
Weather Update 31 October : अर्णब तूफान के बाद बंगाल की खाड़ी में एक और चक्रवाती तूफान का खतरा मंडरा रहा है। इसके 2 नवंबर 2026 की शाम तक आंध्र प्रदेश के तट पर पहुंचने की आशंका है। मौसम विभाग ने आंध्र प्रदेश, ओडिशा, यूपी और बिहार समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
नए साइक्लोन को लेकर मौसम विभाग का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को दक्षिण अंडमान सागर और उससे लगे उत्तर अंडमान सागर तथा अंडमान और निकोबार द्वीप समूह पर बना कम दबाव का क्षेत्र पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ा और आज भारतीय समयानुसार सुबह 08:30 बजे दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी तथा अंडमान और निकोबार द्वीप समूह व अंडमान सागर के संलग्न क्षेत्रों पर एक स्पष्ट कम दबाव के क्षेत्र के रूप में केंद्रित हो गया।
इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने और अगले 06 घंटों के दौरान उसी क्षेत्र में एक डिप्रेशन में परिवर्तित होने की बहुत संभावना है। इसके बाद, इसके अगले 24 घंटों के दौरान और अधिक तीव्र होकर एक चक्रवाती तूफान में बदलने, पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने तथा 2 नवंबर 2026 की शाम के आसपास आंध्र प्रदेश तट के पास पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर पहुंचने की बहुत संभावना है।
Yesterday’s Low Pressure Area over South Andaman Sea & adjoining North Andaman Sea and Andaman & Nicobar Islands moved west-northwestwards and lay as a Well Marked Low pressure area over southeast Bay of Bengal and adjoining areas of Andaman & Nicobar Islands and Andaman Sea at 0830 hrs IST of today, the 31st October 2026. It is very likely to move west-northwestwards and concentrate into a Depression over the same region during next 06 hours. Thereafter, it is very likely to intensify further into a cyclonic storm during subsequent 24 hours, move west-northwestwards and reach over westcentral Bay of Bengal near Andhra Pradesh coast around evening of 2nd November 2026.
— India Meteorological Department (@Indiametdept) October 31, 2026
कई राज्यों में अर्णब का असर
अर्नब तूफान भले ही कमजोर हो गया हो लेकिन कई राज्यों में अभी भी उसका असर बना हुआ है। ओडिशा में चक्रवात से हुई भारी बारिश के बाद शुक्रवार को बाढ़ और भूस्खलन से तीन लोगों की मौत हो गई। उत्तराखंड के केदारनाथ और बद्रीनाथ में बर्फबारी हो रही है।
अगले 2 दिन कहां होगी बारिश?
उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड समेत कई राज्यों में आज तेज बारिश हो सकती है। 1 नवंबर को अरुणाचल प्रदेश, ओडिशा, तमिलनाडु, पुडुचेरी, रायलसीमा, केरलम और आंध्र प्रदेश में बारिश का अलर्ट है। 2 नवंबर को आंध्र प्रदेश, ओडिशा, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु, पुडुचेरी, रायलसीमा, केरलम और कर्नाटक में भारी बारिश की संभावना है।
गुजरात में बदला मौसम
गुजरात में दिवाली के त्योहार से ठीक पहले मौसम का मिजाज अचानक बदल गया है। एक तरफ लोग त्योहार की तैयारियों में व्यस्त हैं, तो दूसरी तरफ आसमान में छाए काले बादलों, बिजली की कड़क और तेज हवाओं ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में बेमौसम बारिश के कारण कहीं मकान के टिन-शेड उड़ गए, सड़कों पर पेड़ धराशायी हो गए तो कहीं आतिशबाजी के डोम गिर गए।
30 अक्टूबर को दोपहर के बाद अमरेली और गिर सोमनाथ जिलों में तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश हुई। गिर सोमनाथ के कोडीनार तालुका के घांटवड गांव में तेज हवा के कारण एक किसान के मकान के टिन-शेड उड़ गए और पेट्रोल पंप के ढांचे को भी नुकसान पहुंचा। इस बेमौसम बारिश के बीच अमरेली जिले में बिजली गिरने से एक महिला की मौत हो गई है, जबकि खेतों में तैयार फसल को नुकसान होने की आशंका से किसान चिंतित हैं।
मौसम विभाग के अनुसार, वेस्टर्न डिस्टर्बेंस और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के सक्रिय होने के कारण गुजरात में यह बारिश का माहौल बना है। आगामी दो दिनों के दौरान दक्षिण गुजरात और सौराष्ट्र के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान जताया गया है।


