
भारत के खिलाफ 2 टेस्ट मैचों की सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बाएं हाथ के श्रीलंकाई बल्लेबाज सोनल दिनूशा मैन ऑफ द सीरीज का अवार्ड तो नहीं जीत पाए क्योंकि उनकी टीम को 0-1 से सीरीज गंवानी पड़ी थी लेकिन अपनी सधी हुई बल्लेबाजी के कारण उन्होंने प्लेयर ऑफ द मंथ का अवार्ड पा लिया।
कोलंबो टेस्ट में भारतीय गेंदबाजो के सामने दोनों पारियों में उन्होंने शतक जमाया पहली पारी में उन्होंने 102 रन बनाए।सोनल दिनूशा ने 2 टेस्ट की सीरीज में न्यूनतम स्कोर 84 रनों का रहा है। यह ही वह पारी थी जब वह शतक नहीं लगा सके। सोनल दिनूशा ने गॉल टेस्ट की पहली पारी में भी शतक लगाकर भारतीय टीम को फॉलोऑन नहीं देने दिया था हालांकि कोलंबो टेस्ट की पहली पारी में उनका यह प्रयास विफल गया।सोनल दिनूशा पहली बार भारत के सामने खेल रहे हैं और वह 3 टेस्ट शतक लगा चुके हैं। ट्रेविस हेड को इतने शतक लगाने के लिए भारत के खिलाफ 4 सीरीज खेलनी पड़ी थी।
Performances in the #WTC27 series against India help Sri Lanka batter Sonal Dinusha claim the ICC Men’s Player of the Month award for August https://t.co/Vb2BVtcRPK
— ICC (@ICC) September 18, 2026
सोनल दिनूशा ने कोलंबो टेस्ट मैच के चौथे दिन भी अपना शतक पूरा किया और पांचवे दिन भी, यह बताता है कि उनकी फिटनेस किस स्तर की है। अपने इस प्रदर्शन के कारण वह भारत बनाम श्रीलंका सीरीज के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज बन कर उभरे हैं। दो पारियों में दो शतक लगाने के कारण वह मैन ऑफ द मैच मैन ऑफ द मैच चुने गए।

