धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद अब आगे क्या? सोमवार को बड़ा कदम उठा सकती है सरकार, फुल डिटेल जानिए

नीट पेपर लीक विवाद को लेकर छात्रों के प्रदर्शन के बाद शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दिपके ने कहा कि ये लोकतंत्र की जीत है। वहीं शिक्षा मंत्री के इस्तीफे ने जहां राजनीतिक गलियारों में एक नई बहस छेड़ दी है। वहीं इस बड़े घटनाक्रम के साथ ही दो एक सवाल तेजी से तैरने लगे हैं कि अब सरकार का अगला कदम क्या होगा। केंद्र सरकार सोमवार 27 जुलाई को एक और बड़े कदम की ओर बढ़ती दिख रही है।

ये विधेयक लाने की तैयारी

जानकारी के मुताबिक, केंद्र सरकार ने ‘सार्वजनिक परीक्षाएं (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026’ लाने का प्रस्ताव रखा है। इस नए कानून का मकसद संगठित तरीके से पेपर लीक करने वालों पर सख्त कार्रवाई करना है। प्रस्ताव के मुताबिक ऐसे मामलों में दोषी पाए जाने पर कम से कम 7 साल की जेल और 10 करोड़ रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकेगा। सरकार यह विधेयक 27 जुलाई को संसद में पेश कर सकती है।

विधेयक में कड़ी सजा का प्रवधान 

विधेयक के मसौदे में पेपर लीक कराने या सार्वजनिक परीक्षाओं में गड़बड़ी करने वालों के लिए 5 से 10 साल तक की जेल और 50 लाख रुपये तक के जुर्माने का भी प्रावधान रखा गया है। इसके अलावा पेपर लीक के मामलों की जांच 2 महीने के भीतर पूरी करना अनिवार्य होगा। वहीं, इस कानून के तहत दर्ज मामलों का ट्रायल चार्जशीट दाखिल होने के 3 महीने के भीतर पूरा करने का भी प्रस्ताव है।

बनाए जाएंगे फास्ट-ट्रैक कोर्ट

प्रस्तावित विधेयक में यह भी कहा गया है कि देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में पेपर लीक और परीक्षा में नकल जैसे मामलों की सुनवाई के लिए फास्ट-ट्रैक कोर्ट बनाए जाएं, ताकि ऐसे मामलों का जल्द निपटारा हो सके। इसके अलावा, सरकार विशेष जांच इकाइयां (स्पेशलाइज्ड एनफोर्समेंट यूनिट्स) बनाने का भी प्रस्ताव लेकर आई है। इनके तहत केंद्र सरकार पेपर लीक मामलों की जांच के लिए विशेष टास्क फोर्स (एसटीएफ) गठित कर सकेगी, जो इन मामलों की पूरी जांच की जिम्मेदारी संभालेगी। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार देर रात एक वीडियो संदेश जारी कर इस कदम की घोषणा की थी। उन्होंने कहा कि सरकार इस विधेयक को जल्द से जल्द संसद से पास कराने की कोशिश करेगी। हालांकि, उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री को हटाने की मांग पर कोई टिप्पणी नहीं की।

मंत्रिमंडल को दी गई जानकारी

सरकारी सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की घोषणा के कुछ घंटे बाद ही केंद्रीय मंत्रिमंडल ने पेपर लीक पर सख्त कार्रवाई से जुड़े नए विधेयक के मसौदे को मंजूरी दे दी। सूत्रों ने बताया कि संसद भवन परिसर में प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में इस मसौदे को मंजूरी दी गई। प्रस्तावित कानून का उद्देश्य मौजूदा नियमों की तुलना में पेपर लीक में शामिल लोगों के लिए और कड़ी सजा का प्रावधान करना है। इससे पहले गुरुवार देर रात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक वीडियो संदेश में कहा था कि सरकार अगले सप्ताह संसद में ऐसा विधेयक पेश करेगी, जिसमें पेपर लीक और परीक्षा में गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के प्रावधान होंगे।

PMS के नए नियमों से जुड़े सेबी के प्रस्ताव में क्या है, इसके लागू होने के बाद क्या बदलाव आएगा?

सेबी पोर्टफोलियो मैनेजर्स रेगुलेशंस, 2020 में बदलाव की तैयारी में है। रेगुलेटर पोर्टफोलियो मैनेजमेंट सर्विसेज (पीएमएस) इंडस्ट्री की तेज ग्रोथ को देखते हुए रेगुलेटरी फ्रेमवर्क को आज की जरूरतों को ध्यान में रख बदलना चाहता है। इस बारे में सेबी ने कंसल्टेशन पेपर इश्यू किया है। इस पर 13 अगस्त तक राय मांगी गई है।

पीएमएस के एयूएम में तेज उछाल

पिछले कुछ सालों में पीएमएस इंडस्ट्री की ग्रोथ तेज रही है। 31 मई, 2026 को पीएमएस का एसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) बढ़कर 42.61 लाख करोड़ रुपये हो गया। अप्रैल 2019 में यह 18.07 लाख करोड़ रुपये था। पोर्टफोलियो मैनेजर्स की संख्या दोगुनी से ज्यादा हो गई है। 2020 में यह संख्या 226 थी, जो अब बढ़कर 515 हो गई है। पीएमएस क्लाइंट्स की संख्या बढ़कर 2.19 लाख हो गई है।

एसेट्स के  निवेश के विकल्प बढ़ेंगे

सेबी ने कहा है कि पीएमएस इंडस्ट्री की ग्रोथ और इस प्रोडक्ट में इनवेस्टर्स की बढ़ती दिलचस्पी को देखते हुए इससे जुड़े नियमों पर पुनर्विचार जरूर हो गया है। सबसे बड़ा प्रस्ताव पोर्टफोलियो मैनेजर्स के लिए निवेश के विकल्पों का विस्तार है। सेबी ने पोर्टफोलियो मैनेजर्स को ‘लिस्ट होने वाले’ सिक्योरिटीज में निवेश की इजाजत देने का प्रस्ताव दिया है।

विदेशी सिक्योरिटीज में निवेश की इजाजत

सेबी के प्रस्ताव में कहा गया है कि पोर्टफोलियो मैनेजर्स को क्लाइंट्स के एसेट का 10 फीसदी इनवेस्टमेंट-ग्रेड अनलिस्टेड डेट सिक्योरिटीज में निवेश की इजाजत मिलनी चाहिए। इसके अलावा पोर्टफोलियो मैनेजर्स क्लाइंट्स के एसेट्स को विदेशी सिक्योरिटीज में निवेश कर सकेंगे। विदेशी सिक्योरिटीज में विदेश में लिस्टेड शेयर्स, लिस्टेड डेट सिक्योरिटीज, ओवरसीज म्यूचुअल फंड्स आदि शामिल होंगे।

विदेश में निवेश FEMA के नियमों के तहत 

पीएमएस के फंड मैनेजर्स को FEMA के नियमों के तहत विदेश में निवेश की इजाजत होगी। फंड मैनेजर्स को विदेश में निवेश से पहले क्लाइंट्स की सहमति हासिल करनी होगी। सेबी का मानना है कि पीएमएस के नए नियमों के लागू होने के बाद निवेश के लिहाज से म्यूचुअल फंड्स और उसके बीच का फर्क कम हो जाएगा।

यह भी पढ़ें: Income Tax Return: खुद रिटर्न फाइल करें या टैक्स एक्सपर्ट की मदद लें? जानिए क्या हैं एक्सपर्ट्स के जवाब

मिनिमम निवेश 50 लाख से घटकर 25 लाख होगा

सेबी के कंसल्टेशन पेपर में म्यूचुअल फंड-ओनली पीएमएस (MF-PMS) कैटेगरी शुरू करने का भी प्रस्ताव है। इससे अमीर निवेशकों की पहुंच प्रोफेशनली मैनेज्ड पोर्टफोलियो तक बढ़ेगी। प्रस्तावित फ्रेमवर्क के तहत फंड मैनेजर्स को म्यूचुअल फंड्स, ईटीएफ और स्पेशियलाइज्ड इनवेस्टमेंट फंड में निवेश की इजाजत होगी। सेबी ने इस कैटेगरी के लिए मिनिमम निवेश को 50 लाख रुपये से घटाकर 25 लाख करने का प्रस्ताव पेश किया है।

Orient Tech Share Price: NPCI से ₹76 करोड़ का ऑर्डर, अब 27 जुलाई को शेयरों पर रहेगा फोकस

Orient Tech Share Price: आईटी सॉल्यूशंस मुहैया कराने वाली दिग्गज कंपनी ओरिएंट टेक्नोलॉजीज को NPCI (नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया) से ₹76.2 करोड़ (जीएसटी छोड़कर) का पर्चेज ऑर्डर मिला। कंपनी ने एक दिन पहले 24 जुलाई को रात में एक्सचेंज फाइलिंग में इसकी जानकारी दी और अब सोमवार 27 जुलाई को इसके शेयरों पर असर दिख सकता है। अभी की बात करें तो एक कारोबारी दिन पहले बीएसई पर यह कमजोर मार्केट सेंटिमेंट के साथ 0.76% की बढ़त के साथ ₹259.05 के भाव पर बंद हुआ था जबकि घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी (Nifty) 0.43% की गिरावट के साथ 23,767.45 पर बंद हुआ था।

कैसा ऑर्डर मिला है Orient Tech को?

ओरिएंट टेक्नोलॉजीज ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि उसे नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) से सर्वर सप्लाई करने के लिए ₹76.2 करोड़ (GST छोड़कर) का पर्चेज ऑर्डर मिला है। इस ऑर्डर में सर्वर की सप्लाई के साथ-साथ बिक्री के बाद सपोर्ट सर्विसेज और सात साल की वारंटी भी शामिल है। एक्सचेंज फाइलिंग के अनुसार इस ऑर्डर के तहत कंपनी को 18 हफ्ते के भीतर सप्लाई पूरा करना है।

अब तक कैसी रही शेयरों की चाल

ओरिएंट टेक के ₹215 करोड़ के आईपीओ के तहत निवेशकों को ₹206 के भाव पर शेयर जारी हुए थे। 28 अगस्त 2024 को 40% पर एंट्री के बाद शेयर अपर सर्किट पर चले गए और इसी पर बंद भी हुए थे। धांसू लिस्टिंग के बाद 4 महीने से भी कम समय में यह 197.57% चढ़कर 20 जनवरी 2025 को ₹613 पर पहुंच गया जो इसके लिए रिकॉर्ड हाई लेवल है। हालांकि शेयरों की तेजी यहीं थम गई और इस हाई लेवल से टूटकर यह 30 मार्च 2026 को आईपीओ प्राइस के एकदम करीब ₹222.10 तक आ गया था। हालांकि इसमें ध्यान दें कि इसका मौजूदा भाव बोनस इश्यू के बाद का एडजस्टेड प्राइस है। कंपनी ने लिस्टिंग के बाद एक बार बोनस इश्यू जारी किया था जिसके तहत निवेशकों को 10 शेयरों पर एक शेयर बोनस में मिला था और इसकी एक्स-डेट 5 जनवरी 2026 थी।

Orient Tech IPO Listing: 40% पर एंट्री के बाद अपर सर्किट, ओरिएंट टेक के शेयरों की धांसू लिस्टिंग

Pharma Stocks: बारिश-बाढ़ के चलते कुछ यूनिट्स में काम बंद, अब 25 जुलाई को इस फार्मा शेयर पर रहेगी नजर

देश का पहला REIT-बेस्ड इंडेक्स फंड, Edelweiss Mutual Fund ने किया लॉन्च

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

अगले महीने Moto Pad 70 की भारत में होगी एंट्री, मिलेगा 10,200mAh की बैटरी, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

Moto Pad 70 अगले महीने भारत में लॉन्च होने के लिए तैयार है और इसे Flipkart के जरिए खरीदा जा सकेगा। आधिकारिक लॉन्च से पहले, Flipkart पर इसके लिए एक खास माइक्रोसाइट लाइव भी हो गई है, जिसमें इस Android टैबलेट के कई फीचर्स की जानकारी दी गई है। कंपनी ने कन्फर्म किया है कि इसमें 5G कनेक्टिविटी और 12.1-इंच का डिस्प्ले मिलेगा। इसके अलावा, यह टैबलेट MediaTek Dimensity 6400 चिपसेट से लैस होगा और इसमें 10,200mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी। इसमें Moto Pen भी बंडल के तौर पर मिलेगा।

Moto Pad 70 की लॉन्च डेट का ऐलान

Flipkart ने अपनी वेबसाइट पर Moto Pad 70 के लिए एक खास लैंडिंग पेज लाइव किया है, जिससे यह पता चलता है कि Moto Pad 70 भारत में 9 अगस्त को लॉन्च होगा। कंपनी के टीजर के मुताबिक, यह 5G टैबलेट 12.1 इंच के बड़े डिस्प्ले के साथ आएगा। इसमें 2.5K रेजोल्यूशन, हाई ब्राइटनेस मोड (HBM) में 800 निट्स की पीक ब्राइटनेस और DCI-P3 कलर गैमट का 96% कवरेज मिलेगा।

टीजर से यह भी कन्फर्म हो गया है कि Moto Pad 70 के बॉक्स में Moto Pen भी मिलेगा, जिसमें 4096 लेवल की प्रेशर सेंसिटिविटी और टिल्ट डिटेक्शन और पाम रिजेक्शन जैसे फीचर्स होंगे। इसकी मदद से यूजर्स नोट्स लिखने, ड्रॉइंग करने और क्रिएटिव काम आसानी से कर सकेंगे।

टैबलेट में कई AI फीचर्स भी मिलेंगे। इसमें AI Rewrite, Circle to Search, AI Summary और AI Continue Writing जैसे फीचर्स शामिल हैं। इसके अलावा, Moto Pad 70 में Google Gemini का इंटीग्रेशन भी दिया जाएगा, जिससे यूजर्स को स्मार्ट AI अनुभव मिलेगा।

Moto Pad 70: प्रोसेसर, बैटरी और अन्य फीचर्स

Moto Pad 70 में MediaTek Dimensity 6400 SoC होगा। इसकी मोटाई 6.29mm और वजन 530g है। इसके साथ Moto Folio Keyboard का सपोर्ट भी मिलेगा, जो मैग्नेटिक स्नैप-ऑन और पोगो-पिन कनेक्शन के जरिए आसानी से कनेक्ट हो सकेगा।

पावर बैकअप के लिए Moto Pad 70 में 10,200mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी, जो 68W TurboPower फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। ऑडियो के लिए इसमें क्वाड स्पीकर सेटअप मिलेगा, जो Dolby Atmos सपोर्ट के साथ आएगा। इसके अलावा, टैबलेट में Smart Connect फीचर भी दिया जाएगा, जिसकी मदद से यूजर्स अलग-अलग डिवाइस के बीच फाइल आसानी से शेयर कर सकेंगे।

सॉफ्टवेयर की बात करें तो, Moto Pad 70 Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आएगा। कंपनी ने इसमें Android 18 तक OS अपडेट देने और साल 2030 तक सिक्योरिटी अपडेट उपलब्ध कराने का वादा किया है।

इस बीच, Motorola 31 जुलाई को भारत में Moto Pad 70 Groove लॉन्च करने जा रही है और कंपनी ने इसके कई खास स्पेसिफिकेशन्स की पुष्टि भी कर दी है।

Moto Pad 70 Groove में 12.1 इंच का 2.5K रेजोल्यूशन वाला डिस्प्ले मिलेगा। इसके अलावा, टैबलेट में 10,200mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी, जो लंबे समय तक इस्तेमाल के लिए बेहतर बैकअप देने में मदद करेगी।

यह भी पढ़ें: Google Pixel 11 के लॉन्च से पहले बड़ा झटका! पूरी सीरीज की कीमतों में हो सकती है भारी बढ़ोतरी

Maruti Brezza new vs old: Differences and similarities explained

Maruti Brezza new vs old models compared

Four years after replacing the Vitara Brezza, the ‘Brezza’ nameplate has received its first lifecycle update. With this, the 2026 Maruti Brezza offers buyers a multitude of new features and styling tweaks that the brand hopes will keep its compact SUV competitive among segment rivals that include the Hyundai Venue, Kia Sonet, Skoda Kylaq and Tata Nexon. Having said that, let’s find out the main differences between the new Maruti Suzuki Brezza and its predecessor.

Maruti Brezza new vs old: Exterior design

Changes on the outside are mostly limited to the soft parts

New Maruti Brezza front
Old Maruti Brezza front
 

To help differentiate the 2026 Brezza from the old model, Maruti Suzuki has given it a few noticeable styling tweaks. For starters, there’s a new grille at the front and it’s finished in dark chrome. The front bumper has been redesigned as well, and it comes with an additional silver plastic garnish. Maruti has also re-done the front fog-lamp design. The LED units now sit inside a cone-shaped housing and have been moved further up the bumper compared to the old Brezza.

New Maruti Brezza rear quarter
Old Maruti Brezza rear quarter
 

Along the sides, the 2026 Brezza features new 16-inch alloy wheels with a two-tone finish and dual-tone body cladding. The rest of the styling details remain identical to the old model. Maruti has done away with the Brave Khakhi and Exuberant Blue mono-tone colours, replacing them with Vivacious Orange and Lustrous Beige tones. The Sizzling Red with Bluish Black Roof dual-tone colour remains, but the other two options are now Lustrous Beige and Pearl Arctic White with the same ‘Blueish Black’ roof. The rear of the 2026 Brezza looks largely similar to the old model. Finally, the new Brezza Turbo gets red accents all around and different door cladding, along with ‘Turbo Boosterjet’ branding.

Maruti Brezza new vs old: Interior design and features

Few styling tweaks and new features add to this interior’s overall appeal

New Maruti Brezza interior design
Old Maruti Brezza interior design
 

The overall design and layout of the Maruti Brezza’s interior hasn’t changed with the 2026 facelift. However, some of the tweaks that the brand has made are quite easy to spot. The first amongst these is the new 10.1-inch touchscreen head unit, which features the Suzuki SmartPlay Pro X infotainment system. For reference, the previous mode’s SmartPlay Pro+ system came with a 9-inch touchscreen. The silver-coloured plastic trim on the dashboard and doors in the old Brezza have given way to gloss-black trim in the 2026 model. These look nice and premium but are a magnet for fingerprints and scratches.

New Maruti Brezza touchscreen
Old Maruti Brezza touchscreen
 

Further down the centre stack, the Brezza facelift gets a new HVAC panel with physical, piano-style keys and a single rotary dial – this has been borrowed from the Victoris. Although stylish to look at, it no longer has a dedicated display to show the temperature and blower speed – these have been moved to the infotainment screen. The climate control does get a PM2.5 filter with an AQI display now, though.

New Maruti Brezza front seats
Old Maruti Brezza front seats
 

While the design of the steering wheel and instrument cluster remain unchanged, the Brezza now gets suction-type front-seat ventilation, 64-colour ambient lighting, dual-tone part-leatherette seats, Suzuki Navigation built-in, and new driver-assistance features like safe-exit warning, blind-spot warning, lane-departure alert and rear cross-traffic alert.

Maruti Brezza new vs old: Engine and gearbox

Differences between the old and new Brezza are more than skin-deep

Maruti has carried over the K15C four-cylinder petrol engine with the automatic engine stop-start system from the pre-facelift Brezza. In the 2026 Brezza, this 1.5-litre mill continues to produce 103hp and 139Nm. In its CNG avatar as well, the Brezza facelift’s engine output of 88hp and 122Nm remains the same as the old model. However, the difference with the new model is that it gets underbody CNG tanks, which don’t eat up boot space.

New Maruti Brezza front quarter
Old Maruti Brezza front quarter
 

The other difference between the 2026 Maruti Brezza and its predecessor is the inclusion of a 1.0-litre turbo-petrol engine with direct injection. Also used in the Fronx, this ‘Boosterjet’ powerplant has been retuned for the Brezza, so it now makes 110hp and 170Nm. The Turbo and CNG versions are only offered with the new 6-speed manual gearbox, which replaces the old 5-speed unit. Meanwhile, the naturally aspirated engine can be paired with the 6-speed torque converter automatic transmission, which was available with the pre-facelift model as well.

The step up from a 5-speed manual gearbox to a 6-speed unit also means that the 2026 Brezza offers better fuel economy. The pre-facelift Brezza with the naturally aspirated engine and manual gearbox had a claimed mileage of up to 17.80kpl, while its 2026 equivalent claims a figure of up to 21.09kpl. The 2026 Brezza CNG also has a higher claimed fuel economy of 26.90km/kg, where the old model’s was 25.51km/kg. Maruti claims that the new Turbo variants of the Brezza have a fuel economy of up to 20.47kpl.

Maruti Brezza new vs old: Prices

Despite the various updates and additions that the 2026 Maruti Brezza gets over its predecessor, its new Turbo version starts at an introductory price of Rs 7.40 lakh. This is lower than the base price of the pre-facelift model, which started at Rs 8.26 lakh. The 1.0-litre engine of the new Turbo variants make them eligible for higher tax breaks – the old Brezza’s 1.5-litre engine didn’t allow for this. That said, Maruti Suzuki is yet to disclose the prices of the rest of the variants of the 2026 Brezza.

Prices are ex-showroom, Delhi

Also read

2026 Maruti Brezza: All that’s new over its predecessor

3 reasons to buy the Honda ZR-V, and 3 reasons not to

AU Small Finance Bank Q1 Results: मुनाफा 37% बढ़कर हुआ ₹796 करोड़, NII में 32% का इजाफा; NPA घटा

प्राइवेट सेक्टर के एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक का अप्रैल-जून 2026 तिमाही में शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 37 प्रतिशत बढ़कर 795.95 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले मुनाफा 580.86 करोड़ रुपये था। बैंक की कुल इनकम करीब 15.5 प्रतिशत बढ़कर 5991.95 करोड़ रुपये हो गई। जून 2025 तिमाही में यह 5189.05 करोड़ रुपये थी। बैंक ने 25 जुलाई को शेयर बाजारों को बताया कि जून 2026 तिमाही में उसकी शुद्ध ब्याज आय (NII) सालाना आधार पर 32 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 2695 करोड़ रुपये हो गई। शुद्ध ब्याज मार्जिन 47 बेसिस पॉइंट्स बढ़कर 5.9 प्रतिशत हो गया।

जून 2026 तिमाही में एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक की एसेट क्वालिटी में सुधार देखा गया। एक्सचेंज फाइलिंग के मुताबिक, ग्रॉस NPA (नॉन-परफॉर्मिंग एसेट्स) रेशियो घटकर 2.10 प्रतिशत रहा। एक साल पहले यह 2.47 प्रतिशत था। नेट NPA रेशियो भी कम होकर 0.76 प्रतिशत हो गया, जो जून 2025 तिमाही में यह 0.88 प्रतिशत था। एसेट्स पर एवरेज रिटर्न बढ़कर 0.42 प्रतिशत रहा, जो कि जून 2025 तिमाही में 0.37 प्रतिशत था।

डिपॉजिट और लोन

जून 2026 तिमाही के दौरान बैंक के कुल डिपॉजिट का आंकड़ा 1,57,727 करोड़ रुपये रहा। यह सालाना आधार पर 24 प्रतिशत ज्यादा है। CASA (करंट अकाउंट सेविंग्स अकाउंट) डिपॉजिट 22 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 45,399 करोड़ रुपये के हो गए। CASA रेशियो 29 प्रतिशत रहा। ग्रॉस लोन पोर्टफोलियो सालाना आधार पर 23 प्रतिशत बढ़कर जून 2026 तिमाही में 1,44,250 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

HPCL Stock Outlook: 23% तक उछल सकता है सरकारी कंपनी का शेयर, मोतीलाल ओसवाल ने दी खरीद की सलाह

AU Small Finance Bank का शेयर एक साल में 34 प्रतिशत मजबूत

अच्छे तिमाही नतीजों के बाद सोमवार, 27 जुलाई को एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक के शेयर में तेजी आने की उम्मीद है। शुक्रवार को बीएसई पर शेयर 1002.25 रुपये पर बंद हुआ था। बैंक का मार्केट कैप 75000 करोड़ रुपये है। शेयर की फेस वैल्यू 10 रुपये है। यह BSE 100 इंडेक्स का हिस्सा है। शेयर एक साल में 34 प्रतिशत से ज्यादा मजबूत हुआ है।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

2026 Maruti Brezza turbo petrol vs NA petrol: Differences explained

2026 Maruti Brezza turbo petrol vs NA petrol: Differences explained

The 2026 Maruti Suzuki Brezza has been launched in India with prices starting from Rs 7.40 lakh (ex-showroom). Among the additions Maruti has made to the 2026 Brezza is a 1.0-litre direct-injection turbo-petrol option, which is offered across the SUV’s lineup alongside the naturally aspirated petrol engine. However, some differences distinguish the turbo-petrol variants from the naturally aspirated petrol variants.

2026 Maruti Brezza turbo petrol vs NA petrol: Design differences

Turbo variants differentiate themselves with some red trims outside

2026 Maruti Brezza turbo petrol
2026 Maruti Brezza NA petrol
 

Maruti is offering red exterior trims on the turbo-petrol variants of the Brezza, to differentiate them from the naturally aspirated petrol variants. These red trims, which seem to be aftermarket accessories, can be found on the grille, above the faux silver skid plate on the front and rear bumpers, and on wheel arches and door cladding. Furthermore, the rear quarter glass sports a ‘Turbo Boosterjet” decal, and the tailgate features a ‘Turbo’ badge.

2026 Maruti Brezza turbo petrol
2026 Maruti Brezza NA petrol
 

Everything else, including the dual-pod headlights, LED DRLs, LED fog lamps, 16-inch alloy wheel design, silver roof rails and wraparound LED taillights, is the same on all powertrains. 

Interior design is unchanged across powertrain versions

Unlike the exterior, where the red trims, decals and badges are differentiators, the interior design of both naturally aspirated and turbo-petrol variants is identical. Both versions are offered with a black-and-brown cabin theme, a 3-spoke steering wheel, a 10.1-inch touchscreen infotainment system and analogue dials with a coloured multi-information display (MID). Even the menus on the MID are the same across the powertrain versions. 

2026 Maruti Brezza turbo petrol vs NA petrol: Feature differences

Turbo variants get more features in LXi, VXi and ZXi trims

The Brezza’s top-spec ZXi+ variant offers the same feature set across all powertrain options. However, in the lower LXi, VXi, and ZXi trims, the turbo-petrol variants come with additional equipment compared to the naturally aspirated petrol and CNG versions.

In the LXi trim, the turbo-petrol variants add a rear defogger, a height-adjustable driver’s seat, adjustable rear-seat headrests, and automatic climate control. In the VXi trim, the turbo-petrol variants further gain a reverse parking camera, electrically folding outside rearview mirrors (ORVMs), alloy wheels, and an exclusive Bluish Black exterior colour option. In the ZXi trim, the turbo-petrol variants receive a rear wiper and washer, two tweeters, cruise control, auto headlamps, blind spot warning, safe exit warning, and rear cross-traffic alert.

2026 Maruti Brezza turbo petrol vs NA petrol: Technical differences

The turbo-petrol engine lacks an automatic transmission option

Apart from the visual differences, there are some other technical differences too between the turbo-petrol and naturally aspirated petrol variants. The obvious ones are the differences in cubic capacity and the lack of a cylinder in the turbo unit compared to the naturally aspirated one. What the turbo version also lacks is an automatic gearbox, as this gearbox option is reserved for the naturally aspirated engine on the 2026 Brezza. Interestingly, the Brezza’s turbo-petrol engine is the same as that of the Fronx’s, but the latter is offered with a 6-speed automatic gearbox. Moreover, the turbo-petrol engine is not offered with a CNG option.

Asian Games में कब टकराएंगी भारत पाक की पुरुष महिला क्रिकेट टीमें?

मौजूदा चैंपियन भारत और पाकिस्तान की पुरुष और महिला क्रिकेट टीम को जापान में होने वाले एशियाई खेलों में सीधे क्वार्टर फाइनल में जगह दी गई है।भारतीय महिला टीम जापान के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी, जबकि पुरुष टीम का मुकाबला प्रारंभिक चरण के मैच के बाद तय होगा। सेमीफाइनल में भारतीय महिला टीम का सामना बांग्लादेश या चीन में से किसी एक टीम से होगा।

भारतीय पुरुष टीम सेमीफाइनल में पाकिस्तान का सामना कर सकती है। एशियाई खेलों में पुरुषों की क्रिकेट प्रतियोगिता 24 सितंबर को शुरू होगी और उसका फाइनल मैच एक अक्टूबर को खेला जाएगा।

महिलाओं की प्रतियोगिता 17 से 22 सितंबर तक होगी। भारतीय महिला टीम फाइनल में पाकिस्तान से भिड़ सकती है। पुरुषों की प्रतियोगिता में 10 टीमें भाग ले रही हैं। प्रारंभिक चरण में ग्रुप ए में अफगानिस्तान, जापान और नेपाल तथा ग्रुप बी में हांगकांग, चीन, मलेशिया और ओमान शामिल होंगे।

दोनों प्रतियोगिताएं आइची प्रांत के कोरोजी एथलेटिक पार्क में टी20 प्रारूप में खेली जाएंगी।श्रेयस अय्यर भारतीय पुरुष टीम की, जबकि हरमनप्रीत कौर भारतीय महिला टीम की कप्तानी करेंगी।क्रिकेट चौथी बार एशियाई खेलों के कार्यक्रम का हिस्सा है। इससे पहले यह 2010 में ग्वांगझू, 2014 में इंचियोन और 2023 में हांगझोऊ खेलों का हिस्सा था।

Katrina Kaif: कैटरीना कैफ प्रभास की फिल्म ‘स्पिरिट’ में हो सकती हैं शामिल, टीम से एक्ट्रेस की चल रही बातचीत?

Katrina Kaif: जब से ‘स्पिरिट’ की शूटिंग शुरू हुई है, संदीप रेड्डी वांगा के डायरेक्शन में बन रही यह फ़िल्म सबसे ज़्यादा चर्चा में रहने वाली आने वाली फ़िल्मों में से एक रही है। हालांकि मेकर्स ने इस प्रोजेक्ट से जुड़ी कई बातों पर चुप्पी साधे रखी है, लेकिन नई रिपोर्ट्स से पता चलता है कि कास्ट में एक और नाम जुड़ सकता है।

डेक्कन हेराल्ड की एक रिपोर्ट के मुताबिक, प्रभास और तृप्ति डिमरी स्टारर इस फ़िल्म में एक अहम कैमियो रोल के लिए कैटरीना कैफ के नाम पर विचार किया जा रहा है। भले ही इस रोल का स्क्रीन टाइम कम हो, लेकिन कहा जा रहा है कि कहानी में इसकी भूमिका अहम होगी और अगर यह कास्टिंग पक्की हो जाती है, तो यह फ़िल्म के सबसे बड़े सरप्राइज़ में से एक हो सकता है।

इन खबरों के बारे में मेकर्स या कैटरीना की तरफ से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। अभी तक, ये अटकलें बिना पुष्टि के ही हैं। अगर कैटरीना इस फिल्म के लिए साइन करती हैं, तो यह लगभग 20 साल बाद तेलुगु सिनेमा में उनकी वापसी होगी। उन्हें आखिरी बार वेंकटेश के साथ ‘मल्लीश्वरी’ और नंदमुरी बालकृष्ण के साथ ‘अल्लारी पिडुगु’ जैसी तेलुगु फिल्मों में देखा गया था।

हाल के सालों में एक्ट्रेस ने अपने प्रोफेशनल काम को भी काफी कम रखा है। विक्की कौशल से शादी के बाद कैटरीना ने कम प्रोजेक्ट्स पर काम किया है और उनकी हालिया फिल्में बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाईं। उन्होंने हाल ही में किसी बड़ी नई फिल्म की घोषणा भी नहीं की है।

यह ताजा चर्चा तब शुरू हुई जब खबर आई कि दीपिका पादुकोण अब ‘स्पिरिट’ फिल्म से जुड़ी नहीं हैं। पहले कहा जा रहा था कि उन्हें प्रभास के अपोजिट कास्ट किया गया है और ‘कल्कि 2898 AD’ के बाद वे फिर से उनके साथ काम करेंगी। हालांकि, बाद में खबरों में दावा किया गया कि उन्होंने यह प्रोजेक्ट छोड़ दिया है।

कैटरीना का नाम सामने आने से पहले ही, दीपिका के फिल्म छोड़ने की खबरों की वजह से ‘स्पिरिट’ चर्चा में आ गई थी। हालांकि मेकर्स ने कभी इस घटनाक्रम के पीछे की वजह नहीं बताई, लेकिन News18 Showsha ने एक्सक्लूसिव तौर पर रिपोर्ट किया कि एक्ट्रेस ने कथित तौर पर लगभग 25 करोड़ रुपये की फीस और फिल्म के मुनाफे में 10 प्रतिशत हिस्सेदारी की मांग की थी।

रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया कि दीपिका ने आठ घंटे के काम का शेड्यूल मांगा था, वे बड़ी टीम के साथ यात्रा करती थीं और अपने तेलुगु डायलॉग्स की डबिंग करने को तैयार नहीं थीं, जिससे प्रोडक्शन टीम के साथ क्रिएटिव मतभेदों की अटकलें लगाई जाने लगीं। बाद में खबर आई कि फिल्म में उनकी जगह तृप्ति डिमरी को काफी कम फीस पर लिया गया।