सोनिया गांधी की आत्मकथा पर बवाल, दिल्ली में जलाई किताब, प्रियंका गांधी ने दिया जवाब

सोनिया गांधी की आत्मकथा पर बवाल, दिल्ली में जलाई किताब, प्रियंका गांधी ने दिया जवाब

Sonia Gandhi book controversy: कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी की आत्मकथा ‘बिलॉन्गिंग : ए जर्नी ऑफ लव’ (Belonging: A Journey of Love) के विमोचन के साथ ही देश की सियासत और सामाजिक हलकों में तीखा विवाद खड़ा हो गया है। किताब के अंशों को लेकर राजधानी दिल्ली के गुरुद्वारा रकाबगंज में दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (DSGMC) के नेतृत्व में सिख समुदाय ने किताब की प्रतियां जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। इस मामले पर एनडीए नेताओं ने कांग्रेस को घेरा है, जबकि कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने भाजपा और आरएसएस पर पलटवार करते हुए अपनी मां का बचाव किया है।

सिख समुदाय का प्रदर्शन, जलाई किताब

दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (DSGMC) की ओर से दिल्ली स्थित गुरुद्वारा रकाबगंज में विरोध प्रदर्शन किया गया। कमेटी के अध्यक्ष हरमीत सिंह कालका और सिख समुदाय के अन्य लोगों ने सोनिया गांधी की किताब को आग के हवाले कर अपना आक्रोश जताया। ALSO READ: सोनिया गांधी की नीतीश पर टिप्पणी से बवाल, भड़की JDU, जानिए ऐसा क्या लिख दिया कांग्रेस नेता ने

 

विरोध प्रदर्शन के दौरान हरमीत सिंह कालका ने किताब में लिखे गए तथ्यों पर सवाल उठाते हुए कहा कि सोनिया गांधी ने राजीव गांधी को लेकर किताब में जो बातें लिखी हैं, वे सरासर झूठ हैं। उन्होंने सवाल किया कि यदि वह एक काला अध्याय था, तो इतने वर्षों तक माफी क्यों नहीं मांगी गई। कालका ने पंजाब में कांग्रेस के सिख नेताओं को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें देखना चाहिए कि उनकी नेता किस तरह से असत्य बातें रख रही हैं। ALSO READ: ‘जब प्रणब मुखर्जी ने जताई प्रधानमंत्री बनने की इच्छा’: सोनिया गांधी की नई किताब के इन खुलासों ने मचाई सियासी हलचल

हरियाणा के मंत्री गोयल ने साधा निशाना

हरियाणा के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने भी सोनिया गांधी की किताब को लेकर कांग्रेस पर हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस 1984 की घटनाओं का जिक्र करके किताब के माध्यम से लोगों को भ्रमित करने का प्रयास कर रही है। गोयल ने कहा कि कांग्रेस लंबे समय तक सत्ता में रही और उस दौरान नेताओं के पास इन मुद्दों पर अपनी बात रखने का पूरा अवसर था। उनके अनुसार, केवल किताब में कुछ लिख देने से कोई बात प्रामाणिक नहीं हो जाती। ALSO READ: सोनिया गांधी ने दो बार कैसे दी कैंसर को मात, आत्मकथा में बताई संघर्ष की पूरी दास्‍तान

नीतीश के जिक्र पर क्या कहा कुशवाहा ने?

वहीं, किताब में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जिक्र को लेकर राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने भी प्रतिक्रिया दी है। कुशवाहा ने कहा कि उन्होंने अभी यह किताब नहीं पढ़ी है, लेकिन मीडिया के माध्यम से जो बातें सामने आई हैं, उससे स्पष्ट है कि यदि कांग्रेस अपनी पुरानी गलतियों को स्वीकार करती है, तो यह एक अच्छी बात है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को समय रहते यह समझ आ गया था कि इंडिया गठबंधन देश के लिए कोई ठोस काम नहीं कर पाएगा, इसी कारण उन्होंने इस गठबंधन से किनारा कर लिया था। ALSO READ: सोनिया गांधी की किताब ‘Belonging: A Journey of Love’ पर क्‍या है कंट्रोवर्सी, प्रकाशन ने क्‍यों छापने से किया इनकार?

आरोपों पर प्रियंका गांधी का पलटवार

किताब को लेकर हो रही आलोचनाओं और राजनीतिक हमलों पर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने भाजपा और आरएसएस  पर निशाना साधा है। प्रियंका गांधी ने कहा कि भारत में उनकी मां के पूरे जीवन के दौरान बीजेपी, आरएसएस और कई अन्य लोगों ने उनके बारे में तरह-तरह की बातें कहीं, झूठे आरोप लगाए और मनगढ़ंत कहानियां गढ़ीं।

प्रियंका गांधी ने आगे कहा कि इन सबके बावजूद सोनिया गांधी चुप रहीं, लेकिन अब वे अपनी कहानी खुद बता रही हैं और उन्हें ऐसा करने का पूरा अधिकार है। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें खुशी है कि बीजेपी के नेता सोनिया गांधी की किताब पढ़ने के लिए तैयार हैं। प्रियंका ने कहा कि इतने लंबे समय तक उनकी मां के बारे में झूठ फैलाया गया और अब वे अपनी सच्चाई सामने रख रही हैं।