Skip to content
    • 🏠 होम 🏢 कानपुर न्यूज़ 🗺️ यूपी न्यूज़ देश 🌍 विदेश 📈 बिजनेस & मार्केट 🏏 खेल समाचार 🎬 मनोरंजन 📱 टेक & गैजेट्स 🚗 ऑटोमोबाइल 💼 करियर & जॉब्स 🥗 लाइफस्टाइल ❤ पॉजिटिव न्यूज ❤ क्रिकेट न्यूज़ ❤ वायरल न्यूज़
      • Home
      • Cricket Sports
      • Entertainment
      • Kanpur News
      • National news
      • Share Market
      • Sports news
      • Technology
      • UP NEWS
      • World News
      • Life Style
      • ऑटोमोबाइल
      • करियर
      • पॉजिटिव न्यूज
      • मुख्य ख़बरें
      • वायरल NEWS
      • व्यापार
      https://shritimesnews.com/https://shritimesnews.com/
      • Astrologer Swati Saxena
      • Latest News
        अमेरिका बोला- पाकिस्तान के पास परमाणु हथियार,
        रिलायंस के पास रिफाइनिंग की असाधारण क्षमता!
        Marco Rubio Interview: ‘भारत-अमेरिका ट्रेड डील जल्द’,
        BLS Polymers IPO: 27 अक्टूबर से खुलेगा
        ‘एक ही शहर में हों तो मिलना
        ‘नाजी जर्मनी जैसा है ईरानी शासन…’, मार्को
        अमेरिका ने भारत को रिफाइनिंग सुपरपावर बताया:विदेश
        Deepika-Ranveer: दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने दिखाई छोटी
        • Latest News
          अमेरिका बोला- पाकिस्तान के पास परमाणु हथियार,
          रिलायंस के पास रिफाइनिंग की असाधारण क्षमता!
          Marco Rubio Interview: ‘भारत-अमेरिका ट्रेड डील जल्द’,
          BLS Polymers IPO: 27 अक्टूबर से खुलेगा
          ‘एक ही शहर में हों तो मिलना
          ‘नाजी जर्मनी जैसा है ईरानी शासन…’, मार्को
          अमेरिका ने भारत को रिफाइनिंग सुपरपावर बताया:विदेश
          Deepika-Ranveer: दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने दिखाई छोटी
        Share Market

        Muhurat Trading 2026: दशहरा को क्लोजिंग के बाद रविवार को दीवाली, 10 साल में चौथी बार छुट्टी के दिन मुहूर्त ट्रेडिंग!

        Posted on October 15, 2026October 15, 2026 by admin

        Muhurat Trading 2026: स्टॉक मार्केट में शनिवार और रविवार को आमतौर पर मार्केट बंद रहता है लेकिन इस बार दीवाली के मौके पर रविवार होने के बावजूद मार्केट खुला रह सकता है। हालांकि यह सिर्फ एक घंटे के लिए ही खुल सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि दीवाली से नए सम्वत् की शुरुआत मानी जाती है और फिलहाल सम्वत् 2082 चल रहा है। नए सम्वत् की शुभ शुरुआत के लिए एक घंटे के लिए मार्केट खोला जाता है। दीवाली से पहले की बात करें तो अक्टूबर में दशहरा के दिन 20 अक्टूबर को मार्केट बंद रहेगा।

        इस बार कब होगी Muhurat Trading

        मुहूर्त ट्रेडिंग एक स्पेशल ट्रे़डिंग सेशन है, जोकि दीवाली को होता है। दीवाली को भी इक्विटी मार्केट का कारोबार बंद ही रहता है, सिवाय एक घंटे के। दीवाली के मौके पर जब लक्ष्मी-गणेश की पूजा होती है तो उस समय मार्केट में माता लक्ष्मी की कृपा के लिए ट्रेडिंग विडों खोला जाता है। इसकी टाइमिंग एक्सचेंज फिक्स करते हैं। इस बार दीवाली 8 नवंबर को पड़ रही है जोकि रविवार है यानी कि इस बार रविवार को भी एक घंटे के लिए मार्केट खुलेगा, जिसकी टाइमिंग का ऐलान अभी नहीं हुआ है।

        इससे पहले कब थी रविवार को मुहूर्त ट्रेडिंग

        यह पहली बार नहीं है, जब रेगुलर क्लोजिंग वाले दिन यानी शनिवार या रविवार को मार्केट खुलने वाला हो। 10 साल में इस बार यह चौथी बार होने वाला, जब तीसरी बार रविवार को मार्केट खुलेगा। इससे पहले साल 2019 में 27 अक्टूबर और 2023 में 12 नवंबर को रविवार के दिन मुहूर्त ट्रेडिंग के मौके पर मार्केट खुला था तो साल 2020 में 14 नवंबर को शनिवार को मार्केट खुला था।

        अभी क्या है मार्केट की स्थिति

        घरेलू स्टॉक मार्केट में इस समय काफी उठा-पटक चल रही। 28 सितंबर को 23,000 का लेवल तोड़ने के 12 कारोबारी दिनों बाद आज 15 अक्टूबर को इसने फिर 23 हजार का लेवल पार किया है। हालांकि अभी भी यह रिकॉर्ड हाई से काफी नीचे है। इस साल 5 जनवरी, 2026 को निफ्टी ने 26,373.20 का रिकॉर्ड हाई लेवल छुआ था लेकिन क्लोजिंग लेवल पर इसका रिकॉर्ड हाई 26,328.55 है जो 2 जनवरी 2026 को हुआ था।

        BHEL Share Price: रिजल्ट के बाद शेयर खरीदें या बेचें, 4 ब्रोकरेज फर्मों से समझें स्ट्रैटेजी

        डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

        Posted in Share Market  |  Tagged 000, 10, 2023, 2026, BHEL, BHEL Share, BHEL Share Price, bombay stock exchnage, BSE, diwali trading holiday, Muhurat, muhurat trading date, muhurta trading, national stock exchnage, nifty, NSE, october trading holiday, sensex, share price, trading, trading holidays, trading on diwali, इक्विटी मार्केट, एनएसई, खरीदें या बेचें, निवेश, निवेशक, बाजार, बीएसई, ब्रोकरेज फर्म, मनीकंट्रोल, मुहूर्त ट्रे़डिंग, मुहूर्त ट्रेडिंग की टाइमिंग, शेयर, शेयर खरीदें, स्टॉक मार्केट
        Share Market

        Stock in Focus: BHEL ने वंदे भारत ट्रेन के लिए रेल कंपनी से मिलाया हाथ, 35 साल तक मेंटेनेंस का रहेगा काम

        Posted on September 15, 2026September 15, 2026 by admin

        BHEL-Titagarh Rail JV: सरकारी कंपनी Bharat Heavy Electricals (BHEL) ने रेल कंपनी Titagarh Rail Systems के साथ ज्वाइंट वेंचर बनाया है। ये कंपनी Vande Bharat Sleeper Trainsets की मेंटेनेंस करेगी। दोनों कंपनियां इन ट्रेनों की 35 साल तक देखरेख करेंगी।

        BHEL ने मंगलवार को रेगुलेटरी फाइलिंग में इसकी जानकारी दी। ज्वाइंट वेंचर में BHEL और Titagarh Rail Systems की 50-50 प्रतिशत हिस्सेदारी होगी। नई कंपनी का गठन अभी बाकी है।

        35 साल तक ट्रेनों की देखरेख

        यह एग्रीमेंट 15 सितंबर को साइन किया गया है। यह 19 मार्च 2026 को किए गए पहले के कम्युनिकेशन के बाद हुआ है।

        ज्वाइंट वेंचर को प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के तौर पर बनाया जाएगा। इसकी शुरुआती पेड-अप शेयर कैपिटल ₹50 लाख होगी। कंपनी का रजिस्टर्ड ऑफिस दिल्ली में होगा। दोनों कंपनियां ज्वाइंट वेंचर के बोर्ड में दो-दो डायरेक्टर नियुक्त करेंगी।

        दोनों कंपनियों की तकनीकी क्षमता का इस्तेमाल

        BHEL के मुताबिक, ज्वाइंट वेंचर में दोनों कंपनियों की तकनीकी क्षमता का इस्तेमाल किया जाएगा। इसका मकसद Vande Bharat Sleeper Trainsets को उनकी पूरी 35 साल की सर्विस लाइफ में चालू हालत में रखना है। इसके साथ ही ट्रेनों की सेफ्टी और भरोसेमंद संचालन पर भी फोकस रहेगा।

        दोनों कंपनियों के शेयरों का हाल

        BHEL का शेयर मंगलवार को 3.70% की गिरावट के साथ 415.05 रुपये पर बंद हुआ। पिछले एक साल में इसने 80.72% का रिटर्न दिया है। वहीं, Titagarh Rail स्टॉक 3.40% फिसलकर 813.50 रुपये पर बंद हुआ। यह स्टॉक पिछले 1 साल में 14.21% टूटा है।

        NSE IPO: एनएसई के शेयरों पर लगातार घट रहा जीएमपी, आईपीओ में बोली लगाने से पहले ये बातें जरूर जान लें

        Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

        Posted in Share Market  |  Tagged 1, 2026, 50, Bharat, BHEL, BHEL News, BHEL Share, BHEL Titagarh JV, BHEL शेयर, IPO, NSE, NSE IPO, railway maintenance, Railway Stocks, stock, Stock in Focus, Titagarh Rail, Titagarh Rail News, Titagarh Rail Share, Titagarh Rail Systems, Vande Bharat, Vande Bharat Sleeper, आईपीओ, एनएसई, ज्वाइंट वेंचर, टिटागढ़ रेल, तकनीक, निवेश, निवेशक, बाजार, भारत, मनीकंट्रोल, रेलवे शेयर, वंदे भारत, वंदे भारत ट्रेन, शेयर
        Share Market

        Nuclear Related Stocks: न्यूक्लियर रिएक्टर पर भारत का बड़ा दांव, इन 5 शेयरों पर रखें नजर

        Posted on July 26, 2026July 26, 2026 by admin

        Nuclear Related Stocks: भारत सरकार छोटे मॉड्यूलर न्यूक्लियर रिएक्टर (SMR) पर तेजी से काम कर रही है। सरकार का लक्ष्य 2033 तक कम से कम 5 स्वदेशी SMR शुरू करने का है। वहीं, 2047 तक देश की न्यूक्लियर पावर क्षमता को 8.8 गीगावाट से बढ़ाकर 100 गीगावाट करने की योजना है। इस प्लान से उन कंपनियों को फायदा मिल सकता है, जो पहले से न्यूक्लियर सेक्टर के लिए उपकरण और सेवाएं दे रही हैं।

        BARC तीन स्वदेशी रिएक्टर डिजाइन तैयार कर रहा है। इनमें 220 मेगावाट का BSMR-200, 55 मेगावाट SMR और हाइड्रोजन उत्पादन के लिए हाई-टेम्परेचर गैस-कूल्ड रिएक्टर शामिल हैं। महाराष्ट्र के तारापुर को पहले दो रिएक्टरों के लिए मंजूरी मिल चुकी है।

        BHEL

        सरकारी इंजीनियरिंग कंपनी BHEL कई सालों से न्यूक्लियर पावर प्रोजेक्ट्स के लिए जरूरी उपकरण बना रही है। कंपनी स्टीम जनरेटर, रिएक्टर हेडर, टरबाइन-जनरेटर सिस्टम और हीट एक्सचेंजर तैयार करती है। SMR प्रोजेक्ट्स शुरू होने पर इसे सबसे ज्यादा फायदा मिलने वाली कंपनियों में माना जा रहा है। Q1 FY27 में कंपनी ने ₹376.71 करोड़ का मुनाफा दर्ज किया, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में घाटा था।

        L&T

        इंजीनियरिंग और EPC कंपनी L&T न्यूक्लियर सेक्टर के लिए रिएक्टर प्रेशर वेसल, स्टीम जनरेटर और दूसरे भारी उपकरण बनाती है। कंपनी प्रोजेक्ट्स के निर्माण का काम भी करती है। FY26 के आखिर में इसका ऑर्डर बुक रिकॉर्ड ₹7.40 लाख करोड़ पर पहुंच गया।

        MTAR Technologies

        MTAR Technologies हाई-प्रिसिजन इंजीनियरिंग में काम करती है। कंपनी न्यूक्लियर रिएक्टरों में इस्तेमाल होने वाले खास कंपोनेंट्स बनाती है। FY26 में इसका रेवेन्यू 29.62% बढ़कर ₹876.21 करोड़ रहा। वहीं, शुद्ध मुनाफा 77.8% बढ़कर ₹94.03 करोड़ पहुंच गया।

        HCC

        इन्फ्रास्ट्रक्चर कंपनी HCC को न्यूक्लियर पावर प्लांट बनाने का अनुभव है। कंपनी रिएक्टर बिल्डिंग, कंटेनमेंट स्ट्रक्चर और दूसरे सिविल कंस्ट्रक्शन का काम करती है। FY26 के अंत में इसका ऑर्डर बुक ₹12,971 करोड़ रहा।

        Kirloskar Brothers

        पंप बनाने वाली कंपनी Kirloskar Brothers न्यूक्लियर ग्रेड पंप तैयार करती है। ये पंप न्यूक्लियर रिएक्टरों का अहम हिस्सा होते हैं। FY26 में कंपनी का रेवेन्यू ₹4,538 करोड़ रहा। ऑर्डर बुक ₹3,948.8 करोड़ पर पहुंच गया। प्रबंधन को FY27 में डबल डिजिट रेवेन्यू ग्रोथ की उम्मीद है।

        निवेशकों को क्या करना चाहिए?

        SMR से जुड़ी कंपनियों के लिए यह लंबी अवधि का मौका है। इन प्रोजेक्ट्स का असर कंपनियों के कारोबार और ऑर्डर बुक में धीरे-धीरे दिखेगा। इसलिए सिर्फ इस थीम के आधार पर जल्दबाजी में निवेश करने से बचना चाहिए।

        निवेश से पहले कंपनी की ऑर्डर बुक, वित्तीय स्थिति, वैल्यूएशन और प्रोजेक्ट्स में वास्तविक हिस्सेदारी को जरूर देखें। लंबे नजरिए वाले निवेशक इन शेयरों पर नजर रख सकते हैं।

        Nifty Outlook: लगातार 5 दिनों की गिरावट के बाद तेजी लौटेगी? जानिए एक्सपर्ट्स से

        Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

        Posted in Share Market  |  Tagged AMP, BHEL, BHEL Share, Capital Goods Stocks, HCC Share, Kirloskar Brothers, L&T, Larsen and Toubro, MTAR Technologies, nifty, Nifty outlook, Nuclear Power India, Nuclear Related Stocks, Small Modular Reactor, SMR, SMR Stocks, ऑर्डर बुक, निवेश, निवेशक, न्यूक्लियर शेयर, परमाणु ऊर्जा, भारत, भारत सरकार, मनीकंट्रोल, महाराष्ट्र, रेवेन्यू
        Astrologer Swati Saxena
        अभी अभी…..
        • अमेरिका बोला- पाकिस्तान के पास परमाणु हथियार, उससे बातचीत जरूरी:रुबियो बोले- विदेश नीति के लिए ये जरूरी, भारत भी ईरान से दोस्ती रखता है
        • रिलायंस के पास रिफाइनिंग की असाधारण क्षमता! जामनगर दौरे से पहले अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो का बड़ा बयान
        • Marco Rubio Interview: ‘भारत-अमेरिका ट्रेड डील जल्द’, जानिए ईरान युद्ध, आतंकवाद से लेकर रूसी तेल की खरीद पर क्या बोले मार्को रुबियो
        • BLS Polymers IPO: 27 अक्टूबर से खुलेगा ₹255 करोड़ का इश्यू, GMP दे रहा तगड़े मुनाफे का संकेत
        • ‘एक ही शहर में हों तो मिलना तय!’ एस जयशंकर संग अपनी केमिस्ट्री और Quad पर बोले मार्को रुबियो
        • ‘नाजी जर्मनी जैसा है ईरानी शासन…’, मार्को रुबियो बोले- ‘कट्टरपंथी शिया मौलवियों’ से समझौता बेहद मुश्किल
        • अमेरिका ने भारत को रिफाइनिंग सुपरपावर बताया:विदेश मंत्री बोले- यहां वेनेजुएला का कच्चा तेल साफ होगा; दुनिया की तेल आपूर्ति बढ़ाने में मदद मिलेगी
        • Deepika-Ranveer: दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने दिखाई छोटी बेटी की पहली छलक, रखा ‘देवी’ नाम
        • ‘बस कुछ हफ्तों की बात…’, भारत से ट्रेड डील पर US विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने दे दिया बहुत बड़ा संकेत
        • संविधान की हत्या करने वाली कांग्रेस की गोद में खेल रही सपा, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह का तीखा हमला
        • Qualcomm layoffs: स्नैपड्रैगन चिप बनाने वाली कंपनी में छंटनी की तैयारी, स्मार्टफोन की घटती बिक्री से बढ़ी परेशानी
        • 2 घंटे में ही 2500 से ज्यादा फ्लैट बुक! दशहरा पर DDA का 15 लाख वाला फ्लैट का ऑफर मचा रहा धूम, 25% डिस्काउंट संग सारी डिटेल जानिए
        • नीदरलैंड के पहले गे PM जल्द पिता बनेंगे:सोशल मीडिया पर लिखा- 2027 में आएगा नया मेहमान; दो महिला दोस्तों ने की मदद
        • नीदरलैंड के पहले गे PM जल्द पिता बनेंगे:सोशल मीडिया पर लिखा- 2027 में आएगा नया मेहमान; दो महिला दोस्तों ने की मदद
        • आकाश अंबानी ने जियो प्लेटफॉर्म्स की प्राथमिकताएं बताईं, कहा-इंफ्रास्ट्रक्चर का फायदा उठाने पर होगा फोकस
        Tags
        000 1 10 50 2026 AI AMP business news in hindi Delhi India IT market Petrol Today US will ईरान उत्तर प्रदेश उम्मीद कमाई कांग्रेस क्रिकेट चीन टैक्स डॉलर निवेश निवेशक पाकिस्तान पैसे बाजार बारिश बैंक ब्याज भारत मनीकंट्रोल मनीकंट्रोल हिंदी महंगाई महाराष्ट्र मानसून मुंबई रेवेन्यू वायरल शेयर शेयर बाजार सेंसेक्स
        Pramud Ghatika
        loader-image
        Weather
        Kanpur, IN
        6:48 am, Oct 21, 2026
        temperature icon 20°C
        clear sky
        63 %
        1015 mb
        1 mph
        Wind Gust: 1 mph
        Clouds: 0%
        Visibility: 10 km
        Sunrise: 6:10 am
        Sunset: 5:35 pm
        Hourly Forecast
        8:30 am
        temperature icon
        21°/23°°C 0 mm 0% 1 mph 61% 1016 mb 0 mm/h
        11:30 am
        temperature icon
        26°/29°°C 0 mm 0% 4 mph 45% 1016 mb 0 mm/h
        2:30 pm
        temperature icon
        30°/30°°C 0 mm 0% 7 mph 30% 1013 mb 0 mm/h
        5:30 pm
        temperature icon
        27°/27°°C 0 mm 0% 5 mph 44% 1013 mb 0 mm/h
        8:30 pm
        temperature icon
        24°/24°°C 0 mm 0% 4 mph 47% 1015 mb 0 mm/h
        11:30 pm
        temperature icon
        22°/22°°C 0 mm 0% 3 mph 48% 1015 mb 0 mm/h
        2:30 am
        temperature icon
        22°/22°°C 0 mm 0% 2 mph 50% 1014 mb 0 mm/h
        5:30 am
        temperature icon
        21°/21°°C 0 mm 0% 3 mph 52% 1014 mb 0 mm/h
        Weather from OpenWeatherMap
        Designed & Developed by Swatha Technologies
        Copyright 2026 © ShriTimesNews
        Latest News
        अमेरिका बोला- पाकिस्तान के पास परमाणु हथियार,
        रिलायंस के पास रिफाइनिंग की असाधारण क्षमता!
        Marco Rubio Interview: ‘भारत-अमेरिका ट्रेड डील जल्द’,
        BLS Polymers IPO: 27 अक्टूबर से खुलेगा
        ‘एक ही शहर में हों तो मिलना
        ‘नाजी जर्मनी जैसा है ईरानी शासन…’, मार्को
        अमेरिका ने भारत को रिफाइनिंग सुपरपावर बताया:विदेश
        Deepika-Ranveer: दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने दिखाई छोटी
        • Home
        • Cricket Sports
        • Entertainment
        • Kanpur News
        • National news
        • Share Market
        • Sports news
        • Technology
        • UP NEWS
        • World News
        • Life Style
        • ऑटोमोबाइल
        • करियर
        • पॉजिटिव न्यूज
        • मुख्य ख़बरें
        • वायरल NEWS
        • व्यापार