Jensen Huang ने Nvidia के CEO पद से दिया इस्तीफा, 33 साल बाद छोड़ी कंपनी, जानिए कौन संभालेगा जिम्मेदारी

Jensen Huang ने Nvidia के CEO पद से दिया इस्तीफा, 33 साल बाद छोड़ी कंपनी, जानिए कौन संभालेगा जिम्मेदारी

Alice Huang

Nvidia के CEO जेन्सेन हुआंग ने तत्काल प्रभाव से अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इसके साथ ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) चिप बनाने वाली इस दिग्गज कंपनी में उनका 33 साल का कार्यकाल समाप्त हो गया है। जेन्सेन हुआंग ने Nvidia की सह-स्थापना की थी और लंबे समय तक कंपनी का नेतृत्व किया। Nvidia की सीएफओ कोलेट क्रेस अंतरिम सीईओ का पद संभालेंगी। 

ALSO READ: अमेरिका और Nvidia को चूना लगाकर बीजिंग भागी चीन की जासूस, क्‍या होगा Nvidia के बॉस जेनसन हुआंग का

अमेरिकी रिपोर्ट्स में एनवीडिया के CEO जेन्सेन हुआंग का नाम एलिस हुआंग नाम की एक चीनी बिजनेसवुमन से जोड़ा गया है। अमेरिकी खुफिया अधिकारियों को संदेह है कि वह महिला बीजिंग के लिए काम करती है।

मामला सामने आने के बाद एनवीडिया के निदेशक मंडल ने इस बात की स्वतंत्र जांच शुरू कर दी है कि क्या जेन्सेन हुआंग को किसी विदेशी खुफिया अभियान के तहत निशाना बनाया गया था। विवाद के बीच जेन्सेन हुआंग ने कर्मचारियों को भेजे एक आंतरिक संदेश में स्वीकार किया कि उन्होंने अपनी पत्नी के साथ बेवफाई की है। हालांकि उस महिला की पहचान उजागर नहीं की।

ALSO READ: Punjab Assembly Elections 2027 : AAP ने जारी की 21 उम्मीदवारों की सूची, 2 सांसदों को भी चुनाव मैदान में उतारा

न्यूयॉर्क टाइम्स की 29 अक्टूबर को प्रकाशित एक रिपोर्ट में इस रिश्ते का खुलासा हुआ था। सीएनएन रिपोर्ट अनुसार अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को इस साल मई में चीन यात्रा से पहले ही इसकी जानकारी दे दी थी। 

ALSO READ: Mahindra ला रही 4 नई SUV, BE 07 से Thar Roxx तक जानिए पूरी डिटेल

ट्रम्प को खुफिया मेमो में बताया गया था कि हुआंग के संबंध एक ऐसी महिला से हैं, जिसे अमेरिकी अधिकारी चीनी जासूस मान रहे हैं। इसके बावजूद ट्रम्प हुआंग को बीजिंग ले गए थे। उन्होंने अलास्का से राष्ट्रपति के साथ एयर फोर्स वन विमान में यात्रा भी की थी। हालांकि, वाइट हाउस ने इस रिपोर्ट को खारिज कर दिया है। इस बीच, अमेरिकी सांसदों ने जनवरी में कांग्रेस के नए सत्र के बाद मामले में विस्तृत जांच के संकेत दिए।

अमेरिका और Nvidia को चूना लगाकर बीजिंग भागी चीन की जासूस, क्‍या होगा Nvidia के बॉस जेनसन हुआंग का

अमेरिका और Nvidia को चूना लगाकर बीजिंग भागी चीन की जासूस, क्‍या होगा Nvidia के बॉस जेनसन हुआंग का

Alice Huang

एनवीडिया के CEO जेनसन हुआंग की मुश्किलें बढ़ाने वाले अफेयर और चीनी जासूसी के मामले में एक नया एंगल सामने आया है। इस पूरे विवाद के केंद्र में रहीं एलिस हुआंग वापस चीन लौट चुकी हैं। वह फिलहाल बीजिंग में रह रही हैं। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार इस बात की जानकारी मामले से जुड़े लोगों ने दी है। एलिस हुआंग मेगास्पीड इंटरनेशनल की संस्थापक हैं और उसने ही जेनसन हुआंग के अफेयर की बात सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक, बीजिंग में उनकी मौजूदगी की जानकारी वहां के सुरक्षा अधिकारियों को भी है।

हालांकि, वह कब और किस वजह से चीन लौटीं और अब वहां क्या कर रही हैं, इसका खुलासा नहीं हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार सूत्रों ने संवेदनशील मामला होने के कारण अपनी पहचान जाहिर नहीं की है। एक और रिपोर्ट में यह भी सामने आया है कि एलिस के बिजनमैन हसबैंड ने ही उसकी मुलाकात पहली बार जेनसन हुआंग से कराई थी।

आखि‍र कहां हैं एलिस हुआंग : एनवीडिया के बॉस ने जब से अफेयर की बात स्वीकारी है और कंपनी के बोर्ड ने एलिस हुआंग पर लगे चीनी जासूस होने के आरोपों की जांच शुरू की है, उसके बाद से एलिस हुआंग के ठिकाने को लेकर काफी अटकलें लगाई जा रही हैं। एलिस को हुआंग ले के नाम से भी जाना जाता है। वह पहले पत्रकार थी जो फिर टॉप कंपनियों को एडवांस चिप्स किराए पर देने वाली एक प्रभावशाली ब्रोकर बन गईं।

अब वह एक ऐसे विवाद की वजह बनीं हैं जिसने बाजारों में हलचल मचा दी और अब जेन्सन हुआंग को पद से हटाए जाने की संभावना है। वॉल स्ट्रीट जर्नल ने मामले से जुड़े लोगों के हवाले से बताया कि एनवीडिया का बोर्ड हुआंग के भविष्य पर चर्चा के लिए बैठक करने वाला है। बीजिंग ने इस बात से इनकार किया है कि एलिस उनके लिए जासूसी करती थी। रिपोर्ट के अनुसार एलिस के चीन में होने की खबर पर चीन के विदेश मंत्रालय ने टिप्पणी के अनुरोध पर तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

बता दें क‍ि एलिस हुआंग पहली बार जेनसन के संपर्क में तब आईं जब उन्होंने मेगास्पीड कंपनी खड़ी की। यह कंपनी दक्षिण पूर्व एशिया में एनवीडिया के चिप्स की सबसे बड़ा खरीदार है। इसी के रास्ते कंपनी के एडवांस हार्डवेयर की चीन में तस्करी भी होती है।

ताइवान के एक सरकारी मंत्री ने गुरुवार को बताया कि एलिस ने 2024 और 2025 में कुल आठ बार ताइवान का दौरा किया। ताइवान वैश्विक सेमीकंडक्टर उद्योग में एक प्रमुख खिलाड़ी है। यह अमेरिका और चीन के बीच रणनीतिक प्रतिस्पर्धा के केंद्र में भी है। चीन इस स्व-शासित द्वीप को अपने क्षेत्र का हिस्सा मानता है।

मेनलैंड अफेयर्स काउंसिल (MAC) के मंत्री चिउ चुई-चेंग ने सांसदों को बताया कि एलिस ने “सामान्य बिजनेस विजिटर” के तौर पर ताइवान में प्रवेश करने के लिए हांगकांग के पासपोर्ट का इस्तेमाल किया था। उस समय उनके बारे में कोई विशेष चेतावनी नहीं थी। चिउ ने ताइवान की संसद में सांसदों के सवालों के जवाब में ये बातें कहीं. सांसद एलिस हुआंग के ताइवान में प्रवेश और ‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ की एक रिपोर्ट के बारे में पूछ रहे थे, जिसमें कहा गया था कि अमेरिका ने ताइवान को 2024 में ही एलिस हुआंग की गतिविधियों पर नज़र रखने की सलाह दी थी।

चिउ ने कहा कि कम से कम हमें, यानी ‘मेनलैंड अफेयर्स काउंसिल’ को, इस बारे में कोई भी जानकारी नहीं मिली थी। उन्होंने कहा, “अगर हमें ऐसी कोई जानकारी मिली होती, तो हम निश्चित रूप से अपनी एंट्री स्क्रीनिंग और बॉर्डर मैनेजमेंट को और सख्त कर देते”

पत‍ि ने ही कराई थी मुलाकात : जेनसन हुआंग और एलिस हुआंग की पहली मुलाकात भी काफी दिलचस्प थी। एलिस से जेनसन की मुलाकात उनके पुराने चीनी कारोबारी दोस्त कांग वेई ने कराई थी। खास बात यह है कि कांग वेई कोई और नहीं, बल्कि एलिस हुआंग के पति थे। कांग और जेन्सेन एक-दूसरे को करीब 10 साल से जानते थे।

वॉल स्ट्रीट जनरल की रिपोर्ट के मुताबिक, एलिस और जेनसन के बीच करीब दो साल तक चले कथित प्रेम संबंधों की जानकारी कांग को भी थी। बताया जाता है कि उन्होंने इस रिश्ते को स्वीकार कर लिया था और अपने करीबियों के सामने दोनों की नजदीकियों का जिक्र भी करते थे। वह कभी-कभी मजाक में एलिस को जेनसन की पर्सनल असिस्टेंट तक बताते थे। कांग और एलिस ने जेनसन से अपने इसी परिचय का इस्तेमाल चीन, सिंगापुर और ताइवान समेत कई जगहों पर कारोबारी रिश्ते बनाने के लिए किया।

जेन्सन हुआंग के दो अफेयर थे:महिला कर्मचारी से भी संबंध; एनवीडिया CEO पद से हटाने की तैयारी में, कंपनी की मार्केट वैल्यू ₹27 लाख करोड़ घटी

दुनिया की सबसे बड़ी चिप निर्माता कंपनी एनवीडिया के CEO जेन्सन हुआंग के दूसरे अफेयर के बारे में भी पता चला है। न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, हुआंग का एनवीडिया की एक महिला अधिकारी के साथ अफेयर था। इस अधिकारी की पहचान कंपनी की हेल्थकेयर वाइस प्रेसिडेंट किम्बर्ली पॉवेल के तौर पर की गई है। वह सीधे जेनसन हुआंग को रिपोर्ट करती थीं। इससे पहले जेन्सन ने चीनी जासूस एलिस हुआंग के अफेयर को लेकर बात कबूली ही थी। इस विवाद का असर कंपनी के शेयरों पर भी पड़ा है। कंपनी का मार्केट वैल्यूएशन 300 अरब डॉलर (करीब 27 लाख करोड़ रुपए) से ज्यादा घट चुका है। एनवीडिया अब जेन्सन को CEO पद से हटाने की तैयारी कर रही है। गुरुवार को बैठक में इसका फैसला लिया जाएगा। ट्रम्प को जेन्सन के अफेयर के बारे में 6 महीने से पता था सीएनएन रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को इस साल मई में चीन यात्रा से पहले ही इसकी जानकारी दे दी थी। ट्रम्प को खुफिया मेमो में बताया गया था कि हुआंग के संबंध एक ऐसी महिला से हैं, जिसे अमेरिकी अधिकारी चीनी जासूस मान रहे हैं। इसके बावजूद ट्रम्प हुआंग को बीजिंग ले गए थे। उन्होंने अलास्का से राष्ट्रपति के साथ एयर फोर्स वन विमान में यात्रा भी की थी। हालांकि, वाइट हाउस ने इस रिपोर्ट को खारिज कर दिया है। इस बीच, अमेरिकी सांसदों ने जनवरी में कांग्रेस के नए सत्र के बाद मामले में विस्तृत जांच के संकेत दिए हैं। जेन्सन का तलाक हुआ तो दुनिया का सबसे महंगा होगा जेन्सन हुआंग और उनकी पत्नी लोरी के बीच तलाक की अटकलें तेज हो गई हैं। अगर दोनों का तलाक होता है तो लोरी को 80 बिलियन डॉलर यानी करीब 7.20 लाख करोड़ रुपए मिल सकते हैं, जो इतिहास का सबसे महंगा तलाक समझौता होगा। साथ ही लोरी दुनिया की चौथी सबसे अमीर महिला भी बन जाएंगी। जेन्सन और लोरी ने 1985 में शादी की थी और उनके दो बच्चे हैं। जेन्सन ने 8 नवंबर को एक चीनी महिला के साथ अफेयर की बात मानी थी। हालांकि, लोरी ने तलाक को लेकर अब तक कोई बयान नहीं दिया है। कानून के तहत पत्नी को आधी संपत्ति का हक जेन्सन और लोरी अमेरिकी राज्य कैलिफोर्निया में रहते हैं। यहां के कानून के मुताबिक, शादी के दौरान बनी संपत्ति में पत्नी की 50% हिस्सेदारी होती है। 1993 में शुरू हुई एनवीडिया का मार्केट कैप करीब 405 लाख करोड़ रुपए है, जबकि जेन्सन की निजी संपत्ति 14.56 लाख करोड़ रुपए है। ऐसे में लोरी को करीब 7.20 लाख करोड़ रुपए मिल सकते हैं। यह 2021 में बिल गेट्स और मेलिंडा के बीच हुए 76 बिलियन डॉलर यानी करीब 7.10 लाख करोड़ रुपए के तलाक समझौते से भी ज्यादा होंगे। जेन्सन ने लिखा- मुझसे गलती हुई, मैं शर्मिंदा हूं जेन्सन हुआंग ने रविवार को एनवीडिया के सभी कर्मचारियों को एक इंटरनल मैसेज भेजा। इसमें उन्होंने स्वीकार किया कि वे अपनी पत्नी के प्रति वफादार नहीं रहे। हुआंग ने लिखा, मेरे इस कदम से मेरी पत्नी और बच्चों को गहरा दुख पहुंचा है। मुझे इसका पछतावा है। मेरी जिम्मेदारी आप सभी का भरोसा बनाए रखने की थी, लेकिन मैं इसमें नाकाम रहा। हालांकि, अपने इस संदेश में उन्होंने किसी महिला का नाम नहीं लिया। चीनी महिला पर जासूसी में शामिल होने का शक जिस महिला के साथ जेन्सन के संबंधों की बात आई है, उसका नाम एलिस हुआंग है। अमेरिकी खुफिया एजेंसियों को शक है कि वह चीन के खुफिया विभाग के लिए काम कर रही थीं। एलिस हुआंग चीन की नागरिक हैं। वे सिंगापुर की डेटा सेंटर कंपनी ‘मेगास्पीड’ में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर काम कर चुकी हैं। रिपोर्ट्स बताती हैं कि एलिस टेक और डेटा सेंटर बिजनेस में आने से पहले टीवी रिपोर्टर थीं। उनके निजी जीवन की ज्यादा डिटेल्स मौजूद नहीं हैं। जेन्सन की संपत्ति 6.92 लाख करोड़ तक घटी एलिस-जेन्सन के संबंधों और जासूसी मामले की जांच शुरू होने के बाद से एनवीडिया के शेयर 5% तक गिर चुके हैं। जेन्सन की संपत्ति 6.92 लाख करोड़ रु. तक घट चुकी है। जेन्सन फोर्ब्स की अमीरों की सूची में दो स्थान खिसककर 10वें पर आ गए हैं। इस उथल-पुथल के बीच निवेशक 17 नवंबर को आने वाले कंपनी के तिमाही नतीजों पर नजर टिकाए हुए हैं। —————————– एनवीडिया पर जेन्सन की इतनी पकड़ कि हटाना आसान नहीं: कंपनी में उनकी जगह लेने वाला कोई नहीं, चीनी महिला से अफेयर की जांच शुरू एनवीडिया के CEO जेन्सन हुआंग पर एक चीनी महिला से अफेयर को लेकर जांच शुरू हो गई है। अमेरिकी खुफिया एजेंसियों को शक है कि यह महिला चीन के लिए जासूसी कर रही थी। हुआंग ने पत्नी से बेवफाई की बात स्वीकार करते हुए माफी भी मांगी है। पूरी खबर पढ़ें…

Nvidia केस में मेगास्पीड की एंट्री से हड़कंप, क्‍या चीन से लेकर सिंगापुर और अमेरिका तक फैला है नेटवर्क?

Nvidia केस में मेगास्पीड की एंट्री से हड़कंप, क्‍या चीन से लेकर सिंगापुर और अमेरिका तक फैला है नेटवर्क?

Alice Huang

एनवीडिया मामले में मेगास्‍पीड की एंट्री से नया हंगामा मचा हुआ है। ट्रंप पर भी इस मामले में सवाल उठ रहे हैं। ऐसे में मेगास्‍पीड की एंट्री से नया नेटवर्क सामने आ सकता है। बता दें क‍ि दुनिया की सबसे बड़ी सेमीकंडक्टर और AI चिप कंपनी एनवीडिया (Nvidia) और उसके सीईओ जेन्सेन हुआंग एक बड़े विवाद में घिर गए हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, जेन्सेन हुआंग का संबंध सिंगापुर की कंपनी मेगास्पीड की कार्यकारी अधिकारी एलिस हुआंग के साथ रहे हैं।

अमेरिकी अधिकारियों को शक है कि एलिस हुआंग चीन के लिए जासूसी करती थीं और उन्हें जेन्सेन हुआंग के करीब इसलिए भेजा गया था ताकि अमेरिका के प्रतिबंधित AI चिप्स या कंपनी की गोपनीय तकनीकी जानकारियां चीन तक पहुंचाई जा सकें।

इस खुलासे के बाद सिंगापुर स्थित क्लाउड कंप्यूटिंग कंपनी मेगास्पीड और उसकी पूर्व मैनेजिंग डायरेक्टर एलिस हुआंग (हुआंग ले) को लेकर अमेरिका और सिंगापुर की सुरक्षा एजेंसियों ने बड़े पैमाने पर जांच शुरू कर दी है।

मेगास्पीड और एनवीडिया कनेक्‍शन : मेगास्पीड सिंगापुर की एक क्लाउड-कंप्यूटिंग फर्म है, जो एशिया-प्रशांत क्षेत्र में एनवीडिया की प्रमुख बिजनेस पार्टनर के रूप में काम करती है। 2015 में 7 रोड इंटरनेशनल के रूप में स्थापित इस कंपनी का नाम 2023 में बदलकर मेगास्पीड रखा गया। इसका पूरा मालिकाना हक सिंगापुर की कंपनी ‘स्विफ्टडेटा’ के पास है, जिसके डायरेक्टर टैन योंग पोंग हैं।

नवंबर 2023 में एनवीडिया से जुड़ने के बाद यह कंपनी एनवीडिया की आधुनिक AI चिप्स (जैसे H100 और GB200) खरीदती है और सिंगापुर, इंडोनेशिया व मलेशिया में ग्राहकों को किराए पर देती है।

2024 में कंपनी की संपत्ति 33 मिलियन डॉलर (लगभग 275 करोड़ रुपये) से अचानक बढ़कर 3 बिलियन डॉलर (लगभग 25,000 करोड़ रुपये) हो गई। इसका रेवेन्यू भी शून्य से बढ़कर 294 मिलियन डॉलर पहुंच गया, हालांकि कंपनी ने 20 मिलियन डॉलर का घाटा भी दिखाया।

अमेरिकी एजेंसियों को शक है कि मेगास्पीड सिर्फ एक ‘फ्रंट’ (मुखौटा कंपनी) है। आरोप है कि अमेरिका द्वारा चीन पर लगाए गए प्रतिबंधों को दरकिनार कर, इस कंपनी के जरिए चीन को एनवीडिया की प्रतिबंधित AI चिप्स भेजी जा रही थीं।

अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियां 2024 से ही इसकी जांच कर रही हैं। अब सिंगापुर के गृह मंत्रालय ने भी इस मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि, मेगास्पीड ने इन सभी आरोपों को गलत बताया है।

कौन हैं एलिस हुआंग : इस पूरे विवाद के केंद्र में एलिस हुआंग (असली नाम: हुआंग ले) हैं, जो चीनी नागरिक हैं और मेगास्पीड में मैनेजिंग डायरेक्टर रह चुकी हैं। द न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी खुफिया एजेंसियों को लगता है कि एलिस हुआंग चीन की खुफिया एजेंसी MSS (मिनिस्ट्री ऑफ स्टेट सिक्योरिटी) की एजेंट हैं। उन्हें खास तौर पर जेन्सेन हुआंग और एनवीडिया को निशाना बनाने के लिए इस काम पर लगाया गया था।

एलिस का करियर : टीवी पत्रकार: उन्होंने चीन के सरकारी चैनलों (‘हुनान TV’ और ‘CCTV’) में रिपोर्टर के तौर पर काम किया।

बैंकिंग: इसके बाद वे HSBC बैंक के प्राइवेट बैंकिंग हेड की असिस्टेंट बनीं।

बड़ी जिम्मेदारियां: वे चीन की बड़ी वित्तीय कंपनी ‘CITIC सिक्योरिटीज’ में वाइस-प्रेसिडेंट और ‘हेक्सी कैपिटल’ में एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर भी रहीं हालांकि जेन्सेन हुआंग ने अपने बयान में एलिस हुआंग या मेगास्पीड का नाम सीधे तौर पर नहीं लिया है, लेकिन उनके इस खुलासे ने अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा और एआई टेक्नोलॉजी की सुरक्षा पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। टेक दुनिया के इतने बड़े बॉस, एक नई क्लाउड कंपनी और चीनी जासूसी के इस जाल ने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।

वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने जेन्सेन हुआंग का खुलकर बचाव किया है। ट्रंप ने कहा कि उन्होंने खुद फोन पर जेन्सेन हुआंग से बात की और उनसे सीधे पूछा कि क्या उन्हें जरा भी अंदाजा था कि वह महिला एक जासूस थी? हुआंग ने इससे साफ इनकार किया।

ट्रंप ने कहा, मुझे हुआंग की बात पर पूरा भरोसा है, उन्हें इस बात का बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि वह महिला एक चीनी जासूस हो सकती है। ट्रंप ने पुष्टि की है कि एफबीआई एनवीडिया के सीईओ जेनसन हुआंग के मामले की जांच कर रही है।

क्‍या डोनाल्‍ड ट्रंप को पहले से थी चीनी जासूस के साथ Nvidia CEO के अफेयर की जानकारी, फिर भी क्‍यों उन्‍हें ले गए चीन?

क्‍या डोनाल्‍ड ट्रंप को पहले से थी चीनी जासूस के साथ Nvidia CEO के अफेयर की जानकारी, फिर भी क्‍यों उन्‍हें ले गए चीन?

Alice Huang

एनवीडिया के CEO जेनसन हुआंग इन दिनों एक बड़े विवाद में घिरे हैं। उन पर आरोप है कि उनका एक ऐसी महिला के साथ अफेयर था, जिस पर चीन के लिए जासूसी करने का शक है। उन्होंने अफेयर की बात कबूल भी कर ली है और अपने पर‍िवार पत्‍नी आद‍ि से माफी भी मांगी है। इस बीच ट्रंप को लेकर एक चौंकाने वाली बात सामने आ रही है। बताया जा रहा है क‍ि ट्रंप को पहले से इस अफेयर के बारे में जानकारी थी।

बता दें क‍ि इस पूरे मामले में ट्रंप पर भी सवाल उठ रहे हैं, हालांक‍ि ट्रंप ने इन दावों को खार‍िज क‍िया है। यह खबर पूरी दुन‍िया में हंगामा मचा रही है। क्‍योंक‍ि इसमें अमेर‍िका की चीन द्वारा जासूसी के दावे क‍िए जा रहे हैं।

दरअसल, मीडिया रिपोर्ट्स तो यही बता रहे हैं। अमेरिकी खुफिया एजेंसियों ने ट्रंप को इस रिश्ते के बारे में पहले ही आगाह कर दिया था। मई 2026 में चीन दौरे के दौरान विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भी एयर फोर्स वन में ट्रंप को इसकी जानकारी दी थी। इसके बावजूद जेनसन हुआंग ट्रंप के चीन दौरे में शामिल हुए थे। दरअसल इस समय दुनिया में एआई चिप बनाने वाली सबसे बड़ी कंपनी Nvidia विवादों के घेरे में है। कंपनी के CEO जेनसन हुआंग ने माना है कि उनका एक कारोबारी महिला से अफेयर था, जिसके बारे में अमेरिकी खुफिया एजेंसियों का कहना है कि वो महिला एक चीनी जासूस है।

ट्रंप को पहले से थी जानकारी- रिपोर्ट : अमेरिकी सरकार के सबसे ऊंचे स्तर पर पहले ही एक गुप्त अलार्म बज गया था। अमेरिकी न्यूज वेबसाइट Axios के मुताबिक, अमेरिकी वाणिज्य मंत्री हावर्ड लुटनिक को एक बेहद गुप्त चिट्ठी मिली थी, जिसमें Nvidia के बॉस और एलिस हुआंग से उनके रिश्ते को लेकर सख्त चेतावनी दी गई थी। एलिस हुआंग पर ही चीनी खुफिया एजेंट होने का शक है। वहीं CNN को एक सूत्र ने बताया कि मई में जब अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप Air Force One से चीन जा रहे थे, तो रुबियो ने ट्रंप को बताया कि Nvidia के बॉस का एक ऐसे एजेंट से रिश्ता है, जिस पर बीजिंग के लिए खुफिया जानकारी जुटाने का शक है।

ट्रंप ने दावों को क‍िया खारि‍ज : राष्ट्रपति ट्रंप ने सोमवार को सार्वजनिक रूप से कहा कि उस दौरान उन्हें इन आरोपों के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। व्हाइट हाउस में अचानक बुलाई गई एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में, उन्होंने कहा कि उन्हें इस स्थिति के बारे में कुछ समय पहले ही पता चला है और ये भी बताया गया कि संघीय जांचकर्ता इस पूरे मामले की जांच कर रहे हैं।

हालांकि, एक सूत्र ने CNN को बताया कि इस खुफिया जानकारी पर तब चर्चा हुई थी, जब अलास्का में रुकने के दौरान हुआंग राष्ट्रपति के दल में शामिल हुए थे। वहां, बीजिंग जाने वाली उड़ान के अंतिम चरण के लिए, यह टेक लीडर वरिष्ठ सहायकों और बिजनेस अधिकारियों के साथ विमान में सवार हुए थे। व्हाइट हाउस के एक प्रतिनिधि ने इस बारे में पूछे गए सवालों के लिए राष्ट्रपति के सार्वजनिक बयानों की ओर इशारा किया और इन खबरों को खारिज करते हुए कहा कि “इन सूत्रों को पता ही नहीं है कि वे किस बारे में बात कर रहे हैं” द न्यूयॉर्क टाइम्स ने सबसे पहले खुलासा किया था कि राष्ट्रपति को विदेश दौरे के दौरान ही इस खुफिया जानकारी के बारे में पता चल गया था।

क्‍या चीन अंदर तक कर गया जासूसी : इस पूरे विवाद ने इस बात पर सबका ध्यान खींच दिया है कि हुआंग का अमेरिका में AI नियमों और चीन के साथ व्यापार के मामलों में कितना बड़ा सलाहकार वाला रोल था। और ये सब तब हो रहा था, जब संघीय खुफिया एजेंसियां हुआंग और एलिस हुआंग के बीच की मुलाकातों पर नजर रख रही थीं।

दुनिया में सबसे महंगे तलाक की आशंका:जेनसन से तलाक हुआ तो पत्नी को मिलेंगे ₹7.20 लाख करोड़; एनवीडिया प्रमुख का चीनी महिला से अफेयर

दुनिया की सबसे बड़ी चिप निर्माता कंपनी एनवीडिया के प्रमुख जेनसन हुआंग और पत्नी लोरी हुआंग के बीच तलाक की अटकलों ने वैश्विक बाजार में हलचल मचा दी है। दोनों ने 1985 में शादी की थी। दो बच्चे हैं। हालांकि लोरी की तरफ से तलाक को लेकर अभी कोई औपचारिक बयान नहीं आया है, लेकिन यदि तलाक होता है, तो यह इतिहास का सबसे महंगा समझौता साबित हो सकता है। कैलिफोर्निया के कम्युनिटी-प्रॉपर्टी कानून के तहत शादी के दौरान बनी संपत्ति में पत्नी को 50% हिस्सेदारी मिलती है। 405 लाख करोड़ रुपए के मार्केट कैप वाली एनवीडिया 1993 में शुरू हुई। जेनसन अभी 14.56 लाख करोड़ रुपए के मालिक हैं। यानी तलाक के बाद लोरी को 7.20 लाख करोड़ रुपए तक मिल सकते हैं। यह रकम 2021 में हुए बिल गेट्स और मेलिंडा के 7.10 लाख करोड़ रुपए के तलाक से ज्यादा है। अब तक जेनसन की संपत्ति 6.92 लाख करोड़ तक घटी एलिस-जेनसन के संबंधों और जासूसी मामले की जांच शुरू होने के बाद से एनवीडिया के शेयर 5% तक गिर चुके हैं। जेनसन की संपत्ति 6.92 लाख करोड़ रु. तक घट चुकी है। जेनसन फोर्ब्स की अमीरों की सूची में दो स्थान खिसककर 10वें पर आ गए हैं। इस उथल-पुथल के बीच निवेशक 17 नवंबर को आने वाले कंपनी के तिमाही नतीजों पर नजर टिकाए हुए हैं। —————————– एनवीडिया पर जेन्सन की इतनी पकड़ कि हटाना आसान नहीं: कंपनी में उनकी जगह लेने वाला कोई नहीं, चीनी महिला से अफेयर की जांच शुरू एनवीडिया के CEO जेन्सन हुआंग पर एक चीनी महिला से अफेयर को लेकर जांच शुरू हो गई है। अमेरिकी खुफिया एजेंसियों को शक है कि यह महिला चीन के लिए जासूसी कर रही थी। हुआंग ने पत्नी से बेवफाई की बात स्वीकार करते हुए माफी भी मांगी है। पूरी खबर पढ़ें…

Jensen Huang: व्हिस्की डेट्स से लेकर अरबों के डील तक… ऐसे Nvidia CEO जेनसन हुआंग के करीब पहुंचीं चीनी महिला एलिस, जासूसी से अमेरिका में मचा हड़कंप!

Jensen Huang: दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनियों में शामिल Nvidia के CEO जेनसन हुआंग एक बड़े विवाद में घिर गए हैं। चीनी कारोबारी एलिस हुआंग (Alice Huang) के साथ उनके कथित अफेयर और चीन के लिए जासूसी किए जाने के आरोपों ने अमेरिकी टेक और खुफिया जगत में हलचल मचा दी है। आरोप है कि एलिस हुआंग को चीन की खुफिया एजेंसियों ने जेनसन हुआंग के करीब पहुंचने और उनके जरिए ग्लोबल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) इंडस्ट्री से जुड़ी संवेदनशील जानकारी हासिल करने के लिए इस्तेमाल किया हो सकता है। इस मामले ने Nvidia के 63 वर्षीय CEO की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, व्हिस्की पार्टियों, टेक इवेंट्स और अरबों डॉलर के कारोबारी सौदों के बीच एलिस ने जेनसन से नजदीकियां बढ़ाई। अमेरिकी एजेंसियों को शक है कि एलिस चीन की खुफिया एजेंसियों के लिए काम कर रही थीं। उनका मकसद Nvidia प्रमुख तक पहुंच बनाकर AI इंडस्ट्री से जुड़ी संवेदनशील जानकारियां हासिल करना हो सकता था। इस बीच, जेनसन ने अपनी पत्नी से बेवफाई की बात स्वीकार करते हुए माफी मांगी है।

कंपनी ने शुरू की मामले की जांच

Nvidia के बोर्ड ने भी राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े आरोपों की स्वतंत्र जांच शुरू कर दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिकी खुफिया एजेंसियों को इस कथित ऑपरेशन की जानकारी पहले ही मिल गई थी। यहां तक कि अमेरिकी अधिकारियों ने दोनों के कथित अंतरंग संबंधों को लेकर एक गोपनीय रिपोर्ट भी तैयार किया था। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो पाई है।

कैसे बढ़ीं जेनसन हुआंग और एलिस की नजदीकियां?

अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों के बीच संबंध कम से कम जून 2024 से बताए जा रहे हैं। उस दौरान ताइपे में एक टेक्नोलॉजी ट्रेड शो के बाद दोनों को एक बार में साथ देखा गया था। टेक्नोलॉजी कंपनी NetThunder की ओर से LinkedIn पर शेयर की गई तस्वीरों में जेनसन हुआंग काली लेदर जैकेट पहने एलिस हुआंग के साथ बैठे नजर आए थे। उस शाम दोनों ने टेक इंडस्ट्री से जुड़े अन्य अधिकारियों के साथ समय बिताया और व्हिस्की पी।

इसके बाद मई 2025 में Computex टेक्नोलॉजी प्रदर्शनी के दौरान Nvidia CEO की ओर से ताइपे के एक चीनी रेस्तरां में डिनर आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में भी एलिस हुआंग मौजूद थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, तस्वीरों और लाइवस्ट्रीम फुटेज में एलिस को जेनसन के करीब बैठे, उनके गाल पर किस करते और उनकी पीठ पर हाथ रखते हुए देखा गया। जब जेनसन पत्रकारों से बात करने के लिए बाहर गए तो एलिस भी उनके पीछे जाती नजर आईं। बाद में दोनों कथित तौर पर एक ही कार से वहां से रवाना हुए।

कौन हैं एलिस हुआंग, जिनसे जुड़ा है पूरा विवाद?

एलिस हुआंग को हुआंग ले (Huang Le) के नाम से भी जाना जाता है। वह चीनी नागरिक हैं। बताया जाता है कि उनके ग्लोबल AI चिप कारोबार से जुड़े कई लोगों और कंपनियों के साथ संपर्क हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने अपने करियर की शुरुआत चीन में टीवी पत्रकार के रूप में की थी। एक चीनी फंड डेटाबेस की ऑनलाइन प्रोफाइल में HSBC, चीन के सरकारी टीवी CCTV और हुनान टीवी में उनके काम करने का जिक्र है।

बाद में वह टेक्नोलॉजी सेक्टर में आ गईं और सिंगापुर की कंपनी Megaspeed International में वरिष्ठ पद पर काम करने लगीं। यह कंपनी कारोबारियों को AI सिस्टम की ट्रेनिंग और संचालन के लिए कंप्यूटिंग पावर उपलब्ध कराती है। कंपनी की वेबसाइट के मुताबिक, Megaspeed एशिया-प्रशांत क्षेत्र में Nvidia के कंप्यूटिंग पावर क्लाउड कारोबार की प्रमुख साझेदार है।

Megaspeed कंपनी पर क्यों है अमेरिकी एजेंसियों की नजर?

इस पूरे मामले में Megaspeed International की भूमिका भी जांच के दायरे में बताई जा रही है। ‘The New York Times’ की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी सरकार 2024 से ही इस कंपनी की गतिविधियों पर नजर रख रही थी। संदेह था कि कंपनी प्रतिबंधित Nvidia, AI प्रोसेसर को चीन तक पहुंचाने में मदद कर रही है। रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया कि Megaspeed ने दो साल के भीतर 4.8 अरब डॉलर से अधिक के Nvidia चिप खरीदे थे। वहीं, सिंगापुर के अधिकारियों ने भी 2025 में कंपनी से जुड़ी जांच के दौरान एलिस हुआंग से पूछताछ की थी।

अमेरिका अपने सबसे हाईटेक AI प्रोसेसर चीन को निर्यात करने पर प्रतिबंध लगाया है। वाशिंगटन को आशंका है कि इन चिप्स का इस्तेमाल चीन अपनी सैन्य और तकनीकी क्षमताओं को मजबूत करने के लिए कर सकता है। हालांकि, Megaspeed ने दिसंबर 2025 में अवैध तरीके से चिप ट्रांसफर करने के आरोपों को खारिज किया था। कंपनी ने Bloomberg की रिपोर्टिंग को भ्रामक बताया था। Nvidia भी पहले कह चुकी है कि उसकी जांच में किसी तरह की गड़बड़ी का सबूत नहीं मिला।

जेनसन हुआंग ने पत्नी से मांगी माफी 

इस विवाद के बीच जेनसन हुआंग का एक कथित निजी बयान भी सामने आया है, जिसमें उन्होंने अपनी पत्नी और बच्चों से माफी मांगी है। उन्होंने स्वीकार किया कि वह अपनी पत्नी के प्रति वफादार नहीं रहे। उनके इस फैसले से परिवार को दुख पहुंचा। अपने कर्मचारियों को लिखे संदेश में उन्होंने कहा कि उनके व्यवहार का कोई बहाना नहीं है। वह अपनी गलतियों की पूरी जिम्मेदारी लेते हैं। उन्होंने अपनी पत्नी और परिवार से कहा कि वह उनसे प्यार करते हैं। हुआंग ने कहा कि वह जानते हैं कि सिर्फ माफी मांगने से हुए नुकसान की भरपाई नहीं हो सकती। उन्हें उम्मीद है कि समय के साथ उनका परिवार इस मुश्किल दौर से उबर सकेगा और वह दोबारा उनका भरोसा जीत पाएंगे।

Nvidia बोर्ड ने शुरू की स्वतंत्र जांच

जेनसन हुआंग ने अपने बयान में यह भी कहा कि Nvidia के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े सवालों और मीडिया रिपोर्ट्स में लगाए गए आरोपों की जांच के लिए स्वतंत्र जांच शुरू की है। उन्होंने कहा कि वह इस जांच का समर्थन करते हैं। वह इसमें पूरा सहयोग करेंगे। उन्होंने अमेरिका और Nvidia के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि कंपनी की सुरक्षा और अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा उनके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने अपने बयान के अंत में मीडिया से अपने परिवार की निजता का सम्मान करने की अपील भी की।

ये भी पढ़ें- Alice Huang: जेनसेन हुआंग और चीनी महिला जासूस की रहस्यमय तस्वीरें लीक! अमेरिका में मचा तहलका, मुश्किल में फंसे Nvidia CEO