Silver Price Today: कल की तेज गिरावट के बाद आज फिर चढ़े दाम, खरीदारी से पहले जानें 10 प्रमुख शहरों के भाव

Silver Price Today: कल 5000 रुपये सस्ते होने के बाद शुक्रवार को एक बार चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है। घरेलू बाजार में चांदी की चमक बढ़ गई है। खबर लिखे जाने तक मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी के भाव700 रुपए तक चढ़ी और कीमत ₹2,34,151 प्रति किलोग्राम (silver price today) पर पहुंच गई।

इंटरनेशनल मार्केट में क्या हैं दाम?

इंटरनेशनल मार्केट यानी Comex पर सोने और चांदी दोनों की चमक लौट आई है। Comex पर आंकड़ों की मानें तो खबर लिखे जाने तक सोना 0.46% तक चढ़ा (Gold Price on Comex) और कीमत 4317.80 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई हैं। वहीं चांदी (Silver Price on Comex) के दाम 0.54% तक चढ़े और ऐसे में कीमत 64.345 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखी।

दिल्ली-मुंबई समेत प्रमुख शहरों में आज चांदी का रेट

देश के प्रमुख शहरों में गुडरिटर्न्स के मुताबिक चांदी की कीमतें करीब 2,49,900-2,54,900 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के आसपास बनी हुई हैं। कुछ शहरों में स्थानीय बाजार और टैक्स के कारण मामूली अंतर देखने को मिल सकता है।

शहर1 किलो चांदी का भाव
दिल्ली₹2,45,000
मुंबई₹2,45,000
कोलकाता₹2,45,000
चेन्नई₹2,50,000
लखनऊ₹2,45,000
पटना₹2,45,000
जयपुर₹2,45,000
अहमदाबाद₹2,45,000
पुणे₹2,45,000
बेंगलुरु₹2,45,000
हैदराबाद₹2,45,000
भोपाल₹2,45,000
चंडीगढ़₹2,45,000
नोएडा₹2,45,000
गुरुग्राम₹2,45,000

 

पिछले दिन क्या रहा चांदी का भाव

दिल्ला के सर्राफा बाजार में गुरुवार को चांदी की कीमतों में गिरावट देखी गई। पिछले दो सत्रों में स्थिर रहने के बाद, चांदी 5,000 रुपये टूटकर 2.37 लाख रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स सहित) रह गई। पिछले सत्र में चांदी 2.42 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में हाजिर चांदी 1.4 फीसदी टूटकर 63.56 डॉलर प्रति औंस रह गई।

चांदी को किससे मिल रहा सपोर्ट

दो दिन की गिरावट के बाद शुक्रवार को एशियाई ट्रेडिंग के दौरान चांदी की कीमत (XAG/USD) थोड़ी बढ़कर $63.90 प्रति ट्रॉय औंस के आसपास पहुंच गई। कच्चे तेल की कीमतों में कमी के बाद महंगाई की चिंताएं कम हुई हैं, जिससे चांदी को सपोर्ट मिल रहा है। एनर्जी मार्केट में गिरावट देखी गई क्योंकि ऐसी खबरें हैं कि अमेरिका और ईरान एक चरणबद्ध समझौते पर विचार कर रहे हैं। इस समझौते में कतर के अधिकारी मध्यस्थता कर रहे हैं और बातचीत UN जनरल असेंबली के दौरान हो रही है। अगर यह समझौता होता है, तो ईरानी बंदरगाहों पर अमेरिकी नाकेबंदी हट सकती है और रणनीतिक रूप से अहम होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) फिर से खुल सकता है।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

बाजार जानकारों का कहना है कि सोने में लगातार बिकवाली के कारण इसकी कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी रहा। व्यापारियों ने इस कमजोरी के लिए कमजोर वैश्विक संकेतों और ऊंचे स्तर पर मुनाफावसूली को जिम्मेदार ठहराया। चांदी पर अधिक असर पड़ा क्योंकि इसकी कीमतों में उतार-चढ़ाव अधिक होता है और औद्योगिक मांग से जुड़े होने के कारण इस पर बिकवाली का दबाव बढ़ गया, जिससे यह दिन के अंत में अपने पिछले बंद भाव से काफी नीचे रही।

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये के 95.96 के स्तर तक गिरने से घरेलू बाजार में चांदी की कीमतों को कुछ सहारा मिला, जिससे गिरावट की सीमा सीमित रही।

Commodity Corner: क्रूड की कीमतों में मामूली गिरावट, सोने में साप्ताहिक नुकसान की आशंका

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

LPG Price 24 September 2026: कमर्शियल गैस सिलेंडर ₹600 तक हुआ सस्ता? जानें- घरेलू एलपीजी के ताजा रेट

LPG Price Update: घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में 24 सितंबर 2026 को देश के प्रमुख शहरों में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है। गुरुग्राम में आज 14.2 किलो के घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत ₹950.50 है। सरकारी तेल कंपनियां अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमतों और स्थानीय टैक्स समेत विभिन्न कारणों के आधार पर LPG की कीमतों की हर महीने समीक्षा करती हैं। जारी किए गए नए रेट के मुताबिक, इन शहरों में बेंगलुरु में घरेलू LPG सिलेंडर के रेट सबसे कम ₹914 और हैदराबाद में सबसे अधिक ₹994 है। जबकि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में यही सिलेंडर ₹942 में मिल रहा है।

कमर्शियल LPG सिलेंडर का क्या है रेट?

अगर आपके पास घरेलू कनेक्शन की जगह 19 किलो का कमर्शियल LPG कनेक्शन है, तो NCR में इसकी कीमत करीब ₹2,747.50 बताई गई है। कमर्शियल सिलेंडर का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, चाय की दुकान, मिठाई की दुकान और कैटरिंग जैसे कारोबार में किया जाता है।

सितंबर में कीमतें स्थिर

सितंबर 2026 के दौरान प्रमुख शहरों में घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतें स्थिर रहने की बात कही गई है। हालांकि, LPG के दाम हर महीने संशोधित किए जा सकते हैं। इसलिए अगले महीने कीमतों में बदलाव संभव है। LPG की कीमत शहर, राज्य के टैक्स और स्थानीय परिस्थितियों के आधार पर अलग-अलग हो सकती है। इसलिए सिलेंडर बुक करने से पहले अपने क्षेत्र का ताजा रेट संबंधित अधिकृत LPG वितरक या तेल कंपनी के माध्यम से जांचना उचित है।

यूपी में कमर्शियल सिलेंडर हुआ सस्ता?

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ग्रामीण उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, कुछ ग्रामीण एजेंसियां 19 किलो के कमर्शियल गैस सिलेंडर को आधिकारिक कीमत से करीब ₹200 से ₹600 तक कम दाम में बेच रही हैं। हालांकि, यह किसी देशव्यापी कीमत कटौती का हिस्सा नहीं है। बल्कि कुछ चुनिंदा एजेंसियों और स्थानीय बाजारों में दी जा रही छूट बताई जा रही है।

कुशीनगर में ₹2,400 से ₹2,700 में मिल रहा सिलेंडर?

News18 की रिपोर्ट के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में 19 किलो के कमर्शियल LPG सिलेंडर की आधिकारिक कीमत करीब ₹2,946 है। लेकिन कुछ एजेंसियों पर ग्राहकों को यही सिलेंडर ₹2,400 से ₹2,700 के बीच मिलने की बात सामने आई है। इस हिसाब से कुछ ग्राहकों को आधिकारिक कीमत की तुलना में ₹200 से ₹600 तक की बचत हो सकती है।

हालांकि, ध्यान देने वाली बात यह है कि तेल कंपनियों ने पूरे देश के लिए कमर्शियल LPG की कीमत में ऐसी कोई नई कटौती घोषित नहीं की है। कम कीमत पर सिलेंडर मिलने की खबर कुछ विशेष ग्रामीण बाजारों और एजेंसियों तक सीमित है।

आखिर कम दाम पर क्यों बिक रहा है कमर्शियल LPG?

ग्रामीण इलाकों में कई जगहों पर कमर्शियल गतिविधियां अपेक्षाकृत कम रहने से LPG की मांग भी कमजोर बताई जा रही है। ऐसे में कुछ गैस एजेंसियों के पास सामान्य से ज्यादा भरा हुआ स्टॉक बच सकता है। 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर का इस्तेमाल मुख्य रूप से रेस्टोरेंट, होटल, चाय-नाश्ते की दुकानों, मिठाई की दुकानों, ढाबों और कैटरिंग कारोबार में होता है। छोटे शहरों और ग्रामीण बाजारों में इन कारोबारों से मांग कम होने पर एजेंसियों के पास स्टॉक जमा हो सकता है। ऐसे में कुछ वितरक स्टॉक को तेजी से निकालने के लिए स्थानीय स्तर पर छूट दे सकते हैं।

घरेलू LPG सिलेंडर के दाम अलग

कमर्शियल सिलेंडर की कम कीमत को देखकर घरेलू LPG सिलेंडर के दाम भी कम होने की उम्मीद नहीं करनी चाहिए। 14.2 किलो वाले घरेलू LPG सिलेंडर और 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमतें अलग होती हैं। कुशीनगर में घरेलू सिलेंडर की कीमत करीब ₹1,014 बताई गई है। जबकि कमर्शियल सिलेंडर का आधिकारिक रेट करीब ₹2,946 है। इसलिए कुशीनगर में ₹2,400 से ₹2,700 के बीच मिलने की खबर सिर्फ कमर्शियल 19 किलो LPG सिलेंडर से जुड़ी है।

ग्रामीण ग्राहकों के लिए LPG रिफिल बुकिंग में भी बदलाव

  • LPG की उपलब्धता में सुधार के बीच ग्रामीण उपभोक्ताओं के लिए रिफिल बुकिंग के नियम में भी बदलाव की जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक, ग्रामीण ग्राहक अब घरेलू LPG सिलेंडर की अगली रिफिल 25 दिन बाद बुक कर सकते हैं। जबकि पहले यह अंतराल 45 दिन था।
  • बताया गया है कि इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम ने ग्रामीण क्षेत्रों में इस संशोधित बुकिंग अवधि को अपनाया है। इस बदलाव का उद्देश्य ग्रामीण उपभोक्ताओं को शहरी क्षेत्रों में उपलब्ध रिफिल चक्र के करीब लाना है। सप्लाई की स्थिति बेहतर होने और पुराने बैकलॉग में कमी आने के बाद बुकिंग अंतराल कम किया गया है।

छोटे कारोबारियों को मिल सकती है राहत

  • अगर किसी ग्रामीण बाजार में कमर्शियल LPG सिलेंडर आधिकारिक कीमत से ₹200 से ₹600 तक कम मिल रहा है, तो इसका सीधा फायदा छोटे कारोबारियों को हो सकता है। चाय की दुकान, ढाबा, मिठाई की दुकान, छोटा रेस्टोरेंट और कैटरिंग कारोबार जैसे व्यवसायों में LPG रोजमर्रा के संचालन का अहम खर्च होता है।
  • ऐसे में कम कीमत पर सिलेंडर मिलने से ईंधन लागत घट सकती है। हालांकि, यह फायदा हर जगह समान नहीं होगा। किसी एजेंसी पर मिलने वाली कीमत उसके स्टॉक, स्थानीय मांग और नई सप्लाई की स्थिति पर निर्भर कर सकती है।

दिल्ली-मुंबई समेत आज बड़े शहरों में कितना है सिलेंडर के दाम?

शहरघरेलू सिलेंडरकमर्शियल सिलेंडर
दिल्ली₹942₹2,747.50
मुंबई₹941.50₹2,701
कोलकाता₹968₹2,884
बेंगलुरु₹944.50₹2,831
हैदराबाद₹994₹2,996
चेन्नई₹957.50₹2,916.50
जयपुर₹945.50₹2,776
बीकानेर₹953.50₹2,798.50
रांची₹1,010.50₹2,925.50

ये भी पढ़ें- क्या खाना पकाने वाला तेल सस्ता होगा? सरकार ने सूरजमुखी, सोयाबीन और पाम तेल पर कस्टम ड्यूटी घटाई

UP-EDGE Project: योगी सरकार का पूर्वांचल पर मेगा प्लान! 28 जिलों की बदलने वाली है किस्मत, ₹2,500 करोड़ से होगा ये बदलाव

UP-EDGE Project: उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल में आर्थिक गतिविधियों को रफ्तार देने के लिए राज्य सरकार ने बड़ा प्लान तैयार किया है। विश्व बैंक (World Bank) के सहयोग से ₹2,500 करोड़ की UP-EDGE प्रोजेक्ट प्रस्तावित की गई है। पांच साल तक चलने वाली इस परियोजना का मकसद पूर्वांचल के जिलों में स्थानीय क्षमता के आधार पर रोजगार, आय और निवेश के नए अवसर तैयार करना है। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने मंगलवार (22 सितंबर) को कहा कि वह पूर्वांचल क्षेत्र के 28 जिलों को समर्पित एक परियोजना शुरू करेगी।

इसका उद्देश्य स्थानीय संसाधनों को निवेश, रोजगार, उद्यमिता और निर्यात के अवसरों में बदलना है। विश्व बैंक के सहयोग से शुरू की जाने वाली उत्तर प्रदेश सक्षम जिला-आधारित आर्थिक विकास (UP-EDGE) परियोजना पूर्वांचल क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों को गति देने के साथ-साथ स्थानीय प्रशासन को भी मजबूत करेगी।

28 जिलों को मिलेगा फायदा

UP-EDGE यानी UP Enabling District-Led Economic Growth Project के तहत फिलहाल पूर्वांचल के 28 जिलों को शामिल करने का प्रस्ताव है। इसके अलावा बुंदेलखंड के सात जिलों को भी परियोजना में शामिल किए जाने की संभावना है। इस प्रोजेक्ट को विश्व बैंक के सहयोग से लागू किया जाना प्रस्तावित है।

बैठक में परियोजना की प्रारंभिक रिपोर्ट यानी PPR को भारत सरकार को भेजने समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। राज्य सरकार की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और विश्व बैंक के अधिकारियों के बीच हुई बैठक में परियोजना के विभिन्न प्रस्तावित घटकों पर चर्चा की गई। इनमें प्रारंभिक परियोजना रिपोर्ट (PPR) को भारत सरकार को भेजना भी शामिल है।

बुंदेलखंड के सात जिले शामिल

विश्व बैंक के प्रैक्टिस मैनेजर हून सोह, लीड इकोनॉमिस्ट ऑरेलियन क्रॉस, सीनियर इकोनॉमिस्ट विंसेंट बेलिंगा और सीनियर स्पेशलिस्ट नेहा गुप्ता के साथ हुई बैठक में बताया गया कि यूपी-एज प्रोजेक्ट पूर्वांचल के 28 जिलों के लिए तैयार की गई है। बयान के मुताबिक, बुंदेलखंड के सात जिलों को भी इस परियोजना में शामिल किए जाने का प्रस्ताव है। करीब 2,500 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत वाली इस परियोजना की अवधि पांच साल होगी।

पूर्वांचल में उत्तर प्रदेश की करीब 40% आबादी

बैठक में बताया गया कि पूर्वांचल में यूपी की करीब 40 प्रतिशत आबादी रहती है। लेकिन उत्तर प्रदेश के सकल घरेलू उत्पाद (GDP) में इस क्षेत्र का योगदान लगभग 27.6 प्रतिशत है। क्षेत्र की प्रति व्यक्ति आय राज्य के औसत से करीब 45 फीसदी कम है। लगभग 80 प्रतिशत कार्यबल कृषि क्षेत्र से जुड़ा है। ऐसे में यह परियोजना जिलों की जरूरतों और स्थानीय संभावनाओं के आधार पर आर्थिक गतिविधियों का विस्तार करेगी।

कृषि के साथ मैन्युफैक्चरिंग और सर्विस सेक्टर पर जोर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पूर्वांचल में विकास की काफी संभावनाएं हैं। उन्होंने जिलेवार बड़े निवेश प्रोजेक्ट के लिए स्थानीय जरूरतों और उपलब्ध संसाधनों के आधार पर योजनाएं तैयार करने पर जोर दिया। सरकार के मुताबिक, इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार और आय के नए अवसर पैदा हो सकते हैं। इससे क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को नई गति मिल सकती है। सीएम योगी ने कृषि के साथ-साथ मैन्युफैक्चरिंग और सर्विस सेक्टर की भूमिका बढ़ाने की जरूरत बताई। उन्होंने स्थानीय उत्पादों को बेहतर डिजाइन, पैकेजिंग और वैश्विक बाजारों से जोड़ने पर भी जोर दिया।

इस प्रोजेक्ट के तहत करीब एक लाख नए उद्यम विकसित करने और महिला उद्यमियों की भागीदारी बढ़ाने का भी प्रस्ताव है। पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, ई-कॉमर्स, डेटा सेंटर और डिजिटल जिलों जैसे क्षेत्रों में भी नए अवसर विकसित किए जाएंगे। वाराणसी, गोरखपुर और प्रयागराज जैसे प्रमुख शैक्षणिक केंद्रों में कौशल विकास और ट्रेनिंग को बढ़ावा देने के साथ स्वास्थ्य क्षेत्र में मेडिसिटी और स्वास्थ्य पर्यटन की संभावनाओं पर भी काम किया जाएगा।

ODOP को ग्लोबल मार्केट से जोड़ने की तैयारी

मुख्यमंत्री ने ‘एक जिला, एक उत्पाद (ODOP)’ समेत अन्य स्थानीय उत्पादों को नए बाजारों से जोड़ने पर विशेष ध्यान देने की बात कही। बेहतर बाजार व्यवस्था और वैश्विक पहुंच के जरिए इन उत्पादों के निर्यात की संभावनाएं बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है। UP-EDGE प्रोजेक्ट के जरिए सरकार का फोकस सिर्फ इंफ्रास्ट्रक्चर तक सीमित रखने के बजाय जिले की स्थानीय आर्थिक क्षमता के हिसाब से विकास मॉडल तैयार करने पर है। प्रोजेक्ट के अगले चरण में प्रस्तावित PPR को केंद्र सरकार के समक्ष भेजने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, “पूर्वांचल में विकास की अपार संभावनाएं हैं। स्थानीय जरूरतों, उपलब्ध संसाधनों और आर्थिक अवसरों को ध्यान में रखते हुए जिलेवार बड़े निवेश परियोजनाओं की कार्ययोजना तैयार की जानी चाहिए। इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार और आय के नए अवसर पैदा होंगे तथा क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी।”

ये भी पढ़ें- SIR प्रक्रिया में गड़बड़ियों पर ECI का जवाब! ‘असहमति सामान्य प्रक्रिया…’; 10 महीने के सवालों पर चुनाव आयोग ने क्या-क्या कहा?

उन्होंने कहा कि पूर्वांचल के विकास में कृषि के साथ-साथ मैन्युफैक्चरिंग और सेवा क्षेत्र की भूमिका भी बढ़ानी होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थानीय उत्पादों को बेहतर डिजाइन, पैकेजिंग और वैश्विक बाजारों से जोड़कर निर्यात के अवसर बढ़ाए जा सकते हैं। आदित्यनाथ ने एक जिला एक उत्पाद (ODOP) और अन्य स्थानीय उत्पादों को नए बाजार तंत्र से जोड़ने पर विशेष ध्यान देने को कहा।

Silver Price Today: चांदी की कीमतों में तेजी, दिल्ली, पटना सहित इन 10 शहरों में जानें 1 किलो का क्या है भाव

Silver Price Today: चांदी की कीमतों में 23 सितंबर को बढ़त देखने को मिली। दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत 2.42 लाख रुपये प्रति किलो (सभी टैक्स समेत) पर है। जबकि गुडरिटर्न्स के मुताबिक चांदी 2,50,000 रुपये प्रति किलो हो गई।  मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव सुबह तक 0.29% बढ़कर यानी 1430 रुपये तेजी के साथ 2,40,750 रुपये प्रति किलो हो गया। जबकि पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 2,39,317 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी।

इंटरनेशनल मार्केट में क्या है भाव

भारत में चांदी की कीमतें 2,40,000 रुपये प्रति किलो हो गई जबकि इंटरनेशनल मार्केट में चांदी की कीमतें 1 फीसदी से ज्याजा चढ़कर $67.360 प्रति औंस पर रही। सेशन के दौरान यह धातु $68.055 प्रति औंस और $67.240 प्रति औंस के बीच रही।

दिल्ली-मुंबई समेत प्रमुख शहरों में आज चांदी का रेट

देश के प्रमुख शहरों में गुडरिटर्न्स के मुताबिक चांदी की कीमतें करीब 2,49,900-2,54,900 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के आसपास बनी हुई हैं। कुछ शहरों में स्थानीय बाजार और टैक्स के कारण मामूली अंतर देखने को मिल सकता है।

शहर1 किलो चांदी का भाव
दिल्ली₹2,49,900
मुंबई₹2,49,900
कोलकाता₹2,49,900
चेन्नई₹2,54,900
लखनऊ₹2,49,900
पटना₹2,49,900
जयपुर₹2,49,900
अहमदाबाद₹2,49,900
पुणे₹2,49,900
बेंगलुरु₹2,49,900
हैदराबाद₹2,49,900
भोपाल₹2,49,900
चंडीगढ़₹2,49,900
नोएडा₹2,49,900
गुरुग्राम₹2,49,900

बुधवार को चांदी भी $67 के आसपास मजबूत हुई, लेकिन US डॉलर और US ट्रेजरी यील्ड के ऊंचे बने रहने से दोनों मेटल दबाव में हैं। ट्रेडर्स को अभी भी उम्मीद है कि फेड एक और बढ़ोतरी पर विचार करेगा, इसलिए उम्मीद इस बात पर निर्भर करती है कि तेल में गिरावट जारी रहती है या नहीं और बातचीत आगे बढ़ती है या नहीं। अगर तेल में उछाल आता है या रेट में बढ़ोतरी की उम्मीद बढ़ती है, तो दोनों मेटल फिर से दबाव में आ सकते हैं।

चांदी पर क्या है आगे का आउटलुक

वेंचुरा में कमोडिटी और CRM के हेड, एन एस रामास्वामी ने कहा कि सफेद धातु के $63 और $75 प्रति औंस के बीच स्थिर होने की संभावना है, जिसमें बड़े उतार-चढ़ाव हो सकते हैं। ब्याज दरों और डॉलर के उतार-चढ़ाव के कारण यह बैलेंस में बना हुआ है।

रामास्वामी ने कहा, “मैक्रोइकोनॉमिक नरमी से नीचे की ओर सपोर्ट $64.50 प्रति औंस के आसपास बना हुआ है। मीडियम टर्म प्राइस टारगेट $75 – $80 प्रति औंस (MCX में Rs.325000 प्रति Kg) हो सकते हैं, अगर महंगाई कम होने, फेड रेट में कटौती, सोलर डिमांड में स्थिरता और कमजोर US डॉलर का कोई संकेत मिलता है। ऊंची ब्याज दरों के साथ कंसोलिडेशन बेसिस पर, चांदी $60 – $63 प्रति औंस (MCX में Rs.225000 प्रति Kg) की रेंज में रह सकती है। चांदी की कीमतों में अभी बहुत उतार-चढ़ाव है, जो $64–$66 प्रति औंस (MCX पर Rs.235000 – Rs.238000 प्रति Kg) के आसपास ट्रेड कर रही है।”

Gold Silver Price: 1% से ज्यादा चढ़ी चांदी, सोना स्थिर, कीमतों में उतार-चढ़ाव की क्या है वजह

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

LPG Price 23 September 2026: आज LPG गैस सिलेंडर सस्ता हुआ या महंगा? 23 सितंबर के अपने शहर के ताजा रेट यहां जानें

LPG Price 23 September 2026: महीने की शुरुआत में LPG गैस सिलेंडर के दाम में बदलाव के बाद अब 23 सितंबर 2026 को घरेलू रसोई गैस की कीमतें देश के प्रमुख शहरों में स्थिर हैं। वहीं, 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई है। लेटेस्ट आंकड़ों के मुताबिक, घरेलू यानी 14.2 किलो वाले LPG सिलेंडर की कीमत पिछले महीने के मुकाबले नहीं बदली है। जबकि कमर्शियल सिलेंडर करीब ₹9.50 से ₹11.50 तक महंगा हुआ है। आपको बता दें कि LPG की स्थानीय कीमत शहर और लागू शुल्क के अनुसार थोड़ी अलग हो सकती है। ऊपर दिए गए आंकड़े 23 सितंबर 2026 को उपलब्ध शहर/राज्यवार LPG मूल्य डेटा पर आधारित हैं।

गुरुग्राम में LPG का आज का रेट

गुरुग्राम में 14.2 किलो का घरेलू LPG सिलेंडर ₹950.50 में मिल रहा है। इसमें पिछले महीने के मुकाबले कोई बदलाव नहीं हुआ है। वहीं, 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर की कीमत ₹2,764.50 है, जो अगस्त के ₹2,755 से ₹9.50 ज्यादा है।

पूरे देश में आज घरेलू LPG का क्या रेट है?

राज्यवार उपलब्ध आंकड़ों में 14.2 किलो घरेलू सिलेंडर की कीमत दिल्ली में ₹942, महाराष्ट्र में ₹941.50, हरियाणा में ₹943.50, गुजरात में ₹949.50, उत्तर प्रदेश में ₹979.50, बिहार में ₹1,031.50 और पश्चिम बंगाल में ₹968 है। पूर्वोत्तर राज्यों के कुछ इलाकों में कीमत इससे अधिक है।

कमर्शियल LPG की बात करें तो महाराष्ट्र में 19 किलो सिलेंडर ₹2,701, हरियाणा में ₹2,749.50, गुजरात में ₹2,807, उत्तर प्रदेश में ₹2,870, बिहार में ₹3,029 और पश्चिम बंगाल में ₹2,884 दर्ज किया गया है।

दिल्ली-मुंबई समेत आज बड़े शहरों में कितना है सिलेंडर के दाम?

शहरघरेलू सिलेंडरकमर्शियल सिलेंडर
दिल्ली₹942₹2,747.50
मुंबई₹941.50₹2,701
कोलकाता₹968₹2,884
बेंगलुरु₹944.50₹2,831
हैदराबाद₹994₹2,996
चेन्नई₹957.50₹2,916.50
जयपुर₹945.50₹2,776
बीकानेर₹953.50₹2,798.50
रांची₹1,010.50₹2,925.50

घरेलू सिलेंडर की कीमत में बदलाव नहीं

लेटेस्ट आंकड़ों के मुताबिक, घरेलू LPG की कीमत कई शहरों में जून 2026 से मौजूदा स्तर पर बनी हुई है। मुंबई में 14.2 किलो सिलेंडर ₹941.50 और दिल्ली में 942 रुपये है। वहीं, कमर्शियल LPG की कीमतों में महीने-दर-महीने उतार-चढ़ाव देखने को मिला है।

कमर्शियल सिलेंडर महंगा होने का असर

19 किलो LPG सिलेंडर का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्तरां, ढाबों और अन्य कमर्शियल प्रतिष्ठानों में होता है। ऐसे में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की ईंधन लागत बढ़ सकती है। हालांकि, इसका आखिरी असर कारोबार के खर्च और उपभोक्ता कीमतों पर अलग-अलग हो सकता है।

ये भी पढ़ें- LPG Cylinder New Rule: 1 अक्टूबर से सब्सिडी वाला सस्ता सिलेंडर भी खरीदना पड़ेगा महंगा अगर नहीं निपटाया ये काम! 3 तरीके जान लीजिए

Peshwa Wheat IPO: 24 सितंबर को खुलेगा ₹53 करोड़ का IPO, जानिए प्राइस बैंड समेत पूरी डिटेल

Peshwa Wheat IPO: गेहूं से जुड़े प्रोसेस्ड फूड प्रोडक्ट्स बनाने वाली कंपनी Peshwa Wheat Limited अपना IPO ला रही है। कंपनी का ₹53.52 करोड़ का IPO 24 सितंबर 2026 को खुलेगा और 28 सितंबर को बंद होगा। कंपनी के शेयर 1 अक्टूबर 2026 को BSE SME प्लेटफॉर्म पर लिस्ट होंगे।

₹95 से ₹101 है प्राइस बैंड

Peshwa Wheat ने IPO के लिए ₹95 से ₹101 प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। इश्यू में कुल 52.99 लाख शेयर जारी किए जाएंगे। इसमें 50.04 लाख शेयर फ्रेश इश्यू के हैं, जबकि 2.95 लाख शेयर मार्केट मेकर के लिए रिजर्व रखे गए हैं।

रिटेल निवेशकों के लिए 25.03 लाख शेयर रिजर्व हैं। यह कुल इश्यू का 50.02% है। एक लॉट में 1,200 शेयर होंगे। रिटेल निवेशकों को कम से कम 2 लॉट यानी 2,400 शेयरों के लिए आवेदन करना होगा। अपर प्राइस बैंड के हिसाब से इसके लिए ₹2,42,400 का निवेश करना होगा।

वहीं, HNI कैटेगरी में न्यूनतम 3,600 शेयरों के लिए आवेदन करना होगा। अपर प्राइस बैंड के हिसाब से इसके लिए ₹3,63,600 की जरूरत होगी।

IPO की अहम जानकारी

जानकारीडिटेल
IPO की तारीख
24 से 28 सितंबर 2026

प्राइस बैंड
₹95 से ₹101 प्रति शेयर

इश्यू साइज₹53.52 करोड़
कुल शेयर52.99 लाख
रिटेल का न्यूनतम आवेदन2,400 शेयर
रिटेल के लिए न्यूनतम निवेश₹2,42,400
HNI का न्यूनतम आवेदन3,600 शेयर
HNI के लिए न्यूनतम निवेश₹3,63,600
लिस्टिंग1 अक्टूबर 2026, BSE SME
बुक रनिंग लीड मैनेजरफिनाक्स कैपिटल एडवाइजर्स
रजिस्ट्रारमाशितला सिक्योरिटीज

कहां इस्तेमाल होगा IPO का पैसा?

कंपनी IPO से जुटाई रकम का इस्तेमाल कारोबार बढ़ाने और रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने में करेगी। इसमें ₹6.69 करोड़ प्लांट और मशीनरी खरीदने पर खर्च किए जाएंगे। वहीं, ₹5.01 करोड़ सिविल कंस्ट्रक्शन और ₹26.50 करोड़ वर्किंग कैपिटल के लिए इस्तेमाल होंगे।

बाकी रकम सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए रखी जाएगी। यानी IPO से जुटाई गई बड़ी रकम कंपनी के कारोबार को बढ़ाने और ऑपरेशनल जरूरतों को पूरा करने में लगेगी।

क्या करती है Peshwa Wheat?

Peshwa Wheat Limited की स्थापना 2023 में हुई थी। कंपनी गेहूं से जुड़े उत्पादों का प्रोसेसिंग कारोबार करती है। इंदौर में स्थित इसकी यूनिट की सालाना क्षमता 56,100 मीट्रिक टन है।

कंपनी अपने उत्पादों की सप्लाई मुख्य रूप से संस्थागत और थोक ग्राहकों को करती है। फिलहाल कंपनी 4 राज्यों में अपने उत्पाद पहुंचाती है।

FY26 में बढ़ा रेवेन्यू और मुनाफा

कंपनी के वित्तीय प्रदर्शन में FY26 के दौरान अच्छी बढ़त देखने को मिली। कुल आय FY25 के ₹171.55 करोड़ से बढ़कर FY26 में ₹215.96 करोड़ हो गई। यानी कंपनी की आय में अच्छी बढ़ोतरी हुई है।

इसी तरह EBITDA ₹18.05 करोड़ से बढ़कर ₹22.73 करोड़ हो गया। शुद्ध मुनाफा भी ₹11.84 करोड़ से बढ़कर ₹15.81 करोड़ पहुंच गया। मार्च 2026 तक कंपनी का ROE 44.96% और ROCE 33.44% रहा। वहीं, डेट-टू-इक्विटी रेशियो 0.55 था। कंपनी का EBITDA मार्जिन 10.53% और PAT मार्जिन 7.32% रहा।

IPO के बाद प्रमोटर होल्डिंग घटेगी

IPO के बाद कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी घटकर 52.39% रह जाएगी। कंपनी का ये इश्यू पूरी तरह फ्रेश इश्यू है, जिसमें नए शेयर जारी करके पूंजी जुटाई जाएगी।

Peshwa Wheat IPO में निवेश करने वाले निवेशकों के लिए 24 सितंबर से 28 सितंबर तक आवेदन का मौका रहेगा। इसके बाद 1 अक्टूबर 2026 को शेयर BSE SME प्लेटफॉर्म पर लिस्ट होंगे।

NSE IPO: 5.67 गुना सब्सक्राइब, हर 4 में से 3 रिटेल इनवेस्टर को शेयर अलॉटमेंट मिल सकता है

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

Honda ने लॉन्च की नई 501cc रोडस्टर बाइक, मिलेगा 19-इंच फ्रंट व्हील और डुअल-चैनल ABS, जानें कीमत और फीचर्स

अगर आप एक स्टाइलिश और दमदार लुक वाले बाइक की तलाश में हैं, जो आपके राइड यादगार बनाए तो यह खबर आपको जरूरी पढ़नी चाहिए। दरअसल, Honda ने भारत में CB500 को ₹2.75 लाख (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया है, जिससे उसकी लाइनअप में एक नई 501cc रोडस्टर बाइक शामिल हो गई है। यह मोटरसाइकिल तीन वेरिएंट्स में उपलब्ध है, जिसमें टॉप मॉडल की कीमत ₹3.01 लाख (एक्स-शोरूम) है। CB350 के उलट, CB500 में बड़ा 501cc सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है और इसमें होंडा सिलेक्टेबल टॉर्क कंट्रोल, स्लिपर क्लच और होंडा रोडसिंक कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। Honda ने इस बाइक की बुकिंग शुरू कर दी है, हालांकि हर वेरिएंट की पूरी जानकारी बाद में बताई जाएगी। बता दें कि CB500 को भारत में ही बने मॉडल के तौर पर पेश किया जा रहा है, और इसके तीनों वर्जन में मुख्य अंतर व्हील सेटअप और ग्राफिक्स का है।

Honda CB500: कीमत और वेरिएंट

Honda CB500 को 3 वेरिएंट में पेश किया गया है। कंपनी ने बेंगलुरु में इसकी एक्स-शोरूम कीमतें इस तरह रखी हैं:

वेरिएंटएक्स-शोरूम कीमत
CB500 Alloy₹2.75 लाख
CB500 Spoke₹2.99 लाख
CB500 Spoke With Graphics₹3.01 लाख

इसके बेस मॉडल में अलॉय व्हील्स मिलते हैं। बाकी दो वेरिएंट्स में स्पोक व्हील्स दिए गए हैं, और सबसे महंगे वेरिएंट में ग्राफिक्स भी हैं। फिलहाल, कंपनी ने कीमतें तो बता दी हैं, लेकिन हर वेरिएंट के फीचर्स की पूरी लिस्ट अलग से जारी की जाएगी।

Honda CB500 में 501cc का इंजन है

इस बाइक की सबसे बड़ी खासियत इसका इंजन है। Honda CB500 में 501cc का सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड इंजन दिया गया है। इसमें ऑयल कूलर भी मिलता है। लॉन्च के समय सामने आई जानकारी के मुताबिक, यह इंजन 28 hp की पावर और 43.3 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इंजन को 5-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है।

इंजन के मामले में CB500, CB350 से काफी अलग है। CB350 में छोटा 348.36cc इंजन दिया गया है। वहीं, CB500 में ज्यादा क्षमता वाला इंजन मिलता है, जिससे यह रेट्रो रोडस्टर बाइक सेगमेंट में एक अलग जगह बनाती है।

Honda CB500: फीचर्स और हार्डवेयर

Honda ने CB500 में एनालॉग-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल और Honda RoadSync कनेक्टिविटी दी है। इस सिस्टम में टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन और कॉल व SMS अलर्ट जैसे भी फीचर्स मिलते हैं।

इस बाइक में Honda Selectable Torque Control और स्लिपर क्लच भी दिया गया है। हार्डवेयर की बात करें तो इसमें टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क और ट्विन गैस-चार्ज्ड रियर शॉक एब्जॉर्बर शामिल हैं।

इसके अलावा, Honda CB500 में आगे की तरफ 19 इंच का व्हील और पीछे 17 इंच का व्हील दिया गया है। ब्रेकिंग के लिए बाइक के आगे और पीछे दोनों तरफ डिस्क ब्रेक मिलते हैं। इसके साथ डुअल-चैनल ABS भी दिया गया है।

Honda CB500: बुकिंग और डिलीवरी

HMSI ने भारत में CB500 के लिए बुकिंग पहले ही शुरू कर दी है। कंपनी इसके तीन वेरिएंट्स के लिए चरणबद्ध तरीके से काम कर रही है और इनके बारे में पूरी जानकारी अलग-अलग समय पर दी जाएगी।

अलॉय वेरिएंट की पूरी जानकारी और स्पेसिफिकेशन की घोषणा FY2026-27 की तीसरी तिमाही (Q3) में की जाएगी, जबकि Spoke और Spoke With Graphics वर्जन की जानकारी चौथी तिमाही (Q4) में दी जाएगी। बता दें कि स्पेसिफिकेशन की घोषणा के बाद ही इन वेरिएंट्स की डिलीवरी शुरू होगी।

फिलहाल Honda CB500 को लेकर मुख्य जानकारी साफ है। इसकी शुरुआती कीमत ₹2.75 लाख (एक्स-शोरूम) है। इसमें 501cc सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है और यह 3 वेरिएंट में उपलब्ध होगी। बाकी वेरिएंट्स से जुड़ी पूरी जानकारी Honda बाद में जारी करेगी।

यह भी पढ़ें: Tata Sierra का नया Dark Edition लॉन्च, All Black लुक के साथ मिलेंगे पर्पल क्रोम एक्सेंट, जानें कीमत और फीचर्स

Silver Price Today: चांदी के भाव ने बदली करवट, चेन्नई में सबसे महंगी हुई कीमतें, जानें आपके अपने शहर में क्या है ताजा भाव

Silver Price Today: नए ट्रेडिंग हफ़्ते में भी चांदी की घरेलू कीमत ₹255 प्रति ग्राम (यानी ₹2.55 लाख प्रति किलो) बनी हुई है। सितंबर में आई गिरावट के बाद चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है, लेकिन कुल मिलाकर बाजार पर US की ब्याज दरों, डॉलर, कच्चे तेल और जियोपॉलिटिक्स का असर बना रहेगा। हालांकि, हाल ही में हुई बढ़ोतरी काफी अहम रही है। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और कई अन्य प्रमुख बाज़ार चांदी की कीमतें ₹2.55 लाख प्रति किलो पर है।

सितंबर की शुरुआत में, चांदी की कीमत ₹2.45 लाख प्रति किलो पर स्थिर थी, जिसके बाद यह बढ़कर ₹2.50 लाख और फिर ₹2.55 लाख हो गई। इसका मतलब है कि 11 सितंबर के बाद से नौ दिनों में चांदी की कीमत में 4.1% की बढ़ोतरी हुई है और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर, 18 सितंबर को चांदी के फ़्यूचर्स की कीमत $66.78 प्रति औंस थी।

दिल्ली-मुंबई समेत प्रमुख शहरों में आज चांदी का रेट

देश के प्रमुख शहरों में गुडरिटर्न्स के मुताबिक चांदी की कीमतें करीब 2,54,900-2,59,900 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के आसपास बनी हुई हैं। कुछ शहरों में स्थानीय बाजार और टैक्स के कारण मामूली अंतर देखने को मिल सकता है।

शहर1 किलो चांदी का भाव
दिल्ली₹2,54,900
मुंबई₹2,54,900
कोलकाता₹2,54,900
चेन्नई₹2,59,900
लखनऊ₹2,54,900
पटना₹2,54,900
जयपुर₹2,54,900
अहमदाबाद₹2,54,900
पुणे₹2,54,900
बेंगलुरु₹2,54,900
हैदराबाद₹2,54,900
भोपाल₹2,54,900
चंडीगढ़₹2,54,900
नोएडा₹2,54,900
गुरुग्राम₹2,54,900

क्या आपको आज भारत में चांदी खरीदनी चाहिए या करना चाहिए इंतजार?

जिन खरीदारों को चांदी की तुरंत ज़रूरत है, उन्हें सिर्फ़ ₹255 प्रति ग्राम की कीमत पर ध्यान देने के बजाय पूरी ‘लैंडेड कॉस्ट’ (खरीद की कुल लागत) का हिसाब लगाना चाहिए।जो लोग पोर्टफोलियो बनाना चाहते हैं, वे किश्तों में खरीदारी कर सकते हैं क्योंकि कम समय में चांदी की कीमतों में काफ़ी उतार-चढ़ाव हो सकता है।

सितंबर की रिपोर्ट के अनुसार, चांदी की कीमत पहले ही ₹2.45 लाख से बढ़कर ₹2.55 लाख प्रति किलोग्राम हो चुकी है। कीमतों में गिरावट की उम्मीद में खरीदारी टालने से कम कीमत पर एंट्री मिल सकती है, लेकिन इस बात की कोई गारंटी नहीं है कि ऐसा होगा ही।इसके अलावा, यह याद रखना ज़रूरी है कि चांदी में निवेश का आकर्षण उसकी इंडस्ट्रियल डिमांड (औद्योगिक मांग) के अनुमान पर भी निर्भर करेगा।

Gold Silver price: ज्यादा यील्ड के दबाव में सोना फिसला, चांदी $67.30 के करीब पहुंची

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

Flipkart दे रहा iPhone 17 पर ₹44,000 से ज्यादा का फायदा! जानें ऑफर और कीमत

अगर आप iPhone 17 खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो Flipkart पर आप जा कर कई बेहतरीन ऑफर्स के साथ इस हैंडसेट को खरीद सकते हैं। बता दें कि ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर iPhone 17 का 256GB वाला White कलर मॉडल ₹99,900 में लिस्टेड है। हालांकि, एक्सचेंज ऑफर, SuperCoin बेनिफिट और Flipkart Axis Bank कार्ड ऑफर का फायदा लेने के बाद इसकी प्रभावी कीमत ₹55,283 रह जाती है।

फिलहाल, यह डील 256GB स्टोरेज वाले मॉडल के लिए है, जबकि 512GB वाला मॉडल अभी प्रोडक्ट पेज पर ‘आउट ऑफ स्टॉक’ (स्टॉक में नहीं) दिखा रहा है।

iPhone 17 Flipkart डील: कीमत और ऑफर

Flipkart पर iPhone 17 के 256GB वेरिएंट की कीमत Rs 99,900 लिस्टेड है। खरीदार प्रोडक्ट पेज पर दिखाए गए ऑफर का इस्तेमाल करके इसकी असल कीमत कम कर सकते हैं।

ऑफरडिस्काउंट/बेनिफिट
लिस्टेड कीमत₹99,900
iPhone 15 पर एक्सचेंज ऑफर₹41,700 तक की छूट
SuperCoin बेनिफिट₹7 की छूट
Flipkart Axis Bank ऑफर₹2,910 की छूट
दिखाई गई प्रभावी कीमत₹55,283

बता दें कि इस डील में सबसे बड़ा डिस्काउंट एक्सचेंज ऑफर के जरिए मिल रहा है। Flipkart पर Apple iPhone 15 को एक्सचेंज करने पर ₹41,700 तक का बेनिफिट दिखाया जा रहा है। हालांकि, एक्सचेंज में मिलने वाली असली कीमत आपके पुराने फोन के मॉडल और उसकी कंडीशन पर निर्भर करेगी।

इसके अलावा, Flipkart पर ₹7 का SuperCoin बेनिफिट और Flipkart Axis Bank कार्ड से ₹2,910 का डिस्काउंट भी मिल रहा है। इन सभी ऑफर्स को मिलाने पर Flipkart के प्रोडक्ट पेज पर iPhone 17 की प्रभावी कीमत ₹55,283 दिखाई जा रही है।

iPhone 17 256GB: अन्य जानकारी

Flipkart के प्रोडक्ट पेज पर फिलहाल White कलर सेलेक्ट किया गया है। हालांकि, फोन के दूसरे कलर ऑप्शन भी लिस्टेड हैं। Flipkart पर iPhone 17 को 4.6 स्टार की रेटिंग मिली है, जो 27,187 रेटिंग के आधार पर है।

खरीदार इस फोन को EMI पर भी खरीद सकते हैं। प्रोडक्ट पेज के मुताबिक, 3 महीने के लिए EMI ₹19,917 प्रति महीने से शुरू होती है। इसके अलावा, पेज पर ₹299 की Protect Promise फीस भी दिखाई गई है।

हालांकि, ₹55,283 की प्रभावी कीमत कुछ शर्तों पर निर्भर करती है। खास तौर पर अधिकतम एक्सचेंज वैल्यू और लागू होने वाले पेमेंट फायदों पर। इसलिए फोन खरीदने से पहले चेकआउट पर फाइनल कीमत जरूर चेक कर लें।

यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy S27 Ultra के लॉन्च से पहले फीचर्स लीक, 200MP कैमरा के साथ मिल सकती है 7000mAh बैटरी, जानें कीमत और लॉन्च टाइमलाइन

LPG Price 19 September 2026: दिल्ली-मुंबई समेत इन शहरों में LPG का क्या है भाव? देखें पूरी लिस्ट

LPG Price 19 September 2026: रसोई गैस सिलेंडर की कीमत आम आदमी के घर के बजट पर सीधा असर डालती है। महीने की शुरुआत में जब घरेलू खर्च का हिसाब लगाया जाता है, तो LPG सिलेंडर की कीमत भी उसमें अहम हिस्सा होती है। वहीं, कमर्शियल गैस के दाम होटल, रेस्तरां, ढाबों और दूसरे कारोबारों की लागत को प्रभावित करते हैं। ऐसे में तेल कंपनियों की ओर से जारी होने वाले नए LPG रेट पर हर महीने ग्राहकों की नजर रहती है।

आज 19 सितंबर 2026 को भी LPG सिलेंडर के दामों को लेकर अपडेट सामने आया है। अगर आप इस महीने सिलेंडर बुक करने की तैयारी में हैं, तो ऑर्डर करने से पहले अपने शहर में लागू कीमत जरूर चेक कर लें। अलग-अलग शहरों में टैक्स और स्थानीय परिस्थितियों के चलते LPG के दाम अलग हो सकते हैं। आइए जानते हैं आज आपके शहर में घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर कितने रुपये में मिल रहा है।

घरेलू गैस के दाम स्थिर, कमर्शियल सिलेंडर में हुआ था बदलाव

आज 14.2 किलो वाले घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर भी आज उसी रेट पर मिल रहा है। हालांकि, सितंबर की शुरुआत में सरकारी तेल कंपनियों ने कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में 9.50 रुपये की बढ़ोतरी की थी। घरेलू LPG के दाम में कोई संशोधन नहीं किया गया था।

दिल्ली से चेन्नई तक, जानिए कितने में मिल रहा सिलेंडर

शहरघरेलू LPGकमर्शियल LPG
दिल्ली₹942₹2,747.50
मुंबई₹941.50₹2,701
कोलकाता₹968₹2,884
बेंगलुरु₹944.50₹2,831
हैदराबाद₹994₹2,996
चेन्नई₹957.50₹2,916.50
जयपुर₹945.50₹2,776
नोएडा₹939.50₹2,747.50
गुरुग्राम₹950.50₹2,764.50

घर बैठे ऐसे पता करें LPG का ताजा भाव

सिलेंडर का रेट जानने के लिए अब गैस एजेंसी के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है। संबंधित तेल कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर LPG प्राइसिंग सेक्शन में जाकर अपनी लोकेशन चुनें और लागू कीमत देख लें।

  • IndianOil (Indane): cx.indianoil.in
  • Bharat Petroleum (Bharat Gas): ebharatgas.com
  • Hindustan Petroleum (HP Gas): myhpgas.in

मोबाइल ऐप से बुकिंग और ट्रैकिंग भी आसान

ग्राहक संबंधित कंपनी के मोबाइल ऐप से कीमत देखने के साथ-साथ सिलेंडर बुक और डिलीवरी ट्रैक कर सकते हैं। IndianOil के लिए IndianOil One, Bharat Gas के लिए Hello BPCL और HP Gas के लिए HP Pay ऐप उपलब्ध हैं।

WhatsApp और SMS से भी मिल सकती है जानकारी

अगर ऐप या वेबसाइट इस्तेमाल नहीं करना चाहते, तो रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर के जरिए WhatsApp या SMS सेवा का सहारा लिया जा सकता है। इससे ग्राहक अपने LPG अकाउंट से जुड़ी जानकारी और सिलेंडर की कीमत आसानी से पता कर सकते हैं।

Petrol Diesel Price Today: 19 सितंबर को जारी हुए पेट्रोल-डीजल के नए रेट, जानें आपके शहर में कितना है भाव