Silver Price Today: चांदी हुई और सस्ती, दिल्ली, चेन्नई, मुंबई समेत इन शहरों की कीमतें देखें

Silver Price Today: चांदी की कीमतों में दबाव देखने को मिला। 21 अक्टूबर को 1 किलो चांदी का दाम 211,950 रुपये है। अगर पिछले दो हफ्तों को देखें तो सोने के मुकाबले चांदी के दाम ज़्यादा तेजी से गिरे हैं। चांदी का दाम करीब 2,50,000 रुपये से गिरकर करीब 2,10,000 रुपये पर आ गया है। चांदी के दाम में करीब 40,000 रुपये की गिरावट आई है।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव शुरुआती कारोबार में 0.84% घटकर यानी 1780 रुपये गिरावट के साथ 2,09,705 रुपये प्रति किलो हो गया। जबकि पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 2,11,485 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। बुलियंस के मुताबिक चांदी की कीमत 2,10,150 रुपये किलो हो गई। जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में 57.63 डॉलर प्रति औंस हो गई। उधर गुडरिटर्न्स के मुताबिक चांदी की कीमत 2,30,000 रुपये प्रति किलो पर है।

आइए गुडरिटर्न के आंकड़ों के मुताबिक 21 अक्टूबर को भारत के प्रमुख शहरों में चांदी की ताजा कीमतों पर एक नजर डालते हैं

 शहर1 किलो चांदी का भाव
दिल्ली₹ 2,30,000
मुंबई₹ 2,30,000
कोलकाता₹2,30,000
चेन्नई₹2,30,000
लखनऊ₹2,30,000
पटना₹2,30,000
जयपुर₹2,30,000
अहमदाबाद₹2,30,000
पुणे₹2,30,000
बेंगलुरु₹ 2,30,000
हैदराबाद₹2,30,000
भोपाल₹2,30,000
चंडीगढ़₹2,30,000
नोएडा₹2,30,000
गुरुग्राम₹2,30,000

एक्सपर्ट्स का कहना है कि चांदी के दाम करीब 6 महीने के निचले स्तर पर आ गए हैं। वहीं, अगर चांदी के दाम की तुलना इस साल के ऑल-टाइम रिकॉर्ड लेवल 4,25,000 रुपये से गिरा है। दो लाख रुपये से ज़्यादा की गिरावट आई है।

इस बीच, एक्सपर्ट्स का कहना है कि चांदी के दाम में गिरावट की मुख्य वजह सोने के बाजारों में गिरावट है। जब एक्सपर्ट्स ने सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने में निवेश करना शुरू किया, तो सोने के दामों में भारी बढ़ोतरी हुई। लेकिन अब, सोने से निवेश हटाए जाने के चक्कर में चांदी के दाम भी गिर रहे हैं। दूसरी ओर, एक्सपर्ट्स का कहना है कि इंटरनेशनल मार्केट में चांदी की इंडस्ट्रियल डिमांड के बावजूद, मौजूदा करेक्शन कीमतों में डिमांड से ज़्यादा बढ़ोतरी की वजह से है।

पिछले दिन क्या रहा चांदी का भाव?

त्योहारी सीजन से पहले मांग में सुधार और वैश्विक बाजारों में मजबूती के बीच चांदी की कीमतों को समर्थन मिला। दशहरा की वजह से मंगलवार को बाजार बंद था पिछले कारोबारी दिन सोमवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी का भाव लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में 2.15 लाख रुपये प्रति किलो पर स्थिर रहा।

हालांकि, अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी की हाजिर कीमत एक प्रतिशत से अधिक बढ़कर 57.63 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। वहीं, वायदा बाजार में भी चांदी की कीमतों में तेजी दर्ज की गई।

दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोमवार को चांदी की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसका भाव लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में 2,15,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बना रहा। दूसरी ओर, अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी की कीमत एक प्रतिशत से अधिक की तेजी के साथ 57.63 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। वैश्विक बाजार में मजबूती और त्योहारी सीजन के दौरान बहुमूल्य धातुओं की मांग में सुधार से चांदी को समर्थन मिला।

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

LPG Price 21 October 2026: घरेलू गैस सस्ती या महंगी? बुकिंग से पहले जानें ताजा रेट

LPG Price 21 October 2026: घर का महीनेभर का हिसाब-किताब बनाना हो, तो रसोई गैस का खर्च नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। सिलेंडर की कीमत में थोड़ा-सा बदलाव भी परिवार के बजट को प्रभावित कर सकता है। वहीं, होटल और रेस्टोरेंट चलाने वालों के लिए कमर्शियल गैस के दाम कारोबार के खर्च से जुड़े होते हैं। ऐसे में अगर आप 20 अक्टूबर को LPG सिलेंडर बुक करने की तैयारी कर रहे हैं, तो पहले अपने शहर की कीमतों पर नजर डाल लीजिए।

फिलहाल घरेलू LPG सिलेंडर के दाम में इस महीने कोई नया बदलाव नहीं हुआ है। हालांकि, कमर्शियल सिलेंडर महंगा होने से कारोबारियों की लागत बढ़ गई है। आइए, समझते हैं कि अलग-अलग शहरों में गैस के क्या भाव हैं और इसका आपकी जेब पर क्या असर पड़ सकता है।

एक टेबल में देखें 10 शहरों के घरेलू और कमर्शियल LPG रेट

शहरघरेलू सिलेंडर (14.2 किलो)कमर्शियल सिलेंडर (19 किलो)
दिल्ली₹942₹2,810
मुंबई₹941.50₹2,764.50
कोलकाता₹968₹2,954
चेन्नई₹957.50₹2,983
नोएडा₹939.50₹2,810
गुरुग्राम₹950.50₹2,828
लखनऊ₹979.50₹2,932.50
जयपुर₹945.50₹2,839
पटना₹1,031.50₹3,100.50
हैदराबाद₹994₹3,065

हर महीने कब बदलते हैं LPG सिलेंडर के दाम?

तेल कंपनियां आमतौर पर हर महीने की पहली तारीख को LPG सिलेंडर की कीमतों की समीक्षा करती हैं। हालांकि, घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर के दामों में बदलाव एक जैसा नहीं होता।

घरेलू गैस की कीमतें कई महीनों तक स्थिर रह सकती हैं, जबकि कमर्शियल सिलेंडर के रेट में अपेक्षाकृत ज्यादा बार बदलाव देखने को मिलता है। यही वजह है कि उपभोक्ताओं और कारोबारियों, दोनों के लिए नई कीमतों पर नजर रखना जरूरी है।

बुकिंग से पहले जरूर करें रेट चेक: घरेलू सिलेंडर के दाम फिलहाल स्थिर हैं, लेकिन शहर के अनुसार कीमत अलग हो सकती है। इसलिए LPG बुक कराने से पहले अपने स्थानीय वितरक या आधिकारिक गैस बुकिंग माध्यम से लागू कीमत की पुष्टि कर लें।

Petrol Diesel Price Today: 21 अक्टूबर को क्या हैं पेट्रोल और डीजल के भाव? देखें लेटेस्ट अपडेट

Silver Price Today:दशहरे के दिन क्या है चांदी का रेट? दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और बेंगलुरु समेत इन शहरों की कीमतें देखें

Silver Price Today: देश में चांदी की कीमतों में दबाव जारी है। 20 अक्टूबर को विजयादशमी पर अलग-अलग शहरों में चांदी का भाव में नरमी आई है। दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी 2.15 लाख रुपये प्रति किलो पर है। जबकि गुडरिटर्न्स के मुताबिक चांदी की कीमत 2,30,000 रुपये प्रति किलो पर है।

दशहरे के कारण घरेलू वायदा बाजार मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) और इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) में आज कारोबार बंद है। लेकिन इससे पहले तक मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा घटकर 209825 रुपये प्रति किलो हो गया। जबकि पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 2,09,828 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। बुलियंस के मुताबिक चांदी की कीमत 2,10,260 रुपये किलो हो गई। जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में 57.30 डॉलर प्रति औंस हो गई।

कहां है निवेशकों की नजर

निवेशक अगले हफ्ते आने वाले अमेरिकी फेडरल रिजर्व के नीतिगत फैसले का इंतजार कर रहे हैं। फेडरल रिजर्व की मॉनेटरी पॉलिसी मीटिंग 27-28 अक्टूबर को है। सितंबर में अमेरिकी केंद्रीय बैंक ने अपनी बेंचमार्क ओवरनाइट ब्याज दरों में 25 बेसिस पॉइंट्स की बढ़ोतरी की थी, जिसके बाद ये 3.75%-4.00% की रेंज में आ गईं।

भारत में कीमतें अंतरराष्ट्रीय बुलियन (सोना-चांदी) के रुझानों, USD/INR मुद्रा की चाल, और त्योहारों के दौरान होने वाली भारी खरीदारी की उम्मीदों से तय होती हैं। आइए गुडरिटर्न के आंकड़ों के मुताबिक 20 अक्टूबर को भारत के प्रमुख शहरों में चांदी की ताजा कीमतों पर एक नजर डालते हैं

 शहर1 किलो चांदी का भाव
दिल्ली₹ 2,30,000
मुंबई₹ 2,30,000
कोलकाता₹2,30,000
चेन्नई₹2,40,000
लखनऊ₹2,30,000
पटना₹2,30,000
जयपुर₹2,30,000
अहमदाबाद₹2,30,000
पुणे₹2,30,000
बेंगलुरु₹ 2,30,000
हैदराबाद₹2,30,000
भोपाल₹2,30,000
चंडीगढ़₹2,30,000
नोएडा₹2,30,000
गुरुग्राम₹2,30,000

बाजार जानकार का कहना है कि पिछले हफ्ते $55.40 के निचले स्तर पर सपोर्ट मिलने के बाद, चांदी (सिल्वर) एक अहम मोड़ पर है। अब आगे की चाल से यह तय होने की संभावना है कि क्या मंदी का रुझान (bearish trend) जारी रहेगा या फिर इसमें कोई रिकवरी (countertrend recovery) देखने को मिलेगी।

चांदी खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान

चांदी खरीदने से पहले उसकी शुद्धता, वजन और पक्का बिल जरूर जांचें। 999 शुद्धता वाली चांदी में 99.9 प्रतिशत चांदी होती है, जबकि 925 स्टर्लिंग सिल्वर में 92.5 प्रतिशत चांदी होती है। गहनों की कीमत में मेकिंग चार्ज और लागू GST भी जुड़ सकता है।

Gold Price Today: सोने में गिरावट पर लगा ब्रेक, दशहरा पर 24 और 22 कैरेट दोनों का भाव चढ़ा

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

Silver Price Today: चांदी की चमक बढ़ी या हुई सस्ती? जानें आपके अपने शहर में आज का सिल्वर रेट

Silver price Today: देश में चांदी की कीमत और नीचे आ गई है। 19 अक्टूबर की सुबह चांदी 229900 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। बीते सप्ताह चांदी का भाव 13,500 रुपये नीचे आया। MCX पर चांदी का वायदा भाव 758 रुपये यानी 0.36 प्रतिशत बढ़कर 2,11,418 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया, जबकि पिछले कारोबारी सत्र में यह 2,10,660 रुपये पर बंद हुआ था। बुलियंस के मुताबिक चांदी 2,11,840 रुपये प्रति किलो और अंतरराष्ट्रीय बाजार में 57.52 डॉलर प्रति औंस पर है।

हाई से अब इतनी सस्ती Silver 

बीते पांच कारोबारी दिनों में चांदी की वायदा कीमत में आई गिरावट के बाद अब Silver अपने लाइफ टाइम हाई से और भी ज्यादा सस्ती हो गई है. बता दें जनवरी महीने में वायदा चांदी का भाव अपने सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए पहली बात 4 लाख रुपये के ऐतिहासिक स्तर के पार निकली थी और इसने 4,20,048 रुपये प्रति किलोग्राम का हाई लेवल छुआ था लेकिन इसके बाद चांदी की कीमत ज्यादातर दिनों क्रैश होती नजर आई और ताजा गिरावट के बाद तुलना करें, तो Silver Price अपने हाई लेवल से 2,08,630 रुपये किलो कम हो चुका है

आइए गुडरिटर्न के आंकड़ों के मुताबिक 16 अक्टूबर को भारत के प्रमुख शहरों में चांदी की ताजा कीमतों पर एक नजर डालते हैं

1 किलो चांदी का भाव
दिल्ली₹ 2,29,900
मुंबई₹ 2,29,900
कोलकाता₹2,29,900
चेन्नई₹2,39,900
लखनऊ₹2,29,900
पटना₹2,29,900
जयपुर₹2,29,900
अहमदाबाद₹2,29,900
पुणे₹2,29,900
बेंगलुरु₹ 2,29,900
हैदराबाद₹2,29,900
भोपाल₹2,29,900
चंडीगढ़₹2,29,900
नोएडा₹2,29,900
गुरुग्राम₹2,29,900

कीमतों में दबाव क्यों

अमेरिकी मुद्रास्फीति (इन्फ्लेशन) में बढ़ोतरी के कारण फेड द्वारा ब्याज दरों में और वृद्धि की संभावना बनी हुई है, जिससे चांदी (XAG) पर दबाव कायम है। अमेरिकी डॉलर में हालिया गिरावट से चांदी की कीमतों में कुछ सुधार आ सकता है, लेकिन ऊर्जा की ऊंची लागत और ब्याज दरें और बढ़ने का जोखिम इस सुधार को सीमित कर सकता है।

बाजार जानकारों का कहना है कि चांदी के आउटलुक को मजबूत करने के लिए इसे $50-$55 के सपोर्ट ज़ोन पर टिके रहना होगा और $60 के स्तर को पार करना होगा।

चांदी खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान

चांदी खरीदने से पहले उसकी शुद्धता, वजन और पक्का बिल जरूर जांचें। 999 शुद्धता वाली चांदी में 99.9 प्रतिशत चांदी होती है, जबकि 925 स्टर्लिंग सिल्वर में 92.5 प्रतिशत चांदी होती है। गहनों की कीमत में मेकिंग चार्ज और लागू GST भी जुड़ सकता है।

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

Silver Price Today: चांदी की कीमतों में फिर हलचल, दिल्ली से लखनऊ तक जानें आज के रेट

चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं तो बाजार के ताजा रेट पर नजर रखना जरूरी है। कभी तेजी तो कभी गिरावट, चांदी की कीमतों में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। 17 अक्टूबर 2026 की सुबह देश में चांदी का भाव 2,29,900 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया। इससे एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में चांदी की कीमत में 6,000 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट आई थी। ऐसे में खरीदारों के मन में सवाल है कि आने वाले दिनों में चांदी और सस्ती होगी या फिर कीमतों में दोबारा तेजी आएगी। आइए, अंतरराष्ट्रीय बाजार की चाल से लेकर देश के प्रमुख शहरों में चांदी के भाव तक पूरी जानकारी जानते हैं।

चांदी की कीमतों में क्यों दिख रहा उतार-चढ़ाव?

घरेलू बाजार में चांदी की कीमतों पर कई कारकों का असर पड़ता है। रुपये की मजबूती और वास्तविक मांग में कमी के कारण भारतीय बाजार में चांदी के भाव पर दबाव देखने को मिला। 17 अक्टूबर की सुबह अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट सिल्वर की कीमत 57.09 डॉलर प्रति औंस थी।

वहीं, 15 अक्टूबर को दिल्ली के सराफा बाजार में चांदी 6,000 रुपये प्रति किलोग्राम सस्ती हुई थी। कीमतों में इस तरह के बदलाव का असर उन लोगों पर पड़ता है, जो निवेश या गहने बनाने के लिए चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं।

इंटरनेशनल मार्केट में चांदी और सोने का क्या है हाल?

16 अक्टूबर को उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, कॉमेक्स बाजार में सोने का वायदा भाव 4,177.50 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। इसमें 7.40 डॉलर यानी 0.18 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई। दूसरी ओर, चांदी का वायदा भाव 57.430 डॉलर प्रति औंस रहा, जो 0.48 प्रतिशत की तेजी को दर्शाता है।

हालांकि, विदेशी बाजार में तेजी आने के बावजूद भारतीय बाजार में कीमतों का बढ़ना जरूरी नहीं है। घरेलू रेट पर रुपये की विनिमय दर, आयात लागत और स्थानीय मांग का भी प्रभाव पड़ता है।

दिल्ली से चेन्नई तक, एक किलो चांदी का भाव

गुडरिटर्न के आंकड़ों के मुताबिक, 16 अक्टूबर 2026 को देश के प्रमुख शहरों में एक किलोग्राम चांदी की कीमत इस प्रकार थी।

शहरचांदी का भाव (1 किलो)
दिल्ली₹2,29,900
मुंबई₹2,29,900
कोलकाता₹2,29,900
चेन्नई₹2,39,900
लखनऊ₹2,29,900
पटना₹2,29,900
जयपुर₹2,29,900
अहमदाबाद₹2,29,900
पुणे₹2,29,900
बेंगलुरु₹2,29,900
हैदराबाद₹2,29,900
भोपाल₹2,29,900
चंडीगढ़₹2,29,900
नोएडा₹2,29,900
गुरुग्राम₹2,29,900

असली चांदी की पहचान कैसे करें?

चांदी खरीदते समय उसकी शुद्धता की जांच करना भी जरूरी है। कुछ सामान्य संकेतों से शुरुआती अंदाजा लगाया जा सकता है, लेकिन केवल घरेलू टेस्ट के आधार पर चांदी के असली या नकली होने का अंतिम फैसला नहीं करना चाहिए।

  • मैग्नेट टेस्ट: शुद्ध चांदी आमतौर पर चुंबक से आकर्षित नहीं होती। हालांकि, यह जांच अकेले निर्णायक नहीं है।
  • आइस टेस्ट: चांदी गर्मी की अच्छी चालक होती है, इसलिए उसकी सतह पर रखी बर्फ तेजी से पिघल सकती है।
  • गंध की जांच: शुद्ध चांदी में आमतौर पर तेज धातु जैसी गंध नहीं होती, लेकिन गंध से शुद्धता प्रमाणित नहीं होती।
  • कपड़े से रगड़ना: चांदी पर काला निशान दिखना ऑक्सीकरण का संकेत हो सकता है, लेकिन इससे शुद्धता की पुष्टि नहीं होती।

चांदी खरीदते समय हॉलमार्क या उपलब्ध शुद्धता प्रमाण, पक्का बिल और विक्रेता की विश्वसनीयता जरूर जांचें। कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच खरीदारी का फैसला करने से पहले स्थानीय बाजार का ताजा भाव पता करना बेहतर रहेगा।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

Gold Price Today: सोना हुआ और सस्ता, नवरात्रि के 7वें दिन नीचे आया भाव; 10 बड़े शहरों में इतना है रेट

LPG Price 17 October 2026: घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर के नए रेट जारी, जानें ताजा भाव

LPG Price 17 October 2026: रसोई का बजट बनाते समय गैस सिलेंडर की कीमत को नजरअंदाज करना आसान नहीं है। महीने में एक बार सिलेंडर भरवाने वाले परिवारों से लेकर रोजाना बड़ी मात्रा में गैस इस्तेमाल करने वाले कारोबारियों तक, एलपीजी के दाम सभी के खर्च को प्रभावित करते हैं। ऐसे में सिलेंडर बुक कराने से पहले ताजा कीमतों की जानकारी होना जरूरी है। घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर के रेट अलग-अलग होते हैं और शहर के हिसाब से भी इनमें अंतर देखने को मिलता है।

उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत 942 रुपये है, जबकि 19 किलोग्राम के कमर्शियल सिलेंडर के लिए 2,810 रुपये देने पड़ रहे हैं। अक्टूबर की शुरुआत में घरेलू सिलेंडर के दाम स्थिर रहे, लेकिन कमर्शियल गैस की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई। इसका असर होटल, रेस्तरां और अन्य खाद्य कारोबारों के खर्च पर पड़ सकता है। आइए, जानते हैं प्रमुख शहरों में घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर के ताजा बताए गए रेट।

घरेलू गैस सिलेंडर के ताजा रेट

घरेलू एलपीजी सिलेंडर हर घर की जरूरत है। इसकी कीमत में बदलाव का असर सीधे परिवारों के मासिक खर्च पर पड़ता है। अलग-अलग शहरों में स्थानीय करों और अन्य कारणों से कीमतों में अंतर देखने को मिल सकता है।

आपके शहर में घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर कितने का है?

अगर आप घरेलू या कमर्शियल गैस सिलेंडर बुक कराने जा रहे हैं, तो नीचे दी गई सूची में अपने शहर का रेट देख सकते हैं। इसमें 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू और 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमतें एक साथ दी गई हैं।

शहरघरेलू सिलेंडर (14.2 KG)कमर्शियल सिलेंडर (19 KG)
दिल्ली₹942₹2,810
मुंबई₹941.50₹2,764.50
कोलकाता₹968₹2,954
चेन्नई₹957.50₹2,983
नोएडा₹939.50₹2,810
गुरुग्राम₹950.50₹2,828
लखनऊ₹979.50₹2,932.50
जयपुर₹945.50₹2,839
पटना₹1,031.50₹3,100.50
हैदराबाद₹994₹3,065

कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में कितनी बढ़ोतरी हुई?

घरेलू सिलेंडर के मुकाबले कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्तरां, ढाबों और मिठाई की दुकानों में किया जाता है। उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, 1 अक्टूबर 2026 को 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में शहर के अनुसार करीब 62.50 रुपये से 70 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई थी।

कमर्शियल गैस महंगी होने से होटल और रेस्तरां संचालकों का खर्च बढ़ सकता है। इसका असर आगे चलकर खाने-पीने की कुछ चीजों की कीमतों पर भी पड़ने की आशंका रहती है।

गैस सिलेंडर बुक करने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग करते समय कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए, ताकि बाद में किसी तरह की परेशानी न हो।

  • ताजा रेट जांचें: बुकिंग से पहले अपनी गैस कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट या ऐप पर शहर के अनुसार लागू कीमत देखें।
  • डिलीवरी का बिल लें: सिलेंडर मिलने पर बिल जरूर लें और उसमें दर्ज कीमत की जांच करें।
  • सब्सिडी का स्टेटस देखें: यदि आप सब्सिडी के पात्र हैं, तो अपने बैंक खाते में इसकी स्थिति जांच लें।
  • शिकायत के लिए आधिकारिक माध्यम अपनाएं: कीमत, डिलीवरी या सिलेंडर से जुड़ी समस्या होने पर गैस कंपनी की ग्राहक सेवा से संपर्क करें।

गौरतलब है कि एलपीजी सिलेंडर के दाम शहर और लागू शुल्क के अनुसार अलग हो सकते हैं। इसलिए बुकिंग करने से पहले अपनी गैस कंपनी के आधिकारिक माध्यम से ताजा कीमत की पुष्टि जरूर कर लें।

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आज क्या हुआ बदलाव? चेक करें ताजा रेट

Mahindra XUV 3XO CNG लॉन्च, मिलेंगे 6 एयरबैग और 360-डिग्री कैमरा, जानें कीमत और माइलेज

अगर आप CNG SUV खरीदने की सोच रहे हैं, लेकिन पावर और फीचर्स से समझौता नहीं करना चाहते, तो Mahindra की नई पेशकश आपके लिए दिलचस्प हो सकती है। कंपनी ने XUV 3XO का CNG वर्जन लॉन्च कर दिया है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹9.99 लाख से शुरू होती है। इसमें बूट स्पेस के अंदर दो CNG सिलेंडर दिए गए हैं और कंपनी का दावा है कि यह 1 किलोग्राम CNG में 24.70 किलोमीटर तक चल सकती है।

खास बात यह है कि Mahindra की SUV रेंज में अब तक CNG का विकल्प नहीं मिलता था। ऐसे में XUV 3XO CNG के आने से ग्राहकों को एक नया ऑप्शन मिल गया है। इसका मुकाबला Tata Nexon CNG और Maruti Suzuki Brezza CNG से होगा। CNG मॉडल में भी 110 bhp का टर्बो-पेट्रोल इंजन, छह एयरबैग और 360-डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

Mahindra XUV 3XO CNG चार वेरिएंट में उपलब्ध है। इनकी एक्स-शोरूम कीमत ₹9.99 लाख से ₹12.27 लाख तक है। अगर आप इसे खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो जान लीजिए कि किस वेरिएंट की कीमत कितनी है, उसमें क्या-क्या फीचर्स मिलते हैं और खरीदने से पहले बूट स्पेस, माइलेज और CNG से होने वाली बचत से जुड़ी किन बातों पर ध्यान देना चाहिए।

Mahindra XUV 3XO CNG: वेरिएंट के हिसाब से कीमतें

यहां XUV 3XO CNG की वेरिएंट-वार एक्स-शोरूम कीमतें दी गई हैं।

Mahindra XUV 3XO CNG: वेरिएंट के हिसाब से कीमतें

वेरिएंटएक्स-शोरूम कीमतबेस वेरिएंट से कितनी ज्यादा कीमत
MX Edge₹9.99 लाखलागू नहीं
RevX Edge (O)₹10.79 लाख₹80,000
AX5₹11.19 लाख₹1.20 लाख
RevX A₹12.27 लाख₹2.28 लाख

Mahindra XUV 3XO CNG: इसमें क्या-क्या मिलता है

इसका डिजeइन पेट्रोल 3XO जैसा ही है, बस टेलगेट पर ‘CNG’ का बैज लगा है। इसके फीचर्स में तीन स्टीयरिंग मोड (नॉर्मल, कम्फर्ट और स्पोर्ट्स), स्टार्ट-स्टॉप बटन, 10.25-इंच की टचस्क्रीन और 10.25-इंच का डिजिटल क्लस्टर शामिल हैं। इसके अलावा, इसमें पैनोरमिक सनरूफ, 360-डिग्री कैमरा, टायर प्रेशर मॉनिटर, डॉल्बी एटमॉस साउंड, लेदरेट सीटें, रियर वाइपर, कनेक्टेड LED टेललैंप और आगे व पीछे के आर्मरेस्ट भी दिए गए हैं।

सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग, 4 डिस्क ब्रेक, सभी यात्रियों के लिए 3-पॉइंट सीटबेल्ट, EBD के साथ ABS, रियर पार्किंग सेंसर, सीटबेल्ट रिमाइंडर और स्पीड अलर्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं।  हालांकि, कंपनी ने अभी यह साफ नहीं किया है कि कौन-सा फीचर किस वेरिएंट में मिलेगा। इसलिए बुकिंग करने से पहले डीलर से संबंधित वेरिएंट की फीचर लिस्ट जरूर मांग लें।

Mahindra XUV 3XO CNG: हार्डवेयर

इसमें दो सिलेंडर बूट (डिग्गी) में लगे हैं, इसलिए यह जरूर पता करें कि कितना इस्तेमाल करने लायक स्पेस बचता है और क्या इसमें एक फुल-साइज सूटकेस आ सकता है। इसमें 1.2-लीटर TCMPFi टर्बो-पेट्रोल इंजन है, जो 110 bhp की पावर और 200 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। कंपनी का दावा है कि यह 0-100 km/h की रफ्तार 11.8 सेकंड में पकड़ लेती है। 24.70 km/kg का माइलेज सिर्फ एक दावा है, असल इस्तेमाल में यह आंकड़ा इससे कम होगा। लॉन्च की जानकारी में गियरबॉक्स के विकल्पों और CNG किट की वारंटी के बारे में नहीं बताया गया है, इसलिए इन दोनों बातों को जरूर कंफर्म कर लें।

महिंद्रा XUV 3XO CNG: क्या यह एक्स्ट्रा कीमत वसूल है?

पेट्रोल RevX Edge (O) की कीमत पहले 9.89 लाख रुपये थी, इसलिए CNG वर्जन लगभग 90,000 रुपये महंगा है। यह जानने के लिए कि आपकी एक्स्ट्रा कीमत कब वसूल होगी, इस एक्स्ट्रा रकम को प्रति किलोमीटर होने वाली बचत (पेट्रोल की प्रति किमी लागत – CNG की प्रति किमी लागत) से भाग दें और इसकी तुलना हर साल आप जितनी दूरी तय करते हैं, उससे करें। जो लोग ज्यादा गाड़ी चलाते हैं, उनकी लागत जल्दी वसूल हो जाएगी, जबकि कम इस्तेमाल करने वालों की लागत शायद कभी वसूल न हो।

गाड़ी बुक करने से पहले देख लें कि आपके घर और रास्ते के आस-पास CNG स्टेशन आसानी से उपलब्ध हैं या नहीं। यह भी पता करें कि किन वेरिएंट्स में पैनोरमिक सनरूफ और 360-डिग्री कैमरा मिलता है। साथ ही, यह भी पूछ लें कि क्या सिलेंडरों की समय-समय पर होने वाली जांच और CNG किट, महिंद्रा की वारंटी और सर्विसिंग में शामिल हैं या नहीं।

यह भी पढ़ें: Toyota Glanza Facelift लॉन्च, इंजन से लेकर फीचर्स तक में हुए ये बड़े बदलाव, कीमत ₹6.99 लाख से शुरू

Silver Price Today: चांदी की कीमतों में मामूली बढ़त, जानिए आपके आपने शहर का ताजा भाव

Silver Price Today: चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। आज बाजार की ओपनिंग काफी सुस्त हुई। कीमतों में हल्की बढ़त देखने को मिली है। MCX पर चांदी के भाव (Silver Price) चढ़कर ₹2.19 लाख प्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार दिल्ली में चांदी की कीमत टूटकर 2,26,000 रुपये प्रति किलो (सभी टैक्स सहित) रह गई। उधर गुडरिटर्न्स के मुताबिक चांदी की कीमत घटकर 2,35,000 रुपये प्रति किलो हो गई।

इंटरनेशनल बाजार में गिरी चांदी?

इंटरनेशनल मार्केट यानी Comex पर 14 अक्टूबर को सोने के दाम में तेजी देखी गई तो चांदी के दाम में गिरावट आई है। खबर लिखे जाने तक Comex पर सोना 0.26% तक चढ़ गया (Gold Price on Comex) और कीमत 4,188.10 डॉलर प्रति औस पर पहुंच गई हैं। वहीं चांदी (Silver Price on Comex) के दाम 0.13% तक गिरे और ऐसे में कीमत 59.445 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखी।

औद्योगिक मांग, अंतरराष्ट्रीय बाजार में हलचल और अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत में उतार-चढ़ाव, ये सभी घरेलू स्तर पर चांदी की कीमतों को प्रभावित कर सकते हैं। स्थानीय बाज़ार की स्थितियों के आधार पर अलग-अलग शहरों में कीमतें अलग-अलग हो सकती हैं।

आइए 13 अक्टूबर को भारत के प्रमुख शहरों में चांदी की ताजा कीमतों पर एक नज़र डालते हैं

शहर1 किलो चांदी का भाव
दिल्ली₹ 2,35,000
मुंबई₹ 2,35,000
कोलकाता₹2,35,000
चेन्नई₹2,45,000
लखनऊ₹2,35,000
पटना₹2,35,000
जयपुर₹2,35,000
अहमदाबाद₹2,35,000
पुणे₹2,35,000
बेंगलुरु₹ 2,35,000
हैदराबाद₹2,35,000
भोपाल₹2,35,000
चंडीगढ़₹2,35,000
नोएडा₹2,35,000
गुरुग्राम₹2,35,000

क्या है एक्सपर्ट की राय

Giottus के CEO विक्रम सुब्बुराज ने कहा, “भारतीय निवेशकों के लिए करेंसी में उतार-चढ़ाव भी एक अहम फैक्टर होगा। रुपया कमजोर होने से अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतों में गिरावट के बावजूद घरेलू बाजार में सोने-चांदी की कीमतों को सहारा मिल सकता है, जबकि रुपया मजबूत होने से ग्लोबल कीमतों में गिरावट का असर और बढ़ सकता है।”

निवेशकों को किसी भी उछाल को ट्रेंड में बदलाव (ट्रेंड रिवर्सल) मानने से पहले डॉलर, US यील्ड और महंगाई के नए आंकड़ों पर भी नजर रखनी चाहिए।

पिछले दिन क्या रहा चांदी का वायदा भाव

कमजोर हाजिर मांग के बीच कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार घटाने से मंगलवार को वायदा कारोबार में चांदी की कीमत 296 रुपये की गिरावट के साथ 2,22,581 रुपये प्रति किग्रा रह गया। मल्टी कमोडिटी एक्स्चेंज में चांदी के दिसंबर महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 296 रुपये यानी 0.13 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,22,581 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी की कीमत 0.55 प्रतिशत की तेजी के साथ 60.59 डॉलर प्रति औंस हो गई। विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों की बिकवाली के कारण मुख्यत: चांदी वायदा कीमतों में गिरावट आई।

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

LPG Price 14 October 2026: दिल्ली से पटना तक LPG के ताजा भाव जारी, चेक करें नई कीमतें

LPG Price 14 October 2026: रसोई गैस सिलेंडर खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो बुकिंग से पहले अपने शहर के नए रेट जरूर जान लें। सरकारी तेल मार्केटिंग कंपनियां (OMCs) हर रोज सुबह 6 बजे एलपीजी की कीमतें अपडेट करती हैं। आज बुधवार, 14 अक्टूबर को देश भर में उपभोक्ताओं को कुकिंग गैस की कीमतों में कोई नई राहत नहीं मिली है। यानी कि  OMCs ने आज घरेलू और कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है।

कितनी है गैस सिलेंडर की कीमत?

दिल्ली में 14.2 किलो वाले वाले घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत 939.50 रुपये है, जबकि जयपुर में इसकी कीमत 945.50 रुपये है। मुंबई में घरेलू सिलेंडर की कीमत 941.50रुपये है। वहीं, होटल, रेस्टोरेंट और दूसरे व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में इस्तेमाल होने वाले 19 किलोग्राम के कमर्शियल LPG सिलेंडर भी महंगे बने हुए हैं। बीते 1 अक्टूबर 2026 को इसकी कीमतों में 62.50 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। इसी के साथ दिल्ली में अभी इसकी कीमत 2,810 रुपये प्रति सिलेंडर है।

वहीं, घरेलू उपभोक्ताओं के लिए 14.2 किलो वाले सिलेंडर की कीमत में कोई नया बदलाव नहीं हुआ है। आइए जानते हैं दिल्ली, मुंबई, पटना समेत प्रमुख शहरों में आज घरेलू और कमर्शियल LPG सिलेंडर कितने रुपये में मिल रहा है।

घरेलू और कमर्शियल LPG सिलेंडर के आज के भाव

शहर के अनुसार LPG सिलेंडर की कीमत अलग-अलग हो सकती है। नीचे दी गई तालिका में प्रमुख शहरों के घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर के दाम एक साथ दिए गए हैं।

शहरघरेलू सिलेंडर (14.2 किलो)कमर्शियल सिलेंडर (19 किलो)
दिल्ली₹939.50₹2,810.00
नोएडा₹939.50₹2,747.50
गुरुग्राम₹951.00₹2,828.00
मुंबई₹941.50₹2,764.50
कोलकाता₹968.00₹2,954.00
चेन्नई₹957.50₹2,983.00
पटना₹1,031.50₹3,100.50
रांची₹1,010.50₹2,988.00
जयपुर₹945.50₹2,839.00

नोट: ये कीमतें उपलब्ध दरों पर आधारित हैं। बुकिंग से पहले संबंधित तेल कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट या गैस वितरक से अपने शहर का ताजा रेट जरूर जांच लें।

अलग-अलग शहरों में LPG के दाम क्यों बदलते हैं?

गैस सिलेंडर की खुदरा कीमत तय होने में कई कारक अहम भूमिका निभाते हैं। इनमें अंतरराष्ट्रीय बाजार में LPG की कीमत, आयात लागत, डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति, परिवहन खर्च और स्थानीय कर शामिल हैं। इसी वजह से दिल्ली, मुंबई, पटना और रांची जैसे शहरों में सिलेंडर की कीमत एक जैसी नहीं होती।

भारत अपनी LPG जरूरतों का बड़ा हिस्सा आयात से पूरा करता है। इसलिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में होने वाले उतार-चढ़ाव का असर गैस की लागत पर पड़ सकता है। हालांकि, घरेलू उपभोक्ताओं के लिए खुदरा कीमतों में बदलाव संबंधित फैसलों पर निर्भर करता है।

सिलेंडर बुक करने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

गैस बुक करने से पहले यह सुनिश्चित कर लें कि आप घरेलू या कमर्शियल में से सही श्रेणी का सिलेंडर बुक कर रहे हैं। इसके अलावा, अपने शहर का लागू रेट, सब्सिडी की पात्रता और गैस वितरक की ओर से बताई गई अंतिम राशि भी जांच लें। इससे बिल को लेकर भ्रम नहीं रहेगा और आप अपने मासिक बजट की बेहतर योजना बना सकेंगे।

Silver Price Today: हफ्ते के दूसरे दिन भी चांदी गिरी, जानिए आपके आपने शहर का ताजा भाव

Silver Price Today: हफ्ते के दूसरे दिन भी चांदी की कीमतो में गिरावट देखने को मिली। दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत गिरकर 2,26,500 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स सहित) रह गई। उधर गुडरिटर्न्स के मुताबिक चांदी की कीमत 2,40,000 रुपये प्रति किलो हो गई।

आज बाजार ओपन होने से पहले तक मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव 1.24% घटकर यानी 2805 रुपये गिरावट के साथ 2,22,950 रुपये प्रति किलो हो गया। जबकि पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 2,25,755 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। बुलियंस के मुताबिक चांदी की कीमत 2,23,280 रुपये किलो हो गई। जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में 60.37 डॉलर प्रति औंस हो गई।

औद्योगिक मांग, अंतरराष्ट्रीय बाजार में हलचल और अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत में उतार-चढ़ाव, ये सभी घरेलू स्तर पर चांदी की कीमतों को प्रभावित कर सकते हैं। स्थानीय बाज़ार की स्थितियों के आधार पर अलग-अलग शहरों में कीमतें अलग-अलग हो सकती हैं।

आइए 13 अक्टूबर को भारत के प्रमुख शहरों में चांदी की ताजा कीमतों पर एक नज़र डालते हैं

शहर1 किलो चांदी का भाव
दिल्ली₹ 2,39,900
मुंबई₹ 2,39,900
कोलकाता₹2,39,900
चेन्नई₹2,44,900
लखनऊ₹2,39,900
पटना₹2,39,900
जयपुर₹2,39,900
अहमदाबाद₹2,39,900
पुणे₹2,39,900
बेंगलुरु₹2,39,900
हैदराबाद₹2,39,900
भोपाल₹2,39,900
चंडीगढ़₹2,39,900
नोएडा₹2,39,900
गुरुग्राम₹2,39,900

चांदी में गिरावट क्यों

डॉलर मजबूत होने की वजह से चांदी की कीमतों में ज्यादा तेजी नहीं आ पा रही है। वहीं, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के कारण महंगाई को लेकर चिंता बनी हुई है। अब निवेशकों की नजर अमेरिका के महंगाई के आंकड़ों पर है, जिनसे यह संकेत मिलेगा कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व आगे ब्याज दरों में क्या बदलाव कर सकता है।

अमेरिकी डॉलर इंडेक्स करीब 18 महीने के ऊंचे स्तर पर है, जिससे सोने और चांदी की कीमतों में तेजी सीमित हो रही है। सोने और चांदी की कीमतों पर डॉलर और अमेरिकी बॉन्ड की ब्याज दरों का सीधा असर पड़ता है। डॉलर मजबूत होने पर दूसरे देशों के खरीदारों के लिए सोना महंगा हो जाता है। वहीं, ब्याज दरें बढ़ने पर निवेशक सोने के बजाय ऐसे विकल्पों में पैसा लगाना पसंद कर सकते हैं, जिनसे ब्याज मिलता है।

दूसरी ओर, पश्चिम एशिया में तनाव और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें भी बाजार को प्रभावित कर रही हैं। ब्रेंट क्रूड करीब 105 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया, जो दो सप्ताह के ऊंचे स्तर के करीब है। तेल महंगा होने से महंगाई बढ़ने का खतरा रहता है। ऐसे में अमेरिकी फेडरल रिजर्व ब्याज दरों में कटौती करने में देरी कर सकता है।

अब कहां रखें नजर

आने वाले दिनों में अमेरिका के महंगाई के आंकड़े, फेडरल रिजर्व के बयान, डॉलर की चाल और अमेरिकी बॉन्ड की ब्याज दरें सोने-चांदी की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभाएंगी। एक्सपर्ट्स का कहना है कि पिछले सप्ताह फेडरल रिजर्व के सख्त रुख, मजबूत डॉलर और अमेरिकी बॉन्ड की ऊंची ब्याज दरों से सोने-चांदी पर दबाव पड़ा था। हालांकि, ईरान के साथ बातचीत में प्रगति से जुड़ी टिप्पणियों के बाद तेल की कीमतों और महंगाई को लेकर चिंता कुछ कम हुई, जिससे बाजार के माहौल में सुधार आया।

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।