भारतीय अंडर-19 टीम ऑस्ट्रेलिया को सात रनों से हराया

यशबर्धन चौहान (54/ दो विकेट) रन, अन्वय द्रविड़ (38), आर्यवीर सहवाग (28) शानदार प्रदर्शन की बदौलत भारतीय अंडर-19 टीम बारिश प्रभावित पहले यूथ वनडे में ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 टीम को सात रनों से शिकस्त दी।

183 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया के लिए नील पटेल और हेडन बारबुलोविक की जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 58 रन जोड़कर अच्छी शुरुआत की। सातवें ओवर में चौहान ने हेडन (45) रन को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। इसके बाद 11वें ओवर में चौहान ने नील पटेल (40) को भी अपना शिकार बना लिया। जेड होलिक (25) रन बनाकर आउट हुये। कप्तान जैक सॉसनेक ने 27 गेंदों में छह चौके और तीन छक्के लगाते हुए (55) रनों की आतिशी पारी खेलते हुए अपनी टीम को जीत दिलाने का प्रयास किया। 19वें ओवर की पांचवीं गेंद पर चिगुरपति वेंकटा ने सॉसनेक को आउट कर ऑस्ट्रेलिया के मैच जीने की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। 

Also Read : तृणमूल कांग्रेस के दोनों धड़ों को अंतरिम नये नाम, नये निशान आवंटित

आखिरी ओवरों में भारतीय गेंदबाजों बेहतरीन प्रदर्शन के आगे ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज सात विकेट पर 175 रन ही बना सके और उनकी टीम मुकाबला सात रनों से हार गई।

इससे पहले आज यहां ऑस्ट्रेलिया की अंडर-19 टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी भारत की अंडर-19 टीम ने यशबर्धन चौहान ने 34 गेंदों में पांच चौके और दो छक्के उड़ाते हुए (54) रनों की अर्धतशकीय पारी खेली। अन्वय द्रविड़ ने 18 गेंदों में दो चौके और तीन छक्के लगाते हुए (38) रन बनाये। आर्यवीर सहवाग ने 26 गेंदों में पांच चौके जड़ेते हुए (28) रन बनाये। अन्वय द्रविड और यशबर्धन चौहान के बीच 34 गेंदों में 69 रनों की साझेदारी हुई। वहीं, कुशाग्र ओझा (16), कप्तान लक्ष्य रायचंदानी (15) और अर्जुन राजपूत (15) रनों की पारियों का योगदान दिया। बारिश के कारण मैच को 20-20 ओवरों का कर दिया गया था। भारतीय टीम ने छह विकेट पर 182 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया। ऑस्ट्रेलिया की ओर से स्पेंसर ग्रीन और एली ब्रेन को दो-दो विकेट मिले।

Pic Credit : ANI