Kanohar Electricals IPO: 16 साल बाद शेयर मार्केट में वापसी, 90 गुना के बंपर सब्सक्रिप्शन के बाद शानदार रह सकती है लिस्टिंग; चेक करें GMP

ट्रांसफॉर्मर बनाने वाली कनोहर इलेक्ट्रिकल्स का ₹1,055.74 करोड़ का IPO 90.59 गुना सब्सक्रिप्शन के साथ बंद हो चुका है। क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 215.37 गुना, नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 87.74 गुना और रिटेल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 20.51 गुना भरा। इश्यू 8 सितंबर को खुला था और 10 सितंबर को बंद हुआ। अब कंपनी के शेयर NSE और BSE पर 16 सितंबर को लिस्ट होने वाले हैं।

ग्रे मार्केट की मानें तो लिस्टिंग अच्छे गेन के साथ होने की उम्मीद है। ग्रे मार्केट में शेयर 38.61 प्रतिशत प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। यह एक अनऑथराइज्ड मार्केट है, जहां​ किसी कंपनी के शेयर उसकी लिस्टिंग तक ट्रेड करते हैं। लेकिन यह जरूरी नहीं कि ग्रे मार्केट के संकेत सच ही हो जाएं।

कनोहर इलेक्ट्रिकल्स के पब्लिक इश्यू में ₹300 करोड़ के 47.47 लाख नए शेयर जारी हुए। साथ ही ₹755.74 करोड़ के 1.20 करोड़ शेयरों का ऑफर फॉर सेल (OFS) रहा। प्राइस बैंड ₹601-₹632 प्रति शेयर था। इश्यू की ओपनिंग से पहले कंपनी ने एंकर निवेशकों से ₹316.72 करोड़ जुटाए। कंपनी अपने IPO में नए शेयरों को जारी कर हासिल होने वाली कमाई का इस्तेमाल पूंजीगत खर्च के लिए, वर्किंग कैपिटल जरूरतों के लिए और आम कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए करेगी।

क्या करती है Kanohar Electricals

Kanohar Electricals पावर ट्रांसमिशन, रेलवे, रिन्यूएबल एनर्जी और पावर डिस्ट्रीब्यूशन जैसे उद्योगों की जरूरतों को पूरा करती है। कंपनी दो बिजनेस सेगमेंट के जरिए काम करती है: (i) ट्रांसफॉर्मर मैन्युफैक्चरिंग और (ii) इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट और कंस्ट्रक्शन (EPC)। यह भारत की उन 4 मैन्युफैक्चरर्स में से एक है, जिन्हें 100 MVA 132 kV स्कॉट ट्रांसफॉर्मर बनाने के लिए रिसर्च डिजाइन्स एंड स्टैंडर्ड्स ऑर्गेनाइजेशन (RDSO) से सर्टिफिकेशन मिला है। RDSO भारतीय रेलवे की रिसर्च और डेवलपमेंट शाखा है। उत्तर प्रदेश की कनोहर इलेक्ट्रिकल्स के प्रमोटर दिनेश सिंघल, आदेश सिंघल, विवेक सिंघल, अभिषेक सिंघल, विराट सिंघल और आदित्य सिंघल हैं।

16 साल बाद शेयर मार्केट में वापसी फिर कर रही है एंट्री

कनोहर इलेक्ट्रिकल्स  16 साल बाद शेयर बाजार में वापसी कर रही है। यह पहले 1995 में लिस्ट हुई थी लेकिन फिर 2010 में अपनी मर्जी से डीलिस्ट हो गई। कंपनी की ओर से जमा किए गए रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (RHP) में कहा गया, “हमारी कंपनी के इक्विटी शेयर पहले बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE), दिल्ली स्टॉक एक्सचेंज एसोसिएशन लिमिटेड (अब DSE एस्टेट्स लिमिटेड के नाम से जाना जाता है) और उत्तर प्रदेश स्टॉक एक्सचेंज एसोसिएशन लिमिटेड (अब U.P. स्टॉक एंड कैपिटल लिमिटेड के नाम से जाना जाता है) पर क्रमशः 13 नवंबर 1995, 1 नवंबर 1995 और 31 अक्टूबर 1995 को लिस्ट हुए थे। लेकिन, बाद में कम लिक्विडिटी और ट्रेडिंग वॉल्यूम के कारण, कंपनी के इक्विटी शेयरों को BSE, दिल्ली स्टॉक एक्सचेंज और उत्तर प्रदेश स्टॉक एक्सचेंज से क्रमशः 12 जुलाई 2010, 30 अगस्त 2010 और 20 अक्टूबर 2010 से स्वेच्छा से डीलिस्ट करा लिया गया था।”

Tata Sons की बढ़ी आफत, इस कारण IPO से बचने की कोशिशें हो रही फेल

Kanohar Electricals की वित्तीय सेहत

वित्त वर्ष 2025-26 में कंपनी का रेवेन्यू 45 प्रतिशत बढ़कर 662.86 करोड़ रुपये हो गया। शुद्ध मुनाफा 99 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 129.73 करोड़ रुपये रहा। इस बीच कंपनी पर 39 करोड़ रुपये की उधारी थी। एक साल पहले रेवेन्यू 457.30 करोड़ रुपये और शुद्ध मुनाफा 65.12 करोड़ रुपये था।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

Jindal Supreme IPO: ₹125 करोड़ का इश्यू 16 सितंबर से, ग्रे मार्केट में अभी से भागा शेयर; चेक करें प्राइस बैंड

स्टील सेक्टर की कंपनी जिंदल सुप्रीम (इंडिया) का IPO 16 सितंबर से खुलने जा रहा है। कंपनी का इरादा ₹124.88 करोड़ जुटाने का है। इस पब्लिक इश्यू में ₹99.89 करोड़ के 1.07 करोड़ नए शेयर जारी होंगे। साथ ही ₹24.99 करोड़ के 26.87 लाख शेयरों का ऑफर फॉर सेल रहेगा, जिसमें कंपनी की प्रमोटर VVJ Enterprise Pvt. Ltd. शेयरों को बिक्री के लिए रखेगी। IPO के लिए प्राइस बैंड ₹88-₹93 प्रति शेयर और लॉट साइज 161 शेयर है।

इश्यू की क्लोजिंग 18 सितंबर को होगी। इसके बाद अलॉटमेंट 21 सितंबर को फाइनल होगा। कंपनी के शेयर NSE और BSE पर 23 सितंबर को शुरुआत कर सकते हैं। इस पब्लिक इश्यू के लिए Sarthi Capital Advisors बुक रनिंग लीड मैनेजर है। रजिस्ट्रार Bigshare Services है। Jindal Supreme के पब्लिक इश्यू में 50 प्रतिशत हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए, 35 प्रतिशत हिस्सा रिटेल इनवेस्टर्स के लिए और 15 प्रतिशत हिस्सा नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व है।

क्या करती है कंपनी

जिंदल सुप्रीम (इंडिया) लिमिटेड इंफ्रास्ट्रक्चर और इंडस्ट्रियल कामों के लिए स्टील पाइप, ट्यूब और दूसरे स्टील प्रोडक्ट्स बनाती और सप्लाई करती है। इसके प्रोडक्ट्स में माइल्ड स्टील ब्लैक पाइप और ट्यूब, गैल्वेनाइज्ड पाइप, मेटल बीम क्रैश बैरियर और गैल्वेनाइज्ड आयरन ट्यूबलर पोल शामिल हैं। ये प्रोडक्ट लागू भारतीय मानकों के अनुसार अलग-अलग साइज में बनाए जाते हैं। इनका इस्तेमाल पानी की सप्लाई और प्लंबिंग, इंफ्रास्ट्रक्चर और कंस्ट्रक्शन, सड़कों और हाईवे, पुलों, तेल व गैस, केमिकल, खेती और ग्रामीण इलाकों में बिजली पहुंचाने जैसे कई कामों में किया जाता है। कंपनी का मैन्युफैक्चरिंग प्लांट हरियाणा के हिसार में है। कंपनी के प्रमोटर अभिषेक जिंदल और सोनम जिंदल हैं।

Rentomojo IPO: ₹1256 करोड़ का इश्यू 73 गुना भरकर बंद, 37% मुनाफे में हो सकती है लिस्टिंग! ग्रे मार्केट से संकेत

Jindal Supreme की वित्तीय सेहत

कंपनी का अप्रैल-जून 2026 तिमाही में रेवेन्यू ₹191 करोड़ और शुद्ध मुनाफा ₹8.28 करोड़ रहा। इस बीच उधारी ₹92.46 करोड़ की थी। वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान रेवेन्यू 12 प्रतिशत बढ़कर ₹675.94 करोड़ हो गया। शुद्ध मुनाफा 7 प्रतिशत की गिरावट के साथ ₹22.53 करोड़ रहा। जिंदल सुप्रीम अपने IPO में नए शेयरों को जारी कर होने वाली कमाई का इस्तेमाल कर्ज चुकाने और आम कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए करेगी। ग्रे मार्केट में शेयर अभी से 22.58 प्रतिशत प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। ग्रे मार्केट एक अनऑथराइज्ड मार्केट है, जहां​ किसी कंपनी के शेयर उसकी लिस्टिंग तक ट्रेड करते हैं।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

IND vs AFG: दिल्ली में होगी चौकों-छक्कों की बारिश! मैदान पर उतरेंगे वैभव सूर्यवंशी, जानें कहां पर देखें ये मुकाबला

IND vs AFG: भारत और अफगानिस्तान के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। सीरीज का पहला मुकाबला 13 सितंबर,रविवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं इस मुकाबले में जसप्रीत बुमराह की वापसी हो रही है। वहीं मुकाबले से पहले जसप्रीत बुमराह ने नेट्स पर जमकर गेंदबाजी की है। प्रैक्टिस के दौरान बुमराह पूरी तरह से लय में नजर आ रहे थे। बुमराह का इस तरह प्रैक्टिस करना भारतीय टीम के लिए राहतभरी खबर है। इस मुकबाले में वैभव सूर्यवंशी भी खेलते हुए नजर आएंगे। आइए जानते हैं कब और कहां पर देखे सकते हैं ये मुकाबला

अफगानिस्तान होगा मेजबान

यह मुकाबला अफगानिस्तान क्रिकेट के लिए काफी खास है। पहले अफगानिस्तान को अपने घरेलू मैच दूसरे देशों में खेलने पड़ते थे और भारत ने भी उसके कई मैचों की मेजबानी की थी। लेकिन अब अफगानिस्तान की स्थिति बदल गई है। भारत के खिलाफ यह सीरीज इसलिए भी खास है, क्योंकि पहली बार अफगानिस्तान अपने घर में भारत की मेजबानी कर रहा है। भारत भले ही ये मुकाबले अपने घर में खेल रही हो लेकिन अफनिस्तान इस सीरीज में मेजबान के तौर पर उतरेगी।

कब होगा पहला मुकाबला

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मुकाबलों की टी20 सीरीज का आगाज 13 सितंबर से होगा। सीरीज का पहला मैच नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच होने वाला यह मुकाबला शाम 7:30 बजे से शुरू होगा।

कहां पर देखें ये मुकाबला

भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाले पहले टी20 मुकाबले को लेकर क्रिकेट फैंस के लिए अच्छी खबर है। भारत में इस मैच का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के टीवी चैनलों पर किया जाएगा। ऐसे में दर्शक घर बैठे टीवी पर दोनों टीमों के बीच होने वाले इस मुकाबले का लाइव आनंद ले सकते हैं।

किस एप पर देखें मुकाबला

भारत और अफगानिस्तान के बीच पहले टी20 मैच को अगर आप टीवी के बजाय मोबाइल या लैपटॉप पर देखना चाहते हैं, तो इसकी ऑनलाइन स्ट्रीमिंग FanCode पर उपलब्ध होगी। भारतीय दर्शक FanCode की वेबसाइट या ऐप के जरिए इस मुकाबले को लाइव देख सकेंगे।

भारत और अफगानिस्तान की पूरी टीम

भारत की पूरी टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), संजू सैमसन (विकेट कीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेट कीपर), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वैभव सूर्यवंशी, यश ठाकुर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई

अफगानिस्तान की पूरी टीम: इब्राहिम ज़दरान (कप्तान), दरविश रसूली, नूर उल रहमान, रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेट कीपर), सेदिकुल्लाह अटल, अज़मतुल्लाह उमरज़ई, राशिद खान, मोहम्मद नबी, गुलबदीन नायब, नांगेलिया खारोटे, अब्दुल्ला अम्हेदज़ई, फ़ज़लहक फ़ारूक़ी, नवीन-उल-हक, मुजीब उर रहमान, नूर अहमद

Asian Games 2026: एशियन गेम्स से पहले जापान में बाढ़ ने मचाई तबाही, क्या टाला जाएगा टूर्नामेंट? सुरक्षित स्थानों पर भेजे गए एथलीट

Hartalika Teej Puja 2026: हरतालिका तीज पर राशि के अनुसार पूजा करने से मिलेगा अखंड सौभाग्य और दांपत्य सुख, जानें आपकी राशि के लिए क्या है सही

Hartalika Teej Puja 2026: हर साल हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को किया जाता है। इस साल यह व्रत 14 सितंबर, सोमवार को किया जाएगा। यह व्रत विवाहित महिलाओं के लिए प्रेम, समर्पण और दांपत्य सुख से जुड़ा प्रमुख पर्व है। इस दिन महिलाएं भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करती हैं और पति की लंबी आयु, सुखी दांपत्य जीवन और परिवार की समृद्धि की कामना करती हैं। इस दिन पूजा के साथ ही दान का भी विशेष महत्व है। ज्योतिष मान्ताओं के अनुसार, हरतालिका तीज पर राशि अनुसार पूजा और दान करने से व्रत का पुण्य फल कई गुना बढ़ जाता है।

राशि के अनुसार ऐसे करें शिव-पार्वती की पूजा

मेष राशि : मेष राशि के जातक भगवान शिव को पंचामृत से स्नान कराने के बाद रेशमी वस्त्र अर्पित करें। शिव-पार्वती की आराधना करते हुए सुखी दांपत्य जीवन की कामना करना शुभ माना गया है।

वृष राशि : वृष राशि वाले शिव-पार्वती की पूजा में गुलाब का पुष्प और इत्र अर्पित करें। इसके बाद धूप दिखाकर भगवान से परिवार में प्रेम, सौहार्द और सुख-शांति की प्रार्थना करें।

मिथुन राशि : मिथुन राशि के जातक हरे रंग के वस्त्र धारण कर पूजा कर सकते हैं। माता पार्वती को हल्दी और भगवान शिव को सफेद चंदन अर्पित करने की धार्मिक परंपरा बताई गई है।

कर्क राशि : कर्क राशि वालों के लिए पूजा के बाद भगवान शिव का श्रृंगार करना और ॐ नमः शिवाय का जाप करना शुभ माना गया है। श्रद्धा के साथ शिव-पार्वती की आराधना कर दांपत्य सुख की कामना करें।

सिंह राशि : सिंह राशि के जातक शिव-पार्वती को पीले पुष्पों की माला अर्पित करें। इसके बाद रुद्राष्टकम का पाठ करने की परंपरा है। धार्मिक मान्यता के अनुसार यह पूजा मनोकामना और पारिवारिक सुख के लिए शुभ मानी जाती है।

कन्या राशि : कन्या राशि वाले भगवान शिव को बेलपत्र और दूर्वा अर्पित करें। तीज के अवसर पर मेहंदी लगाना भी सुहाग और सौभाग्य से जुड़ी परंपरा मानी जाती है।

तुला राशि : तुला राशि के जातक भगवान महादेव का पंचामृत से अभिषेक करें। इसके साथ सुहाग की सामग्री का दान करने की परंपरा है। इससे अखंड सौभाग्य और दांपत्य जीवन में सुख की कामना की जाती है।

वृश्चिक राशि : वृश्चिक राशि वाले पीले वस्त्र धारण कर शिव-पार्वती की पूजा करें। भगवान शिव को दूर्वा अर्पित करना भी शुभ माना गया है। पूजा के दौरान परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करें।

धनु राशि : धनु राशि के जातक लाल वस्त्र धारण कर शिव-पार्वती की आराधना करें। पूजा में सुगंधित पुष्प अर्पित करना शुभ माना जाता है। श्रद्धा के साथ पति के स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करें।

मकर राशि : मकर राशि वाले भगवान शिव को सफेद चंदन अर्पित करें और घी का दीपक जलाएं। शिव-पार्वती की पूजा कर घर में सुख-शांति और दांपत्य जीवन में स्थिरता की प्रार्थना करें।

कुंभ राशि : कुंभ राशि के जातक गुलाबी वस्त्र धारण कर पूजा कर सकते हैं। महादेव को श्वेत पुष्प अर्पित कर शिव-पार्वती का ध्यान करें और सुखी दांपत्य जीवन की कामना करें।

मीन राशि : मीन राशि वालों के लिए हरे वस्त्र धारण कर पूजा करने की परंपरा बताई गई है। माता पार्वती को हल्दी और भगवान शिव को सफेद चंदन अर्पित करें। इसके बाद परिवार की सुख-समृद्धि और पति की दीर्घायु की कामना करें।

Radha ashtami 2026 Date: 3 शुभ योगों में 19 सितंबर को मनाई जाएगी राधाष्टमी, जानें लाडली जी की पूजा का शुभ मुहूर्त और व्रत पारण समय

Radha ashtami 2026 Date: हिंदू धर्म में भाद्रपद का महीना कई धार्मिक वजहों से खास माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, द्वापर युग में इसी माह में भगवान विष्णु के आठवें अवतार श्रीकृष्ण का जन्म हुआ था। और इसके 15 दिनों के बाद, यानी भाद्रपद शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को भगवान कृष्ण की आल्हादिनी शक्ति और प्राणप्रिया राधा रानी का भी जन्म हुआ था। प्रतिवर्ष भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को राधा रानी के प्राकट्य दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह पर्व कृष्ण जन्माष्टमी के ठीक 15 दिन बाद आता है।

शास्त्रों के अनुसार राधा रानी की आराधना के बिना भगवान श्रीकृष्ण की पूजा अधूरी मानी जाती है। इस दिन व्रत रखने और राधारानी की उपासना करने से सुख, समृद्धि, अखंड सौभाग्य और निष्काम प्रेम की प्राप्ति होती है। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में बरसाना और वृंदावन में यह पर्व विशेष हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया जाता है। बरसाना के लाडली जी मंदिर में इस दिन विशेष अभिषेक, पूजन और भव्य उत्सव होता है। इस साल राधाष्टमी का पर्व शनिवार, 19 सितंबर 2026 को मनाया जाएगा। इस दिन 3 शुभ योग बनने से इसका महत्व और बढ़ गया है।

राधाष्टमी 2026 तारीख

वैदिक पंचांग के अनुसार, इस बार भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि 18 सितंबर को दोपहर 1 बजे से प्रारंभ होगी। इस तिथि का समापन 19 सितंबर को दोपहर 3 बजकर 26 मिनट पर होगा। उदयातिथि के आधार पर राधाष्टमी 19 सितंबर दिन शनिवार को है। राधाष्टमी की पूजा की जाती है। राधाष्टमी के दिन भक्त व्रत रखते हैं और श्री राधाजी की पूजा करते हैं।

राधाष्टमी 2026 में बन रहे 3 शुभ योग

इस साल राधाष्टमी के दिन आयुष्मान् योग, सौभाग्य योग और रवि योग, 3 शुभ योग बन रहे हैं। इस दिन आयुष्मान् योग प्रात:काल से लेकर दोपहर 2 बजकर 29 पी एम तक रहेगा। इस योग में आयु में वृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की प्राप्ति होती है। दोपहर 2:29 बजे से सौभाग्य योग बनेगा, जो भाग्य को बढ़ाने वाला है।

इनके अलावा रवि योग राधाष्टमी की मध्य रात्रि यानि 20 सितंबर को 01:43 ए एम से बनेगा और सुबह 06:08 ए एम तक रहेगा। इस योग में सूर्य का प्रभाव अधिक होता है, जिसकी वजह से इस योग में कोई दोष नहीं रह जाता। राधाष्टमी के दिन मूल नक्षत्र प्रात:काल से लेकर 20 सितंबर को 01:43 ए एम तक रहेगा। उसके बाद से पूर्वाषाढा नक्षत्र होगा।

राधाष्टमी 2026 पूजा के शुभ मुहूर्त

इस बार राधाष्टमी की पूजा का शुभ मुहूर्त दिन में 11 बजकर 1 मिनट से शुरू है और दोपहर 1 बजकर 28 मिनट तक रहेगा। राधाष्टमी को लाडली जी की पूजा के लिए आपको 2 घंटे 27 मिनट का शुभ समय प्राप्त होगा। राधाष्टमी पर ब्रह्म मुहूर्त 04:34 ए एम से लेकर 05:21 ए एम तक है, वहीं अभिजीत मुहूर्त दिन में 11 बजकर 50 मिनट से दोपहर 12 बजकर 39 मिनट तक रहेगा। राधारानी जी की पूजा के समय अभिजीत मुहूर्त भी विद्यमान रहेगा।

राधाष्टमी 2026 पारण

जो लोग राधाष्टमी का व्रत रखेंगे, वे पारण 20 सितंबर को सुबह 06:08 ए एम के बाद से कर सकते हैं।

Hartalika Teej 2026: कई दुर्लभ संयोगों में इस साल मनेगा हरतालिका तीज व्रत, जानें इस दिन पूजा का शुभ मुहूर्त

Asian Games 2026: एशियन गेम्स से पहले जापान में बाढ़ ने मचाई तबाही, क्या टाला जाएगा टूर्नामेंट? सुरक्षित स्थानों पर भेजे गए एथलीट

Asian Games 2026: जापान के नागोया शहर में एशियन गेम्स की शुरुआत 19 सितंबर से हो रही है। नागोया में होने वाले एशियन गेम्स में इस बार बड़ी संख्या में खिलाड़ी हिस्सा लेने जा रहे हैं। इस टूर्नामेंट में शामिल होने के लिए कई देशों के खिलाड़ी जापान पहुंच गए है। वहीं टूर्नामेंट शुरू होने से 19 दिन पहले जापान से बड़ी खबर आ रही है। जापान के नागोया में बाढ़ आ गई। बाढ़ की वजह से 400 खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया है। नागोया शहर में आए इस बाढ़ में सड़कें और कई घर डूब गए। वहीं मेयर इचिरो हिरोसावा बुधवार को जानकारी दी कि अब तक नागोया पहुंचे सभी एथलीट सुरक्षित हैं और किसी खिलाड़ी के प्रभावित होने की सूचना नहीं मिली है।

चिंता की कोई बात नहीं

एशियन गेम्स से पहले नागोया में मौजूद खिलाड़ियों के लिए राहत की खबर है। शहर में भारी बारिश के कारण कई जगह पानी भर गया और लोगों को परेशानी हुई, लेकिन इसका असर खिलाड़ियों पर नहीं पड़ा। हिरोसावा ने रिपोर्टर्स से कहा कि, “वेन्यू की स्थिति को लेकर चिंता की कोई बात नहीं है। उन्होंने भरोसा जताया कि एशियन गेम्स का आयोजन तय कार्यक्रम के अनुसार कराने में कोई परेशानी नहीं होगी।” नागोया में होने वाले एशियन गेम्स में इस बार एशिया के 45 देशों और क्षेत्रों के 11 हजार से ज्यादा एथलीट शामिल होंगे। ये टूर्नामेंट 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक चलेगा। इस टूर्नामेंट में करीब 10,700 एथलीट्स ने भाग लिया था।

भारत भेजेगा कितने एथलीट

20वें एशियन गेम्स में भारत 503 खिलाड़ी और 255 सपोर्ट स्टाफ भेजगा। खेल मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी है। सपोर्ट स्टाफ की लिस्ट में में कोच, मैनेजर, फिजियो और मेडिकल टीम आदि सभी शामिल है। वहीं डिफेंडिंग चैंपियन भारतीय क्रिकेट टीम 19 सितंबर को जापान के लिए रवाना होगी। बीसीसीआई पहले ही टीम का ऐलान कर चुकी है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारतीय टीम एशियन गेम्स में हिस्सा लेगी।

एशियन गेम्स के लिए भारतीय क्रिकेट टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेट कीपर), ईशान किशन (विकेट कीपर), शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उपकप्तान), नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, वैभव सूर्यवंशी।

IND vs NZ: न्यूजीलैंड में वैभव सूर्यवंशी का गजब क्रेज! दो हफ्तों में बिके 50 हजार से ज्यादा टिकट

Drishyam 3 Trailer: दृश्यम 3 का ट्रेलर आउट, क्या विजय सालगांवकर बने अजय देवगन के खिलाफ मिल गया सबूत?

Drishyam The Conclusion: अजय देवगन स्टारर ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ (दृश्यम 3) का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। वहीं आज बुधवार, 9 सितंबर को फिल्म का ऑफिशियल ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म में कई पुराने किरदार नजर आने वाले हैं वहीं कुछ नए किरदारों की भी एंट्री होने वाली हैं। फिल्म में एक बार फिर अजय देवगल विजय सलगांवकर, तब्बू IG मीरा देशमुख और श्रिया सरन नंदिनी के किरदार में लौट रही हैं। वहीं इस बार फिल्म में जयदीप अहलावत और प्रकाश राज की एंट्री हुई है।

कब रिलीज होगी फिल्म

ये फिल्म 2 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म के हर पॉर्ट की तरह इस पॉर्ट में भी 2 अक्टूबर की तारीख एक बार फिर अहम होने है। साल 2015 में शुरू हुई ये क्राइम थ्रिलर फिल्म का ये आखिरी चैप्टर होगा। जयदीप अहलावत फिल्म में SP क्राइम ब्रांच राजवीर सिंह तोमर के किरदार में नजर आएंगे। उनकी टीम विजय सलगांवकर के पुराने राज से पर्दा उठाने और सच को सबके सामने लाने की कोशिश करेगी। ऐसे में यह टीम अजय देवगन के मशहूर किरदार विजय सलगांवकर के सामने बड़ी चुनौती बनकर खड़ी होगी।

कैसा है फिल्म का ट्रेलर

‘Drishyam 2’ की कहानी जहां खत्म हुई थी ‘Drishyam: The Conclusion’ वहीं से आगे बढ़ेगी। इस बार विजय सलगांवकर के सामने पहले से भी बड़ी परेशानी खड़ी होने वाली है। राजवीर सिंह तोमर एक ऐसे केस की जांच शुरू करते हैं, जिसमें उनकी नजर सीधे विजय पर जाती है। वहीं प्रकाश राज की एंट्री कहानी में नया मोड़ लेकर आएगी। फिल्म में कई पुराने राज फिर सामने आएंगे। इसी के साथ कई अनसुलझे सवालों के भी जवाब मिलेंगे।। जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ेगी, विजय के लिए अपने परिवार को बचाना और पुलिस से खुद को बचाए रखना पहले से ज्यादा मुश्किल होता जाएगा। तब्बू, श्रिया सरन और रजत कपूर भी अपने पुराने किरदारों में वापसी कर रहे हैं।

कौन-कौन है फिल्म में

अभिषेक पाठक के निर्देशन में बनी ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ में एक बार फिर कई जाने-पहचाने कलाकार नजर आएंगे। फिल्म में अजय देवगन, तब्बू, श्रिया सरन और रजत कपूर अपने पुराने किरदारों को आगे बढ़ाएंगे। वहीं जयदीप अहलावत और प्रकाश राज जैसे कलाकार कहानी में नए किरदारों के साथ नजर आएंगे। कमलेश सावंत, इशिता दत्ता और मृणाल जाधव भी फिल्म का हिस्सा हैं। ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ का निर्देशन अभिषेक पाठक ने किया है। इसकी कहानी और स्क्रीनप्ले अभिषेक पाठक, आमिल कियान खान और परवीज शेख ने तैयार किया है। फिल्म को स्टार स्टूडियो18 और पैनोरमा स्टूडियोज मिलकर बनाया हैं।

भारत बनाम जापान के महामुकाबले को मिले TV और OTT के ब्रॉडकास्टर्स

जापान और भारत के बीच होने वाले एक ही मैच (टी20 मैच) के लिए ब्रॉडकास्टर खोजने की कोशिशें खत्म हो चुकी हैं। भारत के दर्शक इस एतिहासिक मैच को टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स पर और ओटीटी पर फैन कोड पर देख सकेंगें। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।

वहीं जापान क्रिकेट एसोसिएशन (जेसीए) टोचिगी प्रान्त के सानो इंटरनेशनल स्टेडियम में 22 सितंबर को होने वाले मैच के ब्रॉडकास्ट राइट्स हासिल करने के लिए आईटीडब्ल्यू यूनिवर्स के साथ बातचीत कर रही है।

चूंकि यह मैच आइची-नागोया में एशियाई खेलों के साथ-साथ हो रहा है, इसलिए इसका प्रोडक्शन करना आयोजकों के लिए लॉजिस्टिकल और ऑपरेशनल चुनौती होगी। हालांकि, माना जा रहा है कि जेसीए मैच के ब्रॉडकास्ट राइट्स के लिए आईटीडब्ल्यू यूनिवर्स के साथ समझौता ज्ञापन साइन करने के करीब है।

गौरतलब है कि दोनों देशों की पुरुष टीमें भारत-जापान डिप्लोमैटिक रिलेशन की 75वीं सालगिरह के जश्न को शुरू करने के लिए एक टी 20 इंटरनेशनल मैच खेलेंगी। सुज़ुकी कप मंगलवार, 22 सितंबर को टोचिगी प्रीफेक्चर के सानो इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड में होगा।

यह मैच “स्पोर्ट 75” का पहला कदम होगा, यह एक पहल है जो जापानी प्रधानमंत्री साने ताकाइची और भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच एक समिट के दौरान हुए समझौते से निकली है और इसका मकसद खेल के क्षेत्र में भारत और जापान के बीच लोगों के लेन-देन और सहयोग को बढ़ावा देना है।

इस मैच का एक पहलू यह भी है कि टीम को जापान में एशियन गेम्स से पहले माहौल में ढलने में भी मदद मिलेगी। इस कारण संभवत जो भारत की टीम एशियाई खेलों में खेलेगी वही इस मैच में भी शिरकत करते हुए मिलेगी।

एशियाई खेलों के लिए भारतीय टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उपकप्तान), नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह और वैभव सूर्यवंशी।

भारत के खिलाफ T20I के लिए जापान की टीम: केंडेल कादोवाकी फ्लेमिंग (कप्तान), चार्ली हारा हिंजे, बेंजामिन इटो डेविस, एलेस्टर कादोवाकी फ्लेमिंग, कोहेई कुबोता, जेक कुसुदा नेयर्न, वतारू मियाउची (विकेटकीपर), रियो सकूरानो थॉमस, एलेक्स शिराई पातमोर (विकेटकीपर), शोमा सुगाया स्लेटर, डेकलन सुजुकी मैकॉम्ब, सुयोशी तकादा, इब्राहिम ताकाहाशी, माकोतो तनियामा, लचलन यमामोतो लेक।

Bhaum pradosh vrat 2026: भौम प्रदोष व्रत आज, मंगल दोष से छुटकारा पाने के लिए भगवान शिव को अर्पित करें ये खास चीजें

Bhaum pradosh vrat 2026: प्रदोष हर माह के कृष्ण और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को किया जाता है। यह तिथि भगवान शिव को अत्यंत प्रिय मानी जाती है। इस दिन सच्ची श्रद्धा से उपवास करने वाले भक्तों को भगवान शिव और माता पार्वती का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है। इस दिन प्रदोष काल में पूजा का विधान है, इसलिए इसे प्रदोष व्रत कहा जाता है। वहीं, त्रयोदशी तिथि जब मंगलवार के दिन पड़ती है, तो उसे भौम प्रदोष व्रत कहा जाता है। ‘भौम’ का अर्थ मंगल ग्रह (या मंगलवार) से है। यह व्रत भगवान शिव, माता पार्वती और हनुमान जी की कृपा प्राप्त करने तथा कर्ज एवं मंगल दोष से मुक्ति पाने के लिए अत्यंत फलदायी माना जाता है। माना जाता है कि इस दिन भगवान शिव को कुछ खास चीजें अर्पित करने से मंगल दोष का प्रभाव कम होता है।

सितंबर 2026 भौम प्रदोष व्रत एवं मुहूर्त

तिथि : मंगलवार, 8 सितंबर 2026

त्रयोदशी तिथि प्रारंभ : 8 सितंबर 2026, दोपहर 02:42 बजे

त्रयोदशी तिथि समाप्त : 9 सितंबर 2026, दोपहर 12:30 बजे

प्रदोष पूजा मुहूर्त : शाम 06:43 बजे से रात 09:01 बजे तक

मंगल दोष मुक्ति के लिए भौम प्रदोष पर करें ये उपाय

शिवलिंग पर लाल चीजें अर्पित करें: प्रदोष काल में शिवलिंग पर शुद्ध जल व दूध अर्पित करने के बाद लाल चंदन, लाल कनेर के फूल या गुलाल चढ़ाएं। भगवान शिव को 11 या 21 बेलपत्र ‘ॐ नमः शिवाय’ या ‘श्री राम’ लिखकर अर्पित करें।

ऋणमोचक मंगल स्तोत्र का पाठ : पूजन के दौरान ‘ऋणमोचक मंगल स्तोत्र’ या ‘मंगलाष्टक’ का पाठ करें। इससे मंगल के अशुभ प्रभाव समाप्त होते हैं।

हनुमान जी की उपासना : भौम प्रदोष पर हनुमान जी को चमेली का तेल और सिंदूर (चोला) चढ़ाएं। उन्हें गुड़, भुने चने या बूंदी का भोग लगाएं और हनुमान चालीसा अथवा सुंदरकांड का पाठ करें।

मंगल ग्रह के मंत्रों का जाप : मंगल दोष शांति के लिए कम से कम 108 बार `ॐ क्रां क्रीं क्रौं सः भौमाय नमः` या `ॐ अं अंगारकाय नमः` मंत्र का जाप करें।

दान कार्य : पूजा के बाद किसी जरूरतमंद या ब्राह्मण को लाल रंग की वस्तुएं दान करें, जैसे— मसूर की दाल, गुड़, तांबे का बर्तन, लाल वस्त्र या अनार।

भौम प्रदोष व्रत पूजा विधि

  • सुबह स्नान करके लाल या स्वच्छ वस्त्र धारण करें और व्रत का संकल्प लें।
  • सूर्यास्त के समय पुन: स्नान या हाथ-पैर धोकर स्वच्छ वस्त्र पहनें।
  • शिवलिंग का जल, दूध, बेलपत्र, धतूरा, अक्षत और चंदन से अभिषेक करें।
  • हनुमान जी को गुड़-चने का भोग लगाएं और ‘ऋणमोचक मंगल स्तोत्र’ या सुंदरकांड का पाठ करें।
  • अंत में धूप-दीप जलाकर शिव जी और हनुमान जी की आरती करें।

Shardiya Navratri 2026: अक्टूबर में शारदीय नवरात्रि इस दिन होगी शुरू, नोट करें नवरात्रि की सभी तिथियां और कलश स्थापना का मुहूर्त

Lust Stories 3: ‘लस्ट स्टोरी 3’ का पोस्टर हुआ रिलीज, ओटीटी रिलीज डेट से लेकर स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म, कास्ट तक जानें सब कुछ

Lust Stories 3: नेटफ्लिक्स की एंथोलॉजी फ्रैंचाइजी ‘लस्ट स्टोरीज’ वापस आ रही है और इस बार यह चार नए डायरेक्टरों को साथ ला रही है। ‘लस्ट स्टोरीज 3’ का प्रीमियर दुनिया भर में 18 सितंबर, 2026 को होगा। यह पहली बार है जब नेटफ्लिक्स इंडिया की इस एंथोलॉजी का तीसरा सीजन आ रहा है।

‘लस्ट स्टोरीज 3’ कब और कहां देखें

‘लस्ट स्टोरीज 3’ सिर्फ नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी और इसके चारों हिस्से एक साथ रिलीज होंगे न कि अलग-अलग समय पर। यह एंथोलॉजी अपने फॉर्मेट पर ही बनी रहेगी। ये ऐसी शॉर्ट फिल्में जो इच्छा, इंटीमेसी और मॉडर्न रिश्तों के पेचीदा पहलुओं को दिखाती हैं।

डायरेक्टरों की नई टीम

इस सीजन में पूरी तरह से नई टीम है- विक्रमादित्य मोटवाने, किरण राव, शकुन बत्रा और विशाल भारद्वाज। हर कोई एक अलग और पूरी कहानी को डायरेक्ट करेगा। ओरिजिनल 2018 सीजन अनुराग कश्यप, जोया अख्तर, दिबाकर बनर्जी और करण जौहर ने बनाया था। इसके बाद सीजन 2 में कोंकणा सेन शर्मा, आर बाल्की, सुजॉय घोष और अमित रवींद्रनाथ शर्मा शामिल थे। हर सीजन में नए कहानीकारों को लाना इस फ़्रैंचाइज़ी की पहचान बन गई है।

‘लस्ट स्टोरीज 3’ की कास्ट

इस बड़ी कास्ट में राधिका आप्टे, कोंकणा सेन शर्मा, अदिति राव हैदरी, राधिका मदान, सना थम्पी, विजय वर्मा, अभिषेक बनर्जी, सिद्धार्थ, अली फजल और गुरफतेह पीरजादा शामिल हैं। खबरों के मुताबिक, मोटवाने के हिस्से में राधिका आप्टे और कोंकणा सेन शर्मा, बत्रा के हिस्से में अली फजल और राधिका मदान, राव के हिस्से में गुरफतेह पीरजादा और नई एक्ट्रेस सना थम्पी, और भारद्वाज की फिल्म में अदिति राव हैदरी मुख्य भूमिका में होंगी।

मेकर्स का क्या कहना है

नेटफ्लिक्स इंडिया की रुचिका कपूर शेख ने इस फ्रैंचाइजी की कामयाबी का श्रेय हर नए वर्जन के साथ खुद को नए सिरे से ढालने की आदत को दिया है। उन्होंने कहा कि हर चैप्टर एक जैसी इंसानी भावना से शुरू होता है, लेकिन इमोशनली अलग मोड़ पर खत्म होता है। RSVP के प्रोड्यूसर रॉनी स्क्रूवाला ने कहा कि यह एंथोलॉजी अलग-अलग सोच वाले फ़िल्ममेकर्स को लाकर पारंपरिक तरीकों को चुनौती देती रहती है, वहीं फ़्लाइंग यूनिकॉर्न एंटरटेनमेंट की आशी दुआ ने इस सीज़न में अलग-अलग तरह के टोन और नज़रिए के मेल की बात कही।

2018 से, ‘लस्ट स्टोरीज़’ ने बेवफ़ाई, सेक्स और पर्सनल एजेंसी जैसे उन विषयों पर बात करने के लिए अपनी पहचान बनाई है जिनसे मेनस्ट्रीम बॉलीवुड अक्सर बचता है; इस दौरान इसे इंटरनेशनल एमी नॉमिनेशन भी मिला। अलग-अलग स्टाइल के लिए मशहूर चार डायरेक्टर्स और अनुभवी कलाकारों के साथ नई कलाकार सना थम्पी की कास्टिंग को देखते हुए उम्मीदें काफ़ी ज़्यादा हैं। अभी तक कोई ट्रेलर रिलीज़ नहीं हुआ है, इसलिए कहानी की डीटेल्स अभी सामने नहीं आई हैं।