आज 26 साल का हुआ उत्तराखंड, CM धामी ने दी राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं

आज 26 साल का हुआ उत्तराखंड, CM धामी ने दी राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं

Chief Minister Pushkar Singh Dhami extended his best wishes to people of state on State Foundation Day

Chief Minister Pushkar Singh Dhami: उत्तराखंड आज अपना 26वां राज्य स्थापना दिवस मना रहा है। इस अवसर पर प्रदेशभर में उत्सव और विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। राज्य स्थापना दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं और उत्तराखंड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के सरकार के संकल्प को दोहराया। मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड की 26 वर्षों की विकास यात्रा का उल्लेख करते हुए कहा कि राज्य ने इन वर्षों में कई क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी उत्तराखंड के स्थापना दिवस पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राज्य के लोगों की सक्रिय भागीदारी से उत्तराखंड आज हर क्षेत्र में विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है।

 

मुख्यमंत्री धामी ने राज्य निर्माण के लिए संघर्ष करने वाले अमर शहीदों, आंदोलनकारियों और देश की रक्षा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड की 26 वर्षों की विकास यात्रा का उल्लेख करते हुए कहा कि राज्य ने इन वर्षों में कई क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की है।

ALSO READ: प्रधानमंत्री मोदी के हृदय में देश के बच्चे और युवा बसते हैं : पुष्‍कर सिंह धामी

मुख्यमंत्री धामी ने बताया कि इस अवधि में उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था का आकार 26 गुना बढ़ा है। उनके अनुसार, यह उपलब्धि प्रदेश की मेहनत, जनता के सहयोग और विकास की दिशा में किए गए प्रयासों को दर्शाती है। मुख्यमंत्री धामी ने स्थापना दिवस के अवसर पर इन सभी के योगदान को याद करते हुए कहा कि राज्य की पहचान और विकास की नींव आंदोलनकारियों के संघर्ष और बलिदान से जुड़ी है। 

 

प्रधानमंत्री मोदी ने भी दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को उत्तराखंड के स्थापना दिवस पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राज्य के लोगों की सक्रिय भागीदारी से उत्तराखंड आज हर क्षेत्र में विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, उत्तराखंड स्थापना दिवस के अवसर पर राज्य के सभी निवासियों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं।

 

प्रधानमंत्री ने कहा, हमारी यह देवभूमि आध्यात्मिक चेतना और अद्भुत प्राकृतिक सौंदर्य से समृद्ध है। उन्होंने कहा कि मनोरम पर्वतीय परिदृश्यों, पवित्र नदियों और पावन चारधाम के साथ-साथ यह प्रदेश अपनी गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत के लिए भी विशिष्ट पहचान रखता है।

 

मोदी ने कहा, राज्य के परिश्रमी, प्रतिभाशाली और प्रगतिशील लोगों की सक्रिय भागीदारी से उत्तराखंड आज हर क्षेत्र में विकास की नयी ऊंचाइयों को छू रहा है। प्रधानमंत्री ने विश्वास जताया कि प्रकृति एवं संस्कृति प्रेमियों का यह प्रदेश प्रगति के पथ पर निरंतर तेज गति से आगे बढ़ता रहेगा। उन्होंने कहा, यह विशेष अवसर राज्य के सभी लोगों के जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि लेकर आए।

ALSO READ: उत्तराखंड के मेडिकल कॉलेजों में कैथ लैब की सौगात, दिल के मरीजों को मिलेगी आधुनिक सुविधाएं

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य का 26वां स्थापना दिवस जहां अब तक की उपलब्धियों को याद करने का अवसर है, वहीं यह भविष्य की चुनौतियों पर विचार करने का भी मौका है। आर्थिक विकास के आंकड़ों को धरातल पर समान अवसरों, बेहतर सुविधाओं और रोजगार में बदलना आने वाले वर्षों में उत्तराखंड की विकास यात्रा की महत्वपूर्ण कसौटी होगी।

 

रोजगार और युवाओं के अवसरों पर जोर

राज्य स्थापना दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री ने युवाओं के भविष्य और रोजगार के अवसरों को भी विकास के अहम पहलुओं के रूप में रेखांकित किया। उनके अनुसार, पिछले पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक सरकारी नौकरियां दी गई हैं। भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने के लिए सख्त नकल विरोधी कानून लागू किया गया है।

 

पर्यटन और स्थानीय उत्पादों को मिल रही पहचान

उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था में पर्यटन की महत्वपूर्ण भूमिका है। चारधाम यात्रा, धार्मिक स्थल, हिमालयी पर्यटन, वन्यजीव पर्यटन और साहसिक गतिविधियां प्रदेश में रोजगार और कारोबार के अवसर पैदा करती हैं। सरकार पर्यटन सुविधाओं के विस्तार के साथ स्थानीय उत्पादों को भी बड़े बाजार तक पहुंचाने पर जोर दे रही है।

ALSO READ: नवीकरणीय ऊर्जा में उत्तराखंड का बड़ा कमाल, RE-SAF रैंकिंग में देशभर में मिला दूसरा स्थान

9 नवंबर 2000 को हुआ था उत्तराखंड का गठन

उत्तराखंड का गठन 9 नवंबर 2000 को उत्तर प्रदेश से अलग होकर हुआ था। अलग राज्य की मांग के पीछे पहाड़ी क्षेत्रों की भौगोलिक परिस्थितियों, स्थानीय जरूरतों और विकास से जुड़ी आकांक्षाओं को प्रमुख वजह माना गया। राज्य निर्माण के आंदोलन में बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया और कई आंदोलनकारियों ने इसके लिए अपना जीवन तक न्योछावर कर दिया।

एनवीडिया चिप कंपनी के CEO का चीनी जासूस से अफेयर:पत्नी से माफी मांगी, खुफिया एजेंसियों को शक- अहम जानकारी चीन भेजी

दुनिया की बड़ी चिप कंपनी एनवीडिया के CEO जेनसन हुआंग का एक चीनी महिला से अफेयर था। अमेरिकी खुफिया एजेंसियों को शक है कि यह महिला चीन के लिए जासूसी कर रही थी और उसने हुआंग से नजदीकी बढ़ाकर उनसे जुड़ी अहम जानकारी चीन तक पहुंचाई। मामला सामने आने के बाद एनवीडिया के बोर्ड ने हुआंग के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक हुआंग ने रविवार को कंपनी के बोर्ड के सामने महिला के साथ अफेयर की बात मानी। उन्होंने अपनी पत्नी और बच्चों से माफी भी मांगी। जेनसन हुआंग ने कहा कि मैंने अपनी पत्नी को धोखा दिया। मेरे इस कदम से उन्हें और मेरे बच्चों को दुख पहुंचा। मेरे पास इसका कोई बहाना नहीं है। मुझे इसका अफसोस है। रुबियो की निगरानी में बनी रिपोर्ट में जासूसी की साजिश का जिक्र अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो की निगरानी में इस साल एक गोपनीय रिपोर्ट तैयार की गई थी। इसमें बताया गया था कि चीन की खुफिया एजेंसी ने एलिस हुआंग को जेनसन हुआंग के करीब जाने के लिए तैयार किया था। ट्रम्प की चीन यात्रा से कुछ समय पहले यह रिपोर्ट अधिकारियों को दी गई थी। एनवीडिया के बोर्ड ने कहा कि अभी तक कंपनी की कोई गोपनीय जानकारी या अमेरिका की सुरक्षा से जुड़ी जानकारी लीक होने का पता नहीं चला है। फिर भी मामले की जांच के लिए बाहर से एक वकील नियुक्त किया जाएगा। जेनसन हुआंग जांच में सहयोग करेंगे और CEO बने रहेंगे। खुफिया एजेंसी ने चीनी महिला पर नजर रखी थी रिपोर्ट के मुताबिक, महिला का नाम एलिस हुआंग है। उसे हुआंग ले के नाम से भी जाना जाता है। अमेरिकी अधिकारियों का दावा है कि वह चीन के स्टेट सिक्योरिटी मंत्रालय के लिए काम कर रही थी। अमेरिकी खुफिया एजेंसियां एक साल से ज्यादा समय से उस पर नजर रख रही थीं। इसी दौरान उन्हें पता चला कि वह सीधे चीन को जानकारी भेज रही थी। महिला की ऑनलाइन प्रोफाइल के मुताबिक, उसने चीन में टीवी रिपोर्टर के तौर पर काम किया था। बाद में वह सिंगापुर की डेटा सेंटर कंपनी मेगास्पीड की बड़ी अधिकारी बन गई। यह कंपनी दक्षिण-पूर्व एशिया में एनवीडिया के बड़े ग्राहकों में शामिल है। जून 2024 से अब तक मेगास्पीड ने एनवीडिया से 4.8 अरब डॉलर से ज्यादा के चिप खरीदे हैं। अमेरिकी वाणिज्य विभाग पहले से जांच कर रहा था कि कहीं मेगास्पीड प्रतिबंधित AI चिप चीन तक पहुंचाने में मदद तो नहीं कर रही। अमेरिकी सरकार की जांच शुरू होने के बाद भी एनवीडिया ने मेगास्पीड के साथ कारोबार जारी रखा। ट्रम्प बोले- हुआंग ने अमेरिका के लिए शानदार काम किया अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने हुआंग का बचाव किया है। रविवार को पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि उन्होंने हुआंग को कुछ गलत करते नहीं सुना है। ट्रम्प ने यह भी कहा कि वे हुआंग को अपनी अगली चीन यात्रा पर साथ ले जाएंगे। जब उनसे पूछा गया कि क्या हुआंग को एनवीडिया के CEO पद पर बने रहना चाहिए, तो उन्होंने कहा, ‘हां, बिल्कुल।’ अमेरिकी सांसदों ने भी मामले पर सवाल उठाए मामला सामने आने के बाद अमेरिकी सांसदों ने हुआंग और एनवीडिया से जवाब मांगा है। सीनेटर एलिजाबेथ वॉरेन ने कहा कि हुआंग और कंपनी के बोर्ड को कांग्रेस के सामने इस मामले पर जवाब देना चाहिए। वहीं, रिपब्लिकन सांसद माइकल मैककॉल ने कहा कि चीन की कम्युनिस्ट पार्टी इस तरह के तरीके अपनाती है। उन्होंने मांग की कि मामले की पूरी जांच होने तक चीन को एडवांस AI चिप भेजने पर रोक लगा देनी चाहिए। हुआंग की पत्नी और बच्चे कंपनी में बड़े पदों पर हैं 63 साल के जेनसन हुआंग ने 1993 में एनवीडिया की शुरुआत की थी। AI की बढ़ती मांग के साथ कंपनी ने तेजी से तरक्की की और पिछले तीन साल में दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनियों में शामिल हो गई। इसके साथ ही हुआंग की पहचान भी दुनिया भर में बढ़ी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के साथ उनकी नजदीकी भी चर्चा में रही है। हुआंग का परिवार भी एनवीडिया से जुड़ा हुआ है। उनके बेटे स्पेंसर कंपनी में प्रोडक्ट मैनेजमेंट डायरेक्टर हैं और रोबोटिक्स से जुड़े काम संभालते हैं। बेटी मैडिसन सीनियर डायरेक्टर हैं। वे रोबोटिक्स के अलावा कंपनी की मार्केटिंग और प्रचार का काम भी देखती हैं। उनके दामाद निको कैप्रेज कंपनी की बिजनेस डेवलपमेंट टीम में हैं। हुआंग ने 1985 में लोरी से शादी की थी। दोनों की मुलाकात ओरेगन स्टेट यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के दौरान हुई थी। हुआंग कई बार कह चुके हैं कि एनवीडिया को खड़ा करने में उनकी पत्नी ने उनका पूरा साथ दिया। ———————– यह खबर भी पढ़ें… जिनपिंग चीन में ट्रम्प-पुतिन मुलाकात कराने से डर रहे: अपनी जमीन पर यूक्रेन बंटवारे का फैसला नहीं चाहते; 18-19 नवंबर की मीटिंग पर अभी सस्पेंस अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प और रूसी राष्ट्रपति पुतिन चीन में एक साथ बैठक करना चाहते हैं। पुतिन ने 19 अक्टूबर को इसका प्रस्ताव रखा। उसी दिन ट्रम्प ने बैठक में शामिल होने की रजामंदी भी दे दी। दोनों ने इस बातचीत में जिनपिंग को शामिल करने का प्रस्ताव रखा है। पूरी खबर पढ़ें…

एनवीडिया चिप कंपनी के CEO का चीनी जासूस से अफेयर:पत्नी से माफी मांगी, खुफिया एजेंसियों को शक- अहम जानकारी चीन भेजी

दुनिया की बड़ी चिप कंपनी एनवीडिया के CEO जेनसन हुआंग का एक चीनी महिला से अफेयर था। अमेरिकी खुफिया एजेंसियों को शक है कि यह महिला चीन के लिए जासूसी कर रही थी और उसने हुआंग से नजदीकी बढ़ाकर उनसे जुड़ी अहम जानकारी चीन तक पहुंचाई। मामला सामने आने के बाद एनवीडिया के बोर्ड ने हुआंग के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक हुआंग ने रविवार को कंपनी के बोर्ड के सामने महिला के साथ अफेयर की बात मानी। उन्होंने अपनी पत्नी और बच्चों से माफी भी मांगी। जेनसन हुआंग ने कहा कि मैंने अपनी पत्नी को धोखा दिया। मेरे इस कदम से उन्हें और मेरे बच्चों को दुख पहुंचा। मेरे पास इसका कोई बहाना नहीं है। मुझे इसका अफसोस है। रुबियो की निगरानी में बनी रिपोर्ट में जासूसी की साजिश का जिक्र अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो की निगरानी में इस साल एक गोपनीय रिपोर्ट तैयार की गई थी। इसमें बताया गया था कि चीन की खुफिया एजेंसी ने एलिस हुआंग को जेनसन हुआंग के करीब जाने के लिए तैयार किया था। ट्रम्प की चीन यात्रा से कुछ समय पहले यह रिपोर्ट अधिकारियों को दी गई थी। एनवीडिया के बोर्ड ने कहा कि अभी तक कंपनी की कोई गोपनीय जानकारी या अमेरिका की सुरक्षा से जुड़ी जानकारी लीक होने का पता नहीं चला है। फिर भी मामले की जांच के लिए बाहर से एक वकील नियुक्त किया जाएगा। जेनसन हुआंग जांच में सहयोग करेंगे और CEO बने रहेंगे। खुफिया एजेंसी ने चीनी महिला पर नजर रखी थी रिपोर्ट के मुताबिक, महिला का नाम एलिस हुआंग है। उसे हुआंग ले के नाम से भी जाना जाता है। अमेरिकी अधिकारियों का दावा है कि वह चीन के स्टेट सिक्योरिटी मंत्रालय के लिए काम कर रही थी। अमेरिकी खुफिया एजेंसियां एक साल से ज्यादा समय से उस पर नजर रख रही थीं। इसी दौरान उन्हें पता चला कि वह सीधे चीन को जानकारी भेज रही थी। महिला की ऑनलाइन प्रोफाइल के मुताबिक, उसने चीन में टीवी रिपोर्टर के तौर पर काम किया था। बाद में वह सिंगापुर की डेटा सेंटर कंपनी मेगास्पीड की बड़ी अधिकारी बन गई। यह कंपनी दक्षिण-पूर्व एशिया में एनवीडिया के बड़े ग्राहकों में शामिल है। जून 2024 से अब तक मेगास्पीड ने एनवीडिया से 45 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा के चिप खरीदे हैं। अमेरिकी वाणिज्य विभाग पहले से जांच कर रहा था कि कहीं मेगास्पीड प्रतिबंधित AI चिप चीन तक पहुंचाने में मदद तो नहीं कर रही। अमेरिकी सरकार की जांच शुरू होने के बाद भी एनवीडिया ने मेगास्पीड के साथ कारोबार जारी रखा। ट्रम्प बोले- हुआंग ने अमेरिका के लिए शानदार काम किया अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने हुआंग का बचाव किया है। रविवार को पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि उन्होंने हुआंग को कुछ गलत करते नहीं सुना है। ट्रम्प ने यह भी कहा कि वे हुआंग को अपनी अगली चीन यात्रा पर साथ ले जाएंगे। जब उनसे पूछा गया कि क्या हुआंग को एनवीडिया के CEO पद पर बने रहना चाहिए, तो उन्होंने कहा, ‘हां बिल्कुल।’ अमेरिकी सांसदों ने भी मामले पर सवाल उठाए मामला सामने आने के बाद अमेरिकी सांसदों ने हुआंग और एनवीडिया से जवाब मांगा है। सीनेटर एलिजाबेथ वॉरेन ने कहा कि हुआंग और कंपनी के बोर्ड को कांग्रेस के सामने इस मामले पर जवाब देना चाहिए। वहीं, रिपब्लिकन सांसद माइकल मैककॉल ने कहा कि चीन की कम्युनिस्ट पार्टी इस तरह के तरीके अपनाती है। उन्होंने मांग की कि मामले की पूरी जांच होने तक चीन को एडवांस AI चिप भेजने पर रोक लगा देनी चाहिए। हुआंग की पत्नी और बच्चे कंपनी में बड़े पदों पर हैं 63 साल के जेनसन हुआंग ने 1993 में एनवीडिया की शुरुआत की थी। AI की बढ़ती मांग के साथ कंपनी ने तेजी से तरक्की की और पिछले तीन साल में दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनियों में शामिल हो गई। इसके साथ ही हुआंग की पहचान भी दुनिया भर में बढ़ी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के साथ उनकी नजदीकी भी चर्चा में रही है। हुआंग का परिवार भी एनवीडिया से जुड़ा हुआ है। उनके बेटे स्पेंसर कंपनी में प्रोडक्ट मैनेजमेंट डायरेक्टर हैं और रोबोटिक्स से जुड़े काम संभालते हैं। बेटी मैडिसन सीनियर डायरेक्टर हैं। वे रोबोटिक्स के अलावा कंपनी की मार्केटिंग और प्रचार का काम भी देखती हैं। उनके दामाद निको कैप्रेज कंपनी की बिजनेस डेवलपमेंट टीम में हैं। हुआंग ने 1985 में लोरी से शादी की थी। दोनों की मुलाकात ओरेगन स्टेट यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के दौरान हुई थी। हुआंग कई बार कह चुके हैं कि एनवीडिया को खड़ा करने में उनकी पत्नी ने उनका पूरा साथ दिया। ———————– यह खबर भी पढ़ें… जिनपिंग चीन में ट्रम्प-पुतिन मुलाकात कराने से डर रहे: अपनी जमीन पर यूक्रेन बंटवारे का फैसला नहीं चाहते; 18-19 नवंबर की मीटिंग पर अभी सस्पेंस अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प और रूसी राष्ट्रपति पुतिन चीन में एक साथ बैठक करना चाहते हैं। पुतिन ने 19 अक्टूबर को इसका प्रस्ताव रखा। उसी दिन ट्रम्प ने बैठक में शामिल होने की रजामंदी भी दे दी। दोनों ने इस बातचीत में जिनपिंग को शामिल करने का प्रस्ताव रखा है। पूरी खबर पढ़ें…

हूतियों ने सऊदी पर मिसाइल हमला किया:रियाद में तेल कंपनी अरामको की बिल्डिंग को नुकसान पहुंचा; एयरस्ट्राइक के बाद बदले की धमकी दी थी

सऊदी अरब की राजधानी रियाद में रविवार को मिसाइल हमला हुआ। इसके चलते तेल कंपनी अरामको की बिल्डिंग को नुकसान पहुंचा है। हमले का आरोप यमन के हूती विद्रोहियों पर लगाया गया है। सऊदी सेना ने बताया कि रियाद की ओर दागी गई 2 बैलिस्टिक और 2 क्रूज मिसाइलों को इंटरसेप्ट कर दिया गया है। सऊदी के मुताबिक अरामको की बिल्डिंग को मामूली नुकसान पहुंचा है। हूतियों ने फिलहाल अरामको की बिल्डिंग पर हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है लेकिल सना में हुई लगातार दो एयरस्ट्राइक के बाद बदले की बात कही थी। रियाद में खतरे का अलर्ट जारी हुआ था सऊदी सिविल डिफेंस ने रियाद में संभावित खतरे को लेकर अलर्ट जारी किया था। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में अरामको की बिल्डिंग की कई मंजिलों की खिड़कियों के शीशे टूटे दिखाई दे रहे हैं। कुछ लोगों ने घटनास्थल पर एम्बुलेंस आते भी देखी है। हालांकि सऊदी का कहना है कि हमले के चलते किसी की भी मौत नहीं हुई है और कोई घायल भी नहीं हुआ है। यमन में हुई एयरस्ट्राइक में 60 से ज्यादा लोग मारे गए थे रियाद पर मिसाइल हमले से एक दिन पहले यमन में सऊदी अरब के हवाई हमलों की खबर आई थी। हूतियों ने दावा किया कि राजधानी सना के पास हुए हमलों में कम से कम 33 लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। इसके पहले 6 नवम्बर को यमन के ताइज प्रांत के एक बाजार पर भी हमला हुआ था, जिसमें हूती अधिकारियों के मुताबिक 30 लोग मारे गए। इसके लिए भी हूतियों ने सऊदी को जिम्मेदार ठहराया था। हूती प्रवक्ता महदी अल-मशात ने शनिवार को सऊदी अरब को धमकी देते हुए कहा था कि यमन के लोगों के खिलाफ किए गए हमलों का बदला लिया जाएगा। हूतियों का कहना है कि जब तक सऊदी अरब उनके कब्जे वाले इलाकों में हवाई हमले और नाकेबंदी जारी रखेगा, वे भी सऊदी ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन हमले करते रहेंगे। सऊदी अरब के लिए मिसाइलों को रोकना चुनौती बना स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) के मुताबिक, सऊदी अरब ने पिछले साल रक्षा पर करीब 7.8 लाख करोड़ रुपए खर्च किए थे। वह दुनिया के सबसे ज्यादा रक्षा खर्च करने वाले 10 देशों में शामिल है। सऊदी अरब के पास अमेरिका के लड़ाकू विमान, पैट्रियट और THAAD जैसे आधुनिक एयर डिफेंस सिस्टम हैं। इसके अलावा उसने फ्रांस और ब्रिटेन से भी हथियार खरीदे हैं। इसके बावजूद सऊदी अरब के लिए अपने बड़े इलाके और अहम ठिकानों की सुरक्षा करना मुश्किल हो रहा है। उसे तीन दिशाओं से खतरा है। पूर्व में ईरान, उत्तर में इराक में सक्रिय ईरान समर्थित लड़ाके और दक्षिण में यमन के हूती विद्रोही। हूती अब बैलिस्टिक मिसाइल, क्रूज मिसाइल और लंबी दूरी के ड्रोन का एक साथ इस्तेमाल कर रहे हैं। इससे सऊदी अरब के एयर डिफेंस सिस्टम पर दबाव बढ़ रहा है। सऊदी सेना कई मिसाइलों और ड्रोन को रोकने में सफल रहती है, लेकिन कुछ हमले उसके सुरक्षा घेरे को पार कर जाते हैं। संघर्ष में अब तक 1,600 से ज्यादा लोग मारे गए यमन में हूती विद्रोहियों और सरकार की सेना के बीच जुलाई में फिर लड़ाई शुरू हुई थी। संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक, इसके बाद से अब तक 1,600 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं और 3 लाख से ज्यादा लोगों को घर छोड़ना पड़ा है। इस लड़ाई में सऊदी अरब यमन सरकार की सेना का समर्थन कर रहा है। जुलाई से वह हूतियों के ठिकानों पर हवाई हमले भी कर रहा है। जवाब में हूती विद्रोही भी सऊदी अरब पर हमले कर रहे हैं। 2015 में शुरू हुआ था सऊदी और हूतियों के बीच संघर्ष यमन में हूतियों ने 2014 में राजधानी सना पर कब्जा कर लिया था। इसके बाद 2015 में सऊदी अरब ने कई देशों के साथ मिलकर उनके खिलाफ सैन्य अभियान शुरू किया। सऊदी अरब चाहता था कि यमन की अंतरराष्ट्रीय मान्यता प्राप्त सरकार फिर से सत्ता में आए और हूतियों का कब्जा खत्म हो। कई साल तक चले हवाई हमलों के बावजूद सऊदी गठबंधन हूतियों को पूरी तरह पीछे नहीं धकेल पाया। हूती अब भी यमन के बड़े हिस्से पर नियंत्रण रखते हैं। इस संघर्ष के कारण सऊदी अरब और हूतियों के बीच तनाव लगातार बना हुआ है। ———————– यह खबर भी पढ़ें… रिपोर्ट- सऊदी क्राउन प्रिंस बंकर वाले महलों में रह रहे: हूती विद्रोहियों के डर से ठिकाना बदल रहे; इस महीने रियाद एयरपोर्ट पर 20 हमले किए सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान हूती विद्रोहियों के हमले के डर से बंकरों वाले महलों में रहने को मजबूर हैं। पूरी खबर पढ़ें…

CM धामी ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की बधाई और शुभकामनाएं

CM धामी ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की बधाई और शुभकामनाएं

Chief Minister Pushkar Singh Dhami has extended his greetings and best wishes for Diwali to people of state

Chief Minister Pushkar Singh Dhami : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 9 नवंबर को राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री धामी ने साथ ही समस्त प्रदेशवासियों को दीपावली की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री धामी ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि प्रकाश का यह महापर्व सभी नागरिकों के जीवन में अपार सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और रिद्धि-सिद्धि लेकर आए।

मुख्यमंत्री धामी ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा कि मां लक्ष्मी एवं भगवान गणेश की कृपा से दीपावली का यह पावन पर्व आप सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और आरोग्य का प्रकाश लेकर आए। दीपों की दिव्य आभा से हर घर-आंगन रोशन हो तथा प्रेम, सद्भाव और सकारात्मकता का उजाला समाज के प्रत्येक कोने तक पहुंचे। समस्त प्रदेशवासियों को हर्ष, उल्लास एवं प्रकाश के महापर्व दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं।


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में गढ़वाल रेजिमेंट के वीर जवानों के साथ दीपावली मिलन समारोह में भाग लिया, साथ ही दीपावली पर्व की खुशियां साझा कीं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी सैनिकों और उनके परिवारजनों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उनका यह त्याग, साहस, शौर्य और कर्तव्यनिष्ठा हम सभी देशवासियों के लिए सबसे बड़ा प्रेरणास्रोत है।

ALSO READ: प्रधानमंत्री मोदी के हृदय में देश के बच्चे और युवा बसते हैं : पुष्‍कर सिंह धामी

उन्होंने कहा कि एक सैनिक परिवार से होने के नाते जवानों के प्रति मेरा जुड़ाव सदैव आत्मीय और भावनात्मक रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नौ नवंबर को राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। इस दौरान उन्होंने राज्य आंदोलनकारियों, अमर शहीदों और पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी को नमन करते हुए राज्य के समग्र विकास का रोडमैप प्रस्तुत किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 26 वर्षों की विकास यात्रा में कुशल वित्तीय प्रबंधन के चलते प्रदेश की अर्थव्यवस्था का आकार 26 गुना और प्रति व्यक्ति आय 18 गुना तक बढ़ चुकी है। राज्य की आर्थिक विकास दर 7.83 प्रतिशत दर्ज की गई है, जबकि गरीबी दर 32.70 प्रतिशत से घटकर 6.92 प्रतिशत रह गई है।

ALSO READ: उत्‍तराखंड मंत्रिमंडल की हुई बैठक, धामी सरकार ने लिए अहम फैसले

उन्होंने सरकार के ऐतिहासिक फैसलों का उल्लेख करते हुए बताया कि उत्तराखंड देश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने वाला पहला राज्य बना है। साथ ही जबरन धर्मांतरण विरोधी कानून, सख्त भू-कानून और अतिक्रमण पर कठोर कार्रवाई जारी है। महिलाओं को सरकारी नौकरियों में 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण दिया गया है।

ट्रम्प समर्थक ने चुनावी हार का गुस्सा भारतीयों पर निकाला:दिवाली कार्यक्रम में हिंदुओं के खिलाफ नारेबाजी की, कहा- देश से निकलो

अमेरिका में हिंदू समुदाय के खिलाफ नफरत का मामला सामने आया है। सिएटल में दिवाली मना रहे भारतीयों के कार्यक्रम में ट्रम्प समर्थक पहुंच गए। उसके हाथों में कुछ पोस्टर थे, जिन पर लिखा था- ‘सभी भारतीयों को देश से निकालो’ और ‘हिंदू ईसाइयों की जगह ले रहे हैं।’ ट्रम्प समर्थकों ने आरोप लागाया है कि मिडटर्म चुनाव में ट्रम्प की पार्टी की हार के पीछे भारतीयों का हाथ है। जब यह घटना हुई उस समय बच्चे सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दे रहे थे। प्रदर्शनकारियों की नारेबाजी देखकर वहां मौजूद लोगों ने विरोध किया और उन्हें कार्यक्रम से बाहर निकाला। इस घटना पर भारतीय मूल की अमेरिकी सांसद प्रमिला जयपाल ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि दिवाली एक अहम त्योहार है। हिंदू समुदाय को बिना किसी डर के अपना त्योहार मनाने का हक है। हमारे शहर और देश में नफरत फैलाने वाली ऐसी हरकतों की कोई जगह नहीं है। घटना से जुड़ी 2 तस्वीरें… हिंदुओं पर डेमोक्रेट्स को जिताने का आरोप लगाया भारतीयों के खिलाफ नारेबाजी करने वालों में से एक की पहचान जैक लैंग के रूप में हुई है। वह राष्ट्रपति ट्रम्प का समर्थक है।कार्यक्रम से बाहर निकाले जाने के बाद जैक लैंग ने हिंदुओं पर ही आरोप लगाने शुरू कर दिए। उसने कहा कि हिंदुओं ने टेक्सास में डेमोक्रेटिक पार्टी को जिताने में मदद की है। लैंग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि दिवाली कार्यक्रम में एंटीफा और हिंदू समुदाय के दर्जनों लोगों ने उस पर और उसके साथियों पर हमला किया। उसने दावा किया कि लोगों ने उसके साथ मारपीट की और उसका झंडा तोड़ दिया। कार्यक्रम के बाहर उसने कहा कि वे अमेरिका के टेक्सास और वॉशिंगटन में ईसाइयों की जगह हिंदुओं के बढ़ते प्रभाव के विरोध में प्रदर्शन कर रहे थे। हिंदू संगठन ने दूसरे कार्यक्रमों के लिए अलर्ट जारी किया नॉर्थ अमेरिका के हिंदुओं के संगठन ‘कोएलिशन ऑफ हिंदूज ऑफ नॉर्थ अमेरिका’ (CoHNA) ने भी इस घटना पर चिंता जताई। संगठन के मुताबिक, जैक लैंग और थॉमस एलन नाम के दो प्रदर्शनकारी उस वक्त कार्यक्रम में पहुंचे, जब वहां बच्चे प्रस्तुति दे रहे थे। संगठन ने बताया कि दोनों के हाथों में हिंदुओं और भारतीयों के खिलाफ नारे लिखे पोस्टर थे। संगठन ने सिएटल और आसपास के इलाकों में रहने वाले हिंदुओं से सतर्क रहने की अपील की है। उसका कहना है कि प्रदर्शनकारियों ने दूसरे दिवाली कार्यक्रमों में भी पहुंचकर विरोध करने की बात कही है। भारतीयों के खिलाफ नारेबाजी करने वाला जैक लैंग कौन है? जैक लैंग अमेरिका का दक्षिणपंथी एक्टिविस्ट है और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का समर्थक है। वह ‘व्हाइट रिप्लेसमेंट’ नाम का संगठन चलाता है। 6 जनवरी 2021 को जब ट्रम्प समर्थकों ने अमेरिकी संसद भवन कैपिटल हिल पर हमला किया था, तब जैक लैंग भी उनमें शामिल था। इस मामले में उस पर पुलिसवालों के साथ मारपीट समेत कई आरोप लगे थे। वह करीब चार साल जेल में रहा। जनवरी 2025 में ट्रम्प ने राष्ट्रपति बनने के बाद उसे माफी दे दी थी। इसके बाद भी वह प्रवासियों, मुस्लिमों और दूसरे समुदायों के खिलाफ कई विरोध प्रदर्शनों में शामिल रहा है। 2026 में उसने फ्लोरिडा से रिपब्लिकन पार्टी के टिकट पर अमेरिकी सीनेट का चुनाव लड़ने की कोशिश भी की थी। ————————– यह खबर भी पढ़ें… ट्रम्प ने व्हाइट हाउस में भारतीयों के साथ दिवाली मनाई: ओवल ऑफिस में दीया जलाया, हनुमान चालीसा भेंट की गई; ‘जुग-जुग जिओ’ का आशीर्वाद मिला अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को व्हाइट हाउस में दिवाली मनाई। इस दौरान उन्होंने भारतीय मूल के अधिकारियों और कारोबारियों के साथ ओवल ऑफिस में दीया जलाया। उन्हें हनुमान चालीसा की एक प्रति भी भेंट की गई।पूरी खबर पढ़ें…

ट्रम्प समर्थक ने चुनावी हार का गुस्सा भारतीयों पर निकाला:दिवाली कार्यक्रम में हिंदुओं के खिलाफ नारेबाजी की, कहा- देश से निकलो

अमेरिका में हिंदू समुदाय के खिलाफ नफरत का मामला सामने आया है। सिएटल में दिवाली मना रहे भारतीयों के कार्यक्रम में ट्रम्प समर्थक पहुंच गए। उसके हाथों में कुछ पोस्टर थे, जिन पर लिखा था- ‘सभी भारतीयों को देश से निकालो’ और ‘हिंदू ईसाइयों की जगह ले रहे हैं।’ ट्रम्प समर्थकों ने आरोप लागाया है कि मिडटर्म चुनाव में ट्रम्प की पार्टी की हार के पीछे भारतीयों का हाथ है। जब यह घटना हुई उस समय बच्चे सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दे रहे थे। प्रदर्शनकारियों की नारेबाजी देखकर वहां मौजूद लोगों ने विरोध किया और उन्हें कार्यक्रम से बाहर निकाला। इस घटना पर भारतीय मूल की अमेरिकी सांसद प्रमिला जयपाल ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि दिवाली एक अहम त्योहार है। हिंदू समुदाय को बिना किसी डर के अपना त्योहार मनाने का हक है। हमारे शहर और देश में नफरत फैलाने वाली ऐसी हरकतों की कोई जगह नहीं है। घटना से जुड़ी 2 तस्वीरें… हिंदुओं पर डेमोक्रेट्स को जिताने का आरोप लगाया भारतीयों के खिलाफ नारेबाजी करने वालों में से एक की पहचान जैक लैंग के रूप में हुई है। वह राष्ट्रपति ट्रम्प का समर्थक है। कार्यक्रम से बाहर निकाले जाने के बाद जैक लैंग ने हिंदुओं पर ही आरोप लगाने शुरू कर दिए। उसने कहा कि हिंदुओं ने टेक्सास में डेमोक्रेटिक पार्टी को जिताने में मदद की है। लैंग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि दिवाली कार्यक्रम में एंटीफा और हिंदू समुदाय के दर्जनों लोगों ने उस पर और उसके साथियों पर हमला किया। उसने दावा किया कि लोगों ने उसके साथ मारपीट की और उसका झंडा तोड़ दिया। कार्यक्रम के बाहर उसने कहा कि वे अमेरिका के टेक्सास और वॉशिंगटन में ईसाइयों की जगह हिंदुओं के बढ़ते प्रभाव के विरोध में प्रदर्शन कर रहे थे। भारतीयों के खिलाफ नारेबाजी करने वाला जैक लैंग कौन है? जैक लैंग अमेरिका का दक्षिणपंथी एक्टिविस्ट है और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का समर्थक है। वह ‘व्हाइट रिप्लेसमेंट’ नाम का संगठन चलाता है। 6 जनवरी 2021 को जब ट्रम्प समर्थकों ने अमेरिकी संसद भवन कैपिटल हिल पर हमला किया था, तब जैक लैंग भी उनमें शामिल था। इस मामले में उस पर पुलिसवालों के साथ मारपीट समेत कई आरोप लगे थे। वह करीब चार साल जेल में रहा। जनवरी 2025 में ट्रम्प ने राष्ट्रपति बनने के बाद उसे माफी दे दी थी। इसके बाद भी वह प्रवासियों, मुस्लिमों और दूसरे समुदायों के खिलाफ कई विरोध प्रदर्शनों में शामिल रहा है। 2026 में उसने फ्लोरिडा से रिपब्लिकन पार्टी के टिकट पर अमेरिकी सीनेट का चुनाव लड़ने की कोशिश भी की थी। हिंदू संगठन ने दूसरे कार्यक्रमों के लिए अलर्ट जारी किया नॉर्थ अमेरिका के हिंदुओं के संगठन ‘कोएलिशन ऑफ हिंदूज ऑफ नॉर्थ अमेरिका’ (CoHNA) ने भी इस घटना पर चिंता जताई। संगठन के मुताबिक, जैक लैंग और थॉमस एलन नाम के दो प्रदर्शनकारी उस वक्त कार्यक्रम में पहुंचे, जब वहां बच्चे प्रस्तुति दे रहे थे। संगठन ने बताया कि दोनों के हाथों में हिंदुओं और भारतीयों के खिलाफ नारे लिखे पोस्टर थे। संगठन ने सिएटल और आसपास के इलाकों में रहने वाले हिंदुओं से सतर्क रहने की अपील की है। उसका कहना है कि प्रदर्शनकारियों ने दूसरे दिवाली कार्यक्रमों में भी पहुंचकर विरोध करने की बात कही है। ————————– यह खबर भी पढ़ें… ट्रम्प ने व्हाइट हाउस में भारतीयों के साथ दिवाली मनाई: ओवल ऑफिस में दीया जलाया, हनुमान चालीसा भेंट की गई; ‘जुग-जुग जिओ’ का आशीर्वाद मिला अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को व्हाइट हाउस में दिवाली मनाई। इस दौरान उन्होंने भारतीय मूल के अधिकारियों और कारोबारियों के साथ ओवल ऑफिस में दीया जलाया। उन्हें हनुमान चालीसा की एक प्रति भी भेंट की गई।पूरी खबर पढ़ें…

यमन में 2 दिन में दूसरा हवाई हमला, 52 मौतें:मरने वालों में ज्यादातर महिलाएं-बच्चे; हूती विद्रोहियों का आरोप- सऊदी ने एयरस्ट्राइक की

यमन में लगातार दूसरे दिन हवाई हमला हुआ है। शनिवार को राजधानी सना के पास अल-शरिया गांव में हुए हमले में 22 लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 घायल हुए हैं। मरने वालों में ज्यादातर महिलाएं और बच्चे बताए जा रहे हैं। हूती विद्रोहियों ने आरोप लागाया कि हमले के पीछे सऊदी अरब का हाथ है। हालांकि सऊदी अरब की ओर से इस आरोप पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। इससे एक दिन पहले दक्षिणी यमन के एक बाजार पर हवाई हमला हुआ था। हूती विद्रोहियों के मुताबिक, इस हमले में 30 लोगों की मौत हुई थी। इस तरह दोनों घटनाओं में 52 लोगों की मौत हुई है। एक दिन पहले हुए हमले की 2 तस्वीरें हूतियों ने राष्ट्रपति भवन पर 5 मिसाइलें दागी थीं 15 अक्टूबर को यमन के अदन शहर में हूती विद्रोहियों ने राष्ट्रपति भवन पर 5 बैलिस्टिक मिसाइलें दागी थीं। हमले के समय प्रधानमंत्री शाया अल-जिंदानी और सरकार के कई मंत्री परिसर में मौजूद थे, लेकिन सभी सुरक्षित रहे। यमन के स्वास्थ्य मंत्री के मुताबिक, हमले में 5 लोगों की मौत हुई थी और 16 लोग घायल हुए थे। मरने वालों में दो सुरक्षाकर्मी भी शामिल थे। हूती विद्रोहियों ने दावा किया था कि उन्होंने परिसर में मौजूद सऊदी अरब के सैन्य अभियान मुख्यालय और हथियारों के भंडार को निशाना बनाया था। हालांकि, इन दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई थी। सऊदी समर्थित सेना हूतियों के ठिकानों पर हवाई हमले कर रही सऊदी अरब समर्थित यमन सरकार की सेना का कहना है कि वह हूती विद्रोहियों के कब्जे वाले इलाकों में हवाई हमले कर रहा है। इन हमलों में विद्रोहियों के सैन्य ठिकानों और हथियारों से जुड़े ढांचे को निशाना बनाया जा रहा है। जमीन पर सबसे भीषण लड़ाई ताइज शहर के आसपास हो रही है। यह दक्षिण यमन का एक अहम शहर है, जिस पर सरकार का कब्जा है। हूती विद्रोहियों ने अब इसे चारों तरफ से घेर लिया है। इससे वहां पहले से खराब मानवीय संकट और बढ़ गया है। संघर्ष में अब तक 1,600 से ज्यादा लोग मारे गए यमन में हूती विद्रोहियों और सरकार की सेना के बीच जुलाई में फिर लड़ाई शुरू हो गई। संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक, इसके बाद से अब तक 1,600 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं और 3 लाख से ज्यादा लोगों को घर छोड़ना पड़ा है। इस लड़ाई में सऊदी अरब यमन सरकार की सेना का समर्थन कर रहा है। जुलाई से वह हूतियों के ठिकानों पर हवाई हमले भी कर रहा है। जवाब में हूती विद्रोही भी सऊदी अरब पर हमले कर रहे हैं। 2015 में शुरू हुआ था सऊदी और हूतियों के बीच संघर्ष यमन में हूतियों ने 2014 में राजधानी सना पर कब्जा कर लिया था। इसके बाद 2015 में सऊदी अरब ने कई देशों के साथ मिलकर उनके खिलाफ सैन्य अभियान शुरू किया। सऊदी अरब चाहता था कि यमन की अंतरराष्ट्रीय मान्यता प्राप्त सरकार फिर से सत्ता में आए और हूतियों का कब्जा खत्म हो। कई साल तक चले हवाई हमलों के बावजूद सऊदी गठबंधन हूतियों को पूरी तरह पीछे नहीं धकेल पाया। हूती अब भी यमन के बड़े हिस्से पर नियंत्रण रखते हैं। इस संघर्ष के कारण सऊदी अरब और हूतियों के बीच तनाव लगातार बना हुआ है। ———————– यह खबर भी पढ़ें… रिपोर्ट- सऊदी क्राउन प्रिंस बंकर वाले महलों में रह रहे: हूती विद्रोहियों के डर से ठिकाना बदल रहे; इस महीने रियाद एयरपोर्ट पर 20 हमले किए सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान हूती विद्रोहियों के हमले के डर से बंकरों वाले महलों में रहने को मजबूर हैं। पूरी खबर पढ़ें…

पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत पर दुष्कर्म का आरोप

उत्तराखंड कांग्रेस की चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष और पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत पर शुक्रवार को विभिन्न गंभीर आरोप लगाने वाली सिक्किम निवासी महिला जैनी की शिकायत की जांच महिला पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) वंदना वर्मा को सौंपी गयी है।

देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) प्रमेंद्र डोभाल ने शनिवार को बताया कि वादिनी इंदिरा डेंजी उर्फ जैनी द्वारा पुलिस मुख्यालय को भेजा गया एक प्रार्थना पत्र देहरादून पुलिस को मिला है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि वर्ष 2003 में तत्कालीन मंत्री हरक सिंह रावत ने उनसे दुष्कर्म किया, जिसके परिणामस्वरूप उन्होंने एक बच्चे को जन्म दिया। यह भी आरोप है कि घटना के समय आरोपी ने अपनी राजनीतिक पहुंच और सरकार में प्रभाव का इस्तेमाल कर मामले में कोई कार्रवाई नहीं होने दी।

Also Read : पैराग्वे के राष्ट्रपति बने पेद्रो अलियाना

एसएसपी ने बताया कि शनिवार को मिले प्रार्थना पत्र में कहा गया है कि वर्तमान में उनका 23 वर्षीय बेटा अपनी पहचान के लिए संघर्ष कर रहा है। उन्होंने अपने बेटे का डीएनए टेस्ट कराने और वर्ष 2003 के इस प्रकरण में विधि सम्मत कानूनी कार्रवाई की मांग की है। गौरतलब है कि डीएनए जांच पितृत्व की पुष्टि के लिए की जाती है।

श्री डोभाल ने स्पष्ट किया कि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए डोईवाला की महिला क्षेत्राधिकारी (सीओ) वंदना वर्मा को पूरे प्रकरण की गहनता से जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

Pic Credit : UNI

वनटांगियों संग दीपावली की खुशियां साझा करेंगे मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ

वनटांगियों संग दीपावली की खुशियां साझा करेंगे मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ

CM Yogi Adityanath

गोरखपुर जनपद मुख्यालय से लगभग 15 किलोमीटर दूर कुसम्ही जंगल के बीच बसे वनटांगिया गांव जंगल तिकोनिया नंबर तीन के लोग मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन की उत्साहपूर्वक प्रतीक्षा कर रहे हैं। गांव में उल्लास और उमंग का माहौल है। वजह भी खास है। सीएम योगी हर साल इस वनटांगिया गांव में दीपावली मनाने आते हैं। यहां हर घर में दीपों की रोशनी अपने ‘योगी बाबा’ के नाम समर्पित होती है। मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए प्रशासन अपनी तैयारियों में जुटा है तो गांव के लोग भी अपने घर-द्वार को साफ-सुथरा बनाने, रंग-रोगन करने और सजाने-संवारने में लगे हैं। पूरा गांव मिल-जुलकर अपने प्रिय अतिथि की अगवानी की तैयारी कर रहा है।

 

मुख्यमंत्री रविवार (8 नवंबर) को एक बार फिर जंगल तिकोनिया नंबर तीन पहुंचकर वनटांगिया परिवारों के साथ दीपोत्सव मनाएंगे और दशकों तक वंचित रहे इस समुदाय के लोगों के साथ दीपावली की खुशियां साझा करेंगे। इस अवसर पर वह 82.41 करोड़ रुपये की लागत वाली 52 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी करेंगे। इनमें वनटांगिया गांव की बाहरी कनेक्टिविटी के लिए इंटरलॉकिंग सड़क, कुसम्ही जंगल में ईको पार्क और पिपराइच में वैश्विक नगर बाजार का निर्माण शामिल है।

 

जंगल तिकोनिया नंबर तीन में बतौर सांसद और गोरक्षपीठ के उत्तराधिकारी के रूप में योगी आदित्यनाथ ने वनटांगिया समुदाय के साथ दीपावली मनाने की जो परंपरा शुरू की थी, वह मुख्यमंत्री बनने के बाद भी अनवरत जारी है। उनकी दीपावली की शुरुआत इसी गांव से होती है। इस बार भी सीएम योगी के आगमन को लेकर गांव का हर व्यक्ति उत्साहित है। प्रशासन के साथ ग्रामीण भी अपने ‘बाबा’ के स्वागत के लिए घर-आंगन को सजाने-संवारने में जुटे हैं। ऐसा होना स्वाभाविक भी है, क्योंकि करीब सौ साल तक उपेक्षा और बदहाली का सामना करने वाले वनटांगिया समुदाय को नागरिक का दर्जा दिलाने और समाज व विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के प्रयासों में योगी आदित्यनाथ की अहम भूमिका रही है।

वनटांगियों ने बसाया जंगल, लेकिन बना रहा बेदखली का भय

ब्रिटिश हुकूमत के दौरान जब रेल पटरियां बिछाई जा रही थीं, तब रेलवे स्लीपर बनाने के लिए जंगलों से बड़े पैमाने पर साखू के पेड़ों की कटाई हुई। इसकी भरपाई के लिए अंग्रेज सरकार ने साखू के नए पौधे लगाने और उनकी देखरेख करने के लिए गरीब भूमिहीनों और मजदूरों को जंगल में बसाया। साखू के जंगल विकसित करने के लिए वर्मा देश की ‘टांगिया विधि’ का इस्तेमाल किया गया। इसी विधि से जंगल में रहकर पौधों की देखरेख करने वाले लोग वनटांगिया कहलाए। कुसम्ही जंगल के पांच इलाकों जंगल तिकोनिया नंबर तीन, रजही खाले टोला, रजही नर्सरी, आमबाग नर्सरी और चिलबिलवा में वर्ष 1918 में इनकी पांच बस्तियां बसीं। इसी के आसपास महराजगंज के जंगलों में अलग-अलग स्थानों पर इनके 18 गांव भी बसे।

 

वर्ष 1947 में देश आजाद हुआ, लेकिन वनटांगियों का जीवन गुलामी के दौर जैसा ही बना रहा। जंगल बसाने वाले इस समुदाय के पास देश की नागरिकता तक नहीं थी। नागरिकों को मिलने वाली सुविधाएं तो दूर की बात थीं। जंगल में झोपड़ी बनाने के अलावा किसी अन्य निर्माण की अनुमति नहीं थी। पेड़ों के पत्ते तोड़कर बेचने और मजदूरी करने के अलावा आजीविका का कोई दूसरा साधन भी नहीं था। इसके साथ ही वन विभाग की ओर से समय-समय पर जंगलों से बेदखली की कार्रवाई का भय भी बना रहता था।

महाराज जी नहीं आते तो बदहाली में ही मर-खप जाते’

वर्ष 1998 में योगी आदित्यनाथ पहली बार गोरखपुर के सांसद बने। उनके संज्ञान में आया कि वनटांगिया बस्तियों में रहने वाले लोगों का जीवन बेहद कठिन परिस्थितियों में गुजर रहा है। उन्होंने सबसे पहले इन बस्तियों तक शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने का संकल्प लिया। इस काम में उनके नेतृत्व वाली महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद की संस्थाओं एमपी कृषक इंटर कॉलेज और एमपीपीजी कॉलेज जंगल धूसड़ के साथ गोरखनाथ मंदिर की ओर से संचालित गुरु श्री गोरक्षनाथ अस्पताल की मोबाइल मेडिकल सेवा को लगाया गया। जंगल तिकोनिया नंबर तीन वनटांगिया गांव में वर्ष 2003 से शुरू हुए ये प्रयास वर्ष 2007 तक आकार लेने लगे। गांव के रामगणेश बताते हैं कि वनटांगिया समुदाय पूरी तरह उपेक्षित था। वह कहते हैं, ‘महाराज जी (योगी आदित्यनाथ को वनटांगिया समुदाय के लोग इसी संबोधन से बुलाते हैं) नहीं आते तो बदहाली में ही मर-खप जाते।’

सीएम योगी के संघर्षों का साक्षी है गोरक्षनाथ हिंदू विद्यापीठ

वनटांगिया समुदाय के बच्चों को शिक्षा के माध्यम से समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए योगी आदित्यनाथ को मुकदमे का सामना भी करना पड़ा। वर्ष 2009 में जंगल तिकोनिया नंबर तीन में योगी के सहयोगी वनटांगिया बच्चों के लिए एस्बेस्टस शीट डालकर एक अस्थायी स्कूल का निर्माण कर रहे थे। वन विभाग ने इस काम को अवैध बताते हुए मुकदमा दर्ज करा दिया। योगी ने अपने तर्कों से विभाग को निरुत्तर किया और अस्थायी स्कूल का निर्माण हो सका। गोरक्षनाथ हिंदू विद्यापीठ के नाम से संचालित यह विद्यालय आज भी उनके संघर्षों का साक्षी है।

मुख्यमंत्री बनने के बाद भी वनटांगियों संग दीपोत्सव की परंपरा कायम

वनटांगियों को सामान्य नागरिकों की तरह अधिकार दिलाने की लड़ाई शुरू करने वाले योगी आदित्यनाथ ने वर्ष 2009 से इस समुदाय के साथ दीपावली मनाने की परंपरा शुरू की। इससे पहली बार वनटांगिया समुदाय के लोगों को जंगल से बाहर भी जीवन के नए रंगों का अहसास हुआ। धीरे-धीरे यह सिलसिला परंपरा बन गया। मुख्यमंत्री बनने के बाद भी योगी आदित्यनाथ ने इसे जारी रखा। परिस्थितियां कैसी भी रहीं, वनटांगियों के साथ दीपोत्सव मनाने का क्रम नहीं टूटा। वनटांगिया गांव में दीपावली मनाने के दौरान मुख्यमंत्री बच्चों को मिठाई, कॉपी-किताबें और आतिशबाजी के उपहार देकर पढ़ाई के लिए प्रेरित करते हैं। साथ ही बस्ती के लोगों को भी विभिन्न सौगातें देते हैं। इस बार भी मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर ग्रामीण उत्साह के साथ स्वागत की तैयारियों में जुटे हैं।

मिटा दी सौ साल की कसक

मुख्यमंत्री बनने के बाद योगी आदित्यनाथ ने वनटांगिया समुदाय की सौ साल पुरानी कसक मिटाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए। लोकसभा में वनटांगिया अधिकारों के लिए आवाज उठाते हुए वर्ष 2010 में उन्हें अपने स्थान पर बने रहने का अधिकार पत्र दिलाने वाले योगी ने मुख्यमंत्री बनने के बाद अपने कार्यकाल के पहले ही वर्ष में वनटांगिया गांवों को राजस्व ग्राम का दर्जा दिलाया। राजस्व ग्राम घोषित होने के बाद ये वनग्राम भी उन सुविधाओं के हकदार हो गए, जो सामान्य नागरिकों को मिलती हैं। जंगल तिकोनिया नंबर तीन ही नहीं, बल्कि गोरखपुर और महराजगंज के 23 वनटांगिया गांवों में भी बदलाव दिखाई देने लगा।

योगी सरकार में वनटांगिया गांवों का हुआ कायाकल्प

अपने कार्यकाल में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वनटांगिया गांवों को आवास, सड़क, बिजली, पानी, स्कूल, स्ट्रीट लाइट, आंगनबाड़ी केंद्र और आरओ वाटर मशीन जैसी सुविधाओं से आच्छादित किया है। आज वनटांगिया गांवों के लोगों के पास मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत पक्के मकान, कृषि योग्य भूमि, आधार कार्ड, राशन कार्ड और रसोई गैस जैसी सुविधाएं हैं। बच्चे स्कूलों में पढ़ रहे हैं और पात्र लोगों को वृद्धावस्था, विधवा तथा दिव्यांग पेंशन जैसी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। अकेले जंगल तिकोनिया नंबर तीन की बात करें तो यहां लक्ष्य के सापेक्ष हर योजना की उपलब्धि शत-प्रतिशत है।

Vantangia Gorakhpur

‘बाबा के गोड़ पड़ल त उदयार हो गइल’, लोकभाषा में झलकता है आत्मीय आभार

जंगल तिकोनिया नंबर तीन के रामगणेश बताते हैं, ‘गांव में जवन भी काम लउकत बा, सब बाबा के ही करावल है। नाइ त के पूछे वाला रहल। बाबा के गोड़ (पैर) पड़ल त समझा कि उदयार हो गइल।’ गांव में सभी के लिए पक्के मकान, शौचालय, बिजली, रसोई गैस, खेती के लिए जमीन का पट्टा और बच्चों के लिए स्कूल जैसी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिली सौगातों का जिक्र करते हुए रामगणेश दीपावली पर मुख्यमंत्री के आगमन की चर्चा करते हुए उत्साहित हो जाते हैं। वह कहते हैं, ‘अब त बाबा के बिना तिउहार (त्योहार) अधूरा लगेला।’ वनटांगिया समुदाय के लोगों के मन में उनके उत्थान के लिए योगी आदित्यनाथ के संघर्षों की याद आज भी जीवंत है। रामगणेश कहते हैं, ‘बाबा जी (योगी) के नजर नाही पड़त त जिनगी बदहाली के नरकवे में बीत जात।’

दीपावली पर सीएम योगी देंगे विकास कार्यों का उपहार

वनटांगिया गांव जंगल तिकोनिया नंबर तीन में पारंपरिक रूप से दीपावली मनाने के साथ ही मुख्यमंत्री विकास कार्यों की सौगात भी देंगे। वह कुल 82.41 करोड़ रुपये की लागत वाली 52 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इनमें 77 करोड़ 97 लाख 50 हजार रुपये की लागत वाले 26 कार्यों का शिलान्यास और 4 करोड़ 43 लाख 79 हजार रुपये के 26 विकास कार्यों का लोकार्पण शामिल है। इनमें रजही चौराहे से जंगल तिकोनिया नंबर तीन होते हुए पिपराइच मार्ग तक इंटरलॉकिंग सड़क का शिलान्यास प्रमुख है। इसके निर्माण पर 3 करोड़ 65 लाख 11 हजार रुपये खर्च होंगे। इससे वनटांगिया समुदाय के लोगों का आवागमन और सुगम होगा। इसके अलावा लोकार्पण और शिलान्यास के अधिकांश कार्य विभिन्न गांवों में बुनियादी सुविधाओं के विकास से जुड़े हैं।

कुसम्ही जंगल में ईको पार्क और पिपराइच में वैश्विक नगर बाजार का होगा शिलान्यास

मुख्यमंत्री के हाथों दीपोत्सव के दिन जिन विकास परियोजनाओं की सौगात मिलेगी, उनमें कुसम्ही जंगल में ईको पार्क का विकास और पिपराइच नगर पंचायत में वैश्विक नगर बाजार का निर्माण भी शामिल है। मुख्यमंत्री इन दोनों परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। ईको टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए कुसम्ही जंगल में 4 करोड़ 84 लाख 81 हजार रुपये की लागत से ईको पार्क विकसित किया जाएगा। स्विस कॉटेज और कई सुविधाओं से युक्त इस ईको पार्क में पर्यटक हरियाली से घिरे शांत वन क्षेत्र में सुकून के पल बिता सकेंगे। वहीं, पिपराइच नगर पंचायत में वैश्विक नगर बाजार के निर्माण पर 1 करोड़ 91 लाख 51 हजार रुपये खर्च होंगे। इसके तैयार होने से पिपराइच की बाजार व्यवस्था बेहतर होगी और स्थानीय स्तर पर व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।