आम आदमी पार्टी (AAP) ने पंजाब में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। 31 अक्टूबर 2026 को जारी इस सूची में कुल 40 विधानसभा सीटों के उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। इसमें पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को धुरी सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं लिस्ट में ज्यादातर मौजूदा विधायकों को टिकट दिया गया है। इनमें अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, लुधियाना, मोगा, मुक्तसर और पटियाला समेत कई जिलों के उम्मीदवारों के साथ राज्य के मंत्री और मौजूदा विधायक भी शामिल हैं। बता दें पंजाब में कुल 117 विधानसभा सीटें हैं।
कौन कहां से लड़ रहा चुनाव
AAP ने बटाला सीट से अमनशेर सिंह (शेरी कलसी) और अजनाला से कुलदीप सिंह धालीवाल को चुनाव मैदान में उतारा है। वहीं, अमृतसर साउथ से डॉ. इंदरबीर सिंह निज्जर और तरनतारन से हरमीत सिंह संधू को टिकट दिया गया है। इसके अलावा, खेमकरण से सरवन सिंह धुन, नकोदर से इंदरजीत कौर मान, करतारपुर से बलकार सिंह और दसूया से करमबीर सिंह घुम्मन को उम्मीदवार बनाया गया है।
Punjab Chief Minister Bhagwant Mann to contest from Dhuri, Speaker Kultar Singh Sandhwan to contest from Kotkapura, and Minister Sanjeev Arora from Ludhiana West, who is currently in jail.
— ANI (@ANI) October 31, 2026
मीटिंग में हुआ फैसला
उम्मीदवारों के नामों को दिल्ली में हुई आम आदमी पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति (PAC) की बैठक में अंतिम मंजूरी दी गई। इस बैठक की अध्यक्षता पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने की। इसमें पंजाब के प्रभारी मनीष सिसोदिया भी मौजूद रहे। वहीं, पंजाब AAP के प्रमुख अमन अरोड़ा और PAC सदस्य हरपाल चीमा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक में शामिल हुए।

