Jensen Huang ने Nvidia के CEO पद से दिया इस्तीफा, 33 साल बाद छोड़ी कंपनी, जानिए कौन संभालेगा जिम्मेदारी

Jensen Huang ने Nvidia के CEO पद से दिया इस्तीफा, 33 साल बाद छोड़ी कंपनी, जानिए कौन संभालेगा जिम्मेदारी

Alice Huang

Nvidia के CEO जेन्सेन हुआंग ने तत्काल प्रभाव से अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इसके साथ ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) चिप बनाने वाली इस दिग्गज कंपनी में उनका 33 साल का कार्यकाल समाप्त हो गया है। जेन्सेन हुआंग ने Nvidia की सह-स्थापना की थी और लंबे समय तक कंपनी का नेतृत्व किया। Nvidia की सीएफओ कोलेट क्रेस अंतरिम सीईओ का पद संभालेंगी। 

ALSO READ: अमेरिका और Nvidia को चूना लगाकर बीजिंग भागी चीन की जासूस, क्‍या होगा Nvidia के बॉस जेनसन हुआंग का

अमेरिकी रिपोर्ट्स में एनवीडिया के CEO जेन्सेन हुआंग का नाम एलिस हुआंग नाम की एक चीनी बिजनेसवुमन से जोड़ा गया है। अमेरिकी खुफिया अधिकारियों को संदेह है कि वह महिला बीजिंग के लिए काम करती है।

मामला सामने आने के बाद एनवीडिया के निदेशक मंडल ने इस बात की स्वतंत्र जांच शुरू कर दी है कि क्या जेन्सेन हुआंग को किसी विदेशी खुफिया अभियान के तहत निशाना बनाया गया था। विवाद के बीच जेन्सेन हुआंग ने कर्मचारियों को भेजे एक आंतरिक संदेश में स्वीकार किया कि उन्होंने अपनी पत्नी के साथ बेवफाई की है। हालांकि उस महिला की पहचान उजागर नहीं की।

ALSO READ: Punjab Assembly Elections 2027 : AAP ने जारी की 21 उम्मीदवारों की सूची, 2 सांसदों को भी चुनाव मैदान में उतारा

न्यूयॉर्क टाइम्स की 29 अक्टूबर को प्रकाशित एक रिपोर्ट में इस रिश्ते का खुलासा हुआ था। सीएनएन रिपोर्ट अनुसार अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को इस साल मई में चीन यात्रा से पहले ही इसकी जानकारी दे दी थी। 

ALSO READ: Mahindra ला रही 4 नई SUV, BE 07 से Thar Roxx तक जानिए पूरी डिटेल

ट्रम्प को खुफिया मेमो में बताया गया था कि हुआंग के संबंध एक ऐसी महिला से हैं, जिसे अमेरिकी अधिकारी चीनी जासूस मान रहे हैं। इसके बावजूद ट्रम्प हुआंग को बीजिंग ले गए थे। उन्होंने अलास्का से राष्ट्रपति के साथ एयर फोर्स वन विमान में यात्रा भी की थी। हालांकि, वाइट हाउस ने इस रिपोर्ट को खारिज कर दिया है। इस बीच, अमेरिकी सांसदों ने जनवरी में कांग्रेस के नए सत्र के बाद मामले में विस्तृत जांच के संकेत दिए।

Air India की फ्लाइट को हाईजैक करने की धमकी, सामने आया साजिश का सच

Air India की फ्लाइट को हाईजैक करने की धमकी, सामने आया साजिश का सच

emergency landing of air india plane

एयर इंडिया की फ्लाइट को हाईजैक करने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। हालांकि, जांच में यह धमकी फर्जी निकली। पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उसने विदेश में नौकरी के लिए जाने से बचने के उद्देश्य से विमान को हाईजैक करने की धमकी वाला फर्जी नोट तैयार किया था।

ALSO READ: Punjab Assembly Elections 2027 : AAP ने जारी की 21 उम्मीदवारों की सूची, 2 सांसदों को भी चुनाव मैदान में उतारा

 कोलकाता-मुंबई एयर इंडिया फ्लाइट को हाईजैक करने की धमकी से बंगाल की राजधानी स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षा को लेकर हड़कंप मच गया था। इस मामले में एक पुरुष यात्री को पकड़ा गया है। बुधवार को पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद के एक पुरुष यात्री को पकड़ा है।

ALSO READ: India Retail Inflation : आम आदमी की जेब पर महंगाई का फटका, खाने-पीने की चीजों से लेकर होटल और रेस्टोरेंट में खाना महंगा, अक्टूबर में रिटेल महंगाई दर बढ़कर 6.09% पर

यह घटना एयर इंडिया की उड़ान AI 2772 (एयरबस A320, VT-TNH) से जुड़ी है।  इसे बुधवार सुबह मुंबई के लिए रवाना होना था। सुबह करीब 10.37 बजे केबिन क्रू को विमान के शौचालय में हाथ से लिखा एक नोट मिला। इसमें विमान को हाईजैक करने की चेतावनी दी गई थी। नोट में कहा गया था कि विमान को सुबह 11.10 बजे हाईजैक कर लिया जाएगा। 

ALSO READ: Mahindra ला रही 4 नई SUV, BE 07 से Thar Roxx तक जानिए पूरी डिटेल

शुरुआती जानकारी के अनुसार आरोपी विदेश में काम करने के लिए नहीं जाना चाहता था। इसी से बचने के लिए उसने फ्लाइट को हाईजैक करने की धमकी का नोट तैयार किया। मामले की जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने जांच शुरू की। जांच में धमकी फर्जी पाए जाने के बाद आरोपी को हिरासत में ले लिया गया।

Punjab Assembly Elections 2027 : AAP ने जारी की 21 उम्मीदवारों की सूची, 2 सांसदों को भी चुनाव मैदान में उतारा

Punjab Assembly Elections 2027 : AAP ने जारी की 21 उम्मीदवारों की सूची, 2 सांसदों को भी चुनाव मैदान में उतारा

arvind kejriwal on gas and oil crisis

पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) ने अपनी चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी ने 12 नवंबर 2026 को 21 उम्मीदवारों की सूची जारी की है। इस सूची में सुजानपुर, पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर नॉर्थ, पट्टी, जालंधर सेंट्रल और नवांशहर समेत कई विधानसभा सीटों के प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं। बड़ी बात यह कि इस लिस्‍ट में 2 सांसदों को भी जगह दी गई है। बरनाला से गुरमीत सिंह मीत हेयर और फगवाड़ा से राजकुमार छाबेवाल को मैदान में उतारा गया है।

किनके कटे टिकट

2022 के विधानसभा चुनाव में इन 31 सीटों में से 10 पर AAP ने जीत दर्ज की थी। पार्टी ने मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां, विधायक अनमोल गगन मान, अमित रतन कोटफत्ता, कुंवर विजय प्रताप, लालजीत भुल्लर, रमन अरोड़ा, कुलवंत बाजीगर और चरणजीत सिंह के टिकट काट दिए हैं। इनमें से सिर्फ 2 मौजूदा विधायकों को दोबारा टिकट दिया गया है। इनमें बल्लुआना से अमनदीप सिंह गोल्डी मुसाफिर और जगराओं से सरबजीत कौर मानुके शामिल हैं।

कई अहम सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान

AAP की इस सूची में अमृतसर नॉर्थ से करमजीत सिंह रिंटू, पट्टी से जसकंवर सिंह गिल और फगवाड़ा से डॉ. राज कुमार चब्बेवाल को उम्मीदवार बनाया गया है।

ALSO READ: Mahindra ला रही 4 नई SUV, BE 07 से Thar Roxx तक जानिए पूरी डिटेल

वहीं, जालंधर की तीन विधानसभा सीटों—जालंधर सेंट्रल, जालंधर नॉर्थ और जालंधर कैंट—के लिए भी प्रत्याशियों के नाम घोषित किए गए हैं।

पार्टी ने पठानकोट से रोहित स्याल, गुरदासपुर से रमन बहल और कपूरथला से दविंदर पाल सिंह रंगा को चुनाव मैदान में उतारा है। इसके अलावा आदमपुर से पवन कुमार टीनू और नवांशहर से रॉबी कंग को टिकट दिया गया है। इस घोषणा के साथ ही पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर AAP की उम्मीदवार चयन प्रक्रिया आगे बढ़ गई है। आने वाले समय में पार्टी की ओर से अन्य विधानसभा क्षेत्रों के प्रत्याशियों के नामों का भी ऐलान किया जा सकता है।

AAP ने जारी की 40 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, CM भगवंत मान को धुरी से लड़ेंगे

आम आदमी पार्टी (AAP) ने पंजाब में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। 31 अक्टूबर 2026 को जारी इस सूची में कुल 40 विधानसभा सीटों के उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। इसमें पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को धुरी सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं लिस्ट में ज्यादातर मौजूदा विधायकों को टिकट दिया गया है। इनमें अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, लुधियाना, मोगा, मुक्तसर और पटियाला समेत कई जिलों के उम्मीदवारों के साथ राज्य के मंत्री और मौजूदा विधायक भी शामिल हैं। बता दें पंजाब में कुल 117 विधानसभा सीटें हैं।

कौन कहां से लड़ रहा चुनाव

AAP ने बटाला सीट से अमनशेर सिंह (शेरी कलसी) और अजनाला से कुलदीप सिंह धालीवाल को चुनाव मैदान में उतारा है। वहीं, अमृतसर साउथ से डॉ. इंदरबीर सिंह निज्जर और तरनतारन से हरमीत सिंह संधू को टिकट दिया गया है। इसके अलावा, खेमकरण से सरवन सिंह धुन, नकोदर से इंदरजीत कौर मान, करतारपुर से बलकार सिंह और दसूया से करमबीर सिंह घुम्मन को उम्मीदवार बनाया गया है।

 

मीटिंग में हुआ फैसला

उम्मीदवारों के नामों को दिल्ली में हुई आम आदमी पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति (PAC) की बैठक में अंतिम मंजूरी दी गई। इस बैठक की अध्यक्षता पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने की। इसमें पंजाब के प्रभारी मनीष सिसोदिया भी मौजूद रहे। वहीं, पंजाब AAP के प्रमुख अमन अरोड़ा और PAC सदस्य हरपाल चीमा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक में शामिल हुए।