Silver Price Today: धनतेरस पर सस्ती हुई चांदी, खरीदारी से पहले जानें अपने शहर का ताजा भाव

Silver Price Today: चांदी की कीमतों में तेज उतार-चढ़ाव जारी है। कल चांदी का भाव 1,87,140 रुपये प्रति किलो पर था जो आज यानी धनतेरस के दिन 1.61% गिरकर 1,84,127 रुपये प्रति किलो पर आ गई है। यानी चांदी की कीमतें धनतरेस पर कल के मुकाबले 3013 रुपये सस्ती हो गई है।

एमसीएक्स पर चांदी का वायदा भाव 1.91 फीसदी यानी 3600 रुपये गिरकर 1.84 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। इधर अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार दिल्ली में चांदी बढ़कर 1,94,500 रुपये प्रति किलो (सभी टैक्स समेत) हो गई। पिछले साल 18 अक्टूबर को धनतेरस के अवसर पर चांदी 1.70 लाख रुपये किलो थी। उधर गुडरिटर्न्स के मुताबिक चांदी की कीमत बढ़कर 2,10,000 रुपये किलो हो गया

6 नवंबर को  चांदी का भाव

शहरएक किलोग्राम चांदी का भाव (₹)
दिल्ली2,10,000
मुंबई2,10,000
अहमदाबाद2,10,000
चेन्नई2,10,000
कोलकाता2,10,000
हैदराबाद2,10,000
जयपुर2,10,000
भोपाल2,10,000
लखनऊ2,10,000
तिरुवनंतपुरम2,10,000

बाजार कारोबारियों ने कहा कि शुक्रवार को धनतेरस और रविवार को दिवाली के मद्देनजर आभूषण विक्रेताओं, खुदरा कारोबारियों और थोक विक्रेताओं ने खरीदारी बढ़ा दी है। धनतेरस पर चांदी जैसी कीमती धातुओं की खरीदारी को शुभ माना जाता है। उन्होंने कहा कि निवेश मांग ने भी खरीदारी को समर्थन दिया। त्योहारी मौसम में कीमती धातुओं की कीमतों में यह तेजी पिछले साल की तुलना में उनकी कीमतों में हुई भारी वृद्धि के बीच आई है।

पिछले दिन क्या रहा चांदी का भाव

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार धनतेरस से पहले गुरुवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी की कीमतों में तेजी जारी रही। इसका भाव 1,500 रुपये बढ़कर 1,94,500 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स समेत) हो गया, जबकि पिछले कारोबारी सत्र में यह 1,93,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ था। पिछले साल 18 अक्टूबर को धनतेरस के अवसर पर चांदी का भाव 1.70 लाख रुपये प्रति किलोग्राम था। वैश्विक बाजार में भी सोने की कीमतों में तेजी रही। हाजिर चांदी भी 1 प्रतिशत बढ़कर 52.73 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।

Gold Price Today: धनतेरस को महंगा हुआ सोना खरीदना, दिल्ली से पटना तक इस भाव बिक रहा 24 से 18 कैरट का गोल्ड

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।