Top News 12 November: नेपाल में भूकंप के झटके, दिल्ली में खतरनाक स्तर पर प्रदूषण और MP में लुढ़का पारा

Top News 12 November: नेपाल में भूकंप के झटके, दिल्ली में खतरनाक स्तर पर प्रदूषण और MP में लुढ़का पारा

nepal earthquake

Top News 12 November: नेपाल में भूकंप के झटके, दिल्ली में जहरीली हवा ने तोड़ा तीन साल का रिकॉर्ड, मध्य प्रदेश में पारा 10 डिग्री से नीचे, पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में बड़ा आतंकी हमला, पंजाब चुनाव के लिए आज आप उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी हो सकती है। 12 नवंबर की बड़ी खबरें :

 

नेपाल में भूकंप के झटके

नेपाल में आज सुबह 4 बजकर 30 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.9 मापी गई। हालांकि अभी तक किसी भी जानमाल के नुकसान की जानकारी सामने नहीं आई है।

 

जहरीली हवा ने तोड़ा तीन साल का रिकॉर्ड

सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरनमेंट की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, इस बार सर्दियों की शुरुआत ही पिछले तीन वर्षों के मुकाबले अधिक प्रदूषित रही। दिवाली से पहले के सप्ताह में दिल्ली का औसत पीएम2.5 स्तर 236 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज किया गया। यह 2025 की समान अवधि के मुकाबले करीब दोगुना और 2024 की तुलना में लगभग एक तिहाई अधिक था।

 

मध्य प्रदेश में पारा 10 डिग्री से नीचे

मध्य प्रदेश में इस सीजन पहली बार न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे पहुंचा है। शहडोल के कल्याणपुर में 9.9 डिग्री के साथ सबसे ठंडी रात रही। इंदौर में पारा 12.4 डिग्री दर्ज हुआ, जो पचमढ़ी के 13.2 डिग्री से कम है। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों में तापमान में 1 से 2 डिग्री की और गिरावट का अनुमान जताया है।
 

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में बड़ा आतंकी हमला

पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में बुधवार को आतंकियों ने पुलिस टीम पर घात लगाकर हमला कर दिया। इस हमले में एक DSP समेत कम से कम 11 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई, जबकि 12 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

 

‘आप’ के उम्मीदवारों की दूसरी सूची आज!

पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों की दूसरी सूची गुरुवार शाम को जारी हो सकती है। उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप देने के लिए पार्टी ने आज पीएसी की एक बैठक बुलाई है।

AAP ने जारी की 40 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, CM भगवंत मान को धुरी से लड़ेंगे

आम आदमी पार्टी (AAP) ने पंजाब में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। 31 अक्टूबर 2026 को जारी इस सूची में कुल 40 विधानसभा सीटों के उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। इसमें पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को धुरी सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं लिस्ट में ज्यादातर मौजूदा विधायकों को टिकट दिया गया है। इनमें अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, लुधियाना, मोगा, मुक्तसर और पटियाला समेत कई जिलों के उम्मीदवारों के साथ राज्य के मंत्री और मौजूदा विधायक भी शामिल हैं। बता दें पंजाब में कुल 117 विधानसभा सीटें हैं।

कौन कहां से लड़ रहा चुनाव

AAP ने बटाला सीट से अमनशेर सिंह (शेरी कलसी) और अजनाला से कुलदीप सिंह धालीवाल को चुनाव मैदान में उतारा है। वहीं, अमृतसर साउथ से डॉ. इंदरबीर सिंह निज्जर और तरनतारन से हरमीत सिंह संधू को टिकट दिया गया है। इसके अलावा, खेमकरण से सरवन सिंह धुन, नकोदर से इंदरजीत कौर मान, करतारपुर से बलकार सिंह और दसूया से करमबीर सिंह घुम्मन को उम्मीदवार बनाया गया है।

 

मीटिंग में हुआ फैसला

उम्मीदवारों के नामों को दिल्ली में हुई आम आदमी पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति (PAC) की बैठक में अंतिम मंजूरी दी गई। इस बैठक की अध्यक्षता पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने की। इसमें पंजाब के प्रभारी मनीष सिसोदिया भी मौजूद रहे। वहीं, पंजाब AAP के प्रमुख अमन अरोड़ा और PAC सदस्य हरपाल चीमा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक में शामिल हुए।