SIP Calculator: बच्चे के हायर एजुकेशन के लिए 10 साल में 80 लाख का फंड बनाना चाहता हूं, हर महीने कितना SIP करना होगा?

आज माता-पिता बच्चों के हायर एजुकेशन के लिए चिंतित रहते हैं। इसकी वजह है कि हायर एजुकेशन पर आने वाला बड़ा खर्च। इंजीनियरिंग, एमबीए और मेडिकल जैसे कोर्सेज की फीस लगातार बढ़ रही है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि माता-पिता 10 साल में बच्चों के हायर एजुकेशन के लिए बड़ा फंड तैयार कर सकते हैं। आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं।

हर महीने इनवेस्ट करने से 10 साल में तैयार हो जाएगा बड़ा फंड

माता-पिता को हर महीने सैलरी का एक हिस्सा बच्चों के हायर एजुकेशन के लिए बड़ा फंड बनाने के लिए निवेश करना होगा। इससे 10 साल में बड़ा फंड तैयार हो सकता है। अगर हर महीने सिप से निवेश किया जाए और सिप का अमाउंट हर साल 10 फीसदी बढ़ाया जाए तो यह काम और आसान हो जाता है।

म्यूचुअल फंड की इक्विटी स्कीम में सिप से कर सकते हैं निवेश 

म्यूचुअल फंड की इक्विटी स्कीम में सिप से निवेश करने पर लंबी अवधि में अच्छा रिटर्न मिल जाता है। इतना रिटर्न किसी दूसरे इनवेस्टमेंट ऑप्शन में नहीं मिलता है। निवेश की अवधि 10 साल होने पर कंपाउंडिंग का भी फायदा मिल जाता है। लंबी अवधि के निवेश पर शेयर बाजारों में होने वाले उतार-चढ़ाव का भी ज्यादा असर नहीं पड़ता है।

25,000 मंथली सिप को हर साल 10 फीसदी बढ़ाना होगा

अगर हर महीने 25,000 रुपये का SIP शुरू किया जाए और हर साल इसे 10 फीसदी बढ़ाया जाए तो 10 साल में आसानी से बड़ा फंड तैयार हो जाता है। हर साल सिप अमाउंट को 10 फीसदी बढ़ाना मुश्किल नहीं है। इसकी वजह यह है कि समय के साथ इनकम बढ़ती है। नौकरी करने वाले लोगों की सैलरी भी हर साल बढ़ती है। इसलिए सिप को आसानी से हर साल 10 फीसदी बढ़ाया जा सकता है।

10 साल में करीब 82 लाख रुपये का तैयार हो जाएगा फंड 

मंथली 25,000 रुपये के सिप से शुरुआत करने और हर साल इसे 10 फीसदी बढ़ाने पर 10 साल में करीब 82,00,000 रुपये का फंड तैयार हो जाता है। इस कैलकुलेशन में सालाना रिटर्न 12 फीसदी माना गया है। 10 साल में आप कुल 47,81,227 रुपये इनवेस्ट करते हैं। इस पर आपको 33,91,019 रुपये रिटर्न मिलता है। इस तरह आपके लिए 10 साल में 81,72,246 रुपये का फंड तैयार हो जाता है।

यह भी पढ़ें: FD Calculator: सीनियर सिटीजंस के लिए खुशखबरी, इस प्राइवेट बैंक ने FD पर बढ़ाया इंटरेस्ट रेट, जानिए 10 लाख डिपॉजिट पर 35 महीने में कितनी होगी कमाई

निवेश जितना जल्द शुरू करेंगे, उतना बड़ा फंड बन सकता है

एक्सपर्ट्स का कहना है कि आप जितना जल्द निवेश शुरू करेंगे, आप उतना बड़ा फंड तैयार कर सकते हैं। इसकी वजह यह है कि जल्द निवेश शुरू करने पर पैसे को बढ़ने के लिए पर्याप्त समय मिल जाता है। लंबी अवधि में कंपाउंडिंग का भी फायदा मिलता है। इसकी वजह से कुछ साल तक निवेश के बाद आपका पैसा तेजी से बढ़ने लगता है।

दिल्ली में प्रदूषण के खिलाफ एनएसयूआई का प्रदर्शन

नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) ने दिल्ली में लगातार बढ़ते वायु प्रदूषण और खतरनाक स्तर पर पहुंची वायु गुणवत्ता के खिलाफ गुरुवार को यहां प्रदर्शन किया।

रायसीना रोड स्थित एनएसयूआई मुख्यालय से बड़ी संख्या में छात्र और कार्यकर्ता प्रदर्शन में शामिल हुए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदूषण पर तत्काल नियंत्रण की मांग की।

Also Read : जैकी श्रॉफ और शरद केलकर की फिल्म ‘काली खेती’ का ट्रेलर रिलीज

इस मौके पर एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने कहा कि दिल्ली की दमघोंटू हवा ने आम नागरिकों के स्वास्थ्य और रोजमर्रा के जीवन को खतरे में डाल दिया है। बच्चे, बुजुर्ग और लाखों लोग जहरीली हवा में सांस लेने को मजबूर हैं, लेकिन सरकार और संबंधित एजेंसियां ठोस समाधान देने में विफल रही हैं। उन्होंने कहा कि केवल बयानबाजी और कागजी दावों से प्रदूषण नहीं रुकेगा।

एनएसयूआई ने स्वच्छ हवा को नागरिकों का मौलिक अधिकार बताते हुए प्रभावी कदम उठाने और जिम्मेदार एजेंसियों की जवाबदेही तय करने की मांग की।

Pic Credit : UNI

सोनिया-राजीव व नेहरू-कमला की समानता

सोनिया गांधी ने पूरी किताब में अगर एक नई बात बताई है तो वह ये है कि राहुल गांधी के जन्म से पहले उनको एक और बच्चा हुआ था, जो बच नहीं सका। यह ज्यादातर लोगों के लिए नई जानकारी थी। सोनिया गांधी ने लिखा है कि उनका पहला बच्चा भी लड़का था, जो समय से दो महीने पहले यानी सात महीने में ही जन्मा था। वह बहुत कमजोर था और बच नहीं सका। उन्होंने यह भी लिखा है कि राजीव और संजय गांधी उसे लेकर फिरोज गांधी के फार्म हाउस में दफनाने गए थे। इस प्रसंग में सोनिया ने एक मां के रूप में अपने दुख और निराशा का वर्णन किया है।

जैसे यह जानकारी देश के लोगों के लिए नई है वैसे ही ज्यादातर लोगों के लिए यह जानकारी भी नई ही होगी कि पंडित जवाहर लाल नेहरू और कमला नेहरू को भी एक बेटा हुआ था, जो सर्वाइव नहीं कर सका। इंदिरा गांधी के जन्म के पांच साल के बाद नवंबर 2024 में ही किसी समय बेटे का जन्म हुआ था। उस समय तक कमला नेहरू बहुत बीमार रहने लगी थीं। उस बच्चे के जन्म की कहानी बहुत कम मिलती है। कैथरीन फ्रैंक ने इंदिरा गांधी की जीवनी में सिर्फ इतना लिखा है कि नवंबर 2024 के आखिर में महात्मा गांधी का एक टेलीग्राम आनंद भवन पहुंचा था, जिसमें उन्होंने पंडित नेहरू और कमला नेहरू दोनों को सांत्वना दी थी और दुख की इस घड़ी में धीरज बनाए रखने को कहा था।

न्यूयॉर्क में 3 मंजिला इमारत ढही, 2 की मौत:मलबे में दबे लोगों को निकालने में जुटे 250 राहतकर्मी; 96 साल पुरानी थी बिल्डिंग

न्यूयॉर्क में बुधवार को 96 साल पुरानी तीन मंजिला इमारत ढह गई। हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग मलबे में दब गए। 4 लोगों की हालत गंभीर है और 6 अन्य को मामूली चोटें आई हैं। हादसे के बाद करीब 250 राहतकर्मी बचाव अभियान में जुट गए। बचावकर्मियों ने मलबे से एक गर्भवती महिला और एक बच्चे को भी बाहर निकाला। हादसा न्यूयॉर्क के ब्रुकलिन इलाके के फ्लैटबुश में हुआ। इमारत एक निर्माण स्थल के किनारे बनी हुई थी। वहां पहले एक मंजिला इमारत को गिराया गया था। इसके बाद जमीन की खुदाई का काम चल रहा था। इसी दौरान तीन मंजिला इमारत ढह गई और उसका मलबा निर्माण स्थल के गड्ढे में जा गिरा। हादसे के बाद की 5 तस्वीरें अप्रैल में नियम तोड़ने का मामला सामने आया था स्थानीय न्यूज चैनल के मुताबिक न्यूयॉर्क के बिल्डिंग डिपार्टमेंट के रिकॉर्ड में इसी निर्माण स्थल पर अप्रैल में नियमों के उल्लंघन का मामला दर्ज हुआ था। आरोप था कि काम रोकने का आदेश मिलने के बावजूद वहां निर्माण कार्य जारी रखा गया। यह वही जगह थी, जिसके बगल में तीन मंजिला इमारत ढही। हालांकि, अधिकारियों ने अभी तक पुराने उल्लंघन और इस हादसे के बीच किसी सीधे संबंध की पुष्टि नहीं की है। खोजी कुत्तों और ड्रोन की मदद से लोगों की तलाश जारी हादसे के बाद दमकल विभाग की करीब 250 लोगों की टीम बचाव अभियान में लगाई गई। दमकलकर्मियों ने मलबे में फंसे लोगों को खोजने के लिए खोजी कुत्तों और ड्रोन की मदद ली। शाम करीब 6:30 बजे बचावकर्मियों को मलबे में बने एक गड्ढे से एक व्यक्ति जिंदा मिला। दमकलकर्मियों ने उसे एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। अधिकारियों के मुताबिक, अभी यह पता नहीं है कि कुल कितने लोग लापता हैं। दमकल विभाग की प्रमुख लिलियन बोनसिग्नोर ने बताया कि दूसरी इमारत गिरने का खतरा भी है। इसलिए बचाव अभियान में काफी सावधानी बरती जा रही है। अधिकारियों के मुताबिक, अभियान कई दिनों तक चल सकता है। हादसे के बाद आसपास की इमारतों की जांच शुरू हादसे के बाद न्यूयॉर्क के बिल्डिंग डिपार्टमेंट के अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने आसपास की इमारतों की जांच शुरू की। हादसे में बगल की इमारत की एक दीवार पूरी तरह टूट गई थी। प्रशासन ने प्रभावित लोगों की मदद के लिए सहायता केंद्र भी बनाया है। मेयर जोहरान ममदानी ने सोशल मीडिया पर कहा कि राहत और बचाव अभियान जारी है। उन्होंने हादसे से प्रभावित परिवारों और स्थानीय लोगों के प्रति संवेदना जताई। ———————————- यह खबर भी पढ़ें… बुल्गारिया में कोहरे के चलते 86 गाड़ियां टकराईं, 12 मौतें: 46 घायल, हादसे के बाद हाईवे बंद किया; राष्ट्रपति पेरिस में कार्यक्रम छोड़कर देश लौटीं बुल्गारिया में मंगलवार को घने कोहरे के कारण बड़ा सड़क हादसा हो गया। राजधानी सोफिया को काला सागर के बंदरगाह शहर बर्गास से जोड़ने वाले हाईवे पर 86 गाड़ियां आपस में टकरा गईं। हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि 46 घायल हुए हैं। हाईवे को दोनों तरफ से बंद कर दिया गया। पूरी खबर पढ़ें…

न्यूयॉर्क में 3 मंजिला इमारत ढही, 2 की मौत:मलबे में दबे लोगों को निकालने में जुटे 250 राहतकर्मी; 96 साल पुरानी थी बिल्डिंग

न्यूयॉर्क में बुधवार को 96 साल पुरानी तीन मंजिला इमारत ढह गई। हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग मलबे में दब गए। 4 लोगों की हालत गंभीर है और 6 अन्य को मामूली चोटें आई हैं। हादसे के बाद करीब 250 राहतकर्मी बचाव अभियान में जुट गए। बचावकर्मियों ने मलबे से एक गर्भवती महिला और एक बच्चे को भी बाहर निकाला। हादसा न्यूयॉर्क के ब्रुकलिन इलाके के फ्लैटबुश में हुआ। इमारत एक निर्माण स्थल के किनारे बनी हुई थी। वहां पहले एक मंजिला इमारत को गिराया गया था। इसके बाद जमीन की खुदाई का काम चल रहा था। इसी दौरान तीन मंजिला इमारत ढह गई और उसका मलबा निर्माण स्थल के गड्ढे में जा गिरा। हादसे के बाद की 5 तस्वीरें अप्रैल में नियम तोड़ने का मामला सामने आया था स्थानीय न्यूज चैनल के मुताबिक न्यूयॉर्क के बिल्डिंग डिपार्टमेंट के रिकॉर्ड में इसी निर्माण स्थल पर अप्रैल में नियमों के उल्लंघन का मामला दर्ज हुआ था। आरोप था कि काम रोकने का आदेश मिलने के बावजूद वहां निर्माण कार्य जारी रखा गया। यह वही जगह थी, जिसके बगल में तीन मंजिला इमारत ढही। हालांकि, अधिकारियों ने अभी तक पुराने उल्लंघन और इस हादसे के बीच किसी सीधे संबंध की पुष्टि नहीं की है। खोजी कुत्तों और ड्रोन की मदद से लोगों की तलाश जारी हादसे के बाद दमकल विभाग की करीब 250 लोगों की टीम बचाव अभियान में लगाई गई। दमकलकर्मियों ने मलबे में फंसे लोगों को खोजने के लिए खोजी कुत्तों और ड्रोन की मदद ली। शाम करीब 6:30 बजे बचावकर्मियों को मलबे में बने एक गड्ढे से एक व्यक्ति जिंदा मिला। दमकलकर्मियों ने उसे एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। अधिकारियों के मुताबिक, अभी यह पता नहीं है कि कुल कितने लोग लापता हैं। दमकल विभाग की प्रमुख लिलियन बोनसिग्नोर ने बताया कि दूसरी इमारत गिरने का खतरा भी है। इसलिए बचाव अभियान में काफी सावधानी बरती जा रही है। अधिकारियों के मुताबिक, अभियान कई दिनों तक चल सकता है। हादसे के बाद आसपास की इमारतों की जांच शुरू हादसे के बाद न्यूयॉर्क के बिल्डिंग डिपार्टमेंट के अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने आसपास की इमारतों की जांच शुरू की। हादसे में बगल की इमारत की एक दीवार पूरी तरह टूट गई थी। प्रशासन ने प्रभावित लोगों की मदद के लिए सहायता केंद्र भी बनाया है। मेयर जोहरान ममदानी ने सोशल मीडिया पर कहा कि राहत और बचाव अभियान जारी है। उन्होंने हादसे से प्रभावित परिवारों और स्थानीय लोगों के प्रति संवेदना जताई। ———————————- यह खबर भी पढ़ें… बुल्गारिया में कोहरे के चलते 86 गाड़ियां टकराईं, 12 मौतें: 46 घायल, हादसे के बाद हाईवे बंद किया; राष्ट्रपति पेरिस में कार्यक्रम छोड़कर देश लौटीं बुल्गारिया में मंगलवार को घने कोहरे के कारण बड़ा सड़क हादसा हो गया। राजधानी सोफिया को काला सागर के बंदरगाह शहर बर्गास से जोड़ने वाले हाईवे पर 86 गाड़ियां आपस में टकरा गईं। हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि 46 घायल हुए हैं। हाईवे को दोनों तरफ से बंद कर दिया गया। पूरी खबर पढ़ें…

जेन्सन हुआंग का अफेयर है, ट्रम्प को यह पता था:6 महीने पहले मिल गई थी रिपोर्ट, रुबियो ने चीन दौरे से पहले किया था आगाह

दुनिया की सबसे बड़ी चिप निर्माता कंपनी एनवीडिया के CEO जेन्सन हुआंग और चीनी जासूस एलिस हुआंग के अफेयर को लेकर लगातार नए खुलासे हो रहे हैं। सीएनएन रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को इस साल मई में चीन यात्रा से पहले ही इसकी जानकारी दे दी थी। ट्रम्प को खुफिया मेमो में बताया गया था कि हुआंग के संबंध एक ऐसी महिला से हैं, जिसे अमेरिकी अधिकारी चीनी जासूस मान रहे हैं। इसके बावजूद ट्रम्प हुआंग को बीजिंग ले गए थे। उन्होंने अलास्का से राष्ट्रपति के साथ एयर फोर्स वन विमान में यात्रा भी की थी। हालांकि, वाइट हाउस ने इस रिपोर्ट को खारिज कर दिया है। इस बीच, अमेरिकी सांसदों ने जनवरी में कांग्रेस के नए सत्र के बाद मामले में विस्तृत जांच के संकेत दिए हैं। जेन्सन का तलाक हुआ तो दुनिया का सबसे महंगा होगा जेन्सन हुआंग और उनकी पत्नी लोरी के बीच तलाक की अटकलें तेज हो गई हैं। अगर दोनों का तलाक होता है तो लोरी को 80 बिलियन डॉलर यानी करीब 7.20 लाख करोड़ रुपए मिल सकते हैं, जो इतिहास का सबसे महंगा तलाक समझौता होगा। साथ ही लोरी दुनिया की चौथी सबसे अमीर महिला भी बन जाएंगी। जेन्सन और लोरी ने 1985 में शादी की थी और उनके दो बच्चे हैं। जेन्सन ने 8 नवंबर को एक चीनी महिला के साथ अफेयर की बात मानी थी। हालांकि, लोरी ने तलाक को लेकर अब तक कोई बयान नहीं दिया है। कानून के तहत पत्नी को आधी संपत्ति का हक जेन्सन और लोरी अमेरिकी राज्य कैलिफोर्निया में रहते हैं। यहां के कानून के मुताबिक, शादी के दौरान बनी संपत्ति में पत्नी की 50% हिस्सेदारी होती है। 1993 में शुरू हुई एनवीडिया का मार्केट कैप करीब 405 लाख करोड़ रुपए है, जबकि जेन्सन की निजी संपत्ति 14.56 लाख करोड़ रुपए है। ऐसे में लोरी को करीब 7.20 लाख करोड़ रुपए मिल सकते हैं। यह 2021 में बिल गेट्स और मेलिंडा के बीच हुए 76 बिलियन डॉलर यानी करीब 7.10 लाख करोड़ रुपए के तलाक समझौते से भी ज्यादा होंगे। जेन्सन ने लिखा- मुझसे गलती हुई, मैं शर्मिंदा हूं जेन्सन हुआंग ने रविवार को एनवीडिया के सभी कर्मचारियों को एक इंटरनल मैसेज भेजा। इसमें उन्होंने स्वीकार किया कि वे अपनी पत्नी के प्रति वफादार नहीं रहे। हुआंग ने लिखा, मेरे इस कदम से मेरी पत्नी और बच्चों को गहरा दुख पहुंचा है। मुझे इसका पछतावा है। मेरी जिम्मेदारी आप सभी का भरोसा बनाए रखने की थी, लेकिन मैं इसमें नाकाम रहा। हालांकि, अपने इस संदेश में उन्होंने किसी महिला का नाम नहीं लिया। चीनी महिला पर जासूसी में शामिल होने का शक जिस महिला के साथ जेन्सन के संबंधों की बात आई है, उसका नाम एलिस हुआंग है। अमेरिकी खुफिया एजेंसियों को शक है कि वह चीन के खुफिया विभाग के लिए काम कर रही थीं। एलिस हुआंग चीन की नागरिक हैं। वे सिंगापुर की डेटा सेंटर कंपनी ‘मेगास्पीड’ में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर काम कर चुकी हैं। रिपोर्ट्स बताती हैं कि एलिस टेक और डेटा सेंटर बिजनेस में आने से पहले टीवी रिपोर्टर थीं। उनके निजी जीवन की ज्यादा डिटेल्स मौजूद नहीं हैं। जेन्सन की संपत्ति 6.92 लाख करोड़ तक घटी एलिस-जेन्सन के संबंधों और जासूसी मामले की जांच शुरू होने के बाद से एनवीडिया के शेयर 5% तक गिर चुके हैं। जेन्सन की संपत्ति 6.92 लाख करोड़ रु. तक घट चुकी है। जेन्सन फोर्ब्स की अमीरों की सूची में दो स्थान खिसककर 10वें पर आ गए हैं। इस उथल-पुथल के बीच निवेशक 17 नवंबर को आने वाले कंपनी के तिमाही नतीजों पर नजर टिकाए हुए हैं। —————————– एनवीडिया पर जेन्सन की इतनी पकड़ कि हटाना आसान नहीं: कंपनी में उनकी जगह लेने वाला कोई नहीं, चीनी महिला से अफेयर की जांच शुरू एनवीडिया के CEO जेन्सन हुआंग पर एक चीनी महिला से अफेयर को लेकर जांच शुरू हो गई है। अमेरिकी खुफिया एजेंसियों को शक है कि यह महिला चीन के लिए जासूसी कर रही थी। हुआंग ने पत्नी से बेवफाई की बात स्वीकार करते हुए माफी भी मांगी है। पूरी खबर पढ़ें…

जेन्सन हुआंग के दो अफेयर थे:महिला कर्मचारी से भी संबंध; एनवीडिया CEO पद से हटाने की तैयारी में, कंपनी की मार्केट वैल्यू ₹27 लाख करोड़ घटी

दुनिया की सबसे बड़ी चिप निर्माता कंपनी एनवीडिया के CEO जेन्सन हुआंग के दूसरे अफेयर के बारे में भी पता चला है। न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, हुआंग का एनवीडिया की एक महिला अधिकारी के साथ अफेयर था। इस अधिकारी की पहचान कंपनी की हेल्थकेयर वाइस प्रेसिडेंट किम्बर्ली पॉवेल के तौर पर की गई है। वह सीधे जेनसन हुआंग को रिपोर्ट करती थीं। इससे पहले जेन्सन ने चीनी जासूस एलिस हुआंग के अफेयर को लेकर बात कबूली ही थी। इस विवाद का असर कंपनी के शेयरों पर भी पड़ा है। कंपनी का मार्केट वैल्यूएशन 300 अरब डॉलर (करीब 27 लाख करोड़ रुपए) से ज्यादा घट चुका है। एनवीडिया अब जेन्सन को CEO पद से हटाने की तैयारी कर रही है। गुरुवार को बैठक में इसका फैसला लिया जाएगा। ट्रम्प को जेन्सन के अफेयर के बारे में 6 महीने से पता था सीएनएन रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को इस साल मई में चीन यात्रा से पहले ही इसकी जानकारी दे दी थी। ट्रम्प को खुफिया मेमो में बताया गया था कि हुआंग के संबंध एक ऐसी महिला से हैं, जिसे अमेरिकी अधिकारी चीनी जासूस मान रहे हैं। इसके बावजूद ट्रम्प हुआंग को बीजिंग ले गए थे। उन्होंने अलास्का से राष्ट्रपति के साथ एयर फोर्स वन विमान में यात्रा भी की थी। हालांकि, वाइट हाउस ने इस रिपोर्ट को खारिज कर दिया है। इस बीच, अमेरिकी सांसदों ने जनवरी में कांग्रेस के नए सत्र के बाद मामले में विस्तृत जांच के संकेत दिए हैं। जेन्सन का तलाक हुआ तो दुनिया का सबसे महंगा होगा जेन्सन हुआंग और उनकी पत्नी लोरी के बीच तलाक की अटकलें तेज हो गई हैं। अगर दोनों का तलाक होता है तो लोरी को 80 बिलियन डॉलर यानी करीब 7.20 लाख करोड़ रुपए मिल सकते हैं, जो इतिहास का सबसे महंगा तलाक समझौता होगा। साथ ही लोरी दुनिया की चौथी सबसे अमीर महिला भी बन जाएंगी। जेन्सन और लोरी ने 1985 में शादी की थी और उनके दो बच्चे हैं। जेन्सन ने 8 नवंबर को एक चीनी महिला के साथ अफेयर की बात मानी थी। हालांकि, लोरी ने तलाक को लेकर अब तक कोई बयान नहीं दिया है। कानून के तहत पत्नी को आधी संपत्ति का हक जेन्सन और लोरी अमेरिकी राज्य कैलिफोर्निया में रहते हैं। यहां के कानून के मुताबिक, शादी के दौरान बनी संपत्ति में पत्नी की 50% हिस्सेदारी होती है। 1993 में शुरू हुई एनवीडिया का मार्केट कैप करीब 405 लाख करोड़ रुपए है, जबकि जेन्सन की निजी संपत्ति 14.56 लाख करोड़ रुपए है। ऐसे में लोरी को करीब 7.20 लाख करोड़ रुपए मिल सकते हैं। यह 2021 में बिल गेट्स और मेलिंडा के बीच हुए 76 बिलियन डॉलर यानी करीब 7.10 लाख करोड़ रुपए के तलाक समझौते से भी ज्यादा होंगे। जेन्सन ने लिखा- मुझसे गलती हुई, मैं शर्मिंदा हूं जेन्सन हुआंग ने रविवार को एनवीडिया के सभी कर्मचारियों को एक इंटरनल मैसेज भेजा। इसमें उन्होंने स्वीकार किया कि वे अपनी पत्नी के प्रति वफादार नहीं रहे। हुआंग ने लिखा, मेरे इस कदम से मेरी पत्नी और बच्चों को गहरा दुख पहुंचा है। मुझे इसका पछतावा है। मेरी जिम्मेदारी आप सभी का भरोसा बनाए रखने की थी, लेकिन मैं इसमें नाकाम रहा। हालांकि, अपने इस संदेश में उन्होंने किसी महिला का नाम नहीं लिया। चीनी महिला पर जासूसी में शामिल होने का शक जिस महिला के साथ जेन्सन के संबंधों की बात आई है, उसका नाम एलिस हुआंग है। अमेरिकी खुफिया एजेंसियों को शक है कि वह चीन के खुफिया विभाग के लिए काम कर रही थीं। एलिस हुआंग चीन की नागरिक हैं। वे सिंगापुर की डेटा सेंटर कंपनी ‘मेगास्पीड’ में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर काम कर चुकी हैं। रिपोर्ट्स बताती हैं कि एलिस टेक और डेटा सेंटर बिजनेस में आने से पहले टीवी रिपोर्टर थीं। उनके निजी जीवन की ज्यादा डिटेल्स मौजूद नहीं हैं। जेन्सन की संपत्ति 6.92 लाख करोड़ तक घटी एलिस-जेन्सन के संबंधों और जासूसी मामले की जांच शुरू होने के बाद से एनवीडिया के शेयर 5% तक गिर चुके हैं। जेन्सन की संपत्ति 6.92 लाख करोड़ रु. तक घट चुकी है। जेन्सन फोर्ब्स की अमीरों की सूची में दो स्थान खिसककर 10वें पर आ गए हैं। इस उथल-पुथल के बीच निवेशक 17 नवंबर को आने वाले कंपनी के तिमाही नतीजों पर नजर टिकाए हुए हैं। —————————– एनवीडिया पर जेन्सन की इतनी पकड़ कि हटाना आसान नहीं: कंपनी में उनकी जगह लेने वाला कोई नहीं, चीनी महिला से अफेयर की जांच शुरू एनवीडिया के CEO जेन्सन हुआंग पर एक चीनी महिला से अफेयर को लेकर जांच शुरू हो गई है। अमेरिकी खुफिया एजेंसियों को शक है कि यह महिला चीन के लिए जासूसी कर रही थी। हुआंग ने पत्नी से बेवफाई की बात स्वीकार करते हुए माफी भी मांगी है। पूरी खबर पढ़ें…

सऊदी- बिना शादी मां बनने पर 100 कोड़े की सजा:एक साल से बेटे के साथ देश में फंसी, घर लौटने की कोशिश भी नाकाम

सऊदी अरब में बिना शादी बच्चा पैदा करने पर 40 साल की केन्याई महिला एस्तेर वांजा मुथोनी को 100 कोड़े मारने की सजा सुनाई गई है। वह पांच बच्चों की मां हैं। उन्होंने अगस्त 2025 में सऊदी अरब में एक बेटे को जन्म दिया था। इसके बाद अस्पताल के कर्मचारियों ने पुलिस को इसकी जानकारी दे दी। पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया और बाद में उनके खिलाफ केस चलाया। रियाद की एक अदालत ने अक्टूबर में उन्हें शादी के बाहर संबंध बनाने का दोषी ठहराया। मुथोनी एक साल से अपने छोटे बेटे अबूडी के साथ केन्या लौटने की कोशिश कर रही हैं, लेकिन कानूनी कार्रवाई के चलते ऐसा नहीं कर पाईं। अब अदालत ने उन्हें 100 कोड़े मारने के साथ एक साल तक देश से बाहर रहने की सजा भी सुनाई है। अभी तक कोड़े मारने की सजा की तारीख तय होने की जानकारी सामने नहीं आई है। मिस्र के व्यक्ति से प्रेम हुआ, वह देश छोड़कर चला गया मुथोनी सऊदी अरब में महारा ह्यूमन रिसोर्सेज नाम की कंपनी के जरिए घरेलू सहायिका का काम कर रही थीं। इसी दौरान उनका मिस्र के एक व्यक्ति महमूद के साथ प्रेम हुआ। इसी रिश्ते से वह गर्भवती हुईं। बाद में महमूद सऊदी अरब छोड़कर चला गया। अगस्त 2025 में मुथोनी ने कंपनी के स्टाफ आवास में बेटे को जन्म दिया। उनकी सुपरवाइजर उन्हें अस्पताल ले गईं, जहां कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दे दी। पूछताछ में मुथोनी ने बताया कि बच्चे का पिता देश छोड़ चुका है। रिहा होने के बाद उन्हें कंपनी के आवास में वापस रहने की जगह नहीं मिली। एक शेल्टर होम ने भी उन्हें रखने से मना कर दिया। केन्या के दूतावास से भी मदद नहीं मिली। मजबूर होकर वह रियाद के एक पेट्रोल पंप पर रहने लगीं। वहां कई दूसरी प्रवासी महिलाएं भी अपने बच्चों के साथ अपने देश लौटने का इंतजार कर रही थीं। बिना शादी बच्चे को जन्म देने पर हर महिला को सजा नहीं मिलती न्यूयॉर्क टाइम्स की जांच के मुताबिक, सऊदी अरब में बिना शादी बच्चे को जन्म देने वाली कई महिलाओं को किसी तरह की कानूनी कार्रवाई का सामना नहीं करना पड़ता। अखबार ने ऐसी कई महिलाओं से बात की, जिन्होंने बताया कि उन्हें इस वजह से कोई सजा नहीं मिली। मुथोनी के मामले में कार्रवाई क्यों हुई, यह साफ नहीं है। अदालत के फैसले में बच्चे के पिता के खिलाफ कार्रवाई किए जाने का भी कोई जिक्र नहीं है। सऊदी अरब में बिना शादी बच्चे को जन्म देने वाली महिलाओं के बच्चों को अक्सर जन्म प्रमाणपत्र नहीं मिल पाता। इसके कारण उनके लिए यात्रा करना और अपने देश लौटना मुश्किल हो जाता है। 2020 में कोड़े मारने की सजा पर रोक लगी थी सऊदी अरब की कानूनी व्यवस्था इस्लामी कानून यानी शरिया पर आधारित है। वहां बिना शादी शारीरिक संबंध बनाना अपराध माना जाता है। हालांकि, देश में लिखित आपराधिक कानून नहीं है। ऐसे मामलों में जज शरिया की अपनी व्याख्या के आधार पर फैसला सुनाते हैं। इस वजह से यह तय करना मुश्किल होता है कि किस व्यवहार पर क्या सजा मिलेगी। साल 2020 में सऊदी अरब ने कुछ अपराधों में कोड़े मारने की सजा खत्म करने का फैसला किया था। लेकिन यह बदलाव उन अपराधों पर लागू नहीं हुआ, जिनकी सजा शरिया में तय मानी जाती है। इनमें शादी के बाहर शारीरिक संबंध और शराब पीने जैसे अपराध शामिल हैं। मुथोनी को 100 कोड़े मारने की सजा इसी धार्मिक कानून की एक व्याख्या के आधार पर सुनाई गई है। सजा देने के दौरान महिलाओं को बैठाकर और कपड़े पहनाकर बांस की छड़ी से शरीर पर मारा जाता है। हालांकि, यह पता लगाना मुश्किल है कि सऊदी अरब में ऐसे मामलों में कितनी बार कोड़े मारने की सजा दी जाती है। वहां अदालतों के फैसले आमतौर पर सार्वजनिक नहीं किए जाते।

दीपावली के बाद की सुबह: आखिर क्यों ‘रईसों’ के लिए खास होती है यह दिन? जानिए दिलचस्प वजह

दीपावली के बाद की सुबह: आखिर क्यों 'रईसों' के लिए खास होती है यह दिन? जानिए दिलचस्प वजह

Diwali Morning Afterglow on the Terrace

बचपन में दीपावली केवल अमावस्या की रात का उत्सव नहीं हुआ करती थी। उसका असली आनंद तो अगली सुबह देखने को मिलता था। दीपावली की रात रोशनी, मिठाइयों और पटाखों के शोर में बीतती थी, लेकिन उसके अगले दिन की सुबह अपने आप में एक अलग ही उत्सव लेकर आती थी।

 

सुबह-सुबह माँ उठतीं। घर के बाहर झाड़ू-बुहार होता। रात भर जलाए गए पटाखों के अवशेष, कागज़ के टुकड़े, फुलझड़ियों की तारें और इधर-उधर बिखरा कचरा एक जगह इकट्ठा किया जाता। फिर माँ उस कचरे के ढेर पर एक छोटा-सा दीपक रख देतीं। शायद यह परंपरा थी, या फिर घर की समृद्धि और शुभता का कोई प्रतीक; लेकिन हमारे लिए तो यह दृश्य भी दीपावली का ही विस्तार था।

 

उधर हमारी अपनी दीपावली शुरू हो जाती थी।

 

रात को पटाखे छोड़ते समय जो पटाखे किसी कारणवश नहीं फूट पाए होते थे, उन्हें अगली सुबह ढूँढ़ने का अभियान चलता था। हम बच्चों के लिए यह किसी खजाने की खोज से कम नहीं था। कोई अधजली फुलझड़ी मिल गई तो मानो लॉटरी लग गई; कहीं अनार साबुत पड़ा मिल जाए तो समझिए दिन बन गया; और यदि कोई बड़ा बम या रॉकेट मिल जाए, तब तो हमारी खुशी का ठिकाना ही नहीं रहता था।

 

इस अभियान में सबसे अधिक उत्साह उन बच्चों का होता था, जिन्हें पटाखे खरीदने के लिए घर से पर्याप्त पैसे नहीं मिलते थे। वे सुबह सबसे पहले मैदान में पहुँच जाते थे। उनके लिए पिछली रात का बचा हुआ बारूद भी किसी बड़े खजाने से कम नहीं था।

 

लेकिन इस खेल में भी एक वर्गभेद था।

 

जिनके घरों में ढेरों पटाखे आते थे, वे बच्चे रात को ही अपनी आतिशबाजी का कोटा पूरा कर चुके होते थे। अगली सुबह उन्हें कचरे में पड़े अधफूटे पटाखों से कोई विशेष मतलब नहीं होता था; वे तो नए पटाखों की प्रतीक्षा में रहते थे। और जिनके हिस्से में पटाखे कम आते थे, उनके लिए अगली सुबह का कचरा भी किसी खजाने से कम नहीं था।

 

यही वे बच्चे थे, जो सुबह-सुबह गलियों में सबसे पहले दिखाई देते थे—हाथ में एक थैली, आँखों में उत्सुकता और चेहरे पर उम्मीद। उनकी निगाहें ज़मीन पर ऐसे टिकी रहती थीं, मानो कोई पुरातत्ववेत्ता सदियों पुरानी सभ्यता के अवशेष खोज रहा हो।

 

हमारे बीच एक विशेष संबोधन प्रचलित था—’रईस’।

 

जिस बच्चे के हिस्से सबसे ज़्यादा पटाखे आते, उसे हम ‘रईस’ कहते थे। यह संबोधन उसकी आर्थिक हैसियत से कम और पटाखों की उपलब्धता से अधिक तय होता था। जिसके पास जितने ज़्यादा पटाखे, उसकी उतनी ही ऊँची हैसियत!

 

किसी के पास पाँच अधफूटे पटाखे हों तो वह सामान्य नागरिक था; दस मिल जाएँ तो मध्यमवर्गीय प्रतिष्ठा प्राप्त कर लेता था; और जिसके पास एक साबुत अनार, दो बम और कुछ फुलझड़ियाँ जमा हो जाएँ, वह सीधे रईसों की श्रेणी में पहुँच जाता था।

 

उस समय अमीरी का पैमाना कितना सरल था! न बैंक बैलेंस की ज़रूरत, न मकान-दुकान की और न ही गाड़ी की। बस सुबह की खोज में कितने पटाखे हाथ लगे, उसी से आर्थिक स्थिति का आकलन हो जाता था।

 

हालाँकि, इस रईसी में भी एक समस्या थी। पटाखा मिला है, इसका अर्थ यह नहीं था कि वह फूटेगा ही। कई बार बड़े उत्साह से उठाया गया पटाखा जलाने पर भी अपनी पिछली रात वाली ज़िद पर अड़ा रहता था। तब समझ में आता कि हर चमकती वस्तु सोना नहीं होती और हर साबुत दिखने वाला पटाखा चलने की गारंटी नहीं देता।

 

लेकिन हम बच्चे उसका भी हल निकाल लेते थे। जो पटाखा फिर भी ‘फुस्सी’ ही रहता, उसे बीच से तोड़कर एक पुट्ठे (गत्ते) पर उसका सारा बारूद इकट्ठा कर लेते थे; और फिर उसे जलाने का जो मज़ा था—आ हा हा!

 

आज सोचती हूँ तो लगता है कि उस समय हम बच्चों ने बिना अर्थशास्त्र की कोई किताब पढ़े बाज़ार, माँग, आपूर्ति, संसाधनों के पुनर्चक्रण (Recycling) और संपत्ति के असमान वितरण जैसे विषयों का व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त कर लिया था।

 

एक ही रात में कुछ घरों में पटाखों की इतनी अधिक खपत होती थी कि अगली सुबह दूसरे बच्चों के लिए ‘रोज़गार’ के अवसर पैदा हो जाते थे। अमीरों की आतिशबाजी गरीबों के लिए अगले दिन की पूँजी बन जाती थी। यह एक ऐसी अनौपचारिक अर्थव्यवस्था थी, जिसमें न कोई निवेश करना पड़ता था और न कोई टैक्स देना पड़ता था। बस मेहनत, धैर्य और पैनी नज़र चाहिए थी।

 

आज दीपावली का स्वरूप बदल गया है। पटाखों की जगह कई घरों में आतिशबाजी के दूसरे विकल्प आ गए हैं। बच्चों की दुनिया मोबाइल और वीडियो गेम तक सिमटती जा रही है। अब शायद ही कोई बच्चा अगली सुबह गलियों में निकलकर अधफूटे पटाखों की तलाश करता हो।

 

आज रईसी के पैमाने बदल गए हैं। किसी के पास कितनी बड़ी गाड़ी है, किसका घर कितना आलीशान है, किसने कितनी महँगी सजावट की है या किसने कितने लाख की आतिशबाजी की है—इन्हीं बातों से हैसियत तय होती है। पहले हम दूसरों के छोड़े हुए पटाखे बीनकर रईस बनते थे, आज लोग अपनी रईसी दिखाने के लिए लाखों के पटाखे छोड़ते हैं।

 

पहले कचरे में भी बच्चों के लिए खुशियाँ छिपी होती थीं, आज खुशियों के प्रदर्शन में कितना कचरा पैदा हो रहा है, इसकी चिंता कम ही लोगों को है।

 

माँ जब सुबह झाड़ू लगाकर कचरे के ढेर पर दीया रखती थीं, तब शायद उन्हें भी नहीं मालूम था कि उसी कचरे में हमारी छोटी-सी अर्थव्यवस्था चल रही है। उनके लिए वह सफाई और परंपरा थी, हमारे लिए खजाने की खोज।

 

अब वे सुबहें केवल स्मृतियों में बची हैं। न वह गलियों में दौड़ते बच्चों का हुजूम है, न पटाखों की तलाश में झुकी हुई आँखें और न ही किसी साबुत पटाखे को देखकर उछल पड़ने वाला उत्साह।

 

काश! आज भी हम अपनी खुशियों का हिसाब इतनी छोटी-छोटी चीज़ों में रख पाते। शायद तब दीपावली केवल अपनी रईसी दिखाने का नहीं, बल्कि दूसरों की बची हुई खुशियों में भी अपनी खुशी ढूँढ़ लेने का त्योहार बनी रहती।

‘जब प्रणब मुखर्जी ने जताई प्रधानमंत्री बनने की इच्छा’: सोनिया गांधी की नई किताब के इन खुलासों ने मचाई सियासी हलचल

‘जब प्रणब मुखर्जी ने जताई प्रधानमंत्री बनने की इच्छा’: सोनिया गांधी की नई किताब के इन खुलासों ने मचाई सियासी हलचल

sonia gandhi on pranab mukharjee

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अपनी नई किताब ‘बिलांगिंग: अ जर्नी ऑफ लव’ (Belonging: A Journey of Love) में राजनीति के गलियारों से जुड़े कई बड़े राज खोले हैं। हार्परकॉलिन्स इंडिया द्वारा प्रकाशित इस संस्मरण में सोनिया गांधी ने दावा किया है कि साल 2010 में देश के दिग्गज नेता और तत्कालीन वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी ने उनसे प्रधानमंत्री बनने की इच्छा जताई थी। ALSO READ: पीएम पद ठुकराने को लेकर सोन‍िया गांधी का खुलासा, बच्‍चों के के कहने पर लेना पड़ा ये फैसला, कि‍ताब आते ही देश में घमासान

 

सोनिया गांधी के अनुसार, उस दौर में वित्त मंत्री पी. चिदंबरम और प्रणब मुखर्जी के बीच आपसी मतभेद चल रहे थे। इसी दौरान अपनी निराशा जाहिर करते हुए प्रणब दा ने कहा था कि अब शीर्ष स्तर पर नेतृत्व परिवर्तन का समय आ गया है। सोनिया गांधी ने लिखा कि इस बात ने उन्हें चौंका दिया था, क्योंकि उन्हें अहसास हुआ कि देश का प्रधानमंत्री बनना प्रणब मुखर्जी की पुरानी महत्वाकांक्षा थी।

 

सहजता से बदला था बातचीत का विषय

किताब में जिक्र किया गया है कि इस तीखे और संवेदनशील प्रस्ताव पर सोनिया गांधी ने बड़ी सहजता से बातचीत का रुख मोड़ दिया था। हालांकि, उन्होंने यह भी सराहा कि प्रणब मुखर्जी ने कभी अपनी इस निराशा को व्यक्तिगत नाराजगी या कड़वाहट में नहीं बदलने दिया।

 

इसके बाद साल 2012 में कांग्रेस पार्टी ने प्रणब मुखर्जी को देश के राष्ट्रपति पद के लिए यूपीए का उम्मीदवार बनाया, जहां उन्होंने 2012 से 2017 तक देश के 13वें राष्ट्रपति के रूप में सेवा दी। अगस्त 2020 में उनका निधन हो गया था। राष्ट्रपति के रूप में उनके कार्यकाल के दौरान ही केंद्र की सत्ता में बदलाव आया और नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनी, जिनके साथ प्रणब दा के संबंध हमेशा बेहद मधुर और मार्गदर्शक वाले रहे।

 

बच्चे नहीं चाहते थे कि मैं पीएम बनूं

सोनिया गांधी ने अपनी किताब में दावा किया कि राहुल और प्रियंका अपनी दादी और पिता की बेरहमी से की गई हत्या के सदमे के बाद से काफी सचेत रहते थे। वे नहीं चाहते थे कि मैं प्रधानमंत्री बनूं। ALSO READ: सोनिया गांधी ने दो बार कैसे दी कैंसर को मात, आत्मकथा में बताई संघर्ष की पूरी दास्‍तान

 

राजीव के पीएम बनने की खबर पर क्‍यों घबरा गई थीं सोनिया

किताब में सोनिया गांधी ने उस क्षण का भी जिक्र किया है जब इंदिरा गांधी की हत्या के बाद राजीव गांधी ने उन्हें बताया कि उनसे प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के लिए कहा गया है। उन्होंने लिखा कि यह सुनकर वह अंदर तक हिल गई थीं। उन्हें अपने पति की सुरक्षा की चिंता सताने लगी थी। जब उन्होंने राजीव गांधी से यह जिम्मेदारी स्वीकार नहीं करने का आग्रह किया तो राजीव ने जवाब दिया, “वे वैसे भी मुझे मार डालेंगे” ALSO READ: कंगना रनौत का बड़ा हमला, सोनिया गांधी की राजनीतिक एंट्री और मेनका गांधी को घर से निकालने पर उठाए सवाल