कल का मौसम 26 अक्टूबर: इन 7 राज्यों में बिगड़ेगा मौसम, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का तांडव

IMD Weather Update: देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। बंगाल की खाड़ी में 26 अक्टूबर की सुबह तक चक्रवाती तूफान बनने की आशंका है। इसकी वजह से देश के कई हिस्सों में कल यानी 26 अक्टूबर को मौसम का मिजाज बदलने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा जारी ताजा मौसम बुलेटिन के मुताबिक सोमवा 26 अक्टूबर को देश के कई प्रमुख राज्यों में भारी बारिश, आंधी-तूफान और वज्रपात (बिजली गिरने) की चेतावनी जारी की गई है। वहीं उत्तर-पश्चिम भारत की ओर बढ़ रहा नया पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ी इलाकों के मौसम को प्रभावित कर सकता है। आइए जानते हैं कैसा होगा देश के बाकि राज्यों का मौसम

इन राज्यों में होगा तेज बारिश

मौसम विभाग ने 26 अक्टूबर को केरल, माहे, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह और तटीय आंध्र प्रदेश के कुछ इलाकों में बारिश की संभावना जताई है। इन जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। वहीं अंडमान-निकोबार और तटीय आंध्र प्रदेश में तेज बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने का खतरा है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। खराब मौसम की वजह से निचले इलाकों में पानी भरने और यातायात प्रभावित होने की आशंका है। समुद्र के आसपास रहने वाले लोगों को स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन करना चाहिए। मौसम को देखते हुए मछुआरों और समुद्र में जाने वाले लोगों को मौसम की स्थिति को ध्यान में रखकर सावधानी बरतने की जरूरत है।

100 किलोमीटर प्रति घंटे से चलेगी हवाएं

आईएमडी के अनुसार, 26 अक्टूबर को बंगाल की खाड़ी में तेज हवाएं चलने और समुद्र में हलचल बढ़ने की आशंका है। कुछ इलाकों में हवाओं की रफ्तार 80 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे और झोंकों की गति 100 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। ऐसे में मछुआरों को सतर्क रहने और मौसम विभाग के निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है। वहीं अरब सागर में कर्नाटक और केरल के तटीय इलाकों, लक्षद्वीप और कोमोरिन क्षेत्र में 35 से 45 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। हवा के झोंके 55 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की आशंका है। ऐसे में मछुआरों को समुद्र में जाने से पहले मौसम की ताजा जानकारी लेने की सलाह दी गई है।

लोगों को सावधानी बरतने की सलाह

सोमवार को देश के कई दक्षिणी और तटीय इलाकों में तेज बारिश, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की आशंका है। केरल, तमिलनाडु, अंडमान-निकोबार और तटीय आंध्र प्रदेश में लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में भी तेज हवाएं चल सकती हैं। ऐसे में लोगों को मौसम की ताजा जानकारी लेते रहना चाहिए और खराब मौसम के दौरान सुरक्षित जगह पर रहना चाहिए।

Cyclone Alert: बंगाल की खाड़ी में उठ रहा भीषण चक्रवाती तूफान! 28 अक्टूबर को आंध्र तट से टकराने की आशंका, यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

IMD Weather Alert: 26 अक्टूबर को आ रहा खतरनाक चक्रवात! आंध्र और ओडिशा तट से टकराने की आशंका, IMD ने 6 राज्यों में जारी किया अलर्ट

IMD Weather Alert: बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र अब तेजी से शक्तिशाली होकर एक चक्रवाती तूफान का रूप लेने जा रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने इस गंभीर मौसमी प्रणाली की पुष्टि करते हुए चेतावनी जारी की है कि 26 अक्टूबर की सुबह तक यह सिस्टम चक्रवाती तूफान में तब्दील हो जाएगा। यह चक्रवात पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ते हुए 28 अक्टूबर की तड़के उत्तर आंध्र प्रदेश और उससे सटे दक्षिण ओडिशा तट के करीब पहुंचेगा। इस संभावित चक्रवात को देखते हुए मौसम विभाग ने आंध्र प्रदेश और ओडिशा सहित पूर्वी व मध्य भारत के 6 राज्यों के लिए मूसलाधार बारिश, आंधी और तटीय उथल-पुथल का बड़ा अलर्ट जारी किया है।

चक्रवात के बनने का पूरा टाइमलाइन और हवाओं की रफ्तार

IMD ने इस चक्रवाती तूफान के मजबूत होते जाने को लेकर डिटेल में जानकारी दी है। इसके मुताबिक पूर्व-मध्य और दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना निम्न दबाव का क्षेत्र 24 अक्टूबर को डिप्रेशन में बदल जाएगा। इस दौरान हवाओं की रफ्तार 45-55 किमी/घंटे से बढ़कर 65 किमी/घंटे तक पहुंचेगी। 25 तारीख को यह और अधिक तेज होकर डीप डिप्रेशन का रूप ले लेगा। ऐसे में हवा की स्पीड 55-65 किमी/घंटे से लेकर 75 किमी/घंटे के झोंकों तक पहुंच जाएगी। 26 अक्टूबर की सुबह पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में यह पूर्ण चक्रवाती तूफान बन जाएगा। इस दौरान हवा की रफ्तार 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटा होगी। इसके झोंके 90 किमी/घंटे तक पहुंच सकते हैं।

28 अक्टूबर को तड़के यह तूफान उत्तर आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा तट के पास पहुंचेगा। लैंडफॉल का सटीक समय, जगह और उस वक्त हवाओं की अधिकतम तीव्रता शनिवार को डिप्रेशन बनने के बाद आधिकारिक रूप से घोषित की जाएगी।

6 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक इस चक्रवात का सीधा असर उत्तर आंध्र प्रदेश और ओडिशा पर पड़ेगा लेकिन इसके असर से पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार में भी भारी बारिश और तूफानी हवाओं का व्यापक असर देखने को मिलेगा। उत्तर आंध्र प्रदेश में 26 अक्टूबर से तटीय इलाकों में बारिश शुरू होगी। 27 अक्टूबर को कई जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश और 28 अक्टूबर को अत्यंत भारी बारिश (24 घंटे में 20 सेंटीमीटर से अधिक) का अलर्ट जारी किया गया है।

ओडिशा में 26 अक्टूबर से तटीय क्षेत्रों में बारिश का दौर शुरू होगा। 27, 28 और 29 अक्टूबर को राज्य के तटीय और आंतरिक जिलों में भारी से बहुत भारी और 28 अक्टूबर को अत्यंत भारी बारिश की आशंका है। आईएमडी भुवनेश्वर की निदेशक मनोरमा मोहंती के मुताबिक गंजम, गजपति और पुरी जिलों में अत्यंत भारी बारिश हो सकती है जबकि मयूरभंज, क्योंझर, बालेश्वर, भद्रक, जाजपुर, केंद्रपाड़ा, कटक, खोर्धा, जगसिंहपुर, नयागढ़, कंधमाल, कालाहांडी और नवरंगपुर में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट है।

पश्चिम बंगाल में 27 अक्टूबर को तटीय इलाकों में भारी बारिश और 28 अक्टूबर को कई जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश दर्ज हो सकती है। चक्रवात के आगे बढ़ने की वजह से बिहार, झारखंड और छत्तीसगढ़ में 28 और 29 अक्टूबर को भारी बारिश और तेज हवाएं चलेंगी।