CBSE Teacher Recruitment: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) और नवोदय विद्यालय समिति (NVS) में भर्ती के लिए प्राइमरी टीचर्स (PRT) टियर 2 के रिजल्ट घोषित कर दिए हैं। इस परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आवेदन पोर्टल पर अपने क्रेडेंशियल के साथ लॉग इन करके आधिकारिक वेबसाइट पर अपना रिजल्ट या शॉर्टलिस्टिंग स्टेटस देख सकते हैं।
सीबीएसई टीचर भर्ती 2026: रिजल्ट के बाद आगे क्या
सीबीएसई टीचर भर्ती 2026 के तहत केवीएस-एनवीएस टियर 2 परीक्षा का रिजल्ट घोषित होने के बाद आगे की प्रक्रिया के बारे में बोर्ड ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में जानकारी दी है। बोर्ड ने कहा कि जिन पदों के लिए इंटरव्यू चयन प्रक्रिया का हिस्सा है, उनके लिए इस चरण पर घोषित किया गया रिजल्ट इंटरव्यू के लिए कैंडिडेट का शॉर्टलिस्टिंग स्टेटस दिखाता है। वही, जिन पदों के लिए चयन प्रक्रिया में इंटरव्यू शामिल नहीं है, उनके लिए सीबीएसई ने रिजल्ट की घोषणा के साथ टियर 2 परीक्षा के अंक संबंधित कैंडिडेट लॉगिन में उपलब्ध करा दिए हैं।
Important Update
Tier-II Recruitment Examination Results for KVS & NVS
The Tier-II results for the following post in KVS & NVS are being declared on 14.09.2026:
1.Primary Teachers (PRTs)
2.Junior Secretariat Assistants (JSAs)
Candidates may now access their… pic.twitter.com/PWAQPjvzIM
— CBSE HQ (@cbseindia29) September 14, 2026
इंटरव्यू के बाद अगले 15 दिनों में आएगी मार्कशीट
सीबीएसई शिक्षक भर्ती 2026 केवीएस-एनवीएस टियर 2 के तहत कई पदों के लिए चयन प्रक्रिया अभी जारी है। इसलिए आधिकारिक गाइडलाइंस के अनुसार, इंटरव्यू प्रक्रिया पूरी होने के बाद, फाइनल रिजल्ट के पब्लिकेशन की तारीख से 15 दिनों के अंदर परीक्षार्थियों को मार्कशीट उपलब्ध करा दी जाएंगी।
आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, क्योंकि सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन धीरे-धीरे रिजल्ट जारी कर रहा है, इसलिए बाकी पदों के लिए स्कोरकार्ड भी फाइनल किए जा रहे हैं और उन्हें धीरे-धीरे जारी किया जाएगा।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे भर्ती प्रक्रिया से जुड़े और अपडेट के लिए नियमित सीबीएसई, केवीएस और एनवीएस की आधिकारिक वेबसाइट और अपने आवेदन लॉगिन पर नजर बनाए रखें।
सीबीएसई शिक्षक भर्ती 2026: स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के स्टेप्स
परीक्षार्थी आधिकारिक पोर्टल पर केवीएस, एनवीएस रिजल्ट 2026 डाउनलोड करने के लिए यहां बताए गए स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं:
- केवीएस की आधिकारिक वेबसाइट kvsangathan.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर केवीएस-एनवीएस टियर 2 भर्ती रिजल्ट 2026 से जुड़ा लिंक ढूंढें।
- रिजल्ट या कैंडिडेट लॉगिन पेज खोलें।
- रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड के साथ ज़रूरी लॉगिन क्रेडेंशियल डालें।
- सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- केवीएस-एनवीएस टियर 2 रिजल्ट या शॉर्टलिस्टिंग स्टेटस स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- रिजल्ट डाउनलोड करें और भविष्य के लिए एक कॉपी रख लें।

