Vande Bharat Patna: गुड न्यूज! गोरखपुर-पटना के बीच दौड़ेगी ‘वंदे भारत’ एक्सप्रेस! गोपालगंज-मशरख रूट से जोड़ने की मांग, जानें- सबकुछ

Vande Bharat Gorakhpur-Patna News: बिहार में रेल कनेक्टिविटी को बेहतर करने को लेकर शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बुधवार (16 सितंबर) को दिल्ली में रेल राज्य मंत्री वी. सोमन्ना से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने बिहार से जुड़ी ‘वंदे भारत एक्सप्रेस’ समेत कई ट्रेनों को चलाने को लेकर अपनी मांगों को सामने रखा। इनमें पटना-थावे इंटरसिटी के समय में बदलाव, यात्रा समय कम करने, गोरखपुर-पटना के बीच वंदे भारत ट्रेन चलाने की मांग की। इसके साथ ही गोपालगंज-मशरख के रास्ते नई रेल कनेक्टिविटी विकसित करने की भी मांग प्रमुख रही।

सुबह 5 बजे पटना से चले इंटरसिटी

दैनिक जागरण की रिपोर्ट के मुताबिक, शिक्षा मंत्री ने राजधानी पटना-थावे इंटरसिटी के समय में बदलाव का प्रस्ताव रखा। उन्होंने मांग की है कि इस प्रमुख ट्रेन को पटना जंक्शन से सुबह 5 बजे रवाना किया जाए। जबकि थावे जंक्शन से शाम 7 बजे वापसी के लिए चलाया जाए।

फिलहाल, पटना-थावे इंटरसिटी पटना से दोपहर 12:10 बजे रवाना होती है। जबकि शाम 7 बजे थावे पहुंचती है। वापसी के दौरान ये ट्रेन 8:05 बजे थावे से चलकर सुबह 3:20 बजे पटना पहुंचती है। मंत्री ने ट्रेन की यात्रा अवधि कम करने की भी मांग की है, ताकि यात्रियों को अधिक सुविधा मिल सके।

गोरखपुर-पटना के बीच ‘वंदे भारत’ चलाने की मांग

मुलाकात के दौरान मिथिलेश तिवारी ने गोरखपुर से पटना के बीच वंदे भारत ट्रेन सेवा शुरू करने का प्रस्ताव रखा। प्रस्तावित कनेक्टिविटी में गोरखपुर-गोपालगंज-मशरख होते हुए पटना को जोड़ने की बात कही गई है। इससे इस क्षेत्र के ट्रेन यात्रियों को तेज रेल सेवा मिलने के साथ-साथ गोपालगंज और आसपास के इलाकों की पटना तथा पूर्वी उत्तर प्रदेश से कनेक्टिविटी बेहतर होने की उम्मीद है।

सिधवलिया में ‘ताप्ती-गंगा एक्सप्रेस’ के ठहराव की मांग

शिक्षा मंत्री ने ताप्ती-गंगा एक्सप्रेस का सिधवलिया स्टेशन पर ठहराव सुनिश्चित करने की भी मांग की है। इसके अलावा ‘अमृत भारत स्टेशन’ योजना के तहत बैकुंठपुर और सिधवलिया रेलवे स्टेशनों के विकास का मुद्दा भी रेल राज्य मंत्री के सामने रखा गया। स्टेशनों के विकास से यात्रियों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने और क्षेत्र में रेल सेवाओं को अधिक सुविधाजनक बनाने पर जोर दिया गया।

दिघवा दुबौली में ROB-RUB निर्माण तेज करने की मांग

इस बैठक में दिघवा दुबौली में रोड ओवर ब्रिज (ROB) और रोड अंडर ब्रिज (RUB) के निर्माण कार्य को भी जल्द पूरा करने की मांग उठाई गई। मंत्री ने इन परियोजनाओं में तेजी लाने का आग्रह किया, ताकि स्थानीय लोगों और रेल यात्रियों को आवागमन में राहत मिल सके।

रेल कनेक्टिविटी से जुड़े कई मुद्दे एक साथ उठे

मिथिलेश तिवारी ने बैठक में क्षेत्रीय रेल कनेक्टिविटी, ट्रेनों के समय में सुधार, नए रूट्स पर तेज रेल सेवा, स्टेशनों के विकास और जरूरी रेल प्रोजेक्ट्स को और रफ्तार देने से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता से उठाया। बताया जा रहा है कि अब इन प्रस्तावों पर रेल मंत्रालय की ओर से आगे क्या निर्णय लिया जाता है, इस पर बिहार के लोगों की नजर बनी रहेगी।

ये भी पढ़ें- Who is Bushra Bano: इंशाअल्लाह-जजाकअल्लाह कहने को लेकर क्यों घेरा जा रहा है? IPS बुशरा बानो कौन हैं, जानिए इनकी पूरी कहानी

Stocks to Watch: 18 स्टॉक्स; तीन लिस्टिंग और Groww, NBCC, BHEL समेत ये शेयर फोकस में

Stocks to Watch: अधिकतर एशियाई बाजारों से मजबूत रुझानों के बीच गिफ्ट निफ्टी से आज घरेलू मार्केट में ग्रीन शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। गिफ्ट निफ्टी फिलहाल 32.50 प्वाइंट्स यानी 0.14% की बढ़त के साथ 23,235.00 पर है। एक कारोबारी दिन पहले 15 सितंबर को निफ्टी की वीकली एक्सपायरी के दिन सेंसेक्स (Sensex) 777.94 प्वाइंट्स यानी 1.04% की गिरावट के साथ 74,003.82 और निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 279.50 प्वाइंट्स यानी 1.19% की फिसलन के साथ 23,118.60 पर बंद हुआ था। अब आज इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते कुछ स्टॉक्स में तेज हलचल दिख सकती है। यहां इन शेयरों के बारे में डिटेल्स दी जा रही है।

Stocks to Watch: आज इन स्टॉक्स पर फोकस

Sunshine Pictures Q1 (YoY)

जून तिमाही में सालाना आधार पर सनशाइन पिक्चर्स ₹1.08 करोड़ के घाटे से ₹25 लाख के मुनाफे में आ गई तो इस दौरान रेवेन्यू रॉकेट की स्पीड से ₹4 लाख से ₹6.48 करोड़ पर पहुंच गया।

GMR Airports (August YoY)

अगस्त महीने में सालाना आधार पर जीएमआर एयरपोर्ट्स का पैसेंजर ट्रैफिक 0.9% बढ़कर 94.35 लाख पर पहुंच गया। इसमें डोमेस्टिक पैसेंजर ट्रैफिक 1.1% गिरकर 71 लाख पर आ गया तो इंटरनेशनल पैसेंजर ट्रैफिक 0.5% बढ़कर 24 लाख पर पहुंच गया। जहाजों की आवाजाही 6.3% बढ़कर 62,498 हो गई।

Billionbrains Garage Ventures (Groww)

सूत्रों के हवाले से सीएनबीसी-टीवी18 की रिपोर्ट के मुताबिक पीक XV पार्टनर्स इंवेस्टमेंट्स और सिकोईया कैपिटल ब्लॉक डील के जरिए ग्रो की पैरेंट कंपनी बिलियनब्रेन्स गैराज वेंचर्स के 10.02 करोड़ इक्विटी शेयर (1.6% हिस्सेदारी) बेच सकती है। ₹1918.3 करोड़ के इस इश्यू के लिए फ्लोर प्राइस प्रति शेयर ₹191.45 तय किया गया है।

VIP Industries

सात्विक ग्रीन एनर्जी को SECI (सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया) से सोलर पीवी मॉड्यूल की सप्लाई के लिए ₹1041.63 करोड़ का ऑर्डर मिला है।

Sonata Software

सोनाटा सॉफ्टवेयर ने देश में क्लाउड ट्रांसफॉर्मेशन के मौकों को भुनाने को लेकर एमेजॉन वेब सर्विसेज (AWS) के साथ पांच साल का स्ट्रैटेजिक कोलैबोरेशन एग्रीमेंट किया है।

Bharat Heavy Electricals Ltd (BHEL)

भेल और टीटागढ़ रेल सिस्टम्स मिलकर 50:50 ज्वाइंट वेंचर कंपनी बनाएगी जो 35 वर्षों तक सप्लाई की गई वंदे भारत स्लीपर ट्रेनसेट के मेंटेनेंस का काम संभालेगी।

NBCC (India)

एनबीसीसी (इंडिया) को नॉर्थ ईस्टर्न इलेक्ट्रिक पावर कॉरपोरेशन, SAIL, दामोदर वैली कॉरपोरेशन और एंफोर्समेंट डायरेक्टोरेट, भुवनेश्वर से ₹144.98 करोड़ के वर्क ऑर्डर मिले हैं।

India Pesticides

इंडिया पेस्टिसाइड्स को यूके में एक कीटनाशक प्रोडक्ट के लिए टेक्निकल इक्विवेलेंस अप्रूवल मिल गया है। इसके अलावा कंपनी को अर्जेंटीना में भी खरपतवार खत्म करने वाले एक प्रोडक्ट के लिए भी रजिस्ट्रेशन मिल गया है।

Blue Star

डब्ल्यूजे टोवेल एंड कंपनी यानी WJT ने दुबई कोर्ट ऑफ अपील में ब्लू स्टार के पक्ष में आए आर्बिट्रेशन अवार्ड को रद्द करने की मांग की है। इसे लेकर कंपनी का कहना है कि WJT ने बेबुनियाद आधार पर यह अपील की है और वह कोर्ट में इसके खिलाफ अपना पक्ष रखेगी।

GMM Pfaudler

अलेक्जेंडर पोम्पनर ने जीएमएफ फॉडलर के ग्रुप सीएफओ पद से इस्तीफा दे दिया है, जो 4 नवंबर, 2026 से प्रभावी होगा। बोर्ड ने 4 नवंबर से अंकित नय्यर को कंपनी का ग्रुप सीएफओ नियुक्त किया है।

VIP Industries

इक्विटी शेयर, डेट सिक्योरिटीज और कन्वर्टिबल सिक्योरिटीज जारी करके एक या इससे अधिक किश्तों में फंड जुटाने के प्रस्ताव पर विचार करने के लिए 18 सितंबर को वीआईपी इंडस्ट्रीज के बोर्ड की बैठक होनी है।

Aurobindo Pharma

अमेरिकी दवा नियामक एफडीए ने 7 से 15 सितंबर, 2026 के बीच तेलंगाना में अरबिंदो फार्मा की सब्सिडियरी एपिटोरिया फार्मा की एपीआई मैन्युफैक्चरिंग यूनिट-II का निरीक्षण किया, और इसके बाद एक ऑब्जर्वेशन जारी हुआ।

Tata Communications

टाटा कम्युनिकेशंस, कनाडा और कनाडा रेवेन्यू एजेंसी के बीच कंपनी के इंटरनेशनल टेलीकम्युनिकेशंस सर्विस बिजनेस से होने वाली कमाई पर टैक्स के दावों से जुड़े मामले को सुलझाने के लिए सैद्धांतिक रूप से सहमति बन गई है।

Blue Dart Express

बाल्फोर मैनुअल ने ब्लू डार्ट के एमडी पद से इस्तीफा दे दिया है, जो 29 नवंबर, 2026 से प्रभावी होगा। उनकी जगह आरएस सुब्रमण्यन 30 नवंबर से पद संभालेंगे।

Welspun Enterprises

ऑथम इन्वेस्टमेंट एंड इंफ्रास्ट्रक्चर ने ₹183.8 करोड़ में प्रति शेयर ₹765.02 के भाव पर वेलस्पन एंटरप्राइजेज के 24.02 लाख शेयर (1.73% हिस्सेदारी) बेच दी। वहीं फिडेलिटी सिक्योरिटीज फंड ने फिडेलिटी ब्लू चिप ग्रोथ फंड के जरिए प्रति शेयर ₹765 के भाव पर कंपनी के 19.23 लाख शेयर (1.38% हिस्सेदारी) ₹147.15 करोड़ में खरीदे।

Kanohar Electricals, Prasol Chemicals, Glass Wall Systems

आज बीएसई और एनएसई पर कनोहर इलेक्ट्रिकल्स, प्रसोल केमिकल्स और ग्लास वाल सिस्टम्स के शेयरों की एंट्री होगी।

Stocks to Watch: इन पर भी रहेगी नजर

आज आएगा रिजल्ट: टेंपसेंस इंस्ट्रूमेंट्स (इंडिया)

एक्स-डिविडेंड: 63 मून्स टेक्नोलॉजीज, एक्सेडेरे, अजमेरा रियल्टी एंड इंफ्रा इंडिया, एरेक्स इंडस्ट्रीज, एएसआई इंडस्ट्रीज, एटम वॉल्व्स, बेद फिनसर्व, बजाज स्टील, बन्नारी अम्मान शुगर्स, BLS इंटरनेशनल सर्विसेज, सिनेलाइन इंडिया, डी डेवलपमेंट इंजीनियर्स, डी नोरा इंडिया, डेंटा वॉटर एंड इंफ्रा सॉल्यूशंस, एल्डेको हाउसिंग एंड इंडस्ट्रीज, एम्बी इंडस्ट्रीज, गरवारे हाई-टेक फिल्म्स, गुजरात क्राफ्ट इंडस्ट्रीज, हिंदुस्तान कॉपर, इंडो टेक ट्रांसफॉर्मर्स, जश इंजीनियरिंग, मंगल कम्प्यूसॉल्यूशन, नॉर्दर्न स्पिरिट्स, द फॉस्फेट कंपनी, प्रकाश पाइप्स, प्रकाश इंडस्ट्रीज, रीगल रिसोर्सेज, राजपूताना स्टेनलेस, सलोना कॉटस्पिन, शिल्प ग्रेव्यूर्स, सिग्मा सॉल्व, स्टेलेंट सिक्योरिटीज (इंडिया), टैनफैक इंडस्ट्रीज, यूनाइटेड ड्रिलिंग टूल्स, विजया डायग्नोस्टिक सेंटर, विनती ऑर्गेनिक्स, वीएसटी टिलर्स ट्रैक्टर्स, डब्ल्यूएसएफएक्स ग्लोबल पे, जोडिएक एनर्जी

एक्स-राइट्स: टुनी टेक्सटाइल मिल्स

F&O बैन: आज बंधन बैंक, आईनॉक्स विंड, कीन्स टेक्नोलॉजी इंडिया, मणप्पुरम फाइनेंस, SAIL

स्टॉक मार्केट में आज की लाइव हलचल के लिए यहां जुड़ें

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

Stocks to Watch : 16 सितंबर को फोकस में रहेंगे ये 13 शेयर, फिनटेक स्टॉक्स पर भी खास नजर

Stocks to Watch: बुधवार, 16 सितंबर को शेयर बाजार में कई कंपनियों के शेयर खबरों के चलते फोकस में रहेंगे। Bharat Forge से लेकर BHEL और Sonata Software तक कई कंपनियों ने अहम कारोबारी अपडेट दिए हैं। वहीं, UPI पर MDR लागू होने के बाद Paytm, Pine Labs और MobiKwik जैसे फिनटेक स्टॉक्स भी नजर में रहेंगे। आइए जानते हैं 16 सितंबर को किन 13 शेयरों पर बाजार की नजर रहेगी।

Bharat Forge

डिफेंस और ऑटो सेक्टर की कंपनी Bharat Forge ने RTX की Pratt & Whitney Canada के साथ हाथ मिलाया है। दोनों कंपनियां DRDO के HALE UAV प्रोग्राम में एडवांस्ड टर्बोप्रॉप इंजन के इस्तेमाल की संभावना तलाशेंगी।

Sonata Software

आईटी सेक्टर की कंपनी Sonata Software ने Amazon Web Services (AWS) के साथ पांच साल का Strategic Collaboration Agreement किया है। कंपनी की घरेलू इकाई Sonata Information Technology Limited इस समझौते पर काम करेगी।

BHEL

सरकारी पावर और इंजीनियरिंग कंपनी BHEL ने Titagarh Rail Systems के साथ ज्वाइंट वेंचर एग्रीमेंट किया है। यह JV Vande Bharat Sleeper Trainsets की व्यापक मेंटेनेंस का काम करेगा। दोनों कंपनियां इन ट्रेनों की 35 साल तक देखरेख करेंगी।

Groww

फिनटेक कंपनी Groww की पैरेंट कंपनी Billionbrains Garage Ventures में ब्लॉक डील की संभावना है। सूत्रों के मुताबिक Peak XV Partners Investments VI-1 और Sequoia Capital Global Growth Fund III – U.S./India Annex Fund अपने शेयर बेच सकते हैं। इस डील के लिए ₹191.45 प्रति शेयर का फ्लोर प्राइस बताया गया है।

Vedanta

माइनिंग सेक्टर की कंपनी Vedanta 18 सितंबर को कमेटी ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक करेगी। इसमें Non-Convertible Debentures यानी NCDs जारी करने के प्रस्ताव पर विचार होगा। कंपनी इन NCDs को प्राइवेट प्लेसमेंट के जरिए जारी करने की तैयारी कर रही है।

NBCC

सरकारी कंस्ट्रक्शन कंपनी NBCC (India) को करीब ₹144.98 करोड़ के नए वर्क ऑर्डर मिले हैं। इन ऑर्डर की वैल्यू में GST शामिल नहीं है। कंपनी को NEEPCO, SAIL, ED और Damodar Valley Corporation से ये काम मिले हैं।

Blue Star

होम अप्लायंस सेक्टर की कंपनी Blue Star ने बताया कि Oman की W.J. Towell & Co LLC ने Dubai Court of Appeal का रुख किया है। कंपनी ने आर्बिट्रेशन अवॉर्ड को रद्द करने की मांग की है। इस अवॉर्ड में Blue Star के खिलाफ किए गए सभी दावों को खारिज कर दिया गया था।

Tata Communications

टेलीकॉम सेक्टर की कंपनी Tata Communications की कनाडा स्थित सब्सिडियरी TC Canada और Canada Revenue Agency के बीच एक समझौते पर सहमति बनी है। यह समझौता टैक्स दावों से जुड़ा है। ये दावे TC Canada की इंटरनेशनल टेलीकम्युनिकेशन सर्विसेज से हुई आय से संबंधित हैं।

GMR Airports

एयरपोर्ट सेक्टर की कंपनी GMR Airports ने अगस्त में अपने एयरपोर्ट पोर्टफोलियो में 94 लाख पैसेंजर मूवमेंट दर्ज किए। वित्त वर्ष 2027 में अब तक पैसेंजर ट्रैफिक 4.897 करोड़ हो गया है। यह पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 0.4% ज्यादा है।

Aurobindo Pharma

फार्मा सेक्टर की कंपनी Aurobindo Pharma ने बताया कि US FDA ने उसकी API मैन्युफैक्चरिंग यूनिट का निरीक्षण पूरा कर लिया है। यह यूनिट उसकी पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडियरी Apitoria Pharma की है। यूनिट-II तेलंगाना में स्थित है।

VIP Industries

लगेज सेक्टर की कंपनी VIP Industries 18 सितंबर को बोर्ड बैठक करेगी। इसमें फंड जुटाने के प्रस्ताव पर विचार किया जाएगा। कंपनी इक्विटी शेयर, डेट सिक्योरिटीज, कन्वर्टिबल सिक्योरिटीज, ADRs, GDRs, FCCBs, वारंट और अन्य सिक्योरिटीज जारी करने पर विचार कर सकती है।

Purple Style Labs

फैशन और ई-कॉमर्स सेक्टर की कंपनी Purple Style Labs ने अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडियरी PSL Retail में ₹420 करोड़ निवेश को मंजूरी दी है। यह निवेश राइट्स इश्यू के जरिए किया जाएगा। Purple Style Labs, Pernia’s Pop-Up Shop की पैरेंट कंपनी है।

India Pesticides

एग्रोकेमिकल सेक्टर की कंपनी India Pesticides को इंटरनेशनल मार्केट में अपने दो पेस्टिसाइड प्रोडक्ट्स के लिए रेगुलेटरी मंजूरी मिली है। कंपनी को ब्रिटेन में एक कीटनाशक के लिए Technical Equivalence अप्रूवल मिला है। वहीं अर्जेंटीना में एक हर्बीसाइड के लिए रजिस्ट्रेशन मिला है।

Fintech Stocks

सरकार की ओर से UPI पर 0.40% MDR तय किया है। इसके बाद Paytm, Pine Labs और MobiKwik जैसे फिनटेक स्टॉक्स पर निवेशकों की नजर रहेगी। नए MDR स्ट्रक्चर का डिजिटल पेमेंट कंपनियों और उनके रेवेन्यू मॉडल पर असर दिख सकता है।

Stock in Focus: BHEL ने वंदे भारत ट्रेन के लिए रेल कंपनी से मिलाया हाथ, 35 साल तक मेंटेनेंस का रहेगा काम

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

Stock in Focus: डिफेंस कंपनी की HALE ड्रोन के लिए Pratt & Whitney से पार्टनरशिप, शेयरों पर रहेगी नजर

Stock in Focus: दिग्गज मेटल फोर्जिंग और डिफेंस कंपनी Bharat Forge ने एयरोस्पेस और डिफेंस सेक्टर में एक अहम सहयोग किया है। कंपनी अब RTX की Pratt & Whitney Canada के साथ मिलकर काम करेगी। दोनों कंपनियां DRDO के HALE UAV प्रोग्राम में टर्बोप्रॉप इंजन के इस्तेमाल की संभावना तलाशेंगी।

Bharat Forge ने मंगलवार यानी 15 सितंबर को इसकी जानकारी दी। इस प्रोग्राम का मकसद भारत के अगली पीढ़ी के HALE UAV को तैयार करना है। इसके लिए इंजन और ड्रोन के बीच तालमेल की जांच की जाएगी।

इंजन की क्षमता और फिटिंग की होगी जांच

इस सहयोग में सबसे पहले यह देखा जाएगा कि Pratt & Whitney Canada का एडवांस्ड टर्बोप्रॉप इंजन HALE UAV के लिए कितना सही है। इंजन की क्षमता और प्रदर्शन की भी जांच होगी। इसके साथ ही ड्रोन में इंजन लगाने के लिए क्या बदलाव करने होंगे, यह भी देखा जाएगा।

Pratt & Whitney Canada इंजन की परफॉर्मेंस और इंस्टॉलेशन रिक्वायरमेंट्स का आकलन करेगी। वहीं, Bharat Forge इंजन को UAV के एयरफ्रेम के साथ जोड़ने का काम संभालेगी।

Bharat Forge की जिम्मेदारी क्या होगी?

Bharat Forge के हिस्से में इंजन की इंस्टॉलेशन डिजाइन और सिस्टम इंटरफेस से जुड़े काम आएंगे। इसके लिए कंपनी अपनी इंजीनियरिंग, मैन्युफैक्चरिंग और एयरोस्पेस सिस्टम की क्षमता का इस्तेमाल करेगी।

कंपनी के मुताबिक, यह सहयोग भारत में स्वदेशी ड्रोन और दूसरे अनमैन्ड एरियल सिस्टम डेवलप करने की कोशिशों को आगे बढ़ाएगा। यह सरकार की आत्मनिर्भर भारत पहल के मुताबिक है।

Bharat Forge ने क्या कहा?

Bharat Forge के वाइस चेयरमैन और ज्वाइंट मैनेजिंग डायरेक्टर अमित कल्याणी ने कहा, ‘Pratt & Whitney की प्रोपल्शन टेक्नोलॉजी और Bharat Forge की इंजीनियरिंग व सिस्टम इंटीग्रेशन क्षमता को साथ लाकर एक बेहतर HALE प्लेटफॉर्म तैयार करने में मदद मिलेगी। इससे भारत की रणनीतिक आत्मनिर्भरता और रक्षा तैयारियों को मजबूती मिल सकती है।’

Pratt & Whitney ने क्या कहा?

Pratt & Whitney के वाइस प्रेसिडेंट और इंडिया कंट्री हेड आशीष सराफ ने कहा ने कहा कि Pratt & Whitney Canada के टर्बोप्रॉप इंजन कठिन परिस्थितियों में अपनी विश्वसनीयता साबित कर चुके हैं। उनके मुताबिक, भारत के HALE प्रोग्राम के लिए ऐसी ही क्षमता की जरूरत है।

क्या काम आते हैं HALE UAV?

HALE UAV ऐसे ड्रोन होते हैं जो काफी ऊंचाई पर लंबे समय तक उड़ सकते हैं। इनका इस्तेमाल निगरानी और खुफिया जानकारी जुटाने के लिए किया जाता है। इनके जरिए जमीन और समुद्री इलाकों पर सर्विलांस और इंटेलिजेंस जैसे काम किए जा सकते हैं। रक्षा क्षेत्र में ऐसे ड्रोन लंबे समय तक किसी इलाके पर नजर रखने में अहम भूमिका निभाते हैं।

मंगलवार को Bharat Forge का शेयर BSE पर ₹1,874 पर बंद हुआ। शेयर में ₹66 यानी 3.40% की गिरावट रही।

Stock in Focus: BHEL ने वंदे भारत ट्रेन के लिए रेल कंपनी से मिलाया हाथ, 35 साल तक मेंटेनेंस का रहेगा काम

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

Vande Bharat News: ‘वंदे भारत’ एक्सप्रेस पर 10 बड़े अपडेट! काशी को मिलेगी स्लीपर ट्रेन, सूरत-उदयपुर रूट को भी मंजूरी; माल ढुलाई का भी हुआ ट्रायल

Indian Railways News: ‘वंदे भारत एक्सप्रेस’ अब अपने विस्तार के एक नए दौर में एंट्री कर रही है। भारतीय रेलवे स्लीपर वंदे भारत सेवाओं, नए रूटों और तेज रफ्तार माल ढुलाई जैसी कई योजनाओं पर तेजी से काम कर रहा है। देश के अलग-अलग हिस्सों में कई नए बदलाव और प्रस्ताव सामने आ रहे हैं, जिन पर यात्रियों की नजर बनी हुई है। आने वाले समय में वंदे भारत नेटवर्क का विस्तार सिर्फ यात्रियों की यात्रा को तेज करने तक सीमित नहीं रहेगा। बल्कि लंबी दूरी की रात की यात्रा और तेज माल परिवहन में भी इसकी भूमिका बढ़ सकती है।

वाराणसी से नई दिल्ली के बीच संभावित स्लीपर वंदे भारत से लेकर सूरत-उदयपुर वंदे भारत और 130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से मालगाड़ी के ट्रायल तक, रेलवे का फोकस अब सिर्फ दिन में चलने वाली चेयर-कार वंदे भारत ट्रेनों तक सीमित नहीं रह गया है।

आइए जानते हैं वंदे भारत से जुड़े 10 बड़े अपडेट

1. वाराणसी को मिल सकती है दिल्ली के लिए स्लीपर वंदे भारत

  • वाराणसी के यात्रियों की लंबे समय से चली आ रही मांग पर अब आगे बढ़ने की उम्मीद है। रेलवे बोर्ड ने वाराणसी जंक्शन (कैंट) और नई दिल्ली के बीच स्लीपर वंदे भारत शुरू करने की दिशा में कदम उठाए हैं। हालांकि, ट्रेन का अंतिम रूट अभी तय नहीं हुआ है।
  • उम्मीद जताई जा रही है कि यह सेवा त्योहारी सीजन से पहले शुरू हो सकती है। इससे दशहरा और दिवाली के दौरान बढ़ने वाली यात्रियों की भीड़ को राहत मिल सकती है।
  • वाराणसी से पहले से ही काशी विश्वनाथ, शिवगंगा और बनारस-नई दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस जैसी ट्रेनें चलती हैं। इसके अलावा वाराणसी जंक्शन से दो वंदे भारत और तीन महामना एक्सप्रेस सेवाएं भी साप्ताहिक आधार पर संचालित होती हैं। इसके बावजूद यात्रियों की मांग काफी अधिक बनी हुई है।
  • खासकर रविवार शाम को दिल्ली जाने वाली ट्रेनों में भारी भीड़ देखने को मिलती है। ऐसे में स्लीपर वंदे भारत काशी और राष्ट्रीय राजधानी के बीच लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए एक अतिरिक्त विकल्प बन सकती है।

2. नई दिल्ली-पटना स्लीपर वंदे भारत की भी चर्चा

  • नई दिल्ली और पटना के बीच स्लीपर वंदे भारत ट्रेन को लेकर भी काफी चर्चा हो रही है। हालांकि, उपलब्ध जानकारी में इस सेवा की शुरुआत को लेकर कोई अंतिम मंजूरी या आधिकारिक कार्यक्रम नहीं दिया गया है।
  • स्लीपर वंदे भारत के विस्तार की चर्चाओं के बीच नई दिल्ली-पटना जैसे व्यस्त रूट पर ऐसी ट्रेन की संभावना यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण हो सकती है।

3. तेज रफ्तार माल ढुलाई के लिए वंदे भारत ट्रेन

  • न्यूज 18 की एक रिपोर्ट के मुताबिक, वंदे भारत का इस्तेमाल सिर्फ यात्रियों को तेज गति से सफर कराने तक सीमित नहीं रहने वाला है। चेन्नई स्थित इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (ICF) द्वारा बनाई गई 16 कोच वाली ट्रेन को पार्सल और अन्य सामान को अधिक रफ्तार से पहुंचाने के लिए तैयार किया गया है।
  • इस ट्रेन का संभावित ग्राहक आधार पारंपरिक माल ढुलाई से आगे बढ़कर ई-कॉमर्स, कूरियर सेवाओं, इलेक्ट्रॉनिक्स, फार्मास्युटिकल्स और कोल्ड-चेन लॉजिस्टिक्स जैसे क्षेत्रों तक फैला हुआ है।
  • अगर तेज रफ्तार मालगाड़ियों को बड़े स्तर पर सफलतापूर्वक चलाया जाता है, तो समय के प्रति संवेदनशील सामान को देश के प्रमुख बाजारों तक पहुंचाने के लिए कारोबारियों को परिवहन का एक और विकल्प मिल सकता है।

4. सूरत को मिली पहली वंदे भारत सेवा की मंजूरी

  • सूरत को अपनी पहली वंदे भारत सेवा मिलने का रास्ता साफ हो गया है। रेलवे बोर्ड ने सूरत और उदयपुर सिटी के बीच नई वंदे भारत ट्रेन को मंजूरी दी है।
  • प्रस्तावित ट्रेन का नंबर 26903/26904 बताया गया है। यह ट्रेन करीब 690 किलोमीटर की दूरी लगभग 7 घंटे 30 मिनट में तय करेगी।
  • ट्रेन सप्ताह में छह दिन चलाने की योजना है और मंगलवार को इसका विकली ऑफ रहेगा।
  • ट्रेन सूरत से सुबह 6:10 बजे रवाना होकर दोपहर 1:40 बजे उदयपुर सिटी पहुंचेगी। जबकि वापसी में उदयपुर से ट्रेन दोपहर 3:35 बजे चलेगी और रात 11 बजे सूरत पहुंचेगी।

5. सूरत-उदयपुर वंदे भारत के रास्ते में 9 प्रमुख ठहराव

  • आठ कोच वाली इस वंदे भारत ट्रेन के रास्ते में कुल 9 कमर्शियल स्टॉप प्रस्तावित हैं। इनमें शामिल हैं:-

भरूच

वडोदरा

आनंद

मणिनगर

असारवा

हिम्मतनगर

शामलाजी रोड

डूंगरपुर

जावर

  • यह ट्रेन गुजरात और राजस्थान के कई महत्वपूर्ण शहरों को तेज रेल कनेक्टिविटी से जोड़ेगी। इससे दोनों राज्यों के बीच सफर करने वाले यात्रियों को फायदा मिलने की उम्मीद है।
  • रिपोर्ट के अनुसार, नई सूरत-उदयपुर वंदे भारत मौजूदा उदयपुर सिटी-असारवा वंदे भारत की जगह ले सकती है। यह ट्रेन फरवरी 2026 में शुरू हुई थी।
  • रेलवे बोर्ड की 31 अगस्त की मंजूरी के बाद नई सर्विस नवरात्रि से पहले शुरू होने की उम्मीद है। इस साल नवरात्रि 11 अक्टूबर से शुरू हो रही है।

6. मंगलुरु-बेंगलुरु वंदे भारत के समय पर उठे सवाल

  • बेंगलुरु और मंगलुरु के बीच प्रस्तावित वंदे भारत का रनिंग टाइम ट्रायल पूरा हो चुका है। लेकिन ट्रायल के दौरान सामने आए समय को लेकर कर्नाटक के तटीय इलाकों के यात्री संगठनों ने चिंता जताई है।
  • दक्षिण पश्चिम रेलवे के ट्रायल में सुबह बेंगलुरु से ट्रेन चलाने और बाद में उसी दिन वापसी का कार्यक्रम शामिल था।
  • हालांकि, यात्री प्रतिनिधियों का कहना है कि अंतिम समय-सारिणी ऐसी होनी चाहिए, जिससे तटीय क्षेत्र से बेंगलुरु आने वाले कामकाजी और कारोबारी यात्रियों को वास्तविक फायदा मिल सके।
  • पश्चिम करावली रेलवे यात्री अभिवृद्धि समिति के अध्यक्ष जी. हनुमंथ कामथ ने मांग की है कि ट्रेन सुबह मंगलुरु से रवाना हो और उसी रात वापस लौटे।
  • यात्रियों की चिंता यह है कि अगर ट्रेन बेंगलुरु बहुत देर से पहुंचेगी, खासकर आधी रात के करीब, तो सरकारी या कारोबारी काम से राजधानी आने वाले यात्रियों के लिए इसका उपयोग सीमित हो जाएगा।
  • यात्री संगठनों ने मंगलुरु सेंट्रल-तिरुवनंतपुरम सेंट्रल वंदे भारत का उदाहरण देते हुए कहा है कि सुबह मंगलुरु से प्रस्थान और रात में वापसी का शेड्यूल यात्रियों के लिए बेहतर काम करता है।

7. बलांगीर से वंदे भारत की मांग पर रेलवे बोर्ड का जवाब

  • ओडिशा के बलांगीर से वंदे भारत ट्रेन शुरू करने की मांग पर भी रेलवे बोर्ड ने जवाब दिया है। सांसद निरंजन बिशी ने 30 मार्च 2026 को प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर बलांगीर से नई दिल्ली, वाराणसी, बेंगलुरु और जम्मू जैसे प्रमुख शहरों के लिए वंदे भारत कनेक्टिविटी की मांग की थी।
  • रेलवे बोर्ड ने अपने जवाब में कहा कि बलांगीर के पास पहले से 66 ट्रेन सेवाएं हैं। इनमें बेंगलुरु और वाराणसी की ओर जाने वाली कई ट्रेनें शामिल हैं। दिल्ली की ओर मौजूदा कनेक्टिविटी के लिए रेलवे ने समता एक्सप्रेस और टिटलागढ़ की कनेक्टिविटी का भी जिक्र किया।
  • हालांकि, रेलवे बोर्ड का जवाब नई वंदे भारत ट्रेन को मंजूरी नहीं माना जा सकता। बोर्ड ने संकेत दिया है कि किसी नई ट्रेन सेवा की शुरुआत ट्रैफिक सर्वे, परिचालन की व्यवहार्यता और कोचों की उपलब्धता जैसे कई कारकों पर निर्भर करेगी।

8. वंदे भारत के TTE का वीडियो 1 करोड़ व्यूज के पार

  • नई ट्रेनों और रेलवे की योजनाओं से अलग वंदे भारत से जुड़ी एक घटना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई है। TTE अमित गुप्ता के अनुसार, दो लड़के एक रेलवे स्टेशन पर खड़ी वंदे भारत ट्रेन में सिर्फ अंदर से ट्रेन देखने के लिए चढ़ गए थे। ट्रेन में चढ़ने के बाद उसके दरवाजे बंद हो गए। वे तुरंत नीचे नहीं उतर सके।
  • इसके बाद उनकी मुलाकात TTE से हुई। शुरुआत में TTE को लगा कि दोनों बिना टिकट यात्रा कर रहे हैं। ऐसे में उन पर 4,840 रुपये का संभावित जुर्माना लग सकता था। लड़कों ने बताया कि उनके पास सिर्फ 300 रुपये हैं। बाद में TTE को पता चला कि दोनों ट्रेन में यात्रा करने के लिए नहीं बल्कि उसे अंदर से देखने के लिए चढ़े थे।
  • इसके बाद TTE ने कथित तौर पर 300 रुपये लेने से इनकार कर दिया और कहा कि उन्हें पैसे नहीं चाहिए। उन्होंने दोनों लड़कों को अगले स्टेशन पर उतरने के लिए कहा और दरवाजे के पास वाले हिस्से में बैठने को कहा।
  • अमित गुप्ता ने इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया। बताया गया है कि वीडियो को चार दिनों में 1 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। वीडियो पर बड़ी संख्या में लाइक्स और सकारात्मक प्रतिक्रियाएं भी आई हैं।

9. वंदे भारत बनाम राजधानी: कौन सी ट्रेन बेहतर?

  • वंदे भारत नेटवर्क के विस्तार के साथ इसकी तुलना राजधानी एक्सप्रेस से भी लगातार की जा रही है। हालांकि, दोनों ट्रेनों को अलग-अलग यात्रा जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है।
  • पहली राजधानी एक्सप्रेस 1969 में नई दिल्ली और हावड़ा के बीच शुरू हुई थी। इसका मुख्य उद्देश्य राजधानी और देश के प्रमुख शहरों के बीच तेज रात की यात्रा उपलब्ध कराना था।
  • वहीं, वंदे भारत ने फरवरी 2019 में नई दिल्ली-वाराणसी रूट से सेवा शुरू की और इसे मुख्य रूप से तेज दिन की इंटर-सिटी यात्रा के लिए तैयार किया गया।
  • दोनों के बीच सबसे बड़ा अंतर यात्रा के स्वरूप का है। सामान्य वंदे भारत में चेयर-कार यात्रा की सुविधा होती है, जबकि कई सेवाओं में एग्जीक्यूटिव चेयर कार भी उपलब्ध है।
  • वंदे भारत में ऑटोमैटिक दरवाजे, पैसेंजर इंफॉर्मेशन सिस्टम और आधुनिक सीटिंग जैसी सुविधाएं भी दी गई हैं।
  • इसके मुकाबले राजधानी एक्सप्रेस में पारंपरिक रूप से फर्स्ट AC, सेकेंड AC और थर्ड AC में सोने की सुविधा होती है। इसलिए रातभर की यात्रा के लिए राजधानी अधिक उपयुक्त मानी जाती है।
  • हालांकि, स्लीपर वंदे भारत के आने के बाद दोनों ट्रेनों के बीच का यह अंतर धीरे-धीरे कम होता दिखाई दे रहा है।

10. स्लीपर वंदे भारत बदल सकती है लंबी दूरी की यात्रा का समीकरण

  • स्लीपर वंदे भारत में वंदे भारत की आधुनिक डिजाइन और तकनीक को रात की लंबी दूरी की यात्रा के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। इन ट्रेनों में सोने के लिए बर्थ, कुशन वाली बर्थ, शोर कम करने वाली तकनीक और सेंसर आधारित लाइटिंग जैसी सुविधाएं विकसित की जा रही हैं।
  • फर्स्ट AC सेक्शन में प्रीमियम यात्रियों के लिए अतिरिक्त सुविधाएं मिलने की भी उम्मीद है। इससे स्लीपर वंदे भारत कुछ चुनिंदा रूटों पर राजधानी एक्सप्रेस समेत प्रीमियम रात की ट्रेनों को सीधी टक्कर दे सकती है।
  • आखिरकार यात्रियों के लिए फैसला सिर्फ ट्रेन के नाम पर नहीं, बल्कि यात्रा का समय, कुल अवधि, सुविधा और किराए जैसे पहलुओं पर निर्भर करेगा। ताजा घटनाक्रम से साफ है कि वंदे भारत अब सिर्फ तेज रफ्तार वाली दिन की इंटर-सिटी ट्रेन तक सीमित नहीं रह गई है।
  • स्लीपर सेवाएं, नए रूट, तेज माल ढुलाई और मौजूदा सेवाओं में बदलाव इसके अगले विस्तार की दिशा तय कर रहे हैं। वाराणसी-नई दिल्ली स्लीपर वंदे भारत और सूरत-उदयपुर जैसी प्रस्तावित सेवाएं यात्रियों के लिए नई कनेक्टिविटी ला सकती हैं। जबकि तेज माल ढुलाई वाला मॉडल रेलवे के लिए एक नए कारोबारी क्षेत्र का रास्ता खोल सकता है।

ये भी पढ़ें- जेपी विशटाउन के 20,000 पेंडिंग फ्लैट्स पर बड़ा अपडेट! जानिए अब सुरक्षा ग्रुप कब तक पजेशन सौंपने की कर रहा बात

BRICS Summit 2026: ब्रिक्स समिट के चलते दिल्ली में 26 ट्रेनें कैंसिल, कई के रूट बदले; देखें पूरी लिस्ट

BRICS Summit 2026: राजधानी में 11 से 13 सितंबर तक होने वाली ब्रिक्स नेताओं की समिट के कारण दिल्ली में 26 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं और एक दर्जन से ज्यादा ट्रेनों का रूट बदल दिया गया है। कई अन्य ट्रेनों के संचालन पर भी पाबंदियां रहेंगी, जिनमें 40 मिनट तक की देरी भी शामिल है।

रद्द की गई ज्यादातर ट्रेनें EMU ट्रेनें हैं, जो दिल्ली को गाजियाबाद, पलवल और शकूरबस्ती जैसे आसपास के इलाकों से जोड़ती हैं। इसके अलावा, राजधानी एक्सप्रेस और कई दूसरी लंबी दूरी की ट्रेनों को भी दिल्ली के कुछ महत्वपूर्ण रेलवे रूट से बचाने के लिए दूसरे रास्तों से भेजा जा रहा है।

नॉर्दर्न रेलवे ने BRICS Summit के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने और VVIP व विदेशी डेलिगेशन की आवाजाही को सुचारू रखने के लिए दिल्ली डिवीजन के लिए ट्रेनों के संचालन की पूरी योजना जारी की है।

ऑपरेशनल बदलावों में ट्रेनों का कैंसिलेशन, रूट बदलना, शॉर्ट-ओरिजिनेशन, शॉर्ट-टर्मिनेशन और ट्रेनों का रेगुलेटेड संचालन शामिल है। ये पाबंदियां समिट के दौरान लागू रहेंगी और इनका असर अलग-अलग ट्रेनों और रूटों पर अलग-अलग होगा।

दिल्ली-NCR में कई EMU-MEMU ट्रेनें रद्द

गाजियाबाद, पलवल, शकूरबस्ती और नई दिल्ली को जोड़ने वाली कई EMU और MEMU सेवाएं रद्द कर दी गई हैं। रांची, डिब्रूगढ़, सियालदह, हावड़ा और भुवनेश्वर जाने वाली राजधानी सेवाओं सहित लंबी दूरी की ट्रेनों के रूट बदल दिए गए हैं। कुछ ट्रेनें गाजियाबाद, साहिबाबाद, दिल्ली शाहदरा और शकूरबस्ती जैसे स्टेशनों से शुरू या खत्म होंगी। NCR, पलवल और डुडिया सेक्शन में कई एक्सप्रेस, सुपरफास्ट और वंदे भारत ट्रेनों को भी 10-40 मिनट तक रेगुलेट किया जाएगा। बनारस-नई दिल्ली वंदे भारत को NCR में 35 मिनट तक रेगुलेट किया जाएगा।

रद्द की गई ट्रेनें

तारीखट्रेन नंबरट्रेन का नाम / रूटस्थिति / टिप्पणी
11.09.202664015पलवल – शकूरबस्ती EMUरद्द (लिंक ट्रेन 64910 पलवल से शॉर्ट-ओरिजिनेट होगी)
11.09.202664429गाजियाबाद – नई दिल्ली EMUरद्द (लिंक ट्रेन 64110 गाजियाबाद से शॉर्ट-ओरिजिनेट होगी)
11.09.202664433गाजियाबाद – नई दिल्ली EMUरद्द (लिंक ट्रेन 64114 गाजियाबाद से शॉर्ट-ओरिजिनेट होगी)
11.09.202664492नई दिल्ली – पलवल लेडीज EMUरद्द (लिंक ट्रेन 64491 भी रद्द)
11.09.202664491दिल्ली जंक्शन – शामली EMUरद्द
12.09.202664425गाजियाबाद – नई दिल्ली EMUरद्द
12.09.202664432नई दिल्ली – गाजियाबाद EMUरद्द
12.09.202664013पलवल – शकूरबस्ती EMUपहले से रद्द, फरीदाबाद में RLDA कार्य के कारण
12.09.202664015पलवल – शकूरबस्ती EMUपहले से रद्द, फरीदाबाद में RLDA कार्य के कारण
12.09.202664429गाजियाबाद – नई दिल्ली EMUरद्द (लिंक ट्रेन 64110 गाजियाबाद से शॉर्ट-ओरिजिनेट होगी)
12.09.202664433गाजियाबाद – नई दिल्ली EMUरद्द (लिंक ट्रेन 64114 गाजियाबाद से शॉर्ट-ओरिजिनेट होगी)
12.09.202664441गाजियाबाद – नई दिल्ली EMUरद्द (लिंक ट्रेन 64410 रद्द रहेगी)
12.09.202664492नई दिल्ली – पलवल लेडीज EMUरद्द (लिंक ट्रेन 64491 भी रद्द)
12.09.202664410नई दिल्ली – गाजियाबाद EMUरद्द
12.09.202664443गाजियाबाद – दिल्ली जंक्शन EMUरद्द (लिंक ट्रेन 64108 गाजियाबाद से शॉर्ट-ओरिजिनेट होगी)
12.09.202664418दिल्ली जंक्शन – गाजियाबाद MEMUरद्द (लिंक ट्रेन 64151 गाजियाबाद पर शॉर्ट-टर्मिनेट होगी)
12.09.202664445गाजियाबाद – दिल्ली जंक्शन EMUरद्द
12.09.202664412दिल्ली जंक्शन – गाजियाबाद EMUरद्द
12.09.202664406दिल्ली जंक्शन – गाजियाबाद EMUरद्द
13.09.202664053पलवल – गाजियाबाद EMUरद्द
13.09.202664439गाजियाबाद – दिल्ली जंक्शन EMUरद्द (लिंक ट्रेन 64406 रद्द रहेगी)
13.09.202664071बल्लभगढ़ – शकूरबस्ती EMUपहले से रद्द, फरीदाबाद में RLDA कार्य के कारण
13.09.202664078नई दिल्ली – पलवल EMUपहले से रद्द, फरीदाबाद में RLDA कार्य के कारण
13.09.202664411साहिबाबाद – दिल्ली जंक्शन EMUरद्द (लिंक ट्रेन 64408 रद्द रहेगी)
13.09.202664031गाजियाबाद – शकूरबस्ती EMUरद्द
13.09.202664426नई दिल्ली – गाजियाबाद EMUरद्द

डायवर्ट की गई ट्रेन

तारीखट्रेन नंबरट्रेन का नाम / रूटडायवर्जन रूट
11.09.202664419हजरत निजामुद्दीन – गाजियाबाद EMUहजरत निजामुद्दीन – तिलक ब्रिज – BPNL – साहिबाबाद
11.09.202620840नई दिल्ली – रांची राजधानी एक्सप्रेसनई दिल्ली – दिल्ली जंक्शन – साहिबाबाद
11.09.202612424नई दिल्ली – डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेसनई दिल्ली – दिल्ली जंक्शन – साहिबाबाद
11.09.202612314नई दिल्ली – सियालदह राजधानी एक्सप्रेसनई दिल्ली – दिल्ली जंक्शन – साहिबाबाद
11.09.202612306नई दिल्ली – हावड़ा राजधानी एक्सप्रेसनई दिल्ली – दिल्ली जंक्शन – साहिबाबाद
11.09.202622812नई दिल्ली – भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेसनई दिल्ली – दिल्ली जंक्शन – साहिबाबाद
11.09.202664904गाजियाबाद – मथुरा जंक्शन EMUसाहिबाबाद – तिलक ब्रिज – हजरत निजामुद्दीन जंक्शन
11.09.202612394संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेसनई दिल्ली – दिल्ली जंक्शन – साहिबाबाद
12.09.202612420गोमती एक्सप्रेस (नई दिल्ली – लखनऊ)नई दिल्ली – दिल्ली जंक्शन – दिल्ली शाहदरा – साहिबाबाद
12.09.202612392श्रमजीवी एक्सप्रेस (नई दिल्ली – राजगीर)नई दिल्ली – दिल्ली जंक्शन – दिल्ली शाहदरा – साहिबाबाद
12.09.202612314नई दिल्ली – सियालदह राजधानी एक्सप्रेसनई दिल्ली – दिल्ली जंक्शन – दिल्ली शाहदरा – साहिबाबाद
12.09.202612302नई दिल्ली – हावड़ा राजधानी एक्सप्रेसनई दिल्ली – दिल्ली जंक्शन – दिल्ली शाहदरा – साहिबाबाद
12.09.202664904गाजियाबाद – मथुरा जंक्शन EMUसाहिबाबाद – तिलक ब्रिज – हजरत निजामुद्दीन जंक्शन
12.09.202654411रेवाड़ी – मेरठ कैंट. पैसेंजरदिल्ली किशनगंज – दिल्ली जंक्शन – दिल्ली शाहदरा – साहिबाबाद
12.09.202611842कुरुक्षेत्र – खजुराहो एक्सप्रेसआदर्श नगर दिल्ली – दिल्ली सफदरजंग – ओखला
12.09.202664906गाजियाबाद – पलवल EMUसाहिबाबाद – तिलक ब्रिज – हजरत निजामुद्दीन जंक्शन
12.09.202654473दिल्ली जंक्शन – सहारनपुर पैसेंजरदिल्ली जंक्शन – दिल्ली शाहदरा – साहिबाबाद
12.09.202615566नई दिल्ली – ललितग्राम वैशाली एक्सप्रेसनई दिल्ली – दिल्ली जंक्शन – दिल्ली शाहदरा – साहिबाबाद
12.09.202620802मगध एक्सप्रेस (नई दिल्ली – इस्लामपुर)नई दिल्ली – दिल्ली जंक्शन – दिल्ली शाहदरा – साहिबाबाद
12.09.202612562स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेसनई दिल्ली – दिल्ली जंक्शन – दिल्ली शाहदरा – साहिबाबाद
12.09.202664472पानीपत – गाजियाबाद MEMUसब्जी मंडी – दिल्ली जंक्शन – दिल्ली शाहदरा – साहिबाबाद
12.09.202612581बनारस – नई दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेससाहिबाबाद – दिल्ली शाहदरा – दिल्ली जंक्शन
10.09.202620503डिब्रूगढ़ – नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेससाहिबाबाद – दिल्ली शाहदरा – दिल्ली जंक्शन
13.09.202654474सहारनपुर – दिल्ली जंक्शन पैसेंजरसाहिबाबाद – दिल्ली शाहदरा – दिल्ली जंक्शन
13.09.202612559बनारस – नई दिल्ली शिवगंगा एक्सप्रेससाहिबाबाद – दिल्ली शाहदरा – दिल्ली जंक्शन
13.09.202614030मेरठ कैंट. – श्री गंगानगर स्पेशलसाहिबाबाद – दिल्ली शाहदरा – दिल्ली जंक्शन – दिल्ली किशनगंज
13.09.202664903मथुरा जंक्शन – गाजियाबाद EMUहजरत निजामुद्दीन जंक्शन – तिलक ब्रिज – साहिबाबाद
13.09.202664055पलवल – गाजियाब हजरत निजामुद्दीन जंक्शन – तिलक ब्रिज – साहिबाबाद

नियंत्रित ट्रेनें

तारीखट्रेन नंबरट्रेन/रूटकितनी देर की देरी/रोक
10 सितंबर 202612625तिरुवनंतपुरम–नई दिल्ली केरला SFNCR में 40 मिनट और NR में 20 मिनट
11 सितंबर 202664471गाजियाबाद–पानीपत MEMUसाहिबाबाद में 20 मिनट
11 सितंबर 202616032श्री माता वैष्णो देवी कटरा–चेन्नईनई दिल्ली में 15 मिनट
11 सितंबर 202620807विशाखापत्तनम–अमृतसर हिराकुंड एक्सप्रेसपलवल सेक्शन में 15 मिनट
11 सितंबर 202611077पुणे–जम्मू तवी एक्सप्रेसNCR में 40 मिनट और पलवल सेक्शन में 20 मिनट
11 सितंबर 202612137CSMT–फिरोजपुर पंजाब मेलNCR में 40 मिनट और पलवल सेक्शन में 20 मिनट
11 सितंबर 202612627बेंगलुरु–नई दिल्ली कर्नाटक एक्सप्रेसNCR में 40 मिनट और पलवल सेक्शन में 20 मिनट
12 सितंबर 202622415बनारस–नई दिल्ली वंदे भारतNCR में 35 मिनट
12 सितंबर 202612926पश्चिम एक्सप्रेस (अमृतसर–बांद्रा)दूदिया सेक्शन में 35 मिनट
12 सितंबर 20262455कानपुर सेंट्रल–नई दिल्ली स्पेशलसाहिबाबाद में 10 मिनट
12 सितंबर 202612556गोरखधाम एक्सप्रेस (बठिंडा–गोरखपुर)NWR में 30 मिनट और SPR सेक्शन में 20 मिनट
12 सितंबर 202612472स्वराज एक्सप्रेस (कटरा–बांद्रा टर्मिनस)दूदिया सेक्शन में 30 मिनट
12 सितंबर 202664073धौलपुर–नई दिल्ली EMUपलवल सेक्शन में 30 मिनट
12 सितंबर 202611905आगरा कैंट–होशियारपुर एक्सप्रेसपलवल सेक्शन में 15 मिनट
12 सितंबर 202620817भुवनेश्वर–नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेसगाजियाबाद और साहिबाबाद के बीच 20 मिनट
12 सितंबर 202612301हावड़ा–नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेसगाजियाबाद और साहिबाबाद के बीच 10 मिनट
13 सितंबर 202614211आगरा कैंट इंटरसिटी एक्सप्रेसNCR में 20 मिनट और पलवल सेक्शन में 20 मिनट
13 सितंबर 202664462कुरुक्षेत्र–हजरत निजामुद्दीन MEMUदूदिया सेक्शन में 30 मिनट

यात्रियों को क्या करना चाहिए?

11 से 13 सितंबर के बीच दिल्ली आने-जाने वाले यात्रियों को स्टेशन के लिए निकलने से पहले अपनी ट्रेन का लेटेस्ट स्टेटस चेक कर लेना चाहिए।

प्रभावित EMU, MEMU या लंबी दूरी की ट्रेनों से यात्रा करने वालों को यह भी देख लेना चाहिए कि उनकी ट्रेन कैंसिल, डाइवर्ट, शॉर्ट-टर्मिनेट, शॉर्ट-ऑरिजिनेट या रेगुलेट तो नहीं की गई है।

दिल्ली डिवीज़न में कई बदलाव किए जा रहे हैं, इसलिए यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी यात्रा के लिए अतिरिक्त समय लेकर चलें और उसी हिसाब से अपनी यात्रा की योजना बनाएं।

यह भी पढ़ें: BRICS Summit 2026: दिल्ली में मौजूद रहेंगे दुनिया के ये ताकतवर नेता, ब्रिक्स सम्मेलन के लिए कौन-कौन आ रहा, ये रही पूरी लिस्ट

ट्रेन का सफर, पेट्स हमसफर! जानिए रेलवे की पेट पॉलिसी के वीआईपी नियम

यदि आपका पेट आपके फैमिली मेंबर के जैसे हैं और कहीं घूमने जाने पर उसे अकेला छोड़ने का मन नहीं करता है, तो अगली ट्रिप में उसे घर पर छोड़ने के बजाय अपने साथ ले जाने का प्लान बना सकते हैं। डॉग या कैट के साथ सफर करना सुनने में थोड़ा मुश्किल जरूर लगता है, लेकिन ट्रेन में ट्रैवल के लिए भारतीय रेलवे ने पालतू जानवरों को साथ ले जाने की सुविधा दी है। सफर शुरू करने से पहले यह जानना जरूरी है कि पेट को किस कोच में ले जा सकते हैं और इसके लिए कौन-कौन से नियमों का पालन करना होता है।

पेट्स की बुकिंग के ऑप्शन

आप अपने डॉग या कैट को ट्रेन में साथ लेकर जाना चाहते हैं, तो रेलवे की ओर से दो ऑप्शन मिलते हैं। पहला ऑप्शन फर्स्ट एसी (1AC) का पूरा कूपे या केबिन बुक करना है। इसमें आपका पेट आपके साथ ही सफर कर सकता है। 2-बर्थ वाला पूरा कूपे या 4-बर्थ वाला पूरा केबिन एक ही PNR पर बुक होना चाहिए। यह पेट के लिए बेस्ट ऑप्शन माना जाता है, क्योंकि वह पूरी ट्रिप में आपके साथ रहता है। दूसरा ऑप्शन लगेज वैन में बने डॉग बॉक्स का है। आप 1AC में सफर नहीं कर रहे हैं, तो पेट को इसी खास हवादार बॉक्स में सफर करना पड़ता है।

सिर्फ इन ट्रेनों में बुकिंग की परमिशन

आप अपने पेट को किसी भी ट्रेन के किसी भी डिब्बे में नहीं ले जा सकते। AC 2-Tier, AC 3-Tier, 3AC Economy, Sleeper और General Coach के अंदर डॉग या कैट को ले जाना मना है। वहीं, वंदे भारत, शताब्दी और तेजस एक्सप्रेस जैसी चेयर कार ट्रेनों में भी पेट्स को साथ ले जाने की फैसिलिटी नहीं होती, क्योंकि इनमें 1AC कूपे या डॉग बॉक्स नहीं होते है। राजधानी एक्सप्रेस में भी पेट को साथ रखने के लिए 1AC कूपे का ही ऑप्शन होता है, क्योंकि इनमें लगेज वैन में डॉग बॉक्स की सुविधा नहीं होती। इसलिए टिकट बुक करने से पहले यह जरूर देख लें कि आपकी ट्रेन में पेट्स के लिए कौन-सा ऑप्शन अवेलेबल है।

पेट बुकिंग का किराया और टिकट

पेट्स के लिए भी रेलवे में अलग से बुकिंग और किराया देना होता है। इसका किराया पेट के वजन और जर्नी डिस्टेंस बेस पर पार्सल रेट से तय होता है। पेट को अपने साथ 1AC कूपे में ले जा रहे हैं, तो कूपे की बुकिंग और पेट की बुकिंग से जुड़े रेगुलेशन का ध्यान रखना जरूरी है। डॉग बॉक्स में सफर कराने के लिए स्टेशन के पार्सल ऑफिस में जाकर बुकिंग करानी पड़ती है। इसके लिए आपका अपना ट्रेन टिकट कन्फर्म होना चाहिए, वेटिंग या RAC टिकट के बेस पर पेट की बुकिंग नहीं की जाती।

1AC के लिए कूपे बुक रूल्स

पूरी जर्नी में पेट को साथ रखने के लिए 1AC का पूरा 2-बर्थ कूपे या 4-बर्थ केबिन बुक करना जरूरी है। सिर्फ एक या दो सीट बुक करके पेट को साथ ले जाना परेशानी खड़ी कर सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि आपके साथ सफर कर रहे किसी दूसरे पैसेंजर को आपके पेट से परेशानी होती है और वह शिकायत करता है, तो रेलवे के रूल के मुताबिक पेट को लगेज वैन में शिफ्ट किया जा सकता है। ऐसी सिचुएशन में आपको परेशानी के साथ-साथ एक्स्ट्रा खर्च भी उठाना पड़ सकता है और बुकिंग का रिफंड मिलना भी तय नहीं होता। इसलिए पेट के साथ आराम से सफर करना है तो पहले से पूरा कूपे बुक करने की कोशिश करें।

डॉक्यूमेंटेशन और पेट एब्डोमिनल प्रोसीजर

ट्रेन पकड़ने से पहले पेट से जुड़े जरूरी डॉक्यूमेंट अपने पास रखें। इसमें रजिस्टर्ड पशु चिकित्सक का फिटनेस या हेल्थ सर्टिफिकेट, वैक्सीनेशन रिकॉर्ड, आपका ओरिजिनल फोटो आईडी और कन्फर्म ट्रेन टिकट शामिल हैं। 1AC कूपे में पेट को साथ ले जाना है, तो जरूरत के हिसाब से रिजर्वेशन ऑफिसर के नाम एप्लीकेशन भी तैयार रखें।

इसके अलावा पेट के सफर को कंफर्टेबल बनाने के लिए उसका खाना, पानी का बाउल, जरूरी मेडिसिन, खिलौना, साफ करने वाले वाइप्स और एक छोटा कंबल साथ रखें। ट्रिप से ठीक पहले उसे बहुत ज्यादा खाना न खिलाएं। पेट डॉग बॉक्स में सफर करेगा, तो उसे कुछ दिन पहले से क्रेट में रहने की आदत डालना भी अच्छा रहेगा। इससे ट्रेन में पहुंचने के बाद उसे घबराहट और डर कम महसूस होगा। इस तरह तैयारियों के साथ होने प्यारे पेट को लेकर ट्रेन से सफर करना आसान हो जाता है। बस जर्नी से पहले उसकी जरूरतों का ध्यान रखें और ट्रैवल में भी उसके आराम और सुरक्षा को प्रायोरिटी दें। थोड़ी सी प्लानिंग से आप बिना स्ट्रेस के अपने प्यारे पेट के साथ छुट्टियों का मजा ले सकते हैं।

राजस्थान की सांभर झील से गुजरने वाली इस ऑरेंज वंदे भारत से दिखते हैं अद्भुत नजारे! इसका रूट, फेयर और स्टॉपेज जानिए

राजस्थान की खूबसूरती को अगर ट्रेन की खिड़की से देखना हो, तो सांभर झील से गुजरने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस का सफर खास अनुभव हो सकता है। चमकीले ऑरेंज रंग की ट्रेन जब भारत की सबसे बड़ी अंतर्देशीय खारे पानी की झील के बीच से गुजरती है, तो बाहर का नजारा किसी पेंटिंग जैसा नजर आता है।

एक तरफ दूर तक फैली सफेद नमक की चादर, दूसरी तरफ झील का चमकता पानी और सर्दियों में नजर आने वाले प्रवासी पक्षी ट्रेन के सफर के दौरान राजस्थान का यह रूप यात्रियों को बेहद आकर्षित करता है। खास बात यह है कि इस खूबसूरत सफर का आनंद लेने के लिए आपको किसी अलग टूर पर जाने की जरूरत नहीं, बल्कि सही समय पर ट्रेन की खिड़की से बाहर देखना ही काफी है।

सांभर झील के बीच से गुजरती है ट्रेन

जयपुर और जोधपुर के बीच रेलवे लाइन सांभर झील के इलाके से होकर गुजरती है। फुलेरा की तरफ से आगे बढ़ने पर झील का विस्तृत नमक क्षेत्र दिखाई देने लगता है। सफेद नमक के मैदानों के बीच से गुजरती नारंगी रंग की वंदे भारत दूर से बेहद खूबसूरत नजर आती है।

सर्दियों के मौसम में सांभर झील पहुंचने वाले फ्लेमिंगो और दूसरे प्रवासी पक्षी इस दृश्य को और खास बना देते हैं। ऐसे में अगर आप इस रूट पर सफर कर रहे हैं, तो विंडो सीट इस यात्रा को और यादगार बना सकती है।

ऑरेंज वंदे भारत का रूट क्या है?

जोधपुर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस राजस्थान के कई प्रमुख शहरों को दिल्ली से जोड़ती है। इसका रूट जोधपुर से शुरू होकर मेड़ता रोड, डेगाना, मकराना और फुलेरा होते हुए जयपुर की तरफ जाता है। इसके बाद ट्रेन गांधीनगर जयपुर, अलवर, रेवाड़ी और गुड़गांव होते हुए दिल्ली कैंट पहुंचती है।

इसके प्रमुख स्टॉपेज हैं:

  • जोधपुर जंक्शन
  • मेड़ता रोड जंक्शन
  • डेगाना जंक्शन
  • मकराना जंक्शन
  • फुलेरा जंक्शन
  • जयपुर जंक्शन
  • गांधीनगर जयपुर
  • अलवर जंक्शन
  • रेवाड़ी
  • गुड़गांव
  • दिल्ली कैंट

कब चलती है ये वंदे भारत?

यह ट्रेन मंगलवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन संचालित होती है।

जोधपुर से दिल्ली कैंट: ट्रेन सुबह 5:30 बजे जोधपुर से रवाना होती है और करीब 9:45 बजे जयपुर पहुंचती है। इसके बाद दोपहर करीब 1:30 बजे दिल्ली कैंट पहुंचती है।

दिल्ली कैंट से जोधपुर: ट्रेन सुबह 3:10 बजे दिल्ली कैंट से चलती है, करीब 7:05 बजे जयपुर पहुंचती है और लगभग 11:20 बजे जोधपुर पहुंचती है।

यात्रा से पहले उस दिन की लेटेस्ट टाइमिंग रेलवे के आधिकारिक स्रोत से जरूर जांच लें।

कितना है किराया?

वंदे भारत में सफर के लिए मुख्य रूप से AC Chair Car और Executive Chair Car का विकल्प मिलता है। किराया यात्रा की तारीख और लागू शुल्क के हिसाब से बदल सकता है।

AC Chair Car (CC) में जयपुर से जोधपुर का किराया करीब 750 से 900 रुपये और दिल्ली से जोधपुर का किराया करीब 1,400 से 1,600 रुपये तक बताया जाता है।

वहीं Executive Chair Car (EC) में जयपुर से जोधपुर के लिए करीब 1,400 से 1,600 रुपये और दिल्ली से जोधपुर के लिए करीब 2,600 से 2,800 रुपये तक किराया हो सकता है।

फुलेरा के बाद विंडो सीट पर रहें तैयार

अगर आपका मकसद सांभर झील का खूबसूरत नजारा देखना है, तो फुलेरा जंक्शन के आसपास विंडो सीट सबसे काम की साबित हो सकती है। जैसे-जैसे ट्रेन आगे बढ़ती है, बाहर सफेद नमक के मैदान और पानी का विशाल विस्तार नजर आने लगता है। इस दौरान ट्रेन की रफ्तार और बाहर फैला राजस्थान का अनोखा लैंडस्केप मिलकर सफर को एक अलग अनुभव देते हैं। इसलिए इस रूट पर यात्रा करते समय मोबाइल या कैमरे के साथ-साथ खिड़की से बाहर देखना न भूलें।

सांभर के पास रेलवे का बड़ा प्रोजेक्ट भी

सांभर झील का इलाका सिर्फ प्राकृतिक खूबसूरती के लिए ही खास नहीं है। फुलेरा के पास और गुढ़ा स्टेशन के आसपास भारतीय रेलवे करीब 60 किलोमीटर लंबे ब्रॉड-गेज हाई-स्पीड टेस्ट ट्रैक का विकास कर रहा है। इस ट्रैक पर आधुनिक ट्रेनों का परीक्षण करीब 230 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से किए जाने की योजना है। यानी सांभर का यह इलाका एक तरफ राजस्थान की प्राकृतिक खूबसूरती दिखाता है, तो दूसरी तरफ रेलवे के भविष्य की तकनीक से भी जुड़ रहा है।

3 लाख का iPhone Duo या पूरी जिंदगी का खर्च? इंटरनेट ने गिनाए ऐसे विकल्प, मीम्स देख नहीं रुकेगी हंसी

विदेशी फिल्ममेकर ने पहली बार Vande Bharat में किया सफर, 8 घंटे बाद दिया ऐसा रिएक्शन

भारत घूमने आए इंटरनेशनल फिल्ममेकर माइक नून ने वंदे भारत एक्सप्रेस में सफर का अपना अनुभव सोशल मीडिया पर शेयर किया है। बेंगलुरु से हैदराबाद तक करीब आठ घंटे की यात्रा के बाद उन्होंने ट्रेन की जमकर तारीफ की। माइक ने कहा कि वह भारत में यात्रा का एक अलग अनुभव दिखाना चाहते थे, इसलिए उन्होंने वंदे भारत को चुना।

उन्होंने वीडियो में इसे भारत की सबसे शानदार पैसेंजर ट्रेन बताया और कहा कि आमतौर पर कंटेंट क्रिएटर्स भारत में यात्रा के मुश्किल या खराब अनुभव दिखाते हैं, लेकिन वह कुछ अलग दिखाना चाहते थे।

सीट से लेकर खाने तक, हर चीज ने खींचा ध्यान

यात्रा शुरू होते ही माइक को ट्रेन में मिलने वाली जानकारी वाली बुकलेट ने आकर्षित किया। इसमें अलग-अलग शहरों के मशहूर खाने के बारे में बताया गया था। हैदराबाद की बिरयानी, बेंगलुरु के कबाब और कोलकाता की मछली का भी जिक्र था। कोलकाता की मछली देखकर माइक ने मजाकिया अंदाज में कहा कि शायद बंगालियों को मछली पसंद है। उनके इस कमेंट ने बाद में सोशल मीडिया पर भी लोगों का ध्यान खींचा।

घूमने वाली सीट देखकर हुए इम्प्रेस

वंदे भारत की सीटों ने भी माइक को खासा प्रभावित किया। उन्होंने बताया कि सीटों को बाहर की तरफ घुमाया जा सकता है, जिससे यात्री खिड़की की ओर मुड़कर बाहर का नजारा आराम से देख सकते हैं।माइक ने अपने अंदाज में सीट पर बैठकर किताब पढ़ने को लेकर भी मजाक किया, जिससे वीडियो और हल्का-फुल्का हो गया।

खाने की तारीफ, सूप पर भी किया मजेदार कमेंट

सफर के दौरान यात्रियों को स्नैक्स और खाना परोसा गया। माइक ने खाने का स्वाद लेते हुए मजाक किया कि उनके चेहरे से ही पता चल रहा है कि खाना कितना अच्छा है। इसके बाद इंस्टेंट सूप भी सर्व किया गया। सूप के पैकेट पर रणवीर सिंह की तस्वीर देखकर उन्होंने फिर मजाकिया अंदाज में कहा कि पैकेट पर अभिनेता के चेहरे से ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि सूप कितना स्वादिष्ट होगा।

दक्षिण भारत के नजारों ने जीता दिल

खाने और आरामदायक सीटों के अलावा ट्रेन से बाहर दिख रहे दक्षिण भारत के खूबसूरत नजारे माइक को सबसे ज्यादा पसंद आए। उन्होंने कहा कि दक्षिण भारत के ग्रामीण इलाकों की खूबसूरती को शब्दों में बयां करना मुश्किल है। रास्ते के प्राकृतिक नजारे देखते हुए उनकी यात्रा और भी यादगार बन गई।

डिनर के बाद मिली आइसक्रीम, सफर हुआ पूरा

यात्रा के दौरान डिनर भी परोसा गया, जिसकी माइक ने तारीफ की। उन्हें लगा कि अब इससे बेहतर क्या हो सकता है, तभी आइसक्रीम भी सर्व कर दी गई।

करीब आठ घंटे की यात्रा के बाद ट्रेन हैदराबाद पहुंची। स्टेशन पर काफी भीड़ थी, लेकिन माइक के मुताबिक पूरा सफर इतना शानदार रहा कि वहां पहुंचने के बाद भी वह काफी संतुष्ट महसूस कर रहे थे।

उन्होंने वीडियो के अंत में वंदे भारत को धन्यवाद देते हुए कहा, “Thanks for the lift, Vande Bharat.”

सोशल मीडिया पर लोगों ने क्या कहा?

माइक के वीडियो पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं आईं। कई यूजर्स ने ट्रेन को आरामदायक और शानदार बताया। एक यूजर ने लिखा कि सफर काफी कूल और कंफर्टेबल लग रहा है। वहीं, एक अन्य यूजर ने उन्हें एर्नाकुलम से बेंगलुरु वाली वंदे भारत में सफर करने की सलाह दी।

बंगालियों और मछली वाले उनके मजाक पर भी लोगों ने प्रतिक्रिया दी। एक यूजर ने बताया कि बंगालियों के मछली और चावल खाने को लेकर यह एक आम धारणा है।

कुछ लोगों ने भविष्य में भारत में आने वाली बुलेट ट्रेन का जिक्र करते हुए माइक को दोबारा भारत आने का न्योता भी दिया।

वंदे भारत का सफर बना यादगार

माइक नून के लिए बेंगलुरु से हैदराबाद तक का यह सफर सिर्फ एक ट्रेन यात्रा नहीं रहा। आरामदायक सीटों, खाने और दक्षिण भारत के खूबसूरत नजारों ने उनके अनुभव को खास बना दिया। उनके वीडियो ने यह भी दिखाया कि भारत की आधुनिक रेल यात्रा विदेशी यात्रियों के लिए कितनी दिलचस्प हो सकती है।

आप कितने साल जिएंगे? रिसर्च में सामने आया चौंकाने वाला कनेक्शन