
कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अपनी नई किताब ‘बिलांगिंग: अ जर्नी ऑफ लव’ (Belonging: A Journey of Love) में राजनीति के गलियारों से जुड़े कई बड़े राज खोले हैं। हार्परकॉलिन्स इंडिया द्वारा प्रकाशित इस संस्मरण में सोनिया गांधी ने दावा किया है कि साल 2010 में देश के दिग्गज नेता और तत्कालीन वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी ने उनसे प्रधानमंत्री बनने की इच्छा जताई थी। ALSO READ: पीएम पद ठुकराने को लेकर सोनिया गांधी का खुलासा, बच्चों के के कहने पर लेना पड़ा ये फैसला, किताब आते ही देश में घमासान
सोनिया गांधी के अनुसार, उस दौर में वित्त मंत्री पी. चिदंबरम और प्रणब मुखर्जी के बीच आपसी मतभेद चल रहे थे। इसी दौरान अपनी निराशा जाहिर करते हुए प्रणब दा ने कहा था कि अब शीर्ष स्तर पर नेतृत्व परिवर्तन का समय आ गया है। सोनिया गांधी ने लिखा कि इस बात ने उन्हें चौंका दिया था, क्योंकि उन्हें अहसास हुआ कि देश का प्रधानमंत्री बनना प्रणब मुखर्जी की पुरानी महत्वाकांक्षा थी।
सहजता से बदला था बातचीत का विषय
किताब में जिक्र किया गया है कि इस तीखे और संवेदनशील प्रस्ताव पर सोनिया गांधी ने बड़ी सहजता से बातचीत का रुख मोड़ दिया था। हालांकि, उन्होंने यह भी सराहा कि प्रणब मुखर्जी ने कभी अपनी इस निराशा को व्यक्तिगत नाराजगी या कड़वाहट में नहीं बदलने दिया।
इसके बाद साल 2012 में कांग्रेस पार्टी ने प्रणब मुखर्जी को देश के राष्ट्रपति पद के लिए यूपीए का उम्मीदवार बनाया, जहां उन्होंने 2012 से 2017 तक देश के 13वें राष्ट्रपति के रूप में सेवा दी। अगस्त 2020 में उनका निधन हो गया था। राष्ट्रपति के रूप में उनके कार्यकाल के दौरान ही केंद्र की सत्ता में बदलाव आया और नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनी, जिनके साथ प्रणब दा के संबंध हमेशा बेहद मधुर और मार्गदर्शक वाले रहे।
बच्चे नहीं चाहते थे कि मैं पीएम बनूं
सोनिया गांधी ने अपनी किताब में दावा किया कि राहुल और प्रियंका अपनी दादी और पिता की बेरहमी से की गई हत्या के सदमे के बाद से काफी सचेत रहते थे। वे नहीं चाहते थे कि मैं प्रधानमंत्री बनूं। ALSO READ: सोनिया गांधी ने दो बार कैसे दी कैंसर को मात, आत्मकथा में बताई संघर्ष की पूरी दास्तान
राजीव के पीएम बनने की खबर पर क्यों घबरा गई थीं सोनिया
किताब में सोनिया गांधी ने उस क्षण का भी जिक्र किया है जब इंदिरा गांधी की हत्या के बाद राजीव गांधी ने उन्हें बताया कि उनसे प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के लिए कहा गया है। उन्होंने लिखा कि यह सुनकर वह अंदर तक हिल गई थीं। उन्हें अपने पति की सुरक्षा की चिंता सताने लगी थी। जब उन्होंने राजीव गांधी से यह जिम्मेदारी स्वीकार नहीं करने का आग्रह किया तो राजीव ने जवाब दिया, “वे वैसे भी मुझे मार डालेंगे” ALSO READ: कंगना रनौत का बड़ा हमला, सोनिया गांधी की राजनीतिक एंट्री और मेनका गांधी को घर से निकालने पर उठाए सवाल


