LPG Cylinder Price: 3 अक्टूबर को LPG के नए रेट जारी, जानें आपके शहर में 14.2 किलो और 19 किलो सिलेंडर कितने का मिल रहा है

LPG Price 03 October 2026: अक्टूबर महीने की शुरुआत के साथ एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बदलाव किया गया है। तेल कंपनियों की ओर से जारी नए रेट में 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत बढ़ाई गई है, जबकि घरेलू उपभोक्ताओं के लिए इस्तेमाल होने वाले 14.2 किलो के सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। ऐसे में घरेलू बजट पर फिलहाल अतिरिक्त बोझ नहीं पड़ा है, लेकिन होटल और रेस्तरां जैसे कारोबारों की लागत बढ़ गई है।

कमर्शियल LPG सिलेंडर पर बढ़ा बोझ

अक्टूबर की शुरुआत में सबसे बड़ा बदलाव कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में देखने को मिला। दिल्ली में 19 किलो का कमर्शियल सिलेंडर अब ₹2,810 में मिलेगा। सितंबर में इसकी कीमत ₹2,747.50 थी।इस तरह दिल्ली में कमर्शियल LPG सिलेंडर ₹62.50 महंगा हो गया है। कमर्शियल सिलेंडर का इस्तेमाल होटल, रेस्तरां, ढाबों और दूसरे व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में बड़े पैमाने पर किया जाता है। इसलिए कीमत बढ़ने से इन कारोबारों के गैस खर्च में इजाफा हो सकता है।

घरेलू LPG सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं

घरेलू उपभोक्ताओं के लिए अक्टूबर की शुरुआत में कीमतें स्थिर रखी गई हैं। 14.2 किलो के घरेलू LPG सिलेंडर की दिल्ली में कीमत ₹942 पर बनी हुई है। अन्य बड़े शहरों में भी घरेलू सिलेंडर के रेट में कोई नया बदलाव नहीं किया गया है। मुंबई में यह ₹941.50, कोलकाता में ₹968 और चेन्नई में ₹957.50 का है।

इन शहरों में कमर्शियल सिलेंडर के नए रेट

कमर्शियल LPG की कीमत अलग-अलग शहरों में अलग है। अक्टूबर में मुंबई में 19 किलो का सिलेंडर ₹2,763.50, जबकि कोलकाता में ₹2,946.50 का हो गया है। चेन्नई में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत ₹2,978.50 है। वहीं बेंगलुरु में ₹2,893.50, हैदराबाद में ₹3,058.50 और रांची में ₹2,988 का रेट है।

घरेलू गैस के लिए कहां ज्यादा कीमत चुकानी होगी?

शहरवार आंकड़ों के मुताबिक रांची में 14.2 किलो के घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत ₹1,010.50 है, जो इस सूची में सबसे अधिक है। हैदराबाद में घरेलू सिलेंडर ₹994 और कोलकाता में ₹968 का है।मुंबई में घरेलू LPG सिलेंडर ₹941.50 का है, जबकि दिल्ली में इसकी कीमत ₹942 है।

03 अक्टूबर के LPG रेट: एक नजर में

शहरघरेलू LPG सिलेंडरकमर्शियल LPG सिलेंडर
दिल्ली₹942₹2,810
मुंबई₹941.50₹2,763.50
कोलकाता₹968₹2,946.50
बेंगलुरु₹944.50₹2,893.50
हैदराबाद₹994₹3,058.50
चेन्नई₹957.50₹2,978.50
कटक₹968₹2,947.50
कोयंबटूर₹959₹3,002.50
रांची₹1,010.50₹2,988

हर महीने की शुरुआत में क्यों बदलते हैं LPG के रेट?

तेल कंपनियां आमतौर पर हर महीने की शुरुआत में LPG सिलेंडर की कीमतों की समीक्षा करती हैं। इसी समीक्षा के बाद घरेलू और कमर्शियल गैस के नए रेट जारी किए जाते हैं। अक्टूबर में जहां कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है, वहीं घरेलू 14.2 किलो वाले सिलेंडर के दाम को स्थिर रखा गया है। इसलिए इसका असर मुख्य रूप से व्यावसायिक इस्तेमाल करने वाले उपभोक्ताओं पर पड़ेगा, जबकि घरेलू ग्राहकों के लिए मौजूदा रेट बरकरार हैं।

Petrol Diesel Price Today: 03 अक्टूबर को पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, जानें आपके शहर का भाव

LPG Price 02 October 2026: 2 अक्टूबर को गैस सिलेंडर के नए रेट जारी, जानें दिल्ली-मुंबई समेत सभी शहरों के भाव

LPG Price 02 October 2026: अक्टूबर शुरू होते ही एलपीजी सिलेंडर को लेकर नया अपडेट सामने आया है। तेल कंपनियों ने महीने की शुरुआत में गैस की कीमतों में बदलाव किया है, लेकिन इसका असर हर उपभोक्ता पर एक जैसा नहीं पड़ा। 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत बढ़ाई गई है, जबकि 14.2 किलो वाले घरेलू सिलेंडर के रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया।

होटल-रेस्तरां के लिए बढ़ी लागत

इस महीने की सबसे बड़ी हलचल कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में देखने को मिली है। दिल्ली में 19 किलो वाला सिलेंडर अब ₹2,810 का हो गया है। सितंबर में यही सिलेंडर ₹2,747.50 में उपलब्ध था। यानी कीमत में ₹62.50 की बढ़ोतरी हुई है।

कमर्शियल सिलेंडर का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्तरां और अन्य व्यावसायिक जगहों पर होता है, इसलिए बढ़े हुए दाम का सीधा असर इन कारोबारों की गैस लागत पर पड़ सकता है।

घरेलू गैस की कीमत फिलहाल जस की तस

आम परिवारों के लिए अक्टूबर की शुरुआत राहत वाली रही है। 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया। दिल्ली में यह अभी भी ₹942 का है।

मुंबई में घरेलू सिलेंडर ₹941.50, कोलकाता में ₹968 और चेन्नई में ₹957.50 में मिल रहा है।

बड़े शहरों में कमर्शियल गैस के रेट

शहरों के हिसाब से कमर्शियल सिलेंडर की कीमत अलग-अलग है। मुंबई में 19 किलो वाला सिलेंडर ₹2,763.50 और कोलकाता में ₹2,946.50 का है। चेन्नई में इसकी कीमत ₹2,978.50 पहुंच गई है।

बेंगलुरु में कमर्शियल सिलेंडर ₹2,893.50, हैदराबाद में ₹3,058.50 और रांची में ₹2,988 का मिल रहा है।

कहां घरेलू सिलेंडर सबसे ज्यादा कीमत पर?

उपलब्ध शहरों के रेट पर नजर डालें तो रांची में 14.2 किलो के घरेलू सिलेंडर की कीमत ₹1,010.50 है। हैदराबाद में यह ₹994 और कोलकाता में ₹968 का है। वहीं मुंबई में घरेलू सिलेंडर ₹941.50 के साथ इन शहरों में अपेक्षाकृत कम कीमत पर है।

अक्टूबर के LPG रेट एक नजर में

शहरघरेलू LPGकमर्शियल LPG
दिल्ली₹942₹2,810
मुंबई₹941.50₹2,763.50
कोलकाता₹968₹2,946.50
बेंगलुरु₹944.50₹2,893.50
हैदराबाद₹994₹3,058.50
चेन्नई₹957.50₹2,978.50
कटक₹968₹2,947.50
कोयंबटूर₹959₹3,002.50
रांची₹1,010.50₹2,988

हर महीने की पहली तारीख क्यों अहम होती है?

एलपीजी की कीमतों की समीक्षा आमतौर पर हर महीने की शुरुआत में की जाती है। इसी दौरान तेल कंपनियां घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर के नए रेट घोषित करती हैं। अक्टूबर में भी यही प्रक्रिया हुई, जिसमें कमर्शियल सिलेंडर महंगा हुआ, लेकिन घरेलू गैस की कीमतों को स्थिर रखा गया।

Petrol Diesel Price Today: 2 अक्टूबर को जारी हुए पेट्रोल-डीजल के नए रेट, जानें आपके शहर में आज का भाव

Flipkart Big Billion Days Sale में Oppo का धमाका! ₹16,999 तक सस्ते हुए ये 5 स्मार्टफोन

Flipkart Big Billion Days Sale 2026: इस फेस्टीव सीजन में अगर आप नया स्मार्टफोन, इलेक्ट्रॉनिक सामान या घर के लिए कोई नया अप्लायंस खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। Flipkart की Big Billion Days Sale 2026 जल्द शुरू होने वाली है। इस सेल में आपको कई कैटेगरी के प्रोडक्ट्स पर आकर्षक छूट मिलेगी। सेल की शुरुआत 9 अक्टूबर से होगी, जबकि चुनिंदा ग्राहकों को एक दिन पहले यानी 8 अक्टूबर से ही खरीदारी करने का मौका मिलेगा। खास बात यह है कि Oppo ने अभी से अपने ऑफर्स की झलक दिखानी शुरू कर दी है। इससे ग्राहकों को सेल शुरू होने से पहले ही कुछ प्रोडक्ट्स की संभावित कीमतों का अंदाजा लग सकेगा। इसके अलावा, बैंक डिस्काउंट और पेमेंट ऑफर्स की मदद से खरीदारी और भी सस्ती हो सकती है।

Flipkart Big Billion Days Sale में मिलेंगे बैंक ऑफर्स

Flipkart की यह सेल 9 अक्टूबर से शुरू होगी। हालांकि, कुछ चुनिंदा ग्राहकों को 8 अक्टूबर से ही अर्ली एक्सेस मिलेगा। यानी वे दूसरे ग्राहकों से एक दिन पहले सेल में खरीदारी कर सकेंगे। सेल के दौरान Axis Bank और ICICI Bank के चुनिंदा कार्ड से पेमेंट करने पर 10% तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। वहीं, Flipkart Axis Bank क्रेडिट कार्ड रखने वाले ग्राहकों को 10% की अतिरिक्त बचत का फायदा भी मिल सकता है। हालांकि, इन ऑफर्स का लाभ लेने के लिए कंपनी की ओर से तय नियम और शर्तें लागू होंगी।

Oppo Big Billion Days Sale डील्स

Oppo Find X9 Ultra की कीमत ₹1,69,999 से कम होकर सेल में ₹1,53,000 हो गई है। इसमें 6.82-इंच का QHD+ 120Hz AMOLED डिस्प्ले, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट और 100W वायर्ड चार्जिंग के साथ 7,050mAh की बैटरी मिलेगी। फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप भी है, जिसमें दो 200MP के सेंसर हैं।

वहीं, Oppo Find X9s को Flipkart Big Billion Days Sale के दौरान 72,000 रुपये में खरीदा जा सकेगा। जबकि इसकी लिस्टेड कीमत 84,999 रुपये है। इस तरह ग्राहकों को फोन पर 12,999 रुपये की बचत होगी। इसमें 6.59 इंच की AMOLED स्क्रीन दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। फोन में MediaTek Dimensity 9500s प्रोसेसर मिलता है। इसमें 7,025mAh की बैटरी दी गई है, जो 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। फोटोग्राफी के लिए फोन के पीछे तीन कैमरे दिए गए हैं और तीनों 50MP के हैं।

किफायती विकल्पों की बात करें तो, Oppo K14 Lite ₹16,999 के बजाय ₹14,999 में उपलब्ध होगा। इसमें 6.75-इंच का HD+ 120Hz डिस्प्ले, Unisoc T7250 चिपसेट और 7,000mAh की बैटरी है।

इसके अलावा, Oppo K14x 5G की सेल प्राइस 16,999 रुपये होगी, जबकि इसकी लिस्ट प्राइस 18,999 रुपये है। इसकी खासियतों में 6.75-इंच HD+ 120Hz डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट, 45W चार्जिंग के साथ 6,500mAh की बैटरी और 50-मेगापिक्सल का रियर कैमरा शामिल हैं।

वहीं, Oppo K14 5G को 25,999 रुपये की जगह 23,499 रुपये में खरीदा जा सकेगा। इसमें 6.75-इंच 120Hz डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट और 45W चार्जिंग के साथ 7,000mAh की बैटरी दी गई है। फोन में 50MP का रियर कैमरा और IP69 डस्ट और वॉटर प्रोटेक्शन भी है।

Flipkart Big Billion Days Sale 2026 के दौरान Oppo स्मार्टफोन पर बेहतरीन डील्स

मॉडललिस्टेड कीमतसेल में कीमतबचत
Oppo Find X9 Ultra₹1,69,999₹1,53,000₹16,999
Oppo Find X9s₹84,999₹72,000₹12,999
Oppo K14 Lite₹16,999₹14,999₹2,000
Oppo K14x 5G₹18,999₹16,999₹2,000
Oppo K14 5G₹25,999₹23,499₹2,500

यह भी पढ़ें: Nothing Headphone (1) Pro लॉन्च, 46dB ANC और ट्रिपल ड्राइवर के साथ मिलेगा दमदार साउंड

Silver Price Today: चांदी की कीमतें हुई सस्ती, खरीदारी से पहले जानें आज 10 प्रमुख शहरों के ताजा रेट

Silver Price Today: भारत में चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। मंगलवार को हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन भी चांदी में दबाव देखने को मिला था। वहीं आज यानी 30 सितंबर को भी कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है। MCX पर चांदी का वायदा भाव सुबह तक 0.11% घटकर यानी 250 रुपये गिरावट के साथ 2,25,200 रुपये प्रति किलो हो गया। जबकि पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 2,25,450 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी।

दिल्ली में चांदी की कीमत (सभी टैक्स समेत) 2.32 लाख रुपये प्रति किलो पर है। जबकि गुडरिटर्न्स के मुताबिक चांदी 2,40,000 रुपये प्रति किलो पर है। वहीं बुलियन के मुताबिक चांदी की कीमत 2,25,300 रुपये किलो हो गई। जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में 61.95 डॉलर प्रति औंस पर नजर आ रही है।

बता दें कि मजबूत मांग और करेंसी में उतार-चढ़ाव के कारण चांदी की कीमतों में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। 2023-2024 में कीमतें लगभग ₹78,600 प्रति किलोग्राम थीं, जो सितंबर 2026 में बढ़कर ₹240,000 प्रति किलोग्राम से ज़्यादा हो गई।

दिल्ली-मुंबई समेत प्रमुख शहरों में आज चांदी का रेट

देश के प्रमुख शहरों में गुडरिटर्न्स के मुताबिक चांदी की कीमतें करीब 2,40,000-2,45,000 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के आसपास बनी हुई हैं। कुछ शहरों में स्थानीय बाजार और टैक्स के कारण मामूली अंतर देखने को मिल सकता है।

शहर1 किलो चांदी का भाव
दिल्ली₹2,39,900
मुंबई₹2,39,900
कोलकाता₹2,39,900
चेन्नई₹2,39,900
लखनऊ₹2,39,900
पटना₹2,39,900
जयपुर₹2,39,900
अहमदाबाद₹2,39,900
पुणे₹2,39,900
बेंगलुरु₹2,39,900
हैदराबाद₹2,39,900
भोपाल₹2,39,900
चंडीगढ़₹2,39,900
नोएडा₹2,39,900
गुरुग्राम₹2,39,900

कहां रखें नजर

बुधवार का दिन ट्रेंड पलटने (रिवर्सल) की पुष्टि करने वाला होगा और उसी दिन PCE रिपोर्ट भी आएगी। इसके बाद पेरोल डेटा आएगा। मंगलवार को खरीदारी करने वालों को और लोगों का साथ चाहिए और उन्हें जल्द ही खुद को साबित करना होगा।

सेलर्स ने चांदी की कीमत को $60.30 तक गिरा दिया था, लेकिन मंगलवार देर रात बायर्स ने इसे वापस $60.84 के ऊपर पहुँचा दिया। बुधवार को उन्हें इसी लेवल को बनाए रखना होगा। मंगलवार का $61.45 का हाई (उच्चतम स्तर) वह पहला प्राइस लेवल है जिसे बायर्स को बुधवार को पार करना होगा। इसके बाद, उन्हें $62.98 और फिर 50-दिन के मूविंग एवरेज का सामना करना होगा।

बता दें कि सोने और चांदी की कीमतें ग्लोबल आर्थिक घटनाक्रम, करेंसी में उतार-चढ़ाव और ब्याज दरों को लेकर बदलती उम्मीदों के अनुसार बदल रही हैं, इसलिए ग्राहक भारत के प्रमुख शहरों में रोज़ाना बुलियन की कीमतों पर कड़ी नज़र रखे हुए हैं।

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

Silver Price Today: दूसरे दिन चांदी और भी हुई सस्ती, खरीदारी से पहले जानें आज 10 प्रमुख शहरों के ताजा रेट

Silver Price Today: हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन भी चांदी की कीमतों में भारी दबाव देखने को मिला है। ऐसे में अगर आप चांदी खरीदने की सोच रहे है तो यह आपके लिए अच्छा मौका है। खबर लिखे जाने तक MCX पर चांदी का वायदा भाव 2597 रुपये गिरकर 2,24,855 रुपये प्रति किलो हो गया। जबकि पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 2,27,442 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। बुलियंस के मुताबिक चांदी की कीमत 2,26,240 रुपये किलो हो गई। जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में 61.13 रुपये प्रति औंस हो गई। जबकि गुडरिटर्न्स के मुताबिक चांदी 2,40,000 रुपये प्रति किलो पर है।

इंटरनेशनल मार्केट में कीमतें कितनी गिरीं?

इंटरनेशनल मार्केट यानी कॉमेक्स पर सोने और चांदी दोनों की कीमतों में भारी गिरावट आई है। कॉमेक्स पर मौजूद डेटा के मुताबिक, खबर लिखे जाने तक सोने में 0.05% की गिरावट आई है और कीमत $4166.40 प्रति औंस पर पहुंच गई है। जबकि चांदी की कीमत में 1.13% की गिरावट आई है और ऐसे समय में कीमत $61.020 प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखी।

दिल्ली-मुंबई समेत प्रमुख शहरों में आज चांदी का रेट

देश के प्रमुख शहरों में गुडरिटर्न्स के मुताबिक चांदी की कीमतें करीब 2,40,000-2,45,000 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के आसपास बनी हुई हैं। कुछ शहरों में स्थानीय बाजार और टैक्स के कारण मामूली अंतर देखने को मिल सकता है।

शहर1 किलो चांदी का भाव
दिल्ली₹2,40,000
मुंबई₹2,40,000
कोलकाता₹2,40,000
चेन्नई₹2,44,800
लखनऊ₹2,40,000
पटना₹2,40,000
जयपुर₹2,40,000
अहमदाबाद₹2,40,000
पुणे₹2,40,000
बेंगलुरु₹2,40,000
हैदराबाद₹2,40,000
भोपाल₹2,40,000
चंडीगढ़₹2,40,000
नोएडा₹2,40,000
गुरुग्राम₹2,40,000

चांदी में गिरावट की क्या है वजहें

तेल की बढ़ती कीमतें, अमेरिकी डॉलर की मजबूती और ट्रेजरी यील्ड ने महंगाई की चिंताएं बढ़ा दी हैं, जिससे मेटल के लिए मुश्किलें और बढ़ गई हैं। यही वजह है कि पिछले कुछ दिनों में सोने-चांदी में तेज गिरावट देखी गई।

ऊंची ब्याज दरों से सोने का आकर्षण कम हो जाता है क्योंकि निवेशक यील्ड देने वाली संपत्तियों में निवेश करना पसंद करते हैं। बता दें कि सोने से कोई ब्याज नहीं मिलता है, इसलिए जब ट्रेजरी यील्ड बढ़ती है, तो निवेशक सोने से दूर हो जाते हैं, जिससे इसकी कीमत पर असर पड़ता है। फेड ने इस महीने की शुरुआत में बेंचमार्क दरों में 0.25 फीसदी की बढ़ोतरी की थी और संकेत दिया था कि आने वाले महीनों में कम से कम एक और बढ़ोतरी की संभावना है।

पिछले दिन क्या रही चांदी की कीमत

कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और मजबूत डॉलर के बीच वैश्विक बाजारों में भारी बिकवाली के कारण कीमतों में गिरावट आई। दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोमवार को चांदी की कीमत 5,000 रुपये टूटकर 2.32 लाख रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स समेत) रह गई, जबकि शुक्रवार को यह 2.37 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। विदेशी बाजारों में, हाजिर चांदी की कीमत 2.96 डॉलर या 4.6 प्रतिशत टूटकर 61.34 डॉलर प्रति औंस रह गई।

भारतीय निवेशकों के लिए इसका क्या मतलब है?

भारतीय निवेशकों के लिए, सोने की ग्लोबल कीमतें पूरी तस्वीर का सिर्फ़ एक हिस्सा हैं। घरेलू कीमतें रुपये-डॉलर एक्सचेंज रेट, इंपोर्ट से जुड़ी लागत और स्थानीय मांग से भी प्रभावित होती हैं।

इसलिए, सोने की ग्लोबल कीमतों में बड़ी गिरावट का मतलब यह ज़रूरी नहीं है कि भारत में भी सोने की कीमतों में उसी प्रतिशत से गिरावट आएगी।

Commodity Corner: मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच तेल की कीमतें दूसरे दिन बढ़ीं, सोना गिरा

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

LPG Price 29 September 2026: घरेलू गैस के दाम बढ़े या घटे? जानें दिल्ली से पटना तक का रेट

LPG Price 29 September 2026: महीने का अंत आते ही रसोई गैस की कीमतों पर लोगों की नजर टिक जाती है। 29 सितंबर को घरेलू LPG सिलेंडर के दाम में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है। दिल्ली समेत देश के कई प्रमुख शहरों में कीमतें पुराने स्तर पर बनी हुई हैं। वहीं, कमर्शियल सिलेंडर के रेट भी स्थिर हैं। हालांकि, अब नजर 1 अक्टूबर पर है, क्योंकि हर महीने की पहली तारीख को तेल कंपनियां LPG की कीमतों की समीक्षा करती हैं। ऐसे में नए महीने की शुरुआत में सिलेंडर महंगा होगा, सस्ता होगा या मौजूदा रेट पर ही मिलेगा, इस पर उपभोक्ताओं की नजर रहेगी।

सिलेंडर वही, लेकिन सब्सिडी का नियम बदलने वाला है

LPG उपभोक्ताओं के लिए इस बार सिर्फ कीमतों का अपडेट महत्वपूर्ण नहीं है। 1 अक्टूबर से सब्सिडी हासिल करने के नियम में भी बदलाव होने की बात सामने आई है।

सब्सिडी वाले घरेलू सिलेंडर का फायदा जारी रखने के लिए बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन जरूरी होगा। जिन ग्राहकों ने e-KYC या बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन नहीं कराया है, उनके लिए सरकारी सब्सिडी रुक सकती है।

कनेक्शन बंद नहीं होगा, लेकिन जेब पर पड़ेगा असर

सब्सिडी नहीं मिलने का मतलब यह नहीं है कि आपका गैस कनेक्शन बंद कर दिया जाएगा। कनेक्शन पहले की तरह चलता रहेगा और सिलेंडर की सप्लाई भी मिलती रहेगी।

फर्क सिर्फ इतना होगा कि सब्सिडी का लाभ नहीं मिलने पर सिलेंडर की वास्तविक बाजार कीमत चुकानी पड़ सकती है। इसलिए जिन उपभोक्ताओं ने अभी तक अपना e-KYC या बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन पूरा नहीं किया है, उनके लिए यह अपडेट खास मायने रखता है।

किस शहर में LPG सबसे महंगा?

29 सितंबर के उपलब्ध रेट पर नजर डालें तो अलग-अलग शहरों में घरेलू सिलेंडर की कीमत में अंतर बना हुआ है। दिल्ली में यह 942 रुपये, मुंबई में 941.50 रुपये और कोलकाता में 968 रुपये है।

हैदराबाद में घरेलू सिलेंडर 994 रुपये का है, जबकि रांची में इसकी कीमत 1,010.50 रुपये दर्ज की गई है। कमर्शियल सिलेंडर के दाम भी शहर के हिसाब से अलग हैं।

एक नजर में आज के LPG रेट

शहर14.2 किलो घरेलू19 किलो कमर्शियल
दिल्ली₹942₹2,747.50
मुंबई₹941.50₹2,701
कोलकाता₹968₹2,884
बेंगलुरु₹944.50₹2,831
हैदराबाद₹994₹2,996
चेन्नई₹957.50₹2,916.50
कटक₹968₹2,885
कोयंबटूर₹959₹2,940
रांची₹1,010.50₹2,925.50

LPG के साथ कच्चे तेल पर भी नजर

LPG की कीमतों के बीच अंतरराष्ट्रीय तेल बाजार में भी हलचल तेज है। एशियाई कारोबार में ब्रेंट क्रूड 0.80% की तेजी के साथ 98.22 डॉलर प्रति बैरल के आसपास पहुंच गया।

ईरान से जुड़े घटनाक्रम और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर बनी अनिश्चितता ने तेल बाजार की चिंता बढ़ाई है। इससे आने वाले दिनों में कच्चे तेल की कीमतों पर नजर रखना जरूरी हो गया है।

अब 1 अक्टूबर का इंतजार

फिलहाल 29 सितंबर को घरेलू और कमर्शियल LPG के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। अब सबकी नजर 1 अक्टूबर पर है। उस दिन सिर्फ सिलेंडर की कीमतों का अपडेट ही नहीं, बल्कि सब्सिडी से जुड़े नियमों का असर भी उपभोक्ताओं के लिए अहम रहेगा।

Petrol Diesel Price Today: 29 सितंबर के पेट्रोल-डीजल रेट जानें, यहां मिलेगा पूरा अपडेट

Silver Price Today: चांदी ₹6000 हुई सस्ती, खरीदारी से पहले जानें 10 प्रमुख शहरों के भाव

Silver Price Today: US-Iran बातचीत के रुकने और तेल की कीमतें बढ़ने से फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरें और बढ़ाने की उम्मीदें मजबूत हुई हैं, जिससे चांदी की कीमतों में गिरावट आई है। ट्रेडर्स US में रोज़गार और महंगाई के आने वाले आंकड़ों का इंतजार कर रहे हैं और साथ ही मिडिल ईस्ट में संभावित सैन्य तनाव पर भी नजर रखे हुए हैं।

फेड अधिकारियों के सख़्त बयानों से US डॉलर मजबूत हुआ है, जबकि बिना रिटर्न (ब्याज) वाली चांदी की मांग कम हुई है।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव शुरुआती कारोबार में 2.53% घटकर यानी 6000 रुपये गिरावट के साथ 2,28,758 रुपये प्रति किलो हो गया। जबकि पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 2,34,696 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। बुलियस के मुताबिक चांदी की कीमत बढ़कर 2,28,780 रुपये किलो हो गई। जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में 62.37 रुपये प्रति औंस हो गई।

दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत 2.37 लाख रुपये प्रति किलो (सभी टैक्स सहित) है।पिछले सप्ताह में चांदी की कीमतों में 10000 रुपये यानी 4 फीसदी की गिरावट आई थी। जबकि गुडरिटर्न्स के मुताबिक चांदी 5000 रुपये लुढ़क कर 2,40,000 रुपये प्रति किलो पर है।

दिल्ली-मुंबई समेत प्रमुख शहरों में आज चांदी का रेट

देश के प्रमुख शहरों में गुडरिटर्न्स के मुताबिक चांदी की कीमतें करीब 2,40,000-2,45,000 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के आसपास बनी हुई हैं। कुछ शहरों में स्थानीय बाजार और टैक्स के कारण मामूली अंतर देखने को मिल सकता है।

शहर1 किलो चांदी का भाव
दिल्ली₹2,40,000
मुंबई₹2,40,000
कोलकाता₹2,40,000
चेन्नई₹2,45,000
लखनऊ₹2,40,000
पटना₹2,40,000
जयपुर₹2,40,000
अहमदाबाद₹2,40,000
पुणे₹2,40,000
बेंगलुरु₹2,40,000
हैदराबाद₹2,40,000
भोपाल₹2,40,000
चंडीगढ़₹2,40,000
नोएडा₹2,40,000
गुरुग्राम₹2,40,000

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

EPF Contribution: अक्टूबर से PF के लिए सैलरी कितना ज्यादा पैसा कटेगा? समझिए पूरा कैलकुलेशन

EPF Contribution: EPFO ने PF की सैलरी लिमिट15,000 रुपये से बढ़ाकर 25,000 रुपये कर दी है। नया नियम 17 सितंबर 2026 से लागू हो गया है। सितंबर में पुराने और नए नियम के हिसाब से अलग-अलग कैलकुलेशन होगी। अक्टूबर से नई व्यवस्था का पूरा असर दिखेगा।

इस बदलाव का असर खास तौर पर उन कर्मचारियों पर पड़ेगा, जिनका PF के लिए माना जाना वाली बेसिक सैलरी 15,000 से 25,000 रुपये के बीच है। ऐसे कर्मचारियों का PF योगदान बढ़ सकता है। यानी हाथ में आने वाली सैलरी थोड़ी कम हो सकती है।

20,000 रुपये के PF वेतन पर कितना PF कटेगा?

मान लीजिए आपका PF वेतन 20,000 रुपये है। अक्टूबर से कर्मचारी का योगदान 12% के हिसाब से 2,400 रुपये होगा। पहले 15,000 रुपये की सीमा के कारण यही योगदान 1,800 रुपये था। यानी अब हर महीने 600 रुपये ज्यादा PF में जाएंगे।

नियोक्ता भी 2,400 रुपये का योगदान करेगा। लेकिन पूरा पैसा EPF में नहीं जाएगा। इसमें से 1,666 रुपये EPS यानी पेंशन स्कीम में जाएंगे। बाकी 734 रुपये EPF खाते में जमा होंगे।

योगदानपुरानी व्यवस्थाअक्टूबर 2026 से
कर्मचारी का EPF योगदान₹1,800₹2,400
नियोक्ता का EPS योगदान₹1,250₹1,666
नियोक्ता का EPF योगदान₹550₹734
नियोक्ता का कुल योगदान₹1,800₹2,400
कुल कर्मचारी + नियोक्ता योगदान₹3,600₹4,800

इस तरह 20,000 रुपये के PF वेतन वाले कर्मचारी के मामले में PF में हर महीने कुल 4,800 रुपये जाएंगे। पहले यह रकम 3,600 रुपये थी।

क्या मौजूदा कर्मचारियों पर भी असर होगा?

हां, कुछ मौजूदा EPF सदस्यों पर भी इसका असर पड़ेगा। खासकर उन कर्मचारियों पर, जो पहले EPF में थे लेकिन 15,000 रुपये की पुरानी सीमा से ज्यादा PF वेतन होने के कारण EPS में शामिल नहीं थे।

EPFO के मुताबिक, 20,000 रुपये PF वेतन वाला ऐसा कर्मचारी नई व्यवस्था में EPS का सदस्य बन सकता है। इसके बाद नियोक्ता का योगदान EPF और EPS के बीच बांटा जाएगा।

हर कर्मचारी का PF 25,000 रुपये पर नहीं कटेगा

यहां एक बात समझना जरूरी है। 25,000 रुपये नई वेतन सीमा है। इसका मतलब यह नहीं है कि हर कर्मचारी का PF 25,000 रुपये के आधार पर ही कटेगा। अगर किसी कर्मचारी का PF वेतन 25,000 रुपये से कम है, तो योगदान उसी वेतन के आधार पर होगा। PF वेतन और ग्रॉस सैलरी भी हमेशा एक जैसी नहीं होती।

EPFO के अक्टूबर के उदाहरण के मुताबिक, 10,000 रुपये के PF वेतन पर कर्मचारी का योगदान 1,200 रुपये होगा। 20,000 रुपये पर 2,400 रुपये और 25,000 रुपये पर 3,000 रुपये।

टेक होम सैलरी पर कितना असर?

20,000 रुपये के PF वेतन वाले कर्मचारी का योगदान 1,800 रुपये से बढ़कर 2,400 रुपये हो जाएगा। यानी हर महीने 600 रुपये ज्यादा PF में जमा होंगे। इसका सीधा असर टेक होम सैलरी पर पड़ सकता है। हालांकि, वास्तविक असर आपकी सैलरी स्ट्रक्चर और मौजूदा PF व्यवस्था पर निर्भर करेगा।

इस बदलाव का दूसरा पहलू यह है कि कर्मचारी का PF में ज्यादा पैसा जमा होगा। लंबे समय में इससे रिटायरमेंट के लिए जमा होने वाली रकम भी बढ़ सकती है।

कंपनी का पैसा कर्मचारी की सैलरी से नहीं कटेगा

EPFO ने यह भी साफ किया है कि कर्मचारी और नियोक्ता यानी कंपनी का योगदान अलग-अलग होता है। नियोक्ता का योगदान कर्मचारी की सैलरी से काटकर नहीं लिया जा सकता।

यानी 2,400 रुपये कर्मचारी के हिस्से से जाएंगे। इसके अलावा नियोक्ता अपनी तरफ से 2,400 रुपये का योगदान करेगा। इस तरह अक्टूबर से 20,000 रुपये के PF वेतन पर कुल 4,800 रुपये EPF और EPS में जाएंगे।

EPF Investment: रिटायरमेंट के बाद रेगुलर इनकम के लिए EPF का पैसा कहां लगाएं? समझिए पूरा हिसाब

LPG Price 27 September 2026: सिलेंडर बुक करने से पहले जान लें आज का रेट, दिल्ली से चेन्नई तक कीमतें चेक करें

LPG Price 27 September 2026: महीने के अंत में LPG Cylinder Price को लेकर आम लोगों के लिए राहत की खबर सामने आई है। 27 सितंबर 2026 को घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यानी इस महीने के आखिरी दिनों में ग्राहकों को सिलेंडर के लिए पहले से ज्यादा पैसे खर्च नहीं करने होंगे। 14.2 किलो वाला घरेलू LPG सिलेंडर और 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर पुराने रेट पर ही उपलब्ध रहेगा। अगर आप आज गैस सिलेंडर बुक करने की सोच रहे हैं, तो अपने शहर की कीमत जरूर चेक कर लें।

अलग-अलग शहरों में LPG के दाम अलग हो सकते हैं। ऐसे में दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु समेत प्रमुख शहरों में घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर की आज की कीमत क्या है, यह जानना जरूरी है। नीचे शहरवार दोनों सिलेंडर के ताजा रेट एक साथ दिए गए हैं, जिससे आपको बुकिंग से पहले सही कीमत जानने में आसानी होगी।

दिल्ली समेत बड़े शहरों में आज कितनी है कीमत?

अगर आप आज गैस सिलेंडर बुक करने की तैयारी कर रहे हैं, तो अपने शहर का ताजा रेट जानना जरूरी है। अलग-अलग शहरों में घरेलू और कमर्शियल LPG की कीमतें अलग हैं।

शहरघरेलू सिलेंडर (14.2 किलो)कमर्शियल सिलेंडर (19 किलो)
दिल्ली₹942₹2,747.50
मुंबई₹941.50₹2,701
कोलकाता₹968₹2,884
चेन्नई₹957.50₹2,916.50
बेंगलुरु₹944.50₹2,831
हैदराबाद₹994₹2,996
जयपुर₹945.50₹2,776
नोएडा₹939.50₹2,747.50
गुरुग्राम₹950.50₹2,764.50
चंडीगढ़₹951.50₹2,769.50

दिल्ली में घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर का रेट

राजधानी दिल्ली में 14.2 किलो का घरेलू LPG सिलेंडर ₹942 में मिल रहा है। वहीं 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत ₹2,747.50 है। यानी दोनों श्रेणियों के सिलेंडर के दाम में बड़ा अंतर बना हुआ है।

आपके शहर में अलग क्यों हो सकती है कीमत?

LPG सिलेंडर की कीमत सभी शहरों में एक जैसी नहीं होती। स्थानीय टैक्स, परिवहन और डिलीवरी से जुड़े खर्चों के कारण अलग-अलग जगहों पर रेट में अंतर देखने को मिलता है। इसी वजह से सिलेंडर बुक करने से पहले अपने शहर की कीमत जांच लेना बेहतर रहता है।

हर महीने क्यों बदलते हैं LPG के दाम?

तेल कंपनियां LPG की कीमतों की समीक्षा करते समय अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल और गैस की कीमत, रुपये की विनिमय दर तथा अन्य लागतों को ध्यान में रखती हैं। इसी आधार पर महीने की शुरुआत में कीमतों में बदलाव किया जा सकता है। हालांकि, हर महीने दाम बढ़ना या घटना जरूरी नहीं है।

Petrol Diesel Price Today: 27 सितंबर को पेट्रोल-डीजल के दाम अपडेट, जानें आपके शहर का रेट

LPG Price 26 September 2026: गैस सिलेंडर खरीदने से पहले चेक करें कीमत, दिल्ली-मुंबई समेत इन शहरों में इतना भाव

LPG Price 26 September 2026: भारत में LPG सिलेंडर हर घर की जरूरत बन चुका है। खाना बनाने से लेकर रेस्टोरेंट, ढाबे और छोटे-बड़े कारोबार तक, इसका इस्तेमाल बड़े स्तर पर किया जाता है। यही वजह है कि गैस सिलेंडर की कीमत में होने वाला कोई भी बदलाव सीधे लोगों की जेब और महीने के बजट पर असर डालता है। LPG के दाम समय-समय पर बदलते रहते हैं और इन पर कई चीजों का असर पड़ता है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में गैस की कीमत, आयात का खर्च, डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति और सरकार के टैक्स जैसे कारणों से सिलेंडर के रेट ऊपर-नीचे हो सकते हैं।

ऐसे में हर महीने की तरह इस बार भी लोगों की नजर LPG की कीमतों पर है। अगर आप भी सिलेंडर बुक कराने वाले हैं या अपने शहर का आज का रेट जानना चाहते हैं, तो यहां घरेलू और कमर्शियल LPG सिलेंडर की ताजा कीमतें देख सकते हैं।

आज कितने रुपये में मिल रहा LPG सिलेंडर?

फिलहाल 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत अलग-अलग शहरों में 941.50 रुपये से 994 रुपये के बीच है। वहीं 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम 2,701 रुपये से 2,996 रुपये तक हैं। शहर के हिसाब से कीमतों में अंतर देखने को मिलता है।

दिल्ली से हैदराबाद तक, आपके शहर में क्या है रेट?

शहरघरेलू सिलेंडरकमर्शियल सिलेंडर
दिल्ली₹942₹2,747.50
मुंबई₹941.50₹2,701
कोलकाता₹968₹2,884
बेंगलुरु₹944.50₹2,831
हैदराबाद₹994₹2,996
चेन्नई₹957.50₹2,916.50
कटक₹968₹2,885
कोयंबटूर₹959₹2,940
रांची₹1,010.50₹2,925.50

LPG की कीमत आखिर तय कैसे होती है?

सिलेंडर के दाम किसी एक फैक्टर से तय नहीं होते। अंतरराष्ट्रीय बाजार में ईंधन की कीमत, LPG के आयात की लागत, डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति और सरकार की ओर से लगाए जाने वाले टैक्स जैसे कई कारक कीमत को प्रभावित करते हैं। तेल कंपनियां इन परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए समय-समय पर LPG के दाम में बदलाव करती हैं।

खाड़ी देशों से अमेरिका तक पहुंचा भारत का LPG कनेक्शन

LPG की कहानी अब सिर्फ घरेलू बाजार तक सीमित नहीं है। ईरान में युद्ध के कारण खाड़ी क्षेत्र से ऊर्जा आपूर्ति प्रभावित होने के बीच भारत ने LPG के लिए दूसरे स्रोतों का रुख किया। इसी बदलाव में अमेरिका की भूमिका तेजी से बढ़ी है।

अमेरिका बना भारत का बड़ा LPG सप्लायर

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले साल भारत के LPG आयात में अमेरिका की हिस्सेदारी करीब 6% थी, जो अब बढ़कर 20% से अधिक हो गई है। यानी भारत की LPG सप्लाई चेन में अमेरिका की मौजूदगी पहले के मुकाबले काफी मजबूत हुई है।

Petrol Diesel Price Today: 26 सितंबर को पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, जानें आपके शहर में क्या है आज का भाव