
Top News 28 October: चक्रवात अर्णब आंध्र प्रदेश के तट से टकराया, यूपी, बिहार में MLC चुनाव परिणामों ने चौंकाया, कैप्टन स्मित मच्छार को UAE का सर्वोच्च सम्मान, तमिलनाडु में ऑटो किराए में संशोधन, पूर्व मिस स्विट्जरलैंड बीट्रिस केउल ने ट्रंप पर लगाई दुष्कर्म के आरोप। 28 अक्टूबर की बड़ी खबरें :
आंध्र प्रदेश के तट से टकराया चक्रवात अर्णब
चक्रवाती तूफान अर्णब बुधवार सुबह आंध्र प्रदेश में काकीनाडा के पास यानम के नजदीक तट से टकरा गया। चक्रवात के तट से टकराने के बाद, काकीनाडा, विशाखापट्टनम समेत कई जिलों में भारी बारिश से हजारों पेड़ उखड़ गए। बिजली की लाइनें टूट गईं और सड़कें जलमग्न हो गई हैं। इस दौरान 135 से 150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। ALSO READ: तबाही मचा रहा चक्रवात ‘अर्णब’: आंध्र प्रदेश तट से टकराया तूफान, पेड़ उखड़ें, सड़कें जलमग्न, घरों में घुसा समुद्र का पानी
यूपी, बिहार में MLC चुनाव परिणामों ने चौंकाया
उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक में विधान परिषद (MLC) की 28 सीटों पर हुए चुनावों के लिए मतगणना जारी। यूपी, बिहार में MLC चुनाव परिणामों ने चौंकाया। वाराणसी में भाजपा को झटका। बिहार में कड़ा मुकाबला। ALSO READ: कैप्टन स्मित मच्छार को UAE का सर्वोच्च सम्मान, आसमान में बचाई थी 174 यात्रियों की जान
कैप्टन स्मित मच्छार को UAE का सर्वोच्च सम्मान
UAE के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने कैप्टन स्मित मच्छार सर्वोच्च सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ जायेद II’ से नवाजा। राष्ट्रपति ने इस दौरान कैप्टन मच्छार को गले लगाया। इस अवसर पर फ्लाईदुबई के कैप्टन के साथ साथ क्रू मेंबर्स को सम्मानित किया। ALSO READ: कैप्टन स्मित मच्छार को UAE का सर्वोच्च सम्मान, आसमान में बचाई थी 174 यात्रियों की जान
तमिलनाडु में ऑटो किराए में संशोधन
तमिलनाडु सरकार ने राज्य में ऑटो किराए में संशोधन किया है। 1.8 किमी के लिए न्यूनतम किराया 50 रुपये और उसके बाद हर अतिरिक्त किमी के लिए 25 रुपये तय किया गया है।
ट्रंप पर रेप का आरोप
पूर्व मिस स्विट्जरलैंड बीट्रिस केउल ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर 1993 में न्यूयॉर्क के एक होटल में दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। यह आरोप अमेरिकी कांग्रेस की हाउस ज्यूडिशियरी कमेटी के डेमोक्रेट सदस्यों की ओर से जारी एक नई रिपोर्ट में शामिल है। ALSO READ: डोनाल्ड ट्रंप पर पूर्व मिस स्विट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप








