UP Weather Update: चक्रवात अर्नब उलट-पुलट कर देगा यूपी का मौसम! इन इलाकों में 28 से 30 अक्टूबर तक तूफानी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, 8°C तक गिरेगा तापमान

UP Weather Update: बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर उत्तर प्रदेश के मौसम पर भी देखने को मिल सकता है।आईएमडी ने यूपी के कई हिस्सों में 28 अक्टूबर के लिए येलो अलर्ट तो वहीं 29 और 30 अक्टूबर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। उत्तर प्रदेश में 28 से 31 अक्टूबर के बीच मौसम बदल सकता है। इस दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश होने के साथ बिजली चमकने और गरज-चमक की संभावना है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। बारिश और हवाओं के कारण लोगों को मौसम में बदलाव महसूस होगा। इस दौरान प्रदेश के पूर्वी और मध्य हिस्सों में अधिकतम तापमान में 5 से 8 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है।

तापामान में गिरावट की वजह से लोगों को ठंड भी लगेगी। मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी है।

इन जगहों पर खराब होगा मौसम

उत्तर प्रदेश में चक्रवात ‘अर्नब’ के असर से 28 और 29 अक्टूबर को कई जिलों में मौसम खराब रहने की आशंका है। यूपी के कई हिस्सों में 28 अक्टूबर के लिए येलो अलर्ट तो वहीं 29 और 30 अक्टूबर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 28 अक्टूबर को सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, गाजीपुर और बलिया में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं, 29 अक्टूबर को मौसम का असर ज्यादा देखने को मिल सकता है। इस दिन चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, प्रतापगढ़, वाराणसी मंडल, रायबरेली, अमेठी और सुल्तानपुर में भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं कई जगहों पर 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। मौसम के इस बदलाव को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।

 

इन जगहों पर होगी भारी बारिश

चक्रवात ‘अर्नब’ के प्रभाव से 30 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है। आईएमडी ने इन जगहों पर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 2 मौसम के इस बदलाव को देखते हुए गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, बस्ती, गोंडा, बहराइच, श्रावस्ती, अयोध्या, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, बरेली, पीलीभीत और शाहजहांपुर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में तेज बारिश के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की आशंका है। ऐसे में लोगों को मौसम के प्रति सतर्क रहने और तेज हवाओं के दौरान सावधानी बरतने की जरूरत है।

गिर सकता है तापमान

बारिश के साथ कई इलाकों में बिजली चमकने और तेज झोंकेदार हवाएं चलने की आशंका है। बारिश के कारण अधिकतम तापमान में 5 से 8 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट संभव है। इससे लोगों को मौसम में अचानक बदलाव महसूस हो सकता है। 31 अक्टूबर को भी पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है। मौसम में होने वाले बदलाव को देखते हुए लोगों को सावधान रहने की सलाह दी गई है। आंधी-तूफान के समय किसी सुरक्षित पक्के मकान में रहें और पेड़ों, बिजली के खंभों तथा कमजोर इमारतों के पास खड़े होने से बचें।

बिजली चमकने के दौरान खुले मैदान, खेत, तालाब या ऊंची जगहों पर न जाएं। तेज हवाओं और बारिश के समय बहुत जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें। किसानों को भी अपनी फसलों, अनाज और पशुओं की सुरक्षा के लिए जरूरी इंतजाम करने चाहिए।

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा! मुंबई-बेंगलुरु और वाराणसी-दिल्ली के बीच शुरू होगी Vande Bharat Sleeper ट्रेन, जानें टाइमिंग और किराया