दिल्ली में प्रदूषण के खिलाफ एनएसयूआई का प्रदर्शन

नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) ने दिल्ली में लगातार बढ़ते वायु प्रदूषण और खतरनाक स्तर पर पहुंची वायु गुणवत्ता के खिलाफ गुरुवार को यहां प्रदर्शन किया।

रायसीना रोड स्थित एनएसयूआई मुख्यालय से बड़ी संख्या में छात्र और कार्यकर्ता प्रदर्शन में शामिल हुए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदूषण पर तत्काल नियंत्रण की मांग की।

Also Read : जैकी श्रॉफ और शरद केलकर की फिल्म ‘काली खेती’ का ट्रेलर रिलीज

इस मौके पर एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने कहा कि दिल्ली की दमघोंटू हवा ने आम नागरिकों के स्वास्थ्य और रोजमर्रा के जीवन को खतरे में डाल दिया है। बच्चे, बुजुर्ग और लाखों लोग जहरीली हवा में सांस लेने को मजबूर हैं, लेकिन सरकार और संबंधित एजेंसियां ठोस समाधान देने में विफल रही हैं। उन्होंने कहा कि केवल बयानबाजी और कागजी दावों से प्रदूषण नहीं रुकेगा।

एनएसयूआई ने स्वच्छ हवा को नागरिकों का मौलिक अधिकार बताते हुए प्रभावी कदम उठाने और जिम्मेदार एजेंसियों की जवाबदेही तय करने की मांग की।

Pic Credit : UNI

दिल्ली में हवा अब भी बेहद खराब

नई दिल्ली। दिवाली के तीन दिन बाद भी दिल्ली की हवा बेहद खराब श्रेणी में है। बुधवार को औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक यानी एक्यूआई 322 दर्ज किया गया। इस बीच सेंटर फॉर साइंस एंड एन्वायरमेंट यानी सीएसई की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि दिल्ली की हवा खराब होने में सबसे ज्यादा हिस्सा गाड़ियों से निकलने वाले धुएं का है। बाहर से आने वाली गाड़ियों के साथ साथ दिल्ली की अपनी गाड़ियों के कारण भी दिल्ली में एक्यूआई बिगड़ रहा है। वायु प्रदूषण में गाड़ियों के धुएं का हिस्सा 50 फीसदी से ज्यादा है।

बहरहाल, दिल्ली के साथ साथ राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र यानी एनसीआर में भी औसत एक्यूआई खराब या बेहद खराब श्रेणी में है। इस बीच ठंड भी बढ़ रही है क्योंकि जम्मू कश्मीर के गुलमर्ग में ताजा बर्फबारी हुई है। गुलमर्ग गोंडोला के फेज एक के आसपास के पहाड़ बर्फ की सफेद चादर से ढक गए हैं। इसका असर उत्तर भारत के कई राज्यों में दिख रहा है। राजस्थान में मंगलवार की रात को तापमान गिर कर पांच डिग्री तक पहुंच गया। हालांकि दिन का तापमान अब भी 30 डिग्री से ऊपर बना हुआ है। मध्य प्रदेश के कई शहरों में तापमान 10 से 12 डिग्री के बीच पहुंच गया है। मौसम विभाग ने कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

महंगे प्यूरीफायर की छुट्टी! सिर्फ ₹140 के जुगाड़ से पॉल्यूशन से मिलेगी निजात, दिल्ली के लड़कों ने किया कमाल

Project Vayu Delhi: दिल्ली के दो युवा इनोवेटर्स ने स्कूलों के भीतर फैलते वायु प्रदूषण से निपटने के लिए बेहद सस्ता और कारगर देशी समाधान ढूंढ निकाला है। उन्होंने क्लासरूम में लगे साधारण पंखों को ही एयर फिल्ट्रेशन सिस्टम में बदलने की तकनीक विकसित की है। इस पहल का नाम ‘प्रोजेक्ट वायु’ है, जिसके तहत केवल ₹140 की लागत वाला एक विशेष फिल्टर सीधे पंखे पर फिट हो जाता है और महंगे एयर प्यूरीफायर की जरूरत खत्म कर देता है।

इस दूरदर्शी पहल के सह-संस्थापक कृष अग्रवाल को उनके इस सामाजिक योगदान के लिए प्रतिष्ठित ‘2026 डायना अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया है। कृष ने समर्थ मीटले के साथ मिलकर इस प्रोजेक्ट की शुरुआत की थी, जबकि नव्या मीटले ने भी इसके शुरुआती विकास में अहम भूमिका निभाई थी।

कैसे काम करता है ₹140 वाला यह जादुई फिल्टर?

‘प्रोजेक्ट वायु’ के तहत तैयार किया गया फिल्टर आम क्लासरूम पंखों (टेबल और वॉल फैन) पर बिना किसी औजार या गोंद के आसानी से लग जाता है। इस फिल्टर में इलास्टिक लाइनिंग लगी होती है, जो पंखे की जाली पर एक मिनट से भी कम समय में फिट हो जाती है।

जैसे ही पंखा ऑन होता है, हवा के दबाव से यह फिल्टर गुब्बारे की तरह फूल जाता है। इससे फिल्ट्रेशन का सरफेस एरिया 1.4 स्क्वायर फीट से बढ़कर 5 स्क्वायर फीट से अधिक हो जाता है।

इसमें इलेक्ट्रेट मीडिया और इलेक्ट्रोस्टैटिकली चार्ज्ड फाइबर्स का इस्तेमाल हुआ है, जो हवा में मौजूद घातक PM2.5 जैसे सूक्ष्म कणों को अपनी ओर खींचकर चिपका लेते हैं। इसमें प्रेशर ड्रॉप काफी कम (0.23 इंच वाटर कॉलम) रहता है, जिससे साधारण पंखे की मोटर पर कोई अतिरिक्त दबाव नहीं पड़ता।

158 से सीधे 11 पर आया PM2.5

प्रोजेक्ट वायु द्वारा किए गए नियंत्रित परीक्षणों में इसके नतीजे बेहद चौंकाने वाले और असरदार रहे हैं। लगभग 168 स्क्वायर फीट के एक बंद कमरे में परीक्षण के दौरान PM2.5 का स्तर 158 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर से घटकर 60 मिनट के भीतर केवल 11 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर रह गया।

इस फिल्टर को विकसित करने के लिए टीम ने अमेरिका (मैसाचुसेट्स) की प्रसिद्ध फिल्ट्रेशन निर्माता कंपनी Hollingsworth & Vose के साथ साझेदारी की, जिसने R&D के लिए 700 मीटर फिल्टर मीडिया मुफ्त मुहैया कराया।

₹140 की लागत का पूरा गणित और फ्री सप्लाई

प्रत्येक ‘वायु फिल्टर’ को बनाने में लगभग ₹140 का खर्च आता है:

₹85: फिल्टर मीडिया

₹15: इलास्टिक लाइनिंग

₹40: सिलाई, पैकेजिंग और ट्रांसपोर्टेशन

स्कूलों को मुफ्त वितरण: प्रोजेक्ट वायु इन फिल्टर्स को वंचित स्कूलों में पूरी तरह निःशुल्क वितरित करता है। जिन कक्षाओं में पंखे नहीं होते, वहां पंखे भी मुहैया कराए जाते हैं। इसके साथ ही, हर महीने नए रिप्लेसमेंट फिल्टर भी दिए जाते हैं ताकि हवा की गुणवत्ता लगातार बनी रहे।

10,000 से अधिक छात्रों को मिला फायदा; आगे का प्लान

प्रोजेक्टके शुरुआती चरण में 295 क्लासरूम्स में 602 फिल्टर्स लगाए गए, जिससे 8,000 से अधिक बच्चों को साफ हवा मिली। अब तक दिल्ली के वंचित स्कूलों के 10,000 से ज्यादा छात्र इस तकनीक का लाभ उठा चुके हैं।

टीम अब नई दिल्ली के 45 अतिरिक्त स्कूलों में इसका विस्तार करने की योजना बना रही है और इसके लिए सरकारी निकायों, एनजीओ और कॉर्पोरेट स्पॉन्सर्स से हाथ मिला रही है।

Delhi AQI: दिल्ली में 5 साल की सबसे प्रदूषित दिवाली! पंजाब में पराली जलाने की 1,152 घटनाएं, BJP और AAP ने एक-दूसरे पर लगाए आरोप

Delhi Air Pollution: राजधानी दिल्ली में इस साल दिवाली के मौके पर वायु प्रदूषण ने पिछले पांच वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। पटाखों की बिक्री और इस्तेमाल पर बैन के बावजूद दिवाली के दिन जमकर आतिशबाजी हुई, जिसका असर अगले दिन भी हवा की गुणवत्ता पर साफ दिखाई दिया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के अनुसार, रविवार 8 नवंबर को दिल्ली का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 376 दर्ज किया गया। यह पिछले पांच वर्षों में दिवाली के दिन दर्ज किया गया सबसे खराब स्तर है।

हवा में प्रदूषण की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि दिल्ली के एक निगरानी केंद्र पर PM2.5 का स्तर राष्ट्रीय 24 घंटे की सुरक्षित सीमा से 83 गुना से भी अधिक पहुंच गया। इससे राजधानी की हवा में जहरीले कणों की बढ़ती मात्रा का पता चलता है।

पांच साल में सबसे खराब रही दिवाली

आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली में इस साल दिवाली के दिन औसत AQI 376 रहा। जबकि पिछले वर्षों में दिवाली के दौरान प्रदूषण का स्तर इससे कम दर्ज किया गया था। साल 2024 में दिवाली के दिन AQI 328, 2023 में 218 और 2022 में 312 दर्ज किया गया था। वहीं, वर्ष 2025 में यह आंकड़ा 345 रहा था। इस तरह इस साल का प्रदूषण स्तर पिछले पांच वर्षों में सबसे अधिक रहा।

प्रतिबंध के बावजूद नहीं थमी आतिशबाजी

दिल्ली में प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए पटाखों की बिक्री और इस्तेमाल पर बैन लगाया गया था। इसके बावजूद दिवाली की रात कई इलाकों में आतिशबाजी की गई। पटाखों से निकलने वाले धुएं और सूक्ष्म प्रदूषक कणों ने पहले से प्रदूषित वातावरण को और खराब कर दिया। दिवाली के बाद सुबह सड़कों और रिहायशी इलाकों में धुंध की मोटी परत दिखाई दी। कई क्षेत्रों में दृश्यता भी प्रभावित रही। भजनपुरा इलाके की तस्वीर में भी सड़कों पर धुएं और धुंध का घना असर दिखाई दिया।

PM2.5 ने बढ़ाई चिंता

इस बार प्रदूषण का सबसे चिंताजनक पहलू PM2.5 का बढ़ता स्तर रहा। PM2.5 बेहद सूक्ष्म प्रदूषक कण होते हैं, जो सांस के जरिए फेफड़ों के अंदर तक पहुंच सकते हैं। एक निगरानी केंद्र पर इनका स्तर राष्ट्रीय 24 घंटे की सुरक्षित सीमा से 83 गुना अधिक दर्ज किया गया। एक्सपर्ट के अनुसार, PM2.5 का बढ़ा हुआ स्तर स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा पैदा कर सकता है। इसके संपर्क में आने से सांस लेने में परेशानी, खांसी, आंखों में जलन और अस्थमा जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं। बच्चों, बुजुर्गों और पहले से सांस या हृदय संबंधी बीमारियों से जूझ रहे लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।

पंजाब में दिवाली पर पराली जलाने की 1,152 घटनाएं

पंजाब में दिवाली के दिन पराली जलाने के 1,152 नए मामले सामने आए जो इस मौसम में एक दिन में दर्ज की गई ऐसी घटनाओं की सबसे अधिक संख्या है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, इसके साथ ही राज्य में पराली जलाने की कुल घटनाओं की संख्या 7 नवंबर को 3,307 से बढ़कर 4,459 हो गई। पिछले साल 20 अक्टूबर को दिवाली के दिन पराली जलाने की केवल 45 घटनाएं दर्ज की गई थीं। हालांकि, पिछले साल 20 अक्टूबर तक पंजाब में धान की बुवाई वाले कुल क्षेत्र के केवल 32 प्रतिशत हिस्से में फसल की कटाई हुई थी। जबकि इस साल आठ नवंबर तक करीब 92 प्रतिशत हिस्से में कटाई हो चुकी थी।

पिछले साल 30 नवंबर तक पंजाब में पराली जलाने की कुल 5,114 घटनाएं दर्ज की गई थीं। पिछले साल 8 नवंबर तक राज्य में ऐसी घटनाओं की कुल संख्या 3,622 थी। खेतों में आग लगने की घटनाओं की वार्षिक निगरानी अवधि 15 सितंबर से शुरू होती है, जो 1 अक्टूबर को धान की खरीद शुरू होने से दो सप्ताह पहले होती है और नवंबर के अंत तक जारी रहती है। आंकड़ों के अनुसार, इस मौसम में अब तक पराली जलाने की सबसे अधिक 654 घटनाएं तरनतारन में दर्ज की गई हैं।

दिवाली के दिन अचानक बढ़ी घटनाएं

पीटीआई के मुताबिक, रविवार को संगरूर में पराली जलाने की सर्वाधिक 194 घटनाएं दर्ज की गईं, जिससे इस मौसम में जिले में ऐसी घटनाओं की कुल संख्या बढ़कर 488 हो गई। फिरोजपुर में 157 नयी घटनाएं दर्ज होने के साथ कुल संख्या 592 और बठिंडा में 132 नयी घटनाएं सामने आने से कुल संख्या 406 हो गई। पटियाला में पराली जलाने की 92 नयी घटनाएं दर्ज की गईं, जिससे जिले में इस मौसम में ऐसी घटनाओं की कुल संख्या बढ़कर 288 हो गई। बरनाला में 91 और लुधियाना में 71 नई घटनाएं दर्ज की गईं। पराली जलाने के 1,228 मामलों में पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति के रूप में कुल 62 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना लगाया गया है, जिसमें से 32 लाख रुपये से अधिक की वसूली की जा चुकी है।

प्रदूषण पर BJP Vs AAP

राष्ट्रीय राजधानी में हवा की बिगड़ती गुणवत्ता को लेकर राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गए हैं। प्रदूषण को लेकर दिल्ली में सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (BJP) और पंजाब में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (AAP) ने एक दूसरे पर आरोप लगाए हैं। दिल्ली के कानून एवं न्याय मंत्री कपिल मिश्रा ने सोमवार को आरोप लगाया कि दिवाली के दिन पंजाब में पराली जलाने की घटनाओं में अचानक हुई वृद्धि संदिग्ध है। इस मामले की जांच की जानी चाहिए। मिश्रा ने दावा किया कि उनके कार्यालय और अन्य सरकारी प्रतिनिधियों को पंजाब से फोन आए, जिनमें किसानों ने बताया कि जब वे अपने परिवार के साथ दिवाली मना रहे थे, तब उनके खेतों में रखी पराली में जानबूझकर आग लगा दी गई।

मिश्रा ने बताया कि दिल्ली सरकार ने पराली जलाने की घटनाओं से जुड़े उपग्रह डेटा की जांच की, जिसमें पाया गया कि दिवाली के दिन पंजाब में ऐसी घटनाओं की संख्या पिछले तीन दिनों की तुलना में काफी बढ़ गई थी। उन्होंने सेटेलाइट डेटा का हवाला देते हुए कहा कि पांच, छह और सात नवंबर को हर रोज पराली जलाए जाने की लगभग 100 से 125 घटनाएं सामने आईं। जबकि आठ नवंबर को यह आंकड़ा बढ़कर करीब 1,200 हो गया।

मिश्रा ने खेतों में पराली जलाने की घटनाओं में अचानक हुई वृद्धि पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि इन घटनाओं के पीछे की परिस्थितियों का पता लगाने के लिए मामले की जांच होनी चाहिए। मिश्रा ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से अपील की है कि वह खेतों में पराली जलाए जाने से जुड़े मामलों की जांच के आदेश दें और FIR दर्ज कराएं। मिश्रा ने आरोप लगाया कि इस मुद्दे का इस्तेमाल दिवाली के जश्न को फीका करने और किसानों को निशाना बनाने के लिए किया गया।

पंजाब सरकार का पलटवार

पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने पराली जलाने के मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी पर पलटवार करते हुए दिल्ली के मंत्री कपिल मिश्रा के उस दावे को झूठ करार दिया है, जिसमें कहा गया है कि AAP शासित राज्य के किसानों ने आरोप लगाया है कि जब वे दिवाली मना रहे थे तब उनके खेतों में जानबूझकर आग लगा दी गई थी। चीमा ने पूछा, “क्या पंजाब ही एकमात्र धान उत्पादक राज्य है?”

ये भी पढ़ें- Akhilesh Yadav: ‘सत्ता में लौटे तो अयोध्या को बनाएंगे सनातन तीर्थ की वैश्विक राजधानी’; अखिलेश यादव का बड़ा ऐलान; राम मंदिर से लेकर किया ये वादा

उन्होंने सवाल किया कि क्या भारतीय जनता पार्टी का यह मानना ​​है कि दिल्ली से सटे BJP-शासित हरियाणा में पराली जलाने की कोई घटना नहीं हो रही है? चीमा ने आरोप लगाया कि भाजपा ने पंजाब के किसानों को बदनाम करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। दिल्ली के प्रदूषण के लिए राज्य को बेवजह दोषी ठहराया जा रहा है।