
जापान के आइची नगोया के पैरा स्विमर मोहम्मद श्मस आलम शेख ने महिला होटल सफाइ कर्मी के साथ छेड़छाड़ करने के कारण उन्हें वापस स्वदेश भेजा जा रहा है। घटना की जानकारी मिलने के बाद उनको हिरासत में भी लिया गया था।
मीडिया सूत्रों के मुताबिक इंडियन पैरा-स्विमर मोहम्मद शम्स आलम शेख को एशियन पैरा गेम्स 2026 के दौरान होटल के एक महिला होटल सफाइ कर्मी के साथ गलत जगह छूने के आरोपों के बाद हिरासत में लेकर जापान से डिपोर्ट कर दिया गया है।
खबर है कि महिला स्टाफ मेंबर हाउसकीपिंग का काम कर रही थी, जब 40 साल के आलम ने उसे गलत तरीके से छुआ। खबर है कि पैरालंपिक कमेटी ऑफ़ इंडिया एक सुनवाई तक जीवनपर्यंत प्रतिबंध पर विचार कर रही है।
ABSOLUTE SHAME, THIS IS UNACCEPTABLE!! Indian para-swimmer Mohammad Shams Aalam Shaikh has reportedly been detained and deported from Japan following allegations of sexual misconduct involving a hotel staff member during the Asian Para Games 2026. The female staff member was reportedly carrying out his housekeeping duties when she was allegedly touched inappropriately by 40yo Aalam. This is deeply disturbing and completely unacceptable. The Paralympic Committee of India is reportedly considering a lifetime ban, pending a formal hearing. [India Today ]
— The Khel India (@TheKhelIndia) October 22, 2026
मोहम्मद श्मस आलम शेख बिहार के रहने वाले हैं और उनको 100 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक इवेंट में भाग लेना था लेकिन इस घटना के बाद उनका करियर खतरे में पड़ता हुआ नजर आ रहा है। इस घटना से जापान के आईची नगोया में पहुंचा भारतीय खेल दल सकते में है। ना केवल खेल बल्कि इस घटना से भारत और जापान के बीच भू राजनैतिक संबंधों में भी खटास पड़ सकती है।

