Mahadev App Case: महादेव सट्टा ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को ED ने किया गिरफ्तार, रायपुर कोर्ट में पेश

Mahadev App Case: महादेव सट्टा ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को ED ने किया गिरफ्तार, रायपुर कोर्ट में पेश

mahadev book app

महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए इस अवैध सट्टेबाजी सिंडिकेट के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उसे शुक्रवार को रायपुर की प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) की विशेष अदालत में पेश किया गया।

ALSO READ: 90 लाख की BYD Denza D9 भारत में लॉन्च, एक चार्ज में चलेगी 730KM, Vellfire को देगी टक्कर

यह घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आया है, जब इससे एक दिन पहले ही CBI कोर्ट ने सौरभ चंद्राकर को 19 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया था। CBI कोर्ट में चंद्राकर की हिरासत से जुड़ी याचिका खारिज होने के बाद प्रवर्तन निदेशालय ने PMLA स्पेशल कोर्ट का रुख किया था। ED ने उससे पूछताछ के लिए हिरासत की मांग की थी।

ALSO READ: Xiaomi 18 Pro Series : Xiaomi का बड़ा धमाका, 17 नवंबर को लॉन्च होंगे 7 नए प्रोडक्ट, जानिए क्या होगा खास

विदेश से संचालित हो रहा था अवैध सट्टेबाजी सिंडिकेट

महादेव ऑनलाइन बुक मामले की जांच छत्तीसगढ़ सरकार के अनुरोध पर केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने शुरू की थी। CBI ने इस प्लेटफॉर्म को देश के सबसे बड़े अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी सिंडिकेट में से एक बताया है। जांच एजेंसी के अनुसार, इसका संचालन भारत के बाहर से किया जा रहा था। महादेव ऐप मामले में अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े आरोपों की जांच विभिन्न एजेंसियां कर रही हैं। सौरभ चंद्राकर इस मामले में प्रमुख आरोपियों में शामिल है।