भारत के खिलाफ 2 टेस्ट में 3 शतक मारने वाले सोनल दिनूशा बने प्लेयर ऑफ द मंथ

Sonal Dinusha

भारत के खिलाफ 2 टेस्ट मैचों की सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बाएं हाथ के श्रीलंकाई बल्लेबाज सोनल दिनूशा मैन ऑफ द सीरीज का अवार्ड तो नहीं जीत पाए क्योंकि उनकी टीम को 0-1 से सीरीज गंवानी पड़ी थी लेकिन अपनी सधी हुई बल्लेबाजी के कारण उन्होंने प्लेयर ऑफ द मंथ का अवार्ड पा लिया।

कोलंबो टेस्ट में भारतीय गेंदबाजो के सामने दोनों पारियों में उन्होंने शतक जमाया पहली पारी में उन्होंने 102 रन बनाए।सोनल दिनूशा ने 2 टेस्ट की सीरीज में न्यूनतम स्कोर 84 रनों का रहा है। यह ही वह पारी थी जब वह शतक नहीं लगा सके। सोनल दिनूशा ने गॉल टेस्ट की पहली पारी में भी शतक लगाकर भारतीय टीम को फॉलोऑन नहीं देने दिया था हालांकि कोलंबो टेस्ट की पहली पारी में उनका यह प्रयास विफल गया।सोनल दिनूशा पहली बार भारत के सामने खेल रहे हैं और वह 3 टेस्ट शतक लगा चुके हैं। ट्रेविस हेड को इतने शतक लगाने के लिए भारत के खिलाफ 4 सीरीज खेलनी पड़ी थी।

सोनल दिनूशा ने कोलंबो टेस्ट मैच के चौथे दिन भी अपना शतक पूरा किया और पांचवे दिन भी, यह बताता है कि उनकी फिटनेस किस स्तर की है। अपने इस प्रदर्शन  के कारण वह भारत बनाम श्रीलंका सीरीज के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज बन कर उभरे हैं। दो पारियों में दो शतक लगाने के कारण वह मैन ऑफ द मैच मैन ऑफ द मैच चुने गए।

भारतीय अंडर-19 टीम ऑस्ट्रेलिया को सात रनों से हराया

यशबर्धन चौहान (54/ दो विकेट) रन, अन्वय द्रविड़ (38), आर्यवीर सहवाग (28) शानदार प्रदर्शन की बदौलत भारतीय अंडर-19 टीम बारिश प्रभावित पहले यूथ वनडे में ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 टीम को सात रनों से शिकस्त दी।

183 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया के लिए नील पटेल और हेडन बारबुलोविक की जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 58 रन जोड़कर अच्छी शुरुआत की। सातवें ओवर में चौहान ने हेडन (45) रन को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। इसके बाद 11वें ओवर में चौहान ने नील पटेल (40) को भी अपना शिकार बना लिया। जेड होलिक (25) रन बनाकर आउट हुये। कप्तान जैक सॉसनेक ने 27 गेंदों में छह चौके और तीन छक्के लगाते हुए (55) रनों की आतिशी पारी खेलते हुए अपनी टीम को जीत दिलाने का प्रयास किया। 19वें ओवर की पांचवीं गेंद पर चिगुरपति वेंकटा ने सॉसनेक को आउट कर ऑस्ट्रेलिया के मैच जीने की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। 

Also Read : तृणमूल कांग्रेस के दोनों धड़ों को अंतरिम नये नाम, नये निशान आवंटित

आखिरी ओवरों में भारतीय गेंदबाजों बेहतरीन प्रदर्शन के आगे ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज सात विकेट पर 175 रन ही बना सके और उनकी टीम मुकाबला सात रनों से हार गई।

इससे पहले आज यहां ऑस्ट्रेलिया की अंडर-19 टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी भारत की अंडर-19 टीम ने यशबर्धन चौहान ने 34 गेंदों में पांच चौके और दो छक्के उड़ाते हुए (54) रनों की अर्धतशकीय पारी खेली। अन्वय द्रविड़ ने 18 गेंदों में दो चौके और तीन छक्के लगाते हुए (38) रन बनाये। आर्यवीर सहवाग ने 26 गेंदों में पांच चौके जड़ेते हुए (28) रन बनाये। अन्वय द्रविड और यशबर्धन चौहान के बीच 34 गेंदों में 69 रनों की साझेदारी हुई। वहीं, कुशाग्र ओझा (16), कप्तान लक्ष्य रायचंदानी (15) और अर्जुन राजपूत (15) रनों की पारियों का योगदान दिया। बारिश के कारण मैच को 20-20 ओवरों का कर दिया गया था। भारतीय टीम ने छह विकेट पर 182 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया। ऑस्ट्रेलिया की ओर से स्पेंसर ग्रीन और एली ब्रेन को दो-दो विकेट मिले।

Pic Credit : ANI

Asian Games में मेजबान जापान के खिलाफ भारत को मिली 8 विकेटों की आसान जीत

एशिया कप चैंपियन भारत का एशियाई खेल का सफर मेजबान जापान के खिलाफ शुरु हुआ। जिसमें भारत ने जापान की टीम को 5 ओवरों के भीतर 8 विकेटों से हरा दिया और जीत के लिए जरूरी 58 रन बना लिए। क्वार्टरफाइनल में मिली इस जीत के साथ भारत सेमीफाइनल में प्रवेश कर चुकी है जहां उसका मैच बांग्लादेश से होगा। बांग्लादेश के खिलाफ भारत ने हाल ही में एशिया कप का सेमीफाइनल भी जीता था।

शेफाली ने 15 गेंद में नाबाद 40 रन बनाये जबकि रिचा घोष ने छह गेंद में 12 रन का योगदान दिया।जापान ने सलामी बल्लेबाज जी कमलिनी और तीसरे नंबर पर उतरी भारती फुलमाली को आउट किया।इससे पहले श्री चरणी की अगुवाई में भारत के अनुभवी स्पिनरों ने जापानी बल्लेबाजों की अनुभवहीनता का पूरा फायदा उठाते हुए उन्हें 57 रन पर आउट कर दिया।

पहले गेंदबाजी का फैसला करने वाली भारतीय टीम ने जापान के बल्लेबाजों को हाथ खोलने ही नहीं दिये और पूरी पारी में सिर्फ तीन चौके लगे।जापान के बल्लेबाजों को शीर्ष टीमों से खेलने या नियमित अभ्यास का मौका नहीं मिलता है और उनके लिये टर्न और उछाल लेती पिच पर भारत के गेंदबाजों का सामना कर पाना काफी मुश्किल था।

पावरप्ले में 24 रन ही बने जिसमें दो चौके लगे। श्री चरणी ने सलामी बल्लेबाज हारूना इवासाकी (10) और कप्तान माइ यानागिडा को लगातार दो गेंदों पर पवेलियन भेजा।शेफाली ने 15वें ओवर में अयाका कातो और 17वें ओवर में शिमाको कातो के विकेट लिये। कुछ बल्लेबाज रन आउट भी हुए जिससे जापान की मुश्किलें और बढ गई।

श्री चरणी ने 10 रन देकर चार विकेट लिये जो टी20 क्रिकेट में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। शेफाली वर्मा ने 13 रन देकर दो विकेट चटकाये। जापान की टीम 19 . 5 ओवर में 57 रन पर आउट हो गई । भारत ने यह लक्ष्य पांच ओवर में हासिल कर लिया।

Abhishek Sharma: अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, सिर्फ 30 गेंदों में शतक जड़ रोहित शर्मा का तोड़ा रिकॉर्ड

Abhishek Sharma: सलामी भारतीय बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने गुरुवार (17 सितंबर) को नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे और आखिरी टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में महज 30 गेंदों में शतक जड़ दिया। इसी के साथ वह इस फॉर्मेट में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय क्रिकेटर बन गए हैं। बाएं हाथ के इस स्टार बल्लेबाज ने 10 छक्के और 9 चौके लगाकर शतक पूरा किया। इसके साथ ही उन्होंने पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का सबसे तेज टी20 अंतरराष्ट्रीय शतक का रिकॉर्ड तोड़ दिया जो उन्होंने दिसंबर 2017 में श्रीलंका के खिलाफ 35 गेंदों में लगाया था।

अभिषेक शर्मा ने 317.64 के शानदार स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 34 गेंदों में 108 रन बनाए। उनकी पारी में 11 छक्के और नौ चौके शामिल रहे। अभिषेक का शतक किसी टेस्ट खेलने वाले देश के खिलाफ किसी भी बल्लेबाज का सबसे तेज टी20 अंतरराष्ट्रीय शतक भी है। उन्होंने भारतीय पारी के नौवें ओवर में एक रन लेकर अपना शतक पूरा किया। इस 30 गेंद के शतक से अभिषेक अब टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं।

तीसरी बार ठोका ऐतिहासिक शतक

एस्तोनिया के साहिल चौहान ने जून 2024 में साइप्रस के खिलाफ 27 गेंद में शतक लगाकर सबसे तेज टी20 अंतरराष्ट्रीय शतक का रिकॉर्ड बनाया था। वहीं, तुर्किए के लिए खेलते हुए मुहम्मद फहाद ने जुलाई 2025 में बुल्गारिया के खिलाफ 29 गेंद में शतक लगाया था। यह अभिषेक का छोटे फॉर्मेट में तीसरा शतक है। इसके अलावा उनके नाम 12 अर्धशतक भी हैं।

अभिषेक ने धीमी शुरुआत के बाद तेजी पकड़ी। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने पारी के पहले ओवर की चौथी गेंद पर अपना पहला चौका लगाया। दूसरे ओवर में उन्होंने अजमतुल्लाह उमरजई के खिलाफ दो छक्के और एक चौका लगाकर लय हासिल की। इसके बाद तीसरे ओवर में फजलहक फारूकी की पहली चार गेंदों पर दो छक्के और दो चौके जड़ दिए।

16 गेंद में पूरा किया अर्धशतक 

अभिषेक ने पांचवें ओवर में केवल 16 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 22 गेंदों में 76 रन बना लिए थे और पावरप्ले के अंत तक भारत का स्कोर 100 रन के पार पहुंचा दिया। उनकी तूफानी पारी का अंत 10वें ओवर की पांचवीं गेंद पर हुआ। जब राशिद खान की गेंद पर वह किनारा लगाकर विकेट के पीछे कैच आउट हो गए।

26 वर्षीय अभिषेक ने 2024 में जिम्बाब्वे के खिलाफ पदार्पण करते हुए अपना पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय शतक लगाया था। लेकिन गेंदों का सामना करने के हिसाब से बृहस्पतिवार के शतक से पहले उनका सबसे तेज शतक मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ था।

ये भी पढ़ें- अमेरिकी कंपनी ने 5 मिनट की Google Meet में पूरी भारतीय टीम को जॉब से निकाला? 80 कर्मचारियों की नौकरी जाने का दावा

इंग्लैंड के खिलाफ 54 गेंद की 135 रन की पारी के दौरान उन्होंने 37 गेंद में शतक पूरा किया था। यह गुरुवार तक टी20 प्रारूप में किसी भारतीय का दूसरा सबसे तेज शतक था। अब 30 गेंदों में शतक के साथ अभिषेक भारतीय बल्लेबाजों के सबसे तेज टी20 अंतरराष्ट्रीय शतकों की सूची में तीसरे स्थान पर हैं। भारत ने तीसरे और अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में अफगानिस्तान को 127 से हराकर सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली है।

अमेरिकी कंपनी ने 5 मिनट की Google Meet में पूरी भारतीय टीम को जॉब से निकाला? 80 कर्मचारियों की नौकरी जाने का दावा

Job loss News: पिछले कुछ समय से अचानक होने वाली छंटनी (Layoffs) के मामले लगातार कर्मचारियों की नौकरी की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा रहे हैं। इसी बीच Reddit पर एक कर्मचारी की पोस्ट चर्चा में है। इसमें कर्मचारी ने दावा किया है कि अमेरिका की एक फाइनेंशियल कंपनी ने महज 5 मिनट की Google Meet कॉल के दौरान अपनी पूरी भारतीय कस्टमर सर्विस टीम को नौकरी से निकाल दिया। उन्होंने बताया कि 80 कर्मचारियों के लिए एक आम शिफ्ट की तरह शुरू हुआ दिन एक पांच मिनट की कॉल के साथ खत्म हुआ, जिसने सब कुछ बदल दिया।

आरोप है कि फाइनेंशियल कंपनी के लिए काम करने वाली भारतीय कस्टमर सर्विस टीम को उनकी शिफ्ट के दौरान बताया गया कि उनकी नौकरी खत्म की जा रही है। इससे कर्मचारी हैरान और परेशान हो गए कि अब आगे क्या होगा। यह घटना ओरेकल और एडिडास जैसी जानी-मानी कंपनियों द्वारा बड़े पैमाने पर की जा रही छंटनी के बीच हुई है।

कर्मचारी ने Reddit के r/IndianWorkplace फोरम पर अपना अनुभव शेयर किया है। पोस्ट का शीर्षक ‘Laid off over a Google Meet’ था। पोस्ट में कर्मचारी ने बताया कि एक दिन पहले तक वह अमेरिकी बैंक की कस्टमर सपोर्ट टीम का हिस्सा था, लेकिन अचानक पूरी टीम को नौकरी से निकाल दिया गया।

शाम की शिफ्ट के दौरान आया Google Meet का बुलावा

Reddit पोस्ट के मुताबिक, कंपनी ने ऑपरेशनल कारणों का हवाला देते हुए कर्मचारियों को उस दिन घर से काम (वर्क फ्रॉम होम) करने के लिए कहा था। कर्मचारी शाम 6:30 बजे की शिफ्ट में काम कर रहा था। उसके मुताबिक, रात करीब 9:30 बजे अचानक सभी कर्मचारियों को Google Meet पर बुलाया गया। कर्मचारी का दावा है कि मीटिंग में बताया गया कि ‘पूरी भारतीय कस्टमर सर्विस टीम’ को नौकरी से हटा दिया गया है।

’80 कर्मचारी, सभी चले गए… 80 परिवार प्रभावित’

कर्मचारी ने छंटनी के पैमाने को बताते हुए लिखा कि टीम में कुल 80 कर्मचारी थे। सभी की नौकरी एक झटके में चली गई। उसने पोस्ट में कहा कि महज पांच मिनट की कॉल से 80 परिवार प्रभावित हुए हैं। कर्मचारी ने नौकरी जाने के बाद नई नौकरी मिलने को लेकर भी चिंता जताई। उसने कहा कि इस घटना ने उसे कॉरपोरेट नौकरियों की अस्थिरता का एहसास कराया है।

कंपनी ने क्या वजह बताई?

पोस्ट पर एक Reddit यूजर ने पूछा कि कंपनी ने इतने बड़े फैसले के पीछे क्या कारण बताया? इसके जवाब में कर्मचारी ने दावा किया कि कंपनी का कहना था कि भारतीय टीम से अपेक्षित आउटपुट नहीं मिल रहा था। हालांकि, कर्मचारी ने इस कारण पर असहमति जताई। उसका आरोप था कि अमेरिकी टीम में भी एट्रिशन और अन्य समस्याएं थीं। जबकि भारतीय कर्मचारी नौकरी की सुरक्षा को लेकर अतिरिक्त मेहनत करते थे।

Clipboard15परकत

सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

पोस्ट सामने आने के बाद कई यूजर्स ने कर्मचारी के प्रति सहानुभूति जताई। एक यूजर ने लिखा, “यह बेहद दुखद है और दिल तोड़ने वाला है।” वहीं, कुछ लोगों ने कंपनी की छंटनी प्रक्रिया, कर्मचारियों को मिलने वाले सेवरेंस और अचानक नौकरी जाने की स्थिति में सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए। यह घटना ऐसे समय में सामने आई है जब कॉरपोरेट सेक्टर में अचानक होने वाली छंटनी को लेकर कर्मचारियों के बीच नौकरी की सुरक्षा एक बड़ा मुद्दा बनी हुई है।

ये भी पढ़ें- Viral Video: ट्रेन से बेडशीट चुराते पकड़े गया ये कपल, TTE के टोकने पर महिला देने लगी अजीब दलील

(डिस्क्लेमर: यह रिपोर्ट सोशल मीडिया पर शेयर किए गए यूजर-जनरेटेड कंटेंट पर आधारित है। Moneycontrol हिंदी ने इन दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की है और न ही इन दावों का समर्थन किया है।)

Asian Games 2026: 14 घंटे इंतजार, न कमरे मिले और न ही खाना…; एशियन गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों के साथ ये कैसा व्यवहार?

Asian Games 2026: जापान के नागोया में होने वाले एशियन गेम्स 2026 से पहले भारतीय खिलाड़ियों को ठहरने की व्यवस्था को लेकर भारी अव्यवस्था का सामना करना पड़ा। ‘The New Indian Express’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, कई भारतीय एथलीट वैध एक्रिडिटेशन होने के बावजूद 12 से 14 घंटे से अधिक समय तक अपने कमरों के लिए इंतजार करते रहे। इस दौरान उन्हें पर्याप्त भोजन और जरूरी सुविधाएं भी नहीं मिल सकीं। रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय खिलाड़ी जिस क्रूज शिप में ठहरने वाले थे, वहां पहुंचने के बाद उन्हें लंबे समय तक कमरों का इंतजार करना पड़ा।

स्थानीय अधिकारियों की ओर से भी उन्हें अपेक्षित मदद नहीं मिल सकी। कई खिलाड़ी घंटों तक बिना भोजन और सीमित सुविधाओं के इंतजार करते रहे। सात एथलीटों और दो कोचों वाली भारतीय वुशू टीम बुधवार दोपहर नागोया पहुंची। खबर है कि रजिस्ट्रेशन के समय अलॉट किए गए कमरों की लिस्ट में एक एथलीट और दो कोच के नाम नहीं थे।

वेन्यू पर पहुंचने के लगभग दो घंटे बाद टीम के एक सदस्य ने PTI को बताया, “छह वुशू एथलीटों को नागोया पोर्ट पर खड़े क्रूज शिप में कमरे मिले। हालांकि, एक एथलीट और दो कोच के नाम लिस्ट में नहीं थे।” इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन (IOA) के एक अधिकारी ने बताया कि अब सभी एथलीटों को इटैलियन क्रूज़ शिप में कमरे मिल गए हैं। गेम्स के दौरान क्रूज़ शिप में रहने वाले भारतीय एथलीटों में वुशू और टेबल टेनिस खिलाड़ी शामिल हैं।

खिलाड़ियों को शेयर करने पड़े कमरे!

बताया जा रहा है कि जिन खिलाड़ियों को कमरे मिल भी गए, उनमें से कुछ को दूसरे एथलीटों के साथ कमरा शेयर करने के लिए कहा गया। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि आयोजन समिति ने उपलब्ध कमरों का कुछ हिस्सा दूसरे देशों की टीमों को आवंटित कर दिया। माना जा रहा है कि खिलाड़ियों की संख्या का अनुमान लगाने में गंभीर चूक के कारण यह स्थिति पैदा हुई। एमएमए एथलीट वरुण सान्याल ने भी इस स्थिति की पुष्टि की। अर्थशास्त्री संजीव सान्याल के बेटे वरुण ने गुरुवार दोपहर सोशल मीडिया पर लिखा, “मैं पुष्टि कर सकता हूं कि यह सच है। मैं अभी 7 घंटे से इंतजार कर रहा हूं और गिनती जारी है।”

दिल्ली से दो बैच में रवाना हुए थे भारतीय रोवर

भारतीय रोइंग टीम के खिलाड़ी मंगलवार को दिल्ली एयरपोर्ट से दो बैच में जापान के लिए रवाना हुए थे। दोनों बैच कुछ घंटों के अंतर से रवाना हुए। बैंकॉक में रुकने के बाद पहला दल बुधवार सुबह करीब 8 बजे जापान के स्थानीय समय के अनुसार नागोया पहुंचा। रिपोर्ट के मुताबिक, खिलाड़ी करीब एक घंटे बाद क्रूज शिप पर पहुंचे। लेकिन वहां उन्हें वादा किए गए आवास के लिए इंतजार करना पड़ा।

एक भारतीय रोवर ने ‘इंडियन एक्सप्रेस’ को बताया, “हम सुबह 9 बजे JST के आसपास यहां पहुंचे थे। अब रात के 8:30 बज चुके हैं। लेकिन हममें से केवल कुछ लोगों को ही कमरे मिले हैं। जिन्हें कमरे मिले हैं, उनसे भी दूसरे खिलाड़ियों को साथ रखने के लिए कहा गया।”

संख्या के मुताबिक कम मिले कमरे

ऐसी खबरें भी हैं कि क्रूज शिप पर भारतीय एथलीटों के लिए उपलब्ध कमरों की संख्या मूल रूप से अलॉट किए गए कमरों से कम थी। हालांकि, इसकी स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी। होटल के कमरों की कमी के कारण फिलीपींस के कुछ अधिकारियों को Airbnb आवास में भेजा गया है। भारतीय टीम के डिप्टी शेफ डी मिशन अचंता शरथ कमल ने कहा, “भारतीय एथलीटों ने चेक-इन करना शुरू कर दिया है। अभी कोई बड़ी समस्या नहीं है।” शनिवार (19 सितंबर) से शुरू होने वाले आइची-नागोया गेम्स में भारत के कुल 501 एथलीट और 265 अधिकारी भाग लेंगे।

ये भी पढ़ें- कल का मौसम: 18 सितंबर को बिहार, राजस्थान से तमिलनाडु तक भारी बारिश, 50 kmph तक तेज हवाओं की चेतावनी, इन राज्यों में अलर्ट जारी

भारतीय टीम के लिए रहने की व्यवस्था में कंटेनर-स्टाइल के कमरे, पोर्ट पर खड़ा क्रूज शिप और होटल शामिल हैं। लगभग 17,000 अन्य प्रतिभागियों के लिए भी रहने की ऐसी ही व्यवस्था की गई है। दक्षिण कोरियाई टीम ने कंटेनर-स्टाइल के कमरों के छोटे आकार पर आपत्ति जताई है। एशियन क्रिकेट काउंसिल के कुछ सदस्यों ने भी उपलब्ध कराए जा रहे आवास की क्वालिटी पर चिंता व्यक्त की है।

शूटरों समेत अन्य टीमों को भी परेशानी

आवास की समस्या का सामना केवल भारतीय रोवरों को ही नहीं करना पड़ा। रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय निशानेबाजों और दो अन्य टीमों के भी प्रभावित होने की बात सामने आई है। जिस जगह निशानेबाजों के ठहरने की व्यवस्था की गई थी, वह दूसरे देशों की टीमों को आवंटित कर दी गई। इसके बाद उन्हें एक अलग होटल में चेक-इन करना पड़ा।

भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) के कुछ सदस्यों को भी पास के एक होटल में शिफ्ट किया गया। एशियन गेम्स जैसे बड़े अंतरराष्ट्रीय आयोजन से पहले सामने आई यह अव्यवस्था भारतीय दल के लिए बड़ी चुनौती बन गई है। आपको बता दें कि जापान में 20वें एशियाई खेल (Asian Games 2026) 19 सितंबर से 4 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होंगे।

ये भी पढ़ें- वायुसेना को मिलेगा तेजस ट्विन सीटर और HTT-40 ट्रेनर एयरक्राफ्ट, ‘आत्मनिर्भर भारत’ की दिशा में HAL करने जा रही बड़ा धमाका

वैभव सूर्यवंशी की प्लेइंग 11 में एंट्री पर इस दिग्गज के बयान से टूट जाएगा फैंस का दिल!

Sanju Samson vs Vaibhav Sooryavanshi: भारतीय क्रिकेट टीम में टी20 ओपनिंग स्लॉट को लेकर बहस तेज छिड़ी हुई है। एक तरफ वर्ल्ड कप जिताने वाले संजू सैमसन है तो दूसरी तरफ वैभव सूर्यवंशी। इसी बीच पूर्व भारतीय बल्लेबाज एस बद्रीनाथ ने टीम मैनेजमेंट को बड़ी सलाह दी है। बद्रीनाथ का मानना है कि 15 साल के उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी को अभी थोड़ा इंतजार कराना चाहिए और संजू सैमसन को लगातार कम से कम 10 मैचों तक ओपनिंग का मौका मिलना चाहिए।

अफगानिस्तान के खिलाफ जारी टी20 सीरीज में भारत 2-0 की अजेय बढ़त बना चुका है। दूसरे टी20 में संजू सैमसन ने महज 22 गेंदों में 57 रनों की आतिशी पारी खेलकर फॉर्म में वापसी का ऐलान किया। इसके बावजूद 15 वर्षीय युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी को बेंच पर बैठाए जाने को लेकर चर्चाएं गर्म हैं। जानिए बद्रीनाथ ने संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा की ओपनिंग जोड़ी को लेकर क्या-क्या कहा।

‘अदला-बदली बंद करो, सैमसन के साथ अन्याय मत करो’

पूर्व भारतीय क्रिकेटर बद्रीनाथ ने अपने यूट्यूब चैनल ‘Cric it with Badri’ पर टीम मैनेजमेंट के खिलाड़ियों को बार-बार बदलने के रवैये पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा, ‘अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन को अगली सीरीज के बाद भी कम से कम 10 टी20 मैचों में लगातार ओपनिंग करानी चाहिए। इसके बाद अगर संजू सैमसन लगातार फ्लॉप होते हैं, तब उन्हें ड्रॉप करके वैभव सूर्यवंशी को मौका दीजिए। हर सीरीज में खिलाड़ियों को आपस में बदलने के बजाय एक तय प्रक्रिया अपनानी चाहिए। संजू सैमसन के साथ बार-बार ऐसा करना नाइंसाफी है।’

बद्रीनाथ के मुताबिक, संजू सैमसन पहले से ही रेस में आगे थे और उन्होंने भारत को 2026 टी20 वर्ल्ड कप जिताने में अहम भूमिका निभाई है। ऐसे में एक युवा खिलाड़ी को लाने के लिए किसी फॉर्म में चल रहे सीनियर को अचानक ड्रॉप करना सही नहीं है।

अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन का धमाकेदार फॉर्म

अफगानिस्तान के खिलाफ मौजूदा टी20 सीरीज में भारत की ओपनिंग जोड़ी ने विरोधी गेंदबाजों की जमकर धज्जियां उड़ाई हैं। अभिषेक शर्मा ने पहले T20 में महज 32 गेंदों में 82 रन (7 चौके, 7 छक्के) बनाए। भारत ने 157 रनों का लक्ष्य 38 गेंदें बाकी रहते ही हासिल कर लिया। नई दिल्ली में खेले गए दूसरे मैच में संजू ने 22 गेंदों पर 57 रन ठोक डाले। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद यह उनका पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय अर्धशतक है।

दिल्ली में क्लीन स्वीप पर भारत की नजरें

अफगानिस्तान को पहले दो मैचों में करारी शिकस्त देने के बाद भारतीय टीम गुरुवार को नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में तीसरा और अंतिम टी20 मुकाबला खेलेगी। सीरीज पहले ही 2-0 से जेब में होने के बावजूद कप्तान और कोचिंग स्टाफ संजू-अभिषेक की जोड़ी के साथ ही मैदान पर उतर सकते हैं, जिससे वैभव सूर्यवंशी को फिलहाल डगआउट में ही इंतजार करना पड़ सकता है।

जिम्बाब्वे दौरे पर चमकने के बावजूद क्यों बाहर हैं वैभव सूर्यवंशी?

15 वर्षीय युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी ने जिम्बाब्वे दौरे पर अपनी तूफानी बल्लेबाजी से सभी का दिल जीत लिया था। वैभव ने जिम्बाब्वे दौरे पर 196.10 के आक्रामक स्ट्राइक रेट से 151 रन बनाए थे और उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ चुना गया था। अब वैभव के फैंस उनके जबरदस्त प्रदर्शन के बावजूद टीम से बाहर रहने पर सवाल खड़े कर रहे हैं।

हार्दिक पांड्या को फिर रखा गया एकदिवसीय टीम से दूर, क्या खेल पाएंगे विश्वकप?

 

हार्दिक पांड्या को फिलहाल एकदिवसीय योजनाओँ से चयनकर्ताओं ने बाहर रखा हुआ है।जून माह में अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हुए हार्दिक पांड्या को वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली आगामी एकदिवसीय सीरीज से बाहर रखा गया है। हार्दिक के 20 सितंबर को फिट घोषित किए जाने की संभावना है। लेकिन राष्ट्रीय चयन समिति उन्हें तभी टीम में चुनेगी जब वह भारत ‘ए’ के लिए 10 ओवर गेंदबाजी करके अपनी फिटनेस साबित कर देंगे।

इससे पहले अफगानिस्तान के खिलाफ एकदिवसीय सीरीज में  मांसपेशियां यानि कि हैमस्ट्रिंग के कारण वह बाहर रहे थे।गौरतलब है कि मुख्य चयनकर्ता अजीत आगरकर ने यह कहा था कि हार्दिक पांड्या को दक्षिण अफ्रीका में होने वाले एकदिवसीय विश्वकप के लिए भारतीय टीम में शामिल करने की योजना है।

यह उस योजना को पीछे ढकेलती है क्योंकि एक बार फिर हार्दिक पांड्या की खराब फिटनेस सबके सामने उजागर हो जाती है। वह भी तब जब उनको बैंगलूरू स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस से हरी झंडी मिल गई थी।इससे पहले पिछले एकदिवसीय विश्वकप में भी बीच हार्दिक पांड्या टूर्नामेंट चोटिल होकर बाहर हो गए थे।

2 टी-20 विश्वकप जीत चुके हार्दिक पांड्या टी20 टीम में पंड्या की वापसी की संभावना कम लग रही है क्योंकि अगरकर ने साफ कर दिया था कि उनका इस्तेमाल ज्यादातर 50 ओवर प्रारूप में किया जाएगा।अगरकर ने कहा था, ‘‘ बुमराह की तरह, अगर हम उनसे अच्छा प्रदर्शन करवा सकें और उन्हें वनडे क्रिकेट के लिए फिट रख सकें। इस समय यही मुख्य मक़सद है। ’’

उन्होंने कहा था, ‘‘हम उन्हें कभी भी वापस ला सकते हैं। इससे हमें नितीश रेड्डी जैसे खिलाड़ी को टी20 क्रिकेट में कुछ मौके देने का भी मौका मिलता है। इसलिए पंड्या के मामले में टी20 के लिए थोड़ा आराम और रोटेशन होगा। ’’

उनकी जगह टीम में नितीश कुमार रेड्डी और नमन धीर है जो बल्लेबाजी के साथ तेज गेंदबाजी भी कर सकते हैं।

भारत की एकदिवसीय टीम: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (उपकप्तान), ध्रुव जुरेल, नितीश कुमार रेड्डी, रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, मोहम्मद सिराज, आकिब नबी, यशस्वी जायसवाल और नमन धीर

India vs West Indies: वेस्टइंडीज सीरीज के लिए हुआ स्क्वॉड का ऐलान, नमन धीर और आकिब नबी की टीम इंडिया में एंट्री

India vs West Indies: पंजाब के बल्लेबाज नमन धीर और जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज औकिब नबी को पहली बार भारत की वनडे टीम में जगह मिली है। दोनों को वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है। बता दें कि BCCI ने बुधवार (16 सितंबर) को X पर पोस्ट कर वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली वनडे और टी20 सीरीज के लिए टीमों का ऐलान किया। यह घरेलू सीरीज 27 सितंबर से तिरुवनंतपुरम में शुरू होगी।

शुभमन गिल तीन वनडे मैचों में ‘मेन इन ब्लू’ (भारतीय टीम) की कप्तानी करेंगे, जबकि श्रेयस अय्यर एशियन गेम्स 2026 के बाद जापान से लौटने पर पांच T20I मैचों में टीम की कमान संभालेंगे।

रोहित शर्मा और विराट कोहली को भारत की वनडे टीम में बनाए रखा गया है, साथ ही गुरनूर बरार, केएल राहुल, प्रसिद्ध कृष्णा और कुलदीप यादव भी टीम में शामिल हैं। वहीं, जुलाई 2026 में इंग्लैंड के खिलाफ न खेलने वाले रवींद्र जडेजा और मोहम्मद सिराज की भी वापसी हुई है।

अय्यर की गैर-मौजूदगी में, राहुल को वनडे सीरीज के लिए गिल का डिप्टी (उप-कप्तान) बनाया गया है। टीम में ऋतुराज गायकवाड़, ध्रुव जुरेल, नीतीश कुमार रेड्डी और यशस्वी जायसवाल भी शामिल हैं।

50 ओवर की टीम में आकिब और नमन ही दो नए चेहरे हैं। उन्होंने पहले कभी भारत के लिए किसी भी फॉर्मेट में नहीं खेला है, हालांकि आकिब पिछले महीने श्रीलंका दौरे पर भारत की टेस्ट टीम का हिस्सा थे।

बता दें कि नीतीश भारत की 2026 एशियाई खेलों की टीम का हिस्सा थे, लेकिन बुधवार को BCCI ने उन्हें टीम से हटा दिया और अब वह वनडे सीरीज में खेलेंगे।

भारत की वनडे टीम: शुबमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (उपकप्तान), ध्रुव जुरेल, नितीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जड़ेजा, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, मोहम्मद सिराज, औकिब नबी, यशस्वी जयसवाल, नमन धीर।

टी20 टीम में प्रिंस यादव और मयंक यादव के साथ कुलदीप यादव की वापसी हुई है। उन्होंने वरुण चक्रवर्ती, जसप्रित बुमराह और यश ठाकुर की जगह ली है।

गौरतलब है कि ठाकुर और बुमराह अफगानिस्तान के खिलाफ भारत की T20I टीम का हिस्सा हैं और एशियाई खेलों में भी खेलेंगे, लेकिन उन्हें वेस्टइंडीज सीरीज के लिए नहीं चुना गया है।

भारत की T20I टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उप-कप्तान), शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, नितीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, मयंक यादव।

यह भी पढ़ें: 1.1 करोड़ में RR को मिला था ‘हीरा’, अब हर IPL टीम को हो रहा अफसोस! जानें वैभव पर LSG के मालिक ने क्या कहा

Asian Games से भी बाहर हुए वरुण चक्रवर्ती, फिर हुआ था साइड स्ट्रेन

 

 

 

बेंगलुरु में सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस (COE) में दो महीने तक रिकवरी और रिहैबिलिटेशन के बाद वापसी करने वाले वरुण चक्रवर्ती फिर से चोटिल हो गए हैं। वह अफ़गानिस्तान के खिलाफ़ चल रही टी 20 इंटरनेशनल सीरीज़ से तो बाहर हुए ही थे अब यह खबर आ रही है कि जापान में होने वाले एशियाई खेलोंसे भी वह बाहर हो गए हैं।

चक्रवर्ती (35) ने रविवार रात के मैच के बाद साइड स्ट्रेन की शिकायत की, और टीम मैनेजमेंट ने बिना किसी देरी के उन्हें रिलीज़ करने का फ़ैसला किया है। वह अगले 24-48 घंटों में COE की मेडिकल टीम से मिलने के लिए बेंगलुरु पहुंचे थे, जिसके बाद एशियाई खेलों में उनकी भागीदारी पर फ़ैसला लिया गया।

यह फैसला उनके स्कैन के बाद लिया गया। लेकिन जापान के लिए टीम के रवाना होने में एक हफ़्ते से भी कम समय बचा है – जहाँ भारत मेज़बान टीम के खिलाफ़ एक बाइलेटरल मैच (22 सितंबर को) खेलने के बाद एशियाई खेलों में हिस्सा लेगा। भारतीय टीम 18 सितंबर को नई दिल्ली से जापान के लिए रवाना होगी। एशियाई खेलों में भारत का पहला मैच 28 सितंबर को है।

चक्रवर्ती ने रविवार रात नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में अपने चार ओवर का कोटा पूरा किया और ऐसा लगा कि वह अपनी पुरानी बेहतरीन फ़ॉर्म में लौट आए हैं। हाल के समय में वह उतने असरदार नहीं दिखे थे और उनकी एकमात्र कमी दो नो-बॉल थीं जो उन्होंने फेंकीं। उन्होंने 16 रन देकर एक विकेट लिया।

जुलाई में इंग्लैंड में टी20 सीरीज़ के बीच में ही हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण चक्रवर्ती को लौटना पड़ा था और वह ज़िम्बाब्वे में हुई अगली सीरीज़ में नहीं खेल पाए थे। उन्होंने सीओई में लगभग दो महीने बिताए और पूरी तरह फिट पाए जाने के बाद उन्हें अफ़गानिस्तान सीरीज़ और एशियाई खेलों के लिए चुना गया।

रविवार को मैच के बाद स्पिनर ठीक लग रहे थे और मैच के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि चोटें किसी भी खिलाड़ी की ज़िंदगी का अहम हिस्सा होती हैं। उन्होंने कहा, “देखिए, सभी खिलाड़ियों के लिए चोटें बहुत आम बात हैं और इससे पता चलता है कि हम मेहनत कर रहे हैं, अपना बेस्ट दे रहे हैं। कभी-कभी हम अपनी क्षमता से ज़्यादा ज़ोर लगाते हैं और तब शरीर जवाब दे देता है। ऐसे में हमें थोड़ा पीछे हटकर बेहतर तरीके से काम करना होता है और मज़बूती से वापसी करनी होती है।”