Drishyam 3 Box Office Collection Day 1: अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ ने मचाया तहलका, पहले दिन इतने करोड़ कमाकर बनाया बड़ा रिकॉर्ड

अजय देवगन एक बार फिर विजय सलगांवकर के किरदार में लौटे हैं और इस बार कहानी अपने आखिरी मोड़ पर है। Drishyam The Conclusion ने सिनेमाघरों में दस्तक देते ही बॉक्स ऑफिस पर हलचल मचा दी है। फिल्म को लेकर पहले से ही दर्शकों में काफी उत्साह था, जिसका असर इसकी कमाई में साफ नजर आया। रिलीज के पहले ही दिन फिल्म ने शानदार कलेक्शन करते हुए अजय देवगन के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग दर्ज कर ली। सस्पेंस, रोमांच और विजय सलगांवकर की चालाकी से भरी इस कहानी ने एक बार फिर दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच लिया है।

पहले दिन कमाए ₹66.75 करोड़

ट्रेड ट्रैकर Sacnilk के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, Drishyam 3 ने भारत में पहले दिन ₹66.75 करोड़ नेट का कलेक्शन किया है। फिल्म का इंडिया ग्रॉस कलेक्शन करीब ₹80.10 करोड़ रहा। वहीं विदेशों में फिल्म ने लगभग ₹15 करोड़ की कमाई की। इस तरह पहले दिन इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन करीब ₹95.10 करोड़ पहुंच गया। रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म को पहले दिन देशभर में 15,759 शोज मिले। बड़ी संख्या में दर्शकों के सिनेमाघरों तक पहुंचने का असर सीधे इसकी कमाई पर दिखाई दिया।

अजय देवगन के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग

दृश्यम द कन्क्लूजन ने पहले दिन की कमाई के मामले में अजय देवगन की पिछली फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। 66.75 करोड़ रुपये की ओपनिंग के साथ यह उनके करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्म बन गई है। इससे पहले यह रिकॉर्ड सिंघम अगेन के नाम था, जिसने करीब 43.5 करोड़ रुपये से शुरुआत की थी। इसके बाद सिंघम रिटर्न्स ने 32.1 करोड़ रुपये, गोलमाल अगेन ने 30.15 करोड़ रुपये और रेड 2 ने 19.25 करोड़ रुपये की ओपनिंग दर्ज की थी।

शाम और रात के शोज में बढ़ी भीड़

फिल्म की कमाई के साथ इसकी ऑक्यूपेंसी में भी दिनभर बढ़ोतरी देखने को मिली। पहले दिन कुल ऑक्यूपेंसी 67.08 प्रतिशत दर्ज की गई। सुबह के शोज में ऑक्यूपेंसी 46.38 प्रतिशत थी। दोपहर में यह बढ़कर 70.15 प्रतिशत हो गई। शाम के दौरान 75.31 प्रतिशत और रात के शोज में 76.46 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई। इन आंकड़ों से पता चलता है कि दिन आगे बढ़ने के साथ फिल्म को देखने के लिए दर्शकों की दिलचस्पी और मजबूत हुई।

पिछले दोनों पार्ट्स की ओपनिंग भी पीछे छूटी

Drishyam फ्रेंचाइजी का पहला पार्ट 2015 में रिलीज हुआ था। फिल्म ने पहले दिन ₹5.85 करोड़ कमाए थे और दुनियाभर में करीब ₹110 करोड़ का कारोबार किया था। इसके बाद 2022 में आई Drishyam 2 ने बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग लगाई। फिल्म ने पहले दिन ₹15.38 करोड़ कमाए और अपनी पूरी थिएट्रिकल रन में करीब ₹342 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया। अब तीसरे और अंतिम पार्ट ने रिलीज के पहले ही दिन दोनों फिल्मों की ओपनिंग को काफी पीछे छोड़ दिया है।

एक्टिंग और कहानी को मिल रही तारीफ

बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत के साथ फिल्म को शुरुआती समीक्षाओं में भी सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। अजय देवगन एक बार फिर विजय सलगांवकर के किरदार में अपनी शांत लेकिन प्रभावशाली मौजूदगी दर्ज कराते हैं। फिल्म में तब्बू, प्रकाश राज और जयदीप अहलावत भी अहम भूमिकाओं में हैं। समीक्षाओं में कलाकारों की परफॉर्मेंस के साथ फिल्म के सस्पेंस और कहानी को भी सराहा गया है।

क्या आखिरी अध्याय दर्शकों को पसंद आया?

दृश्यम सीरीज की पहचान उसकी सस्पेंस से भरी कहानी और विजय सलगांवकर की हर कदम पर आगे रहने वाली रणनीति रही है। तीसरा पार्ट इसी कहानी को उसके निष्कर्ष तक पहुंचाता है। पहले दिन के बॉक्स ऑफिस आंकड़ों ने फिल्म को मजबूत शुरुआत जरूर दी है। अब नजर इस बात पर रहेगी कि वीकेंड में इसकी कमाई किस तरह आगे बढ़ती है और क्या यह फिल्म अपनी फ्रेंचाइजी की पिछली सफलता को और आगे ले जाने में कामयाब होती है।

एक्टर डिनो मोरिया के अरेस्ट होने के दावे का पूरा सच आया सामने, मीठी नदी घोटाला वाला केस भी जान लीजिए

एक्टर डिनो मोरिया के अरेस्ट होने के दावे का पूरा सच आया सामने, मीठी नदी घोटाला वाला केस भी जान लीजिए

बॉलीवुड एक्टर डिनो मोरिया इन दिनों मीठी नदी की सफाई से जुड़े 65 करोड़ रुपये के घोटाला मामले में को लेकर चर्चा में है। मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने 2 अक्टूबर को उनसे करीब आठ घंटे तक पूछताछ की। वहीं कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में उनकी गिरफ्तारी का दावा किया गया था। डिनो मोरिया ने खुद इन खबरों को गलत बताया। वहीं EOW की ओर से भी गिरफ्तारी की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल मीठी नदी से जुड़े मामले में जांच जारी है। आइए जानते हैं क्या है मीठी नदी की सफाई घोटाले से जुड़ा मामला

डिनो मोरिया को नहीं किया गया गिरफ्तार

डिनो मोरिया ने मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) द्वारा गिरफ्तारी या हिरासत में लिए जाने की खबरों को खारिज कर दिया। इससे पहले कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि बांद्रा स्थित उनके घर पर पूछताछ के बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया। मोरिया की गिरफ्तारी की खबर सामने आने के बाद एक्टर ने व्हाट्सऐप के जरिए संबंधित मीडिया आउटलेट को बताया कि ये खबरें “सच नहीं हैं”। बाद में सामने आई रिपोर्ट में भी मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) की ओर से डीनो मोरिया की गिरफ्तारी की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई थी।

EOW के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, जांच के दौरान सामने आई जानकारियों के आधार पर डीनो मोरिया से पूछताछ की जा रही थी। इस मामले में आगे की कार्रवाई जांच पूरी होने के बाद तय की जाएगी।

 

क्या है पूरा मामला

ये मामला मुंबई की मीठी नदी की सफाई और सुधार से जुड़े ठेकों में कथित आर्थिक गड़बड़ी को लेकर EOW जांच कर रहा है। जांच एजेंसी ठेकेदारों, बिचौलियों और कुछ नगर निगम अधिकारियों की भूमिका के साथ-साथ प्रोजेक्ट से जुड़े ठेकों और पेमेंट की भी जांच कर रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस मामले में बीएमसी को करीब 65.54 करोड़ रुपये के नुकसान का दावा किया गया है।

पहले भी हो चुकी है पूछताछ

इस मामले में डीनो मोरिया से पहले भी पूछताछ हो चुकी है। मई 2025 में EOW ने उनसे और उनके भाई सैंटिनो मोरिया से सवाल किए थे। जांच के दौरान अधिकारियों को कुछ ऐसे फोन रिकॉर्ड मिले थे, जिनसे कथित तौर पर मामले से जुड़े लोगों के साथ उनके संपर्क की जानकारी सामने आई थी। इसके अलावा, जांच एजेंसी सैंटिनो की कंपनी UBO Ridez और केस से जुड़े लोगों के बीच हुए पैसों के लेनदेन की भी जांच कर रही थी।

इस मामले की जांच में केतन कदम का नाम भी सामने आया है, जिन्हें 2025 में हिरासत में लिया गया था। जांच के दौरान प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने भी मोरिया के घर पर तलाशी ली थी। यह कार्रवाई मीठी नदी से जुड़े कथित वित्तीय अनियमितताओं की बड़ी जांच के तहत की गई थी।

Vijay Varma: किसी ने कहा कार्टून… तो कोई बोला मेल उर्फी जावेद, विजय वर्मा का ऑल-ब्लैक कट-आउट लुक देख यूजर्स की छूटी हंसी

‘CM विजय को गले लगाना है…’ जंतर-मंतर सड़क पर लेटी महिला की अनोखी मांग, Video वायरल

दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे विरोध प्रदर्शन के दौरान एक महिला का अलग अंदाज देखने को मिला। सोशल मीडिया पर महिला का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में महिला प्रदर्शन स्थल से हटने से इनकार कर दिया। महिला ने कहा कि वह एक्टर और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय से मिलकर उन्हें गले लगाना चाहती है। महिला की इस बात को लेकर मौके पर कुछ देर तक लोगों के बीच चर्चा होती रही। सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

क्या है पूरा मामला

सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में एक महिला सड़क पर लेटी नजर आ रही है। वीडियो में दो महिला पुलिसकर्मी उस महिला के पास जाती नजर आती हैं और उसे वहां से उठाने की कोशिश करती हैं। लेकिन महिला वहां से हटने को तैयार नहीं होती। जब एक पुलिसकर्मी उसे उठाने की कोशिश करती हे महिला तुरंत विरोध करते हुए कहती है, “मुझे मत छुओ।” जब उससे इसकी वजह पूछी जाती है, तो वह कहती है कि वह एक्टर और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय थलपति से मिलना चाहती है और उन्हें गले लगाना चाहती है। इसके बाद महिला पुलिसकर्मी उसे वहां से अपने साथ ले जाती हैं।

चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग

शुक्रवार को दिल्ली के जंतर-मंतर के आसपास विरोध प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में राजनीतिक दलों और छात्र संगठनों के लोग जुटे। प्रदर्शन में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग उठाई गई। इस दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए सुरक्षा बढ़ाई और कई लोगों को हिरासत में भी लिया। प्रदर्शन में शामिल लोगों ने वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) को लेकर सवाल उठाए। आरोप लगाया कि इस प्रक्रिया में बड़ी संख्या में वोटरों के नाम हटाए गए हैं।

प्रदर्शन में आम आदमी पार्टी के नेताओं के साथ AISA, SFI, NSUI और दूसरे छात्र संगठन भी शामिल हुए। दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी थी। सुरक्षा के मद्देनजर जंतर-मंतर व आसपास के इलाकों में सख्त पाबंदियां लागू की गई थीं।

मेट्रो स्टेशन को किया गया बंद

शुक्रवार को जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस ने 700 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया। इनमें आम आदमी पार्टी के नेता आतिशी, सौरभ भारद्वाज, संजीव झा और संजय सिंह भी शामिल थे। प्रदर्शन को देखते हुए मध्य दिल्ली में सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। जंतर-मंतर और आसपास के इलाकों में बैरिकेडिंग की गई और कई मेट्रो स्टेशनों पर कुछ समय के लिए आने-जाने पर रोक लगाई गई।

‘हनुमान अंश’ ने 56वें दिन भी कमा लिए इतने करोड़! क्या आप भूमियाधार के उस फेमस झरने को जानते हैं जहां का पानी पीते थे नीम करौली बाबा?

ICICI Prudential Life: सिद्धार्थ मिश्रा होंगे नए MD और CEO, अनूप बागची ने इस्तीफा दिया

इंश्योरेंस कंपनी ICICI Prudential Life Insurance को नया MD और CEO मिलने वाला है। कंपनी ने सिद्धार्थ मिश्रा को यह जिम्मेदारी देने का फैसला किया है। वह अनूप बागची की जगह लेंगे। बागची अब HDFC Bank जाने वाले हैं।

कंपनी ने बताया कि बोर्ड ने सिद्धार्थ मिश्रा को 6 अक्टूबर 2026 से चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर बनाने की मंजूरी दी है। इसके बाद उन्हें MD और CEO की जिम्मेदारी भी दी जाएगी।

सिद्धार्थ मिश्रा की नियुक्ति 14 अक्टूबर 2026 से या IRDAI की मंजूरी मिलने की तारीख से प्रभावी होगी। दोनों में जो तारीख बाद में होगी, वही लागू होगी। उनका कार्यकाल पांच साल का रहेगा। नियुक्ति के लिए जरूरी मंजूरियां भी लेनी होंगी।

सिद्धार्थ मिश्रा के पास 26 साल का अनुभव

सिद्धार्थ मिश्रा को बैंकिंग सेक्टर में 26 साल से ज्यादा का अनुभव है। फिलहाल वह ICICI Bank में डिजिटल चैनल्स और पार्टनरशिप का काम देखते हैं।

इसके अलावा उनके पास वॉयस चैनल, कस्टमर सर्विस, NRI और IFIG ग्रुप्स की भी जिम्मेदारी है। उन्होंने उत्कल यूनिवर्सिटी से साइंस में बैचलर डिग्री की है। इसके बाद फाइनेंस में स्पेशलाइजेशन के साथ मैनेजमेंट में पोस्टग्रेजुएट डिप्लोमा किया।

अनूप बागची ने छोड़ा पद

अनूप बागची ICICI Prudential Life के MD और CEO पद से इस्तीफा दे चुके हैं। उनका इस्तीफा 13 अक्टूबर 2026 को कारोबार खत्म होने के साथ प्रभावी होगा। बोर्ड ने गुरुवार को हुई बैठक में उनका इस्तीफा स्वीकार किया। यह फैसला बोर्ड नॉमिनेशन एंड रेम्युनरेशन कमेटी की सिफारिश के आधार पर लिया गया।

कंपनी ने ICICI ग्रुप में करीब तीन दशक के बागची के काम की सराहना की। कंपनी के मुताबिक, ICICI Prudential Life में उनके कार्यकाल के दौरान कारोबार को मजबूत बनाने में उन्होंने अहम भूमिका निभाई। अब बागची HDFC Bank में MD और CEO की जिम्मेदारी संभालेंगे।

Stocks in Focus: विजय केडिया और सुनील सिंघानिया ने सितंबर में खरीदे ये 2 शेयर, एक ने 5 साल में दिया है 2600% का मल्टीबैगर रिटर्न

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

Stocks in Focus: विजय केडिया और सुनील सिंघानिया ने सितंबर में खरीदे ये 2 शेयर, एक ने 5 साल में दिया है 2600% का मल्टीबैगर रिटर्न

Stocks in Focus: बड़े निवेशकों के पोर्टफोलियो में नई एंट्री पर हमेशा नजर रहती है। सितंबर 2026 में सुनील सिंघानिया और विजय केडिया ने दो छोटे-मिडकैप शेयरों में खरीदारी की। खास बात यह है कि दोनों ने ये शेयर सीधे प्रमोटर से खरीदे।

Abakkus Asset Manager ने 29 सितंबर को Axiscades Technologies के 12.88 लाख शेयर खरीदे। वहीं, Kedia Securities ने Robokidz Eduventures के 5.57 लाख शेयर प्रमोटर से खरीदे। Robokidz की लिस्टिंग 28 सितंबर को हुई थी। वहीं, Axiscades ने पिछले 5 साल में 2600% से ज्यादा का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है।

Axiscades Technologies

Axiscades Technologies एयरोस्पेस और डिफेंस सेक्टर में इंजीनियरिंग और मैन्युफैक्चरिंग का काम करती है। इसकी सब्सिडियरी Mistral Solutions डिफेंस इलेक्ट्रॉनिक्स बनाती है। कंपनी का मार्केट कैप करीब ₹8,800 करोड़ है। प्रमोटर Jupiter Capital ने सितंबर में 46.2 लाख शेयर बेचे। इससे उसकी हिस्सेदारी 55.68% से घटकर 44.82% रह गई।

Abakkus ने इनमें से 12.88 लाख शेयर ₹1,824 के भाव पर खरीदे। इस सौदे की वैल्यू करीब ₹235 करोड़ रही। इस डील के बाद स्टॉक में अपर सर्किट लगा था। पिछले कारोबारी सत्र में यह स्टॉक 3.62% की बढ़त के साथ ₹2,311.90 पर बंद हुआ।

Axiscades अब इंजीनियरिंग सर्विसेज से आगे बढ़कर डिफेंस और मिसाइल मैन्युफैक्चरिंग पर फोकस कर रही है। कंपनी ने 2026 में अपनी कुछ इंजीनियरिंग सर्विसेज बिजनेस यूनिट्स Akkodis को बेचने का समझौता किया।

कंपनी का Power 930 प्लान FY30 तक करीब ₹9,000 करोड़ का रेवेन्यू और ₹960 करोड़ का मुनाफा हासिल करने का है। FY26 में नेट प्रॉफिट ₹72 करोड़ था। हालांकि, कर्ज बढ़ना और निगेटिव फ्री कैश फ्लो चिंता की वजह हैं। FY26 में कंपनी का कर्ज ₹388 करोड़ था।

Robokidz Eduventures

Robokidz स्कूलों में रोबोटिक्स, कोडिंग, AI और इलेक्ट्रॉनिक्स लैब तैयार करती है। कंपनी लैब सेटअप के साथ किट, करिकुलम और टीचर ट्रेनिंग भी देती है।

दिग्गज निवेशक विजय केडिया की Kedia Securities ने प्रमोटर से 5.57 लाख शेयर ₹77.50 के भाव पर खरीदे। इस सौदे की वैल्यू करीब ₹4.3 करोड़ थी। यह IPO प्राइस ₹106 से करीब 27% कम था।

IPO को 580 गुना से ज्यादा सब्सक्रिप्शन मिला था। शेयर ₹201.40 पर लिस्ट हुआ था। यह स्टॉक पिछले कारोबारी सत्र में 5% की गिरावट के साथ ₹221 पर बंद हुआ।

FY26 में कंपनी का रेवेन्यू ₹93 करोड़ और नेट प्रॉफिट ₹10.1 करोड़ रहा। हालांकि, ग्राहकों से पेमेंट मिलने में औसतन 279 दिन लगे और ऑपरेशनल कैश फ्लो निगेटिव रहा।

Sensex और Nifty में गिरावट की ये हैं तीन बड़ी वजहें, अक्तूबर 2024 के बाद पहली बार लगातार दो महीने गिरा बाजार

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

Theatrical releases in October 2026: ‘दृश्यम 3’ से लेकर ‘राणाबाली’, ‘प्रहार’ तक, सिनेमाघरों में ये फिल्में दे रही हैं दस्तक

Theatrical releases in October 2026: अक्टूबर 2026 फिल्म देखने वालों के लिए एक रोमांचक महीना होने वाला है, क्योंकि इस दौरान कई बड़ी फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज होंगी। आइए इस महीने रिलीज होने वाली मूवीज पर एक नजर डालते हैं, जिनमें ‘दृश्यम द कन्क्लूज़न’, ‘जेलर 2’ और ‘उड़ता तीर’ शामिल हैं।

दृश्यम 3 द कन्क्लूजन- 2 अक्टूबर 2026

अजय देवगन, तब्बू, श्रिया सरन और जयदीप अहलावत स्टारर इस तीसरी फिल्म में विजय सलगांवकर की कहानी दिखाई गई है। उन्हें एक नई और ज़बरदस्त जांच का सामना करना पड़ता है, जब उनके अतीत में छिपाए गए राज के बारे में नए सबूत सामने आते हैं।

प्रेम कीटाणु- 2 अक्टूबर 2026

अपूर्व सिंह कार्की की डायरेक्ट की गई यह कॉमेडी-ड्रामा फिल्म उत्तर प्रदेश और NCR पर आधारित है। इसमें कॉलेज के दोस्तों की कहानी है, जो दिल टूटने, करियर के तनाव और रोमांस से जूझते हैं। इसमें वीर पहाड़िया, आफिया सैयद, अपारशक्ति खुराना और अन्य कलाकार हैं।

उड़ता तीर- 9 अक्टूबर 2026

इस स्पाई-कॉमेडी फिल्म में आयुष्मान खुराना और सारा अली खान मुख्य भूमिकाओं में हैं। कहानी बिलाल अहमद के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक पाकिस्तानी जासूस है और एक सीक्रेट मिशन पर भारत आता है। याददाश्त खोने के बाद, वह भूल जाता है कि असल में वह किस देश का रहने वाला है।

नई नवेली-16 अक्टूबर 2026

नवरात्रि के त्योहार के दौरान रिलीज़ होने वाली इस फिल्म में यामी गौतम ‘मोहिनी’ के रोल में हैं, जो एक आदर्श नई-नवेली दुल्हन है। कहानी में तब एक दिलचस्प मोड़ आता है जब उसके आने से एक अस्त-व्यस्त और झगड़ालू घर चमत्कारिक रूप से शांतिपूर्ण स्वर्ग में बदल जाता है।

प्रहार: उज्ज्वल निकम की अनकही कहानी-16 अक्टूबर 2026

दशहरे की छुट्टियों के दौरान रिलीज होने वाली यह बायोपिक कोर्टरूम ड्रामा फिल्म भारत के मशहूर स्पेशल पब्लिक प्रॉसिक्यूटर उज्ज्वल निकम के प्रोफेशनल सफर को दिखाती है, जिनका किरदार राजकुमार राव ने निभाया है।

जेलर 2- 15 अक्टूबर 2026

यह 2023 की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘जेलर’ का सीक्वल है, जिसमें रजनीकांत द्वारा निभाए गए टाइगर मुथुवेल पांडियन का रोमांचक सफर आगे बढ़ता है। थलाइवर के अलावा इस फिल्म की स्टार कास्ट में विद्या बालन, एस. जे. सूर्या, विजय सेतुपति, सूरज वेंजारामूडु, राम्या कृष्णन, योगी बाबू और शिवराजकुमार भी शामिल हैं।

राणबाली-16 अक्टूबर 2026

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी के बाद पहली फिल्म दशहरा वीकेंड पर रिलीज होगी। 1870 के दशक में दक्षिण भारत में ब्रिटिश शासन के दौरान सेट की गई इस फिल्म की कहानी रणबाली नाम के एक निडर योद्धा के बारे में है, जो ब्रिटिश सेना से लड़ने और अपने स्थानीय लोगों को अत्याचार से बचाने के लिए आगे आता है।

Drishyam The Conclusion Movie Review: और बेहतरीन हो सकता था विजय सलगांवकर फेयरवेल…..

फिल्म- दृश्यम द कन्क्लूजन

निर्देशक- अभिषेक पाठक

कलाकार- अजय देवगन, श्रिया सरन, तब्बू, प्रकाश राज, रजत कपूर, जयदीप अहलावत

रेटिंग-3/5

Drishyam The Conclusion Movie Review: फाइनली लंबे इंतजार के बाद अजय देवगन की पॉपुलर फ्रैंचाइजी का आखिरी पार्ट ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ रिलीज हो गया है। फिल्म ने रिलीज के पहले से काफी बज बनाया हुआ है। वहीं एंडवांस बुकिंग में भी अच्छा कलेक्शन किया हुआ है। लेकिन क्या वाकई फिल्म उम्मीदों पर खरी उतरी है, चलिए आपको बताते हैं।

फिल्म की कहानी

पार्ट वन से शुरू हुआ विजय सलगांवकर और पुलिस के बीच का खेल पार्ट 2 में बेहद इंट्रेस्टिंग हो जाता है। दूसरे पार्ट की कहानी ऐसे मोड़ पर खत्म होती है, जहां से दर्शकों का पार्ट 3 के लिए इंतजार चरम पर होता है। हर कोई जानने को बेताब था कि आखिरकार विजय का राज पुलिस के सामने खुल पाता है या फिर से वह बच जाएगा। वहीं विजय इस बार खुद नियति के भरोसे होता है। आर या पार…..। स्टोरी ‘दृश्यम 2’ की कहानी को आगे बढ़ाती हैं। ‘दृश्यम 3’ देखने से पहले पिछली फिल्मों की कहानी पता होना बेहद जरूरी है, वरना ये सिर के ऊपर जाएगी।

कहानी बेटे समीर को खोने और उसके कातिल को सजा न दिला पाने वाली पूर्व आईजी मीरा देशमुख यानी तब्बू के खुदखुशी करने से शुरू होती है। अपनी पत्नी को बुरे हाल में देखकर उसके पति महेश देशमुख यानी रजत कपूर बेटे के केस को री-ओपन करने की रिक्वेस्ट करता हैं। केस खुलने के बाद कहानी में एंट्री होती हैं क्राइम ब्रांच के एसपी राजवीर सिंह तोमर यानी जयदीप अहलावत की।

तोमर अपने आप को ‘शनि’ बताता है। राजवीर की पैनी नजरें विजय सलगांवकर और उसके परिवार पर गड़ी हैं। विजय का पूरा परिवार फिर से पुलिस, केस, कोर्ट के चक्कर में फंसने लगते हैं। पुलिस के पास विजय के झूठ का पर्दाफाश करने के लिए नए सबूत के साथ ही गवाह भी हैं। वहीं एक भी केस न हारने वाला वकील इंद्रजीत शेट्टी यानी प्रकाश राज का साथ भी है। अब ‘2 अक्टूबर को क्या हुआ था?’ के साथ-साथ ’23 जुलाई को किस जुर्म को अंजाम दिया गया?’ और विजय सलगांवकर इस बच पाता है या नहीं इन सब सवालों के जवाब के लिए आपको फिल्म को देखना होगा।

भागती हुई फिल्म की कहानी

इस बार कहानी कहने में अभिषेक पाठक ने थोड़ी जल्दबाजी कर दी है। अपने अंत तक पहुंचने में विजय काफी भागता हुआ नजर आता है। फिल्म ने ‘फैमिली मैन’ विजय को लगभग पूरी तरह से साइड कर दिया है। फिल्म के पहले हिस्से में श्रिया सरन और विजय की दोनों बेटियों (इशिता दत्ता और मृणाल जाधव) को बेहद कम स्क्रीन स्पेस और डायलॉग मिले हैं। यही बात कहानी को कमजोर करती है। ओरिजिनल ‘दृश्यम’ को इतना असरदार उसके परिवार ने बनाया था। विजय सिर्फ पुलिस को चकमा देने वाला आदमी नहीं था, वह एक ऐसा पति और पिता भी था जो अपने परिवार की हर तरह से सुरक्षा करता है। उसकी आम और प्यारी छोटी सी दुनिया ने ही उसके असाधारण कामों को और भी ज्यादा दिलचस्प बना दिया था। इस बार फिल्म सिर्फ विजय पर फोकस करती है। कहीं न कही जितनी जरूरत नहीं थी उससे ज्यादा तनाव के माहौल को क्रिएट किया गया है। मोटामोटी कहें तो फिल्म इससे बेहतरीन फेयलवेल डिजर्व करती थी।

कैसा है क्लाइमेक्स?

इस बार में सस्पेंस उम्मीद से कम है और ड्रामेबाजी ज्यादा है। क्लाइमेक्स आपको बहुत ज्यादा इंप्रेस नहीं कर पाता है। जैसे-जैसे फिल्म अपने क्लाइमेक्स की ओर जाती है, इसमें जबरदस्ती वाला ड्रामा देखने को मिलता है, जो आपको बड़े खुलासे के लिए थोड़ा उत्सुक बनाता है। लेकिन जब यह समझ आता है कि विजय जैसा स्कूल ड्रॉपआउट अपनी चालाकी को कैसे अंजाम देता है, तो फिल्म पूरी तरह से बेहद आम सी हो जाती है। वह शानदार प्लानिंग जिसने कभी हमें विजय के दिमाग़ की तारीफ करने पर मजबूर किया था, वह यहां आकर न के बराबर हो जाती है।

कलाकार

काम के मामले में अजय देवगन शानदार हैं इसमे कतई शक नहीं किया जा सकता है। अपनी आंखों से एक्टिंग करने के लिए मशहूर उन्होंने फिल्म में भी इसका जादू दिखाया हैं। नंदिनी के रोल में श्रिया सरन को अपनी छाप छोड़ने के लिए बस एक ही सीन मिला है। जयदीप अहलावत राजवीर के रोल में शानदार हैं। टॉप लॉयर इंद्रजीत शेट्टी के रोल में प्रकाश राज ठीक हैं। अमर मोहिले का बैकग्राउंड स्कोर ने फिल्म की शान को बरकरार रखा है।

फिल्म देखें या नहीं

‘दृश्यम: द कंक्लूजन’ में दर्शकों के लिए एक फिल्म कम और यादों का खजाना ज्यादा है। फ्रैंचाइजी को लोगों ने बहुत प्यार दिया। फिल्म बढ़िया है, लेकिन थोड़ा और शानदार तरीके से पेश की जा सकती थी। फिल्म को सिनेमाघरों में एक बार देखने जाना चाहिए। आखिर विजय के साथ क्या होता आपको भी तो जानना है।

राजा वडिंग की अध्यक्ष पद से विदाई!

नई दिल्ली। पंजाब कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के पद से इस्तीफा देने की खबरें आ रही हैं। बताया जा रहा है कि उन्होंने कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। इस बीच गुरुवार को पंजाब कांग्रेस को लेकर चंडीगड़ से दिल्ली तक बड़ी हलचल रही। राजा वड़िंग के अलावा प्रदेश कांग्रेस के तमाम बड़े नेता दिल्ली पहुंच गए हैं। बताया गया है कि वड़िंग शुक्रवार को राहुल गांधी से मुलाकात करेंगे।

दिल्ली रवाना होने से पहले चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर उन्होंने कहा कि वे दिल्ली जा रहे हैं और फिलहाल उनके पास बताने के लिए कुछ नहीं है। बताया जा रहा है कि बुधवार को ही राजा वड़िंग को पद छोड़ने के लिए कह दिया गया था। खबर है कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सह कोषाध्यक्ष विजय इंदर सिंगला को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया जा सकता है। जाट सिख की बजाय कांग्रेस इस बार हिंदू वोटों पर दांव खेलना चाह रही है।

हालांकि, अभी तक कांग्रेस हाईकमान की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक पत्र या निर्देश जारी नहीं किया गया है। न ही किसी बड़े कांग्रेस नेता ने इसकी औपचारिक पुष्टि की है। लेकिन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर राजा वड़िंग ने  अपना प्रोफाइल अपडेट किया है और उसमें अपने को पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष लिखा है। इससे भी अंदाजा लग रहा है कि उनको बदला जा रहा है और इसका औपचारिक फैसला हो गया है।

इस बीच पंजाब कांग्रेस में के अनेक वरिष्ठ नेता दिल्ली पहुंच चुके हैं। सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा और पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी भी दिल्ली में हैं। ये दोनों प्रदेश अध्यक्ष पद के दावेदार हैं। खुद वड़िंग भी दिल्ली पहुंच गए हैं। पंजाब विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा के भी दिल्ली पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। इसके अलावा चन्नी समर्थक कुछ अन्य नेताओं के भी दिल्ली पहुंचने की चर्चा है।

Bank Holiday: आज शुक्रवार को बंद रहेंगे बैंक, जानिए RBI ने क्यों दी है छुट्टी

Bank Holiday 2 October: आज शुक्रवार, 2 अक्टूबर को देशभर के सभी सरकारी, प्राइवेट, क्षेत्रीय और ग्रामीण बैंक बंद रहेंगे। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की छुट्टियों की आधिकारिक सूची के अनुसार, 2 अक्टूबर को राष्ट्रीय अवकाश होने के कारण पूरे भारत में बैंकों में कामकाज नहीं होगा। अगर आपको आज बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाना है, तो यह खबर आपके लिए बेहद काम की है।

क्यों बंद रहेंगे बैंक?

2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती है। यह देश के तीन प्रमुख राष्ट्रीय अवकाशों में से एक है। इस अवसर पर आरबीआई के नियमों के तहत देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में बैंक पूरी तरह से बंद रहते हैं।

अक्टूबर में छुट्टियों की भरमार

अक्टूबर का महीना त्योहारों से भरा हुआ है। दुर्गा पूजा, दशहरा और महालया जैसे बड़े त्योहारों के चलते अक्टूबर में अलग-अलग राज्यों में बैंकों की कई दिनों की छुट्टियां रहेंगी। आरबीआई द्वारा जारी अक्टूबर 2026 की छुट्टियों की लिस्ट:

  • 2 अक्टूबर (शुक्रवार): गांधी जयंती (पूरे भारत में बंद)
  • 10 अक्टूबर (शनिवार): महालया अमावस्या / दूसरा शनिवार (बेंगलुरु, कोलकाता और देशभर में)
  • 11 अक्टूबर (रविवार): साप्ताहिक अवकाश (पूरे भारत में बंद)
  • 17 अक्टूबर (शनिवार): महा सप्तमी (अगरतला)
  • 18 अक्टूबर (रविवार): साप्ताहिक अवकाश (पूरे भारत में बंद)
  • 19 अक्टूबर (सोमवार): महाष्टमी / महानवमी / दुर्गा पूजा (कोलकाता, पटना, गुवाहाटी, रांची आदि)
  • 20 अक्टूबर (मंगलवार): दशहरा – विजयादशमी (अधिकांश राज्यों में बंद)
  • 21-23 अक्टूबर (बुधवार से शुक्रवार): दुर्गा पूजा – दशैं / विजया दशमी (गंगटोक, कोलकाता, अगरतला आदि)
  • 24 अक्टूबर (शनिवार): चौथा शनिवार (पूरे भारत में बंद)
  • 25 अक्टूबर (रविवार): साप्ताहिक अवकाश (पूरे भारत में बंद)
  • 26 अक्टूबर (सोमवार): लक्ष्मी पूजा / महर्षि वाल्मीकि जयंती (शिमला, जम्मू, श्रीनगर, अगरतला)
  • 29 अक्टूबर (गुरुवार): करवा चौथ (शिमला)
  • 31 अक्टूबर (शनिवार): सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती (अहमदाबाद)

(नोट: राज्यों के स्थानीय त्योहारों के आधार पर बैंक छुट्टियों में अंतर हो सकता है।)

ऑनलाइन और डिजिटल सेवाएं रहेंगी चालू

बैंक शाखाएं बंद रहने के बावजूद ग्राहकों को वित्तीय लेनदेन में कोई परेशानी नहीं होगी। डिजिटल और ऑनलाइन सेवाएं 24/7 चालू रहेंगी। फंड ट्रांसफर (NEFT, RTGS, IMPS) की सुविधा सुचारू रूप से चलती रहेगी। Google Pay, PhonePe, Paytm जैसी यूपीआई सेवाओं के जरिए डिजिटल भुगतान सामान्य रूप से होगा। कैश निकालने या जमा करने के लिए एटीएम मशीनें चालू रहेंगी।

अगर आपको चेक क्लियरिंग या शाखा में जाकर कोई कैश डिपॉजिट/विड्रॉल जैसी सेवाएं लेनी हैं, तो इसके लिए अब आपको शनिवार, 3 अक्टूबर को बैंक खुलने का इंतजार करना होगा।

Shardiya Navratri 2026 Date: अक्टूबर में इस दिन से शुरू होगी मां दुर्गा की अराधना, जानें कलश स्थापना का मुहूर्त और शारदीय नवरात्रि का पूरा कैलेंडर

Shardiya Navratri 2026 Date: शारदीय नवरात्रि हिंदू धर्म के सबसे महत्वपूर्ण और पवित्र त्योहारों में से एक है। यह अश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से नवमी तिथि तक मनाई जाती है। यह पर्व मां दुर्गा के नौ रूपों की उपासना और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। इस पर्व के 10वें दिन दुर्गा विसर्जन करते हैं और शाम के समय में रावण के पुतलों का दहन करके दशहरा का त्योहार मनाते हैं। इस पर्व को लेकर कई पौराणिक कथाएं प्रचलित हैं। माता के भक्त नवरात्रि पर्व के नौ दिन उपवास करते हैं और कड़े नियमों का पालन करते हैं। इस पर्व की शुरुआत प्रतिपदा तिथि पर कलश स्थापना के साथ होती है। आइए जानें इस साल शारदीय नवरात्रि कब से शुरू हो रही है ? अक्टूबर नवरात्रि के कलश स्थापना का मुहूर्त क्या है?

शारदीय नवरात्रि 2026 कब से है?

इस साल 10 अक्टूबर रविवार को आश्विन शुक्ल प्रतिपदा तिथि रात 9:19 बजे से शुरू हो रही है और अगले दिन 11 अक्टूबर रविवार को रात 9:30 बजे तक खत्म होगी। प्रतिपदा तिथि में सूर्योदय 11 अक्टूबर को प्राप्त हो रहा है, इस आधार पर अक्टूबर नवरात्रि का शुभारंभ 11 अक्टूबर रविवार से होगा।

कलश स्थापना का मुहूर्त

अक्टूबर नवरात्रि के पहले दिन 11 अक्टूबर को कलश स्थापना के लिए 2 शुभ मुहूर्त प्राप्त हो रहे हैं। एक सुबह में और दूसरा दोपहर के समय।

पहला मुहूर्त : सुबह 6:19 बजे से लेकर सुबह 10:12 बजे तक

दूसरा मुहूर्त : 11:44 बजे से लेकर दोपहर 12:31 बजे तक

प्रतिपदा के दिन ब्रह्म मुहूर्त 04:40 ए एम से 05:30 ए एम तक है, वहीं उस दिन का निशिता मुहूर्त रात 11:43 बजे से लेकर मध्य रात्रि 12:33 ए एम तक है।

अक्टूबर नवरात्रि कैलेंडर 2026

नवरात्रि का पहला दिन: 11 अक्टूबर, रविवार- प्रतिपदा तिथि, कलश स्थापना, मां शैलपुत्री पूजा

नवरात्रि का दूसरा दिन: 12 अक्टूबर, सोमवार- द्वितीया तिथि, मां ब्रह्मचारिणी पूजा

नवरात्रि का तीसरा दिन: 13 अक्टूबर, मंगलवार- तृतीया तिथि, मां चंद्रघण्टा पूजा

नवरात्रि का चौथा दिन: 14 अक्टूबर, बुधवार- चतुर्थी तिथि, मरं कूष्माण्डा पूजा

नवरात्रि का पांचवा दिन: 15 अक्टूबर, गुरुवार- पंचमी तिथि, देवी स्कन्दमाता पूजा

नवरात्रि का छठा दिन: 16 अक्टूबर, शुक्रवार- षष्ठी तिथि, मां कात्यायनी पूजा

नवरात्रि का सातवां दिन: 17 अक्टूबर, शनिवार- सप्तमी तिथि, मां कालरात्रि पूजा

नवरात्रि का आठवां दिन: 18 अक्टूबर, रविवार- सप्तमी तिथि

नवरात्रि का नौवां दिन: 19 अक्टूबर, सोमवार- दुर्गा अष्टमी और महानवमी, मां महागौरी और मां सिद्धिदात्री की पूजा, कन्या पूजा, नवरात्रि हवन

नवरात्रि का पारण: 20 अक्टूबर, मंगलवार

दशहरा कब है?

नवरात्रि 9 दिनों की होती है। इसके अगले दिन विजयादशमी का पर्व मनाया जाता है, जिसे दशहरा भी कहते हैं। इसमें विजय मुहूर्त में शस्त्र पूजा करते हैं। शाम को प्रदोष काल में रावण के पुतले का दहन होता है। इस साल दशहरा 20 अक्टूबर दिन मंगलवार को है।

वाटर ग्रिड और रिवर ड्रेजिंग का फॉर्मूला… नितिन गडकरी लेकर आए वो प्लान जिससे खत्म हो जाएगी बिहार की बाढ़?