
Assam Train Accident : असम के डिगारू रेलवे स्टेशन पर कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस का इंजन और कई डिब्बे पटरी से उतर गए। गनीमत रही कि सभी यात्री सुरक्षित हैं। हादसे के बाद लोको पायलट केबिन का वीडियो भी वायरल हुआ है, जिसमें ब्रेक फेल होने का दावा किया जा रहा है। ALSO READ: कंगना रनौत का बड़ा हमला, सोनिया गांधी की राजनीतिक एंट्री और मेनका गांधी को घर से निकालने पर उठाए सवाल
पूर्वोत्तर सीमा रेलवे के CPRO ने बताया कि 11 नवंबर 2026 को सुबह करीब 06:54 बजे, जब ट्रेन नंबर 13125 कोलकाता-साइरंग एक्सप्रेस को असम के डिगारू रेलवे स्टेशन पर एक दूसरी ट्रेन को रास्ता देने के लिए रोका जा रहा था, तब लोको-पायलट गति को नियंत्रित नहीं कर सका। इसके परिणामस्वरूप उस ट्रेन का इंजन और उसके 5 डिब्बे पटरी से उतर गए। सभी यात्री सुरक्षित हैं और किसी को कोई चोट नहीं आई है।
रेलवे द्वारा जारी बयान में कहा गया कि यात्रियों को दूसरी ट्रेन से उनके गंतव्य तक पहुंचाया जा रहा है। राहत और बचाव कार्य तुरंत शुरू कर दिए गए हैं और महाप्रबंधक अन्य अधिकारियों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं।
वायरल हुआ लोको पायलट केबिन का वीडियो
45 सेकेंड के वीडियो में ट्रेन के लोको पायलट केबिन का अंदरूनी हिस्सा दिखाई दे रहा है। इसमें कंट्रोल पैनल, डिजिटल डिस्प्ले, स्विच और इंजन के उपकरण दिख रहो हैं। लोको पायलट की आवाज सुनाई दे रही है। इसमें वो कह रहे हैं कि कुछ भी काम नहीं हो रहा। सिग्नल फेल है। इमरजेंसी लगा हुआ है, काम नहीं कर रहा है। एस9 ए9 कुछ भी काम नहीं कर रहा है।
Indian Railways At around 06:54 hrs on 11.11.2026, while Train No. 13125 Kolkata – Sairang Express was being received at Digaru Railway Station in Assam to give precedence to another train, *the Loco Pilot could not control the speed,* resulting in aderailment, https://t.co/mNwH9gqq3M
— Preeti Sompura (@sompura_preeti) November 11, 2026
रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंचे
हादसे के बाद रेलवे अधिकारी, कर्मचारी और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचे। यात्रियों को बाहर निकाला गया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। यात्रियों के लिए दूसरी ट्रेन की व्यवस्था कर दी गई है।


