त्योहारों का सीजन खत्म होने के बाद UPI पेमेंट से जुड़े नए नियम लागू होने की चर्चा तेज हो गई है। नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) की गाइडलाइंस के मुताबिक, 2,000 रुपये से ज्यादा के कुछ चुनिंदा मर्चेंट पेमेंट पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) चार्ज लगाया जा सकता है। NPCI इन बदलावों को पहले लागू करने की योजना बनाई थी। लेकिन त्योहारों के दौरान लोगों और कारोबारियों को परेशानी से बचाने के लिए इसे टाल दिया गया। अब दुकानदारों और ग्राहकों को इन नए नियमों के लागू होने की आधिकारिक तारीख का इंतजार है।
दूसरी ओर इस चार्ज को लेकर ग्राहकों और दुकानदारों के मन में कई सवाल हैं। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि किन UPI पेमेंट पर यह शुल्क लगेगा और इसका पैसा ग्राहकों को देना होगा या दुकानदारों को।
कब लागू होगा UPI पेमेंट पर MDR चार्ज
NPCI ने पहले घोषणा की थी कि, कुछ चुनिंदा पर्सन-टू-मर्चेंट (P2M) UPI पेमेंट पर MDR चार्ज दिवाली के बाद लागू किया जा सकता है। लेकिन, इसे लागू करने की सही तारीख अभी तय नहीं हुई है। गाइडलाइंस के मुताबिक, 2,000 रुपये से ज्यादा के कुछ चुनिंदा मर्चेंट UPI पेमेंट पर 0.4 फीसदी MDR चार्ज लगाया जा सकता है। लेकिन, 75,000 रुपये या इससे ज्यादा के ट्रांजैक्शन पर यह चार्ज अधिकतम 300 रुपये तक ही सीमित रहेगा। उदाहरण के तौर पर, अगर कोई दुकानदार 1 लाख रुपये का UPI पेमेंट स्वीकार करता है, तो 0.4 फीसदी के हिसाब से चार्ज 400 रुपये बनता है, लेकिन तय सीमा के कारण उसे सिर्फ 300 रुपये ही देने होंगे।
कुछ खास क्षेत्रों में अलग दर
कुछ खास क्षेत्रों में UPI पेमेंट पर MDR चार्ज की दर अलग रखी गई है। रेलवे, टेलीकॉम, इंश्योरेंस और पेट्रोल-डीजल से जुड़े कारोबार में 2,000 रुपये से ज्यादा के ट्रांजैक्शन पर 5 रुपये का तय चार्ज लग सकता है। वहीं, म्यूचुअल फंड और शेयर बाजार के ब्रोकर के लिए यह दर काफी कम रखी गई है। इन पर 0.02 फीसदी MDR चार्ज लागू हो सकता है। त्योहारों के बाद इन नियमों को लागू करने की योजना से कारोबारियों को नए बदलावों को समझने और उनके अनुसार तैयारी करने के लिए थोड़ा अतिरिक्त समय मिल गया है।
पैसे ट्रॉसफर पर नहीं लगेगा चार्ज
UPI से पेमेंट करने वाले ग्राहकों को नए MDR चार्ज की वजह से कोई अतिरिक्त पैसा नहीं देना होगा। यह शुल्क सिर्फ उन दुकानदारों और कारोबारियों पर लागू होगा, जो UPI के जरिए ग्राहकों से भुगतान लेते हैं। यानी बाजार में खरीदारी करते समय UPI से पेमेंट करना पहले की तरह मुफ्त रहेगा। इसके अलावा दोस्तों या परिवार को पैसे भेजने, रेस्टोरेंट का बिल बांटने और अपने बैंक खातों के बीच पैसे ट्रांसफर करने पर भी कोई चार्ज नहीं लगेगा। वहीं, दोस्तों या परिवार के लोगों को पैसे भेजने, रेस्टोरेंट का बिल आपस में बांटने और अपने एक बैंक खाते से दूसरे खाते में पैसे ट्रांसफर करने जैसे निजी लेनदेन पहले की तरह पूरी तरह मुफ्त रहेंगे।

