स्टाफिंग कंपनी क्वेस कॉर्प का प्रदर्शन सितंबर तिमाही में शानदार रहा। कंपनी ने शुक्रवार को नतीजों का ऐलान किया। इस दौरान कंपनी का नेट प्रॉफिट साल दर साल आधार पर 44.9 फीसदी बढ़कर 75 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले की समान अवधि में कंपनी को 52 करोड़ रुपये का प्रॉफिट हुआ था।
रेवेन्यू में 14 फीसदी से ज्यादा उछाल
क्वेस कॉर्प का रेवेन्यू सितंबर तिमाही में 14.7 फीसदी बढ़कर 4,396 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले की समान अवधि में यह 3,832 करोड़ रुपये था। सितंबर तिमाही मं कंपनी का EBITDA 11.6 फीसदी बढ़कर 86 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले की समान अवधि में यह 77 करोड़ रुपये था। EBITDA मार्जिन सितंबर तिमाही में बगैर बदलाव के 2 फीसदी रहा।
प्रति शेयर 5 रुपये डिविडेंड का ऐलान
कंपनी ने शेयरहोल्डर्स के लिए प्रति शेयर 5 रुपये डिविडेंड का ऐलान किया है। यह 10 रुपये फेस वैल्यू वाले हर शेयर पर 50 फीसदी का डिविडेंड हुआ। यह डिविडेंड FY27 के लिए होगा। कंपनी ने डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट का भी ऐलान कर दिया है। रिकॉर्ड डेट 6 नवंबर, 2026 तय की गई है। इसका मतलब है कि जिन इनवेस्टर्स के डीमैट अकाउंट में इस साल 6 नवंब को क्वेस के शेयर होंगे, वे डिविडेंड के हकदार होंगे।
20 नवंबर तक हो जाएगा डिविडेंड का पेमेंट
कंपनी ने कहा है कि शेयरहोल्डर्स को डिविडेंड का पेमेंट 20 नवंबर या इससे पहले कर दिया जाएगा। कंपनी ने सितंबर तिमाही में 471 करोड़ रुपये के नेट कैश की जानकारी दी है। कंपनी का 5,000 रुपये से ज्यादा का कैश कलेक्शन रहा है, जो किसी तिमाही में अब तक का सबसे ज्यादा है। FY27 की पहली छमाही में कंपनी का रेवेन्यू 8,578 करोड़ रुपये रहा। यह साल दर साल आधार पर 15 फीसदी ज्यादा है।
ओवरसीज बिजनेस का अच्छा प्रदर्शन
कंपनी ने कहा है कि मिडिलईस्ट में टेंशन के बावजूद उसके ओवरसीज बिजनेस की रफ्तार अच्छी बनी रही। साल दर साल आधार पर इस बिजनेस की रेवेन्यू ग्रोथ 10 फीसदी रही। EBITDA ग्रोथ साल दर साल आधार पर 23 फीसदी रही। इसमें मिडिलईस्ट में हाई मार्जिन का हाथ रहा। मलेशिया, सिंगापुर और फिलीपींस का भी रेवेन्यू ग्रोथ में हाथ रहा।
यह भी पढ़ें: Intel का शेयर क्रैश, Nvidia, AMD, डेल भी फिसले, क्या अमेरिका में AI बुलबुला फूटने लगा है?
इस साल 47 फीसदी चढ़ा है शेयर
क्वेस कॉर्प का शेयर 30 अक्तूबर को 5.62 फीसदी गिरकर 306.30 रुपये पर बंद हुआ। हालांकि, इस साल इस शेयर का प्रदर्शन शानदार रहा है। इसके शेयर में इस दौरान 47 फीसदी से ज्यादा उछाल आया है। बीते छह महीनों में यह शेयर करीब 55 फीसदी चढ़ा है।

