
MLC Election Results 2026: देश के चार अहम राज्यों— उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक में विधान परिषद (MLC) की 28 सीटों पर हुए चुनावों के लिए मतगणना जारी। इन चुनावों में शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों की सीटों पर जीत हासिल करने के लिए सभी प्रमुख दलों ने पूरी ताकत झोंक दी थी। मतगणना के दौरान कहीं सत्तारूढ़ दलों का दबदबा देखने को मिल रहा है, तो कहीं विपक्षी दलों और निर्दलीयों ने उलटफेर कर सियासी समीकरणों को दिलचस्प बना दिया है। आइए जानते हैं चारों राज्यों से आ रहे रुझानों और नतीजों का पूरा हाल।
यूपी में भाजपा का पलड़ा भारी
-MLC चुनाव में लखनऊ खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार उमेश द्विवेदी जीते।
-बरेली-मुरादाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा उम्मीदवार डॉ. हरि सिंह ढिल्लों ने जीत दर्ज की।
-मेरठ स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की सीट से भाजपा नेता दिनेश गोयल ने लगभग 13000 वोटों से जीत हासिल की।
-वाराणसी में भाजपा को झटका, सपा ने सीट जीत।
-गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक एमएलसी चुनाव में बीजेपी प्रत्याशी ध्रुव त्रिपाठी 396 मत से आगे।
-आगरा खण्ड शिक्षक निर्वाचन में सपा के डॉ आकाश अग्रवाल ने बढ़त बनाई।
-इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से सपा उम्मीदवार आगे चल रहे हैं।
बिहार में किसने मारी बाजी?
-पटना स्नातक एमएलसी सीट पर जदयू के नीरज कुमार जीते।
-पटना शिक्षक सीट पर राजद के डॉ. संजीव ने जीत हासिल कर ली है।
-दरभंगा शिक्षक निर्वाचन से जनसुराज के उम्मीदवार डॉ. सुरेश प्रसाद राय की जीत।
-दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा के सर्वेश कुमार 1,417 मतों से आगे चल रहे हैं।
क्या है महाराष्ट्र और कर्नाटक का हाल?
-महाराष्ट्र की 3 सीटों पर MVA और 2 सीटों पर महायुति गठबंधन को बढ़त।
-भाजपा उम्मीदवार एस.वी. संकानूर ने कर्नाटक विधान परिषद के पश्चिम स्नातक निर्वाचन क्षेत्र का चुनाव जीत लिया है। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार मोहन लिम्बिकाई को 9,323 मतों के अंतर से हराया।


