सिंहानिया परिवार के युवक को 2 साल तक बनाए रखा बंधक, ड्रग्स देकर लिखवा ली करोड़ों की जमीन

कानपुर में सिंहानिया परिवार के युवक ने ड्रग का इंजेक्शन देकर करोड़ों की संपत्ति लिखवाने और दो साल तक होटल में बंधक बनाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दो बिल्डरों समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, जबकि एक फरार है।