न्यूजीलैंड की टीम चौथे वनडे में उतारेगी दूसरे दर्जे की टीम, 31 साल का गेंदबाज करेगा डेब्यू

Newzealand

INDvsNZ भारत के खिलाफ न्यूजीलैंड की टीम 0-2 से एकदिवसीय सीरीज में पिछड़ रही है और 7 साल बाद अपने घर में एकदिवसीय सीरीज हारने के मुहाने पर खड़ी है। मेजबान टीम चोटिल खिलाड़ियों की लंबी फहरिस्त से पहले ही परेशान थी अब टीम को अपने 4 मुख्य खिलाड़ी 19 नवंबर से शुरु हो रही टेस्ट सीरीज के लिए गंवाने पड़ेंगें। 

 

न्यूजीलैंड टीम के मुख्य बल्लेबाज डैरिल मिचेल, मुख्य ऑलराउंडर ग्लेन फिलिप्स, हैनरी निकल्स और टॉम लेथम  और नाथन स्मिथ टेस्ट सीरीज की तैयारी के लिए अंतिम 2 एकदिवसीय मैच नहीं खेलेंगे। ऐसे में पहले से परेशानी में पड़ी न्यूजीलैंड की टीम का बल्लेबाजी क्रम और ज्यादा कमजोर लग रहा है। 

 

टीम के लिए सुखद बात यह है कि माइकल ब्रेसवेल का अंतिम ग्यारह में शामिल होना तय लग रहा है जिनका रिकॉर्ड भारत के खिलाफ खासा अच्छा रहा है लेकिन फिर भी एक खिलाड़ी पर निर्भर होना टीम के लिए सिरदर्द साबित हो रहा है।

 

टिम सिफर्ट जो खुद बुरे फॉर्म से जूझ रहे हैं उनके सामने विल यंग का भी वही हाल है। टीम चाहती तो है कि विल यंग वही भूमिका अदा करें जो कभी केन विलियमसन करते थे लेकिन बल्लेबाजों की कमी होने के कारण उनको सलामी बल्लेबाजी करवानी पड़ रही है। 

 

कल हो सकता है न्यूजीलैंड अपने दोनों टी-20 विशेषज्ञ सलामी बल्लेबाजों फिन एलेन और टिम सिफर्ट से एकदिवसीय में भी सलामी बल्लेबाजी करवा दे। निकोल्स की जगह माइकल ब्रेसवेल ले सकते हैं। 

 

डीन फॉक्सक्रॉफ्ट और निक केली को बल्लेबाजी का मौका दिया जा सकता है लेकिन कल उनसे बहुत अपेक्षाएं लगाना ज्यादती होगी जब न्यूजीलैंड के प्रमुख बल्लेबाज ही सीरीज में भारतीय गेंदबाजों के सामने फ्लॉप रहे हैं। 

 

न्यूजीलैंड ने न्यूजीलैंड ने अब तक अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेलने वाले ब्रेट रैंडेल को टीम में शामिल किया है, जिन्होंने घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है। हालांकि उनको कल मौका मिलने की संभावना कम है क्योंकि क्रिश्चियन क्लार्क को मौका मिल सकता है जिन्होने भारत दौरे पर प्रभावित किया था।

न्यूजीलैंड: मिचेल सैंटनर (कप्तान), फिन एलन, माइकल ब्रैसवेल, क्रिस्टियन क्लार्क, जैकब डफी, मैट फिशर, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, मिच हे (विकेटकीपर), मैट हेनरी, काइल जैमीसन, निक केली, ब्रेट रैंडेल, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), विल यंग।

‘आईने में खुद को देख रहा’ केन विलियमसन ने अचानक क्यों लिया संन्यास? फैसले से पहले विराट कोहली से की थी बातचीत

न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर केन विलियमसन ने इन दिनों काफी चर्चा में है। हाल ही में न्यूजीलैंड के क्रिकेटर ने बताया कि, उन्होंने संन्यास का फैसला लेने से पहले अपने करीबी दोस्त विराट कोहली के साथ काफी देर तक बातचीत की थी। कोहली और विलियमसन के बीच लंबे समय से अच्छे दोस्त रहे हैं। विलियमसन ने इस साल 12 जून 2026 को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास लेने का ऐलान किया था। रिटायरमेंट के साथ केन विलियमसन ने 16 साल के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर खत्म हो गया। विलियमसन का ये फैसला विराट कोहली के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के करीब 13 महीने बाद आया। खास बात ये है कि कोहली और केन टेस्ट क्रिकेट में 10 हजार पूरे नहीं कर पाए। आइए जानते हैं केन विलियमसन ने क्या कहा

36 साल के विलियमसन ने कोहली के साथ हुई बातचीत की पूरी जानकारी नहीं दी, लेकिन बताया कि फोन पर बात खत्म होते-होते उन्होंने संन्यास लेने का फैसला कर लिया था। कोहली और विलियमसन दोनों ही अपनी पीढ़ी के शानदार खिलाड़ी रहे हैं, खासकर टेस्ट क्रिकेट में।

हमने इतने सालों तक खेला क्रिकेट

केन विलियमसन ने ‘बिटवीन टू बीयर्स’ पॉडकास्ट में बताया, “संन्यास का ऐलान करने से एक दिन पहले मेरी विराट कोहली से काफी अच्छी बातचीत हुई थी। उनसे बात करना ऐसा था, जैसे मैं खुद को आईने में देख रहा हूं। हमने इतने सालों तक क्रिकेट खेलते हुए अपने अनुभव एक-दूसरे के साथ शेयर किए। वह अभी भी थोड़ा खेल रहे हैं, लेकिन अपने करियर को लेकर कई बड़े फैसले ले चुके हैं।” विलियमसन ने कहा, “कोई दूसरा खिलाड़ी ऐसा नहीं है, यहां तक कि कभी-कभी आपकी अपनी टीम में भी नहीं, जिसने आपके जैसी स्थिति में इतने लंबे समय तक समय बिताया हो। हमने एक ही दौर में कप्तानी की जिम्मेदारियां संभालीं और हमारे बच्चे भी लगभग एक ही समय पर हुए।”

‘हमारा रिश्ता काफी खास है’

विलियमसन ने आगे कहा, “हमने किसी तरह एक जैसी जिंदगी जी है। भले ही हम अलग-अलग देशों से आते हैं, लेकिन हमारा रिश्ता काफी खास रहा है। अपने अनुभवों को एक-दूसरे के साथ साझा करना अच्छा लगा। मैंने फोन रखा, मेरी पत्नी होटल के कमरे में आई और मैंने सोचा, ‘अब समय आ गया है।'”

विराट-केन के बीच है खास रिश्ता

विराट कोहली और केन विलियमसन ने अंडर-19 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में अपनी-अपनी टीमों की कप्तानी की थी, जहां भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। 2019 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल और 2021 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल जैसे बड़े मुकाबलों में दोनों खिलाड़ी एक-दूसरे के खिलाफ मैदान पर उतरे, लेकिन इसके बावजूद केन विलियमसन और विराट कोहली के बीच हमेशा अच्छा रिश्ता बना रहा।