
ग्लेन फिलिप्स की नाबाद शानदार 82 रनों की पारी ने न्यूजीलैंड को भारत के खिलाफ 30 ओवरों में 225 रनों तक पहुंचवा दिया। टॉस हारकर बल्लेबाजी करने आई न्यूजीलैंड की टीम ने पचास रनों से ऊपर सलामी साझेदारी की। पहले पॉवरप्ले में टीम ने 1 विकेट खोकर 65 रन बनाए। लेकिन मध्यओवरों में सिर्फ 2 विकेट खोकर 93 रन बनाए। वहीं अंतिम 4 ओवरों में न्यूजीलैंड ने 1 विकेट खोकर 67 रन बनाए।
फिलिप्स ने 40 गेंद में नाबाद 82 रन बनाये। वहीं बेवोन जैकब्स ने भी 31 रन की पारी खेली। एलेन ने 24 गेंद में 45 रन बनाये। भारत की ओर से मयंक यादव, अक्षर पटेल और अर्शदीप सिंह ने एक एक विकेट लिया।
Our equal highest-ever T20I total against India Glenn Phillips the life of the party with an unbeaten 83, alongside Finn Allen (45) and Bevon Jacobs (31). Follow the Indian chase LIVE on Sky Sport NZ and Three or ThreeNow or Sport Nation and The ACC #INDvNZ https://t.co/vYEblXKoqc
— BLACKCAPS (@BLACKCAPS) October 22, 2026
भारत की टी20 टीम:श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, इशान किशन, तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, नितीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार
न्यूजीलैंड की टी20 टीम: मिचेल सैंटनर (कप्तान), फिन एलन, माइकल ब्रैसवेल, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, बेवन जैकब्स, एडम मिल्ने, डैरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, टिम सीफर्ट, नाथन स्मिथ

