Cyclone Arnab Alert: बंगाल की खाड़ी में ‘अर्नब’ का महाखतरा! 140 KM की रफ्तार से टकराएगा चक्रवाती तूफान, इन राज्यों में भारी बारिश का ‘रेड अलर्ट’

Cyclone Arnab Landfall Alert News Updates: बंगाल की खाड़ी में एक खतरनाक मौसमी सिस्टम तेजी से गंभीर चक्रवाती तूफान का रूप लेने की ओर बढ़ रहा है। चक्रवात ‘अर्नब’ की बढ़ती ताकत ने पूर्वी तट के लिए खतरे की आशंका बढ़ा दी है। भारतीय मौसम विभाग विभाग (IMD) के 26 अक्टूबर 2026 को सुबह 8:30 बजे जारी नेशनल बुलेटिन के मुताबिक, यह तूफान आने वाले घंटों में और शक्तिशाली हो सकता है। इसके 28 अक्टूबर की सुबह आंध्र प्रदेश और यानम के तटवर्ती इलाके के पास दस्तक देने की आशंका जताई गई है।

ओडिशा-आंध्र में रेड अलर्ट

तूफान के संभावित लैंडफॉल के समय हवाओं की रफ्तार 125 किलोमीटर प्रति घंटे तक और हवा के तेज झोंकों की स्पीड 140 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। ऐसे हालात में तटीय इलाकों में तेज हवाओं, समुद्र में उथल-पुथल और संभावित भारी मौसमी प्रभावों को लेकर सतर्कता बेहद जरूरी है।मौसम विभाग ने आंध्र प्रदेश और उससे सटे दक्षिण ओडिशा के तटों के लिए चक्रवात चेतावनी के तहत बारिश बारिश होने को लेकर ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है।

ओडिशा के 5 जिलों में स्कूल बंद

तूफान के आंध्र प्रदेश के तट से होकर गुजरने का अनुमान है। लेकिन ओडिशा के दक्षिणी और तटीय इलाकों में भारी बारिश और तेज हवाएं चलने की आशंका है। मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे लोगों की सुरक्षा, उन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने और इमरजेंसी स्थिति से निपटने को प्राथमिकता दें, ताकि किसी की जान न जाए।

राज्य सरकार ने 28 और 29 अक्टूबर को गंजाम, गजपति, रायगडा, कोरापुट और मलकानगिरी जिलों में स्कूल, कॉलेज और आंगनवाड़ी केंद्र बंद रखने का आदेश दिया है। इन जिलों में इस मौसमी प्रणाली का सबसे ज्यादा असर पड़ने की आशंका है। अन्य जिलों के कलेक्टर स्थानीय मौसम और बदलती परिस्थितियों को देखते हुए यह तय करेंगे कि शिक्षण संस्थानों को बंद रखा जाए या नहीं।

तूफान की रफ्तार बढ़ी, अब और विकराल होने की आशंका

मौसम विभाग के मुताबिक, चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ पिछले छह घंटों के दौरान लगभग 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पश्चिम की ओर बढ़ा है। IMD फोरकास्ट के मुताबिक, 26 अक्टूबर की सुबह 8:30 बजे यह पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी और उससे सटे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर केंद्रित था। इसकी स्थिति लगभग 15.4 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 88.5 डिग्री पूर्वी देशांतर पर दर्ज की गई।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, तूफान के 26 अक्टूबर की आधी रात तक पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए गंभीर चक्रवाती तूफान में बदलने की प्रबल आशंका है। इसके बाद 27 अक्टूबर को इसके अत्यंत गंभीर चक्रवाती तूफान का रूप लेने का अनुमान है। यानी अगले 24 से 48 घंटे इस तूफान की दिशा, तीव्रता और तटीय क्षेत्रों पर संभावित प्रभाव के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण रहने वाले हैं।

28 अक्टूबर की सुबह तट से टकराने की आशंका

कब दस्तक देगा तूफान?

मौसम विभाग के वेदर बुलेटिन में कहा गया है कि चक्रवात ‘अर्नब’ आगे चलकर उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ सकता है। 28 अक्टूबर 2026 की सुबह तक आंध्र प्रदेश एवं यानम के तट को पार कर सकता है। इसके लिए बापटला और विशाखापत्तनम के बीच का तटीय क्षेत्र संभावित लैंडफॉल जोन बताया गया है। पूर्वानुमान के मुताबिक, तूफान यानम के निकट से गुजरते हुए तट पार कर सकता है।

ये भी पढ़ें- LDA Sharda Nagar Yojana: लखनऊ में सस्ता घर खरीदने का सुनहरा मौका! एलडीए शारदा नगर योजना में 1 BHK फ्लैट मात्र ₹9 लाख में खरीदें

140 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकते हैं हवा के झोंके

मौसम विभाग के अनुसार, तूफान की सबसे चिंताजनक बात इसकी संभावित स्पीड है:-

  • लगातार हवाओं की रफ्तार: 115 से 125 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकता है।
  • हवा के तेज झोंके: 140 किलोमीटर प्रति घंटे तक होने की आशंका है।
  • संभावित लैंडफॉल: 28 अक्टूबर की सुबह।
  • संभावित क्षेत्र: बापटला और विशाखापत्तनम के बीच, यानम के नजदीक।
  • इस गति की हवाएं पेड़ों, बिजली के खंभों, कमजोर ढांचों और अस्थायी निर्माणों को नुकसान पहुंचा सकती हैं।
  • समुद्र में ऊंची और खतरनाक लहरें उठने की आशंका भी हो सकती है। वास्तविक नुकसान इस बात पर निर्भर करेगा कि तूफान की तीव्रता, दिशा और तट से टकराने की स्थिति क्या रहती है।

LDA Sharda Nagar Yojana: लखनऊ में सस्ता घर खरीदने का सुनहरा मौका! एलडीए शारदा नगर योजना में 1 BHK फ्लैट मात्र ₹9 लाख में खरीदें

LDA Sharda Nagar Yojana: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बेहद सस्ता घर खरीदने का सपना देख रहे मीडिल क्लास लोगों के लिए लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) की प्रस्तावित ‘बागेश्वरी अपार्टमेंट योजना’ एक विकल्प के रूप में सामने आई है। शारदा नगर में प्रस्तावित इस हाउसिंग प्रोजेक्ट में कुल 1,248 फ्लैट बनाए जाने की योजना है। इनमें 1 BHK और 2 BHK फ्लैट शामिल होंगे। LDA की वेबसाइट पर उपलब्ध डिटेल्स के अनुसार, फ्लैटों की शुरुआती कीमत 8.99 लाख रुपये बताई गई है। जबकि इसका पजेशन (कब्जा) मिलने की संभावित टाइमलाइन वर्ष 2030 रखी गई है।

यह प्रोजेक्ट खास तौर पर पहली बार घर खरीदने वाले लोगों, छोटे परिवारों और सीमित बजट में आवास तलाश रहे बेघर को ध्यान में रखकर प्रस्तावित की गई है। हालांकि, परियोजना अभी प्रस्तावित चरण में है। इसलिए फ्लैटों के क्षेत्रफल, अंतिम कीमत, आवंटन प्रक्रिया और अन्य शर्तों की आधिकारिक जानकारी सामने आने के बाद ही खरीदारी से जुड़ा डिसीजन लेना उचित होगा। यह प्रोजेक्ट पहली बार घर खरीदने वालों और छोटे परिवारों के लिए एक अच्छा विकल्प है।

5 टावरों में बनेंगे 1,248 फ्लैट

बागेश्वरी अपार्टमेंट योजना में पांच आवासीय टावर बनने हैं। प्रत्येक टावर में 12 मंजिलें होंगी। इन टावरों में कुल 1,248 आवासीय फ्लैट तैयार करने की योजना है। फ्लैटों के लिए दो विकल्प दिए जाने का प्रस्ताव है। इनमें 1 BHK फ्लैट उन लोगों के लिए उपयोगी हो सकते हैं, जिन्हें कम जगह में अपना घर चाहिए।

जबकि 2 BHK फ्लैट छोटे और बढ़ते परिवारों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किए जाएंगे। इस तरह की आवासीय परियोजनाओं में फ्लैट की कीमत के साथ उसका क्षेत्रफल, फ्लैट की क्वालिटी, रखरखाव शुल्क और उपलब्ध सुविधाएं भी महत्वपूर्ण होती हैं। इन सभी पॉइंट पर फाइनल डिटेल्स जारी होने के बाद तस्वीर और स्पष्ट होगी।

1 BHK और 2 BHK फ्लैट की शुरुआती कीमत 8.99 लाख रुपये

बागेश्वरी अपार्टमेंट योजना की सबसे प्रमुख बात इसकी बताई गई शुरुआती कीमत है। परियोजना के उपलब्ध डिटेल्स में 1 BHK और 2 BHK दोनों तरह के फ्लैटों के लिए 8.99 लाख रुपये से कीमत शुरू होने का उल्लेख है। हालांकि, अभी दोनों कैटेगरी के फ्लैटों का अलग-अलग क्षेत्रफल और बाकी डिटेल्स उपलब्ध नहीं है। इसलिए 8.99 लाख रुपये को सभी फ्लैटों की निश्चित कीमत नहीं माना जाना चाहिए। यह शुरुआती कीमत है, जिसकी पुष्टि आधिकारिक तौर पर जारी होने पर ही हो सकेगी। खरीदारों को यह भी देखना होगा कि बताई गई कीमत में रजिस्ट्रेशन, स्टांप शुल्क, अन्य शुल्क और रखरखाव संबंधी खर्च शामिल हैं या नहीं।

फ्लैटों से जुड़ी प्रमुख जानकारी

– 1 BHK फ्लैट: शुरुआती कीमत 8.99 लाख रुपये बताई गई है।

– 2 BHK फ्लैट: शुरुआती कीमत भी 8.99 लाख रुपये से बताई गई है।

– फ्लैट का क्षेत्रफल: अभी घोषित नहीं।

– कब्जे की संभावित समयसीमा: वर्ष 2030।

– परियोजना की स्थिति: अभी प्रस्तावित है।

पार्क, ग्रीन बेल्ट और पार्किंग जैसी सुविधाओं की योजना

बागेश्वरी अपार्टमेंट को केवल आवासीय टावरों तक सीमित रखने के बजाय एक नियोजित आवासीय परिसर के रूप में विकसित करने का प्रस्ताव है। इसमें निवासियों की डेली जरूरतों को ध्यान में रखते हुए कई सुविधाओं का उल्लेख किया गया है। इनमें बड़ा पार्क, ग्रीन बेल्ट, पार्किंग की व्यवस्था, बच्चों के खेलने के लिए पार्क और पैदल चलने के लिए रास्ते शामिल हैं। पार्क और ग्रीन एरिया परिवारों को खुली जगह उपलब्ध करा सकते हैं। वहीं, बच्चों के खेलने का एरिया और पैदल चलने के रास्ते परिसर के भीतर दैनिक गतिविधियों को सुविधाजनक बनाने में मदद कर सकते हैं।

शारदा नगर में मिलेगी आवासीय सुविधा

बागेश्वरी अपार्टमेंट योजना लखनऊ के शारदा नगर क्षेत्र में प्रस्तावित है। उपलब्ध परियोजना के लिए डिटेल्स के अनुसार, आसपास स्कूल, बाजार और अस्पताल जैसी आवश्यक सुविधाएं मौजूद हैं। किसी भी आवासीय परियोजना को चुनते समय आसपास की सुविधाओं के साथ मुख्य सड़कों तक पहुंच, सार्वजनिक परिवहन, कार्यस्थल से दूरी और जरूरी आवागमन के विकल्पों को देखना जरूरी होता है। इस परियोजना में भी सड़क संपर्क को एक महत्वपूर्ण पहलू बताया गया है।

पहली बार घर खरीदने वालों के लिए क्यों महत्वपूर्ण हो सकती है योजना?

बढ़ती संपत्ति कीमतों के बीच कम बजट में घर तलाशने वाले लोगों के लिए सरकारी विकास प्राधिकरणों की आवासीय योजनाएं एक विकल्प बन सकती हैं। बागेश्वरी अपार्टमेंट में प्रस्तावित 1 BHK और 2 BHK फ्लैट उन लोगों की जरूरतों के अनुरूप हो सकते हैं, जो किराए के मकान से अपने घर में जाना चाहते हैं या परिवार के लिए छोटा आवास खरीदना चाहते हैं। बागेश्वरी अपार्टमेंट योजना में कब्जा मिलने की संभावित समयसीमा 2030 बताई गई है। लेकिन प्रोजेक्ट अभी प्रस्तावित चरण में होने के कारण इसे निश्चित कब्जा की तारीख नहीं माना जा सकता।