स्कूटी सवार की जान बचाना पड़ा भारी! तेज रफ्तार ट्रक ने 7 लोगों को रौंदा, झारखंड में दिल दहला देने वाला हादसा

स्कूटी सवार की जान बचाना पड़ा भारी! तेज रफ्तार ट्रक ने 7 लोगों को रौंदा, झारखंड में दिल दहला देने वाला हादसा

Jharkhand Road Accident

Jharkhand Accident News : झारखंड के खूंटी जिले में एक ऐसा दर्दनाक हादसा सामने आया है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। एक स्कूटी सवार की जान बचाने के लिए सड़क किनारे जमा हुए लोगों पर अनियंत्रित ट्रक कहर बनकर टूटा। इस भीषण हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई, जिसमें मासूम बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं। खुशियों भरे माहौल में अचानक मातम पसर गया है।

 

बताया जा रहा है कि रात करीब सवा 10 बजे एक स्कूटी सवार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे झाड़ियों में गिर गया था। शोर सुनकर आसपास के लोग स्कूटी सवार की जान बचाने के लिए घरों से बाहर निकले। कुछ युवक झाड़ी में फंसे स्कूटी सवार को बाहर निकालने में जुटे थे, वहीं महिलाएं और बच्चे सड़क किनारे खड़े होकर देख रहे थे। तभी तोरपा की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने उन्हें कुचल दिया।

 

इस दिल दहला देने वाले हादसे में कसीला देवी, अंजलि कुमारी और सौरभ नायक की जान चली गई। मृतकों में कसीला देवी, मान्दू देवी, अंजली कुमारी, पाको देवी, तूती कुमारी, गोलू कुमार और मासूम सौरभ भी शामिल हैं।

 

हादसे के बाद ट्रक चालक और क्लीनर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मौके से ट्रक बरामद किया है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई हैं।