
एशिया कप चैंपियन भारत का एशियाई खेल का सफर मेजबान जापान के खिलाफ शुरु हुआ। जिसमें भारत ने जापान की टीम को 5 ओवरों के भीतर 8 विकेटों से हरा दिया और जीत के लिए जरूरी 58 रन बना लिए। क्वार्टरफाइनल में मिली इस जीत के साथ भारत सेमीफाइनल में प्रवेश कर चुकी है जहां उसका मैच बांग्लादेश से होगा। बांग्लादेश के खिलाफ भारत ने हाल ही में एशिया कप का सेमीफाइनल भी जीता था।
शेफाली ने 15 गेंद में नाबाद 40 रन बनाये जबकि रिचा घोष ने छह गेंद में 12 रन का योगदान दिया।जापान ने सलामी बल्लेबाज जी कमलिनी और तीसरे नंबर पर उतरी भारती फुलमाली को आउट किया।इससे पहले श्री चरणी की अगुवाई में भारत के अनुभवी स्पिनरों ने जापानी बल्लेबाजों की अनुभवहीनता का पूरा फायदा उठाते हुए उन्हें 57 रन पर आउट कर दिया।
पहले गेंदबाजी का फैसला करने वाली भारतीय टीम ने जापान के बल्लेबाजों को हाथ खोलने ही नहीं दिये और पूरी पारी में सिर्फ तीन चौके लगे।जापान के बल्लेबाजों को शीर्ष टीमों से खेलने या नियमित अभ्यास का मौका नहीं मिलता है और उनके लिये टर्न और उछाल लेती पिच पर भारत के गेंदबाजों का सामना कर पाना काफी मुश्किल था।
An outstanding performance from the Indian Women’s Cricket Team as India defeated Japan by 8 wickets, with 15 overs remaining, to secure a place in the Semifinals.
Japan: 57 all out (19.5 overs)
India: 59/2 (5 overs)The Indian team will next face Bangladesh in the… pic.twitter.com/KI9369R8tC
— SAI Media (@Media_SAI) September 18, 2026
पावरप्ले में 24 रन ही बने जिसमें दो चौके लगे। श्री चरणी ने सलामी बल्लेबाज हारूना इवासाकी (10) और कप्तान माइ यानागिडा को लगातार दो गेंदों पर पवेलियन भेजा।शेफाली ने 15वें ओवर में अयाका कातो और 17वें ओवर में शिमाको कातो के विकेट लिये। कुछ बल्लेबाज रन आउट भी हुए जिससे जापान की मुश्किलें और बढ गई।
श्री चरणी ने 10 रन देकर चार विकेट लिये जो टी20 क्रिकेट में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। शेफाली वर्मा ने 13 रन देकर दो विकेट चटकाये। जापान की टीम 19 . 5 ओवर में 57 रन पर आउट हो गई । भारत ने यह लक्ष्य पांच ओवर में हासिल कर लिया।

