सोनिया ने बताए अपनी जिंदगी के निजी राज

नई दिल्ली। कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष और पिछले करीब तीन दशक से भारत की राजनीति की एक महत्वपूर्ण हस्ती रहीं सोनिया गांधी ने अपनी किताब ‘बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव’ में अपने जीवन के कई ऐसे राज बताए हैं, जो अब तक किसी को पता नहीं थे। उन्होंने अपनी बीमारी के बारे में बताया है तो अपने पहले बच्चे के बारे में भी, जिसका निधन जन्म लेने के चंद घंटे के बाद ही हो गया था। सोनिया ने भारत की राजनीति को प्रभावित करने वाली तमाम बड़ी घटनाओं पर भी अपना नजरिया पेश किया है।

मंगलवार, 10 नवंबर को उनकी यह किताब बिना की औपचारिक समारोह के रिलीज हो गई है और दुकानों पर मिलने लगी। सोनिया ने इस बहुप्रतीक्षित किताब के सात अध्याय के 544 पन्नों में अपनी राजीव गांधी से मिलने और भारत आने के बाद के हर घटनाक्रम के बारे में बताया है। हार्पर कॉलिन्स से छपी इस किताब के पहले संस्करण की एक लाख प्रतियां छपी हैं। किताब के कवर पर सोनिया की फोटो है, जो 1966 में राजीव गांधी ने खींची थी। सोनिया ने किताब बेटे राहुल, बेटी प्रियंका और पोते, पोतियों रेहान और मिराया के नाम समर्पित की है।

पंडित जवाहर लाल नेहरू के बाद नेहरू-गांधी परिवार की पहली व्यक्ति सोनिया गांधी हैं, जिन्होंने अपनी जीवनी लिखी है। इसलिए इस किताब की प्रतीक्षा की जा रही थी। इसमें सोनिया ने अपनी बीमारी के बारे में बताया है। उन्होंने कहा है कि पहले ब्रेस्ट कैंसर और फिर पैन्क्रियाज में ट्यूमर का पता लगा। सोनिया ने बेहद भावुक अंदाज में यह भी बताया कि पहला बच्चा समय से दो महीने पहले हुआ था और चंद घंटों के बाद ही चल बसा। राजीव और संजय गांधी बच्चे को दफनाने ले गए थे।

किताब के सात अध्याय में राजीव गांधी से मुलाकात, प्यार व शादी, भारत आना, इंदिरा के निधन के बाद राजीव का प्रधानमंत्री बनना और राजीव के निधन के बाद कांग्रेस का नेतृत्व करने का जिक्र है। किताब में 2014 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस गठबंधन को बहुमत मिलने के बावजूद ‘अंतरात्मा की आवाज’ पर प्रधानमंत्री न बनने के बारे में बताया गया है। इसमें उन्होंने यह भी बताया है कि राहुल और प्रियंका दोनों उनके प्रधानमंत्री बनने के खिलाफ थे।

सोनिया ने इमरजेंसी, ऑपरेशन ब्लू स्टार से लेकर शाहबानो केस और गुजरात के दंगों पर अपनी राय बेबाकी से रखी है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में भी अपनी राय रखी है। सोनिया ने कहा है कि मोदी के साथ उनके संबंध औपचारिक अभिवादनों से ज्यादा नहीं रहे। उन्होंने लिखा कि वे बिल्कुल अलग विचारधारा के प्रतिनिधि के तौर पऱ आए।

दुनिया में सबसे महंगे तलाक की आशंका:जेनसन से तलाक हुआ तो पत्नी को मिलेंगे ₹7.20 लाख करोड़; एनवीडिया प्रमुख का चीनी महिला से अफेयर

दुनिया की सबसे बड़ी चिप निर्माता कंपनी एनवीडिया के प्रमुख जेनसन हुआंग और पत्नी लोरी हुआंग के बीच तलाक की अटकलों ने वैश्विक बाजार में हलचल मचा दी है। दोनों ने 1985 में शादी की थी। दो बच्चे हैं। हालांकि लोरी की तरफ से तलाक को लेकर अभी कोई औपचारिक बयान नहीं आया है, लेकिन यदि तलाक होता है, तो यह इतिहास का सबसे महंगा समझौता साबित हो सकता है। कैलिफोर्निया के कम्युनिटी-प्रॉपर्टी कानून के तहत शादी के दौरान बनी संपत्ति में पत्नी को 50% हिस्सेदारी मिलती है। 405 लाख करोड़ रुपए के मार्केट कैप वाली एनवीडिया 1993 में शुरू हुई। जेनसन अभी 14.56 लाख करोड़ रुपए के मालिक हैं। यानी तलाक के बाद लोरी को 7.20 लाख करोड़ रुपए तक मिल सकते हैं। यह रकम 2021 में हुए बिल गेट्स और मेलिंडा के 7.10 लाख करोड़ रुपए के तलाक से ज्यादा है। अब तक जेनसन की संपत्ति 6.92 लाख करोड़ तक घटी एलिस-जेनसन के संबंधों और जासूसी मामले की जांच शुरू होने के बाद से एनवीडिया के शेयर 5% तक गिर चुके हैं। जेनसन की संपत्ति 6.92 लाख करोड़ रु. तक घट चुकी है। जेनसन फोर्ब्स की अमीरों की सूची में दो स्थान खिसककर 10वें पर आ गए हैं। इस उथल-पुथल के बीच निवेशक 17 नवंबर को आने वाले कंपनी के तिमाही नतीजों पर नजर टिकाए हुए हैं। —————————– एनवीडिया पर जेन्सन की इतनी पकड़ कि हटाना आसान नहीं: कंपनी में उनकी जगह लेने वाला कोई नहीं, चीनी महिला से अफेयर की जांच शुरू एनवीडिया के CEO जेन्सन हुआंग पर एक चीनी महिला से अफेयर को लेकर जांच शुरू हो गई है। अमेरिकी खुफिया एजेंसियों को शक है कि यह महिला चीन के लिए जासूसी कर रही थी। हुआंग ने पत्नी से बेवफाई की बात स्वीकार करते हुए माफी भी मांगी है। पूरी खबर पढ़ें…

सेनेगल में नाव पलटने की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर 39 हुई

सेनेगल से प्रवासियों को स्पेन ले जा रही नाव के पलटने की घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 39 हो गयी है। सेनेगलीज़ प्रेस एजेंसी ने यह जानकारी दी। सेनेगल के गृह मंत्रालय ने कहा कि एक व्यक्ति को बचा लिया गया, जबकि लापता लोगों की संख्या की पुष्टि नहीं हो सकी है।

राजधानी डकार और उत्तरी शहर सेंट-लुइस के बीच सोमवार को यह छोटी लकड़ी की नाव पलट गयी। यह नाव स्पेन के कैनरी द्वीप समूह की ओर जा रही थी।

प्रवासियों के अधिकारों के लिए काम करने वाली स्पेनिश एजेंसी वॉकिंग बॉर्डर्स’ के अनुसार, जनवरी से मई 2026 के बीच कैनरी द्वीप समूह जाने वाले अटलांटिक मार्ग पर 635 लोगों की मौत हुई। समूह जिन मार्गों पर नज़र रखता है, उनमें यह सबसे अधिक मौतों वाला मार्ग है।

एजेंसी के अनुसार, सोमवार सुबह चार शव मिले, जो काफी हद तक सड़ चुके थे। दमकल विभाग द्वारा सामूहिक अंतिम संस्कार प्रार्थना आयोजित करने के बाद उन्हें दफना दिया गया। बचाव दल समुद्र तट के 25 किलोमीटर लंबे हिस्से में खोजबीन कर रहे हैं, लेकिन दुर्गम रास्तों और समुद्र की तेज धाराओं के कारण काम मुश्किल हो गया है। ये धाराएं शवों को और दक्षिण की ओर धकेल रही हैं।

Also Read : एनएलएमसी ने प्रयागराज में 11 सरकारी फ्लैटों की ई-नीलामी के लिए प्रक्रिया शुरू की

अधिकारियों के मुताबिक 24 मृतकों की पहचान कर ली गई है और उनके शव उनके परिवारों को सौंप दिये गये हैं, जबकि अन्य की पहचान अभी नहीं हो पायी है।

राष्ट्रपति बसिरौ दियोमाये फाये ने पीड़ितों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है और सेनेगल के नागरिकों से अपील की है कि वे खतरनाक समुद्री रास्तों पर अपनी जान जोखिम में न डालें। उन्होंने सोशल मीडिया मंच एक्स पर जारी एक बयान में उन नेटवर्कों को खत्म करने के प्रयासों को तेज करने का वादा किया है जो इस तरह की अवैध यात्राओं का आयोजन करते हैं। उन्होंने कहा, “हम उन लोगों के खिलाफ अपनी लड़ाई लगातार जारी रखेंगे जो इस तरह के सफर का आयोजन करते हैं, और साथ ही उन कामों को भी जारी रखेंगे जो हमारे युवाओं को इस दिशा में लेकर आते हैं।” यह दुखद घटना ऐसे समय में हुई है जब समुद्र के रास्ते यूरोप पहुंचने की कोशिश कर रहे प्रवासियों के सामने आने वाले खतरों को लेकर चिंताएं फिर से बढ़ गयी हैं।

‘वॉकिंग बॉर्डर्स’ के अनुमान के अनुसार, जिस अवधि में उन्होंने निगरानी की, उस दौरान कैनरी द्वीप पहुंचने वाले हर 100 लोगों में से लगभग 21 लोगों की मौत हो गयी। सेनेगल के अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को उन्होंने एक और नाव को रोका, जिसमें स्पेन जाने की कोशिश कर रहे 142 प्रवासी सवार थे। नाव पर मौजूद लोगों में 23 महिलाएं, दो छोटे बच्चे और दो अन्य बच्चे शामिल थे। पुलिस ने बताया कि इस समूह में सेनेगल, गाम्बिया, गिनी-बिसाऊ, गिनी और नाइजीरिया के नागरिक शामिल थे।

Pic Credit : UNI

Pawan Kalyan Divorce: तीसरी पत्नी अन्ना कोनिडेला से अलग हुए आंध्र प्रदेश के डिप्टी CM पवन कल्याण, बच्चों की परवरिश को लेकर कपल ने कही ये बात

Pawan Kalyan-Anna Konidala Divorce: आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और साउथ सिनेमा के मशहूर अभिनेता पवन कल्याण अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। पवन कल्याण और उनकी पत्नी अन्ना कोनिडेला ने शादी के रिश्ते को खत्म करने और अलग-अलग रास्ते पर आगे बढ़ने का फैसला किया है। दोनों ने आपसी समझ और सम्मान के साथ अलग होने की घोषणा की है। इस तलाक के साथ ही 13 साल की उनकी शादी का अंत हो गया है।

इस संबंध में उपमुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से एक आधिकारिक बयान जारी किया गया है। बयान में दोनों ने साफ किया कि भले ही उनका वैवाहिक रिश्ता अब खत्म हो रहा है। लेकिन वे अच्छे दोस्त बने रहेंगे और अपने बच्चों की जिम्मेदारी मिलकर निभाएंगे।

आपसी सहमति और सम्मान से लिया अलग होने का फैसला

पवन कल्याण और अन्ना कोनिडेला की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि साथ में जिंदगी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बिताने के बाद दोनों ने आपसी समझ और सम्मान के साथ अलग होने का निर्णय लिया है। उन्होंने अपने रिश्ते के खत्म होने की जानकारी देते हुए कहा कि वे एक-दूसरे के प्रति सम्मान बनाए रखेंगे।

बयान में कहा गया, ”हमने अपनी जिंदगी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा साथ बिताया है। अब हमने आपसी समझ और सम्मान के साथ अलग होने का फैसला किया है। हालांकि, हमारी शादी का रिश्ता खत्म हो गया है, लेकिन हम अच्छे दोस्त और अपने बच्चों के प्रति समर्पित माता-पिता बने रहेंगे। हमारे बच्चों की खुशी और उनका कल्याण हमेशा हमारी साझा प्राथमिकता रहेगा।”

निजता का सम्मान करने की अपील

तलाक की घोषणा के साथ ही पवन कल्याण और अन्ना कोनिडेला ने अपने शुभचिंतकों और प्रशंसकों से इस निजी फैसले का सम्मान करने की अपील की है। दोनों ने कहा कि जिंदगी के इस बदलाव के दौर में उन्हें लोगों की समझदारी और सहयोग की जरूरत है। बयान में आगे कहा गया कि वे अपनी निजी जिंदगी से जुड़े इस बदलाव के दौरान लोगों से उनकी निजता बनाए रखने का अनुरोध करते हैं। साथ ही उन सभी लोगों का आभार जताया, जिन्होंने अब तक उनके जीवन के सफर में उनका साथ दिया है।

बच्चों की खुशी को बताया पहली प्राथमिकता

अलग होने के फैसले के बावजूद पवन कल्याण और अन्ना कोनिडेला ने अपने बच्चों की परवरिश और उनके भविष्य को सबसे अधिक महत्व देने की बात कही है। दोनों ने स्पष्ट किया है कि वैवाहिक रिश्ता खत्म होने के बाद भी वे बच्चों के प्रति अपनी जिम्मेदारियां निभाते रहेंगे। फिलहाल दोनों की ओर से अलग होने के फैसले के पीछे की वजहों का खुलासा नहीं किया गया है। उन्होंने इसे निजी मामला बताते हुए लोगों से उनकी निजता का सम्मान करने की अपील की है।

आधिकारिक बयान में कपल ने कहा है, “हमारे शुभचिंतकों, निकट और प्रियजनों के नाम… जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा एक साथ बिताने के बाद, हमने आपसी समझ और सम्मान के साथ अलग होने का निर्णय लिया है। हालांकि हमारी शादी समाप्त हो गई है, फिर भी हम अच्छे दोस्त बने रहेंगे और अपने प्यारे बच्चों के समर्पित माता-पिता बने रहेंगे। उनकी खुशी और भलाई हमेशा हमारी साझा प्राथमिकता रहेगी। इस व्यक्तिगत बदलाव के दौरान, हम आपसे समझ, दया और हमारी निजता का सम्मान करने का अनुरोध करते हैं। हम उन सभी का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने इस सफर में हमारे साथ खड़े रहे।”

कौन हैं पवन कल्याण?

पवन कल्याण आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री होने के साथ-साथ तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री के चर्चित अभिनेता भी हैं। वह सुपरस्टार चिरंजीवी और नागेंद्र बाबू के छोटे भाई हैं। उन्होंने साल 1996 में फिल्म ‘अक्कड़ा अम्मायी इक्कड़ा अब्बायी’ से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। फिल्मों में अपनी अलग पहचान बनाने के बाद पवन कल्याण ने राजनीति में भी कदम रखा। वह जन सेना पार्टी के संस्थापक हैं। कल्याण आंध्र प्रदेश की राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

पवन कल्याण की तीसरी शादी थी अन्ना कोनिडेला से

पवन कल्याण की निजी जिंदगी पहले भी कई बार चर्चा में रही है। अन्ना कोनिडेला से शादी करने से पहले वह दो बार शादी कर चुके थे। पवन कल्याण ने साल 1997 में नंदिनी से पहली शादी की थी। हालांकि, कुछ समय बाद दोनों का रिश्ता टूट गया और उनका वैवाहिक जीवन समाप्त हो गया।

ये भी पढ़ें- ईरान पर शिकंजा कस रहा अमेरिका! समुद्री और जमीनी रास्तों से सप्लाई रोकने की तैयारी, परमाणु हथियार हासिल करने से रोकना ट्रंप की बड़ी शर्त

इसके बाद उन्होंने साल 2009 में अभिनेत्री और मॉडल रेणु देसाई से शादी की। दोनों के दो बच्चे हैं, जिनके नाम अकीरा नंदन और आध्या हैं। हालांकि, साल 2012 में पवन कल्याण और रेणु देसाई भी अलग हो गए। इसके बाद साल 2013 में पवन कल्याण ने रूसी मूल की अन्ना से शादी की थी। दोनों के दो बच्चे हैं, जिनके नाम पोलेना अंजना पवनोवा और मार्क शंकर पवनोविच हैं।

मिडटर्म हार से राष्ट्रपति ट्रम्प बौखलाए:अमेरिका से 18 हजार भारतीय डिपोर्ट होंगे, एच-1 बी वीसा में और सख्ती

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प मिडटर्म चुनाव में करारी हार से खिन्न हैं। लगभग 65% भारतवंशी वोटरों ने डेमोक्रेटिक प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान किया। अब ट्रम्प प्रशासन एच-1 बी वीसा में सख्ती और 18 हजार अवैध भारतीयों के डिपोर्टेशन को और तेज करेगा। 2025 में 3567 भारतीयों को डिपोर्ट किया गया था, जो 15 साल का रिकॉर्ड था। इस साल जून तक 1076 डिपोर्ट हुए। भारत से एच-1 बी वीसा के 1.06 लाख रजिस्ट्रेशन हुए। जबकि पिछले साल 1.72 लाख थे। एच-1 बी वीसा खत्म करने के घोर समर्थक स्टीफन मिलर को ट्रम्प ने अपना​डिप्टी चीफ ऑफ स्टाफ बनाया है। MAGA के कारण भारतीयों पर हेट क्राइम 240% तक बढ़े ट्रम्प समर्थ​क श्वेत कट्‌टरपंथी खुद को MAGA कहते हैं। MAGA यानी मेक अमेरिका ग्रेट अगेन। वे भारतीयों के बढ़ते दबदबे को नापसंद करते हैं। जनवरी 2024 से जून 2026 के बीच एक्स पर भारतीय विरोधी नफरत 240% बढ़ी। जनवरी 2024 में भारत विरोधी 12,904 पोस्ट थीं, जो जून 2026 में बढ़कर 43,843 हो गई थीं। ट्रम्प समर्थकों की नारेबाजी- सभी भारतीयों को देश से निकालो सिएटल में दिवाली मना रहे भारतीयों के कार्यक्रम में ट्रम्प समर्थक पहुंच गए। उनके हाथों में कुछ पोस्टर थे, जिन पर लिखा था- ‘सभी भारतीयों को देश से निकालो’ और ‘हिंदू ईसाइयों की जगह ले रहे हैं।’ ट्रम्प समर्थकों ने आरोप लागाया है कि मिडटर्म चुनाव में ट्रम्प की पार्टी की हार के पीछे भारतीयों का हाथ है। जब यह घटना हुई उस समय बच्चे सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दे रहे थे। वहां मौजूद लोगों ने नारेबाजी कर रहे प्रदर्शनकारियों का विरोध किया और उन्हें कार्यक्रम से बाहर निकाला। इस घटना पर भारतीय मूल की अमेरिकी सांसद प्रमिला जयपाल ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि दिवाली एक अहम त्योहार है। हिंदू समुदाय को बिना किसी डर के अपना त्योहार मनाने का हक है। हमारे शहर और देश में नफरत फैलाने वाली ऐसी हरकतों की कोई जगह नहीं है। घटना से जुड़ी 2 तस्वीरें… हिंदुओं पर डेमोक्रेट्स को जिताने का आरोप भारतीयों के खिलाफ नारेबाजी करने वालों में से एक की पहचान जैक लैंग के रूप में हुई है। वह राष्ट्रपति ट्रम्प का समर्थक है। कार्यक्रम से बाहर निकाले जाने के बाद जैक लैंग ने हिंदुओं पर ही आरोप लगाने शुरू कर दिए। उसने कहा कि हिंदुओं ने टेक्सास में डेमोक्रेटिक पार्टी को जिताने में मदद की है। लैंग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि दिवाली कार्यक्रम में एंटीफा और हिंदू समुदाय के दर्जनों लोगों ने उस पर और उसके साथियों पर हमला किया। उसने दावा किया कि लोगों ने उसके साथ मारपीट की और उसका झंडा तोड़ दिया। कार्यक्रम के बाहर उसने कहा कि वे अमेरिका के टेक्सास और वॉशिंगटन में ईसाइयों की जगह हिंदुओं के बढ़ते प्रभाव के विरोध में प्रदर्शन कर रहे थे। जैक लैंग ‘व्हाइट रिप्लेसमेंट’ संगठन चलाता है, 4 साल जेल में रहा जैक लैंग अमेरिका का दक्षिणपंथी एक्टिविस्ट है और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का समर्थक है। वह ‘व्हाइट रिप्लेसमेंट’ नाम का संगठन चलाता है। 6 जनवरी 2021 को जब ट्रम्प समर्थकों ने अमेरिकी संसद भवन कैपिटल हिल पर हमला किया था, तब जैक लैंग भी उनमें शामिल था। इस मामले में उस पर पुलिसवालों के साथ मारपीट समेत कई आरोप लगे थे। वह करीब चार साल जेल में रहा। जनवरी 2025 में ट्रम्प ने राष्ट्रपति बनने के बाद उसे माफी दे दी थी। इसके बाद भी वह प्रवासियों, मुस्लिमों और दूसरे समुदायों के खिलाफ कई विरोध प्रदर्शनों में शामिल रहा है। 2026 में उसने फ्लोरिडा से रिपब्लिकन पार्टी के टिकट पर अमेरिकी सीनेट का चुनाव लड़ने की कोशिश भी की थी। ————————– यह खबर भी पढ़ें… ट्रम्प ने व्हाइट हाउस में भारतीयों के साथ दिवाली मनाई: ओवल ऑफिस में दीया जलाया, हनुमान चालीसा भेंट की गई; ‘जुग-जुग जिओ’ का आशीर्वाद मिला अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को व्हाइट हाउस में दिवाली मनाई। इस दौरान उन्होंने भारतीय मूल के अधिकारियों और कारोबारियों के साथ ओवल ऑफिस में दीया जलाया। उन्हें हनुमान चालीसा की एक प्रति भी भेंट की गई।पूरी खबर पढ़ें…

‘आईने में खुद को देख रहा’ केन विलियमसन ने अचानक क्यों लिया संन्यास? फैसले से पहले विराट कोहली से की थी बातचीत

न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर केन विलियमसन ने इन दिनों काफी चर्चा में है। हाल ही में न्यूजीलैंड के क्रिकेटर ने बताया कि, उन्होंने संन्यास का फैसला लेने से पहले अपने करीबी दोस्त विराट कोहली के साथ काफी देर तक बातचीत की थी। कोहली और विलियमसन के बीच लंबे समय से अच्छे दोस्त रहे हैं। विलियमसन ने इस साल 12 जून 2026 को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास लेने का ऐलान किया था। रिटायरमेंट के साथ केन विलियमसन ने 16 साल के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर खत्म हो गया। विलियमसन का ये फैसला विराट कोहली के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के करीब 13 महीने बाद आया। खास बात ये है कि कोहली और केन टेस्ट क्रिकेट में 10 हजार पूरे नहीं कर पाए। आइए जानते हैं केन विलियमसन ने क्या कहा

36 साल के विलियमसन ने कोहली के साथ हुई बातचीत की पूरी जानकारी नहीं दी, लेकिन बताया कि फोन पर बात खत्म होते-होते उन्होंने संन्यास लेने का फैसला कर लिया था। कोहली और विलियमसन दोनों ही अपनी पीढ़ी के शानदार खिलाड़ी रहे हैं, खासकर टेस्ट क्रिकेट में।

हमने इतने सालों तक खेला क्रिकेट

केन विलियमसन ने ‘बिटवीन टू बीयर्स’ पॉडकास्ट में बताया, “संन्यास का ऐलान करने से एक दिन पहले मेरी विराट कोहली से काफी अच्छी बातचीत हुई थी। उनसे बात करना ऐसा था, जैसे मैं खुद को आईने में देख रहा हूं। हमने इतने सालों तक क्रिकेट खेलते हुए अपने अनुभव एक-दूसरे के साथ शेयर किए। वह अभी भी थोड़ा खेल रहे हैं, लेकिन अपने करियर को लेकर कई बड़े फैसले ले चुके हैं।” विलियमसन ने कहा, “कोई दूसरा खिलाड़ी ऐसा नहीं है, यहां तक कि कभी-कभी आपकी अपनी टीम में भी नहीं, जिसने आपके जैसी स्थिति में इतने लंबे समय तक समय बिताया हो। हमने एक ही दौर में कप्तानी की जिम्मेदारियां संभालीं और हमारे बच्चे भी लगभग एक ही समय पर हुए।”

‘हमारा रिश्ता काफी खास है’

विलियमसन ने आगे कहा, “हमने किसी तरह एक जैसी जिंदगी जी है। भले ही हम अलग-अलग देशों से आते हैं, लेकिन हमारा रिश्ता काफी खास रहा है। अपने अनुभवों को एक-दूसरे के साथ साझा करना अच्छा लगा। मैंने फोन रखा, मेरी पत्नी होटल के कमरे में आई और मैंने सोचा, ‘अब समय आ गया है।'”

विराट-केन के बीच है खास रिश्ता

विराट कोहली और केन विलियमसन ने अंडर-19 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में अपनी-अपनी टीमों की कप्तानी की थी, जहां भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। 2019 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल और 2021 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल जैसे बड़े मुकाबलों में दोनों खिलाड़ी एक-दूसरे के खिलाफ मैदान पर उतरे, लेकिन इसके बावजूद केन विलियमसन और विराट कोहली के बीच हमेशा अच्छा रिश्ता बना रहा।

AQI After Diwali: ‘एक और धुंध की चादर तो दूसरी ओर साफ नीला आसमान’, दिवाली के बाद इन दो शहरों का हाल देख चौंक जाएंगे

दिवाली के बाद देश के कई शहरों में पटाखों की वजह से प्रदूषण बढ़ गया। बढ़ते प्रदुषण की वजह से लोगों को खराब हवा में सांस लेनी पड़ रहा है। जहां देश के कई शहरों में लोग बढ़ते AQI से परेशान है वहीं मिजोरम की राजधानी आइजोल में दिवाली के अगले दिन भी आसमान पूरी तरह साफ नजर आया। देश के कई बड़े शहरों में जहां दिवाली के बाद प्रदूषण और धुंध देखने को मिली, वहीं आइजोल में ऐसा कुछ नहीं था। मिजोरम की राजधानी आइजोल का AQI सिर्फ 56 दर्ज किया गया। कनाडा के एक व्यक्ति ने आइजोल की साफ हवा की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है।

मिजोरम का AQI 56 रहा

कनाडा के रहने वाले एक व्यक्ति ने वहां के नीले आसमान की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की। कैलेब फ्राइसन पिछले 10 साल से भी ज्यादा समय से भारत में रह रहे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर मिजोरम के आइजोल में दिवाली के बाद साफ आसमान की एक तस्वीर शेयर की। इसके साथ उन्होंने लिखा, “आइजोल, मिजोरम में दिवाली के बाद AQI 56 दर्ज किया गया है। बीती रात न तो पटाखों की आवाज सुनाई दी और न ही आतिशबाजी हुई। मेरी पत्नी, दो बच्चे और दो कुत्ते शांति से सोए। हमारे फेफड़े भी खुश हैं।”

शेयर की आइजोल की फोटो

कैलेब फ्राइसन ने सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वह साफ नीले आसमान के सामने अंगूठा दिखाते नजर आ रहे हैं। उनकी यह तस्वीर दिवाली के बाद देश के दूसरे शहरों से बिल्कुल अलग थी। जहां कई शहरों में पटाखों की वजह से प्रदूषण बढ़ गया, वहीं आइजोल में आसमान साफ रहा और हवा भी काफी अच्छी थी।

उठाते रहते है परेशानी

बता दें कैलेब फ्राइसन पहले भी सोशल मीडिया के जरिए शहरों से जुड़ी समस्याओं को सामने उठाते रहे हैं। इससे पहले उन्होंने बेंगलुरु में पैदल चलने वाले लोगों को होने वाली परेशानियों पर एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में उन्होंने एक माता-पिता के तौर पर बताया कि शहर में बच्चों के साथ सड़क पर पैदल चलना कितना मुश्किल है। यह वीडियो बेंगलुरु के मशहूर इलाके इंदिरानगर की डबल रोड पर बनाया गया था, जहां उन्होंने पैदल चलने वालों के लिए बेहतर सुविधाओं की कमी पर सवाल उठाए थे।

कितना है दिल्ली का AQI

दिवाली के बाद दिल्ली में प्रदूषण की स्थिति काफी खराब देखने को मिली। AQI.in के आंकड़ों के अनुसार, सुबह 8:01 बजे दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 663 दर्ज किया गया। इससे पहले दोपहर 1:31 बजे यह बढ़कर 1,331 तक पहुंच गया था। रात 10 बजे के बाद भी कई जगह पटाखे जलाए जाने की खबरें सामने आईं।

दीपावली की खुशियां मातम में बदलीं, आग से देशभर में 22 की मौत, 2 परिवार के 12 लोगों की गई जान

दीपावली की खुशियां मातम में बदलीं, आग से देशभर में 22 की मौत, 2 परिवार के 12 लोगों की गई जान

At least 22 people died in fire incidents across the country during Diwali

देशभर में 8 नवंबर को दीपावली का त्योहार देशभर में रोशनी, खुशियों और उत्साह के साथ मनाया गया, लेकिन इस बार कई परिवारों के लिए यह पर्व जिंदगी का सबसे दुखद दिन बन गया। दीपावली की रात और उसके आसपास आग लगने की अलग-अलग घटनाओं में देशभर में कम से कम 22 लोगों की मौत की खबर सामने आई है। सबसे ज्यादा दर्दनाक घटनाएं मध्य प्रदेश में सामने आईं। यहां कटनी और सिवनी जिले में 2 अलग-अलग आगजनी की घटनाओं में 12 लोगों की जान चली गई। महाराष्ट्र के धाराशिव में दीपावली के दिन आग लगने की कई घटनाओं से एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा पुणे शहर में आग की कुल 63 घटनाएं सामने आईं।

दीपावली पर्व के दौरान पटाखों की चिंगारी, आतिशबाजी और अन्य कारणों से देश के अलग-अलग शहरों में आग लगने की कई घटनाएं सामने आईं। इन हादसों में दुकानों, मकानों, गोदामों, फैक्ट्रियों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को नुकसान पहुंचा। कई लोग झुलस गए, जबकि कुछ लोगों की जान भी चली गई।

राजस्थान, दिल्ली, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और सिक्किम समेत कई राज्यों से आगजनी की घटनाओं की खबरें सामने आईं। कहीं पटाखों की चिंगारी से दुकान में आग लग गई तो कहीं बाजारों और रिहायशी इमारतों तक आग की लपटें पहुंच गईं। दमकल विभाग की टीमों को कई जगह आग पर काबू पाने के लिए घंटों मशक्कत करनी पड़ी।

ALSO READ: पंजाब में कर्मभूमि एक्सप्रेस के 4 कोच में लगी आग

मध्य प्रदेश में 12 लोगों की गई जान 

दीपावली के दौरान आग लगने की सबसे दर्दनाक घटनाएं मध्य प्रदेश के कटनी और सिवनी जिले में सामने आईं। दोनों घटनाओं में एक-एक परिवार के 6 सदस्यों की मौत हो गई। इस तरह प्रदेश में कुल 12 लोगों की जान चली गई। चार अन्य लोग घायल हुए।

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में भी दीपावली के दौरान पटाखों से जलने की कई घटनाएं सामने आईं। जिला अस्पताल में पटाखों और बारूद से झुलसे करीब 35 से 40 लोगों को उपचार के लिए लाया गया। घायलों में बच्चे, युवा और बुजुर्ग शामिल थे।

राजस्थान के पाली में पटाखों की दुकान में लगी भीषण आग

दीपावली की रात राजस्थान के पाली जिले के फालना कस्बे में आग लगने की एक बड़ी घटना सामने आई। यहां स्वर्ण मंदिर के पास स्थित पटाखों की एक दुकान में रात करीब 10 बजे आग लग गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार, सड़क पर फोड़े जा रहे पटाखों की चिंगारी दुकान तक पहुंच गई, जिसके बाद वहां आग भड़क उठी।

दुकान में बड़ी मात्रा में पटाखे रखे होने के कारण आग ने तेजी से विकराल रूप ले लिया। देखते ही देखते आसपास की तीन दुकानें भी इसकी चपेट में आ गईं। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति झुलस गया।

दिल्ली में आग की 257 आपातकालीन कॉल, एक बच्चे की मौत

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी दीपावली की रात आग लगने की कई घटनाएं सामने आईं। दिल्ली अग्निशमन सेवा के अनुसार, दीपावली के दौरान विभाग को कुल 257 आपातकालीन कॉल प्राप्त हुईं। इनमें 214 कॉल आग से संबंधित थीं, जबकि 24 घटनाएं पटाखों के कारण लगी आग से जुड़ी थीं।

ALSO READ: आग का गोला बना प्राइवेट जेट, रिहायशी इलाके में क्रैश होने से 9 लोगों की दर्दनाक मौत

शहर में नांगली सकरावती की दो फैक्ट्रियों, नरेला औद्योगिक क्षेत्र की एक फैक्ट्री, सफदरजंग फ्लाईओवर के नीचे स्थित एनडीएमसी के गोदाम, एक बैंक्वेट हॉल, आवासीय इमारत और स्कूल में आग लगने की घटनाएं सामने आईं। इसी दौरान बाहरी दिल्ली के नरेला में पटाखा फोड़ते समय 10 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, बच्चा अपने घर के बाहर हाथ में अनार पटाखा लेकर जला रहा था। 

महाराष्ट्र के पुणे में आग की 63 घटनाएं

महाराष्ट्र के धाराशिव में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा पुणे शहर में भी दीपावली के दिन आग लगने की कई घटनाएं दर्ज की गईं। रिपोर्ट के मुताबिक, लक्ष्मी पूजन के अवसर पर शहर में आग की कुल 63 घटनाएं सामने आईं। राहत की बात यह रही कि इन घटनाओं में किसी के घायल होने या जान जाने की खबर नहीं आई। 

जम्मू के नेहरू मार्केट में 12 से अधिक दुकानें जलीं

जम्मू शहर के ऐतिहासिक नेहरू मार्केट में भी दीपावली की रात भीषण आग लगने की घटना सामने आई। वेयरहाउस इलाके में स्थित बाजार की एक दुकान में रात करीब 9:15 बजे आग लगी। इसके बाद आग आसपास की दुकानों तक फैल गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते 12 से अधिक दुकानें इसकी चपेट में आ गईं। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

ALSO READ: फ्रांस के ऐतिहासिक टाउन हॉल में आग लगाने के आरोप में संदिग्ध गिरफ्तार

मुंबई में दुकानों और झुग्गियों तक पहुंचीं लपटें

मुंबई में भी दीपावली की रात आग लगने की घटनाओं ने लोगों को परेशान किया। डोंगरी इलाके में दत्ता मंदिर के पास डॉ. महेश्वरी रोड स्थित हाजी कासम चॉल में देर रात भीषण आग लग गई। आग ने आसपास की कई दुकानों और झुग्गियों को अपनी चपेट में ले लिया। इसके अलावा मुंबई के अंधेरी वेस्ट स्थित लोखंडवाला इलाके की एक ऊंची इमारत में शनिवार रात आग लगने की अलग घटना में एक व्यक्ति की मौत हुई। 

उत्तर प्रदेश में कबाड़ की दुकान जलकर खाक

उत्तर प्रदेश के बांदा में भी दीपावली की रात आग लगने की बड़ी घटना सामने आई। यहां कोतवाली क्षेत्र के बाबेरू रोड पर स्थित एक कबाड़ की दुकान में देर रात आग लग गई। दुकान में बड़ी मात्रा में कबाड़ और अन्य सामान रखा होने के कारण आग तेजी से फैल गई।

सिक्किम में सरकारी आवास में लगी आग

सिक्किम की राजधानी गंगटोक में फॉरेस्ट कॉलोनी स्थित एक सरकारी आवास में भी रविवार रात आग लग गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार, आग लगने की वजह पटाखे बताए गए। घटना के बाद इलाके में हलचल मच गई। 

ALSO READ: इस्लामाबाद के सबसे बड़े अस्पताल में भीषण आग, 15 नवजातों की दर्दनाक मौत

ठाणे की 17 मंजिला इमारत में आग

महाराष्ट्र के ठाणे में भी दीपावली की रात एक बहुमंजिला इमारत में आग लगने की घटना सामने आई। वागले एस्टेट के रहेजा गार्डन परिसर स्थित 17 मंजिला कार्लाइल बिल्डिंग में रात करीब 8:30 बजे आग लग गई। घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय दमकल विभाग और आपदा प्रबंधन की टीमें मौके पर पहुंचीं। इमारत में मौजूद लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए बचाव अभियान चलाया गया।

तमिलनाडु में पटाखों से झुलसे 269 लोग, एक बच्चे की मौत

तमिलनाडु में दीपावली के दौरान पटाखों से जलने की घटनाओं में बड़ी संख्या में लोग घायल हुए। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, राज्य के अस्पतालों में पटाखों से झुलसे कुल 269 लोगों का इलाज किया गया। इनमें 159 लोगों को ओपीडी में उपचार दिया गया, जबकि 110 लोगों को अस्पताल में भर्ती करना पड़ा। इस दौरान 15 वर्ष से कम उम्र के एक बच्चे की जलने से मौत हो गई।