
Latest News Today Live Updates in Hindi : चक्रवाती तूफान अर्णब बुधवार सुबह आंध्र प्रदेश में काकीनाडा के पास यानम के नजदीक तट से टकरा गया। चक्रवात के तट से टकराने के बाद, काकीनाडा कई जगहों पर पेड़ उखड़ गए और बिजली की लाइनें टूट गईं हैं। सड़कें जलमग्न हो गई हैं। पल पल की जानकारी…
तमिलनाडु सरकार ने राज्य में ऑटो किराए में संशोधन किया है; 1.8 किमी के लिए न्यूनतम किराया 50 रुपये और उसके बाद हर अतिरिक्त किमी के लिए 25 रुपये तय किया गया है।
-चक्रवात अर्नब के असर से आंध्र प्रदेश में विशाखापट्टनम के आरके बीच पर तेज हवाएं चल रही हैं और समुद्र में ऊंची लहरें उठ रही हैं, जिससे वहां के हालात काफी खराब हैं। एहतियात के तौर पर पुलिस ने लोगों को बीच पर जाने पर रोक लगाई है, और मछुआरों को भी समुद्र में न जाने की सलाह दी है।
-आंध्र प्रदेश के कोनासीमा में चक्रवात ‘अर्नब’ के कारण तेज़ हवाएं चल रही हैं और समुद्र में ऊंची लहरें देखी गई।


