Delhi Weather: दशहरे पर नहीं होगी बारिश, लेकिन प्रदूषण बढ़ा रहा चिंता; जानें अगले 5 दिन का मौसम और AQI

Delhi Weather: दिल्ली में मंगलवार, 20 अक्टूबर को दशहरा मनाने की तैयारी चल रही है। इस बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने राहत भरी खबर दी है। मौसम विभाग के मुताबिक, आज दिल्ली में बारिश होने की संभावना नहीं है। आसमान ज्यादातर साफ रहेगा। वहीं, दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) मध्यम से खराब श्रेणी के बीच दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार, आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। वहीं, न्यूनतम तापमान 17 से 19 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

दिल्ली में अगले हफ्ते कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली में अगले एक हफ्ते तक बारिश होने की संभावना नहीं है। ज्यादातर दिनों में आसमान साफ रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक, 21, 22 और 23 अक्टूबर को आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। वहीं, 24 और 25 अक्टूबर को आसमान में हल्के बादल छाए रह सकते हैं।

21 अक्टूबर: दिल्ली में दिन का तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। वहीं, सुबह और रात के समय न्यूनतम तापमान 18 से 20 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

22 अक्टूबर: मौसम में खास बदलाव की उम्मीद नहीं है। अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 से 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

23 अक्टूबर: दिन में गर्मी थोड़ी बढ़ सकती है। अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान 18 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

24 अक्टूबर: दिल्ली में दिन के समय गर्मी बनी रह सकती है। अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 से 20 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

25 अक्टूबर: दिन का तापमान 33 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। वहीं, न्यूनतम तापमान गिरकर 17 से 19 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जिससे सुबह और रात में मौसम थोड़ा ठंडा महसूस हो सकता है।

दिल्ली AQI

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) की वेबसाइट के अनुसार, मंगलवार सुबह 6 बजे दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में AQI ‘मध्यम’ (मॉडरेट) श्रेणी में रहा।

दिल्ली के प्रमुख इलाकों में AQI का हाल

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में हवा की गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में बनी हुई है। हालांकि, चांदनी चौक और IIT दिल्ली में प्रदूषण का स्तर खराब श्रेणी में पहुंच गया है। अलग-अलग इलाकों में AQI का हाल इस तरह है:

  • आनंद विहार: AQI 119 (मध्यम)
  • अशोक विहार: AQI 112 (मध्यम)
  • आया नगर: AQI 159 (मध्यम)
  • चांदनी चौक: AQI 210 (खराब)
  • IGI एयरपोर्ट (T3): AQI 165 (मध्यम)
  • IIT दिल्ली: AQI 208 (खराब)
  • वजीरपुर: AQI 199 (मध्यम)
  • JNU: AQI 131 (मध्यम)
  • नरेला: AQI 178 (मध्यम)
  • विवेक विहार: AQI 164 (मध्यम)

यह भी पढ़ें: India-New Zealand FTA: न्यूजीलैंड के साथ भारत का ऐतिहासिक व्यापार समझौता लागू! जानिए सस्ते सेब, कीवी और आपके करियर पर क्या पड़ेगा असर

Delhi Weather: बारिश के बाद राजधानी ने ली राहत की सांस, AQI सुधरकर 149 पर पहुंचा; तापमान में भी आई गिरावट

Delhi Weather: दिल्ली में बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत देने के साथ-साथ हवा की सेहत में भी सुधार किया है। गुरुवार को हुई बारिश के बाद राजधानी का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) घटकर 149 पर पहुंच गया। इससे पहले यानी बुधवार को यह 181 दर्ज किया गया था। बारिश के कारण दिन के तापमान में भी गिरावट आई। हालांकि, कई इलाकों में जलभराव और ट्रैफिक जाम ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी।

सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (CPCB) के अनुसार, सोमवार को दिल्ली का AQI कुछ समय के लिए सुधरकर 83 पर आ गया था, जो ‘संतोषजनक’ श्रेणी में आता है। हालांकि, बाद में यह फिर से मध्यम श्रेणी में आ गया और गुरुवार को गिरकर 149 पर पहुंच गया।

AQI के अलग-अलग स्तरों को इस तरह समझा जा सकता है:

0-50 के AQI को ‘अच्छा’, 51-100 को ‘संतोषजनक’, 101-200 को ‘मॉडरेट’ (मध्यम), 201-300 को ‘खराब’, 301-400 को ‘बहुत खराब’ और 401-500 को ‘गंभीर’ श्रेणी में रखा जाता है।

बारिश से मिली राहत, दिल्ली के AQI में सुधार

गुरुवार को दिल्ली के कई हिस्सों में बारिश होने से हवा की गुणवत्ता (एयर क्वालिटी) में सुधार आया है। बारिश के कारण तापमान में गिरावट भी आई है। सफदरजंग में अधिकतम तापमान 28.3°C दर्ज किया गया, जो सामान्य से लगभग पांच डिग्री कम है और बुधवार के तापमान के मुकाबले छह डिग्री कम है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, सुबह 8:30 बजे से शाम 5:30 बजे के बीच सफदरजंग में 15.9 मिमी बारिश दर्ज की गई। लोधी रोड पर 20 मिमी, रिज में 25.2 मिमी, पालम में 11.2 मिमी और आयानगर में 7.2 मिमी बारिश हुई।

दिल्ली के अन्य मौसम केंद्रों पर भी अधिकतम तापमान सामान्य से कम दर्ज किया गया। पालम में अधिकतम तापमान 28.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि लोधी रोड में यह 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, रिज में अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री और आया नगर में 28.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

दिन के तापमान में गिरावट के बावजूद, सभी पांचों मौसम केंद्रों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर बना रहा। सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 23.3°C, लोधी रोड पर 22°C और अयानगर में 23.4°C दर्ज किया गया।

दिल्ली भर में जलभराव और ट्रैफिक जाम की खबरें

बारिश से जहां गर्मी से राहत मिली और हवा की गुणवत्ता में भी सुधार हुआ, वहीं कई जगहों पर जलभराव के कारण लोगों परेशानी उठानी पड़ी। साथ ही ट्रैफिक व्यवस्था बाधित भी हुई।

जलभराव की शिकायत जखीरा अंडरपास, आश्रम अंडरपास, इंद्रलोक और आजाद मार्केट को जोड़ने वाले अंडरपास, लाजपत नगर फ्लाईओवर और मुनिरका से मिली। वहीं, ITO, आश्रम, कालकाजी मंदिर, ग्रेटर कैलाश, मुनिरका, भैरों मार्ग अंडरपास और मथुरा रोड पर भी ट्रैफिक प्रभावित रहा।

यह भी पढ़ें: Southwest monsoon: 12% कम बारिश के साथ पूरी तरह वापस लौटा दक्षिण पश्चिम मॉनसून, 21 अक्टूबर तक उत्तर पूर्व मॉनसून फिर लाएगा बारिश

Delhi Weather: दिल्ली में झमाझम बारिश से बदला मौसम, AQI 116 दर्ज; जानें अगले 6 दिन कैसा रहेगा हाल?

Delhi Weather: दिल्ली में हफ्ते की शुरुआत जोरदार बारिश के साथ हुई। सोमवार, 12 अक्टूबर को राष्ट्रीय राजधानी में भारी बारिश और आंधी-तूफान का दौर चला। जिसे देखते हुए भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मध्यम से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ घंटों तक आंधी-तूफ़ान जारी रहने की संभावना है।

IMD के ताजा अनुमान के मुताबिक, बारिश के इस दौर के बाद अगले छह दिनों तक आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन बारिश होने की संभावना कम है। हालांकि, अभी हो रही भारी बारिश के बावजूद, आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान 31 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

वहीं, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, 12 अक्टूबर को सुबह 6 बजे दिल्ली के आनंद विहार में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) लगभग 116 था, जिसमें मुख्य प्रदूषक PM 10 की मात्रा सबसे ज्यादा रही।

बारिश की बात करें तो इससे इलाके में ठंडक बढ़ गई है और आसमान में बादल छाए रहने से मौसम में काफी बदलाव आया है। हालांकि, इस भारी बारिश के कारण शहर के कई हिस्सों में जलजमाव हो गया है, खासकर करोल बाग के पास झंडेवालान मंदिर इलाके में।

13-17 अक्टूबर तक कैसा रहेगा मौसम?

रविवार शाम को जारी IMD के सात दिनों के मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक, 13 अक्टूबर को दिल्ली में अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। वहीं, 14 अक्टूबर को अधिकतम तापमान बढ़कर 33 से 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 23 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, 15 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 से 25 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। वहीं, 16 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। इन सभी दिनों में आसमान में हल्के बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन बारिश होने की संभावना नहीं है।

इसके अलावा, 17 अक्टूबर की बात करें तो दिल्ली में अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक, इस दिन भी आसमान में हल्के बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन बारिश होने की संभावना नहीं है।

IMD  ने ट्रैफिक को लेकर दी चेतावनी

IMD ने ट्रैफिक में रुकावट की चेतावनी भी दी है और लोगों को सलाह दी है कि वे अपनी मंजिल के लिए निकलने से पहले ट्रैफिक जाम की स्थिति देख लें। इस दौरान गाड़ी दुर्घटनाओं की ज्यादा संभावना और निचले इलाकों में पानी भरने को लेकर लोगों के लिए चिंता जताई गई है। विभाग ने लोगों से ट्रैफिक से जुड़ी सलाह मानने और पानी भरने वाले इलाकों से बचने की अपील की है।

बता दें कि पिछले 24 घंटों में, IMD ने दिल्ली में अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की, जबकि न्यूनतम तापमान 21 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच स्थिर रहा। अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।

गौरतलब है कि राजधानी में बारिश का असर रोजमर्रा की जिंदगी पर लगातार पड़ रहा है, इसलिए लोगों से सतर्क रहने और मौसम में और बदलावों के लिए तैयार रहने की अपील की गई है।

यह भी पढ़ें: Nepal Flood Video: नेपाल में बाढ़-लैंडस्लाइड से फिर भारी तबाही! बूढ़ी गंडकी नदी में बह गए 36 मकान और पुल, बिहार में भी हाई अलर्ट

Delhi Winter Pollution: 1 नवंबर से निर्माण पर पाबंदी, दफ्तरों के समय और WFH को लेकर दिल्ली में जारी हुआ नया एक्शन प्लान

Delhi Winter Pollution: सर्दियों का मौसम आने वाला है और इसके साथ ही दिल्ली में प्रदूषण बढ़ने की चिंता भी शुरू हो गई है। इसी को देखते हुए दिल्ली सरकार ने प्रदूषण कम करने और सड़कों पर वाहनों की संख्या घटाने के लिए कई कदम उठाने की तैयारी की है। हालांकि, ये उपाय उन महीनों में लागू किए जाएंगे, जब राजधानी में हवा की गुणवत्ता आमतौर पर काफी खराब हो जाती है।

बता दें कि सोमवार को ‘कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट’ (CAQM) और ‘दिल्ली पॉल्यूशन कंट्रोल कमिटी’ (DPCC) के साथ हुई समीक्षा बैठक में इन उपायों पर चर्चा की गई। सरकार की इस योजना में निर्माण कार्यों पर नियंत्रण से लेकर पार्किंग शुल्क बढ़ाने, ऑफिस के समय में बदलाव और वर्क फ्रॉम होम जैसी व्यवस्थाएं शामिल हैं।

वहीं, इस प्लान के तहत 1 नवंबर 2026 से 31 जनवरी 2027 तक धूल उड़ाने वाले तोड़-फोड़ के काम और बाहर होने वाले सिविल कंस्ट्रक्शन के कामों पर रोक रहेगी। दिल्ली सरकार के अनुसार, इसके बाद और भी सख्त पाबंदी लागू होंगे, जिसमें 10 दिसंबर 2026 से 20 जनवरी 2027 तक कंस्ट्रक्शन और तोड़-फोड़ के सभी कामों पर पूरी तरह रोक रहेगी।

सरकार ने बिल्डिंग प्लान की मंजूरी के लिए ‘मलबे’ (Malba) ऐप पर रजिस्ट्रेशन भी जरूरी कर दिया है, जिससे कंस्ट्रक्शन की मंजूरी को कंस्ट्रक्शन और तोड़-फोड़ से निकलने वाले कचरे की निगरानी और मैनेजमेंट से जोड़ा जा सके।

पार्किंग महंगी, वर्क फ्रॉम होम पर भी जोर

दिल्ली में सड़कों पर निजी गाड़ियों के इस्तेमाल को कम करने के मकसद से, 1 नवंबर 2026 से 28 फरवरी 2027 तक अधिकृत पार्किंग जगहों पर पार्किंग के मौजूदा दाम दोगुने कर दिए जाएंगे। हालांकि, यह नियम दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) की अपनी और उनके द्वारा मैनेज की जाने वाली पार्किंग जगहों पर लागू नहीं होगा।

इस दौरान सरकार ने ऑफिस के समय में भी बदलाव करने की योजना बनाई है। MCD के ऑफिस सुबह 8:30 बजे से शाम 5 बजे तक चलेंगे। वहीं, दिल्ली सरकार (GNCTD) के तहत आने वाले ऑफिस सुबह 10 बजे से शाम 6:30 बजे तक खुले रहेंगे। बता दें कि अलग-अलग समय पर ऑफिस शुरू होने से एक ही समय पर सड़कों पर ज्यादा ट्रैफिक जुटने से भी बचा जा सकेगा।

एक और अहम कदम के तहत, सरकारी और प्राइवेट ऑफिस को सलाह दी गई है कि वे 1 नवंबर से 28 फरवरी के बीच अपने 50% कर्मचारियों से घर से काम करवाएं और बाकी 50% कर्मचारी ऑफिस से काम करें।

दरअसल, ठंड के महीनों में दिल्ली-NCR की हवा अक्सर ज्यादा खराब हो जाती है क्योंकि प्रदूषण और खराब मौसम की स्थितियां आपस में मिल जाती हैं। CAQM का कहना है कि हवा की धीमी गति, कम ऊंचाई पर हवा का मिलना-जुलना, कोहरा और कम तापमान प्रदूषण फैलाने वाले कणों को दूर नहीं होने देते, जिससे ये कण जमीन के पास जमा होने लगते हैं।

CAQM के 2026 के आकलन में यह भी पाया गया कि दिल्ली में सर्दियों के दौरान PM2.5 प्रदूषण कई वजहों से होता है, जिनमें सेकेंडरी पार्टिकुलेट्स, ट्रांसपोर्ट, बायोमास जलाना, धूल और इंडस्ट्री शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: दिल्ली में उद्योग मित्र पोर्टल लॉन्च, एक जगह मिलेंगी 15 से ज्यादा विभागों की 50+ NOCs, फुल डिटेल जानिए

दिल्ली की हवा में क्यों बढ़ रहा प्रदूषण? मानसून की वापसी से जुड़ा है इसका कनेक्शन

दिल्ली में मौसम बदलने के साथ हवा की क्वालिटी में खराब होने लगी है। बारिश कम होने और हवाओं की रफ्तार धीमी पड़ने से प्रदूषण का असर बढ़ रहा है। आने वाले दिनों में मौसम ज्यादा सूखा रहने की संभावना है, जिससे दिल्ली की हवा को लेकर चिंता बढ़ सकती है।

मानसून की वापसी से बदला मौसम

भारत मौसम विज्ञान विभाग यानी IMD के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम मानसून दिल्ली से अगले दो-तीन दिनों में पूरी तरह लौट सकता है। इस हफ्ते दिल्ली में बारिश की कोई उम्मीद नहीं है। मानसून की बारिश और तेज हवाओं के कारण पिछले कुछ दिनों से हवा साफ थी, लेकिन अब मौसम के सूखने से प्रदूषक ज्यादा देर तक हवा में रह सकते हैं।

चार दिनों में तेजी से बढ़ा है AQI

दिल्ली का AQI शुक्रवार को 88 था। इसके बाद शनिवार को 118, रविवार को 160 और सोमवार को 169 पहुंच गया। इस दौरान PM2.5 और ओजोन प्रमुख प्रदूषकों में रहे। सोमवार का AQI 19 जुलाई के बाद सबसे ज्यादा बताया गया, जो कि 171 था।

कम हवा और धूल से बढ़ सकती है परेशानी

बारिश कम होने के साथ सड़कों की धूल, गाड़ियों का धुआं और कंस्ट्रक्शन से निकलने वाले कण हवा में ज्यादा फैल सकते हैं। कम हवाएं इन कणों को ज्यादा फैलने नहीं देतीं, जिससे शहर के अलग-अलग हिस्सों में प्रदूषण जमा होने लगता है।

इन आठ जगहों की हवा है खराब

सोमवार को दिल्ली के 42 एक्टिव मॉनिटरिंग स्टेशनों में से आठ जगहों पर AQI 200 से ऊपर रहा।

  • सिरी फोर्ट और चांदनी चौक: दोनों जगह AQI 221 दर्ज किया गया।
  • IGI: यहां AQI 219 रहा।
  • बुराड़ी: यहां AQI 215 दर्ज हुआ।
  • वजीरपुर: यहां AQI 213 रहा।
  • पटपड़गंज: यहां AQI 208 दर्ज किया गया।
  • नरेला: यहां AQI 207 रहा।
  • IIT: यहां AQI 202 दर्ज हुआ।

सर्दियों में बदल जाता है प्रदूषण का असर

अभी दिल्ली में प्रदूषण का वह दौर शुरू नहीं हुआ है, जो आमतौर पर सर्दियों में देखने को मिलता है। टेम्परेचर गिरने और हवाओं के धीरे चलने से सर्दियों में प्रदूषण जमीन पर ही रहता है। पंजाब और हरियाणा में फसल के अवशेष जलाने का असर भी अक्टूबर से नवंबर के बीच ज्यादा दिखाई देता है।

AQI 169 का क्या मतलब है?

CPCB के अनुसार 101 से 200 के बीच AQI को ‘मॉडरेट’ कैटेगरी में रखा जाता है। 201 से 300 के बीच हवा ‘खराब’ मानी जाती है। ऐसे में 169 खराब कैटेगरी में नहीं आता, लेकिन इसका लेवल उस केटेगरी के काफी पास है। प्रदूषण बढ़ने पर बच्चों, बुजुर्गों और सांस या दिल से जुड़ी परेशानी वाले लोगों को बाहर ज्यादा समय बिताने से बचना चाहिए।

पिछले महीनों में बारिश से सुधरी थी हवा की क्वालिटी

मानसून के दौरान बारिश और तेज हवाओं की वजह से दिल्ली की हवा साफ रही थी। सितंबर में अब तक 12 दिन AQI ‘संतोषजनक’ और आठ दिन ‘मॉडरेट’ कैटेगरी में रहा। वहीं 9 जुलाई को दिल्ली का AQI 48 दर्ज हुआ था, जो इस साल का सबसे साफ दिन रहा। इसके बाद 12 जुलाई को AQI 246 तक पहुंचा था और उस समय हवा ‘खराब’ कैटेगरी में थी।

वीकेंड तक ठंड बढ़ने के मिल सकते है संकेत

सोमवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहा। मौसम विभाग के मुताबिक अधिकतम तापमान इसी के आसपास रह सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान धीरे-धीरे कम होकर वीकेंड तक 22 से 23 डिग्री तक पहुंच सकता है।

दिल्ली में प्रदूषण का बढ़ता लेवल बताता है कि लोगों को हवा की क्वालिटी पर ज्यादा ध्यान देना होगा। खासकर बच्चों, बुजुर्गों और सांस से जुड़ी परेशानी वाले लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए। रोज के कामों के दौरान धूल और धुएं से बचना, बाहर निकलते समय जरूरी सावधानी रखना और एयर क्वालिटी का अपडेट देखते रहना चाहिए।

Delhi Weather Today: दिल्ली में आज फिर होगी झमाझम बारिश, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट, जानें पूरा अपडेट

Delhi Weather Today: मंगलवार (11 अगस्त) को दिल्ली में आसमान में बादल छाए रहे और हल्की बारिश हुई। इस दौरान राजधानी की हवा लगातार 10वें दिन संतोषजनक श्रेणी में रही। वहीं, दिल्ली में अगस्त महीने की बारिश का आंकड़ा भी अब महीने की औसत बारिश से ज्यादा हो गया है। यह जानकारी भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दी है।

IMD के मुताबिक, दिल्ली में अगस्त के पहले 10 दिनों में (सोमवार सुबह 8.30 बजे तक) 230.5 मिमी बारिश दर्ज की गई थी। इसके बाद सुबह 8.30 बजे से शाम 5.30 बजे के बीच 4 मिमी और बारिश हुई, जिससे महीने की कुल बारिश 234.5 मिमी हो गई — जो 233.1 मिमी के मासिक औसत से पहले ही ज्यादा है।

दिल्ली में आज का मौसम: येलो अलर्ट, और बारिश की संभावना

IMD ने मंगलवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। अनुमान है कि आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और ज्यादातर जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होगी, जबकि कुछ जगहों पर मध्यम बारिश हो सकती है। जिस वजह से सुबह के समय तापमान 23°C से 25°C के बीच रहने की संभावना है, जबकि अधिकतम तापमान 33°C से 35°C के आसपास रह सकता है।

मौसम विभाग के अनुसार, सुबह से दोपहर तक मध्यम बारिश भी हो सकती है, और उसके बाद शाम और रात के समय बहुत हल्की से हल्की बारिश होने की संभावना है।

दिल्लीवासियों को बारिश के दौरान सड़कों पर फिसलन और निचले इलाकों में जलभराव जैसी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। खासकर तेज बारिश के समय कुछ जगहों पर पानी जमा हो सकता है। ऐसे में घर से निकलने से पहले लोग ट्रैफिक की स्थिति जरूर चेक कर लें, ताकि रास्ते में किसी तरह की परेशानी न हो।

मयूर विहार में सबसे ज्यादा बारिश

IMD के अनुसार, सोमवार को मयूर विहार में सबसे ज्यादा 37mm बारिश दर्ज की गई। इसके बाद मुंगेशपुर में 21mm, पूसा में 4mm और नारायणा में 3mm बारिश हुई।

शहर के मुख्य मौसम केंद्र सफदरजंग में सुबह 8.30 बजे से शाम 5.30 बजे के बीच 4mm बारिश दर्ज की गई। लोधी रोड पर 4.8mm बारिश हुई, जबकि रिज में 6.8mm बारिश दर्ज की गई। पालम में बहुत कम (ट्रेस) बारिश हुई और अयानगर में इस दौरान कोई बारिश नहीं हुई।

वहीं, सफदरजंग में अधिकतम तापमान 35.4°C रहा, जो सामान्य से 1.2 डिग्री ज्यादा है, जबकि न्यूनतम तापमान 27.6°C रहा, जो सामान्य से 0.6 डिग्री ज्यादा है।

दिल्ली में लगातार 10वें दिन AQI संतोषजनक रहा

सोमवार शाम 4 बजे दिल्ली का 24 घंटे का औसत AQI 89 दर्ज किया गया, जिससे शहर की हवा की गुणवत्ता लगातार 10वें दिन संतोषजनक श्रेणी में बनी रही। इसके अलावा, शहर में अगस्त के हर दिन हवा की गुणवत्ता संतोषजनक रही है। ऐसा पैटर्न पिछली बार अगस्त 2024 के शुरुआती 10 दिनों में देखा गया था।

CPCB के अनुसार, 51 से 100 के बीच का AQI संतोषजनक माना जाता है। लगातार बारिश से उमस से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है, हालांकि तेज बारिश से राजधानी में जलभराव और ट्रैफिक जाम की समस्या हो सकती है।

यह भी पढ़ें: ‘नदी का रौद्र रूप…तेज बहाव में बह गया पुल’, चमोली का खौफनाक वीडियो वायरल

Delhi Weather Today: दिल्ली-NCR में सुबह-सुबह बारिश से मिली राहत, IMD ने अगले 24 घंटे के लिए जारी किया अलर्ट

Delhi Weather Today: कई दिनों की दमघोंटू गर्मी और चिपचिपी उमस के बीच मंगलवार (14 जुलाई) की सुबह दिल्ली दिल्ली-NCR के लोगों के लिए राहत भरा रहा। सोमवार देर रात से शुरू हुई ठंडी हवाओं के साथ बारिश सुबह तक जारी रही, जिससे तापमान में गिरावट आई और मौसम काफी सुहावना हो गया।

बता दें कि पूरी रात दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और आसपास के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। सुबह भी आसमान में बादल छाए रहे और कई जगह हल्की बारिश होती रही, जिससे तापमान कम बना रहा और पिछले कुछ दिनों की तुलना में आने-जाने वालों का सफर काफी आरामदायक रहा।

हालांकि, रात भर हुई बारिश के कारण कुछ इलाकों में मामूली जलभराव और ट्रैफिक की गति धीमी होते दिखी।

IMD ने और बारिश का अनुमान जताया

दिल्ली-NCR के लोगों को आज दिन भर राहत मिलने की उम्मीद है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, अगले 24 घंटों में दिल्ली-NCR में हल्की बारिश, आंधी-तूफान और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। इससे अधिकतम तापमान सामान्य से कम रहेगा और इलाके में बनी उमस से और राहत मिलेगी।

यह स्थिति तब बनी है जब सोमवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.1 डिग्री ज्यादा था।

IMD के मुताबिक, शहर के मुख्य मौसम केंद्र सफदरजंग में अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, पालम में 38 डिग्री सेल्सियस, लोधी रोड में 38.1 डिग्री सेल्सियस, रिज में 37.4 डिग्री सेल्सियस और आयानगर में 37.7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

दिल्ली का AQI ‘खराब’ कैटेगरी में

सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (CPCB) के डेटा के अनुसार, सोमवार को दिल्ली की हवा की क्वालिटी ‘खराब’ कैटेगरी में रही। शाम 4 बजे 24 घंटे का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 246 दर्ज किया गया।

CPCB की एयर क्वालिटी कैटेगरी के अनुसार, 201 से 300 के बीच का AQI ‘खराब’ (Poor)कैटेगरी में आता है, जबकि 0-50 को ‘अच्छा’ (Good), 51-100 को ‘संतोषजनक’ (Satisfactory), 101-200 को ‘मध्यम’ (Moderate), 301-400 को ‘बहुत खराब’ (Very Poor) और 401-500 को ‘गंभीर’ (Severe) माना जाता है।

यह भी पढ़ें: IMD Heavy Rain Alert: इन 15 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, कई जगहों पर आंधी-तूफान, दिल्ली से यूपी-बिहार तक ऐसा रहेगा मौसम