Punjab Assembly Elections 2027 : AAP ने जारी की 21 उम्मीदवारों की सूची, 2 सांसदों को भी चुनाव मैदान में उतारा

Punjab Assembly Elections 2027 : AAP ने जारी की 21 उम्मीदवारों की सूची, 2 सांसदों को भी चुनाव मैदान में उतारा

arvind kejriwal on gas and oil crisis

पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) ने अपनी चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी ने 12 नवंबर 2026 को 21 उम्मीदवारों की सूची जारी की है। इस सूची में सुजानपुर, पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर नॉर्थ, पट्टी, जालंधर सेंट्रल और नवांशहर समेत कई विधानसभा सीटों के प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं। बड़ी बात यह कि इस लिस्‍ट में 2 सांसदों को भी जगह दी गई है। बरनाला से गुरमीत सिंह मीत हेयर और फगवाड़ा से राजकुमार छाबेवाल को मैदान में उतारा गया है।

किनके कटे टिकट

2022 के विधानसभा चुनाव में इन 31 सीटों में से 10 पर AAP ने जीत दर्ज की थी। पार्टी ने मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां, विधायक अनमोल गगन मान, अमित रतन कोटफत्ता, कुंवर विजय प्रताप, लालजीत भुल्लर, रमन अरोड़ा, कुलवंत बाजीगर और चरणजीत सिंह के टिकट काट दिए हैं। इनमें से सिर्फ 2 मौजूदा विधायकों को दोबारा टिकट दिया गया है। इनमें बल्लुआना से अमनदीप सिंह गोल्डी मुसाफिर और जगराओं से सरबजीत कौर मानुके शामिल हैं।

कई अहम सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान

AAP की इस सूची में अमृतसर नॉर्थ से करमजीत सिंह रिंटू, पट्टी से जसकंवर सिंह गिल और फगवाड़ा से डॉ. राज कुमार चब्बेवाल को उम्मीदवार बनाया गया है।

ALSO READ: Mahindra ला रही 4 नई SUV, BE 07 से Thar Roxx तक जानिए पूरी डिटेल

वहीं, जालंधर की तीन विधानसभा सीटों—जालंधर सेंट्रल, जालंधर नॉर्थ और जालंधर कैंट—के लिए भी प्रत्याशियों के नाम घोषित किए गए हैं।

पार्टी ने पठानकोट से रोहित स्याल, गुरदासपुर से रमन बहल और कपूरथला से दविंदर पाल सिंह रंगा को चुनाव मैदान में उतारा है। इसके अलावा आदमपुर से पवन कुमार टीनू और नवांशहर से रॉबी कंग को टिकट दिया गया है। इस घोषणा के साथ ही पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर AAP की उम्मीदवार चयन प्रक्रिया आगे बढ़ गई है। आने वाले समय में पार्टी की ओर से अन्य विधानसभा क्षेत्रों के प्रत्याशियों के नामों का भी ऐलान किया जा सकता है।