दीप जलें हर द्वार, तभी सजेगा समृद्धि का संसार

दीप जलें हर द्वार, तभी सजेगा समृद्धि का संसार

जब कुछ घरों में प्रकाश का उत्सव हो, तो कुछ घरों के अंधेरे की चिंता भी आवश्यक है। दीपावली केवल दीप जलाने का पर्व नहीं, बल्कि अपने भीतर झांकने और समाज के प्रति अपने दायित्व को समझने का अवसर भी है। हर वर्ष हम अपने घरों को ज्योतिर्मय करते, मां लक्ष्मी का स्वागत कर सुख-समृद्धि की कामना करते हैं। लेकिन क्या कभी हमने विचार किया कि जिस समाज में हम समृद्धि का उत्सव मना रहे हैं,वहां कितने घर ऐसे हैं,जहां त्योहार की खुशियां भी आय और खर्च के गणित में उलझकर रह जाती हैं? जब बाजारों में करोड़ों की खरीदारी होती है,तब क्या हम उन परिवारों की चिंता करते हैं,जिनके लिए बच्चों को नए कपड़े दिलाना भी एक बड़ी उपलब्धि है?

भारत की अर्थव्यवस्था आज विकास के नए आयाम छू रही है। बड़े उद्योगों का विस्तार हो रहा है,महंगी कारों और आलीशान मकानों का बाजार बढ़ रहा है तथा आधुनिक सुविधाओं का दायरा विस्तृत हो रहा है। लेकिन इसी चमक के बीच एक दूसरा भारत भी है,जहां छोटा दुकानदार ग्राहकों की प्रतीक्षा करता है,मजदूर नियमित रोजगार की उम्मीद में भटकता है और मध्यमवर्गीय परिवार बढ़ते खर्चों के बीच अपनी बचत बचाने की कोशिश करता है। अर्थशास्त्र में आर्थिक प्रगति की इस असमान तस्वीर को ‘K-Shaped Recovery’ कहा जाता है। इसमें अर्थव्यवस्था का एक हिस्सा तेजी से आगे बढ़ता है,जबकि दूसरा अपेक्षाकृत धीमी गति से आगे बढ़ता है या आर्थिक दबावों का सामना करता है।

 

एक ही देश में किसी के लिए दीपावली पर नई कार खरीदना सामान्य बात है,तो किसी के लिए घर में मिठाई लाना भी बजट बिगाड़ने वाला खर्च हो सकता है। यह अंतर केवल आय का नहीं,अवसरों और जीवन की परिस्थितियों का भी है। इसलिए आर्थिक विकास की सफलता को केवल GDP की वृद्धि,शेयर बाजार की चमक या बड़े कारोबारियों के मुनाफे से नहीं आंका जा सकता। वास्तविक कसौटी यह है कि विकास का लाभ आम आदमी की थाली, उसके रोजगार,उसकी बचत और उसके बच्चों के भविष्य तक कितना पहुंचा है?दीपावली के बाजारों में सबसे अधिक अनदेखे चेहरे उन लोगों के हैं,जिनकी मेहनत से त्योहार की शोभा दिखाई पड़ती है।

मिट्टी के दीये बनाने वाला कुम्हार,मिठाई तैयार करने वाला कारीगर,सड़क किनारे सामान बेचने वाला छोटा व्यापारी और घरों को सजाने वाला श्रमिक ये सभी हमारी खुशियों के निर्माता हैं। विडंबना यह है कि दूसरों के घरों को प्रकाशमयी करने वाले इन हाथों के अपने घरों में कभी-कभी अभाव का अंधेरा बना रहता है। क्या यह उचित नहीं कि दीपावली पर दीये खरीदते समय हम उस कुम्हार के परिवार की आजीविका के बारे में भी सोचें? क्या हमारी खरीदारी किसी छोटे दुकानदार के घर में भी खुशियों का दीप जला सकती है?

 

यह प्रश्न अमीर और गरीब के बीच संघर्ष खड़ा करने का नहीं,बल्कि समृद्धि के प्रति हमारी समझ को व्यापक बनाने का है। किसी व्यक्ति का धनवान होना गलत नहीं है,उद्योगों का बढ़ना भी आवश्यक है और उद्यमियों की सफलता देश की प्रगति में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाती है। लेकिन एक स्वस्थ समाज वह है,जहां सफलता के अवसर केवल कुछ लोगों तक सीमित न रहें,जहां मेहनत करने वाला व्यक्ति सम्मानजनक जीवन जी सके और किसी परिवार की गरीबी उसके बच्चों के सपनों के मार्ग की स्थाई बाधा न बने। जिस समाज में धन का सम्मान हो,लेकिन श्रम का सम्मान न हो,जहां सफलता का उत्सव मनाया जाए,लेकिन अभाव से जूझते व्यक्ति की पीड़ा अनदेखी कर दी जाए,वहां विकास की कहानी अधूरी रह जाती है।

आज आवश्यकता केवल आर्थिक विकास की नहीं,बल्कि सामाजिक संवेदनशीलता की भी है। हमें अपने बच्चों को महंगे उपहार देने के साथ यह संस्कार भी देना चाहिए कि किसी वस्तु का मूल्य केवल उसकी कीमत से नहीं,बल्कि उसे बनाने वाले श्रमिक की मेहनत से भी तय होता है। हमें यह समझना होगा कि किसी जरूरतमंद की सहायता करना दया का प्रदर्शन नहीं,बल्कि सामाजिक उत्तरदायित्व है। किसी गरीब परिवार के साथ खुशियां बांटते समय उसकी गरिमा और आत्मसम्मान बनाए रखना भी उतना ही आवश्यक है।

 

इस दीपावली हम एक छोटा,लेकिन सार्थक संकल्प लें। स्थानीय कारीगरों से दीये खरीदें,छोटे दुकानदारों को प्रोत्साहित करें,जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा में सहयोग करें और उत्सव को दिखावे तथा अनावश्यक खर्च की प्रतिस्पर्धा न बनने दें। हमारी छोटी-सी पहल किसी परिवार के लिए बड़ी राहत बन सकती है। समाज में परिवर्तन हमेशा बड़े भाषणों या बातों से नहीं आता,कभी-कभी वह हमारी छोटी-छोटी संवेदनशील आदतों से शुरू होता है।

हमें यह भी याद रखना चाहिए कि किसी राष्ट्र की वास्तविक समृद्धि केवल ऊंची इमारतों,चमकते बाजारों और बढ़ती संपत्ति में नहीं बसती। वह उस मजदूर की सुरक्षित आजीविका में भी बसती है,उस किसान की संतुष्टि में भी,उस कर्मचारी की आर्थिक सुरक्षा में भी और उस बच्चे की आंखों में भी,जो बिना अभाव के भय के अपने भविष्य के सपने देख सके। दीपावली पर मां लक्ष्मी का पूजन करते समय यदि हम अपने आसपास के लोगों के जीवन में खुशहाली लाने का संकल्प भी लें,तो त्योहार का सामाजिक अर्थ ओर गहरा हो जाएगा। आखिर प्रकाश का उद्देश्य केवल अपने घर का अंधेरा मिटाना नहीं,बल्कि जहां संभव हो,दूसरों के जीवन में भी उजाला पहुंचाना है।

 

इस दीपावली हमें केवल यह नहीं देखना चाहिए कि हमारे घर में कितने दीप जले,बल्कि यह भी सोचना चाहिए कि हमारे कारण से कितने चेहरों पर मुस्कान आई। क्योंकि किसी राष्ट्र की वास्तविक समृद्धि तब नहीं होती,जब उसके कुछ घर जगमगाते हैं,असली समृद्धि तब होती है,जब कोई घर अभाव के कारण अंधेरे में रहने को विवश न हो।

आइए,इस दीपावली ऐसा समाज बनाने का संकल्प लें,जहां धन के साथ संवेदना,सफलता के साथ विनम्रता और समृद्धि के साथ साझेदारी भी बढ़े। जहां विकास का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और खुशियां किसी की आर्थिक हैसियत की मोहताज न रहें। यही दीपावली का सच्चा संदेश है,अपने घर में दीप जलाइए,लेकिन अपने भीतर इतना प्रकाश भी जगाइए कि किसी दूसरे के घर का अंधेरा आपको दिखाई देने लगे।

बिना नेता के भी डेमोक्रेट्स ने हराया ट्रंप को

अमेरिका के मिडटर्म चुनाव की एक खास बात यह थी कि चुनाव बिल्कुल भारत के अंदाज में लड़ा जा रहा था। चुनाव से पहले ट्रंप ने प्रवासियों के नाम काटने शुरू किए थे। मतदाता पहचान पत्र अनिवार्य करने की मांग कर रहे थे। एसआईआर कराने की बात हो रही थी। कई राज्यों में परिसीमन कराया, जैसा भारत में करने की तैयारी हो रही है। चुनाव जीतने पर हर अमेरिकी के खाते में पांच हजार डॉलर डालने का ऐलान किया गया, जैसा भारत में ‘मुफ्त की रेवड़ी’ बांट कर चुनाव जीतने का चलन चला है। इल़ॉन मस्क ने भी हर बच्चे को अपनी कंपनी स्पेसएक्स का एक एक शेयर देने का ऐलान किया था। भारत की तरह ही वहां भी गोरे अमेरिकी ईसाई बनाम अन्य का मुकाबला बनाया जा रहा था।

बाहरी लोगों को निकालने या उन्हें परेशान करने की नीति को इमिग्रेशन एंड कस्टम एन्फोर्समेंट यानी आईसीई के जरिए आक्रामक तरीके से लागू कराया गया। हम और वे का मुकाबला बनाया जा रहा था, जैसे भारत में 80 और 20 का चुनाव बनाने की कोशिश हो रही है। भारत की तरह ही वहां भी कहा जा रहा था कि विपक्ष के पास चेहरा कहां है? ट्रंप के मुकाबले डेमोक्रेटिक पार्टी का पास कोई नेता नहीं है, इसका खूब नैरेटिव बनाया गया। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरह ही चुनाव प्रचार में ट्रंप ने हर जगह कहा कि लोग उनका चेहरा देख कर वोट दें। उन्होंने कहा कि हर जगह वे खुद लड़ रहे हैं। इसके बावजूद अमेरिका के लोगों ने रिपब्लिकन पार्टी को ऐसा हराया है, जैसा पिछले चार दशक में कोई पार्टी नहीं हारी है। लोगों ने जम कर गुस्सा निकाला। ट्रंप ने पारंपरिक रूप से रिपब्लिकन असर वाले जिन राज्यों में परिसीमन कराया था वहां भी उनकी पार्टी हारी और बुरी तरह से हारी।

लोगों ने इस बात की बिल्कुल चिंता नहीं दिखाई कि वे किसको जिताने के लिए वोट कर रहें। उन्होंने तय किया कि ट्रंप और रिपब्लिकन पार्टी को हराना है। इसके बाद उनके सामने कोई चेहरा नहीं था। सोचें, चुनाव से पहले डेमोक्रेटिक पार्टी की क्या स्थिति थी? पार्टी के पास राष्ट्रीय स्तर पर कोई चेहरा नहीं था। जो बाइडेन 2024 का चुनाव लड़ते समय ही बीमार और अशक्त हो गए थे। वे लोगों के नाम, चेहरे आदि भूलने लगे थे। तभी एक ही टर्म के बाद डेमोक्रेटिक पार्टी को उम्मीदवार बदलना पड़ा था। उप राष्ट्रपति कमला हैरिस चुनाव लड़ीं। लेकिन हारने के बाद वे भी राजनीति से दूर हो गईं। इस तरह 2020 से 2024 तक जो दो चेहरे डेमोक्रेटिक पार्टी का प्रतिनिधित्व कर रहे थे वो दोनों चेहरे इस चुनाव में प्रासंगिक नहीं थे।

भारत में भी बार बार कहा जाता है कि नरेंद्र मोदी के मुकाबले विपक्ष के पास कौन चेहरा है? यह सवाल किया जाता है कि क्या मोदी को वोट नहीं दें तो राहुल गांधी, अखिलेश या तेजस्वी यादव को दे दें? बड़ी होशियारी से यह नैरेटिव बनाया जाता है और टीना फैक्टर यानी देयर इज नो ऑल्टरनेटिव का प्रचार किया जाता है। अमेरिका में भी कोई ऑल्टरनेटिव नहीं था। लेकिन हर राज्य में ऐन चुनाव के दौरान कई चमकदार चेहरे उभरे और डेमोक्रेटिक पार्टी के प्रचार का नेतृत्व किया। लोगों ने किसी को जिताने की बजाय ट्रंप को हराने का फैसला किया इसलिए चेहरे गौण हो गए।

इसलिए यह सोचना ही गलत है कि भारत में चेहरा कौन है और मोदी को कौन चुनौती देगा। याद करें कैसे सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस की एक टिप्पणी के बाद कॉकरोच जनता पार्टी बनी। उसने कैसे केंद्र की सर्वशक्तिशाली सरकार को घुटने पर ला दिया। क्या सीजेपी या उसके संस्थापक अभिजीत दीपके का कोई मतलब है? इनका कोई मतलब नहीं है। पेपर लीक और परीक्षा की गड़बड़ियों के कारण देश के युवा और उनके अभिभावक नाराज थे। वे सीजेपी की अपील पर स्वाभाविक रूप से सड़क पर उतरे और आंदोलन किया। युवाओं को चेहरे से कोई मतलब नहीं था। आज भी राजधानी दिल्ली से लेकर देश के दूरदराज के इलाकों में भी अलग अलग मुद्दों पर आम जनता की नाराजगी अलग अलग लोगों के नेतृत्व में हो रहे आंदोलनों से प्रकट हो रही है।

सूर्यकुमार की साली की बेटी ने मोदी को कन्नड में सुनाया गीत हुआ वायरल (Video)

Suryakumar Yadav

भारत की विश्व कप विजेता टी20 टीम के कप्तान रहे सूर्यकुमार यादव ने शुक्रवार को अपने परिवार के सदस्यों के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की।सूर्यकुमार के साथ उनकी पत्नी देविशा, उनकी नवजात बेटी, उनकी साली दीक्षा, उनके साले अजय शेट्टी और उनकी साली के दो बच्चे राम और सरयू भी थे।

इस मुलाकात के दौरान सरयू ने मोदी के सामने एक कन्नड़ गीत भी गाया जिसे प्रधानमंत्री ने बहुत पसंद किया। प्रधानमंत्री मोदी ने हिंदी में एक पोस्ट में कहा, ‘‘दीपावली के माहौल में राम और सरयू का आगमन हुआ है। इससे दीपावली का वातावरण और भी पावन एवं दिव्य हो गया है।’’

भारत ने सूर्यकुमार की अगुवाई में इस साल के शुरू में टी20 विश्व कप में अपने खिताब का सफलतापूर्वक बचाव किया था लेकिन इसके बाद खराब फॉर्म के कारण वह टीम में जगह नहीं बना पाए थे।

सूर्यकुमार यादव ने 5 साल के क्रिकेट करियर में इतना कुछ कमा लिया जितना क्रिकेट खिलाड़ी दस साल में नहीं कमा पाते। खासकर 2013 से 2023 के कालखंड के लिए तो यह कहा जा सकता है। विराट कोहली जैसा क्रिकेटर भी टी-20 विश्वकप विजेता कप्तान नहीं बन पाया, यह तथ्य इस बात को साबित करने के लिए काफी है।

2 साल के अंतराल में बतौर कप्तान एक भी सीरीज नहीं हारे सूर्या, विश्वप भी जीते

बतौर कप्तान वह अब तक एक भी सीरीज नहीं हारे चाहे द्विपक्षीय हो, एशिया कप हो या टी-20 विश्वकप। यह 100 प्रतिशत रिकॉर्ड ही उनके पक्ष में बोलने के लिए काफी है।सूर्यकुमार यादव ने जुलाई 2024 में भारत की टी20 कप्तानी संभाली थी। उनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने Asia Cup 2025 और T20 World Cup 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट अपने नाम किए। बतौर कप्तान उनका जीत प्रतिशत 76.92% (Win Percentage as Captain) रहा, जो किसी भी भारतीय टी20 कप्तान के लिए बेहद प्रभावशाली आंकड़ा माना जा रहा है।

लगातार खराब बल्लेबाजी के कारण हुए से बाहर

कप्तान बनने के बाद से सूर्या ने 45 टी20 मुकाबलों में सिर्फ 932 रन बनाए हैं। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भी उन्होंने 9 पारियों में 242 रन बनाए, लेकिन इनमें से 84 रन केवल अमेरिका के खिलाफ आए थे। बड़े मुकाबलों में उनका बल्ला दमदार असर नहीं छोड़ सका।मुंबई इंडियंस के लिए खेल रहे सूर्यकुमार यादव का आईपीएल 2026 सीजन भी निराशाजनक रहा।  सूर्यकुमार ने  12 पारियों में सिर्फ़ 18 की औसत से 2 अर्धशतक के साथ 270 रन बनाए।

झारखंड में भीषण सड़क हादसा सात लोगों की मौत

झारखंड के खूंटी जिले के कर्रा थाना क्षेत्र के कोशांबी कॉलोनी के पास कल रात भीषण सड़क हादसे में चार महिलाओं और तीन बच्चों समेत सात लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि गुरुवार रात करीब 10:15 बजे एक स्कूटी सवार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे झाड़ियों में गिर गया था। उसे बचाने के लिए आसपास के ग्रामीण अपने घरों से बाहर निकल आए। कुछ युवक झाड़ियों में फंसे स्कूटी सवार को निकालने की कोशिश कर रहे थे, जबकि महिलाएं और बच्चे सड़क किनारे खड़े होकर घटनाक्रम देख रहे थे।

इसी दौरान तोरपा की ओर से तेज रफ्तार में आ रहा 18 चक्का ट्रेलर अनियंत्रित होकर वहां मौजूद लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। अचानक हुए हादसे में लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

हादसे में स्थानीय निवासी बिरसा नायक के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। उनकी पत्नी कसीला देवी, बेटी अंजलि कुमारी और एक वर्षीय नाती सौरभ नायक की भी मौत हो गई। मृतकों की पहचान कसीला देवी, मान्दू देवी, अंजलि कुमारी, पाको देवी, तूती कुमारी, गोलू कुमार और मासूम सौरभ नायक के रूप में हुई है।

Also Read : रूस का यूक्रेन पर हमला, ऊर्जा केंद्र और मालवाहक जहाज को बनाया निशाना

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को खूंटी सदर अस्पताल तथा तोरपा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। घटना की जानकारी मिलने पर खूंटी एसपी ऋषभ गर्ग देर रात अस्पताल पहुंचे और घायलों के इलाज की जानकारी ली।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि रेलवे फाटक के पास स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद लोग मदद के लिए पहुंचे थे। घटनास्थल पर तीखा मोड़ और अंधेरा होने के कारण ट्रेलर चालक सड़क किनारे खड़े लोगों को देख नहीं पाया, जिससे यह भीषण दुर्घटना हुई। घायल बच्ची खतरे से बाहर है। हादसे के बाद ट्रेलर चालक और खलासी मौके से फरार हो गए। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। दुर्घटनाग्रस्त ट्रेलर को जब्त कर लिया गया है। मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए आज भेजे जा रहे हैं।

इस बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया के माध्यम से शोक व्यक्त करते हुए कहा कि खूंटी के कर्रा में हुए सड़क हादसे में सात लोगों की मृत्यु की हृदयविदारक खबर से मन व्यथित है। इस दुर्घटना में अपने प्रियजनों को खोने वाले सभी शोकाकुल परिवारों के प्रति उनकी गहरी संवेदनाएं हैं। उन्होंने मरांग बुरु से दिवंगत आत्माओं की शांति और परिजनों को दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की। साथ ही हादसे में घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

Pic Credit : UNI

दोस्तों के साथ नहीं, परिवार संग छुट्टियां बिता रहे भारतीय युवा! 75% Gen Z और मिलेनियल्स कर रहे मल्टी-जनरेशनल ट्रैवल: सर्वे

नई दिल्ली, (PTI)। अब घूमने जाने का मतलब सिर्फ दोस्तों या पार्टनर के साथ छुट्टियां बिताना नहीं रह गया है। युवा अब अपने माता-पिता, दादा-दादी और परिवार के दूसरे सदस्यों के साथ भी घूमने जाना पसंद कर रहे हैं। यानी परिवार के सभी लोग एक साथ छुट्टियां बिताने और अच्छा समय गुजारने के लिए ट्रिप प्लान कर रहे हैं।

एयरबीएनबी (Airbnb) के एक नए सर्वे में यह बात सामने आई है। सर्वे के मुताबिक, भारत में Gen Z और Millennials के 75% लोग परिवार की अलग-अलग पीढ़ियों के साथ घूमने जाना पसंद करते हैं। युवाओं का मानना है कि ऐसी यात्राओं से परिवार के साथ समय बिताने, नई यादें बनाने और रिश्ते मजबूत करने का मौका मिलता है।

परिवार के साथ घूमने की ये हैं वजहें

सर्वे के मुताबिक, परिवार के साथ घूमने की सबसे बड़ी वजह एक-दूसरे के साथ अच्छा समय बिताना है। इसके अलावा लोग साथ में मस्ती करना और अपने रिश्तों को और मजबूत बनाना चाहते हैं।

55% लोग: परिवार के साथ नई यादें बनाना चाहते हैं।

52% लोग: साथ घूमना और मस्ती करना पसंद करते हैं।

51% लोग: परिवार और दोस्तों के साथ अपने रिश्ते मजबूत करना चाहते हैं।

सर्वे में Gen Z के 70% लोगों ने माना कि अब वे कुछ साल पहले के मुकाबले परिवार की अलग-अलग पीढ़ियों के साथ घूमना ज्यादा पसंद करते हैं। इसी वजह से होटल के बजाय पूरा घर, विला या अपार्टमेंट लेने का चलन भी बढ़ रहा है। Airbnb के मुताबिक, भारत में 5 या उससे ज्यादा लोगों वाले ऐसे समूहों की घरेलू ठहरने की जगहों को लेकर खोज में सालाना 55% से ज्यादा बढ़ोतरी हुई है, जिनके साथ बच्चे भी होते हैं।

पहाड़ और गांव जैसी प्राकृतिक जगहें: 56%

समुद्र तट और तटीय इलाके: 47%

ऐतिहासिक और धार्मिक जगहें: 44%

पूरे परिवार के घूमने-फिरने के लिए अच्छी जगहें: 59%

सभी की जरूरतों के हिसाब से सही जगहें: 55%

Gen Z और Millennials का ट्रैवल ट्रेंड

सर्वे के मुताबिक, Gen Z के 60% से ज्यादा युवाओं ने बताया कि उन्होंने पिछले साल दोस्तों और माता-पिता, दोनों के साथ घूमने का प्लान बनाया था। वहीं, Millennials में 49% लोग दोस्तों और 46% लोग माता-पिता के साथ घूमने गए थे। Gen Z के करीब आधे युवा परिवार के साथ छुट्टियां बिताने के लिए पूरा घर, विला या अपार्टमेंट लेना पसंद करते हैं।

Airbnb के आंकड़ों के मुताबिक, 5 या उससे ज्यादा लोगों वाले समूहों ने ठहरने की जगहों के लिए 80% से ज्यादा खोज भारत में घूमने के लिए की, जबकि 15% से ज्यादा खोज विदेशों के लिए हुई। बेंगलुरु, गोवा, हैदराबाद, नीलगिरि और पुडुचेरी ऐसे बड़े समूहों की पसंदीदा जगहों में शामिल रहीं।

यह सर्वे Airbnb के लिए YouGov ने 28 सितंबर से 7 अक्टूबर 2026 के बीच किया था। इसमें दिल्ली-NCR, मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद, चेन्नई, कोलकाता, पुणे, अहमदाबाद, जयपुर और इंदौर के 18 से 45 साल के 2,012 लोगों ने हिस्सा लिया। इनमें 18 से 29 साल के Gen Z और 30 से 45 साल के Millennials की संख्या बराबर थी।

स्कूटी सवार की जान बचाना पड़ा भारी! तेज रफ्तार ट्रक ने 7 लोगों को रौंदा, झारखंड में दिल दहला देने वाला हादसा

स्कूटी सवार की जान बचाना पड़ा भारी! तेज रफ्तार ट्रक ने 7 लोगों को रौंदा, झारखंड में दिल दहला देने वाला हादसा

Jharkhand Road Accident

Jharkhand Accident News : झारखंड के खूंटी जिले में एक ऐसा दर्दनाक हादसा सामने आया है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। एक स्कूटी सवार की जान बचाने के लिए सड़क किनारे जमा हुए लोगों पर अनियंत्रित ट्रक कहर बनकर टूटा। इस भीषण हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई, जिसमें मासूम बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं। खुशियों भरे माहौल में अचानक मातम पसर गया है।

 

बताया जा रहा है कि रात करीब सवा 10 बजे एक स्कूटी सवार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे झाड़ियों में गिर गया था। शोर सुनकर आसपास के लोग स्कूटी सवार की जान बचाने के लिए घरों से बाहर निकले। कुछ युवक झाड़ी में फंसे स्कूटी सवार को बाहर निकालने में जुटे थे, वहीं महिलाएं और बच्चे सड़क किनारे खड़े होकर देख रहे थे। तभी तोरपा की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने उन्हें कुचल दिया।

 

इस दिल दहला देने वाले हादसे में कसीला देवी, अंजलि कुमारी और सौरभ नायक की जान चली गई। मृतकों में कसीला देवी, मान्दू देवी, अंजली कुमारी, पाको देवी, तूती कुमारी, गोलू कुमार और मासूम सौरभ भी शामिल हैं।

 

हादसे के बाद ट्रक चालक और क्लीनर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मौके से ट्रक बरामद किया है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई हैं।

चीन बांग्लादेश को 22 हजार करोड़ के फाइटर जेट देगा:पाकिस्तान पायलट्स को उड़ाना सखाएगा; भारत की सीमा से 40 किमी दूर होगी ट्रेनिंग

चीन अगले साल बांग्लादेश को करीब 22 हजार करोड़ रुपए के जे-सीरीज फाइटर जेट देगा। इन विमानों को उड़ाने की ट्रेनिंग पाकिस्तान की एयरफोर्स देगी। इसके लिए पाकिस्तानी ट्रेनर भारत की सीमा से करीब 40 किलोमीटर दूर बांग्लादेश के जेस्सोर एयरबेस पर पायलट्स को प्रशिक्षण दे सकते हैं। पाकिस्तान की एयरफोर्स 2022 से चीन में बने जे-सीरीज फाइटर जेट उड़ा रही है। चीन के बाद पाकिस्तान के पास इन विमानों का सबसे बड़ा बेड़ा है। इसी वजह से उसके पास इन विमानों को उड़ाने का सबसे ज्यादा अनुभव भी है। ढाका में जॉइंट एक्सचेंज प्रोग्राम चलाएगा पाकिस्तान चीन, पाकिस्तान और बांग्लादेश की वायुसेना के अफसरों की दिसंबर में ढाका में बैठक भी होगी। ढाका में होने वाले जॉइंट एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत पाकिस्तानी एयरफोर्स बांग्लादेशी पायलट्स को ट्रेनिंग देगी। इसके अलावा रडार से दुश्मन के विमानों की पहचान और उन पर नजर रखने वाले कंट्रोलर्स को भी ट्रेनिंग दी जाएगी। ग्राउंड क्रू के लिए भी अलग कोर्स चलाए जाएंगे। पाकिस्तान के एयर वाइस मार्शल औरंगजेब अहमद के नेतृत्व में पांच सदस्यों की एक टीम ढाका पहुंच चुकी है। इस टीम ने वहां के एयरबेस और दूसरी जरूरी सुविधाओं का जायजा लिया। साथ ही तकनीकी ट्रेनिंग और सिम्युलेटर के लेन-देन की योजना भी तैयार की। बांग्लादेश के रडार से चीन को मदद मिल सकती है चीन की वायुसेना के साथ उसकी तकनीकी टीमें और डेटा लिंक सिस्टम भी काम करते हैं। ऐसे में आशंका है कि भविष्य में LAC पर भारत और चीन के बीच तनाव बढ़ने पर बांग्लादेश के रडार से मिलने वाली जानकारी चीन के सैन्य नेटवर्क तक पहुंच सकती है। चीन की सेना टैक्टिकल डेटा लिंक (TDL) तकनीक का इस्तेमाल करती है। इसके जरिए फाइटर जेट और जमीन पर मौजूद सैन्य कमान एक-दूसरे से जुड़े रहते हैं। वे रडार से मिली तस्वीरें और दुश्मन के ठिकानों की जानकारी आपस में साझा कर सकते हैं। रक्षा विश्लेषकों के मुताबिक, चीन ने एक्सएस-3 नाम का हाई-बैंडविड्थ ब्रॉडबैंड लिंक भी तैयार किया है। इसका इस्तेमाल लड़ाकू विमानों, बमवर्षक विमानों और ड्रोन को एक नेटवर्क से जोड़ने के लिए किया जाता है। विश्लेषकों का मानना है कि पाकिस्तान के बाद अब बांग्लादेश भी चीन की इस तकनीक का इस्तेमाल कर सकता है। सिलीगुड़ी कॉरिडोर पर खतरा बढ़ सकता है भारत के लिए इस सैन्य सहयोग से जुड़ी एक बड़ी चिंता सिलीगुड़ी कॉरिडोर है। यह करीब 20 से 22 किलोमीटर चौड़ी पट्टी है, जो पूर्वोत्तर राज्यों को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ती है। इस इलाके पर पहले से चीन का दबाव है। बांग्लादेश के लालमोनिरहाट या कुर्मीटोला जैसे एयरबेस पर लंबी दूरी तक हमला करने वाले फाइटर जेट तैनात होने से यह पूरा इलाका उनकी पहुंच में आ सकता है। पूर्वोत्तर में उग्रवादी संगठनों को लेकर भी चिंता भारत के पूर्वोत्तर राज्यों में कई उग्रवादी संगठन सक्रिय हैं। पहले भी बांग्लादेश के रास्ते इन संगठनों तक हथियार और दूसरे संचार उपकरण पहुंचने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। ऐसे में बांग्लादेश में चीन और पाकिस्तान की बढ़ती सैन्य मौजूदगी भारत के लिए नई सुरक्षा चुनौती बन सकती है। ————————- यह खबर भी पढ़ें… Pok में पाकिस्तानी सेना की फायरिंग, 7 की मौत:मशीनगन और ड्रोन से प्रदर्शनकारियों पर हमला किया; मरने वालों में बच्चे भी शामिल पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) के रावलकोट में गुरुवार को प्रदर्शनकारियों पर पाकिस्तानी सुरक्षाबलों ने फायरिंग की है। पूरी खबर पढ़ें…

चीन बांग्लादेश को 22 हजार करोड़ के फाइटर जेट देगा:पाकिस्तान पायलट्स को उड़ाना सखाएगा; भारत की सीमा से 40 किमी दूर होगी ट्रेनिंग

चीन अगले साल बांग्लादेश को करीब 22 हजार करोड़ रुपए के जे-सीरीज फाइटर जेट देगा। इन विमानों को उड़ाने की ट्रेनिंग पाकिस्तान की एयरफोर्स देगी। इसके लिए पाकिस्तानी ट्रेनर भारत की सीमा से करीब 40 किलोमीटर दूर बांग्लादेश के जेस्सोर एयरबेस पर पायलट्स को प्रशिक्षण दे सकते हैं। पाकिस्तान की एयरफोर्स 2022 से चीन में बने जे-सीरीज फाइटर जेट उड़ा रही है। चीन के बाद पाकिस्तान के पास इन विमानों का सबसे बड़ा बेड़ा है। इसी वजह से उसके पास इन विमानों को उड़ाने का सबसे ज्यादा अनुभव भी है। ढाका में जॉइंट एक्सचेंज प्रोग्राम चलाएगा पाकिस्तान चीन, पाकिस्तान और बांग्लादेश की वायुसेना के अफसरों की दिसंबर में ढाका में बैठक भी होगी। ढाका में होने वाले जॉइंट एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत पाकिस्तानी एयरफोर्स बांग्लादेशी पायलट्स को ट्रेनिंग देगी। इसके अलावा रडार से दुश्मन के विमानों की पहचान और उन पर नजर रखने वाले कंट्रोलर्स को भी ट्रेनिंग दी जाएगी। ग्राउंड क्रू के लिए भी अलग कोर्स चलाए जाएंगे। पाकिस्तान के एयर वाइस मार्शल औरंगजेब अहमद के नेतृत्व में पांच सदस्यों की एक टीम ढाका पहुंच चुकी है। इस टीम ने वहां के एयरबेस और दूसरी जरूरी सुविधाओं का जायजा लिया। साथ ही तकनीकी ट्रेनिंग और सिम्युलेटर के लेन-देन की योजना भी तैयार की। बांग्लादेश के रडार से चीन को मदद मिल सकती है चीन की वायुसेना के साथ उसकी तकनीकी टीमें और डेटा लिंक सिस्टम भी काम करते हैं। ऐसे में आशंका है कि भविष्य में LAC पर भारत और चीन के बीच तनाव बढ़ने पर बांग्लादेश के रडार से मिलने वाली जानकारी चीन के सैन्य नेटवर्क तक पहुंच सकती है। चीन की सेना टैक्टिकल डेटा लिंक (TDL) तकनीक का इस्तेमाल करती है। इसके जरिए फाइटर जेट और जमीन पर मौजूद सैन्य कमान एक-दूसरे से जुड़े रहते हैं। वे रडार से मिली तस्वीरें और दुश्मन के ठिकानों की जानकारी आपस में साझा कर सकते हैं। रक्षा विश्लेषकों के मुताबिक, चीन ने एक्सएस-3 नाम का हाई-बैंडविड्थ ब्रॉडबैंड लिंक भी तैयार किया है। इसका इस्तेमाल लड़ाकू विमानों, बमवर्षक विमानों और ड्रोन को एक नेटवर्क से जोड़ने के लिए किया जाता है। विश्लेषकों का मानना है कि पाकिस्तान के बाद अब बांग्लादेश भी चीन की इस तकनीक का इस्तेमाल कर सकता है। सिलीगुड़ी कॉरिडोर पर खतरा बढ़ सकता है भारत के लिए इस सैन्य सहयोग से जुड़ी एक बड़ी चिंता सिलीगुड़ी कॉरिडोर है। यह करीब 20 से 22 किलोमीटर चौड़ी पट्टी है, जो पूर्वोत्तर राज्यों को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ती है। इस इलाके पर पहले से चीन का दबाव है। बांग्लादेश के लालमोनिरहाट या कुर्मीटोला जैसे एयरबेस पर लंबी दूरी तक हमला करने वाले फाइटर जेट तैनात होने से यह पूरा इलाका उनकी पहुंच में आ सकता है। पूर्वोत्तर में उग्रवादी संगठनों को लेकर भी चिंता भारत के पूर्वोत्तर राज्यों में कई उग्रवादी संगठन सक्रिय हैं। पहले भी बांग्लादेश के रास्ते इन संगठनों तक हथियार और दूसरे संचार उपकरण पहुंचने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। ऐसे में बांग्लादेश में चीन और पाकिस्तान की बढ़ती सैन्य मौजूदगी भारत के लिए नई सुरक्षा चुनौती बन सकती है। ————————- यह खबर भी पढ़ें… Pok में पाकिस्तानी सेना की फायरिंग, 7 की मौत:मशीनगन और ड्रोन से प्रदर्शनकारियों पर हमला किया; मरने वालों में बच्चे भी शामिल पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) के रावलकोट में गुरुवार को प्रदर्शनकारियों पर पाकिस्तानी सुरक्षाबलों ने फायरिंग की है। पूरी खबर पढ़ें…

Karan Johar: ‘मैं इतना बूढ़ा हो जाऊंगा कि उनकी रक्षा नहीं कर पाऊंगा’, इसलिए बच्चों को बॉलीवुड में नहीं आने देना चाहते करण जौहर

Karan Johar: जाने-माने फिल्म निर्माता करण जौहर ने अपने बच्चों के फिल्म इंडस्ट्री में आने को लेकर अपनी चिंताएं जाहिर कीं। उन्होंने बताया कि वह अपने बच्चों को इस इंडस्ट्री में आने से रोकने की कोशिश कर रहे हैं, क्योंकि उन्हें डर है कि जब वे बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखेंगे तो शायद वह उनकी रक्षा नहीं कर पाएंगे।

करण ने यह बात ‘कॉफी विद करण’ के एक एपिसोड में कही, जिसमें सैफ अली खान और करीना कपूर मेहमान थे। इस दौरान वे बच्चों की परवरिश और फिल्म इंडस्ट्री में बच्चों को बड़ा करने से जुड़ी चुनौतियों पर चर्चा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भले ही वह खुद इस इंडस्ट्री से गहराई से जुड़े हैं, लेकिन वह उन मुश्किलों और दबावों को अच्छी तरह समझते हैं जो बॉलीवुड का हिस्सा होने के साथ आते हैं।

करण करीना से बात करते हुए कहते हैं कि “देखिए, जैसा कि मैंने कहा यह कोई आसान जगह नहीं है। यह बहुत मुश्किल है। मैं तो अपने बच्चों को इस इंडस्ट्री में आने से रोकने की कोशिश कर रहा हूं। सब मुझसे पूछते हैं- ‘आप ऐसा क्यों कर रहे हैं? आप ऐसा क्यों कर रहे हैं?'”

करण ने कहा- “बात यह है कि उस समय तक मैं इतना बूढ़ा हो चुका हूंगा कि उनकी रक्षा नहीं कर पाऊंगा।” इस पर करीना कपूर ने बच्चों को लेकर माता-पिता के protective होने के नजरिए पर एक अलग बात कही। उन्होंने कहा- “मुझे लगता है कि शायद यही सुरक्षा ही समस्या की जड़ है। कभी-कभी हमें बस… आप जानते हैं, हम सभी अपने बच्चों को लेकर बहुत ज्यादा सुरक्षात्मक हो जाते हैं।”

एक्ट्रेस ने कहा कि मुझे लगता है कि कभी-कभी हमारे माता-पिता हमें बस खुला छोड़ देते हैं और कहते हैं- ‘अगर करना है तो करो, जाओ और खुद मेहनत करो।'” बातचीत आगे बढ़ने से पहले करण ने भी उनकी इस बात से सहमति जताई। बता दें कि करण दो जुड़वां बच्चों-बेटे यश और बेटी रूही के पिता हैं। फरवरी 2017 में सरोगेसी के जरिए उनका जन्म हुआ था।

इन जुड़वां बच्चों के नाम करण के परिवार के सदस्यों के नाम पर रखे गए हैं। यश का नाम उनके दिवंगत पिता, फिल्म निर्माता यश जौहर के नाम पर रखा गया, जबकि रूही नाम उनकी मां हीरू जौहर के नाम के अक्षरों को बदलकर (anagram) बनाया गया है। करण जौहर खुद जाने-माने निर्माता यश जौहर के बेटे हैं और उन्होंने हिंदी सिनेमा के सबसे प्रमुख प्रोडक्शन हाउस में से एक की स्थापना की है।