमत करीब ₹40.19 लाख एक्स-शोरूम तक जाती है।

 

प्रमुख कीमतें

  • पावरट्रेन सीटिंग शुरुआती कीमत टॉप कीमत
  • 2.2 Diesel 8DCT 7-सीटर ₹27.99 लाख ₹38.69 लाख
  • 2.2 Diesel 8DCT 6-सीटर ₹32.69 लाख ₹38.89 लाख
  • 1.6 Turbo Hybrid 6AT 7-सीटर ₹29.49 लाख ₹40.19 लाख
  • 1.6 Turbo Hybrid 6AT 6-सीटर ₹34.19 लाख ₹40.39 लाख
  • आठ एक्सटीरियर कलर का विकल्प

 

Kia Sorento को आठ मोनो-टोन एक्सटीरियर कलर में पेश किया गया है:

 

  • Glacier White Pearl
  • Gravity Gray
  • Imperial Blue
  • Magma Red
  • Pewter Olive
  • Ivory Silver Gloss
  • Aurora Black Pearl
  • Matte Dark Gun Metal

 

इसके अलावा पहली बार Kia India लाइन-अप में Black Line Trim भी पेश किया गया है। इसमें Kia और Sorento बैज, 19-इंच Premium Crystal Cut Alloy Wheels, Fender Garnish और Beltline सहित कई एक्सटीरियर एलिमेंट्स को ब्लैक फिनिश दी गई है।

 

4.8 मिलियन से ज्यादा ग्राहकों का भरोसा

 

Kia Sorento पिछले 24 वर्षों और चार पीढ़ियों के दौरान 132 देशों में 4.8 मिलियन से ज्यादा ग्राहकों तक पहुंच चुकी है। यही वजह है कि यह Kia की सबसे सफल ग्लोबल SUV नेमप्लेट में शामिल है। भारत में नई Sorento के साथ Kia ने पहली बार प्रीमियम थ्री-रो SUV सेगमेंट में कदम रखा है। Hybrid पावरट्रेन, AWD, ADAS Level 2+, 10 एयरबैग तक और Real-Time Generative AI वाला Kia AI Assistant इसे इस सेगमेंट की एक टेक्नोलॉजी-फोकस्ड SUV बनाते हैं।

Gold Silver Prices Today: दिल्ली में सोना लगातार दूसरे दिन चढ़ा, चांदी की कीमतों में बदलाव नहीं

Gold Silver Prices Today: दिल्ली सर्राफा बाजार में 4 सितंबर को सोने में लगातार दूसरे दिन तेजी आई। यह 1,400 रुपये चढ़कर 1,60,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। चांदी की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी दोनों की कीमतों में गिरावट देखने को मिली।

चांदी की कीमत 2,40,500 रुपये पर स्थिर

दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी की कीमतें 2,40,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर बनी रहीं। ट्रेडर्स का कहना है कि सोने में तेजी की वजह घरेलू बाजार में इसकी अच्छी खरीदारी है। हालांकि, अमेरिका में नॉन-फॉर्म पेरोल्स डेटा आने से पहले इनवेस्टर्स सावधानी बरत रहे हैं। इस डेटा का असर सोने और चांदी की कीमतों पर पड़ सकता है।

रिकॉर्ड ऊंचाई से 40 फीसदी गिरी है चांदी

सोने और चांदी की कीमतें इस साल जनवरी के आखिर में रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गई थीं। उसके बाद दोनों में तेज गिरावट दिखी। चांदी की कीमत जनवरी में 4 लाख रुपये के पार हो गई थी। तब से यह करीब 40 फीसदी गिर चुकी है। मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के रिसर्च हेड सिद्धार्थ खेमका ने कहा, “इनवेस्टमेंट डिमांड कमजोर है, जिससे डीलर इनवेंट्रीज को लेकर चिंता पैदा होती है।”

कमजोर डिमांड से चांदी पर बढ़ सकता है दबाव 

उन्होंने कहा कि अगर डिमांड नहीं बढ़ती है तो भारतीय डीलरों की तरफ से दिए गए करीब 2,000 टन सिल्वर के आने से इनवेंट्री पर दबाव और बढ़ सकता है। सिल्वर का इस्तेमाल कई इंडस्ट्रीज में भी होता है। इनमें इलेक्ट्रॉनिक्स, सोलर पैनल शामिल हैं। इसके अलावा इसमें इनवेस्टमेंट डिमांड भी होती है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी में गिरावट 

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी में गिरावट आई। सोना हल्की गिरावट के साथ 4,465 डॉलर प्रति औंस था, जबकि चांदी 0.38 फीसदी गिरकर 66.72 डॉलर प्रति औंस थी। एचडीएफसी सिक्योरिटीज में सीनियर एनालिस्ट सौमिल गांधी ने कहा कि अगस्त की नॉन-फॉर्म पेरोल रिपोर्ट से पहले ट्रेडर्स सावधानी बरत रहे हैं। इससे सोने और चांदी की कीमतें सीमित दायरे में बनी हुई हैं।

यह भी पढ़ें: Gold Price: सोने की तेजी पर लगा ब्रेक! जानें आज कितना है 10 ग्राम सोने का भाव और आगे कैसी रह सकती है चाल?

अमेरिका में इनफ्लेशन के डेटा पर करीबी नजर

अगले हफ्ते अमेरिका में इनफ्लेशन के डेटा आने वाले हैं। इसका असर अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व की पॉलिसी पर पड़ेगा। फेड 16 सितंबर को अपनी पॉलिसी पेश करेगा। अगर इनफ्लेशन में इजाफा होता है तो वह इंटरेस्ट रेट बढ़ाने का ऐलान कर सकता है। फेड चेयरमैन केविन वॉर्श पहले ही संकेत दे चुके हैं कि उनका फोकस इनफ्लेशन को काबू करने पर है। अगर अमेरिका में इंटरेस्ट रेट बढ़ता है तो इसका खराब असर सोने पर पड़ेगा।

Silver Price 4 Sept: चांदी खरीदने का बना रहे हैं प्लान? दिल्ली-कोलकाता तक जानें अपने शहर का रेट

Silver Price 4 September: अगर आप चांदी खरीदने या इसमें निवेश करने की योजना बना रहे तो इससे पहले आज का भाव जानना जरूरी है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव का असर घरेलू बाजार में भी देखने को मिल रहा है। अलग-अलग शहरों और बाजारों में चांदी की कीमतों में थोड़ा अंतर है। वहीं, चांदी के भाव में आज हल्की तेजी देखने को मिली है। ऐसे में आइए जानते हैं कि 2 सितंबर 2026 को चांदी किस भाव पर बिक रही है और पिछले कारोबारी दिन की तुलना में इसमें कितना बदलाव आया है।

जानें अपने शहर में चांदी का दाम

आज 4 सितंबर को 999 फाइन चांदी की कीमत 2,41,990 रुपये प्रति किलोग्राम रही, वहीं 925 स्टर्लिंग चांदी 2,23,841 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बिकी। आंकड़ों के मुताबिक, पिछले एक महीने में 999 फाइन चांदी के दाम करीब 6 फीसदी बढ़े हैं। वहीं, पिछले एक साल में चांदी की कीमत में 95 फीसदी से ज्यादा की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

शहर के हिसाब से चांदी के रेट

मेट्रो शहरों में सिल्वर 999 फाइन के दाम

मुंबई: 2,41,560 रुपये प्रति किलो

दिल्ली: 2,41,140 रुपये प्रति किलो

चेन्नई: 2,42,260 रुपये प्रति किलो

कोलकाता: 2,41,240 रुपये प्रति किलो

बेंगलुरु: 2,41,750 रुपये प्रति किलो

हैदराबाद: 2,41,940 रुपये प्रति किलो

चांदी की कीमतों पर पड़ा असर

शुक्रवार को चांदी की कीमत 67.38 डॉलर प्रति औंस के आसपास बनी रही। जानकारों के मुताबिक, बॉन्ड बाजार में कमजोरी का फायदा कीमती धातुओं को मिला। इसके अलावा अमेरिका में रोजगार से जुड़े आंकड़े उम्मीद से कमजोर रहे, जिससे फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दरों को लेकर नरम रुख अपनाने की संभावना बढ़ी है। इसका असर चांदी की कीमतों पर भी देखने को मिला।

गुरुवार, 3 सितंबर को एमसीएक्स पर सोने और चांदी के भाव में मामूली बदलाव देखने को मिला। सोना 0.05 फीसदी की गिरावट के साथ 1,55,701 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। वहीं चांदी 0.02 फीसदी की बढ़त के साथ 2,42,391 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

Gold Outlook: गोल्ड ₹1.53 लाख पर, क्या यह ₹1.60 लाख का लेवल पार करेगा? जानिए आगे कैसी रह सकती है चाल

Gold Outlook: सोने में गुरुवार यानी 3 सितंबर को रिकवरी दिखी। डॉलर में कमजोरी और महंगे क्रूड की वजह से महंगाई बढ़ने की चिंता कम होने से सोने को सपोर्ट मिला। शुरुआती कारोबार में कॉमेक्स गोल्ड फ्यूचर्स 1.30 फीसदी चढ़कर 4,472.10 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। इधर, भारत में भी कमोडिटी एक्सचेंज एमसीएक्स में गोल्ड फ्यूचर्स में तेजी दिखी।

MCX में गोल्ड में तेजी 

MCX में गोल्ड फ्यूचर्स 1.05 फीसदी यानी 1,595 रुपये चढ़कर 1,53,997 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा था। एनालिस्ट्स का कहना है कि अब एमसीएक्स पर गोल्ड फ्यूचर्स के लिए 1.60 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम का लेवल महत्वपूर्ण दिख रहा है। उधर, अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व की मीटिंग करीब आ रही है। ऐसे में इनवेस्टर्स की नजरें फेड के फैसले पर टिकी हैं।

1.60 लाख का लेवल अहम 

बोनांजा में सीनियर रिसर्च एनालिस्ट नृपेंद्र यादव के मुताबिक, एमसीएक्स गोल्ड के लिए 1.60 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम का लेवल अहम है। उन्होंने कहा कि हाल में आई तेजी और फिर करेक्शन के बाद 1.60 लाख के लेवल को ब्रेकआउट लेवल माना जा सकता है। अगर गोल्ड 1.60 लाख के लेवल को पार करने के बाद टिका रहता है तो इससे यह संकेत मिलेगा कि गोल्ड में आए करेक्शन की वजह मुख्यत: मुनाफावसूली थी।

तेजी में गोल्ड 1.65 लाख तक जा सकता है

1.60 लाख के लेवल के पार गोल्ड के टिके रहने पर इसके 1.65-1.70 लाख तक जाने का रास्ता खुल जाएगा। यादव ने कहा, “इससे पहले के टेक्निकल एसेसमेंट में भी 1.58-1.60 लाख के लेवल को ब्रेकआउट जोन बताया गया था। इसका मतलब है कि 1.65-1.70 लाख संभावित अगला टारगेट हो सकता है। गिरावट की स्थिति में 1.52-1.50 पर सोने को अहम सपोर्ट मिलेगा।”

केंद्रीय बैंकों की खरादीरी से गोल्ड को सपोर्ट

यादव ने बताया कि जब कभी गोल्ड ब्रेकआउट देता है तो इसका कनफर्मेशन जरूरी हो जाता है। मौजूदा लेवल पर ऐसा नहीं दिख रहा। हालांकि, दुनिया के कई देशों के केंद्रीय बैंक सोना खरीद रहे हैं, जिससे इसे सपोर्ट मिल रहा है। गोल्डमैन सैक्स का मानना है कि केंद्रीय बैंक 2026 में हर महीने करीब 50 टन सोना खरीद रहे हैं। उसने साल के अंत तक गोल्ड की कीमतों के लिए 4,900 डॉलर प्रति औंस का अनुमान जताया है।

जियोपॉलिटिकल टेंशन का भी गोल्ड पर असर

जियोपॉलिटिकल टेंशन बने रहने से भी गोल्ड को सपोर्ट मिल रहा है। गोल्ड को सुरक्षित निवेश का सबसे अच्छा विकल्प माना जाता है। भारतीय निवेशकों के लिए रुयये का लेवल भी एक बड़ा मसला है। अगर अंतरराष्ट्रीय बाजार में गोल्ड कंसॉलिडेशन जारी रहता है तो भी रुपये में कमजोरी से एमसीएक्स गोल्ड को सपोर्ट मिल सकता है।

यह भी पढ़ें: Silver Rate Today 3 September: खरीदारी से पहले जानें चांदी का भाव, दिल्ली समेत इन शहरों में आज इतना रेट

इनवेस्टर्स की नजरें फेडरल रिजर्व के फैसले पर

यादव ने कहा कि गोल्ड के लिए शॉर्ट टर्म में सबसे बड़ा रिस्क अमेरिका में इंटरेस्ट रेट को लेकर फेड का फैसला, डॉलर इंडेक्स और बॉन्ड यील्ड है। फेड चेयरमैन के हालिया रुख से यह साफ हो गया है कि अमेरिकी केंद्रीय बैंक की पॉलिसी सख्त होगी। इससे यील्ड में उछाल दिखा है और डॉलर में मजबूती आई है। इससे गोल्ड पर कुछ समय के लिए दबाव बन सकता है।

Gold Silver Prices Today: दिल्ली में सोने में लगातार छठे सत्र गिरावट, चांदी एक दिन में ₹5000 रुपये लुढ़की

Gold Silver Prices Today: दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने में 2 सितंबर को लगातार छठे सत्र गिरावट आई। यह 2,100 रुपये गिरकर 1.56 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। बीते छह सत्रों में सोने की कीमत 11,000 रुपये गिर चुकी है। 25 अगस्त को इसका कीमत 1,67,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई थी, जो बीते तीन महीनों का सबसे ज्यादा प्राइस था। 2 सितंबर को चांदी में भी बड़ी गिरावट आई।

चांदी एक दिन में 5000 रुपये फिसली

चांदी भी 5000 रुपये गिरकर 2,35,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। यह चांदी का बीते हफ्ते में सबसे कम भाव है। बुलियन की कीमतों में गिरावट के पीछे मध्यपूर्व में फिर से तनाव बढ़ने का हाथ है। अमेरिका ईरान पर हमले कर रहा है। इसके जवाब में ईरान खाड़ी देशों में अमेरिकी ठिकानों को निशाना बना रहा है। इससे क्रूड ऑयल की कीमतें चढ़ रही हैं।

क्रूड में उछाल से महंगाई बढ़ने का खतरा

चॉयस ब्रोकिंग में कमोडिटी और करेंसी एनालिस्ट आमिर माकदा ने कहा कि ऑयल की कीमतें बढ़ने से महंगाई बढ़ने का खतरा बढ़ा है। इससे अमेरिका सहित दूसरे देशों में इंटरेस्ट रेट्स बढ़ सकते हैं। अमेरिका में बॉन्ड यील्ड में फिर से उछाल है। डॉलर इंडेक्स भी चढ़ा है। अगर क्रूड की कीमतें हाई लेवल पर बनी रहती हैं तो इस महीने फेडरल रिजर्व इंटरेस्ट रेट बढ़ा सकता है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी में तेजी 

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी में हल्की तेजी दिखी। स्पॉट गोल्ड 1.19 फीसदी चढ़कर 4,380 डॉलर प्रति औंस पर चल रहा था। स्पॉट सिल्वर 2 फीसदी उछाल के साथ 65.42 डॉलर प्रति औंस पर था। मिरै एसेट शेयरखान के कमोडिटीज हेड प्रवीण सिंह ने कहा कि क्रूड की ऊंची कीमतों के बीच फेडरल रिजर्व के चेयरमैन केविन वॉर्श ने आक्रामक पॉलिसी का संकेत दिया है।

यह भी पढ़ें: शादी में मिले गहने बेचने पर नहीं लगेगा टैक्स? जानिए इनकम टैक्स का क्या है असली नियम

अमेरिका में इंटरेस्ट रेट बढ़ा तो सोने पर पड़ेगा असर

अगर अमेरिका में सितंबर में इंटरेस्ट रेट बढ़ता है तो यह सोने पर इसका खराब असर पड़ेगा। इंटरेस्ट रेट बढ़ने के माहौल में सोने की चमक घटती है, जबकि इंटरेस्ट रेट घटने पर बढ़ती है। उधर, डॉलर में मजबूती से दूसरी करेंसी में सोना खरीदना महंगा हो जाता है। इसलिए डॉलर मजबूत होने पर सोने की कीमतों पर दबाव बढ़ता है।

iPhone 18 Pro को लेकर बड़ा लीक, 3 नए कलर में आ सकता है फोन; Black की हो सकती है वापसी

iPhone 18 Pro को लेकर बड़ा लीक, 3 नए कलर में आ सकता है फोन; Black की हो सकती है वापसी

iphone-18-pro

Apple के अपकमिंग फ्लैगशिप स्मार्टफोन iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को लेकर एक नया लीक सामने आया है। रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी इस बार Pro मॉडल को तीन नए कलर ऑप्शन में पेश कर सकती है। इनमें Dark Cherry/Burgundy, Sky Blue और Black शामिल बताए जा रहे हैं।

 

चीनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Weibo के चर्चित लीकर Fixed Focus Digital के अनुसार, iPhone 18 Pro सीरीज के लिए Apple इन तीन रंगों पर काम कर रही है। अगर यह लीक सही साबित होता है, तो iPhone 18 Pro की कलर लाइनअप पिछले मॉडल से काफी अलग हो सकती है।

 

iPhone 18 Pro में कौन-कौन से कलर मिल सकते हैं?

 

लीक के अनुसार, iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max में Dark Cherry या Burgundy कलर मिल सकता है। माना जा रहा है कि यह iPhone 17 Pro सीरीज में दिए गए Cosmic Orange कलर की जगह ले सकता है। इसके अलावा Sky Blue कलर भी इस साल iPhone 18 Pro सीरीज का हिस्सा बन सकता है। इस कलर को लेकर पहले भी कई रिपोर्ट सामने आ चुकी हैं।

 

Black कलर की हो सकती है वापसी

 

iPhone Pro यूजर्स के लिए सबसे खास खबर Black कलर की वापसी हो सकती है। Apple ने iPhone 17 Pro सीरीज में Black कलर उपलब्ध नहीं कराया था। ऐसे में iPhone 18 Pro में Black की वापसी उन यूजर्स को पसंद आ सकती है, जो फोन में क्लासिक और प्रीमियम लुक चाहते हैं। वहीं, लीक में Silver कलर के शामिल होने की संभावना कम बताई गई है। Fixed Focus Digital का कहना है कि फिलहाल Silver वेरिएंट को लेकर कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आई है।

 

Sky Blue दिख सकता है Silver जैसा

 

Sky Blue नाम सुनकर भले ही यह कलर काफी चमकीला लगे, लेकिन इसका फिनिश वास्तव में काफी हल्का हो सकता है। Apple पहले भी iPhone Air और MacBook Air में इस तरह के हल्के ब्लू शेड का इस्तेमाल कर चुका है।

 

कुछ लाइटिंग कंडीशन में यह रंग लगभग Silver जैसा दिखाई दे सकता है। ऐसे में जिन यूजर्स को बहुत ज्यादा चमकीले रंग पसंद नहीं हैं, उनके लिए Sky Blue एक अच्छा विकल्प हो सकता है।

 

सितंबर इवेंट में हो सकता है खुलासा

 

Apple के सितंबर इवेंट में iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max के लॉन्च के दौरान इनके फाइनल कलर ऑप्शन सामने आने की उम्मीद है। हालांकि, अभी तक Apple की ओर से इन रंगों को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। अगर लीक सही साबित होता है, तो Dark Cherry, Sky Blue और Black iPhone 18 Pro सीरीज के सबसे चर्चित कलर ऑप्शन हो सकते हैं।

Silver Rate Today 2 September: चांदी के दाम में फिर गिरावट, दिल्ली से चेन्नई तक जानें आज की कीमत

Silver Rate Today 2 September: चांदी खरीदने वालों के लिए आज बाजार से मिला-जुला संकेत सामने आया है। पिछले कुछ समय से कीमती धातु की कीमतों में तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है और इसका असर आज के रेट पर भी दिखाई दिया। दिल्ली के सर्राफा बाजार में बुधवार को चांदी की कीमत ₹2,40,500 प्रति किलो (सभी टैक्स सहित) दर्ज की गई, जो पिछले कारोबारी दिन के मुकाबले ₹5,000 कम है। वहीं, घरेलू वायदा बाजार में भी चांदी कमजोर नजर आई। MCX पर सुबह के कारोबार में चांदी का भाव 0.24 फीसदी गिरकर ₹2,28,993 प्रति किलो पर पहुंच गया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में जारी हलचल का असर भी कीमती धातु पर देखने को मिल रहा है। ऐसे में अगर आप चांदी खरीदने, गहने बनवाने या निवेश के लिए भाव पर नजर रख रहे हैं, तो आज के रेट आपके लिए जानना जरूरी है। आगे जानिए देश के प्रमुख शहरों में चांदी कितने रुपये किलो बिक रही है।

MCX पर भी चांदी हुई कमजोर

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर भी चांदी के वायदा भाव में गिरावट देखने को मिली। आज सुबह तक चांदी का भाव 0.24 फीसदी यानी ₹556 की गिरावट के साथ ₹2,28,993 प्रति किलो रह गया। इससे पहले पिछले कारोबारी सत्र में MCX पर चांदी ₹2,29,549 प्रति किलो पर बंद हुई थी।

दिल्ली समेत शहरों में चांदी कितने की मिल रही है?

अगर आप अपने शहर में चांदी खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो नीचे प्रमुख शहरों के ताजा भाव देख सकते हैं। ज्यादातर शहरों में चांदी की कीमत ₹2.55 लाख प्रति किलो के आसपास है।

शहर 1 किलो चांदी का भाव

दिल्ली ₹2,55,000

मुंबई  ₹2,55,000

कोलकाता     ₹2,55,000

चेन्नई ₹2,60,000

पटना  ₹2,55,000

लखनऊ      ₹2,55,000

मेरठ  ₹2,55,000

अयोध्या      ₹2,55,000

कानपुर ₹2,55,000

गाजियाबाद   ₹2,55,000

नोएडा ₹2,55,000

गुरुग्राम      ₹2,55,000

चंडीगढ़ ₹2,55,000

जयपुर ₹2,55,000

अहमदाबाद   ₹2,55,000

पुणे   ₹2,55,000

लुधियाना     ₹2,55,000

गुवाहाटी      ₹2,55,000

इंदौर  ₹2,55,000

सूरत  ₹2,55,000

नागपुर ₹2,55,000

नासिक ₹2,55,000

बैंगलोर ₹2,55,000

वडोदरा ₹2,55,000

भुवनेश्वर     ₹2,60,000

रायपुर ₹2,55,000

हैदराबाद      ₹2,60,000

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी चांदी पर दबाव

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी चांदी की कीमत कमजोर हुई है। उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, चांदी करीब $64.74 प्रति औंस पर पहुंच गई। इससे संकेत मिलता है कि वैश्विक बाजार में बिकवाली का असर घरेलू कीमतों पर भी दिखाई दे रहा है।

एक दिन पहले कितनी थी चांदी?

पिछले कारोबारी सत्र में दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी ₹2,45,500 प्रति किलो पर स्थिर थी। इसके बाद इसमें ₹5,000 की गिरावट आई और कीमत घटकर ₹2,40,500 प्रति किलो रह गई। विदेशी बाजारों में भी चांदी पर दबाव रहा। हाजिर चांदी की कीमत करीब 3 फीसदी गिरकर $64.68 प्रति औंस रह गई थी।

मंगलवार को वायदा बाजार में क्या हुआ था?

इससे ठीक एक दिन पहले घरेलू वायदा बाजार में तस्वीर थोड़ी अलग थी। मजबूत हाजिर मांग और कारोबारियों की ताजा खरीदारी के चलते चांदी वायदा 0.19 फीसदी बढ़कर ₹2,40,577 प्रति किलो पहुंच गया था। MCX पर दिसंबर डिलीवरी वाले चांदी कॉन्ट्रैक्ट में ₹27 की तेजी दर्ज की गई थी। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय बाजार में न्यूयॉर्क में चांदी 0.17 फीसदी गिरकर $66.46 प्रति औंस पर आ गई थी।

खरीदारी करने वालों के लिए क्या समझना जरूरी है?

चांदी के भाव में इस समय तेजी से उतार-चढ़ाव हो रहा है। घरेलू बाजार, MCX और अंतरराष्ट्रीय कीमतों में अलग-अलग तस्वीर दिखाई दे रही है। ऐसे में अगर आप चांदी के गहने, सिक्के या निवेश के लिए सिल्वर खरीदने जा रहे हैं, तो खरीदारी से पहले अपने स्थानीय सर्राफा बाजार का ताजा भाव जरूर जांच लें। साथ ही, चांदी की शुद्धता, मेकिंग चार्ज और लागू टैक्स के कारण अंतिम कीमत अलग हो सकती है।

NPS Calculator: रिटायरमेंट के बाद चाहिए ₹20,000 महीना पेंशन? जानिए 60 की उम्र में कितना बड़ा होना चाहिए कॉर्पस