Punjab Assembly Elections 2027 : AAP ने जारी की 21 उम्मीदवारों की सूची, 2 सांसदों को भी चुनाव मैदान में उतारा

Punjab Assembly Elections 2027 : AAP ने जारी की 21 उम्मीदवारों की सूची, 2 सांसदों को भी चुनाव मैदान में उतारा

arvind kejriwal on gas and oil crisis

पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) ने अपनी चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी ने 12 नवंबर 2026 को 21 उम्मीदवारों की सूची जारी की है। इस सूची में सुजानपुर, पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर नॉर्थ, पट्टी, जालंधर सेंट्रल और नवांशहर समेत कई विधानसभा सीटों के प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं। बड़ी बात यह कि इस लिस्‍ट में 2 सांसदों को भी जगह दी गई है। बरनाला से गुरमीत सिंह मीत हेयर और फगवाड़ा से राजकुमार छाबेवाल को मैदान में उतारा गया है।

किनके कटे टिकट

2022 के विधानसभा चुनाव में इन 31 सीटों में से 10 पर AAP ने जीत दर्ज की थी। पार्टी ने मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां, विधायक अनमोल गगन मान, अमित रतन कोटफत्ता, कुंवर विजय प्रताप, लालजीत भुल्लर, रमन अरोड़ा, कुलवंत बाजीगर और चरणजीत सिंह के टिकट काट दिए हैं। इनमें से सिर्फ 2 मौजूदा विधायकों को दोबारा टिकट दिया गया है। इनमें बल्लुआना से अमनदीप सिंह गोल्डी मुसाफिर और जगराओं से सरबजीत कौर मानुके शामिल हैं।

कई अहम सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान

AAP की इस सूची में अमृतसर नॉर्थ से करमजीत सिंह रिंटू, पट्टी से जसकंवर सिंह गिल और फगवाड़ा से डॉ. राज कुमार चब्बेवाल को उम्मीदवार बनाया गया है।

ALSO READ: Mahindra ला रही 4 नई SUV, BE 07 से Thar Roxx तक जानिए पूरी डिटेल

वहीं, जालंधर की तीन विधानसभा सीटों—जालंधर सेंट्रल, जालंधर नॉर्थ और जालंधर कैंट—के लिए भी प्रत्याशियों के नाम घोषित किए गए हैं।

पार्टी ने पठानकोट से रोहित स्याल, गुरदासपुर से रमन बहल और कपूरथला से दविंदर पाल सिंह रंगा को चुनाव मैदान में उतारा है। इसके अलावा आदमपुर से पवन कुमार टीनू और नवांशहर से रॉबी कंग को टिकट दिया गया है। इस घोषणा के साथ ही पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर AAP की उम्मीदवार चयन प्रक्रिया आगे बढ़ गई है। आने वाले समय में पार्टी की ओर से अन्य विधानसभा क्षेत्रों के प्रत्याशियों के नामों का भी ऐलान किया जा सकता है।

पंजाब चुनाव के लिए आप ने जारी की 40 उम्मीदवारों की पहली सूची

आम आदमी पार्टी (आप) ने पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 के लिए शनिवार को 40 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को धुरी विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया है।

इसके अलावा सूची में पंजाब सरकार के कई मंत्रियों, मौजूदा विधायकों और पार्टी के प्रमुख नेताओं को भी दोबारा चुनाव मैदान में उतारा गया है। उम्मीदवारों की घोषणा के साथ ही पार्टी ने विधानसभा चुनाव की तैयारियों को औपचारिक रूप से गति दे दी है।

पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की अध्यक्षता में नयी दिल्ली में हुई राजनीतिक मामलों की समिति (पीएसी) की बैठक में उम्मीदवारों के नामों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। पार्टी के अनुसार उम्मीदवारों का चयन जनता के बीच कराए गए सर्वे और उन्हें मिली प्रतिक्रिया के आधार पर किया गया है।

श्री केजरीवाल ने सभी 40 उम्मीदवारों को बधाई देते हुए उनसे 2027 के विधानसभा चुनाव में 2022 के प्रदर्शन से भी बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए जुटने का आह्वान किया।

सूची में माझा क्षेत्र से बटाला में अमनशेर सिंह शेरी कलसी, अजनाला में कुलदीप सिंह धालीवाल, अमृतसर दक्षिण में डॉ. इंदरबीर सिंह निज्जर, तरनतारन में हरमीत सिंह संधू और खेमकरण में सरवन सिंह धुन को उम्मीदवार बनाया गया है। दोआबा क्षेत्र में नकोदर से इंदरजीत कौर मान, करतारपुर से बलकार सिंह, दसूहा से करमबीर सिंह घुमन, उड़मुड़ से जसवीर सिंह राजा गिल, होशियारपुर से ब्रह्म शंकर शर्मा जिंपा, चब्बेवाल से इशांक कुमार चब्बेवाल, गढ़शंकर से जय कृष्ण सिंह रौड़ी और बलाचौर से संतोष कटारिया को टिकट दिया गया है।

रूपनगर से दिनेश चड्ढा, एसएएस नगर से कुलवंत सिंह, फतेहगढ़ साहिब से लखबीर सिंह राय, अमलोह से गुरिंदर सिंह गैरी वड़िंग और समराला से जगतार सिंह दयालपुरा चुनाव लड़ेंगे। लुधियाना जिले की पांच सीटों पर भी पार्टी ने अपने उम्मीदवार घोषित किए हैं। इनमें लुधियाना पूर्वी से दलजीत सिंह ग्रेवाल भोला, आत्म नगर से कुलवंत सिंह सिद्धू, लुधियाना केंद्रीय से अशोक पराशर पप्पी, लुधियाना पश्चिमी से संजीव अरोड़ा और लुधियाना उत्तरी से चौधरी मदन लाल बग्गा शामिल हैं। इसके अलावा पायल से मनविंदर सिंह ग्यासपुरा को उम्मीदवार बनाया गया है।

मालवा क्षेत्र में निहाल सिंह वाला से मनजीत सिंह बिलासपुर, बाघापुराना से अमृतपाल सिंह सुखानंद, मोगा से डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा, धर्मकोट से देविंदरजीत सिंह लाडी ढोस, जलालाबाद से जगदीप कंबोज गोल्डी, फाजिल्का से नरिंदरपाल सिंह सावना और मुक्तसर से जगदीप सिंह काका बराड़ को टिकट दिया गया है।

Also Read : आंध्र प्रदेश: चक्रवात ‘अर्नब’ से हुए नुकसान का जायजा लेने पहुंची केंद्रीय टीम

इसी तरह कोटकपूरा से विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवां, जैतो से अमोलक सिंह, तलवंडी साबो से बलजिंदर कौर, सरदूलगढ़ से गुरप्रीत सिंह बनवाली, भदौड़ से लाभ सिंह उगोके, महल कलां से कुलवंत सिंह पंडोरी, अमरगढ़ से जसवंत सिंह गज्जन माजरा, धूरी से मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और पटियाला से अजीतपाल सिंह कोहली को उम्मीदवार घोषित किया गया है।

सूची जारी होने के बाद श्री मान ने कहा कि पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की घोषणा समय से पहले की है, ताकि उन्हें मतदाताओं के बीच जाकर काम करने और सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताने का पर्याप्त समय मिल सके। उन्होंने कहा कि पीएसी की बैठक में उम्मीदवारों के चयन पर विस्तार से चर्चा हुई और जिन नामों को जनता के सर्वे में सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली, उन्हें टिकट दिया गया है। पार्टी नए चेहरों को भी अवसर देगी।

श्री मान ने कहा कि आम आदमी पार्टी का मानना है कि चुनाव से काफी पहले उम्मीदवार घोषित करने से उन्हें जमीनी स्तर पर लोगों से जुड़ने का अवसर मिलता है। उन्होंने दावा किया कि पंजाब के गांवों में सड़कों, तालाबों, विकास कार्यों और अन्य बुनियादी सुविधाओं के लिए अनुदान दिया गया है। उनके अनुसार, राज्य में रोजगार, आम आदमी क्लीनिक और सरकारी स्कूलों के आधुनिकीकरण की दिशा में भी काम किया गया है। उन्होंने इन कार्यों को लेकर पार्टी की ओर से जनता के बीच जाने की बात कही।

मुख्यमंत्री ने आगामी चुनाव में पार्टी की जीत का भरोसा जताते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी का किसी राजनीतिक दल से मुकाबला नहीं है। उन्होंने दावा किया कि सरकार ने अपने कार्यकाल में गांवों और शहरों में विकास कार्य करवाये हैं और पार्टी इन्हीं कार्यों के आधार पर जनता के बीच जायेगी।

उन्होंने कांग्रेस पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस चुनाव से पहले टिकटों की घोषणा करने से बचती है, क्योंकि उसे पार्टी के भीतर बगावत और असंतोष का डर रहता है। इसके विपरीत आप ने उम्मीदवारों को पहले ही मैदान में उतारने का फैसला किया है, ताकि उन्हें चुनाव प्रचार के लिए पर्याप्त समय मिल सके।

आप के वरिष्ठ नेता एवं पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया ने भी सोशल मीडिया पर सभी 40 उम्मीदवारों को बधाई दी। उन्होंने उम्मीदवारों से घर-घर जाकर लोगों से संपर्क करने, उनकी समस्याएं सुनने और पंजाब के विकास के लिए पूरी ताकत से काम करने की अपील की। उन्होंने भगवंत मान के नेतृत्व में राज्य में दोबारा सरकार बनने का विश्वास भी जताया।

पार्टी की पहली सूची में मुख्यमंत्री भगवंत मान के अलावा कई मौजूदा विधायकों और प्रमुख नेताओं को दोबारा अवसर दिया गया है। अब दूसरी सूची में शेष विधानसभा क्षेत्रों के उम्मीदवारों की घोषणा का इंतजार रहेगा। वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए आप की इस घोषणा से पंजाब में राजनीतिक गतिविधियां तेज होने की संभावना है।

Pic Credit : UNI

AAP ने जारी की 40 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, CM भगवंत मान को धुरी से लड़ेंगे

आम आदमी पार्टी (AAP) ने पंजाब में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। 31 अक्टूबर 2026 को जारी इस सूची में कुल 40 विधानसभा सीटों के उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। इसमें पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को धुरी सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं लिस्ट में ज्यादातर मौजूदा विधायकों को टिकट दिया गया है। इनमें अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, लुधियाना, मोगा, मुक्तसर और पटियाला समेत कई जिलों के उम्मीदवारों के साथ राज्य के मंत्री और मौजूदा विधायक भी शामिल हैं। बता दें पंजाब में कुल 117 विधानसभा सीटें हैं।

कौन कहां से लड़ रहा चुनाव

AAP ने बटाला सीट से अमनशेर सिंह (शेरी कलसी) और अजनाला से कुलदीप सिंह धालीवाल को चुनाव मैदान में उतारा है। वहीं, अमृतसर साउथ से डॉ. इंदरबीर सिंह निज्जर और तरनतारन से हरमीत सिंह संधू को टिकट दिया गया है। इसके अलावा, खेमकरण से सरवन सिंह धुन, नकोदर से इंदरजीत कौर मान, करतारपुर से बलकार सिंह और दसूया से करमबीर सिंह घुम्मन को उम्मीदवार बनाया गया है।

 

मीटिंग में हुआ फैसला

उम्मीदवारों के नामों को दिल्ली में हुई आम आदमी पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति (PAC) की बैठक में अंतिम मंजूरी दी गई। इस बैठक की अध्यक्षता पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने की। इसमें पंजाब के प्रभारी मनीष सिसोदिया भी मौजूद रहे। वहीं, पंजाब AAP के प्रमुख अमन अरोड़ा और PAC सदस्य हरपाल चीमा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक में शामिल हुए।