अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन DC में व्हाइट हाउस के पास फायरिंग हुई। इसमें 5 लोगों को गोली लगी है। हालांकि, घायलों की हालत के बारे में अभी जानकारी सामने नहीं आई है। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस के मुताबिक, गुरुवार को व्हाहट हाउस से करीब 1.6 किमी दूर लोगान सर्कल इलाके में कई जगहों पर फायरिंग की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं। 15वीं स्ट्रीट के आसपास जाने से बचने की अपील पुलिस ने लोगों से 15वीं स्ट्रीट के 1500 ब्लॉक के आसपास जाने से बचने की अपील की है। आसपास के स्कूलों में लॉकडाउन लगा दिया गया। पुलिस ने इलाके की सड़कों को बंद कर दिया है और बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया है। इस इलाके में VIDA फिटनेस सेंटर, सेंट ल्यूक एपिस्कोपल चर्च और रिहायशी इमारतें हैं। यहां से कुछ दूरी पर होल फूड्स सुपरमार्केट भी है। न्यूज एजेंसी AP ने पुलिस अधिकारी के हवाले से बताया कि फिलहाल घटना से जुड़ी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। गोलीबारी की सटीक जगह का भी पता नहीं चल पाया है। FBI और दूसरी एजेंसियां जांच में जुटीं गोलीबारी की सूचना मिलने के बाद बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। अमेरिकी संघीय एजेंसी ATF ने भी अपने अधिकारियों को जांच में मदद के लिए भेजा। FBI के वॉशिंगटन ऑफिस ने भी स्थानीय पुलिस की जांच में सहयोग करने की बात कही है। प्रत्यक्षदर्शी ने सुनीं करीब 5 गोलियों की आवाजें घटना के समय पास की एक अपार्टमेंट बिल्डिंग में रहने वाले रयान डुबिकी ने बताया कि सुबह करीब 8 बजे उन्हें 5 तेज आवाजें सुनाई दीं। आवाजें अलग-अलग जगहों से आ रही थीं, इसलिए पहले उन्हें लगा कि कहीं निर्माण कार्य चल रहा है। कुछ देर बाद जब उन्होंने खिड़की से बाहर देखा तो इलाके में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद थे। इसके बाद उनकी अपार्टमेंट बिल्डिंग के मैनेजमेंट ने लोगों को सूचना भेजी कि आसपास गोली चलाने वाला कोई व्यक्ति हो सकता है और सभी सतर्क रहें। 5 दिन पहले हथियार के साथ युवक गिरफ्तार व्हाइट हाउस के पास 5 दिन पहले हथियारों के साथ एक वेनेजुएलाई युवक गिरफ्तार हुआ था। उसके पास से तीन बंदूकें और कई कारतूस मिले थे। पूछताछ में उसने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को मारने की बात कही थी। व्हाइट हाउस के पास फायरिंग की पुरानी घटनाएं 1. दिसंबर 1994: व्हाइट हाउस के पास गोलीबारी हुई थी। हमलावर की चलाई गोलियों में से एक स्टेट डाइनिंग रूम की खिड़की तक पहुंची थी। 2. नवंबर 2011: ऑस्कर ओर्टेगा-हर्नांडेज ने व्हाइट हाउस की ओर राइफल से गोलियां चलाई थीं। कम से कम 8 गोलियां इमारत से टकराई थीं। 3. जुलाई 2021: लोगान सर्कल इलाके में गोलीबारी में 2 लोग घायल हुए थे। यह इलाका व्हाइट हाउस से करीब 1 मील दूर है। 4. अगस्त 2021: लोगान सर्कल के पास फिर गोलीबारी हुई। इसमें 2 लोग घायल हुए थे। 5. अक्टूबर 2023: व्हाइट हाउस से करीब 2 ब्लॉक दूर मैकफर्सन स्क्वायर में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। 6. मार्च 2024: लोगान सर्कल के पास गोलीबारी में 2 लोगों की मौत हुई और 5 घायल हुए थे। 7. 23 मार्च 2026ः एक संदिग्ध शख्स ने व्हाइट हाउस के पास करीब 30 राउंड फायरिंग की। घटना के समय अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प व्हाइट हाउस के अंदर मौजूद थे। —————- ये खबर भी पढ़ें…. रिपोर्ट- ट्रम्प और नेतन्याहू फोन कॉल पर एकदूसरे पर चिल्लाए:इजराइली पीएम ईरान पर दोबारा हमले करने के लिए कह रहे, ट्रम्प तैयार नहीं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के बीच ईरान जंग पर मतभेद बढ़ गए हैं। इजराइली मीडिया यनेट की रिपोर्ट के मुताबिक 8 नवंबर को दोनों नेताओं के बीच फोन पर जोरदार बहस हुई। इस दौरान दोनों एक-दूसरे पर चिल्लाने लगे। पूरी खबर पढ़ें…
Latest News

